नहीं रहे मशहूर गायक भूपिंदर सिंह। बॉलीवुड के  कई बेहतरीन गजल और फिल्मों के गानों में दी है अपनी आवाज।

भूपिंदर सिंह का जीवन परिचय। Bhupinder Singh Biography in Hindi

भूपिंदर सिंह का जीवन परिचय (भूपिंदर सिंह, विकी, जन्म, शिक्षा, परिवार, करियर, बॉलीवुड गाने, गजल, पत्नी, बच्चे, मृत्यु, नेटवर्थ) | Bhupinder Singh Biography in Hindi [ Bhupinder Singh, Wiki, Birth, Education, Family, Career, Bollywood Songs, wife, childrens, Death, Net worth ]

 

भूपिंदर सिंह | Bhupinder Singh

संगीतकार और गजल गायक।


Bhupinder Singh Biography in Hindi : दोस्तों, मशहूर गायक भूपिंदर सिंह का 82 वर्ष की उम्र में सोमवार शाम (18 जुलाई 2022) को निधन हो गया। वे, दो दीवाने शहर में…, मेरी आवाज ही पहचान है…, होके मजबूर मुझे उसने बुलाया होगा…, जैसे गानों के लिए पहचाने जाते थे। भूपिंदर सिंह का पिछले 10 दिनों से अस्पताल में स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याओं का इलाज चल रहा था। वह बॉलीवुड जगत के जाने-माने गायक थे। उनके निधन के बाद पूरे बॉलीवुड में शोक का माहौल है। तो ऐसे में आइए जानते हैं, कौन हैं भूपिंदर सिंह ? और उनके जीवन परिचय और करियर से लेकर उनके निधन तक के बारे में विस्तार से। तो बनें रहें आज के हमारे ” भूपिंदर सिंह का जीवन परिचय | Bhupinder Singh biography in Hindi ” के इस लेख में।

Advertisement

 

कौन थे भूपिंदर सिंह  | Who was Bhupinder Singh ?

Bhupinder Singh Biography in Hindi :  दोस्तों, भूपिंदर सिंह  एक भारतीय संगीतकार और एक मशहूर गजल गायक थे। वह भारतीय-बांग्लादेशी गायिका मिताली सिंह के पति थे। उन्होंने बॉलीवुड के लिए कई बेहतरीन गजलें गाए हैं, और बॉलीवुड को कई सुपरहिट गाने भी दिए हैं।

भूपिंदर सिंह का जीवन परिचय । Bhupinder Singh Biography in Hindi

भूपिंदर सिंह का जीवन परिचय । Bhupinder Singh Biography in Hindi

हाल ही में, कल शाम यानि 18 जुलाई 2022 को उनका निधन हो गया। वह पिछले कई दिनों से अस्पताल में भर्ती थे, और पेट की बीमारी से ग्रसित थे। कल शाम उनका 82 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उनकी मौत पर कोई दिक्कत हस्तियों ने शोक जताया है। तो आइए जानते हैं, ” भूपिंदर सिंह का जीवन परिचय | Bhupinder Singh biography in Hindi ” के बारे मे।

 

इन्हें भी पढ़ें :

 

भूपिंदर सिंह का जीवन परिचय : एक नजर में ।

नाम (Name) :  भूपिंदर सिंह (Bhupinder Singh)

जन्म (Birth) : 6 फरवरी 1940 (82 वर्ष- 2022 में)

जन्म स्थान (Birth Place) : अमृतसर, पंजाब (भारत)

पिता (Father) : प्रोफ़ेसर नाथ सिंह जी

गृहनगर (Hometown) :  अमृतसर, पंजाब (भारत)

राष्ट्रीयता (Nationality) : भारतीय

धर्म (Religion) :  हिंदू

जाति (Caste) : पंजाबी

पेशा (Profession) :  गजल गायक और संगीतकार

पत्नी (Wife) : मिताली सिंह

मृत्यु (Death) : 18 जुलाई 2022 (82 वर्ष कि उम्र में)

मृत्यु का स्थान (Death Place) : मुंबई, महाराष्ट्र

मृत्यु का कारण (Death Reason ) : कार्डियक अरेस्ट

प्रसिद्धि (Famous for) : एक गजल गायक के रूप में।

 

भूपिंदर सिंह का प्रारंभिक जीवन | Bhupinder Singh Early

Bhupinder Singh Biography in Hindi : Early Life – भूपिंदर सिंह का जन्म 6 फरवरी 1940 को पंजाब के अमृतसर में हुआ था। उनके पिता का नाम, प्रोफ़ेसर नाथ सिंह जी है, और वे एक ट्रेंड वोकेलिस्ट थे। भूपिंदर जी के पिता एक सख्त शिक्षक थे, और उन्होंने भूपेंद्र को गाने की ट्रेनिंग दी थी। अपने पिता के सख्ती के कारण शुरुआती दिनों में भूपिंदर को संगीत और वाद्ययंत्रों से नफरत थी। लेकिन धीरे-धीरे उनकी रूचि इसमें बढ़ने लगी और उन्होंने इसमें ही अपना करियर बनाया।

शारीरिक संरचना (Body Measurement) 

लंबाई

से० मी०- 173

मी०- 1.73

फीट – 5′ 8″

वजन

80 Kg

आंखों का रंग (Eye Color)

भूरा
बालों का रंग (Hair Color)

काला

 

भूपिंदर सिंह का फिल्मीं करियर | Bhupinder Singh Singing Career

Bhupinder Singh Biography in Hindi : Singing Career – भूपेंदर सिंह के पिता, प्रोफेसर नाथ सिंह जी ने हीं उन्हें गाने की ट्रेनिंग दी थी। उनके पिता एक सख्त शिक्षक थे, जिसके कारण शुरुआत में उनकी इसमें ज्यादा दिलचस्पी नहीं थी। लेकिन धीरे-धीरे सिंगिंग के क्षेत्र में उनकी रुचि बढ़ने लगी और उन्होंने गजल गाना शुरू कर दिया। अपने करियर के शुरुआती दिनों में भूपिंदर सिंह ने दिल्ली के ऑल इंडिया रेडियो में परफॉर्म किया था। वहां काम करते हुए उन्होंने गिटार और वायलिन बजाना भी सिखा और इस दौरान वे दिल्ली के दूरदर्शन केंद्र, दिल्ली से भी जुड़े रहे।

उनके जीवन का टर्निंग प्वाइंट तब आया, जब वर्ष 1962 में म्यूजिक डायरेक्टर मदन मोहन ने एक कार्यक्रम में उन्हें सुना। वे उनके गानों से प्रभावित हुए और उन्हें मुंबई बुला लिया। उस समय सतीश भाटिया आकाशवाणी दिल्ली में निर्माता थे, और भूपिंदर उनके समक्ष बतौर गिटारवादक के रूप में काम करते थे।

मुंबई आने के बाद उन्होंने गज़ल “ होके मजबूर मुझे उसने बुलाया होगा…” गाया। उनके द्वारा गाया गया यह ग़ज़ल हिट तो हुआ, लेकिन भूपेंद्र को इससे कोई खास पहचान नहीं मिली। बाद में भूपिंदर ने स्पेनिश गिटार और ड्रम पर भी कुछ गजलें गाए। वर्ष 1968 में उन्होंने अपने द्वारा लिखे और गाए गए ग़ज़लों की एल.पी. प्रस्तुत की। इस अनुभव के बाद उन्होंने एक और एल.पी. गाया। हालांकि उनके द्वारा गाए गए एल.पी. से उन्हें धीरे-धीरे पहचान तो मिली, लेकिन वर्ष 1978 में रिलीज हुई उनकी तीसरी एलपी “दैट सिटी” ने उन्हें काफी प्रसिद्धि दिलाई।

भूपिंदर सिंह लाइव परफॉर्मेंस देते हुए।

भूपिंदर सिंह लाइव परफॉर्मेंस देते हुए।

वर्ष 1978 में रिलीज एक फिल्म में गुलजार के लिखे गाने ” वो जो शहर था..” से उन्हें लोकप्रियता हासिल हुई। उसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और बॉलीवुड को कई सुपरहिट गाने दिए।

भूपेंदर सिंह, गीतकार गुलजार के पसंदीदा गायकों में से एक थे, और उन्होंने गुलजार की अमुमन सभी फिल्मों में अपनी आवाज दी है। सुरेश वाडेकर के साथ गाया हुआ उनका मशहूर गीत ” हुजूर इस कदर भी ना इतरा के चलिए…” आज भी लोगों के दिलों में बसता है।

 

भूपिंदर सिंह के बेहतरीन नग्मे |

भूपेन्द्र सिंह के गाये हुए कुछ बेहतरीन यादगार गीत व गज़ल :

  • दिल ढूँढता है,
  • दो दिवाने इस शहर में,
  • नाम गुम जायेगा,
  • करोगे याद तो,
  • मीठे बोल बोले,
  • कभी किसी को मुकम्मल जहाँ नहीं मिलता,
  • किसी नज़र को तेरा इन्तज़ार आज भी है
  • दरो-दीवार पे हसरत से नज़र करते हैं,
  • खुश रहो अहले-वतन हम तो सफर करते हैं
  • वो जो शहर था
  • हुजूर इस कदर भी ना इतरा के चलिए

 

फिल्मों के सुपरहिट गाने भी गाए हैं | 

Bhupinder Singh Biography in Hindi : Superhit songs – भूपिंदर सिंह ने कई फिल्मों में अपनी आवाज दी है और बॉलीवुड फिल्मों के लिए कई सुपरहिट गाने गाए हैं। जिनमें- मौसम, सत्ते पर सत्ता, आहिस्ता आहिस्ता, दूरियां और हकीकत जैसे कई फिल्मों के गानों को अपनी आवाज दी है। उनके सुपरहिट गानों में कुछ गाने इस प्रकार हैं,

  • मेरा रंग दे बसंती चोला
  • प्यार हमें किस मोड़ पर ले आया
  • हुजूर इस कदर
  • एक अकेला इस शहर में 
  • जिंदगी मिलके बिताएंगे 
  • बीती ना बिताई रैना
  • नाम गुम जाएगा

 

इन्हें भी पढ़ें :

 

भूपेंद्र सिंह का निजी जीवन | Bhupinder Singh Personal Life

Bhupinder Singh Biography in Hindi : Family – भूपिंदर सिंह ने वर्ष 1980 में मिताली मुखर्जी से शादी की थी। मिताली, बांग्लादेश की एक जानी मानी सिंगर हैं। उन दोनों ने साथ मिलकर कई गजलें गाए हैं और  उन्होंने साथ में कई स्टेज शो पर लाइव परफॉर्मेंस भी दी है। इस दंपति के एक बेटा भी है, जिनका नाम निहाल सिंह है। निहाल भी एक जाने-माने म्यूजिशियन है।

अपनी पत्नी के साथ भूपिंदर सिंह।

अपनी पत्नी के साथ भूपिंदर सिंह।

पारिवारिक जानकारियां ।

माता-पिता

(Parents)

पिता – प्रोफेसर नाथ सिंहजी

माँ – ज्ञात नहीं

पत्नी (Wife) 

मिताली मुखर्जी

बच्चे (Children)

एक बेटा- निहाल सिंह

 

भूपिंदर सिंह की मृत्यु  | Bhupinder Singh Death

Bhupinder Singh Biography in Hindi : Death – बॉलीवुड के मशहूर ग़ज़ल गायक भूपिंदर सिंह का 18 जुलाई 2022 को शाम 7:45 बजे मुंबई के अंधेरी स्थित क्रिटिकेयर अस्पताल में 82 वर्ष कि उम्र में निधन हो गया। उन्हें पेट की बीमारी थी, और वे पिछले 10 दिनों से अस्पताल में भर्ती थे। मुंबई स्थित इस अस्पताल में इलाज के दौरान उन्हें कोविड-19 हो गया, जहाँ उनका कैंसर और कोरोना का इलाज भी चल रहा था। सोमवार सुबह उनकी हालत बिगड़ गई और उन्हें वेंटिलेटर पर रखना पड़ा। लेकिन सोमवार यानि 18 जुलाई 2022 की शाम 7:45 बजे कार्डियक अरेस्ट के कारण उनका 82 वर्ष की उम्र में निधन हो गया।

भूपिंदर की पत्नी मिताली ने कहा, ” उनका सोमवार को निधन हो गया और अंतिम संस्कार 19 जुलाई 2022 को होगा।”

 

भूपिंदर सिंह के निधन पर कई मशहूर हस्तियों ने जताया शोक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिग्गज गायक भूपिंदर सिंह के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि ” उनके कार्यों ने कई लोगों को प्रभावित किया है। “ पीएम श्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट करते हुए लिखा कि, ” दशकों तक यादगार गाने देने वाले भूपिंदर सिंह जी के निधन से दुखी हूं। उनकी रचनाओं ने कई लोगों को प्रभावित किया। इस दुख की घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और प्रशंसकों के साथ हैं। ओम शांति।”

अभिनेता अजय देवगन ने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा की, “भूपिंदर सिंह जी के निधन पर गहरा दुख हुआ। उनकी आवाज ने लाखों लोगों को खुशी दी, जिसमें एक विशिष्टता थी। उनके परिवार के प्रति संवेदना। आरआईपी भूपिंदर जी। (ओम इमोजी) शांति।”

वहीं महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने भूपिंदर सिंह की मौत पर शोक जताते हुए लिखा कि, “ भूपेंद्र सिंह की आवाज ने कई गजलों को अमर व अविस्मरणीय बना दिया। उनके गीत लोगों के मन में गूंजते रहेंगे।”

 

भूपिंदर सिंह से जुड़े कुछ रोचक तथ्य | Some Interesting Facts About Bhupinder Singh

  • भूपिंदर सिंह का जन्म पंजाब के अमृतसर में हुआ था।
  • उनके पिता एक प्रशिक्षित पार्श्वगायक थे।
  • भूपिंदर सिंह ने अपने पिता से ही संगीत की ट्रेनिंग ली थी।
  • शुरुआत में अपने पिता के सख्त रवैये की वजह से उनका संगीत में ज्यादा दिलचस्पी नहीं थी।
  • बॉलीवुड में आने से पहले भूपिंदर सिंह ने दिल्ली के ऑल इंडिया रेडियो में काम किया है।
  • वर्ष 1962 में म्यूजिक डायरेक्टर मदन मोहन ने एक कार्यक्रम में उन्हें सुनने के बाद मुंबई बुला लिया था।
  • वे गीतकार गुलजार के पसंदीदा गायकों में से एक थे, और भूपिंदर सिंह ने गुलजार के लगभग सभी फिल्मों में अपनी आवाज दी है।
  • उनकी पत्नी मिताली मुखर्जी भी एक भारतीय बांग्लादेशी सिंगर हैं।
  • दोनों ने साथ मिलकर कई गजलें गाए हैं, और लाइव परफॉर्मेंस दी है।
  • उनका बेटा निहाल सिंह भी एक म्यूजिशियन है।
  • भूपेंद्र सिंह का, पेट में इन्फेक्शन के कारण 82 वर्ष की उम्र में निधन हो गया।

 

भूपिंदर सिंह के बारे में पूछे जाने वाले प्रश्नोत्तर (FAQ)।

प्रश्न : भूपिंदर सिंह कौन है ?

उत्तर : भूपिंदर सिंह एक प्लेबैक सिंगर और प्रसिद्ध गजल गायक थे। उन्होंने ” नाम गुम जायेगा…, बीती ना बिताई रैना…, दिल ढूंढता है…, जैसे सुपरहिट गानों में अपनी आवाज दी थी।

प्रश्न : भूपिंदर सिंह का जन्म कब हुआ ?

उत्तर : भूपिंदर सिंह का जन्म 6 फरवरी 1940 को पंजाब के अमृतसर में हुआ था।

प्रश्न : भूपिंदर सिंह की जाति क्या है ?

उत्तर : हिंदू, पंजाबी।

प्रश्न : भूपिंदर सिंह की उम्र कितनी थी ?

उत्तर : 82 वर्ष (2022 मे)।

प्रश्न : भूपिंदर सिंह किस राज्य से हैं ?

उत्तर : पंजाब

प्रश्न : भूपिंदर सिंह की पत्नी कौन है ?

उत्तर : भूपिंदर सिंह की पत्नी, मिताली मुखर्जी हैं, जो एक भारतीय-बांग्लादेशी सिंगर है।

प्रश्न : भूपिंदर सिंह का बेटा कौन है ?

उत्तर : भूपिंदर सिंह के बेटे का नाम निहाल सिंह है और वे एक म्यूजिशियन हैं।

प्रश्न : भूपिंदर सिंह कि मृत्यु कब हुई ?

उत्तर : 18 जुलाई 2022 को, 82 वर्ष की उम्र में निधन।

प्रश्न : भूपिंदर सिंह की मृत्यु का कारण क्या था ?

उत्तर : भूपेंद्र सिंह को पेट की बीमारी थी। वह पिछले 10 दिनों से मुंबई के क्रिटीकेयर एशिया हॉस्पिटल में एडमिट थे और उनके पेट में इंफेक्शन था। जिसके बाद 82 वर्ष की उम्र में उनका निधन हो गया।

 

इन्हें भी पढ़ें :

 

आभार ।

साथियों आशा करता हूं कि, आपको हमारा ‘भूपिंदर सिंह (Bhupinder Singh)’ पर लिखा गया यह लेख पसंद आया होगा। अगर आपको हमारा biographybooks.in का यह ब्लॉग (Blog) और हमारा यह लेख (Article) पसंद आया, तो इसे अपने दोस्तों और अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर जरूर शेयर करें। ताकि और भी लोगों को आपके माध्यम से इसकी जानकारी हो सके। अगर आप हमें फीडबैक देना चाहते हैं तो अपनी प्रतिक्रिया देने के लिए comment में जाकर हमें अपनी प्रतिक्रियाएँ जरूर दे। 

आप हमें हमारे सोशल मीडिया पेज पर भी follow कर सकते हैं। जल्दी ही मिलते हैं एक नए स्टोरी के साथ तब तक के लिए आप सभी मस्त रहें, स्वस्थ रहें।

हमारे ब्लॉग biographybooks.in पर आखिरी तक बने रहने के लिए आप सभी का हृदय की गहराइयों से प्यार भरा धन्यवाद।

 

Advertisement

You may also like...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *