ब्रिटेन कि मैटिल्डा रामसे ने ठुकराई अपने पिता कि अरबों कि दौलत, कहा- मैं दौलत अपनी मेहनत से कमाऊंगी। मैटिल्डा के पिता, रामसे की संपत्ति ₹1100 करोड़ से ज्यादा।
ब्रिटेन कि मैटिल्डा ने ठुकराई अपने पिता कि अरबों कि दौलत, कहा- मैं दौलत अपनी मेहनत से कमाऊंगी। मैटिल्डा के पिता, रामसे की संपत्ति ₹1100 करोड़ से ज्यादा।
मैटिल्डा रामसे कि सफलता की कहानी | Success Story of Matilda Ramsay
मैटिल्डा रामसे | Matilda Ramsay
सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर
Matilda Ramsay Success Story : दोस्तों! हम सभी जानते हैं कि आज के इस डिजिटल युग और आर्थिक मंदी के समय में सरवाइव करने के लिए पैसा कितना महत्वपूर्ण है। जहां पैसों के लिए आएदिन जहां बड़ी-बड़ी घटनाएं और अपराध को अंजाम दिया जाता है, वहीं ब्रिटेन में एक ऐसी लड़की भी है जिन्होंने अपने पिता की अरबों की दौलत को ठुकरा कर अपने पैरों पर खड़े होने का फैसला किया है।

Matilda Ramsay Success story in hindi
हमारा आज का यह आर्टिकल, उन युवा वर्ग के लिए है जो पैसों की तंगी के कारण गलत प्रवृत्तियों में फंस जाते हैं और अपनी जिंदगी बर्बाद कर लेते हैं। शायद इस आर्टिकल के जरिए उन्हें भी कोई अच्छा संदेश मिले और वह भी अपनी जिंदगी को बेहतर बनाने की दिशा में प्रयास करें। तो आइये शुरू करते हैं, हमारा आज का यह आर्टिकल…
जानिए – ब्राजील के पूर्व महान फुटबॉलर पेले की सफलता कि कहानी | Success story of Pale
Table of Contents
अरबपति की बेटी है मैटिल्डा | Matilda is the daughter of a billionaire
” मेरे पिता मेरे आदर्श और सबसे अच्छे दोस्त हैं। लेकिन मैं अपने लिए खुद पैसे कमाउंगी। ” यह कहना है, मैटिल्डा रामसे का।

मैटिल्डा रामसे | Matilda Ramsay
Matilda Ramsay Success Story : दोस्तों! मैटिल्डा रामसे, ब्रिटेन के सेलिब्रिटी शैफ और ‘गॉर्डन रामसे रेस्टोरेंट्स चैन’ के मालिक अरबपति गॉर्डन रामसे की बेटी हैं। मैटिल्डा अपने पिता गॉर्डन रामसे की 1100 करोड़ रुपए (करीब 11 अरब रूपये) से ज्यादा की संपत्ति विरासत में लेने से इनकार कर दिया है। 21 वर्षीय मैटिल्डा अपने खर्च खुद उठाती हैं। इस बारे में पुछने पर, मैटिल्डा कहती है कि, “मेरे पिता मेरे आदर्श और सबसे अच्छे दोस्त हैं। लेकिन मैं अपने लिए खुद पैसे कमाउंगी, और अपनी मेहनत से संपत्ति बनाऊंगी। “
जानिए – भारत की पैरामाउंटेनियर अरुणिमा सिन्हा की सक्सेस स्टोरी | Arunima Sinha success story
सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर हैं मैटिल्डा | Matilda is a social media influencer
Matilda Ramsay Success Story : मैटिल्डा भी अब अपने पिता के रास्तों पर चल रही है। वे एक सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर हैं और उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर 12 लाख से भी ज्यादा फॉलोवर्स हैं, जबकि टिकटॉक पर उनके फॉलोवर्स की संख्या एक करोड़ से ज्यादा हैं।
भले ही, मैटिल्डा के पिता अरबपति हैं और अगर मैटिल्डा चाहे तो, उन्हें कुछ करने की जरूरत नहीं है। वह चाहतीं तो अपने पिता के सेटल्ड बिजनेस में भी शामिल सकती थी। लेकिन मैटिल्डा ने इसके विपरीत अपना एक अलग रास्ता चुना और अपनी पहचान बनाने के लिए अपने पिता की अरबों की दौलत को ठुकरा दिया। ज्यादातर यंगस्टर्स अपने पिता के सेटल्ड बिजनेस मे ही शामिल होकर उसे बढ़ाने की कोशिश करते हैं। लेकिन मैटिल्डा ने जो रास्ता चुना, वह काबिले-तारीफ़ है।
अपने पिता की तरह ही, मैटिल्डा भी टीवी कार्यक्रम करती हैं, किताबे लिखती हैं। ‘स्ट्रिक्टली कम डांसिंग’ टीवी शो के 19 वें संस्करण में उन्होंने पेशेवर डांसर निकिता कुजमिन के साथ हिस्सा लिया था। जिसके बाद वे बहुत लोकप्रिय हो गई। 14 साल की उम्र में सीबीबीसी की कुकिंग सीरीज ‘मैटिल्डा एंड रामसे बेंच’ इतनी लोकप्रिय हुई कि, मैटिल्डा से प्रभावित होकर कई शहरों में किशोर भी खाना बनाने लगे।

Matilda Ramsay with his father Gordon Ramsay
आम बच्चों की तरह हुई परवरिश | brought up like normal children
Matilda Ramsay Success Story : मैटिल्डा की ऐसी सोच उन्हें लोगों की भीड़ से अलग करती है। उन्होंने अपनी अमीरी को कभी शो-ऑफ नहीं किया। और उनकी इस सोच का परिणाम यह है कि, आज वे कई युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत बन चुकी हैं। यह मैटिल्डा कि परवरिश का ही परिणाम है। मैटिल्डा के पिता, गॉर्डन और माँ, ताना ने अपने बच्चों की परवरिश किसी रईसजादों की तरह नहीं, ब्लकि एक आम बच्चों कि तरह की। उनके माता-पिता ने उन्हें मेहनत की कीमत समझाया। इस बारे मे मैटिल्डा के पिता, गॉर्डन बताते हैं कि – “उन्होंने कभी अपने बच्चों को अपने साथ हवाई जहाज के बिजनेस क्लास में सफर नहीं कराया।”
इसीलिए तो कहते हैं कि, अगर बच्चों की परवरिश अच्छी हुई है तो बच्चे अपनी सफलता के रास्ते ढूंढ ही निकालते हैं। इसका जीता जागता उदाहरण, मैटिल्डा ने दुनिया के सामने पेश किया है।
दौलत इंसान को बर्बाद कर देती है | Wealth ruins a man
Matilda Ramsay Success Story : इस बारे में मैटिल्डा के पिता, गार्डन रामसे ने ‘द टेलीग्राफ’ के एक इंटरव्यू में कहा कि, ” मैं अपनी दौलत देकर अपने बच्चों को खराब नहीं करना चाहता। मैंने उनकी परवरिश ऐसे की है कि, वे अपना संसार खुद बना सके। बिना मेहनत मिली दौलत इंसान को बर्बाद कर देती है।”

Matilda’s Parents
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, गार्डन रामसे के ब्रिटेन, अमेरिका समेत दुनिया भर में 58 से भी ज्यादा रेस्टोरेंटस हैं। जबकी, गार्डन रामसे अपनी सबसे छोटी बेटी के 16वें जन्मदिन पर एक और रेस्त्रां खोलने जा रहे हैं।
इन्हें भी जाने :
अंतिम शब्द।
दोस्तों! हम उम्मीद करते हैं कि, “biographybooks.in” पर हमारा आज का यह आर्टिकल आपको जरूर पसंद आया होगा। यदि आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया तो, इसे लाइक करें और अपने दोस्तों के साथ शेयर करना ना भूले। और ऐसे ही मोटिवेशनल कहानी और सक्सेस स्टोरी के साथ सफल लोगों की बायोग्राफी पढ़ने के लिए जुड़े रहें, biographybooks.in के साथ।
धन्यवाद…!