राहुल गांधी को नेशनल हेराल्ड केस मामले में ईडी ने किया तलब। कॉलेज के दिनों में राहुल गांधी को छुपानी पड़ी थी अपनी पहचान।

राहुल गांधी को नेशनल हेराल्ड केस मामले में ईडी ने किया तलब। कॉलेज के दिनों में राहुल गांधी को छुपानी पड़ी थी अपनी पहचान।

Rahul Gandhi Biography in Hindi | राहुल गांधी जीवन परिचय

राहुल गांधी का जीवन परिचय (राहुल गांधी, विकी, जन्म, शिक्षा, घर, परिवार, राजनीतिक  करियर, विवाद, गर्लफ्रैंड, शादी, नेटवर्थ) | Rahul Gandhi Biography in Hindi [ Rahul Gandhi, Wiki, Birth, Education, Family, Political Career, Girlfriend, Controversies, marriage, Net worth ]

 

राहुल गांधी | Rahul Gandhi

भारतीय राजनीतिज्ञ

Rahul Gandhi Biography in Hindi : दोस्तों, भारतीय राजनीतिक में जब भी भारतीय कांग्रेस पार्टी की बात होती है तो सोनिया गांधी के साथ साथ एक और भी नाम जरूर लिया जाता है, और वह है राहुल गांधी का नाम। वैसे तो वे हमेशा सुर्खियों में बने रहते हैं, लेकिन आजकल राहुल गांधी, नेशनल हेराल्ड केस के कारण सुर्ख़ियों में बने हुए हैं। 

Advertisement

दरअसल, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को ‘नेशनल हेराल्ड’ केस से जुड़े कथित धन शोधन के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने तलब किया है। वही, 13 जून से 14 जून तक पिछले दो दिनों में उनसे 20 घंटे तक पूछताछ की जा चुकी है। हालांकि यह केस 1938 में एजेएल (AJL) से जुड़ा मामला है। जिसमें वर्ष 2012 में ‘नेशनल हेराल्ड’ पर एफआईआर (FIR) दर्ज की गई थी। जिसके तहत राहुल गांधी को ईडी ने इस मामले में पूछताछ के लिए तलब किया था। जिसके बाद से वह सुर्खियों में बने हुए हैं। 

हालांकि, इस मामले में यह भी कयास लगाए जा रहे हैं कि, ‘नेशनल हेराल्ड केस’ मामले में राहुल गांधी की गिरफ्तारी भी हो सकती है। वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस के कई नेता, इस पर भाजपा (BJP) को घेरते हुए नजर आए और कई राज्यों में राहुल गांधी के समर्थन में विरोध प्रदर्शन भी किए गए। 

तो आइए जानते हैं कौन है राहुल गांधी? और उनके अब तक राजनैतिक सफर से लेकर कर उनके जीवन से जुड़े अन्य पहलुओं के बारे में विस्तार से। तो बनें रहें आज के हमारे ” Rahul Gandhi biography in Hindi | राहुल गांधी का जीवन परिचय ” के इस लेख में।

 

कौन है राहुल गांधी | Who is Rahul Gandhi ?

दोस्तों, राहुल गाँधी भारतीय राजनीति के दिग्गज राजनायिकों में से एक हैं। वे भारत के राजनीतिक परिवार, नेहरु-गांधी परिवार से ताल्लुक रखते हैं। वह भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष भी रह चुके हैं। वह सोनिया गांधी और भारत के पूर्व प्रधानमंत्री रहे राजीव गांधी के बेटे एवं प्रथम भारतीय महिला प्रधानमंत्री, इंदिरा गांधी के पोते हैं। राहुल गांधी, भारत की संसद के सदस्य हैं, और भारतीय संसद के निचले सदन लोकसभा में केरल में स्थित वायनाड चुनाव क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं। हालांकि वे भारतीय युवाओं के बीच एक अच्छे लीडर और एक प्रखर नेता के रूप में काफी लोकप्रिय हैं।

Rahul Gandhi Biography in Hindi | राहुल गांधी जीवन परिचय

Rahul Gandhi Biography in Hindi | राहुल गांधी जीवन परिचय

वर्ष 2009 के आम चुनावों में कांग्रेस को मिली बड़ी राजनैतिक जीत का श्रेय राहुल गांधी को ही दिया गया है। उनकी राजनैतिक रणनीतियों में जमीनी स्तर की सक्रियता पर बल देना, ग्रामीण जनता के साथ गहरे संबंध स्थापित करना और कांग्रेस पार्टी में आंतरिक लोकतंत्र को मजबूत करने की कोशिश करना प्रमुख हैं। तो राहुल गांधी के बारे में आगे जानने के लिए जुड़े रहें हमारे, Rahul Gandhi biography in Hindi | राहुल गांधी का जीवन परिचय ” के इस लेख में।

 

इन्हें भी पढ़ें :

 

राहुल गांधी का जीवन परिचय : एक नजर में ।

वास्तविक नाम  :  राहुल गांधी (Rahul Gandhi)

जन्म  :   19 जून 1970 (52 वर्ष – 2022 में)

जन्म स्थान  :  नई दिल्ली, (भारत)

पिता : राजीव गांधी

माता :  सोनिया गांधी

गृहनगर :  नई दिल्ली (भारत); (पूर्वज मूल – लुसियाना, इटली)

आवास :  नई दिल्ली (भारत)

स्कुलिंग :  सेंट कोल्बा स्कूल, दिल्ली (भारत);

दून स्कूल, मॉल देहरादून, उत्तराखंड (भारत)

कॉलेज/विश्वविद्यालय :  सेंट स्टीफन्स कॉलेज, दिल्ली (भारत); हार्वर्ड यूनिवर्सिटी, कैम्ब्रिज, मैसाचुसेट्स (अमेरिका); ट्रीनिटी कॉलेज, कैम्ब्रिज (इंग्लैंड)

शैक्षणिक योग्यता :  कला में स्नातक, एम. फिल कि डिग्री।

राशि :  मिथुन राशि

राष्ट्रीयता  :  भारतीय

मान्यता :  हिन्दू

जाति : ब्राह्मण

पेशा (Profession) :  भारतीय राजनेता

राजनीतिक दल  : भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस

राजनीतिक करियर : 2004 में, वह उत्तर प्रदेश के अमेठी निर्वाचन क्षेत्र से लोकसभा सद्स्य के रूप में चुने गए।

संपत्ति (Networth) :  64 अरब भारतीय रुपए

Website :  rahulgandhi.in

 

राहुल गांधी का प्रारंभिक जीवन और शिक्षा  | Rahul Gandhi Early Life & Education

Rahul Gandhi Biography in Hindi : राहुल गाँधी का जन्म 19 जून 1970 को भारत की राजधानी,  नई दिल्ली में हुआ था। वे भारत के एक बड़े राजनीतिक घराने से ताल्लुक रखते हैं। उनके पिता का नाम राजीव गांधी है, जो भारत के पूर्व प्रधानमंत्री रह चुके हैं। राहुल गांधी की मां का नाम सोनिया गांधी है और वह भारतीय कांग्रेस पार्टी की अध्यक्ष हैं। जबकि राहुल गांधी की मां सोनिया गांधी का जन्म इटली में हुआ था। राहुल गाँधी एक कश्मीरी ब्राह्मण के रूप में जाने जाते हैं, जो भारत की प्रथम महिला प्रधानमंत्री रही, स्वर्गीय इंदिरा गाँधी और फ़िरोज़ गाँधी के पोते हैं। 

राहुल गांधी के चाचा संजय गाँधी भी एक राजनीतिज्ञ थे। जबकि उनकी चाची मेनका गाँधी और चचेरे भाई वरुण गाँधी, भारतीय जनता पार्टी (BJP) में प्रमुख राजनेता के रूप में कार्यरत है। इतना ही नहीं उनके परदादा पंडित जवाहरलाल नेहरू भी भारत के प्रथम प्रधानमंत्री रह चुके हैं।

राहुल गांधी की एक छोटी बहन भी है, जिनका नाम प्रियंका गांधी वाड्रा है और वह भी कांग्रेस पार्टी की सदस्य हैं।

 

राहुल गांधी की शिक्षा  | Rahul Gandhi Education

Rahul Gandhi Biography in Hindi : राहुल गांधी कि प्रारम्भिक शिक्षा देहरादून स्थित, दून स्कूल से और दिल्ली में स्थित सेंट कोलबा स्कूल से पुरी हुई। क्योंकि परिवार के राजनीतिक मे होने के कारण, कई सुरक्षा कारणों को ध्यान में रखते हुए वर्ष 1981-83 तक उनकी बाकी स्कूली पढ़ाई घर से जारी रही। अपनी स्कूली शिक्षा पूरी करने के बाद, राहुल गांधी हायर स्टडीज के लिए फ्लोरिडा स्थित हावर्ड विश्वविद्यालय के रोलिंग्स कॉलेज से वर्ष 1994 में कला के क्षेत्र में स्नातक की डिग्री हासिल की। इसके बाद वर्ष 1995 में कैंब्रिज विश्वविद्यालय के ट्रिनिटी कॉलेज से राहुल गांधी ने एम.फिल की डिग्री प्राप्त की।

राहुल गांधी | Rahul Gandhi

राहुल गांधी | Rahul Gandhi

 

शारीरिक संरचना (Body Measurement) ।

लंबाई (Height)

से० मी०- 170

मी०- 1.70

फीट – 5′ 7″

वजन (Weight)

62 Kg

आंखों का रंग (eye color)

गहरा भूरा
बालों का रंग (Hair color)

गहरा भूरा

रक्त समूह (Blood Group)

B (-ve)

 

राहुल गांधी का शुरुआती करियर | Rahul Gandhi Career

Rahul Gandhi Biography in Hindi : स्नातक की पढ़ाई पूरी करने के बाद राहुल गांधी ने प्रबंधन गुरु माइकल पोर्टर की प्रबंधन परामर्श कंपनी ‘मॉनिटर ग्रुप’ के साथ लगभग 3 सालों तक काम किया। इस कंपनी के लिए काम करते हुए राहुल गांधी एक दूसरे नाम, रॉल विंसी के नाम से कंपनी में नियोजित हुए थे। जिसके कारण उनकी कंपनी और सहकर्मी इस बात से पूरी तरह से पुरी तरह से अनजान थे कि वह किसके साथ काम कर रहे हैं।

राहुल गांधी के आलोचक, उनके इस कदम से काफी नाराज थे और इस चीज को वे, उनकी एक भारतीय होने से उपजी उनकी हीन-भावना मानते थे। वही इसके उलट, कांग्रेस पार्टी ने राहुल के इस कदम को उनकी सुरक्षा के लिहाज से सही बताया था।

इसके बाद जब राहुल गांधी, भारत वापस लौटे तो वर्ष 2002 के अंत में वह मुंबई में स्थित अभियंत्रिकी और प्रौद्योगिकी से संबंधित एक कंपनी आउटसोर्सिंग कंपनी,  ‘बैकअप सर्विस प्राइवेट लिमिटेड’ के निदेशक मंडल के सदस्य बनाए गए।

इसके कुछ महीने बाद ही वर्ष 2003 में राहुल गांधी, कई सार्वजनिक समारोहों और कांग्रेस की बैठकों में बस अपनी माँ के साथ दिखाई दिए थे। जिसके बाद फिर मीडिया जगत में, राहुल गांधी के राष्ट्रीय राजनीति में आने कि अटकलें लगाई जा रही थी। उस दौरान, इस बारे में राहुल गांधी ने कोई स्पष्ट टिप्पणी नहीं की थी। इसी दौरान, राहुल गांधी एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय (ODI) क्रिकेट श्रृंखला देखने के लिए सद्भावना यात्रा पर अपनी बहन प्रियंका गाँधी के साथ पाकिस्तान भी गए थे। जिसके बाद से राजनीतिक में उनके और उनकी बहन प्रियंका गांधी के आने की अटकलें तेज हो गई।

Rahul Gandhi with his sister Priyanka Gandhi

Rahul Gandhi with his sister Priyanka Gandhi

 

राहुल गांधी का राजनैतिक करियर | Rahul Gandhi Political Career

Rahul Gandhi Biography in Hindi : वर्ष 2004 में राहुल गांधी ने राजनीतिक क्षेत्र में कदम रखते हुए, मई 2004 में होने वाले चुनाव में अपने पिता के पूर्व निर्वाचन क्षेत्र उत्तर प्रदेश के अमेठी से लोकसभा चुनाव के लिए खड़े हुए। जहाँ से उनकी मां इस सींट पर सांसद थी, जिसके बाद उनकी माँ, सोनिया गांधी पड़ोस के निर्वाचन-क्षेत्र रायबरेली स्थानान्तरित हुई थी।

Rahul with his mother Sonia Gandhi

Rahul with his mother Sonia Gandhi

इस चुनाव में राहुल गांधी को बहुत ही शानदार जीत मिली और उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (BGP) के प्रत्याशी को 100000 वोट के भारी अंतर से हराते हुए सीट पर जीत हासिल की। आपको बता दें कि, अमेठी का यह निर्वाचन क्षेत्र कांग्रेस का गढ़ माना जाता है, जबकि इस चुनाव प्रचार के दौरान उनकी छोटी बहन प्रियंका गांधी ने प्रचार अभियान को संचालित किया था। इस जीत के बाद, कांग्रेस पार्टी में उन्हें एक प्रमुख नेता माना जाने लगा और कई विदेशी मीडिया को अपने दिए गए इंटरव्यू में, राहुल गांधी ने खुद को, देश को जोड़ने वाली एक शख्सियत के रूप में पेश किया।

इसके बाद वर्ष 2006 में, रायबरेली में होने वाले चुनाव में राहुल गांधी और उनकी बहन प्रियंका गांधी ने दोबारा सत्तारूढ़ होने के लिए चुनाव अभियान में भाग लिया। इस चुनाव में भी राहुल गांधी ने 4 लाख मतों से विजय हासिल की। इस जीत के बाद राहुल गांधी को 24 सितंबर 2007 को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव के रूप में नियुक्त कर लिया गया। इस पद पर नियुक्ति के बाद उन्हें ‘भारतीय राष्ट्रीय छात्र संघ’ और ‘युवा कांग्रेस’ का कार्यभार भी सौंपा गया।

वर्ष 2009 में एक बार फिर से राहुल गाँधी ने अमेठी की सीट पर चुनाव लड़ते हुए 3 लाख 33 हजार वोटों के भारी मतों से जीत हासिल की और अपनी अमेठी की सीट को बरकरार रखा। इन लोक सभा चुनावों में कांग्रेस ने कुल 80 लोकसभा सीटों में से 21 सीटों पर जीत दर्ज करते हुए उत्तरप्रदेश में पार्टी को पुनर्जीवित किया। वे अपनी पार्टी के नेताओं के ‘आर जी’ के नाम से भी जाने जाते हैं।

जनवरी 2013 में राहुल गाँधी को ‘भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस’ पार्टी का उपाध्यक्ष बनाया गया। जिसके बाद वर्ष 2014 के लोकसभा चुनावों में राहुल गाँधी ने अपनी प्रतिद्वंदी स्मृति ईरानी की पार्टी को हराकर फिर अपनी अमेठी की सीट बनाए रखा।

दिसंबर 2017 में राहुल गाँधी ‘भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस’ पार्टी के अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किए गए। जिसके बाद वर्ष 2019 के लोकसभा चुनावों में वायनाड सीट पर जीत तो दर्ज की मगर अमेठी में भाजपा की प्रत्याशी स्मृति ईरानी उन्हें 55,120 मतों से हरा कर अमेठी की सीट उनसे छीन ली। हालांकि, इस हार के कुछ महीनों बाद, राहुल गांधी ने ‘भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस’ पार्टी के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। 

 

इन्हें भी पढ़ें :

 

राहुल गांधी कि संपत्ति । Rahul Gandhi Networth

Rahul Gandhi Biography in Hindi : यदि, राहुल गांधी की संपत्ति की बात की जाए तो, राहुल गांधी की संपत्ति करिब 64 अरब भारतीय रूपये बताई जा रही है। भारत में नई दिल्ली में उनके निजी घर सहित इटली के लुसियाना शहर में भी उनके पूर्वज का घर है, जहां वह अक्सर छुट्टियां मनाने जाया करते है। आपको बता दें कि, इटली में उनका ननिहाल भी है।

 

राहुल गांधी की पसंदीदा चीजें | Favorite Things

पसंदीदा खाना

नूडल्स, डाईट कोला, नींबू का रस, समुद्री भारतीय व्यंजन
पसंदीदा शहर

लुसियाना (इटली)

शौक (Hobbies)

पुस्तकें पढ़ना, यात्रा करना

 

निजी जीवन (Personal Life)

Rahul Gandhi Biography in Hindi : राहुल गांधी एक भारतीय राजनीतिक घराने से ताल्लुक रखते हैं, और वह गांधी-नेहरू परिवार के वारिस हैं। वह हिंदू धर्म के ब्राह्मण जाति से ताल्लुक रखते हैं। यहां आपको यह बता दें कि, राहुल गांधी के परदादा पंडित जवाहरलाल नेहरू एक हिंदू कश्मीरी ब्राह्मण थे, जबकि उनकी दादी भी एक हिंदू थी। वहीं उनके दादा, फिरोज खान एक मुस्लिम धर्म के थे। उनके पिता राजीव गांधी एक हिंदू, ब्राह्मण थे। जबकि उनकी मां सोनिया गांधी एक विदेशी मूल कि महिला और ईसाई धर्म की हैं।

राहुल गांधी ने वर्ष 2014 में राजनीति के क्षेत्र में कदम रखा था। वर्तमान में वे 52 वर्ष के हैं, और अपना इस वर्ष अपना 52 वां जन्मदिन मना रहे हैं। हालांकि, राहुल गांधी अब तक अविवाहित हैं। लेकिन अपने अफेयर के लिए भी वे चर्चा में रहे हैं। सूत्रों की माने तो, राहुल गांधी एक स्पैनिश मुल की महिला और वास्तुकार, वेरोनिका कोर्टीला (Veronika Kortale) के साथ संबंधों में हैं। वेरोनिका कोर्टीला (Veronika Kortale) वर्तमान में वेनेजुएला में रहती हैं।

 

पारिवारिक जानकारियां ।

माता-पिता

(Parents)

पिता – राजीव गांधी

माँ – सोनिया गांधी

भाई-बहन (Siblings)

एक बहन – प्रियंका गांधी वाड्रा (छोटी)
वैवाहिक स्थिति

अविवाहित

अफेयर (Affairs)

वेरोनिका कोर्टीला (Veronika Kortale)

(एक स्पेनिश महिला वास्तुकार)

 

राहुल गांधी से जुड़े विवाद | Rahul Gandhi Controversies

Rahul Gandhi Biography in Hindi : राजनीतिक जगत में कदम रखने के बाद राहुल गांधी को कई बार विवादों का सामना करना पड़ा है, और कई बार वह अपने बयानों के कारण भी विवादों से घिरे रहे हैं।

  • हाल ही में, बहुचर्चित’ नेशनल हेराल्ड’ केस मामले में उन पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया गया है। जिसके बाद प्रवर्तन निदेशालय ने उन्हें पूछताछ के लिए समन जारी किया है। इस मामले में राहुल गांधी से 2 दिनों में करीब 20 घंटे की पूछताछ की गई है। अटकले यह भी लगाई जा रही हैं कि इस मामले में राहुल गांधी की गिरफ्तारी भी हो सकती है।
  • जुलाई 2017 में भारत और चीन के बीच चल रहे, डोकलाम विवाद के बीच राहुल गांधी का चीनी राजदूत से गुपचुप मिलना भी विवाद का विषय बन गया था। जिसके बाद राहुल गांधी कि भारत में बहुत निंदा की गई थी।
  • मई 2011 में, भट्टा पारसौल गांव में किसानों के साथ एक राजमार्ग परियोजना के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के दौरान उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा, राहुल गांधी गिरफ्तार किया गया था।
  • जनवरी 2009 में, ब्रिटेन के विदेश सचिव डेविड मिलीबैंड के साथ मिलकर राहुल गांधी ने उत्तर प्रदेश में अपने संसदीय निर्वाचन क्षेत्र, अमेठी के निकट एक गाँव में, उनके ” गरीबी पर्यटन यात्रा ” की गंभीर आलोचना की गई थी। इसके अलावा मिलिबैंड के द्वारा आतंकवाद और पाकिस्तान पर दी गयी सलाह और श्री प्रणब मुखर्जी तथा प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के साथ निजी मुलाकातों में उनके द्वारा किया गया आचरण को राहुल गांधी की “सबसे बड़ी कूटनीतिक भूल”  के रूप में देखा गया।
  • वर्ष 2007 में उत्तर प्रदेश के चुनाव अभियान के दौरान राहुल गांधी ने अपने बयान में कहा था कि, “यदि कोई गांधी-नेहरू परिवार से राजनीति में सक्रिय होता तो, बाबरी मस्जिद नहीं गिरी होती”। राहुल गांधी के इस बयान के बाद भाजपा, समाजवादी पार्टी और वामपंथी के कुछ सदस्यों के साथ विवाद शुरू हो गया। राहुल गांधी के इस बयान से उन्हें हिंदू विरोधी और मुस्लिम विरोधी के रूप में बताया गया और उनकी खूब आलोचना की गई।
  • राहुल ने एक बार एक विवादास्पद बयान देते हुए कहा था कि, “गरीबी केवल एक मन की अवस्था है।” उनके द्वारा दिए गए इस बयान के बाद से भी उनकी कड़ी आलोचना की गई थी।
  • उत्तर प्रदेश की एक युवती ने राहुल गांधी पर आरोप लगाते हुए कहा था कि, ” राहुल गांधी ने अपने दोस्त के साथ मिलकर मेरा बलात्कार किया है। ” हालाँकि सर्वोच्च न्यायालय के द्वारा जाँच में राहुल गांधी को निर्दोष बताया गया था।
  • राहुल द्वारा हिंदू उग्रवाद और इस्लामी आतंकवाद पर टिप्पणी पर भी विवादों से घिरे रहे। जिसमें उन्होंने कहा कि “हिन्दू उग्रवाद, इस्लामी आंतकवाद से ज्यादा खतरनाक है।” इस विवादास्पद टिप्पणी के कारण पूरे भारतवर्ष में उनकी कड़ी आलोचना की गई थी।
  • राहुल गांधी पहली बार विवादों में तब आए, जब उनके द्वारा बताए गए नाम और जन्म तिथि के साथ उनके कॉलेज प्रमाण पत्र में दर्ज नाम और उनके तारीख में असमानता के पाई गई। जिसके कारण उनकी काफी आलोचना कि गई थी।

 

राहुल गांधी से जुड़े कुछ रोचक तथ्य | Some Interesting Facts About Rahul Gandhi

  • क्या राहुल गांधी धूम्रपान करते हैं?  ज्ञात नहीं
  • क्या राहुल गांधी शराब पीते हैं?  ज्ञात नहीं
  • राहुल गांधी का जन्म नई दिल्ली में राजीव गांधी और सोनिया गांधी के घर में हुआ।
  • राहुल गांधी की मां सोनिया गांधी एक विदेशी महिला हैं और उनका जन्म इटली में हुआ था।
  • वर्ष 1991 में अपने पिता राजीव गांधी की हत्या के बाद, सुरक्षा कारणों से उनकी कुछ स्कूली शिक्षा घर से पूरी हुई और आगे की पढ़ाई के लिए, उन्हें हार्वर्ड विश्वविद्यालय से रोलिंस कॉलेज में स्थानांतरित कर दिया गया।
  • कॉलेज के दिनों में सुरक्षा के चलते उन्हें अपनी पहचान को छुपाने पड़ा। जिसमें उन्होंने अपना नाम राउल विंसी रखा।
  • स्नातक करने के बाद, उन्होंने लंदन के एक प्रबंधन परामर्श फर्म में 3 सालों तक काम कर चुके हैं।
  • राहुल गांधी, मुंबई स्थित एक प्रौद्योगिकी आउटसोर्सिंग फर्म ‘बैकअप सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड’ के निदेशक भी हैं।
  • वर्ष 2004 में, उन्होंने राजनीति के क्षेत्र में कदम रखा और उसी वर्ष वे अमेठी निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ते हुए और जीत दर्ज की।
  • राहुल गांधी, गांधी-नेहरू परिवार की 5 वीं पीढ़ी के राजनेता हैं।
  • राहुल गांधी की छोटी बहन प्रियंका गांधी भी राजनीति में सक्रिय हैं।
  • राहुल गांधी वर्ष 2017 में कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष बने। जबकि, वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में कॉन्ग्रेस पार्टी की हार के कुछ महीनों बाद उन्होंने कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया।
  • हाल ही में , ‘नेशनल हेराल्ड’ केस मामले में ईडी ने उन्हें समन जारी कर पूछताछ के लिए बुलाया था। जिसमें 13 जून 2022 से 14 जून 2022 तक इन 2 दिनों में 20 घंटे पूछताछ की जा चुकी है।
  • राहुल गांधी का एक स्पेनिश मूल की महिला मित्र और वास्तुकार, वेरोनिका कोर्टीला (Veronika Kortale) के साथ नजदीकीयां भी बताई जा रही है।
  • मीडिया सूत्रों के अनुसार, वेरोनिका कोर्टीला (Veronika Kortale),  राहुल गांधी की गर्लफ्रेंड है।

 

राहुल गांधी के बारे में पूछे जाने वाले प्रश्नोत्तर (FAQ)।

प्रश्न : राहुल गांधी कौन है ?

उत्तर : राहुल गांधी एक भारतीय नेता और पार्लियामेंट मेंबर हैं। वे भारतीय संसद के निचले सदन, लोकसभा में केरल के वायनाड चुनाव क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं। वे भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। जबकि वे एक राजनीतिक घराने के नेहरू-गांधी परिवार से संबंध रखते हैं।

 

प्रश्न : राहुल गांधी का जन्म कब हुआ ?

उत्तर : राहुल गांधी का जन्म 19 जून 1970 को भारत की राजधानी, नई दिल्ली में हुआ था।

 

प्रश्न : राहुल गांधी की उम्र कितनी है ?

उत्तर : 52 वर्ष (2022 मे)

 

प्रश्न : राहुल गांधी अपना कौन सा जन्मदिन मना रहे हैं ?

उत्तर : 52वां जन्मदिन मना रहे हैं।

 

प्रश्न : राहुल गांधी किस राज्य से हैं ?

उत्तर : भारत की राजधानी नई दिल्ली से।

 

प्रश्न : राहुल गांधी की शादी किससे हुई हैं ?

उत्तर : अविवाहित।

 

प्रश्न : राहुल गांधी किस पार्टी से हैं ?

उत्तर : भारतीय कांग्रेस पार्टी से।

 

प्रश्न : राहुल गांधी, कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष कब बने थे ?

उत्तर : राहुल गांधी 16 दिसंबर 2017 को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष बने थे।

 

प्रश्न : राहुल गांधी के माता-पिता कौन है ?

उत्तर : राहुल गांधी के पिता का नाम राजीव गांधी हैं, जो एक हिंदू धर्म के हैं, और भारत के पूर्व प्रधानमंत्री रह चुके हैं। जबकि उनकी मां का नाम सोनिया गांधी है, जो एक विदेशी महिला और ईसाई धर्म की है और वर्तमान में भारतीय कांग्रेस पार्टी की अध्यक्ष हैं।

 

प्रश्न : राहुल गांधी के दादा-दादी का नाम क्या है ?

उत्तर : राहुल गांधी के दादा का नाम फिरोज गांधी है, जो एक मुस्लिम धर्म के हैं। जबकि उनकी दादी का नाम इंदिरा गांधी हैं, और वे हिंदू धर्म की है एवं भारत की प्रथम महिला प्रधानमंत्री है।

 

प्रश्न : राहुल गांधी की जाति क्या है ?

उत्तर : राहुल गांधी के दादा फिरोज गांधी, मुस्लिम धर्म के और उनकी दादी इंदिरा गांधी, हिंदू धर्म की हैं। जबकि राहुल गांधी के पिता राजीव गांधी, हिंदू धर्म के और माँ सोनिया गांधी, ईसाई धर्म की हैं। लेकिन राहुल गांधी खुद को ब्राह्मण जाति के बताते हैं।

 

प्रश्न : वर्ष 2022 में राहुल गांधी की नेटवर्थ कितनी हैं ?

उत्तर : करीब 64 अरब भारतीय रुपए

 

प्रश्न : राहुल गांधी की गर्लफ्रेंड कौन हैं ?

उत्तर : राहुल गांधी, स्पैनिश मुल की महिला और वास्तुकार, वेरोनिका कोर्टीला (Veronika Kortale) के साथ संबंधों में हैं। वेरोनिका कोर्टीला (Veronika Kortale) वर्तमान में वेनेजुएला में रहती हैं।

 

इन्हें भी पढ़ें :

 

आभार ।

साथियों आशा करता हूं कि, आपको हमारा ‘राहुल गांधी (Rahul Gandhi)’ पर लिखा गया यह लेख पसंद आया होगा। अगर आपको हमारा biographybooks.in का यह ब्लॉग (Blog) और हमारा यह लेख (Article) पसंद आया, तो इसे अपने दोस्तों और अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर जरूर शेयर करें। ताकि और भी लोगों को आपके माध्यम से इसकी जानकारी हो सके। अगर आप हमें फीडबैक देना चाहते हैं तो अपनी प्रतिक्रिया देने के लिए comment में जाकर हमें अपनी प्रतिक्रियाएँ जरूर दे। 

आप हमें हमारे सोशल मीडिया पेज पर भी follow कर सकते हैं। जल्दी ही मिलते हैं एक नए स्टोरी के साथ तब तक के लिए आप सभी मस्त रहें, स्वस्थ रहें।

हमारे ब्लॉग biographybooks.in पर आखिरी तक बने रहने के लिए आप सभी का हृदय की गहराइयों से प्यार भरा धन्यवाद।

 

Advertisement

You may also like...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *