झूलन गोस्वामी की बायोग्राफी | Jhulan Goswami Biography in Hindi

झूलन गोस्वामी की बायोग्राफी | Jhulan Goswami Biography in Hindi

 

झूलन गोस्वामी का जीवन परिचय (झूलन गोस्वामी, विकी, जन्म, शिक्षा, करियर, स्ट्रगल, क्रिकेट, परिवार, शादी, बच्चे, फिल्म, बायोपिक, नेटवर्थ) | Jhulan Goswami Biography [Jhulan Goswami, Wiki, Cricket, Education, Career, Struggle, Movie, Biopic, Family, Marriage Life, Children, Networth]

 

झूलन गोस्वामी

(Jhulan Goswami)

भारतीय महिला क्रिकेट खिलाड़ी

झूलन गोस्वामी एक भारतीय महिला क्रिकेट खिलाड़ी हैं, जो टीम के लिए एक हरफनमौला (Allrounder) खिलाड़ी के रूप मे खेलती हैं। वे भारतीय टीम के लिए क्रिकेट के सभी प्रारूपों टेस्ट, एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय (ODI) और ट्वेन्टी-ट्वेन्टी (T-20) में खेलती हैं। इसके अलावा वे घरेलू क्रिकेट बंगाल के लिए भी खेलती हैं। हालांकि लोग, झूलन गोस्वामी को क्रिकेट की दुनिया में एक तेज गेंदबाज के रूप में भी जानते हैं, और वे भारतीय क्रिकेट टीम की सबसे तेज गेंदबाजों में से एक हैं। लोग उन्हें उनके तेज गेंदबाजी के लिए उन्हें नातिया एक्सप्रेस के नाम से भी बुलाते हैं।

Advertisement

झूलन गोस्वामी, महिला क्रिकेट कि श्रेणी में अंतर्राष्ट्रीय एकदिवसीय (ODI) मैचों में दुनिया की सबसे ज़्यादा विकेट लेने वाली वनडे गेंदबाज़ हैं। उन्होंने एकदिवसीय मैचों में 196 विकेट लेकर यह उपलब्धि हासिल कि है।

आपको बता दें कि झूलन गोस्वामी, मिताली राज से पहले भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान भी रह चुकी है। उन्होंने वर्ष 2007 का आईसीसी पुरस्कार का खिताब भी जीता है। इसके साथ ही उन्हें ‘एम ए चिदम्बरम ट्रॉफी’ के लिए सर्वश्रेष्ठ महिला क्रिकेट खिलाड़ी का खिताब भी मिला है। झूलन गोस्वामी को वर्ष 2010 में ‘अर्जुन अवॉर्ड’ और वर्ष 2012 में भारत सरकार द्वारा ‘पद्मश्री’ सम्मान से भी सम्मानित किया जा चुका है।

झूलन गोस्वामी की बायोग्राफी | Jhulan Goswami Biography in Hindi

झूलन गोस्वामी की बायोग्राफी | Jhulan Goswami Biography in Hindi

अब इतनी महान उपलब्धि हासिल करना, झूलन गोस्वामी के लिए इतना आसान नहीं था। इसके लिए उन्होंने बहुत संघर्ष किया, तब जाकर उन्होंने यह मुकाम हासिल किया है। इसलिए झूलन गोस्वामी के जीवन  के बारे में जानना तो बनता ही है। तो आज के इस लेख में हम झूलन गोस्वामी के जीवन परिचय, उनके संघर्ष और क्रिकेट करियर से लेकर अब तक के पूरे कहानी के बारे में जानेंगे :

इन्हें भी पढ़ें :

हरमनप्रीत कौर की जीवनी।

रोहित शर्मा की जीवनी।

स्मृति मंधाना की जीवनी।

 

झूलन गोस्वामी का जीवन परिचय : एक नजर में ।

नाम  :    झूलन निशित गोस्वामी (Jhulan Nishit Goswami)

उपनाम :   बाबुल, चकदा एक्सप्रेस

जन्म  :   25 नवंबर 1983 (आयु 38 वर्ष)

जन्म स्थान  :  नदिया, पश्चिम बंगाल

पिता  :   निशित गोस्वामी

माता  :   झरना गोस्वामी

धर्म  :   हिन्दु

राष्ट्रीयता  :   भारतीय

पेशा (Profession) :  भारतीय महिला क्रिकेटर (तेज गेंदबाज)

बल्लेबाजी की शैली :  दाहिने हाथ कि बल्लेबाज

गेंदबाजी की शैली :  दाहिने हाथ कि तेज गेंदबाज

टीम में भूमिका :   हरफनमौला

जर्सी नंबर :  # 25 (भारत)

वैवाहिक स्थिति  :  अविवाहित

पुरस्कार :  अर्जुन पुरस्कार, पद्मश्री पुरस्कार

 

झूलन गोस्वामी का प्रारंभिक जीवन | Early Life

झूलन गोस्वामी का जन्म 25 नवंबर 1983 को भारत के पश्चिम बंगाल राज्य के नदिया जिले में स्थित चकदाहा गाँव में एक सामान्य मध्यम वर्गीय परिवार में हुआ। झूलन का पूरा नाम झूलन निशित गोस्वामी है। उनके पिता निशित गोस्वामी, इंडियन एयरलाइंस में कार्यरत थे, और उनकी माता झरना गोस्वामी एक गृहिणी हैं। झूलन गोस्वामी को उनके माता-पिता और परिवार वाले प्यार से बाबुल कह कर भी बुलाते हैं।

एक मध्यमवर्गीय परिवार से होने के कारण झूलन को बचपन में कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। बचपन से ही झूलन को खेलकूद का बहुत शौक था, और जिसके बाद खेल में उनकी रुचि बढ़ती चली गई।

अपने बचपन के दिनों में वह फुटबॉल खेला करती थी। लेकिन एक बार जब उन्होंने ईडेन गार्डन में हो रहे एक मैच में ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेटर ब्लेंडा क्लार्क को क्रिकेट खेलते हुए देखा तो, उन्हें क्रिकेट में भी रूचि होने लगी। उस समय वे ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेटर ब्लेंडा क्लार्क से बहुत प्रभावित हुई। इसके बाद उन्होंने क्रिकेट में ही अपना करियर बनाने का मन बना लिया।

 

झूलन गोस्वामी का संघर्ष भरा जीवन

जब झूलन ने क्रिकेट में अपना करियर बनाने का मन बनाया तब उनके सामने एक कई कठिनाइयां आई। इनमें से सबसे बड़ी कठिनाई यह थी कि उस जमाने में लड़कियों को क्रिकेट में उतना तवज्जो नहीं दिया जाता था। लेकिन झूलन ने दृढ़ निश्चय कर लिया था कि उन्हें क्रिकेट में ही अपना करियर बनाना है। इसके बाद उन्होंने पहले अपने परिवार वालों को इसके लिए राजी किया। जैसे-तैसे करके उनके परिवार वाले इसके लिए मान तो गए, लेकिन शुरुआत में झूलन को अपने परिवार वालों से ज्यादा समर्थन नहीं मिला। बिना हिम्मत हारे झूलन आगे बढ़ती गई। 

उस दौरान झूलन को उनके जीवन में एक नई दिशा तब मिली, जब उन्हें क्रिकेट के कोच के रूप में, स्वप्न साधु का साथ मिला। स्वप्न साधु ने झूलन की प्रतिभा को पहचाना और क्रिकेट के प्रति उनकी रुचि को देखकर, उनके परिवार वालों को पूरी तरह से राजी किया। जिसके बाद झूलन को अपनी नई ऊंचाइयों को छूने का अवसर मिला।

झूलन के माता-पिता तो इसके लिए मान गए, लेकिन झूलन के सामने एक और समस्या आ खड़ी हुई। पर वह समस्या यह थी कि, झूलन के घर के आस-पास कोई क्रिकेट एकेडमी नहीं थी, जिसके कारण उन्हें प्रैक्टिस करने के लिए कोलकाता के क्रिकेट संस्थान में जाना पड़ता था, जो कि उनके घर से बहुत दूर था। 

वह कोलकाता के चकदाहा से सियालदह के लिए सुबह 5 बजे की ट्रेन लेती थी, जो सुबह 7 बजे उसे सियालदह पहुचाती थी। वह 7:30 बजे क्रिकेट स्टेडियम पहुँचती थी, जहाँ वह 9:30 बजे तक प्रेक्टिस करने के बाद, वापस अपने घर और फिर अपने स्कूल जाती थी। इस दौरान वह प्रतिदिन 5 घंटे का सफर तय किया करती थी। उस समय यह सब किसी भी लड़की के लिए आम बात नहीं थी। लेकिन इन सब के बावजूद उन्होंने अपना अभ्यास जारी रखा।

इस बारे में झूलन कहती है कि, “यह वास्तव में एक थका देने वाला रूटीन था। क्योंकि मुझे एक दिन में पाँच घंटे से अधिक यात्रा करनी पड़ती थी, फिर वापस आना, थोड़ी देर आराम करना और फिर से पढ़ाई के लिए वापस जाना होता था। आराम करने के लिए बहुत कम समय होता था।”

झूलन ने क्रिकेट की दुनिया में एक गेंदबाज के रूप में अपनी शुरुआत की। जिसके लिए उन्होंने खूब पसीना  बहाया। उनकी मेहनत रंग लाई और झूलन को भारतीय महिला क्रिकेट टीम मे शामिल कर लिया गया।

 

शारीरिक संरचना (Body Measurement) ।

लंबाई

से० मी०- 180

मी०- 1.80

फीट इंच- 5’11”

वजन

70 Kg

शारीरिक माप (Figure)

34-30-34
आंखों का रंग 

काला

बालों का रंग

काला

 

झूलन गोस्वामी के क्रिकेट करियर की शुरुआत (Jhulan Goswami Cricket Career) ।

झूलन गोस्वामी ने अपने क्रिकेट करियर की शुरुआत 6 जनवरी 2002 को इंग्लैंड के खिलाफ चेन्नई में हुए एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय (ODI) मैच से किया। हालांकि झूलन ने 15 वर्ष की उम्र से ही क्रिकेट खेलना शुरू कर दिया था। लेकिन 19 वर्ष की उम्र में उन्होंने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत 6 जनवरी 2002 को किया था।

इसके बाद झूलन गोस्वामी को टेस्ट मैच के लिए भी भारतीय टीम में शामिल कर लिया गया, और झूलन ने अपना पहला टेस्ट मैच 14 जनवरी 2002 को इंग्लैंड के खिलाफ लखनऊ में खेला। इस टेस्ट पदार्पण मैच में ही झूलन ने (कैप-5) भारतीय महिला क्रिकेट टीम की ओर से इंग्लैंड महिला क्रिकेट टीम के विपरीत बेहतरीन प्रदर्शन किया। वर्ष 2006-07 के सीजन में झूलन ने भारतीय टीम को इंग्लैंड में टेस्ट श्रृंखला में जीत दिलाई थी, जिसमें मिताली राज ने भी उनका साथ दिया था।

वर्ष 2008 में बीसीसीआई ने झूलन गोस्वामी को भारतीय महिला टीम की कप्तान बनाया। उनसे पहले भारतीय महिला टीम कि कप्तान मिताली राज थीं। वर्ष 2008 से 2011 तक झूलन गोस्वामी ने एक कप्तान के रूप में भारतीय महिला टीम का नेतृत्व किया। उनके नेतृत्व में, भारतीय महिला टीम ने 25 एकदिवसीय मैच खेले, जिसमें से 12 मैचों में उनकी टीम ने जीत दर्ज की, जबकि बाकी के 13 मैचों में भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा। इसके अलावा, झूलन गोस्वामी चार एशिया कप में 100 एकदिवसीय विकेट लेने वाली चौथी महिला भी बनीं।

वर्ष 2011 में मिताली राज भारत महिला क्रिकेट टीम की कप्तान बनीं। उनकी कप्तानी में वर्ष 2016 में झूलन गोस्वामी, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल (ICC) के एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय (ODI) गेंदबाजी रैंकिंग में शीर्ष पर रही। वर्ष 2018 में, गोस्वामी ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ बेहतरीन प्रदर्शन किया था। उस मैच में उन्होंने अपना एकदिवसीय मैचों में अपना 300वाँ अंतरराष्ट्रीय विकेट पूरा किया।

 

झूलन गोस्वामी द्वारा खेले गए मैचों के आंकड़े ।

झूलन गोस्वामी के द्वारा खेले गए प्रतियोगिताओं के आंकड़े कुछ इस प्रकार है : 

यह आंकड़े अक्टूबर 2021 तक के हैं।

प्रतियोगिता

टेस्ट

(Test)

एक दिवसीय

(ODI)

टी20

(T20I)

मैच 10   158

53

रनों की संख्या

283 901 329
औसत बल्लेबाज 25.72 13.65

11.86

शतक/अर्धशतक

0/2 0/1 0/0
उच्च स्कोर 69 57

37

विकेट

40 196 45
औसत गेंदबाजी 16.62 21.78

20.17

एक पारी में 4 विकेट

3 2 1
मैच में 10 विकेट 1 0

0

श्रेष्ठ गेंदबाजी

5/25 6/31 5/11
कैच /स्टंप 5/_ 51/_

  18/_

 

झूलन गोस्वामी की बायोपिक (Biopic Movie)

झूलन गोस्वामी पर एक बायोपिक एक फिल्म बनने जा रही हैं। इस फिल्म का नाम ‘चकदा एक्सप्रेस’ होगा और इस फिल्म में अनुष्का शर्मा, झूलन गोस्वामी के किरदार में नजर आएंगी। यह फिल्म झूलन गोस्वामी के जीवन से प्रेरित है। अनुष्का शर्मा लंबे समय बाद इस फिल्म के द्वारा बॉलीवुड में फिर से वापसी करने जा रही हैं। इस फिल्म का ट्रेलर हाल ही में सोशल मीडिया पर रिलीज कर दिया है।

आपको बता दें कि, अनुष्का शर्मा एक भारतीय अभिनेत्री और भारतीय के पुरुष क्रिकेट टीम के पुर्व कप्तान विराट कोहली की पत्नी है। अनुष्का ने भी इस फिल्म का ट्रेलर अपने इंस्टाग्राम पर रिलीज़ किया था।

 

इन्हें भी पढ़ें :

हरमनप्रीत कौर की जीवनी।

रोहित शर्मा की जीवनी।

स्मृति मंधाना की जीवनी।

 

झूलन गोस्वामी का घर, संपत्ति, फीस, कार कलेक्शन- वर्ष 2022 मे (Networth, House, Fees, Car Collection in 2022) |

यदि झूलन गोस्वामी के नेटवर्थ की बात की जाए तो, उनके नेटवर्थ के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है, लेकिन बीसीसीआई द्वारा उन्हें प्रतिवर्ष 50 लाख रुपए का वेतन दिया जाता है। वेतन के अलावा झूलन गोस्वामी की आय, ब्रांड एंडोर्समेंट और अलग-अलग तरह के मैचों से भी आती हैं।

 

झूलन गोस्वामी की पसंदीदा चीजें (Favorite Things ।

पसंदीदा अभिनेता

आमिर खान, अमिताभ बच्चन
पसंदीदा अभिनेत्री

काजोल

पसंदीदा फिल्म

बॉलीवुड : थ्री ईडियट्स
पसंदीदा खेल

क्रिकेट और फुटबॉल

पसंदीदा खिलाड़ी

सचिन तेंदुलकर (क्रिकेटर, भारत)

ग्लेन मैकग्राथ (क्रिकेटर, आस्ट्रेलिया) और 

ब्लेंडा क्लॉर्क (ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेटर)

पसंदीदा कॉमेंटेटर

सुनील गावस्कर

पसंदीदा भोजन

चाइनीज व्यंजन
पसंदीदा जगह

लंदन

शौक (Hobbies)

फुटबॉल खेलना, मूवी देखना और पढ़ना

निजी जीवन (Personal Life)

यदि झूलन गोस्वामी की निजी जीवन की बात की जाए तो, उनकी उम्र 39 वर्ष की है। लेकिन उन्होंने अभी तक शादी नहीं की है,और अब तक अविवाहित हैं। यदि उनके अफेयर की बात की जाए, तो उनके अफेयर के बारे में कोई जानकारी नहीं है।

 

झूलन गोस्वामी को मिले पुरस्कार और सम्मान (Awards and Rewards) 

2007 :  आईसीसी (ICC) पुरस्कार के खिताब से सम्मानित किया गया, जिसमें उन्हें वर्ष के सबसे अच्छे महिला क्रिकेटर के रूप में नवाजा गया था।

2010 :  भारत सरकार द्वारा ‘अर्जुन पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया। 

2012 :  भारत सरकार द्वारा ‘पद्मश्री’ सम्मान से सम्मानित किया गया।

  • झूलन गोस्वामी को ‘ए चिदंबरम ट्रॉफी’ के लिए सर्वश्रेष्ठ महिला क्रिकेटर खिलाड़ी के खिताब से भी पुरस्कृत किया जा चुका है।

 

झूलन गोस्वामी से जुड़े कुछ रोचक तथ्य (Some Interesting Facts) ।

  1. झूलन गोस्वामी का जन्म पश्चिम बंगाल के नादिया जिले के चकदहा गांव में एक मध्यमवर्गीय परिवार में हुआ था।
  2. अपनी प्रेक्टिस के द्वारा अपने प्रैक्टिस के दौरान झूलन गोस्वामी प्रतिदिन 5 घंटे की ट्रेन यात्रा किया करती थी।
  3. उन्हें खेल में बहुत रुचि थी, और बचपन के दिनों में वह फुटबॉल खेला करती थी।
  4. एक बार कोलकाता के ईडन गार्डन में ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेटर ब्लेंडा क्लॉर्क को क्रिकेट खेलते हुए देखकर, वे उनसे बहुत प्रभावित हुई और उसके बाद उन्होंने भी क्रिकेट में ही अपना करियर बनाने का फैसला किया।
  5. उनके पसंदीदा क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर, ग्लेन मैकग्राथ और ब्लेंडा क्लॉर्क है। वे ब्लेंडा क्लॉर्क को अपनी प्रेरणा मानती है।
  6. झूलन गोस्वामी, मिताली राज से भी पहले भारतीय महिला क्रिकेट टीम में कप्तान रह चुकी हैं।
  7. वे वर्ष 2008 से लेकर वर्ष 2011 तक भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान रही थीं।
  8. झूलन वैसे तो भारत के टीम में एक हरफनमौला के रूप में खेलती है, लेकिन वे अपनी तेज गेंदबाजी के लिए भी जानी जाती हैं।
  9. वे एक दिवसीय क्रिकेट (ODI) मैच में सबसे अधिक विकेट लेने वाली महिला क्रिकेटर भी हैं। वर्ष 2018 में उन्होंने अपने 300 अंतरराष्ट्रीय विकेट पूरे किए।
  10. वर्ष 2006 तक झूलन लगातार 120 किमी/घंटा की रफ्तार से गेंदबाजी करती थी। उस समय सबसे तेज गेंदबाज मानी जाने वाली ऑस्ट्रेलियाई सीमर कैथरीन फिट्जपैट्रिक के संन्यास लेने के बाद, झूलन गोस्वामी को दुनिया की सबसे तेज गेंदबाज का खिताब दिया मिल।

 

झूलन गोस्वामी के बारे में पूछे जाने वाले प्रश्नोत्तर (FAQ)।

प्रश्न : झूलन गोस्वामी कौन है ?

उत्तर : झूलन गोस्वामी एक भारतीय महिला क्रिकेट खिलाड़ी हैं। वे भारतीय टीम के लिए क्रिकेट के सभी प्रारूपों टेस्ट, एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय (ODI) और ट्वेन्टी-ट्वेन्टी (T-20) में खेलती हैं। वे भारतीय टीम में एक हरफनमौला (Allrounder) खिलाड़ी के रूप मे खेलती हैं। क्रिकेट की दुनिया में लोग उन्हें एक तेज गेंदबाज के रूप में भी जानते हैं, और लोग उनके तेज गेंदबाजी के लिए उन्हें नातिया एक्सप्रेस के नाम से भी बुलाते हैं।

 

प्रश्न : झूलन गोस्वामी का जन्म कब हुआ ?

उत्तर : झूलन गोस्वामी का जन्म 25 नवंबर 1983 को पश्चिम बंगाल के नदिया में हुआ था।

 

प्रश्न : झूलन गोस्वामी की उम्र कितनी है ?

उत्तर : 38 वर्ष (2022 मे) ।

 

प्रश्न : क्या झूलन गोस्वामी शराब (अल्कोहल) का सेवन करती हैं ?

उत्तर : नहीं।

 

प्रश्न : क्या झूलन गोस्वामी धूम्रपान करती  हैं ?

उत्तर  : ज्ञात नहीं

 

प्रश्न : झूलन गोस्वामी की शादी किससे हुई है ?

उत्तर : हालांकि झूलन गोस्वामी 38 वर्ष की हो गई है लेकिन वे अब तक अविवाहित हैं।

 

प्रश्न : झूलन गोस्वामी के कितने बच्चे हैं ?

उत्तर : कोई नहीं।

 

प्रश्न : झूलन गोस्वामी किस राज्य के हैं ?

उत्तर : झूलन गोस्वामी, भारत के पश्चिम बंगाल राज्य की हैं।

 

प्रश्न : झूलन गोस्वामी किससे संबंधित है ?

उत्तर : झूलन गोस्वामी खेल जगत में क्रिकेट से संबंधित हैं।

 

प्रश्न : वर्ष 2021 में झूलन गोस्वामी की वार्षिक वेतन कितनी है ?

उत्तर : ‘ए ग्रेड’ कांटेक्ट के अनुसार, झूलन गोस्वामी की वार्षिक वेतन ₹50 लाख है।

 

प्रश्न : झूलन गोस्वामी के जीवन पर बनने वाली फिल्म का नाम क्या है?

उत्तर : झूलन गोस्वामी के जीवन पर बनने वाली फिल्म का नाम ‘चकदा एक्सप्रेस’ है। इस फिल्म में अनुष्का शर्मा झूलन गोस्वामी के किरदार नजर आएंगी। 

 

इन्हें भी पढ़ें :

हरमनप्रीत कौर की जीवनी।

रोहित शर्मा की जीवनी।

स्मृति मंधाना की जीवनी।

 

आभार ।

साथियों आशा करता हूं कि, आपको हमारा ‘झूलन गोस्वामी’ (Jhulan Goswami)’ पर लिखा गया यह लेख पसंद आया होगा। अगर आपको हमारा biographybooks.in का यह ब्लॉग (Blog) और हमारा यह लेख (Article) पसंद आया, तो इसे अपने दोस्तों और अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर जरूर शेयर करें। ताकि और भी लोगों को आपके माध्यम से इसकी जानकारी हो सके। अगर आप हमें फीडबैक देना चाहते हैं तो अपनी प्रतिक्रिया देने के लिए comment में जाकर हमें अपनी प्रतिक्रियाएँ जरूर दे। 

आप हमें हमारे सोशल मीडिया पेज पर भी follow कर सकते हैं। जल्दी ही मिलते हैं एक नए स्टोरी के साथ तब तक के लिए आप सभी मस्त रहें, स्वस्थ रहें।

हमारे ब्लॉग biographybooks.in पर आखिरी तक बने रहने के लिए आप सभी का हृदय की गहराइयों से प्यार भरा धन्यवाद।

 

Advertisement

You may also like...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *