कृति सेनन का जीवन परिचय | Kriti Sanon Biography in Hindi

कृति सेनन का जीवन परिचय | Kriti Sanon Biography in Hindi

कृति सेनन का जीवन परिचय (कृति सेनन विकी, जन्म, शिक्षा, परिवार, बॉलीवुड करियर, फिल्में, आने वाली फिल्में, अफेयर्स, विवाद, शादी, बच्चे, नेटवर्थ) | Kriti Sanon Biography in Hindi [ Kriti Sanon, Wiki, Birth, Education, Family, Bollywood Career, Movies, Upcoming movies, Controversies, husband, boyfriend, affairs, children, Net worth ]

 

कृति सेनन | Kriti Sanon

भारतीय अभिनेत्री


Kriti Sanon Biography in Hindi : दोस्तों ! कृति सेनन भारत कि एक जानी-मानी अभिनेत्री और मॉडल हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक मॉडल के रूप में की थी। इसके बाद उन्होंने एक्टिंग में अपना करियर बनाया और बॉलीवुड को कई हिट फिल्में दी। कृति सेनन बॉलीवुड में फिल्म ‘हीरोपंती’ से अपना डेब्यु किया था। जिसके बाद उन्होंने ‘दिलवाले’, ‘लुकाछिपी’, ‘हाउसफुल 4’ जैसी कई हिट मे काम किया है। उन्होंने हिंदी फिल्मों के अलावा तेलुगु फिल्मों में भी काम किया है।

कृति सेनन का जीवन परिचय | Kriti Sanon Biography in Hindi

कृति सेनन का जीवन परिचय | Kriti Sanon Biography in Hindi

कृति सेनन ने अपने अभिनय के लिए कई पुरस्कार भी जीते हैं, जिसमें “हीरोपंती” के लिए सर्वश्रेष्ठ महिला पदार्पण का फिल्मफेयर पुरस्कार भी शामिल है। हाल ही में, वर्ष 2022 को मुंबई में दादा साहेब फाल्के इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल अवार्ड में उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री अवार्ड से नवाजा जा चुका है। इसके पहले, वर्ष 2019 में उन्हें स्टाइल आइकन श्रेणी में अंतरराष्ट्रीय भारतीय फिल्म अकादमी पुरस्कार से भी नवाजा गया था। इसके अलावा कृति सेनन को वोग ब्यूटी अवार्ड भी हासिल हो चुका है। तो आइए जानते हैं बॉलीवुड कि मशहूर अदाकारा कृति सेनन का जीवन परिचय | Kriti Sanon Biography in Hindi’.” जिसमें हम उनके जीवन से जुड़े रोचक तथ्यों के बारे में भी जानेंगे। इसलिए कृति सेनन के बारे में अधिक जानकारी के लिए इसलिए इस आर्टिकल को पूरा जरूर पढ़ें…

Advertisement

जानिए – भारतीय महिला क्रिकेटर स्मृति मंधाना का जीवन परिचय | Smriti Mandhana biography in hindi

 

Table of Contents

कृति सेनन का जीवन परिचय : एक नजर में।

नाम (Name) कृति सेनन (Kriti Sanon)
जन्म (Birth) 27 जुलाई 1990
उम्र (Age) 33 वर्ष (वर्ष 2023 के अनुसार)
जन्म स्थान (Birth Place) दिल्ली, भारत
पिता (Father) राहुल सेनन (चार्टर्ड एकाउंटेंट)
माता (Mother) गीता सेनन (दिल्ली विश्‍वविद्यालय में प्रोफेसर)
गृहनगर (Hometown) नई दिल्ली, भारत
वर्तमान पता (Current City) मुंबई महाराष्ट्र (भारत)
स्कुलिंग (Schooling)
  • दिल्ली पब्लिक स्कूल, दिल्ली
  • आर के पुरम, दिल्ली
विश्वविद्यालय (University) जेपी इंस्टिट्यूट ऑफ इन्फोर्मेशन टैक्नोलॉजी, नोएडा, उत्तर प्रदेश
शिक्षा (Education) बी.टेक (इलेक्ट्रॉनिक्स और दूरसंचार)
राष्ट्रीयता (Nationality) भारतीय
राशि (Zodiac) सिंह राशि
धर्म (Religion) हिन्दू
पेशा (Profession) अभिनेत्री, मॉडल
सक्रिय वर्ष (Active Year) वर्ष 2014 से वर्तमान
डेब्यु फिल्म (Debut Film) 
  • डेब्यू फिल्म – बॉलीवुड : हीरोपंती (2014)
  • तेलुगु फिल्म- Nenokkadine (2014)
वैवाहिक स्थिति (Marital status) अविवाहित
बॉयफ्रेंड/अफेयर्स (Boyfriend/ Affairs)
प्रसिद्धि (Famous for) बॉलीवुड अभिनेत्री और मॉडल के रूप में
कुल संपत्ति (Net Worth) ₹40 करोड़ लगभग ($5 मिलियन)

कृति सेनन का प्रारंभिक जीवन | Kriti Sanon Early Life

Kriti Sanon Biography in Hindi – Early Life : कृति सेनन का जन्म 27 जुलाई 1990 को भारत की राजधानी दिल्ली में हुआ था। वे एक अच्छे माहौल में पली-बढ़ी हैं। उनके पिता का नाम राहुल सेनन है, जो पेशे से एक चार्टर्ड अकाउंटेंट के रूप में कार्यरत हैं। जबकी, उनकी माँ का नाम गीता सेनन है, जो एक प्रोफेसर हैं, जो दिल्ली विश्वविद्यालय में कार्यरत हैं।

Kriti Sanon with her parents and sister

Kriti Sanon with her parents and sister

कृति सेनन का परिवार एक छोटा परिवार है, जिसमें उनके माता-पिता और उनके अलावा उनकी एक छोटी बहन भी है, जिनका नाम नूपुर सेनन है। कृति सेनन की  छोटी बहन, नूपुर भी एक अभिनेत्री, मॉडल और यूट्यूबर है।

जानिए – भारतीय अभिनेता रजनीकांत का जीवन परिचय | Rajinikanth biography in hindi

परिवारिक जानकारियां | Family Details

माता-पिता (Parents) पिता – राहुल सेनन

मां – गीता सेनन

भाई-बहन (Siblings) एक बहन – नूपुर सेनन

 

कृति सेनन कि शिक्षा | Kriti Sanon Education

Kriti Sanon Education : कृति सेनन ने अपनी स्कूली शिक्षा दिल्ली में दिल्ली पब्लिक स्कूल, आरके पुरम (DPS, RK Puram) से पूरी की है। अपनी स्कूली शिक्षा पूरी करने के बाद उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक्स और संचार में बी. टेक किया था। इसके बाद इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने के लिए उन्होंने नोएडा में स्थित जे.पी. सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (J.P. IIT) में दाखिला लिया और वहां से इलेक्ट्रॉनिक्स और टेलीकम्युनिकेशन में इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की।

जानिए – भारतीय महिला मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन का जीवन परिचय | Locking Borgohain Biography in hindi

 

शारीरिक संरचना | Body Measurement

लंबाई (Height) से० मी०- 175

मी०- 1.75

फीट – 5′ 9″

वजन (Weight) 56 Kg (लगभग)
शारीरिक संरचना (Figure)  33-27-34
आंखों का रंग (Eye color) भूरा
बालों का रंग (Hair color) काला

 

कृति सेनन का निजी जीवन | Kriti Sanon Personal Life

Kriti Sanon Personal life : दोस्तों ! 33 वर्षीय कृति सेनन अप्रैल 2024 तक अविवाहित हैं। कृति के घर में उनके अलावा उनके माता-पिता और एक छोटी बहन हैं। कृति एक्टिंग के अलावा और भी कई चीजों में रूचि रखती है। उन्हें नृत्य करना बेहद पसंद है। जब वे गुस्सा होती है तो डांस करना पसंद करती हैं, क्योंकि इन्हें नृत्य करने से बहुत शांति मिलती है। कृति सेनन को खाना बनाने का भी शौक है।

जानिए – बागेश्वर धाम महाराज धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का जीवन परिचय | Dhirendra Krishna Shastri biography in hindi

 

कृति सेनन का लव अफेयर | Kriti Sanon Love Affairs

Kriti Sanon Love Affairs : दोस्तों ! फिल्म राब्ता की शूटिंग के दौरान कृति सेनन और सुशांत सिंह राजपूत को लेकर अफवाहें उड़ाई जा रही थी कि, सुशांत सिंह राजपूत और कृति सेनन एक दूसरे से प्यार करते हैं, परंतु यह केवल एक अफवाह थी।

उस दौरान, दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत का अंकिता लोखंडे के साथ ब्रेकअप हुआ था। उसी समय सुशांत सिंह राजपूत और कृति सेनन की एक फिल्म रिलीज हुई, जिसमें दोनों कि कुछ रोमांटिक सीन थे। जिसके बाद यह अफवाह उड़ी थी।

सुशांत सिंह राजपूत के अलावा कृति सेनन का नाम मॉडल और अभिनेता गौरव अरोड़ा के साथ भी जोड़ा जा चुका है। हालांकि बाद में यह अफवाह साबित हुई। मीडिया खबरों की मानें तो, अप्रैल 2023 तक कृति सेनन सिंगल बताई जाती हैं।

जानिए – भारतीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का जीवन परिचय | Narendra Modi biography in hindi

 

कृति सेनन का शुरुआती करियर | Kriti Sanon Starting Career 

Kriti Sanon Biography in Hindi : कृति सेनन ने बॉलीवुड में काम करने से पहले एक मॉडल के रूप में भी काम कर चुकी हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी। कृति को मॉडलिंग में तब दिलचस्पी पैदा हुई, जब उनकी छोटी बहन नूपुर ने उनकी एक तस्वीर खींची थी। जब यह सुंदर तस्वीर उनके दोस्तों ने देखा तो, उन्होंने कृति को मॉडलिंग में करियर बनाने का आईडिया दिया।

Kriti with her sister Nupur Senon

Kriti with her sister Nupur Senon

जिसके बाद कृति ने अपनी पढ़ाई के दौरान, वेबसाइट पर हुई एक प्रतियोगिता में भाग लिया और अपनी बहन के द्वारा खींची हुई तस्वीर को प्रतियोगिता में भेज दिया। सौभाग्य से उनकी यह तस्वीर सेलेक्ट कर ली गई और वे इस प्रतियोगिता में विजय रही। उसके बाद, डब्बू रतनानी के द्वारा उन्हें एक फ्री-पोर्टफोलियो के साथ एक प्रतिष्ठित मॉडलिंग एजेंसी के लिए 1 साल तक काम करने का कॉन्ट्रैक्ट भी मिला। इस प्रकार उन्होंने अपनी स्नातक की पढ़ाई के साथ साथ वर्ष 2009 में मॉडलिंग भी करना शुरू कर दिया। 

मॉडलिंग के दौरान कृति सेनन ने भारत के सबसे बड़े ब्रांडों के लिए मॉडलिंग की। जिसमें अमूल आइसक्रीम, कैडबरी, क्लोज अप टूथपेस्ट, होंडा ब्रियो, हिमालया आयल बैलेंसिंग फेस वाश जेल, विवेल, इंडिया लाइफ इंश्योरेंस, सैमसंग हीरो, काया स्किन क्लिनिक, रिलायंस ट्रेंड्स इत्यादि जैसी बड़ी-बड़ी कंपनियां शामिल थी।

जानिए –  भारतीय सिंगर और एंटरप्रेन्योर अनन्या बिरला का जीवन परिचय | Ananya Birla biography in hindi

 

कृति सेनन का बॉलीवुड करियर | Kriti Sanon Bollywood Career

Kriti sanon03 -

Kriti Sanon Bollywood Career : कृति सेनन ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत वर्ष 2014 में शब्बीर खान की रिलीज हुई फिल्म हीरोपंती से की। इस फिल्म में वह अभिनेता टाइगर श्रॉफ के साथ नजर आई। यह कृति सेनन और टाइगर श्रॉफ दोनों की डेब्यू फिल्म थी। अपनी पहली ही फिल्म से कृति सेनन ने काफी प्रसिद्धि हासिल की और कृति और टाइगर की यह फिल्म सुपर डुपर हिट रही।

वर्ष 2015 में, रोहित शेट्टी द्वारा निर्मित कृति सेनन कि दूसरी फिल्म ‘दिलवाले’ रिलीज हुई। इस फिल्म में कृति सेनन के अलावा, शाहरुख खान, काजोल, वरुण धवन, पंकज त्रिपाठी और अन्य कलाकार भी नजर आए थे। उनकी दूसरी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट रही। हालांकि, इस फिल्म की सफलता का श्रेय डायरेक्टर रोहित शेट्टी और शाहरुख खान को मिला। 

वर्ष 2017 में कृति सेनन अपनी अगली फिल्म ‘राब्ता’ में एक प्रमुख अभिनेत्री की रूप में नजर आई, जिसमें उन्होंने दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के साथ अहम किरदार निभाया था। जून 2017 में रिलीज उनकी यह फिल्म भी सफल साबित हुई। इसी वर्ष उनकी एक और फिल्म ‘बरेली की बर्फी’ रिलीज हुई थी।

वर्ष 2019 में, कृति सेनन आशुतोष गोवारिकर की एक ड्रामा फिल्म और पानीपत के तृतीय युद्ध पर आधारित फिल्म ‘पानीपत’ में पार्वती बाई की भूमिका में नजर आई, जिसमें उनके अपोजिट अर्जुन कपूर दिखाई दिए थे। अभिनेता कार्तिक आर्यन के साथ फिल्म ‘लुका छुपी’ में नजर आई। इसके बाद इसी साल उनकी तीसरी फिल्म ‘हाउसफुल 4’ रिलीज हुई। जिसमें उनके साथ अक्षय कुमार, बॉबी देओल और रितेश देशमुख जैसे कई सितारे शामिल थे।

26 जुलाई 2021 को, कृति ने नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई फिल्म ‘मीमी’ में अभिनय किया था, जो एक मराठी फिल्म ‘आई व्हायची’ की रीमेक थी। जिसे वर्ष 2011 में राष्ट्रीय पुरस्कार से नवाजा गया था। इस फिल्म में कृति सेनन ने एक सरोगेट मां की भूमिका निभाई थी। इसके बाद, उन्होंने वर्ष 2021 की अपनी दूसरी फिल्म ‘हम दो हमारे दो’ में राजकुमार राव के साथ लीड रोल में काम किया।

वर्ष 2022 में उनकी दो फिल्में रिलीज हुई। जिसमें उनकी दो फिल्में ‘बच्चन पांडे’ और ‘भेड़िया’ जैसी फिल्में रही। फिल्म बच्चन पांडे में वे एक बार फिर से अक्षय कुमार के साथ नजर आई। और भेड़िया में उन्होंने वरुण धवन के साथ काम किया। हालांकि उनकी यह दोनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास नहीं कर पाई और औसत रही।

जानिए – भारतीय अभिनेता धनुष का जीवन परिचय | Dhanush biography in hindi

 

कृति सेनन की फिल्में | Kriti Sanon Films

कृति सेनन बॉलीवुड कि कई हिट फिल्मों में दिखाई दी हैं। उनकी फिल्में इस प्रकार हैं :

2014 : हीरोपंती

2015 : दिलवाले

2017 : बरेली की बर्फी; राब्ता

2019 : पानीपत; लुकाछिपी; हाउसफुल 4

2021 : मिमी

2022 : बच्चन पांडे, भेड़िया,

जानिए – भारत की सबसे बड़े उद्योगपति की पत्नी नीता अंबानी का जीवन परिचय | Nita Ambani biography in hindi

 

कृति सेनन की आने वाली फिल्में | Kriti Sanon

दोस्तों ! कृति सेनन कुछ फिल्मों में काम कर रही हैं। जो आने वाले सालों में रिलीज होने वाली है। उनकी आने वाली फिल्में कुछ इस प्रकार है :

  1. शहजाद
  2. आदिपुरुष
  3. गणपत
  4. द क्रु (The Crew)

जानिए – भारतीय अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा का जीवन परिचय | Parineeti Chopra biography in hindi

 

छोड़ा दो कंपनियों का ऑफर | 

Kriti Sanon02 -

Kriti Sanon Biography in Hindi : कृति सेनन ने जब अपनी इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी की, तब इंजीनियरिंग करने के बाद उन्हें 2 नौकरियां में मिली। लेकिन उन्होंने नौकरी करने से मना कर दिया और एक्टिंग में अपना करियर बनाने के लिए वे मुंबई शिफ्ट हो गई।

आपको यह जानकर हैरानी होगी कि, वर्ष 2015 में अक्षय कुमार की रिलीज हुई फिल्म “सिंह इज़ ब्लिंग” में एक अभिनेत्री के रूप में वह फिल्म कि पहली पसंद थी। लेकिन उन्होंने फिल्म ‘फर्जी’ में काम करने के लिए फिल्म “सिंह इज़ ब्लिंग” को करने से मना कर दिया था। हालांकि, उनकी फिल्म ‘फर्जी’ ठंडे बस्ते में चली गई और दुसरी तरफ फिल्म “सिंह इज बिलिंग” बॉक्स बॉक्स ऑफिस पर हिट रही। हालांकि, उन्होंने अक्षय कुमार के साथ काम करने की कसर फिल्म “बच्चन पांडे” मे पूरी कर ली। जिसमें वह अक्षय कुमार के साथ अभिनय करते हुए नजर आई थी।

जानिए – भारतीय अभिनेता शाहिद कपूर का जीवन परिचय | Shahid Kapoor biography in hindi

 

कृति सेनन की पसंदीदा चीजें | Kriti Sanon Favorite Things

पसंदीदा  अभिनेता (Favorite Actor) बॉलीवुड – ऋतिक रोशन, सलमान खान, आमिर खान

हॉलीवुड – टॉम क्रूज

पसंदीदा अभिनेत्री (Favorite Actress) बॉलीवुड – रेखा, माधुरी दीक्षित और काजोल

हॉलीवुड – जूलिया रॉबर्ट्स

पसंदीदा  फिल्म (Favorite Movie) बॉलीवुड : हम आपके हैं कौन

हॉलीवुड – Pretty Woman

पसंदीदा गीत (Favorite song) Hollywood : Lifehouse (Hanging by a Moment)

Bollywood: सूरज हुआ मद्धम (कभी खुशी कही गम), जरा जरा (रहना है तेरे दिल में)

पसंदीदा फैशन डिजाइनर (Favorite Fashion Designer) रितु बेरी, सुनीत वर्मा, निकी महाजन, अनीता डोंगरे
पसंदीदा भोजन (Favorite Food) चॉकलेट, चीज़केक, कस्टर्ड, मूंग दाल का हलवा
पसंदीदा इत्र (Favorite Perfume) Davidoff’s Cool Water
पसंदीदा जगह (Favorite Destination) दुबई, गोवा
शौक (Hobbies) ध्यान करना, खाना बनाना, क्रिकेट देखना

 

कृति सेनन की संपत्ति, घर, कार कलेक्शन, वेतन | Kriti Sanon Net Worth, House, Car collection, Salary

Kriti Sanon Net worth : दोस्तों ! यदि कृति सेनन के नेटवर्थ की बात की जाए तो, मीडिया सूत्रों के अनुसार कृति सेनन की कुल संपत्ति $5 मिलियन डॉलर (लगभग ₹40 करोड़) आँकी गई है। उनकी वार्षिक आय 5 करोड़ से ज्यादा है। उनकी कमाई का एक बड़ा हिस्सा फिल्म और ब्रांड एंडोर्समेंट से आता है। कृति सेनन प्रति फिल्म ₹2-3 करोड़ रुपए कि फीस चार्ज अरती है।

जानिए – मशहूर फुटबॉल प्लेयर क्रिस्टीयानो रोनाल्डो का जीवन परिचय | Cristiano Ronaldo biography in hindi

कुल संपत्ति (Net Worth) ₹ 40 करोड़ रूपये लगभग (मीडिया सूत्रों के अनुसार)
फीस प्रति फिल्म (Per film charge) ₹2-3 करोड़ रूपये / फिल्म
आय का स्त्रोत (Source of income) फिल्म, विज्ञापन और ब्रांड एंडोर्समेंट से
कार संग्रह (Car Collection) बीएमडब्लू 3 सीरीज

 

कृति सेनन जुड़े विवाद। Kriti Sanon Controversies

  • कृति सेनन एक बार सुशांत सिंह राजपूत के साथ मनीष मल्होत्रा के बर्थडे पार्टी में शामिल हुई थी। जिसमें उन्होंने बेतहाशा डांस किया था। जिसके बाद वे विवाद का कारण बन गई थी।
  • एक बार कृति सेनन की मैगजीन पर इनके तस्वीर को लेकर विवाद उठ गया था। उस तस्वीर को देखकर तमाम एनिमल एक्टिविस्ट और सोशल मीडिया एक्टिविस्ट ने तीखी प्रतिक्रिया दी थी। दरअसल हुआ यह था कि, कृति ने एक मैगजीन के लिए फोटोशूट कराया था। जिसके बैकग्राउंड में प्रोप के तौर पर एक जिराफ को लटकाया हुआ दिखाया गया था। जिसके बाद वे एक बार फिर से विवादों में घिर गई थी।

जानिए – भारतीय अभिनेत्री करीना कपूर का जीवन परिचय | Kareena Kapoor biography in hindi

 

कृति सेनन को मिले पुरस्कार एवं सम्मान | Kriti Sanon Awards & Rewards

  • वर्ष 2022 में दादा साहेब फाल्के इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल अवार्ड में कृति सेनन को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री अवार्ड से नवाजा गया था।
  • अगस्त 2022 में, कृति सेनन को फिल्म “मिमी” के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का फिल्मफेयर अवॉर्ड्स मिला था।
  • वर्ष 2019 में कृति सेनन को स्टाइल आइकन श्रेणी में अंतरराष्ट्रीय भारतीय फिल्म अकादमी पुरस्कार से नवाजा गया था।
  • वर्ष 2017 में उन्हें फिल्मफेयर ग्लैमर एंड स्टाइल अवार्ड से नवाजा जा चुका है।
  • कृति सेनन को वोग ब्यूटी अवार्ड्स भी मिल चुका है।

जानिए – कनाडियन सिंगर जस्टिन बीबर का जीवन परिचय | Justin Bieber biography in hindi

 

कृति सेनन से जुड़े कुछ रोचक तथ्य | Some Interesting Facts About Shraddha Kapoor

  • क्या कृति सेनन शराब पीती हैं ? – ज्ञात नहीं।
  • क्या कृति सेनन सिगरेट पीतीं हैं? – नहीं।
  • कृति सेनन का जन्म दिल्ली में एक सामान्य परिवार में हुआ था।
  • उनके पिता पेशे से एक चार्टर्ड अकाउंटेंट और माँ दिल्ली विश्वविद्यालय में एक प्रोफेसर के पद पर कार्यरत हैं।
  • कृति सेनन की एक बहन भी है, जिनका नाम नुपुर सेनन है।

Kriti with her family -

  • कृति की छोटी बहन नूपुर सेनन भी पेशे से एक मॉडल अभिनेत्री और यूट्यूबर हैं।
  • मॉडलिंग में कृति सेनन की दिलचस्पी तब जगी, जब उनकी छोटी बहन ने उनकी एक सुंदर तस्वीर खींची थी।
  • इस तस्वीर को उन्होनें कंपटीशन के लिए एक वेबसाइट को भेजा, जिसमें वह विजयी रही।
  • स्नातक की पढ़ाई के साथ ही वर्ष 2009 में मॉडलिंग करना शुरू किया था।
  • मॉडलिंग के दौरान उन्होंने भारत के कई बड़े ब्रांडों के लिए मॉडलिंग की है।
  • इंजीनियरिंग पुरी करने के बाद, कृति को दो नौकरियां मिली। लेकिन उन्होंने नौकरी करने से मना कर दिया।
  • डेट नहीं मिलने के कारण उन्होंने अक्षय कुमार की फिल्म “सिंह इज़ ब्लिंग” करने से मना कर दिया था।
  • बॉलीवुड में उन्होंने फिल्म ‘हीरोपंती’ से अभिनेता टाइगर श्रॉफ के साथ अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी।

Kriti Sanon01 -

  • वह एक प्रशिक्षित कथक नर्तक और एक स्टेट लेवल की बॉक्सर हैं।  
  • किशोरावस्था से ही वह ऋतिक रोशन को पसंद करती रही हैं।
  • कृति सेनन को खाली समय में कविताएं लिखने का काफी शौक है।
  • जब कृति सेनन गुस्सा होती हैं या दुखी होती है तो वह डांस करना पसंद करती हैं, क्योंकि डांस उन्हें शांति प्रदान करता है।
  • कृति सेनन का मेडिटेशन करना काफी पसंद है, और इसके अलावा कृति सेनन को खाना बनाने का भी काफी शौक है।

 

कृति सेनन के बारे में पूछे जाने वाले प्रश्नोत्तर (FAQ)।

प्रश्न : कृति सेनन कौन है ?

उत्तर : कृति सेनन एक भारतीय अभिनेत्री और एक मॉडल हैं। उन्होंने बॉलीवुड कि – हीरोपंती, राब्ता, पानीपत, हाउसफुल 4, और भेड़िया जैसी फिल्मों में काम किया है।

प्रश्न : कृति सेनन का जन्म कब हुआ ?

उत्तर : कृति सेनन का जन्म 27 जुलाई 1990 को दिल्ली, भारत में हुआ था।

प्रश्न : कृति सेनन की उम्र कितनी है ?

उत्तर : 33 वर्ष (2023 में)

प्रश्न : कृति सेनन किस देश से हैं ?

उत्तर : भारत से।

प्रश्न : कृति सेनन के माता पिता कौन हैं ?

उत्तर : कृति सेनन के पिता, राहुल सेनन एक चार्टर्ड अकाउंटेंट के रूप में कार्यरत हैं। कृति सेनन की माँ, गीता सेनन दिल्ली विश्वविद्यालय में एक प्रोफेसर के पद पर कार्यरत हैं।

प्रश्न : कृति सेनन कितने भाई- बहन हैं ?

उत्तर : कृति सेनन एक छोटी बहन नूपुर सेनन है, जो एक अभिनेत्री, मॉडल और यूट्यूबर हैं।

प्रश्न : कृति सेनन कि पत्नी कौन है ?

उत्तर : 33 वर्षीय कृति सेनन (अप्रैल 2023 तक) अविवाहित है।

प्रश्न : कृति सेनन कि डेब्यु फिल्म कौन सी है?

उत्तर : डेब्यू फिल्म – हिरोपंती (वर्ष 2014 में)

प्रश्न : वर्ष 2023 में कृति सेनन की नेटवर्थ कितनी हैं?

उत्तर : विभिन्न मीडिया सूत्रों के अनुसार, कृति सेनन की कुल संपत्ति ₹40 करोड़ रुपए लगभग ($5 million dollars) आंकी गई है।

 

इन्हें भी पढ़ें : 

 

आभार ।

साथियों आशा करता हूं कि, आपको हमारा “कृति सेनन (Kriti Sanon)” पर लिखा गया यह लेख पसंद आया होगा। अगर आपको हमारा biographybooks.in का यह लेख (Article) पसंद आया, तो इसे अपने दोस्तों और अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर जरूर शेयर करें। आप हमें comment में जाकर हमें अपनी प्रतिक्रियाएँ जरूर दे। 

आप हमें हमारे सोशल मीडिया पेज पर भी follow कर सकते हैं। हमारे ब्लॉग biographybooks.in पर आखिरी तक बने रहने के लिए आप सभी का हृदय की गहराइयों से प्यार भरा धन्यवाद।

 

इन्हें भी पढ़ें : 

 

Advertisement

You may also like...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *