जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे कि गोली लगने से हुई मौत। भारत से है उनका पुराना नाता। भारतीय सम्मान पद्म विभूषण से किए जा चुके हैं सम्मानित। 

 

Shinzo Abe Biography in Hindi | शिंजो अबे का जीवन परिचय

शिंजो आबे का जीवन परिचय (शिंजो आबे, विकी, जन्म, शिक्षा, परिवार, राजनीतिक करियर, जापान, प्रधानमंत्री पत्नी, बच्चे, मृत्यु ) | Shinzo Abe Biography in Hindi [ Shinzo Abe, Wiki, Birth, Education, Family, Political Career, Japan P.M., Wife, Children, Death ]

 

शिंजो आबे | Shinzo Abe

जापानी राजनीतिज्ञ

Shinzo Abe Biography in Hindi : दोस्तों, जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे, अब इस दुनिया में नहीं रहे। पश्चिमी जापान में एक चुनावी कार्यक्रम में भाषण देने के दौरान एक हमलावर ने उन्हें पीछे से गोली मार दी। जिसके बाद उन्हें कार्डियक अरेस्ट आया और अबे को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया।  लेकिन तमाम कोशिशो के बावजूद भी उनकी जान नहीं बचाई जा सकी। शुरू से ही शिंजो आबे के परिवार को जापान में काफी सम्मान की नजरों से देखा जाता रहा है। 65 वर्ष की उम्र में शिंजो आबे ने अपने प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। शिंजो आबे का भारत से भी गहरा नाता रहा है। शिंजो आबे की मौत पर पूरे दुनिया भर के कई देशों मे शोक का माहौल है। उनके निधन के बाद, भारत में भी शनिवार यानि, 9 जुलाई 2022 को राष्ट्रीय शोक घोषित किया गया है।

Advertisement

दोस्तों, शिंजो आबे एक राजनीतिक परिवार से आते थे और उन्होंने अपने राजनीतिक विरासत को बखूबी  आगे बढ़ाया है। वे जापान के प्रधानमंत्री रहते हुए अपने काम की बदौलत लोगों के पसंदीदा राजनेता रहे हैं। तो आइए जानते हैं, कौन थे शिंजो आबे? और उनके अब तक राजनैतिक सफर से लेकर उनके मृत्यु के बारे में। तो बनें रहें आज के हमारे ” Shinzo Abe biography in Hindi | शिंजो आबे का जीवन परिचय ” के इस लेख में।

 

कौन थे शिंजो आबे | Who was Shinzo Abe ?

Biography of Shinzo Abe : दोस्तों, शिंजो अबे जापान के महान राजनीतिज्ञ में से एक थे। वे जापान के पूर्व प्रधानमंत्री रह चुके हैं। वे वर्ष 2006 से 2007 तक और वर्ष 2012 से 2020 तक जापान के प्रधान मंत्री और उदार लोकतांत्रिक दल (एलडीपी) के अध्यक्ष रहे थे। शिंजो अबे, जापान में सबसे लंबे समय तक प्रधान मंत्री के पद पर बने रहे थे। शिंजो अबे का भारत से भी गहरा नाता रहा है और जापान के प्रधानमंत्री रहते हुए उन्होंने पांच बार भारत का दौरा किया था। पिछले साल, वर्ष 2021 में भारत सरकार द्वारा उन्हें सर्वोच्च भारतीय नागरिक सम्मानों में से एक पद्म विभूषण से भी नवाजा गया था।

Shinzo Abe Biography in Hindi | शिंजो अबे का जीवन परिचय

Shinzo Abe Biography in Hindi | शिंजो अबे का जीवन परिचय

8 जुलाई 2022 को, शुक्रवार कि सुबह को पश्चिमी जापान में एक चुनावी कार्यक्रम को संबोधित करने के दौरान एक हमलावर ने उन्हें पीछे से गोली मार दी। जिसके तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनकी जान नहीं बचाई जा सकी। हमलावर ने उन्हें दो गोलियां मारी थी। इस हमले में उनकी मृत्यु हो गई। उनकी मृत्यु पर भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए, भारत में 9 जुलाई 2022 को एक दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित किया है। उनकी मौत से हम भी बेहद दुखी है, वह एक महान राजनेता थे। हम उनके आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हैं। Shinzo Abe biography in Hindi | शिंजो अबे का जीवन परिचय ” 

 

इन्हें भी पढ़ें :

 

शिंजो आबे का जीवन परिचय : एक नजर में ।

नाम (Name) : शिंज़ो आबे (Shinzo Abe)

जन्म (Birth)  :  21 सितंबर 1954

उम्र (Age) : (67 वर्ष – 2022 में)

जन्म स्थान (Birth Place) :टोक्यो (जापान)

पिता (Father) :  शिंटारे अबे (Sintare Abe)

माता (Mother):  योको किशी

गृहनगर (Hometown) :  टोक्यो (जापान)

विश्वविद्यालय (University) :सेइकी विश्वविद्यालय, टोक्यो (जापान); कैलीफोर्निया विश्वविद्यालय, (यूएसए)

शिक्षा (Education) :  स्नातक की उपाधि, राजनीतिक विषय मास्टर की उपाधि।

राष्ट्रीयता (Nationality) :  जापानी

पेशा (Profession) :  जापानी राजनेता

राजनीतिक दल (Political Party) :लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी (LDP)

मृत्यु (Death) : 8 जुलाई 2022

मृत्यु का कारण (Death cause) : हमलावर हमलावर द्वारा गोली मार दिए जाने के बाद मृत्यु।

 

शिंजो आबे का प्रारंभिक जीवन और शिक्षा  | Shinzo Abe Early Life & Education

Shinzo Abe Biography in Hindi – Early life : शिंजो अबे का जन्म 21 सितंबर 1954 को जापान की राजधानी टोक्यो में एक राजनीतिक घराने में हुआ था। उनका परिवार मूल रूप से यामागुची प्रान्त से ताल्लुक रखता है, और आबे के दादा का जन्म नागातो, यामागुची में हुआ था। उनके दादा, काॅन आबे और पिता, शिंटारो अबे दोनों ही राजनेता थे। जबकी उनके परदादा, विस्काउंट योशिमा ओशिमा ने इंपीरियल जापानी सेना में जनरल के रूप में अपनी सेवाएं दी थी। शिंजो आबे की मां का नाम, योको किशी है, और वे वर्ष 1957 से 1960 तक जापान के प्रधानमंत्री रह चुके, नोबुसेकु किशी की बेटी थीं।

 

शिंजो आबे की शिक्षा  | Shinzo Abe Education

Shinzo Abe Biography in Hindi – Education : शिंजो आबे की प्रारंभिक शिक्षा, सेइकी एलीमेंटरी स्कूल, सेइकी जूनियर हाई स्कूल और सेइकी सीनियर हाई स्कूल से पुरी हुई। उन्होंने सार्वजनिक प्रशासन का अध्ययन किया है और 1977 में सेइकी विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में स्नातक की डिग्री और स्नातक की उपाधि प्राप्त की। इसके बाद उन्होंने संयुक्त राज्य अमेरिका के दक्षिणी कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय से राजनीतिक विषय मास्टर की उपाधि प्राप्त की।

 

शिंजो आबे का राजनीतिक करियर | Shinzo Abe Political Career

Shinzo Abe Biography in Hindi – Political Career : अप्रैल 1979 में, शिंजो आबे ने कोबे स्टील के लिए काम किया। इस कंपनी में लगभग 3 साल काम करने के बाद वर्ष 1982 में उन्होंने यह कंपनी छोड़ दी। उसके बाद वे अपने पिताजी, अबे शिंटारे के साथ उसी वर्ष 1982 में जापान की ‘लेबरल डेमोक्रेटिक पार्टी’ मे शामिल हो गए और अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत की। अपने पिता के साथ काम करते हुए शिंजो अबे ने अपने पिता के सचिव और विदेश मंत्री के कार्यकारी सहायक, लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी (जापान) जनरल काउंसिल के अध्यक्ष के निजी सचिव और लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी (एलडीपी) के महासचिव के निजी सचिव सहित कई अन्य सरकारी पदों पर कार्य किया।

शिंजो आबे, वर्ष 1993 के चुनाव में प्रतिनिधि सभा के लिए चुने गए थे। सितंबर 2005 में उन्हें प्रधान मंत्री और एलडीपी अध्यक्ष के रूप में चुनने से पहले, उन्हें सितंबर 2005 में जापान के निवर्तमान प्रधानमंत्री जुनिचिरो कोइज़ुमी द्वारा मुख्य कैबिनेट सचिव नियुक्त किया गया था।

 

शिंजो आबे बने जापान के प्रधानमंत्री | Shinzo Abe as Prime minister of Japan

Shinzo Abe Biography in Hindi – Japan P.M. : वर्ष 2006 में, शिंजो आबे पहली बार जापान के प्रधानमंत्री बने। वे जापान के सबसे युवा और द्वितीय विश्व युद्ध के बाद पैदा होने वाले पहले प्रधानमंत्री थे। हालांकि, वह एक वर्ष के लिए ही जापान के प्रधानमंत्री के पद रहे थे और उन्होंने एक वर्ष के बाद ही प्रधानमंत्री के पद से इस्तीफ़ा दे दिया था। वर्ष 2012 में वे कुछ समय के लिए विपक्ष के नेता रहे थे।

इसके बाद, आबे ने सितंबर 2012 में दूसरी बार एलडीपी अध्यक्ष बनने के लिए एक मतपत्र में पूर्व रक्षा मंत्री शिगेरू इशिबा को हराकर अप्रत्याशित रूप से  राजनीतिक में वापसी की, और एक बार फिर से जापान के प्रधानमंत्री बने। दिसंबर में आम चुनाव में एलडीपी की शानदार जीत के बाद, वर्ष 1948 में शिगेरू योशिदा के बाद वे कार्यालय में लौटने वाले पहले पूर्व प्रधानमंत्री बने। आबे ने वर्ष 2014 और 2017 के चुनावों में एलडीपी को दो और चुनावों में जीत दिलाई। और 2012 से 2020 तक जापान के सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री बने।

शिंजो आबे | Shinzo Abe

शिंजो आबे | Shinzo Abe

वर्ष 2020 के दौरान उनका स्वास्थ्य खराब रहने लगा और अगस्त 2020 में, 65 साल की उम्र में शिंजो आबे ने स्वास्थ्य कारणों से दुसरी बार अपने प्रधानमंत्री के पद से इस्तीफ़े की घोषणा कर दी, और डायट के मुख्य कैबिनेट सचिव योशीहिदे सुगा को अपना उत्तराधिकारी चुने जाने के बाद 16 सितंबर 2020 को उन्होंने अपना इस्तीफ़ा दे दिया। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, जापान की संसद को ‘डाइट’ कहते हैं।

शिंजो अबे, वर्ष 2012 से 2020 तक जापान के सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री रहे। वे जापान के सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री बनने वाले पहले व्यक्ति थे। इससे पहले यह रिकॉर्ड उनके चाचा इसाकु सैतो के नाम था। जिसके बाद शिंजो आबे ने अपने ही चाचा का रिकॉर्ड तोड़कर नया रिकॉर्ड बनाया। 

 

सबसे ज्यादा बार किया भारत का दौरा | Shinzo Abe India visit

Shinzo Abe Biography in Hindi –  शिंजो आबे, वर्ष 2012 से 2020 तक सबसे लंबे समय तक जापान के प्रधानमंत्री रहे थे। भारत से भी उनका बहुत गहरा नाता रहा है और अपने प्रधानमंत्री रहते हुए उन्होंने सबसे ज्यादा बार भारत का दौरा किया है। जापान के प्रधानमंत्री रहते हुए शिंजो आबे ने पांच बार भारत का दौरा किया। शिंजो आबे जब पहली बार जापान के प्रधानमंत्री बने थे, तब उन्होंने वर्ष 2006-07 के दौरान, पहली बार भारत का दौरा किया था। 

इसके बाद वर्ष 2012 से 2020 के बीच अपने दूसरे लंबे कार्यकाल के दौरान शिंजो आबे ने चार बार भारत का दौरा किया। जनवरी 2014 में दुसरी बार, दिसंबर 2015 में तीसरी बार, सितंबर 2017 में चौथी बार और वर्ष 2021 में पाँचवीं बार, शिंजो भारत के दौरे पर आए। इस दौरान भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उनकी मित्रता गहरी होती चली गई। शिंजो आबे के कार्यकाल में भारत-जापान के बीच द्विपक्षीय संबंधों में काफी प्रगति हुई।

श्री नरेंद्र मोदी के साथ शिंजो आबे और उनकी पत्नी ।

श्री नरेंद्र मोदी के साथ शिंजो आबे और उनकी पत्नी ।

इन्हें भी पढ़ें :

 

शिंजो आबे के महत्वपूर्ण कार्य | Shinzo Abe Famous Work

Shinzo Abe Biography in Hindi : जापान के प्रधानमंत्री रहते हुए शिंजो अबे ने कई जापान के लिए कई महत्वपूर्ण कार्य किए हैं। इसके अलावा उन्होंने विश्व स्तर पर भी कई महत्वपूर्ण कार्य किए हैं।

  • शिंजो अबे के द्वारा क्वाड संगठन का निर्माण किया गया था। जिसमें क्वाड देशों में जापान, भारत, आस्ट्रेलिया तथा अमेरिका शामिल हैं।
  • शिंजो अबे द्वारा भारत में बुलेट ट्रेन की नींव रखी गई।
  • शिजों आबे कि भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ काफी अच्छी दोस्ती रही है। जब नरेंद्र मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री थे, तब  जापान ने गुजरात में निवेश किया था। पिछले कुछ वर्षों में जापान की 15 से 18 बड़ी कंपनियों ने गुजरात में निवेश किया है।

 

निजी जीवन (Personal Life)

Shinzo Abe Biography in Hindi – Family : शिजों आबे ने वर्ष 1987 में आकी मात्सुजाकी से शादी कि थी। उन दिनों उनकी पत्नी, आकी मात्सुजाकी एक प्रभावयुक्त व्यक्तित्व और पूर्व रेडियो डिस्क जॉकी के रूप मे काम किया करती थीं। वह चॉकलेट निर्माता मोरीनागा के चेयरमैन की बेटी हैं और अपने मुखर विचारों के कारण “घरेलू विपक्षी पार्टी” के रूप में लोकप्रिय हैं।

प्रधानमंत्री के रूप में अपने पति के पहले कार्यकाल के बाद, उन्होंने टोक्यो के कांडा में एक ऑरगैनिक इज़ाकाया शुरू किया था। इस दंपति की कोई संतान नहीं है। अपने मूल जापानी के अलावा, शिजो आबे अंग्रेजी भी बोलते हैं।

शिंजो आबे अपनी पत्नी के साथ ।

शिंजो आबे अपनी पत्नी के साथ ।

पारिवारिक जानकारियां ।

माता-पिता

(Parents)

पिता – शिंटारे आबे

माँ –  योको किशी

पत्नी (Wife)

आकी मात्सुजाकी
बच्चे (Children)

कोई नहीं

 

शिंजो आबे का निधन । Shinzo Abe Death

Shinzo Abe Biography in Hindi – Death : जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो अबे कि, 8 जुलाई 2020 कि सुबह, एक हमलावर ने उन्हें पीछे से गोली मारकर उनकी हत्या कर दी। हालांकि, शिंजो आबे के हमलावर को पुलिसकर्मियों ने गिरफ्तार कर लिया है।

गौरतलब है कि, शिंजो अबे पश्चिमी जापान के नारा में एक अभियान मे चुनावी कार्यक्रम में भाषण देने के दौरान एक हमलावर ने उन्हें पीछे से गोली मार दी। हमलावर ने उन्हें दो गोलियां मारी। जिसके बाद उन्हें कार्डियक अरेस्ट आया और अबे को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन तमाम कोशिशो के बावजूद भी उनकी जान नहीं बचाई जा सकी। और 67 वर्ष की उम्र में शिंजो आबे की मृत्यु हो गई।

शिंजो आबे का भारत से भी गहरा नाता रहा है। शिंजो आबे की मौत पर पूरे दुनिया भर के कई देशों मे शोक का माहौल है। जबकी भारत ने, 9 जुलाई 2022 को शिंजो आबे के निधन पर एक दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित किया गया है।

जापान के पुर्व  प्रधानमंत्री शिंजो अबे की मृत्यु के बाद, भारतीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने ट्विटर पर एक ट्वीट के जरिए अपना खेद जाहिर करते हुए लिखा है कि, “ ओ माई डियर फ्रेंड आबे शिंज, मेरी प्रार्थना शिंजो आबे, उनके परिवार और जापान के लोगों के साथ है। “ 

गौरतलब है कि भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गुजरात के साथ भी शिंजो अबे का पुराना रिश्ता रहा है। जब श्री नरेंद्र मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री थे, तब जापान के प्रधानमंत्री शिंजो अबे के प्रधानमंत्री रहते हुए जापान ने गुजरात में कई बड़े निवेश किए थे। जिसके बाद उनकी दोस्ती गहरी होती चली गई।

 

शिंजो आबे को मिले पुरस्कार और सम्मान | Shinzo Abe Achievements

Shinzo Abe Biography in Hindi – Achievements : एक राजनेता के रूप में शिंजो अबे ने विश्व स्तर पर अपना व्यक्तित्व स्थापित किया और अपने काम से जापान को एक ऊंचाई पर पहुंचाया। जिसके लिए उन्हें कई पुरस्कार और सम्मान से सम्मानित किया गया है।

  • वर्ष 2021 में भारत ने भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म विभूषण सम्मान से सम्मानित किया गया।
  • अगस्त 2007 में भारत दौरे के दौरान उन्होंने दोनों देशों के बीच मैत्रीपूर्ण द्विपक्षीय संबंधों के लंबे इतिहास पर एक नए द्विपक्षीय एशियाई गठबंधन के लिए भी सहमति दी थी।
  • वर्ष 2007 में शिंजो आबे ने जापान, भारत, अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया के बीच चतुर्भुज सुरक्षा वार्ता शुरू की थी।
  • दूसरे विश्व युद्ध के बाद जापानी सैनिकों को पहली बार विदेशी सरजमीं पर लड़ने भेजने की मंजूरी देना भी उनकी उपलब्धियों में से एक है।
  • शिंजो आबे को जनसेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों लिए भी सम्मानित किया गया है।

 

शिंजो आबे से जुड़े कुछ रोचक तथ्य | Some Interesting Facts About Shinzo Abe

  • शिंजो आबे का जन्म, जापान की राजधानी टोक्यो में हुआ था।
  • वह एक राजनीतिक घराने से ताल्लुक रखते हैं।
  • आबे, वर्ष 1982 में राजनीति में आए थे।
  • वर्ष 2006 में आबे पहली बार जापान के प्रधानमंत्री बने थे।
  • वर्ष 1987 में उन्होंने, एक प्रभावयुक्त व्यक्तित्व और पूर्व रेडियो डिस्क जॉकी रही, आकी मात्सुजाकी से शादी की थी।
  • शिंजो अबे और उनकी पत्नी की कोई संतान नहीं है।
  • शिंजो अबे वर्ष 2012 में दूसरी बार जापान के प्रधानमंत्री बने थे।
  • वे 2012 से 2020 तक जापान के सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री रहे थे।
  • प्रधानमंत्री पद पर रहते हुए शिंजो अबे ने पांचव बार भारत का दौरा किया है।
  • भारतीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के साथ उनकी बहुत अच्छी मित्रता है।
  • 8 जुलाई 2022 को एक कार्यक्रम में भाषण देने के दौरान एक हमलावर ने उन पर गोलियां चला दी। जिसके कारण उनकी मृत्यु हो गई।

 

शिंजो आबे के बारे में पूछे जाने वाले प्रश्नोत्तर (FAQ)।

प्रश्न : शिंजो आबे कौन है ?

उत्तर : शिंजो अबे जापान के महान राजनीतिज्ञ में से एक थे। वे जापान के पूर्व प्रधानमंत्री रह चुके हैं। वे वर्ष 2006 से 2007 तक और वर्ष 2012 से 2020 तक जापान के प्रधान मंत्री और उदार लोकतांत्रिक दल (एलडीपी) के अध्यक्ष रहे थे।

प्रश्न : शिंजो आबे का जन्म कब हुआ ?

उत्तर : राहुल गांधी का जन्म 21 सितंबर 1954 को जापान की राजधानी, टोक्यो में हुआ था।

प्रश्न : शिंजो आबे की उम्र कितनी थी ?

उत्तर : 67 वर्ष (2022 मे)

प्रश्न : शिंजो आबे किस देश के प्रधानमंत्री थे ?

उत्तर : जापान के।

प्रश्न : शिंजो आबे की शादी किससे हुई हैं ?

उत्तर : शिजों आबे ने वर्ष 1987 में आकी मात्सुजाकी से शादी कि थी। उनकी पत्नी, आकी मात्सुजाकी एक प्रभावयुक्त व्यक्तित्व और पूर्व रेडियो डिस्क जॉकी के रूप मे काम कर चुकी थीं। वह चॉकलेट निर्माता, मोरीनागा के चेयरमैन की बेटी हैं।

प्रश्न : शिंजो आबे के कितने बच्चे हैं ?

उत्तर : कोई नहीं।

प्रश्न : शिंजो आबे किस पार्टी से हैं ?

उत्तर : लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी (LDP) से।

प्रश्न : शिंजो आबे पहली बार जापान के प्रधानमंत्री कब बने थे ?

उत्तर : शिंजो आबे, जापान के प्रधानमंत्री पहली बार वर्ष 2006 में बने थे।

प्रश्न : शिंजो आबे दूसरी बार जापान के प्रधानमंत्री कब बने थे ?

उत्तर : वर्ष 2012 में शिंजो अबे दोबारा जापान के प्रधानमंत्री बने और वर्ष 2012 से 2020 तक वह प्रधानमंत्री पद पर बने रहे थे।

प्रश्न : शिंजो आबे की मृत्यु कैसे हुई ?

उत्तर : पश्चिम जापान के नारा में एक चुनावी कार्यक्रम को संबोधित करने के दौरान एक हमलावर ने उन्हें पीछे से गोली मार दी थी। जिसके बाद 67 वर्ष की उम्र में शिंजो आबे की मृत्यु हो गई।

 

इन्हें भी पढ़ें :

 

आभार ।

साथियों आशा करता हूं कि, आपको हमारा ‘शिंजो आबे (Shinzo Abe)’ पर लिखा गया यह लेख पसंद आया होगा। अगर आपको हमारा biographybooks.in का यह ब्लॉग (Blog) और हमारा यह लेख (Article) पसंद आया, तो इसे अपने दोस्तों और अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर जरूर शेयर करें। ताकि और भी लोगों को आपके माध्यम से इसकी जानकारी हो सके। अगर आप हमें फीडबैक देना चाहते हैं तो अपनी प्रतिक्रिया देने के लिए comment में जाकर हमें अपनी प्रतिक्रियाएँ जरूर दे। 

आप हमें हमारे सोशल मीडिया पेज पर भी follow कर सकते हैं। जल्दी ही मिलते हैं एक नए स्टोरी के साथ तब तक के लिए आप सभी मस्त रहें, स्वस्थ रहें।

हमारे ब्लॉग biographybooks.in पर आखिरी तक बने रहने के लिए आप सभी का हृदय की गहराइयों से प्यार भरा धन्यवाद।

 

Advertisement

You may also like...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *