मनीष सिसोदिया का जीवन परिचय | Manish Sisodia Biography in hindi

मनीष सिसोदिया का जीवन परिचय | Manish Sisodia Biography in hindi

दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया के घर पर शराब मामले को लेकर सीबीआई की पड़ी रेड। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को मानते हैं अपना राजनीतिक गुरु।

 

मनीष सिसोदिया का जीवन परिचय (मनीष सिसोदिया, विकी, जन्म, शिक्षा, घर, परिवार, राजनीतिक  करियर, विवाद, बिहार के मुख्यमंत्री, पत्नी, बच्चे, नेटवर्थ) | Manish Sisodia Biography in Hindi [ Manish Sisodia, Wiki, Birth, Education, Family, Political Career, Bihar C.M, Controversies, Wife, Children, Net worth ]

 

मनीष सिसोदिया | Manish Sisodia

राजनीतिज्ञ


Manish Sisodia Biography in Hindi : दोस्तों, राजनीतिक गलियारे में हाल ही में नई दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया के घर पर सीबीआई की छापेमारी के बाद से वे सुर्खियों में छाए हुए हैं। आपको बता दें कि, मनीष सिसोदिया दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के बेहद करीबी हैं और वर्ष 2015 से वे दिल्ली के उप-मुख्यमंत्री के पद पर कार्यरत हैं। मनीष सिसोदिया के घर पर हुई छापेमारी, दिल्ली में हुए शराब घोटाले मामले में की गई है। हालांकि इस छापेमारी में मनीष सिसोदिया के घर में सीबीआई (CBI) को कुछ नहीं मिला। लेकिन छापेमारी के बाद से मनीष सिसोदिया लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। यही वजह है कि आज हम आपके लिए लेकर आए हैं, ” मनीष सिसोदिया का जीवन परिचय | Manish Sisodia Biography in hindi ” जिसमें हम मनीष सिसोदिया के जीवन से लेकर उनके राजनीतिक करियर तथा उनके जीवन से जुड़े अन्य पहलुओं के बारे में चर्चा करेंगे। तो आइए जानते हैं, कौन हैं मनीष सिसोदिया ? 

Advertisement

जानिए – ” भारत के प्रधानमंत्री, श्री नरेंद्र मोदी का जीवन परिचय | Narendra Modi biography in Hindi “

 

कौन हैं मनीष सिसोदिया | Who is Manish Sisodia ?

Manish Sisodia Biography in Hindi : दोस्तों, मनीष सिसोदिया वर्तमान में दिल्ली के उप-मुख्यमंत्री है। वर्ष 2015 से वे दिल्ली के उप-मुख्यमंत्री (Deputy CM) के पद पर कार्यरत हैं। वर्ष 2011 में उन्होंने अन्ना हजारे के ‘भ्रष्टाचार के खिलाफ भारत’ जैसे आंदोलनों में भी शामिल थे। मनीष सिसोदिया ‘परिवर्तन’ नामक एनजीओ में स्वयंसेवी के तौर पर भी काम कर चुके है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के बेहद करीबी माने जाने वाले मनीष सिसोदिया ने वर्ष 2012 में अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत की थी। राजनीतिक में आने से पहले, मनीष सिसोदिया एक पत्रकार के रूप में ज़ी न्यूज़ और ऑल इंडिया रेडियो में अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

मनीष सिसोदिया का जीवन परिचय | Manish Sisodia Biography in hindi

मनीष सिसोदिया का जीवन परिचय | Manish Sisodia Biography in hindi

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में किए गए कार्यों के लिए अमेरिका के अखबार ‘द न्यूयॉर्क टाइम्स’ में उनकी सराहना भी की गई थी। दरअसल, मुख्यमंत्री पद के साथ-साथ उनपर और भी कई विभागों की जिम्मेदारी थी। जिसमें शिक्षा विभाग भी शामिल था। वर्तमान में उनके घर पर सीबीआई की रेड पढ़ने के बाद से वे सुर्खियों में बने हुए हैं। इसलिए मनीष सिसोदिया के बारे में जानने के लिए बने रहे हमारे ” मनीष सिसोदिया का जीवन परिचय | Manish Sisodia biography in hindi ” के इस पेज पर…

जानिए – ” भारत के प्रथम प्रधानमंत्री, पं. जवाहरलाल नेहरू का जीवन परिचय | Jawaharlal Nehru biography in Hindi “

 

Table of Contents

मनीष सिसोदिया का जीवन परिचय : एक नजर में

नाम (Name) :मनीष सिसोदिया (Manish Sisodia)

जन्म (Birth) : 5 जनवरी 1972 (50 वर्ष- 2022 में)

जन्म स्थान (Birth place) : पिलखुवा, हापुड़, उत्तर प्रदेश (भारत)

पिता (Father) : धर्मपाल सिसोदिया (अध्यापक)

माता (Mother) : ज्ञात नहीं

गृहनगर (Hometown) : पिलखुवा, हापुड़, उत्तर प्रदेश (भारत)

आवास :  नई दिल्ली (भारत)

कॉलेज (College) : भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली

शैक्षणिक योग्यता (Education) : पत्रकारिता में डिप्लोमा

राशि (zodiac) : मकर राशि

राष्ट्रीयता (Nationality) : भारतीय

मान्यता (Religion) : हिन्दू

जाति (Cast) : क्षत्रिय (राजपूत)

पेशा (Profession) :राजनीतिज्ञ एवं ज़ी न्यूज़ और ऑल इंडिया रेडियो में पूर्व पत्रकार

राजनीतिक दल (Political Party) : आम आदमी पार्टी (AAP)

जीवनसाथी (spouse) : सीमा सिसोदिया

संपत्ति (Networth) 41 करोड़ रुपये (वर्ष वर्ष 2014-15 के एफिडेविट के अनुसार)

सुर्खियों मे (in news) : शराब घोटाले को लेकर उनके घर पर सीबीआई कि छापेमारी के बाद से सुर्ख़ियों में।

 

मनीष सिसोदिया का प्रारंभिक जीवन और शिक्षा  | Manish Sisodia Early Life & Education

Manish Sisodia Biography in Hindi – Early Life : दोस्तों, मनीष सिसोदिया का जन्म 5 जनवरी 1972 को, उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले के पिलखुवा गांव में हुआ था। वह एक राजपूत (क्षत्रिय) परिवार से ताल्लुक रखते हैं। उनके पिता का नाम, धर्मपाल सिंह है, और वे पेशे से एक अध्यापक थे।

मनीष सिसोदिया की प्रारंभिक शिक्षा गांव के ही एक सरकारी स्कूल में पूरी हुई। वर्ष 1993 में मनीष सिसोदिया ने नई दिल्ली स्थित भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से पत्रकारिता के क्षेत्र में डिप्लोमा की डिग्री हासिल की थी। 

 

शारीरिक संरचना (Body Measurement) ।

लंबाई (Height)

से० मी०- 173

मी०- 1.73

फीट – 5′ 8″

वजन (Weight)

78 Kg

आंखों का रंग (eye color)

काला
बालों का रंग (Hair color)

काला और सफेद

 

मनीष सिसोदिया का परिवार | Manish Sisodia family

Manish Sisodia Biography in Hindi – Family : दोस्तों, मनीष सिसोदिया की शादी सीमा सिसोदिया से हुई है। मनीष सिसोदिया की पत्नी सीमा सिसोदिया एक सॉफ्टवेयर कंपनी में कार्यरत थी। लेकिन शादी के कुछ सालों बाद उन्होंने नौकरी छोड़ दी और अब वे एक गृहिणी है। उनका एक बेटा भी है, जिनका नाम – मीर सिसोदिया है।

अपनी पत्नी के साथ मनीष सिसोदिया।

अपनी पत्नी के साथ मनीष सिसोदिया।

जानिए – ” भारत के पूर्व राष्ट्रपति और मिसाइल मैन कहे जाने वाले, डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम का जीवन परिचय | Dr. APJ Abdul Kalam biography in Hindi “

पारिवारिक जानकारियां ।

माता-पिता (Parents)

पिता – धर्मपाल सिंह

माँ – ज्ञात नहीं

पत्नी (Wife)

सीमा सिसोदिआ

बच्चे (Childrens)

एक पुत्र – मीर सिसोदिया

 

मनीष सिसोदिया का करियर | Manish Sisodia Career

Manish Sisodia Biography in Hindi : Career – अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद वर्ष 1993 में, मनीष सिसोदिया ने पत्रकारिता के क्षेत्र से अपने करियर की शुरुआत की थी। एक पत्रकार के रूप में मनीष सिसोदिया, वृ्ष 1996 मे जी न्यूज़ में शामिल हुए थे। और वर्ष 1996 से 2005 तक उन्होंने न्यूज़ चैनल के साथ काम किया। इस दौरान उन्होंने ऑल इंडिया रेडियो के साथ भी काम किया था।

वर्ष 2006 मे मनीष सिसोदिया ने अरविंद केजरीवाल और अभिनंदन के साथ मिलकर, पब्लिक कॉज रिसर्च फाउंडेशन की स्थापना की थी। वर्ष 2011 में सिसोदिया,  सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे के नेतृत्व में भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन (India Against Corruption) के सदस्य भी रहे थे और इस आंदोलन में अहम भुमिका निभाया था। सिसोदिया एक गैर-सरकारी संगठन, ‘परिवर्तन (Parivartan)’ के एक सक्रिय स्वयंसेवक भी थे। 

 

मनीष सिसोदिया का राजनीतिक करियर | Manish Sisodia Political Career

Manish Sisodia Biography in Hindi – Political Career : वर्ष 2011 में मनीष सिसोदिया, प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे के नेतृत्व में भ्रष्टाचार के खिलाफ छेड़े गए आंदोलन का हिस्सा थे।

वर्ष 2012 में मनीष सिसोदिया ने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत की और उसी वर्ष 2012 में, मनीष सिसोदिया ने अपने करीबी दोस्त अरविंद केजरीवाल के साथ मिलकर राजनीतिक दल – आम आदमी पार्टी (AAP) का गठन किया। इसके अगले साल, वर्ष 2013 में मनीष सिसोदिया, दिल्ली विधानसभा चुनाव में विधानसभा के सदस्य के चुने गए। इस विधानसभा चुनाव में उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नकुल भारद्वाज को हराकर विधानसभा सदस्य बने थे।

मनीष सिसोदिया | Manish Sisodia

मनीष सिसोदिया | Manish Sisodia

वर्ष 2015 के विधानसभा चुनावों में मनीष सिसोदिया ने दिल्ली के पटपड़गंज से जीत हासिल की और, 14 फरवरी 2015 को पहली बार दिल्ली के उप-मुख्यमंत्री पद कि शपथ ली। दिल्ली के उप-मुख्यमंत्री पद पर रहते हुए मनीष सिसोदिया के पास और भी कई विभागों की जिम्मेदारी थी। जिसमें, दिल्ली कैबिनेट में – पर्यटन, शिक्षा, वित्त, योजना, भूमि और भवन, सतर्कता, सेवाएं, महिला एवं बाल विकास और कला, संस्कृति और भाषाएं जैसे विभागों का भार भी उनके कंधों पर था।

शिक्षा के क्षेत्र में मनीष सिसोदिया के कार्यों को देखते हुए उनकी काफी सराहना भी की गई थी। इस दौरान अमेरिका के एक न्यूज़पेपर ‘द न्यूयॉर्क टाइम्स’ ने भी शिक्षा के क्षेत्र में मनीष सिसोदिया के कार्यों कि सराहना की थी। उन्होंने सूचना अधिनियम के अधिकार के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए दिल्ली में एक गैर-सरकारी संगठन, ‘कबीर’ की स्थापना की थी।

जानिये – ” उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री, योगी आदित्यनाथ का जीवन परिचय | Yogi Adityanath biography in Hindi “

 

मनीष सिसोदिया का मंत्रीमंडल पद |

  • वर्ष 2012 में, वह आम आदमी पार्टी के राजनीतिक मामलों की समिति के सदस्य बने।
  • वर्ष 2013 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में, वह पूर्वी दिल्ली के प्रतापगंज निर्वाचन क्षेत्र से विधानसभा सदस्य के रूप में चुने गए।
  • वर्ष 2015 में, पूर्वी दिल्ली के प्रतापगंज निर्वाचन क्षेत्र से विधानसभा सदस्य के रूप में चुने गए।
  • नई दिल्ली के उप- मुख्यमंत्री बने।
  • दिल्ली कैबिनेट में अन्य विभागों की जिम्मेदारी सौंपी गई। जिसमें – पर्यटन, शिक्षा, वित्त, योजना, भूमि और भवन, सतर्कता, सेवाएं, महिला एवं बाल विकास और कला, संस्कृति और भाषाएं जैसे भी भाग शामिल थे।

 

मनीष सिसोदिया कि किताब | Manish Sisodia Book

Manish Sisodia Biography in Hindi : Manish Sisodia book – मनीष सिसोदिया ने एक किताब भी लिखी है। जिसका नाम ” शिक्षा : एक शिक्षा मंत्री के रूप में मेरे प्रयोग (Shiksha: My Experiments as an Education Minister) “ है। इस किताब में उन्होंने दिल्ली में शिक्षा सुधारों की यात्रा का वर्णन किया है।

मनीष सिसोदिया द्वारा लिखी गई किताब।

मनीष सिसोदिया द्वारा लिखी गई किताब।

 

जानिए – ” कभी बुरा पहनकर जीवन अपना बचपन गुजारने वाली,ओपरा विनफ्रे का जीवन परिचय | Oprah Winfrey biography in Hindi “

 

मनीष सिसोदिया के घर सीबीआई रेड | CBI Raids on Manish Sisodia House

Manish Sisodia Biography in Hindi : Manish Sisodia Controversies – 19 अगस्त 2022 को, दिल्ली के उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के घर और परिसरों पर केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने राज्य सरकार की पिछली आबकारी नीति के संबंध में छापेमारी कि थी। इसके पहले, जुलाई 2022 में दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने संशोधित उत्पाद नीति को लेकर सीबीआई से जांच की सिफारिश की थी। इस जांच में यह पाया गया था कि, दिल्ली आबकारी नीति 2021-22 मे कथित उल्लंघन और प्रक्रियात्मक खामियां थीं, जिसके कारण राजकोष को 150 करोड़ रुपए से अधिक का नुकसान हुआ था।

इसके बाद से, दिल्ली आबकारी नीति घोटाले के मामले में उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के देश छोड़ने पर रोक लगा दी गई है। सीबीआई ने मनीष सिसोदिया के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर नोटिस जारी किया है।

सीबीआई ने दिल्ली आबकारी नीति घोटाले में नामजद दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया समेत लगभग 15 अन्य आरोपियों के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर (एलओसी) जारी किया। इन सभी के देश छोड़ने पर रोक लगा दी गई है।

हालांकि, मनीष सिसोदिया के घर पर सीबीआई की द्वारा की गई छापेमारी में कुछ बरामद नहीं हुआ है। जिसके बाद से मनीष सिसोदिया ने भाजपा पर कई आरोप लगाए और उनके बयान के बाद आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। जबकि सीबीआई अपने स्तर से जांच प्रक्रिया में जुटी है।

 

जानिए – ” शांति नोबेल पुरस्कार विजेता मलाला यूसुफजई का जीवन परिचय | Malala Yousafzai biography in Hindi “

 

मनीष सिसोदिया कि संपत्ति | Manish Sisodia Net Worth

कुल संपत्ति (Net worth)

₹ 41 लाख लगभग (वर्ष 2014-15 के एफिडेविट के अनुसार)
मासिक सैलरी (monthly income)

₹2.1 लाख प्रति महीना (दिल्ली विधानसभा के एक विधायक के रूप में)

वार्षिक आय (Yearly income)

₹ 25.20 लाख

 

मनीष सिसोदिया की पसंदीदा चीजें | Manish Sisodia favourite things

पसंदीदा अभिनेता (favourite actor)

अमिताभ बच्चन, आमिर खान, दिलीप कुमार
पसंदीदा गायक (favourite singer)

मोहम्मद रफी, लता मंगेशकर, किशोर कुमार

पसंदीदा भोजन (favourite Food)

दक्षिण भारतीय व्यंजन और पंजाबी व्यंजन
शौक/अभिरुचि (Hobbies)

पुस्तकें पढ़ना, शतरंज खेलना और यात्रा करना

 

मनीष सिसोदिया से जुड़े विवाद | Manish Sisodia Controversies

  • 19 अगस्त 2022 को, मनीष सिसोदिया के घर पर CBI कि छापेमारी के बाद से, मनीष सिसोदिया एक बार फिर सुर्खियों में बने हुए हैं। जुलाई 2022 में दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना द्वारा की गई सिफारिश के बाद सीबीआई ने मनीष सिसोदिया के घर में छापेमारी की थी। मनीष सिसोदिया पर यह आरोप लगाया गया है कि, दिल्ली आबकारी नीति 2021-22 में कथित उल्लंघन और प्रक्रियात्मक खामियां थी, जिसके वजह से राज्यकोष का 150 करोड़ रुपए से अधिक का हानि हुआ था।
  • इससे पहले भी वर्ष 2016 में, CBI द्वारा उनके खिलाफ प्राथमिक जांच (पीई) दर्ज की गई थी। इसमें उन पर यह आरोप लगा था कि, उन्होंने एक मीडिया कैंपेन ‘टॉक टू एके’ के दौरान नियमों और विनियमन का उल्लंघन किया था। जो मोदी की ‘मन की बात’ कार्यक्रम जैसा एक टॉक शो था।
  • वर्ष 2016 में, वह दुसरी बार फिर विवादो में तब आए जब “गाजीपुर वेजिटेबल एसोसिएशन” के अध्यक्ष सुरेंद्र गोस्वामी ने दिल्ली में कुछ सब्जी विक्रेताओं को धमकी देने के लिए मनीष के खिलाफ एक लिखित शिकायत दर्ज करवाई थी।
  • वर्ष 2015 में, एक हिंदुस्तान टाइम्स के पूर्व संपादक ए. जे. फिलिप ने मनिष सिसोदिया की परास्नातक की डिग्री पर सवाल उठाए उठाते हुए कहा था कि, ” जिस समय मनीष भारतीय विद्या भवन में पढ़ते थे, उस समय की उनकी कॉलेज में छात्र होने के बारे में कोई जानकारी नहीं मिलती है। “

 

मनीष सिसोदिया को मिले पुरस्कार/ सम्मान | Manish Sisodia Awards/ Rewards

  1. मनीष सिसोदिया शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए ‘सर्वश्रेष्ठ शिक्षा मंत्री’ के पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। 
  2. मनीष सिसोदिया द्वारा बनाई गई एक डॉक्यूमेंट्री फिल्म को पुरस्कार मिला था।
  3. वर्ष 2016 में, द इंडियन एक्सप्रेस की ओर से मनीष सिसोदिया को 100 सबसे प्रभावशाली भारतीयों की सूची में भी शामिल किया जा चुका है।

 

मनीष सिसोदिया से जुड़े कुछ रोचक तथ्य | Some Interesting Facts About Manish Sisodia

  • क्या मनीष सिसोदिया धूम्रपान करते हैं ? नहीं
  • क्या मनीष सिसोदिया शराब पीते हैं ? हाँ
  • मनीष सिसोदिया, उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले से संबंधित हैं। वह राजपूत परिवार से आते हैं।
  • राजनीति में आने से पहले, वह अरविंद केजरीवाल को 12 वर्षों से जानते थे।
  • राजनीति में आने से पहले उन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्य किया है। और जी न्यूज़ एवं ऑल इंडिया रेडियो के साथ भी काम कर चुके हैं।
  • वर्ष 2011 में सिसोदिया ने भ्रष्टाचार के खिलाफ अन्ना हजारे के आंदोलन में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।
  • मनीष सिसोदिया, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को अपना राजनीतिक गुरु मानते हैं।
एक कार्यक्रम के दौरान अरविंद केजरीवाल के साथ मनीष सिसोदिया।

एक कार्यक्रम के दौरान अरविंद केजरीवाल के साथ मनीष सिसोदिया।

  • शिक्षा के क्षेत्र में देशभर में उनकी सराहना की  कि गई थी। अमेरिका के प्रतिष्ठित अखबार ‘ द न्यूयॉर्क टाइम्स ‘ में भी उनकी शिक्षा नीतियों की तारीफ की गई थी।

 

मनीष सिसोदिया के बारे में पूछे जाने वाले प्रश्नोत्तर (FAQ)।

प्रश्न : मनीष सिसोदिया कौन है ?

उत्तर : मनीष सिसोदिया दिल्ली के डिप्टी सीएम है वर्ष 2015 से इस पद पर आसीन हैं और अरविंद केजरीवाल के करीबी माने जाते हैं। हाल ही में शराब घोटाले मामले में उनके घर पर सीबीआई की छापेमारी की गई है।

प्रश्न : मनीष सिसोदिया का जन्म कब हुआ ?

उत्तर : मनीष सिसोदिया का जन्म 5 जनवरी 1972 को उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले के पिलखुवा गांव में हुआ था।

प्रश्न : मनीष सिसोदिया की उम्र कितनी है ?

उत्तर : 50 वर्ष (2022 मे)

प्रश्न : मनीष सिसोदिया किस राज्य से हैं ?

उत्तर : उत्तर प्रदेश राज्य से।

प्रश्न : मनीष सिसोदिया की जाति क्या है ?

उत्तर : राजपूत (क्षत्रिय)

प्रश्न : मनीष सिसोदिया की पत्नी कौन हैं ?

उत्तर : मनीष सिसोदिया की पत्नी का नाम, सीमा सिसोदिया है और वह एक सॉफ्टवेयर कंपनी में काम करती थी। वर्तमान में वह एक गृहिणी हैं।

प्रश्न : मनीष सिसोदिया के कितने बेटे हैं ?

उत्तर : एक बेटा- मीर सिसोदिया

प्रश्न : मनीष सिसोदिया किस पार्टी से हैं ?

उत्तर : आम आदमी पार्टी – आप (AAP) पार्टी से।

प्रश्न : मनीष सिसोदिया दिल्ली के उप-मुख्यमंत्री कब बने थे?

उत्तर : मनीष सिसोदिया वर्ष 2015 में दिल्ली के उप-मुख्यमंत्री बने थे। और वर्तमान में भी वे अब तक इस पद पर कार्यरत हैं।

प्रश्न : मनीष सिसोदिया की नेटवर्थ कितनी हैं ?

उत्तर : 41 लाख भारतीय रुपए लगभग – (वर्ष 2014-15 के एफिडेविट के अनुसार)

 

इन्हें भी पढ़ें :

 

आभार ।

साथियों आशा करता हूं कि, आपको हमारा ‘मनीष सिसोदिया (Manish Sisodia)’ पर लिखा गया यह लेख पसंद आया होगा। अगर आपको हमारा biographybooks.in का यह ब्लॉग (Blog) और हमारा यह लेख (Article) पसंद आया, तो इसे अपने दोस्तों और अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर जरूर शेयर करें। ताकि और भी लोगों को आपके माध्यम से इसकी जानकारी हो सके। अगर आप हमें फीडबैक देना चाहते हैं तो अपनी प्रतिक्रिया देने के लिए comment में जाकर हमें अपनी प्रतिक्रियाएँ जरूर दे। 

आप हमें हमारे सोशल मीडिया पेज पर भी follow कर सकते हैं। जल्दी ही मिलते हैं एक नए स्टोरी के साथ तब तक के लिए आप सभी मस्त रहें, स्वस्थ रहें।

हमारे ब्लॉग biographybooks.in पर आखिरी तक बने रहने के लिए आप सभी का हृदय की गहराइयों से प्यार भरा धन्यवाद।

 

Advertisement

You may also like...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *