राज कुंद्रा का जीवन परिचय | Raj Kundra Biography in hindi

राज कुंद्रा का जीवन परिचय | Raj Kundra Biography in hindi

राज कुंद्रा का जीवन परिचय (राज कुंद्रा, विकी, जन्म, शिक्षा, परिवार, करियर, बॉलीवुड, बायोपिक फिल्म, विवाद, शादी, राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी, पॉर्नोग्राफी, गिरफ्तारी, बच्चे, नेटवर्थ) | Raj Kundra Biography in Hindi [ Raj Kundra, Wiki, Birth, Education, Family, Business, Biopic, Pornography, Controversies, Arrest, wife, children, Net worth ]

 

राज कुंद्रा | Raj Kundra

ब्रिटिश व्यवसायी।


Raj Kundra Biography in hindi : दोस्तों, राज कुंद्रा एक जाने माने ब्रिटिश एशियाई बिजनेसमैन है। वे भारत के एक मध्यम-वर्गीय पंजाबी परिवार से ताल्लुक रखते हैं। उन्होंने नेपाल से अपने बिजनेस की शुरुआत की थी, और सबसे अमीर ब्रिटिश एशियाई व्यक्तियों कि सुची मे भी शामिल किए जा चुके हैं। पिछले साल, वर्ष 2021 में राज कुंद्रा पॉर्नोग्राफी के मामले में काफी सुर्खियों में रहे थे। जिसके कारण उनकी काफी बदनामी भी हुई थी। और उनकी पत्नी शिल्पा शेट्टी के करियर पर भी बुरा असर पड़ा था। इसलिए आज के इस लेख में हम राज कुंद्रा के जीवन परिचय से लेकर बिजनेस करियर और पॉर्नोग्राफी से लेकर उनकी गिरफ्तारी तक के बारे में विस्तार से जानेंगे, आज के हमारे ” राज कुंद्रा का जीवन परिचय | Raj Kundra biography in Hindi | ” के इस लेख में। तो आइए जानते हैं, कौन हैं राज कुंद्रा ?

Advertisement

 

राज कुंद्रा कौन है | Who is Raj Kundra ?

दोस्तों, राज कुंद्रा भारतीय मूल के एक ब्रिटिश व्यापारी हैं। वे बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति भी हैं। वे दुबई में बिज़नेस सँभालने के साथ-साथ लंदन और भारत में भी कई कंपनियों के मालिक है। वे कई बार ब्रिटिश एशियाई अमीर लोगो की सूची में भी आ चुके हैं। वर्ष 2004 में, सक्सेस पत्रिका में वे, सबसे अमीर ब्रिटिश एशियाई व्यक्तियों कि सुची में 198 वाँ स्थान पर रहे थे। वे ललित मोदी द्वारा शुरू किए गए इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) टीमो में से एक राजस्थान रॉयल्स फ्रैंचाइज़ी टीम के सह-मालिक भी हैं।

राज कुंद्रा का जीवन परिचय | Raj Kundra Biography in hindi

राज कुंद्रा का जीवन परिचय | Raj Kundra Biography in hindi

हाल ही में पिछले साल, वर्ष 2021 में वे पोर्नोग्राफी के मामले में सुर्खियों में रहे थे और मुंबई पुलिस ने इस मामले में उन्हें गिरफ्तार भी किया था। इसके बाद उनके और शिल्पा शेट्टी की छवि काफी हद तक खराब हुई थी। अभिनेत्री और मॉडल्स ने उन पर गंभीर आरोप भी लगाए थे। हालांकि, इस मामले में वे जमानत पर रिहा हो चुके हैं। और मीडिया मे आई खबरों के अनुसार, उन पर एक बायोपिक बनाने की भी तैयारी की जा रही है। तो राज कुंद्रा के बारे में अधिक जानने के लिए बने रहे हमारे ” राज कुंद्रा का जीवन परिचय | Raj Kundra biography in hindi ” के इस लेख में।

जानिए – आईपीएल फ्रेंचाइजी की टीम मुंबई इंडियंस कि सह-मालकिन ” नीता अंबानी का जीवन परिचय | Nita Ambani biography in hindi “

 

Table of Contents

राज कुंद्रा का जीवन परिचय : एक नजर में ।

नाम (Name) : राज कुंद्रा (Raj Kundra)

निकनेम (Nickname) : राज

जन्म (Birth) : 9 सितंबर 1975

उम्र (Age) : 48 वर्ष (वर्ष 2023 के अनुसार)

जन्म स्थान (Birth Place) : लंदन, यूनाइटेड किंगडम (UK)

पिता (Father) : बाल कृष्ण कुंद्रा (व्यवसायी)

माता (Mother) : उषा रानी कुंद्रा

गृहनगर (Hometown) : लंदन, यूनाइटेड किंगडम

आवास (Residence) : मुंबई, महाराष्ट्र (भारत) 

शैक्षणिक योग्यता (Education) : 12वी कक्षा

राशि (zodiac) : कन्या राशि

राष्ट्रीयता (Nationality) : भारतीय

धर्म (Religion) : हिंदू (पंजाबी)

जाति (Caste) : सिख

पेशा (Profession) : व्यवसायी

पत्नी (Wife) : कविता (2005-06, तलाक);
शिल्पा शेट्टी (2009 से अबतक)

प्रसिद्धि (Famous for) : शिल्पा शेट्टी के पति और पोर्नोग्राफी केस के मामले में गिरफ्तारी से सुर्ख़ियों में।

कुल संपत्ति (Net Worth) : $400$ मिलियन लगभग – मीडिया सूत्रों के अनुसार

 

 

राज कुंद्रा का प्रारंभिक जीवन और शिक्षा | Raj Kundra Early Life & Education

Raj Kundra Biography in hindi : Early Life –  दोस्तों, राज कुंद्रा का जन्म 9 नवंबर, 1975 को यूनाइटेड किंगडम (UK) की राजधानी लंदन हुआ था। राज कुंद्रा एक भारतीय नागरिक हैं, और एक सिख परिवार से ताल्लुक रखते हैं। राज के पिता का नाम बाल कृष्ण कुंद्रा है, जो एक व्यवसायी थे। उनकी माँ का नाम उषा रानी कुंद्रा है।

राज के जन्म से पहले ही उनके पिता बाल कृष्ण कुंद्रा, लुधियाना छोड़कर लंदन चले गए थे, और अपने परिवार के साथ वहीं रहने लगे। शुरुआत में राज के पिता अपना घर चलाने के लिए लंदन की बसों में कंडक्टर का काम किया करते थे। और उनकी माँ वहीं एक दुकान में सहायक का काम करती थी।

जानिए – दुनिया के सबसे महान फुटबॉलर में से एक ” लियोनेल मेसी का जीवन परिचय | Lionel Messi biography in hindi “

 

राज कुंद्रा कि शिक्षा | Raj Kundra Education

Raj Kundra Biography in hindi : Education – राज कुंद्रा का जन्म और लालन-पालन लंदन में ही हुआ और उन्होंने अपना बचपन लंदन में ही बिताया। उन्होंने लंदन के स्कूल से ही अपनी 12वीं की पढ़ाई पूरी की। जब राज 18 साल के हुए तो उन्होंने 12 कक्षा तक कि पढ़ाई पुरी करने के बाद व्यापार करने का सोचा। जिसके बाद वे लंदन छोड़कर दुबई चले गए। ताकि अपना कोई व्यापार शुरू कर सके।

 

शारीरिक संरचना | Body Measurement

लंबाई (Height) से० मी०- 180

मी०- 1.80

फीट – 5′ 10″

वजन (Weight) 78 Kg
आंखों का रंग (Eye Color) काला
बालों का रंग (Hair color) काला

 

राज कुंद्रा का करियर | Raj Kundra Business Career

Raj Kundra Biography in hindi : Career – राज कुंद्रा, पश्मीना शॉल का व्यापार करना चाहते थे । इसलिए व्यापार कि तलाश में वे दुबई से नेपाल चले गए। उन्होंने नेपाल में सबसे सस्ती जगह देख कर पश्मीना शॉल का व्यापार शुरू कर दिया। राज यह जानते थे की, पश्मीना शॉल के अच्छे दाम उन्हें सिर्फ लंदन की दुकानों पर ही मिल सकते हैं। इसलिए वे नेपाल से पश्मीना शॉल लेकर लंदन की दुकानों पर बेचा करते थे। उनका यह व्यापार खुब चला और इससे उन्होंने करोड़ो रूपये कमाए।

वर्ष 2007 में राज दुबारा दुबई आए और वहां भी उन्होंने व्यापार करने का सोचा। उन्होने दुबई में ‘एसेंशियल जनरल ट्रेडिंग- एलएलसी’ नाम की एक कंपनी खोली। जिसमें वे बेशकीमती सामान, खुदाई, निर्माण कार्यो जैसे काम में अपनी किस्मत आजमाई।

जानिए – आईपीएल के सह-संस्थापक और सुष्मिता सेन के साथ अपने अफेयर को लेकर चर्चा में रहने वाले ” ललित मोदी का जीवन परिचय | Lalit Modi biography in Hindi “

 

बॉलीवुड स्टार्स के साथ मिलकर कई बिजनेस में किया है निवेश | Investment in Businesses with Bollywood stars

Raj Kundra Biography in hindi : Investments – राज कुंद्रा ने, बॉलीवुड के कई बड़े स्टार्स के साथ मिलकर अलग-अलग तरह के बिजनेस में निवेश किया है। उन्होंने ललित मोदी द्वारा शुरू किए गए आईपीएल (IPL) की टीमो में से एक राजस्थान रॉयल्स फ्रैंचाइज़ी टीम में निवेश किया है और टीम के सह-मालिक हैं।

इसके साथ ही उन्होंने, रियल एस्टेट में भी निवेश किया है। राज ने, दुबई की सबसे बड़ी ईमारत बुर्ज खलीफा में भी एक अपार्टमेन्ट ख़रीदा है। दुबई की रियल एस्टेट के साथ-साथ राज ने, मुंबई के भी कुछ रियल एस्टेट में निवेश किया है।

जनवरी 2012 को, राज ने बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त के साथ मिलकर भारत की पहली पेशेवर मिश्रित मार्शल आर्ट फाइटिंग लीग ‘सुपर फाइट लीग’ को शुरू किया था। इसके बाद, वर्ष 2014 में राज ने अपने बेटे वियान के नाम से एक नई कंपनी ‘वियान इंडस्ट्रीज’ शुरू किया। जो एंटरटेनमेंट, गेमिंग, लाइसेंसिंग, टेक्नोलॉजी और एनिमेशन जैसे क्षेत्र मे व्यापार करती है।

वर्ष 2015 में उन्होंने बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार के साथ मिलकर, होम शॉपिंग चैनल बेस्ट डील टीवी शुरू किया। जिसमे राज कुंद्रा और अक्षय कुमार ने निवेश किया था। राज ने भारत सरकार की नए स्टार्टअप की पहल के तहत अपनी एक और नयी कंपनी ‘जेएल स्ट्रीम इंडिया प्राइवेट’ की स्थापना की थी। जिसका काम था, लोगो की पहुंच तक पहला लाइव स्ट्रीमिंग सोशल मीडिया ऐप पहुंचाना। इस ऐप के युजर अपनी प्रतिभा का नमूना लाइव दिखा सकते थे।

जानिए – कभी दिल्ली के चांदनी चौक की गलियों में कुंदन की ज्वेलरी बेचने वाले बॉलीवुड के सुपरस्टार ” अक्षय कुमार का जीवन परिचय | Akshay Kumar Biography in hindi “

 

राज कुंद्रा की कुल संपत्ति | Raj Kundra Net Worth

दोस्तों, यदि राज कुंद्रा के नेटवर्थ की बात की जाए तो, राज कुंद्रा के नेटवर्थ लगभग $ 400 मिलियन (₹ 2800 करोड़ INR) के लगभग बताई जा रही है।

कुल संपत्ति (Net Worth 2021) $ 400 मिलियन 

(₹ 2800 करोड़ INR)

मासिक आय (Monthly Income) 50 करोड़ लगभग
वार्षिक आमदनी (yearly Income) 700 करोड़ लगभग

 

राज कुंद्रा की पसंदीदा चीजें | Favorite Things

पसंदीदा अभिनेता (Favorite Actor) सिल्वेस्टर स्टेलोन, ऋतिक रोशन, रणवीर सिंह और फरहान अख्तर
पसंदीदा अभिनेत्री (Favorite Actress) दीपिका पादुकोण
पसंदीदा खाना (Favorite Food ) चिकन करी
पसंदीदा काम (Favorite Work) यात्रा करना
शौक (Hobbies) योगा करना, गाना गाना, किताब पढ़ना

 

निजी जीवन | Personal Life

Raj Kundra Biography in hindi : Family – राज कुंद्रा कि पहली शादी वर्ष 2005 में कविता कुंद्रा से हुई थी। राज कुंद्रा को पहली पत्नी से एक लड़की हुई थी, जिसका नाम, दिलीना है। जब उनकी बेटी 10 महीने कि थीं तब राज कुंद्रा ने कविता से तलाक ले लिया था।

 

राज कुंद्रा ने अपनी पहली पत्नी पर लगाए थे संगीन आरोप

तलाक के बाद कविता अपने परिवार वालो के पास मिडलैंड्स चली गयी। एक इंटरव्यू में राज कुंद्रा की पत्नी कविता ने बताया की, ” दोनों अपनी शादी-शुदा जिंदगी का आनंद ले रहे थे। लेकिन शिल्पा शेट्टी के उनके पति के साथ लगातार होने वाली मुलाकातों ने उनके पति राज कुंद्रा को तलाक लेने पर मजबूर किया। “  राज कुंद्रा की पहली पत्नी कविता के मुताबित, उनके तलाक के पीछे कही ना कही शिल्पा शेट्टी का ही हाथ है।

लेकिन इस बारे में राज कुंद्रा का कुछ और ही कहना था। राज कुंद्रा के बयान के मुताबित, ” उनके पहले पत्नी के साथ तलाक का शिल्पा शेट्टी का कोई लेना देना नहीं है। “  जबकि, राज ने तलाक का असली कारण उनकी पहली पत्नी का चाल चलन ठीक ना होना बताया था।

राज कुंद्रा ने एक इंटरव्यू में बयान मे कहा कि, ” उनकी पहली पत्नी का संबंध राज कुंद्रा की बहन के पति के साथ था। उन्होंने यह भी बताया की, इस बात की पुस्टि उनके ड्राइवर भी कर सकते है। “

राज के मुताबित, ” जब वे बाहर यात्राओ पर जाया करते थे तो पहली पत्नी कविता उनके बहन के पति के बहुत करीब आ गयी थी और उन्हे कविता के पास से एक, दूसरा छुपा हुआ मोबाइल भी मिला था, जिसमे उनकी पत्नी ने अपने आशिक (राज कुंद्रा के बहन के पति ) को मैसेज भेजे थे। “

हालांकि, राज कुंद्रा ने दोनों के प्रेम प्रसंग के बारे में अपनी बहन को बताया, जो उस समय गर्भवती थी। और यह सब जानकर राज कुंद्रा बहुत बुरी तरह टूट गए, जिसके बाद उन्होंने तलाक लेने का फैसला कर लिया।

 

राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी कि प्रेम कहानी | Raj Kundra and Shilpa Shetty Love Story –

राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी कि मुलाकात इत्र व्यापार की एक बिज़नेस मीटिंग मे हुई थी। जब राज उनके परफ्यूम ब्रांड, S2 के लिए शिल्पा शेट्टी की मदद कर रहे थे। राज से मिलने के बाद, शिल्पा शेट्टी उन्हें पसंद करने लगी। लेकिन जब उनके दोस्त ने बताया की वो पहले से ही शादीशुदा हैं तो, शिल्पा शेट्टी बहुत निराश हुई। लेकिन तब शिल्पा को उनके तलाक के बारे में कोई जानकारी नहीं थी। एक इंटरव्यू में दिए बयान के मुताबित, शिल्पा शेट्टी को राज कुंद्रा से पहली नजर में ही प्यार हो गया था।

धीरे धीरे समय बीतता गया और दोनों एक दूसरे को डेट करने लगे। राज कुंद्रा, शिल्पा शेट्टी को गिफ्ट के तौर पर  वर्साचे के महंगे महंगे बैग भेजा करते थे और शादी से पहले राज ने शिल्पा शेट्टी के लिए अमिताभ बच्चन के घर ‘जलसा’ के सामने ही दूसरा घर शिल्पा शेट्टी को लुभाने के लिए उनके नाम पर खरीदा था।

जानिए – बिहार के एक छोटे से गांव से बॉलीवुड मे अपनी एक्टिंग से लोगों के दिलों में अपनी जगह बनाने वाले ” पंकज त्रिपाठी का जीवन परिचय | Pankaj Tripathi biography in Hindi “

 

राज कुंद्रा ने शिल्पा शेट्टी से कि दूसरी शादी |

राज कुंद्रा ने शिल्पा शेट्टी के सामने 5 कैरेट की गोल्ड की एक महंगी अंगूठी के साथ शादी का प्रस्ताव रखा था। जिसे शिल्पा शेट्टी ने स्वीकार कर लिया और बाद में दोनों ने एक दूसरे से शादी कर ली।

Raj Kundra with his wife Shilpa Shetty

Raj Kundra with his wife Shilpa Shetty

राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी ने कुछ साल एक दूसरे को डेट करने के बाद 22 नवंबर 2009 को शादी की थी। शादी के 3 साल बाद शिल्पा ने अपने पहले बच्चे को जन्म दिया, जो एक लड़का हुआ, जिसका नाम उन्होंने विवान रखा। और शादी के 11 साल बाद वर्ष 2020 में उन्होंने एक लड़की का जन्म दिया, जिसका नाम उन्होंने समिशा रखा। समिशा का जन्म, सेरोगेसी (Surrogacy) तकनीत से हुआ था।

Raj Kundra with his family

Raj Kundra with his family

 

पारिवारिक जानकारियां ।

माता-पिता

(Parents)

पिता – बाल कृष्ण कुंद्रा

माँ – उषा रानी कुंद्रा

भाई-बहन (Siblings) एक बहन
जीवनसाथी (Spouse) पहली पत्नी – कविता कुंद्रा (तलाकशुदा)

दूसरी पत्नी – शिल्पा शेट्टी (अभिनेत्री, 2009 से वर्तमान)

बच्चे (Childrans)

दो बेटी – दीलीना (पहली पत्नी से) और

समिशा (दूसरी पत्नी से)

बेटा – वियान (दूसरी पत्नी से)

 

राज कुंद्रा से जुड़े विवाद और गिरफ्तारी | Raj Kundra Cintroversies and Arrest

Raj Kundra Biography in hindi : Controversies – दोस्तों, राज कुंद्रा का विवादों से पुराना नाता रहा है। वे हमेशा किसी ना किसी कारण से विवादों से घिरे रहे हैं। और उन्हें जेल कि भी हवा खानी पड़ी है। तो आइए जानते हैं उनके विभागों से जुड़ी चीजों के बारे में…

  1. पॉर्नोग्राफी फिल्म के धंधे में लिप्त होना | Pornography Case  – 19 जुलाई 2021 को मुंबई क्राइम ब्रांच ने राजकुंद्रा को अश्लील वेब सीरीज बनाने और उनको बेचने के मामले में गिरप्तार कर लिया था। पुलिस के अधिकारी हेमंत नागराले ने ये दावा किया था की, उनके पास राज कुंद्रा की गिरप्तारी को लेकर पुख्ता सबूत है।

पुलिस ने राज कुंद्रा के अलावा, नौ अन्य आरोपियों को भी गिरप्तार किया है। पुलिस ने एक दूसरे आरोपी, सुरेश कामत को भी गिरप्तार किया है, जो कुंद्रा की कंपनी में मुख्य भूमिका निभाता था। पुलिस के मुताबित राजकुंद्रा और उनकी टीम काम तलाशने आये मजबूर लड़के-लड़कियों की अश्लील वेब सीरीज शूट करके उनको लंदन भेजता था, जहाँ पर वे इसे ‘हॉटशॉट्स’ नाम की एप्प पर अपलोड कर देते थे।

पुलिस के मुताबित एक रैकेट का भंडाफोड़ 4 फरवरी को ही हो गई थी। जब उन्होंने मलाड वेस्ट के एक बंगलो पर छापा मारा था, जहाँ पर 5 आरोपियों को नव युवको और युवतियों को वेब सीरीज और फिल्मो में छोटे मोटे रोल देने के बहाने से अश्लील वेब सीरीज शूट कर ली जाती थी और लंदन भेज दिया जाता था। ताकि उसे इंटरनेट पर डाला जा सके।

हालांकि, पोर्नोग्राफी केस के मामले में शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा को जमानत मिल चुकी है। 50 हजार के मुचलके पर उन्हें बेल मिली है।

2. राज कुंद्रा आईपीएल सट्टेबाजी का मामला | Raj Kundra IPL Fixing – वर्ष  2009 में इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) टीम राजस्थान रॉयल्स के पूर्व सह-मालिक राज कुंद्रा पर सट्टेबाजी का आरोप लगने के बाद उनपर क्रिकेट से आजीवन प्रतिबंधित कर दिया गया था। कुंद्रा और आईसीसी के पूर्व प्रमुख एन. श्रीनिवासन के दामाद गुरुनाथ मयप्पन को सट्टेबाजी का दोषी पाया गया था। हालांकि, दिल्ली पुलिस द्वारा क्लीन चिट दिए जाने के बाद कुंद्रा ने 2018 में सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दायर की थी।

उनपर सबसे पहले, गलत तरीके से टीम को ख़रीदने के लिए पैसा निवेश करने का आरोप लगा था। भारत सरकार की आयकर विभाग की रिपोर्ट के मुताबित, राज कुंद्रा ने मॉरीशस के किसी कंपनी के द्वारा निवेश किया था। इसके बाद वर्ष 2013 में भी वे IPL स्पॉट फिक्सिंग के मामले में दोषी पाए गए थे। हालाँकि, बाद में पुलिस ने राज कुंद्रा को हरी झंडी दे दी थी और आरोपों से मुक्त कर दिया था।

3. टेक्सटॉइल कंपनी के साथ धोखाधड़ी | Textile cheat controversies – वर्ष 2017 में, एक टेक्सटॉइल कंपनी ने कुंद्रा पर 24 लाख रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगाया था। दर्ज कराई गई शिकायत में कपड़ा कंपनी ने कहा कि, राज कुंद्रा और उनकी पत्नी अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी द्वारा विशेष कंपनी के नाम पर जमा किए गए पैसे उन्हें कभी नहीं दिए गए। कपड़ा कंपनी के शिकायत पर पुलिस ने उसके खिलाफ शिकायत दर्ज की थी।

4. बिटकॉइन घोटाला | Bitcoin Scam – वर्ष 2018 में, राज कथित तौर पर बिटकॉइन घोटाले में शामिल थे। पुणे अपराध शाखा के अनुसार, कुछ बॉलीवुड अभिनेता बिटकॉइन में पैसा लगाने के लिए एक अवैध घोटाले को बढ़ावा दे रहे थे। इस रैकेट पर पुलिस कि छापामारी के बाद काफी रुपये बरामद हुए थे। सूत्रों का कहना है कि, इस छापेमारी में 2 हजार करोड़ रुपये तक की वसूली की गई थी।

5. अपनी पूर्व पत्नी कविता के साथ झगड़ा – राज कुंद्रा ने एक एंटरटेनमेंट पोर्टल को दिए इंटरव्यू में आरोप लगाया था कि, उनकी पूर्व पत्नी कविता का उनके पूर्व साले के साथ अफेयर चल रहा था। उनका यह बयान उनकी पूर्व पत्नी द्वारा शिल्पा शेट्टी पर उनके अलग होने का कारण बताए जाने के बाद सामने आया है।

आपको बता दें कि, राज कुंद्रा ने वर्ष 2005 में कविता से शादी की थी और इनसे उन्हें एक बेटी भी है। जबकि वर्ष 2006 में उन्होंने कविता से तलाक ले लिया था।

 

राज कुंद्रा से जुड़े कुछ रोचक तथ्य | Some Interesting Facts About Raj Kundra

  • क्या राज कुंद्रा शराब पीते हैं ? –  ज्ञात नहीं।
  • क्या राज कुंद्रा सिगरेट पीते हैं ? – ज्ञात नहीं।
  • राज कुंद्रा का जन्म लंदन, यूनाइटेड किंगडम (UK) मे हुआ था।
  • उनके जन्म से पहले, उनके पिता लुधियाना से लंदन शिफ्ट हो गए थे।
  • शुरुआत में उनके पिता लंदन कि बसों में कंडक्टर का काम करते थे और उनकि मां एक दुकान मे सहायक के रूप में काम करती थी।
  • राज का लालन-पालन और पढ़ाई लंदन में ही हुआ है।
  • उन्होंने 12वीं दसवीं पढ़ाई की है, और उसके बाद वे बिजनेस करने के लिए दुबई चले गए थे।
  • उन्होंने नेपाल से पश्मीना शॉल का व्यापार करना शुरू किया था।
  • वे नेपाल के पश्मीना शॉल को लंदन की दुकानों में बेचा करते थे।
  • वर्ष 2005 में उन्होंने कविता से शादी की थी लेकिन वर्ष 2006 में उनका तलाक हो गया। कविता से उन्हें एक बेटी है।
  • वर्ष 2009 में उन्होनें बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी से दूसरी शादी की है। शिल्पा शेट्टी से उन्हें दो बच्चे हैं।
  • वर्ष 2004 में, राज कुंद्रा को सक्सेस (पत्रिका) में, सबसे अमीर ब्रिटिश एशियाई व्यक्तियों में 198वाँ स्थान मिला था।
  • वर्ष 2018 में, राज कथित तौर पर बिटकॉइन घोटाले में शामिल थे।
  • जुलाई 2021 में, उन्हें पोर्नोग्राफी के मामले में मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। हालांकि, बाद में इस मामले में उन्हें जमानत दे दी गई थी।

 

राज कुंद्रा के बारे में पूछे जाने वाले प्रश्नोत्तर (FAQ)।

प्रश्न : राज कुंद्रा कौन है ?

उत्तर : राज कुंद्रा भारतीय मूल के ब्रिटिश बिजनेसमैन हैं। वे बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति हैं। वर्ष 2004 में सक्सेस (पत्रिका) द्वारा उन्हें 198 सबसे अमीर ब्रिटिश एशियाई बताया गया था।

प्रश्न : राज कुंद्रा का जन्म कब हुआ ?

उत्तर : राज कुंद्रा का जन्म 9 सितंबर 1975 को लंदन, यूनाइटेड किंगडम (UK) मे हुआ था।

प्रश्न : राज कुंद्रा की उम्र कितनी है ?

उत्तर : 47 वर्ष – 2022 मे।

प्रश्न : राज कुंद्रा किस देश से हैं ?

उत्तर : राज कुंद्रा एक भारतीय हैं लेकिन उनका जन्म लंदन में हुआ है।

प्रश्न : राज कुंद्रा की पहली पत्नी कौन थी?

उत्तर : राज कुंद्रा की पहली पत्नी का नाम कविता कुंद्रा है। वर्ष 2005 में शादी करने के बाद 2006 में राज कुंद्रा ने उनसे तलाक ले लिया था।

प्रश्न : राज कुंद्रा ने दूसरी शादी किससे की है ?

उत्तर : बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी से (वर्ष 2009 में)

प्रश्न : राज कुंद्रा किस मामले में जेल गए थे ?

उत्तर : पोर्नोग्राफी (अश्लिल फिल्म बनाने) के मामले में।

प्रश्न : राज कुंद्रा के कितने बच्चे हैं ?

उत्तर :  तीन बच्चे- एक बेटा, दो बेटी।

प्रश्न : राज कुंद्रा की जाति क्या है ?

उत्तर : पंजाबी, सिख।

प्रश्न : राज कुंद्रा कहाँ के रहने वाले है ?

उत्तर : लंदन, यूनाइटेड किंगडम।

प्रश्न : राज कुंद्रा कोन सा बिजनेस करते हैं ?

उत्तर : ट्रेडिंग, कंस्ट्रक्शन, एनर्जी, स्टील, शेयर्स, मीडिया एवं रियल एस्टेट जैसे बिज़नेस।

प्रश्न : राज कुंद्रा की नेटवर्थ कितनी हैं ?

उत्तर : $ 400 मिलियन डॉलर ( ₹ 2800 करोड़ भारतीय रुपए लगभग) 

 

इन्हें भी पढ़ें :

 

आभार ।

साथियों आशा करता हूं कि, आपको हमारा ‘राज कुंद्रा (Raj Kundra)’ पर लिखा गया यह लेख पसंद आया होगा। अगर आपको हमारा biographybooks.in का यह ब्लॉग (Blog) और हमारा यह लेख (Article) पसंद आया, तो इसे अपने दोस्तों और अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर जरूर शेयर करें। आप हमें comment में जाकर हमें अपनी प्रतिक्रियाएँ जरूर दे। आप हमें हमारे सोशल मीडिया पेज पर भी follow कर सकते हैं।

हमारे ब्लॉग biographybooks.in पर आखिरी तक बने रहने के लिए आप सभी का हृदय की गहराइयों से प्यार भरा धन्यवाद।

 

इन्हें भी पढ़ें :

 

Advertisement

You may also like...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *