श्रीलंका में आर्थिक मंदी के बीच रानिल विक्रमासिंघे बने देश के नए राष्ट्रपति। श्रीलंका की अर्थव्यवस्था सुधारने के लिए करना होगा इन चुनौतियों का सामना…

श्रीलंका में आर्थिक मंदी के बीच रानिल विक्रमासिंघे बने देश के नए राष्ट्रपति। श्रीलंका की अर्थव्यवस्था सुधारने के लिए करना होगा इन चुनौतियों का सामना…

 

रानिल विक्रमासिंघे का जीवन परिचय । Ranil Wickremesinghe Biography in Hindi

रानिल विक्रमासिंघे का जीवन परिचय (रानिल विक्रमासिंघे, विकी, जन्म, शिक्षा, परिवार, राजनीतिक करियर, पत्नी, श्री लंका राष्ट्रपति, नेटवर्थ) | Ranil Wickremesinghe Biography in Hindi [ Ranil Wickremesinghe, Wiki, Birth, Education, Family, Career, wife, childrens, Sri lanka president, Net worth ]

 

रानिल विक्रमासिंघे | Ranil Wickremesinghe

श्रीलंका के राष्ट्रपति।


Ranil Wickremesinghe Biography in Hindi : दोस्तों, जैसा कि हम सब जानते हैं कि श्रीलंका में गिरती अर्थव्यवस्था के बाद, श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे श्रीलंका छोड़कर सिंगापुर भाग गए हैं। लेकिन सिंगापुर भागने से पहले गोटबाया ने, रानिल विक्रमसिंघे को श्रीलंका का कार्यवाहक राष्ट्रपति की जिम्मेदारी सौंप दी थी। लेकिन श्रीलंका में राजनीतिक उत्तल पुथल और आर्थिक मंदी के बाद, रनिल विक्रमासिंघे को पूर्ण बहुमत के साथ श्रीलंका का नया राष्ट्रपति घोषित किया गया है। इससे पहले विक्रमसिंघे, श्रीलंका के प्रधानमंत्री रह चुके हैं। तो ऐसे में जानना जरूरी है कि, कौन है रनिल विक्रमासिंघे? और क्या वह श्रीलंका को आर्थिक मंदी उबार सकते हैं? आज के इस लेख में हम इसके बारे में चर्चा करेंगे। इसके अलावा हम जानेंगे रनिल विक्रमासिंघे का जीवन परिचय और उनके राजनीतिक करियर से लेकर श्री लंका के राष्ट्रपति बनने तक के सफर के बारे में। तो बने रहे हमारे साथ, ” रनिल विक्रमासिंघे का जीवन परिचय | Ranil Wickremesinghe Biography in hindi ” के इस लेख में

Advertisement

 

कौन है रानिल विक्रमासिंघे ? | Who is Ranil Wickremesinghe ?

Ranil Wickremesinghe Biography in Hindi :  दोस्तों, रानिल विक्रमासिंघे एक वकील और श्रीलंकाई राजनीतिज्ञ हैं। वर्तमान में वह पूर्ण बहुमत के साथ श्रीलंका के नए राष्ट्रपति नियुक्त किए गए हैं। इससे पहले वह छह बार देश के प्रधानमंत्री रह चुके हैं। इसके अलावा वे श्रीलंका की सरकार में, युवा और रोजगार मंत्रालय समेत कई मंत्रालय मे मंत्री के पद पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं। जबकि हाल ही में, पूर्व राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे ने विक्रमासिंघे को श्रीलंका का प्रधानमंत्री बनाया था और देश छोड़कर सिंगापुर जाने से पहले उन्हें कार्यवाहक राष्ट्रपति की जिम्मेदारी सौंपी थी। जानिए, कभी बोरा पहनकर जीवन गुजारने वाली बीसवीं सदी की सबसे अमीर african-american महिला ” ओपरा विनफ्रे का जीवन परिचय | Oprah Winfrey Biography in hindi “

रानिल विक्रमासिंघे का जीवन परिचय । Ranil Wickremesinghe Biography in Hindi

रानिल विक्रमासिंघे का जीवन परिचय । Ranil Wickremesinghe Biography in Hindi

हाल ही में, विक्रमासिंघे ने श्रीलंका में विरोध प्रदर्शन के बीच पूर्ण बहुमत के साथ राष्ट्रपति का चुनाव जीतने के बाद, 20 जुलाई 2022 को श्रीलंका के नए राष्ट्रपति पद की शपथ ली है। हालांकि, विक्रमसिंघे के राष्ट्रपति बनने के बाद भी श्रीलंका में विरोध प्रदर्शन थमें नहीं है। क्योंकि प्रदर्शनकारी उन्हें गोटबाया और महिंद्रा राजपक्षे के करीबी के रूप में देखते हैं। ऐसे में यह सवाल उठता है कि, क्या विक्रमसिंघे, श्रीलंका की अर्थव्यवस्था को सुधार पाएंगे..? आइए जानते हैं, ” रानिल विक्रमासिंघे का जीवन परिचय | Ranil Wickremesinghe biography in Hindi ” के इस लेख में।

 

Table of Contents

रानिल विक्रमासिंघे का जीवन परिचय : एक नजर में ।

नाम (Name) :रानिल विक्रमासिंघे (Ranil Wickremesinghe)

जन्म (Birth) : 24 मार्च 1949 (73 वर्ष- 2022 में)

जन्म स्थान (Birth Place) : कोलंबो, सीलोन अधिराज्य (श्रीलंका)

पिता (Father) : एस्मॉन्ड विक्रमसिंघे

गृहनगर (Hometown) : कोलंबो, सीलोन (श्रीलंका)

विश्वविद्यालय (University) : सीलोन विश्वविद्यालय

राष्ट्रीयता (Nationality) : श्रीलंकाई

पेशा (Profession) :कानूनी वकील एवं श्रीलंकाई राजनीतिज्ञ

राजनीतिक दल (Party) : United National Party

पत्नी (Wife) : मैत्री विक्रमासिंघे

प्रसिद्धि (Famous for) : श्रीलंका के नए राष्ट्रपति एवं पूर्व प्रधानमंत्री के रुप में।

 

रानिल विक्रमासिंघे का प्रारंभिक जीवन | Ranil Wickremesinghe Early life

Ranil Wickremesinghe Biography in Hindi : Early Life रानिल विक्रमसिंघे का जन्म 24 मार्च, 1949 को श्रीलंका के कोलंबो के सीलोन अधिराज्य में एक सम्पन्न परिवार में हुआ था। उनके पिता का नाम, एस्मॉन्ड विक्रमसिंघे है, जो पेशे से एक वकील थे। उनका परिवार विजेवर्धने के परिवार से ताल्लुक रखता है। जानिए श्रीलंका की लंका लगाकर भागने वाले ” गोटाबाया राजपक्षे का जीवन परिचय | Gotabaya Rajapeksha biography in hindi “

 

रानिल विक्रमासिंघे कि शिक्षा | Ranil Wickremesinghe Education

Ranil Wickremesinghe Biography in Hindi : Education रनिल के पिता एक वकील थे, और रनिल भी अपने पिता कि तरह एक वकील बनना चाहते थे। रनिल ने अपनी स्कूली शिक्षा पूरी करने के बाद, श्रीलंका के सीलोन यूनिवर्सिटी मे दाखिला लिया और वहां से अपनी वकालत की पढ़ाई पूरी की। अपनी वकालत की पढ़ाई पूरी करने के बाद रनिल ने राजनीति में कदम रखा।

 

शारीरिक संरचना (Body Measurement) ।

लंबाई (Height) से० मी०- 176

मी०- 1.76

फीट – 5′ 9″

वजन (Weight) 82 Kg
आंखों का रंग (Eye Color) भूरा
बालों का रंग (Hair Color) काला

 

रानिल विक्रमासिंघे का राजनीतिक करियर | Ranil Wickremesinghe Poitical Career

Ranil Wickremesinghe Biography in Hindi : Political Career रनिल ने 70 के दशक में श्रीलंका की, यूनाइटेड नेशनल पार्टी (United National Party) में शामिल होकर अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत की। वर्ष 1977 में वे लोकसभा का चुनाव लड़े और जीत हासिल की। लोकसभा चुनाव जीतने के बाद उन्हें श्रीलंका की सरकार में विदेश मंत्रालय का डिप्टी मिनिस्टर बनाया गया। रानिल ने जब पहली बार मंत्रालय संभाला था तो वे अपने समय के सबसे कम उम्र के मंत्री थे। इसके बाद उन्होंने युवा और रोजगार मंत्रालय समेत कई मंत्रालय संभाला।

 

रानिल विक्रमासिंघे बने श्रीलंका के प्रधानमंत्री | Ranil Wickremesinghe as a PM of Sri Lanka

Ranil Wickremesinghe Biography in Hindi : Sri Lanka PM – 1 मई 1993 को पूर्व राष्ट्रपति रनसिंघे प्रेमदासा कि तमिल विद्रोही संगठन एलटीटीई के एक आत्मघाती हमले में मौत हो गई। जिसके बाद, विजेतुंगा के नेतृत्व में एक अंतरिम सरकार बनी। इनमें रानिल विक्रमसिंघे को श्रीलंका का प्रधानमंत्री नियुक्त किया गया था।

रानिल ने 7 मई, 1993 को पहली बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी। रानिल वर्ष 2001 में दूसरी बार श्री लंका के प्रधानमंत्री बने और इसके बाद वर्ष 2015 से 2019 के बीच सुप्रीम कोर्ट के दखल के बाद, उन्होंने प्रधानमंत्री की कुर्सी अपने कब्जे मे बनाए रखा। वर्ष 2019 के राष्ट्रपति चुनाव में जब गोटाबाय राजपक्षे को जीत हासिल हुई और वह श्रीलंका के राष्ट्रपति बने, तो रनिल ने पीएम पद से अपना इस्तीफा दे दिया था। हालांकि- गोटाबाय राजपक्षे ने ही उन्हें फिर से पीएम बनाया। अपने अब तक के पॉलिटिकल करियर में रानिल, छह बार श्रीलंका के प्रधानमंत्री रह चुके हैं। जानिए भारतीय मूल की पहली अमेरिकी महिला उपराष्ट्रपति ” कमला हैरिस का जीवन परिचय | Kamala Harris Biography in hindi “

 

पार्टी के दबाव के कारण पीएम पद से दिया था इस्तीफा | PM Ranil Wickremesinghe resignation

Ranil Wickremesinghe biography in hindi : Resignation – रानिल ने बतौर प्रधानमंत्री रहते हुए आखिरी बार नवम्बर, 2019 को अपना इस्तीफा दिया था। उनके इस्तीफे के बाद ही राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे ने अपने भाई महिंदा राजपक्षे को देश का प्रधानमंत्री घोषित किया था।

रानिल विक्रमासिंघे | Ranil Wickremesinghe

रानिल विक्रमासिंघे | Ranil Wickremesinghe

आपको बता दें कि, श्रीलंका के संविधान के अनुसार, प्रधानमंत्री अगले संसदीय चुनाव होने तक अपने पद पर कार्य कर सकता है। इसके बाद गोटाबाया राजपक्षे ने वर्ष 2019 में रानिल विक्रमसिंघे को प्रधानमंत्री नियुक्त किया। लेकिन वर्ष 2019 में कुछ समय बाद अपनी ही पार्टी के दबाव के चलते विक्रमसिंघे ने पीएम पद छोड़ दिया था। जिसके बाद महिंदा राजपक्षे को श्रीलंका का प्रधानमंत्री बनाया गया था। लेकिन हाल ही में दो महीने पहले ही श्रीलंका पर आर्थिक संकट आने के बाद महिंदा राजपक्षे गायब हो गए थे। जिसके बाद राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे ने रनिल विक्रमसिंघे को एक बार फिर से श्रीलंका का प्रधानमंत्री नियुक्त किया था।

 

रानिल विक्रमासिंघे का भारत से रहा है करीबी रिश्ता | Ranil Wickremesinghe close relation with India

Ranil Wickremesinghe Biography in Hindi : Relation with india – महिंदा राजपक्षे के प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद जब विक्रमासिंघे को श्रीलंका का प्रधानमंत्री बनाया गया तो, उन्होंने कहा था कि, ” उनके नेतृत्व में भारत के साथ श्रीलंका के संबंध और बेहतर होंगे। “  प्रधानमंत्री के तौर पर विक्रमासिंघे चार बार भारत का दौरा कर चुके हैं। उन्होंने पहली बार अक्टूबर 2016 में भारत का दौरा किया था। इसके बाद वर्ष 2017 में वे दो बार- अप्रैल 2017 और नवंबर 2017 में भारत आए थे। इसके बाद चौथी बार, अक्टूबर 2018 में उन्होंने भारत का दौरा किया था।

भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के साथ रानिल विक्रमासिंघे

भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के साथ रानिल विक्रमासिंघे

जबकि, विक्रमासिंघे के शासनकाल के दौरान ही, भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी भी दो बार श्रीलंका के दौरा कर चुके हैं। जानिए दुनिया के 10 सबसे शक्तिशाली व्यक्तियों में शामिल ” भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का जीवन परिचय | Narendra Modi Biography in hindi “

 

पिछले चुनाव में एक भी सीट नहीं जीती थी उनकी पार्टी |

Ranil Wickremesinghe Biography in Hindi : Election – आपको बता दें कि, यूनाइटेड नेशनल पार्टी (UNP)  देश की सबसे पुरानी पार्टी है, लेकिन पिछले चुनावों में यह पार्टी एक भी सीट नहीं जीत पाई थी। इसमें विक्रमसिंघे भी शामिल थे, जिन्होंने 2020 के संसदीय चुनावों में यूएनपी (UNP)  के गढ़ माने जाने वाले कोलंबो से चुनाव लड़ा था। लेकिन बाद में, उन्होंने संचयी राष्ट्रीय वोट के आधार पर UNP को आवंटित एकमात्र राष्ट्रीय सूची के माध्यम से संसद में अपनी सीट बनाए रखने में सफल हुए।

गौरतलब है कि, रनिल विक्रमसिंघे को श्रीलंका में व्यापक रूप से एक ऐसे व्यक्ति के रूप में देखा जाता है, जो दूरदर्शी नीतियों के साथ अर्थव्यवस्था का प्रबंधन करने में सक्षम हैं। 

 

रानिल विक्रमासिंघे के देश के राष्ट्रपति बनने के बाद भी नहीं थमे प्रदर्शन |

Ranil Wickremesinghe Biography in Hindi : President of Sri Lanka – आर्थिक संकट, हिंसा बवाल और राजनैतिक उथल पुथल के बीच, रनिल विक्रमसिंघे ने 20 जुलाई 2022 को श्रीलंका के नए राष्ट्रपति पद की शपथ ली। इसके पहले पूर्व राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे ने उन्हें श्री लंका का प्रधानमंत्री बनाया था और देश छोड़ कर सिंगापुर भागने से पहले उन्हें कार्यवाहक राष्ट्रपति की जिम्मेदारी सौंपी थी।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, श्रीलंका का शासन राष्ट्रपति के हाथों में होता है और श्रीलंका का राष्ट्रपति ही वहां कि सरकार चलाती है। वहीं विक्रमसिंघे, श्रीलंका के कार्यवाहक राष्ट्रपति होने के बाद पूर्ण रूप से श्रीलंका के नए राष्ट्रपति नियुक्त किए गए हैं।

हालांकि, रनिल विक्रमसिंघे को पुर्ण बहुमत से राष्ट्रपति चुने जाने के बाद भी सड़कों पर विरोध प्रदर्शन जारी है। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि, राजपक्षे परिवार ने अपने मोहरे के रूप में विक्रमसिंघे को गद्दी पर बिठाया है। ऐसे में हालात बदलने वाले नहीं हैं। उन्होंने कहा कि अपनी गद्दी को बचाने के लिए राजपक्षे कुनबे ने विक्रमासिंघे के साथ डील की है। यह लोगों के साथ धोखा है।

जबकि, गॉल फेस कोलंबो के प्रोफेसर एमजी थाराका का कहना है कि, ” पिछले 3 महीनों के दौरान सरकार में शामिल नेताओं ने हालात सुधारने के लिए कई बातें और दावे किए। लेकिन जमीनी हालात नहीं सुधरे हैं। अब लोगों का राजपक्षे परिवार और उनके द्वारा बिठाए गए किसी भी नेता पर कोई भरोसा नहीं है। प्रदर्शनकारियों का मानना है कि, रनिल विक्रमासिंघे को श्रीलंका के राष्ट्रपति पद पर बिठाकर राजपक्षे परिवार खुद को आरोपों से बचाना चाहती हैं।

हालांकि, विक्रमासिंघे राष्ट्रपति बनने से पहले 6 बार देश के प्रधानमंत्री रह चुके हैं। अब देखना यह है कि, श्रीलंका के राष्ट्रपति रहते हुए, वह श्रीलंका की अर्थव्यवस्था को कैसे पटरी पर ला पाते हैं। जानिए कौन थे जापान के पूर्व प्रधानमंत्री” शिंजो आबे का जीवन परिचय | Shinzo Abe Biography in hindi “

 

रानिल विक्रमासिंघे की पांच चुनौतियां | Ranil Wickremesinghe Five Chalanges

Ranil Wickremesinghe Biography in Hindi : Five Chalanges – रनिल विक्रमसिंघे के श्रीलंका के नए राष्ट्रपति बनने के बाद उन्हें कई चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है, जिनमें से कुछ महत्वपूर्ण चुनौतियां इस प्रकार है –

  1. श्रीलंका का विदेशी मुद्रा भंडार मुश्किल से 3 महीने के लिए आयात और भुगतान कर सकता है। ऐसे में विक्रमसिंघे सरकार को विदेशी मुद्रा के लिए ठोस नीतियां बनानी होगी और उसपर काम करना होगा।
  2. श्रीलंकाई जनता के बीच सत्ता विरोधी लहर पर काबू पाना होगा। क्योंकि प्रदर्शनकारी उन्हें गोटबाया राजपक्षे और महिंदा राजपक्षे के करीबी के रूप में देखते हैं। ऐसे में इससे पार पाना उनके लिए एक नई चुनौती होगी।
  3. श्रीलंका पिछले 5 महीने से ईंधन की कमी का सामना कर रहा है। श्रीलंका की जनता, पेट्रोल-डीजल के लिए तीन-तीन दिन से लाइन में लगे हुए हैं। श्रीलंकाई जनता को इससे छुटकारा दिलाना भी अहम है।
  4. अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) को बेलआउट पैकेज देने के लिए राजी करना होगा। लेकिन विक्रमसिंघे सरकार को अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) के अधिकारियों को भरोसा दिलाने की चुनौती भी होगी।
  5. पर्यटन उद्योग को फिर से सवारना होगा। क्योंकि 40 लाख से ज्यादा लोग प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से यहां पर्यटन से जुड़े हुए हैं। जबकि कम पर्यटकों के कारण उनकी रोजी-रोटी प्रभावित हो रही है।

 

 रानिल विक्रमासिंघे का निजी जीवन | Ranil Wickremesinghe Personal Life

Ranil Wickremesinghe Biography in Hindi : Family – रानिल विक्रमसिंघे ने वर्ष 1994 में मैत्री विक्रमसिंघे से शादी की थी। मैत्री विक्रमसिंघे, अंग्रेजी कि एक प्रोफेसर हैं। भले ही मैत्री, श्रीलंका के दिग्गज नेता की पत्नी है, लेकिन वह रानिल की राजनैतिक दुनिया से दूर ही रहना पसंद करती हैं। श्रीलंका में राजपक्षे परिवार की तरह ही, विक्रमसिंघे परिवार भी लंबे समय से राजनीति में सक्रिय हैं और विक्रमासिंघे परिवार के कई सदस्य सत्ता में काबिज हैं। 

अपनी पत्नी के साथ ररानिल विक्रमासिंघे

अपनी पत्नी के साथ ररानिल विक्रमासिंघे

 

रानिल विक्रमासिंघे से जुड़े कुछ रोचक तथ्य | Some Interesting Facts About Ranil Wickremesinghe

  • क्या रनिल विक्रमासिंघे धूम्रपान करते हैं ? – ज्ञात नहीं।
  • क्या रनिल विक्रमासिंघे शराब पीते हैं ? – ज्ञात नहीं।
  • रनिल विक्रमासिंघे का जन्म श्रीलंका, कोलंबो में हुआ था। 
  • उन्होंने कोलंबो के रॉयल कॉलेज से अपनी वकालत की पढ़ाई पूरी की।
  • 1970 के दशक में, उन्होंने श्रीलंका की राजनीति में कदम रखा था।
  • वे एक राजनीतिक घराने से ताल्लुक रखते हैं।
  • 1970 में यूनाइटेड नेशनल पार्टी ने अपने 2 सदस्यीय दल में मुख्य व्यवस्थापक नियुक्त किया।
  • वह पहली बार बियागामा सीट से चुनाव लड़कर संसद पहुंचे थे। जिसके बाद, पूर्व प्रधानमंत्री जे.आर. जयवर्धने ने उन्हें कैबिनेट में मंत्री बनाया था।
  • वर्ष 1977 में लोकसभा चुनाव जीतने के बाद उन्हें श्रीलंका की सरकार में विदेश मंत्रालय का डिप्टी मिनिस्टर बनाया गया।
  • रानिल ने जब पहली बार मंत्रालय संभाला था तो वे अपने समय के सबसे कम उम्र के मंत्री थे।
  • उन्होंने युवा और रोजगार मंत्रालय समेत कई मंत्रालय संभाला है।
  • 1 मई 1993 को पूर्व राष्ट्रपति रनसिंघे प्रेमदासा कि तमिल विद्रोही संगठन एलटीटीई के एक आत्मघाती हमले में मौत हो गई। जिसके बाद, विजेतुंगा के नेतृत्व में एक अंतरिम सरकार बनी। इनमें रनिल को प्रधानमंत्री बनाया गया था।
  • वर्ष 2001 में वह दूसरी बार श्रीलंका के प्रधानमंत्री बने। इसके बाद वर्ष 2015 से 2019 के बीच सुप्रीम कोर्ट के हस्तक्षेप के बाद प्रधानमंत्री की कुर्सी बचाई।
  • 2019 के राष्ट्रपति चुनाव में गोटाबाय राजपक्षे जीते तो रनिल ने पीएम पद छोड़ दिया। हालांकि- गोटाबाय राजपक्षे ने ही उन्हें फिर से पीएम बनाया।
  • गोटाबाया राजपक्षे ने देश छोड़कर सिंगापुर भागने से पहले उन्हें कार्यवाहक राष्ट्रपति की जिम्मेदारी सौंपी थी।
  • रनिल की पत्नी मैत्री विक्रमसिंघे पेशे से एक अंग्रेजी प्रोफेसर हैं।
  • रनिल छह बार श्रीलंका के प्रधानमंत्री रह चुके हैं। उन्होंने पहली बार वर्ष 1993 में श्रीलंका के प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी।
  • रनिल, पूर्ण बहुमत के साथ श्रीलंका के राष्ट्रपति बने और 20 जुलाई 2022 को श्रीलंका के राष्ट्रपति पद की शपथ ली।

 

रानिल विक्रमासिंघे के बारे में पूछे जाने वाले प्रश्नोत्तर (FAQ)।

प्रश्न : रानिल विक्रमासिंघे कौन है ?

उत्तर : रानिल विक्रमासिंघे एक श्रीलंकाई राजनीतिज्ञ है, और वर्तमान में श्रीलंका के नए राष्ट्रपति नियुक्त किए गए हैं। इससे पहले वे चार बार श्रीलंका के प्रधानमंत्री भी रह चुके हैं।

प्रश्न : रानिल विक्रमासिंघे का जन्म कब हुआ ?

उत्तर : रानिल विक्रमासिंघे का जन्म 24 मार्च 1949 को श्रीलंका की राजधानी कोलंबो, सीलोन अधिराज्य में हुआ था।

प्रश्न : रानिल विक्रमासिंघे की उम्र कितनी है ?

उत्तर : 73 वर्ष (2022 मे)।

प्रश्न : रानिल विक्रमासिंघे किस देश से हैं ?

उत्तर : श्री लंका।

प्रश्न : रानिल विक्रमासिंघे की पत्नी कौन है ?

उत्तर : रानिल विक्रमासिंघे की पत्नी, मैत्री विक्रमसिंघे हैं, जो श्रीलंका में अंग्रेजी की प्रोफेसर हैं।

प्रश्न : रानिल विक्रमासिंघे पहली बार श्रीलंका के प्रधानमंत्री कब बने थे ?

उत्तर : वर्ष 1993 में रानिल विक्रमासिंघे ने पहली बार श्रीलंका के प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी।

प्रश्न : रानिल विक्रमासिंघे कितनी बार श्रीलंका के प्रधानमंत्री रहे हैं ?

उत्तर : रनिल विक्रमासिंघे कुल 6 बार श्रीलंका के प्रधानमंत्री रह चुके हैं।

प्रश्न : रानिल विक्रमासिंघे श्रीलंका के राष्ट्रपति कब बने ?

उत्तर : 20 जुलाई 2022 को।

प्रश्न : रानिल विक्रमासिंघे से पहले श्रीलंका के राष्ट्रपति कौन थे ?

उत्तर : गोटाबाया राजपक्षे

 

इन्हें भी पढ़ें :

 

आभार ।

साथियों आशा करता हूं कि, आपको हमारा ‘रानिल विक्रमासिंघे (Ranil Wickremesinghe)’ पर लिखा गया यह लेख पसंद आया होगा। अगर आपको हमारा biographybooks.in का यह ब्लॉग (Blog) और हमारा यह लेख (Article) पसंद आया, तो इसे अपने दोस्तों और अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर जरूर शेयर करें। ताकि और भी लोगों को आपके माध्यम से इसकी जानकारी हो सके। अगर आप हमें फीडबैक देना चाहते हैं तो अपनी प्रतिक्रिया देने के लिए comment में जाकर हमें अपनी प्रतिक्रियाएँ जरूर दे। 

आप हमें हमारे सोशल मीडिया पेज पर भी follow कर सकते हैं। जल्दी ही मिलते हैं एक नए स्टोरी के साथ तब तक के लिए आप सभी मस्त रहें, स्वस्थ रहें।

हमारे ब्लॉग biographybooks.in पर आखिरी तक बने रहने के लिए आप सभी का हृदय की गहराइयों से प्यार भरा धन्यवाद।

 

Advertisement

You may also like...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *