रूपल चौधरी ने एथलेटिक्स में करियर बनाने के लिए अपने पिता के सामने की थी भूख हड़ताल। अब बनी अंडर-20 विश्व ऐथलेटिक्स चैंपियनशिप में दो मेडल जीतने वाली पहली भारतीय।

रूपल चौधरी का जीवन परिचय | Rupal Chaudhary Biography in Hindi

रूपल चौधरी का जीवन परिचय (रूपल चौधरी, विकी, जन्म, शिक्षा, परिवार, करियर, एथलीट, वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप, शादी, नेटवर्थ) | Rupal Choudhary Biography in Hindi [ Rupal Chaudhary, Wiki, Birth, Age, Education, Family, Career, Running, U-20 World Athletic Championship, marriage, Net worth ]

 

रूपल चौधरी | Rupal Chaudhary

भारतीय महिला एथलीट।


Rupal Chaudhary Biography in Hindi : दोस्तों, यह कहानी है एक ऐसी लड़की कि, जिसने खेल में अपना करियर बनाने के लिए अपने ही पिता के सामने भूख हड़ताल पर बैठ गई थी। उनकी इस जिद्द ने वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भारत को एक नहीं बल्कि दो मेडल भी दिलाए। जी हां हम बात कर रहे हैं, 17 वर्षीय रूपल चौधरी की। जिन्होंने विश्व U-20 एथलेटिक्स चैंपियनशिप में दो पदक जीतने वाली पहली भारतीय एथलीट बनकर इतिहास रच दिया है।

Advertisement

लेकिन दोस्तों, उनका यहां तक का सफर आसान नहीं था। यहां तक पहुंचने के लिए उन्हें बहुत ही कठिनाइयों का सामना करना पड़ा था। इतनी छोटी उम्र में इतनी इतनी बड़ी उपलब्धि हासिल करना कोई आम बात नहीं है। रूपल चौधरी आज यहां तक पहुंची हैं तो अपनी मेहनत और लगन से। आज के इस लेख में हम उन्हीं के जीवन परिचय के बारे में चर्चा करने वाले हैं। तो बने रहे हमारे, ” रूपल चौधरी का जीवन परिचय | Rupal Choudhary biography in hindi ” के इस लेख में। आइए जानते हैं, कौन है रूपल चौधरी…

 

जानिये – फ्लाइंग सिख के नाम से मशहूर ” मिल्खा सिंह का जीवन परिचय | Milkha Singh biography in hindi “

 

कौन हैं रूपल चौधरी ? | Who is Rupal Chaudhary ?

Rupal Chaudhary Biography in Hindi : दोस्तों, रूपल चौधरी एक महिला धाविका (Runner) हैं। हाल ही में हुए विश्व अंडर-20 एथलेटिक्स चैंपियनशिप में, रूपल दो मेडल जीतने वाली पहली भारतीय बन गई हैं। रूपल ने महिलाओं की 400 मीटर दौड़ में ब्रॉन्ज मेडल जीता। जबकी, इससे पहले उन्होंने 4× 400 मीटर रिले रेस में सिल्वर मेडल हासिल किया था।

रूपल चौधरी का जीवन परिचय | Rupal Chaudhary Biography in Hindi

रूपल चौधरी का जीवन परिचय | Rupal Chaudhary Biography in Hindi

वर्ष 2022 की शुरुआत में, कर्नाटक की प्री-रेस पसंदीदा प्रिया मोहन को हराकर, रूपल ने महिलाओं की 400 मीटर रेस में राष्ट्रीय अंडर -20 फेडरेशन कप एथलेटिक्स चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक हासिल किया था। इस जीत के बाद से, रूपल महिला वर्ग में पदक जीतने वाली दूसरी भारतीय बन गई। इससे पहले वर्ष 2018 में, हिमा दास ने फिनलैंड में आयोजित चैंपियनशिप में 400 मीटर रेस में स्वर्ण पदक जीता था। रूपल चौधरी के बारे में जानने के लिए बने रहे हमारे ” रूपल चौधरी का जीवन परिचय | Rupal Chaudhary Biography in hindi ” के इस पेज पर।

 

जानिए – ” भारत कि महिला धाविका पी.टी. उषा का जीवन परिचय | P. T. Usha biography in hindi “

 

रूपल चौधरी का जीवन परिचय : एक नजर में ।

नाम (Name) : रूपल चौधरी (Rupal Chaudhary)

जन्म (Birth) : वर्ष 2005 में

उम्र (Age) : 17 वर्ष (2022 में)

जन्म स्थान (Birth place) : शाहपुर जैनपुर, मेरठ (उत्तर प्रदेश)

पिता (Father) : ओमवीर चौधरी

माता (Mother) : ममता चौधरी

गृहनगर (Hometown) : शाहपुर जैनपुर, मेरठ (उत्तर प्रदेश)

स्कुल (School) : जानकारी नहीं

शिक्षा (Education) : जानकारी नहीं

राष्ट्रीयता (Nationality) :  भारतीय

धर्म (Religion) : हिन्दू

पेशा (Profession) : भारतीय महिला एथलीट (Runner)

वर्ग (category) : 400 मी., 4× 400 मी. रिले रेस

कोच (Coach) : विशाल सक्सेना और अमिता सक्सेना

प्रसिद्ध (Famous for) : U-20 वर्ल्ड एथलीट चैंपियनशिप- 2022 में ब्रोंज मेडल और सिल्वर मेडल जीतने के बाद से चर्चा में। 

 

रूपल चौधरी का प्रारंभिक जीवन | Rupal Chaudhary Early Life

Rupal Chaudhary Biography in Hindi :Early Life – दोस्तों, रूपाली चौधरी का जन्म उत्तर प्रदेश में मेरठ जिले के शाहपुर जैनपुर गांव मे एक किसान परिवार में हुआ था। उनके पिता ओमवीर चौधरी पेशे से एक किसान हैं, और उनकी मां ममता चौधरी एक गृहिणी हैं।

 

रूपल चौधरी कि शिक्षा और ट्रेनिंग | Rupal Chaudhary Education

Rupal Chaudhary Trenning – पश्चिमी यूपी के मेरठ से लगभग 15 किलोमीटर दूर रूपल चौधरी के गांव जैनपुर में लड़कियां नहीं दौड़ती थी। क्योंकि वह गांव एक पारंपरिक गांव था। लेकिन वर्ष 2016 में रूपल चौधरी ने एक एथलीट बनने का सपना देखा।

इस बारे में रूपल कहती हैं कि, ” मैंने रियो ओलंपिक- 2016 में, पीवी सिंधु और साक्षी मलिक को मेडल जीतते हुए देखा। इसके बाद मैंने भी एक एथलीट बनने का फैसला लिया। मुझे पता नहीं था कि इसके लिए मुझे क्या करना है। लेकिन मैंने यह फैसला लिया। “

रूपल ने एथलीट बनने का फैसला तो कर लिया। लेकिन इसके लिए उन्हें कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। जिसमें उनकी सबसे बड़ी समस्या यह थी कि, उनके जिले में कोई भी सिंथेटिक ट्रैक नहीं था, जिस पर वह अपनी प्रैक्टिस कर सके।

रूपल चौधरी | Rupal Chaudhary

रूपल चौधरी | Rupal Chaudhary

इसलिए अभ्यास के लिए सप्ताह में 2 दिन उन्हें दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में जाना पड़ता था। इस बारे में रूपल ने बताया कि, ” अभ्यास के दौरान जिले में सबसे बड़ी समस्या यह थी कि, वहां सिंथेटिक ट्रैक नहीं था। सप्ताह में 2 दिन दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में प्रेक्टिस करने जाना पड़ता था। “

बता दें कि वर्तमान में रूपल चौधरी अपने गांव से लगभग 18 किलोमीटर दूर मेरठ के कैलाश स्टेडियम में प्रशिक्षण ले रही हैं। वे अपनी ट्रेनिंग के लिए रोजाना इतनी दूरी तय करती हैं।

 

जानिए – “भारतीय महिला एथलीट, अंजू बॉबी जॉर्ज का जीवन परिचय | Anju Bobby George biography in Hindi “

 

शारीरिक संरचना | Body Measurement

लंबाई (Height) 

से० मी०- 157

मी०- 1.57

फीट – 5′ 3″

वजन (Weight)

53 Kg

आंखों का रंग (eye color)

काला
बालों का रंग (Hair color)

काला

 

रूपल चौधरी का करियर | Rupal Chaudhary Career

Rupal Chaudhary Biography in Hindi : Athlete Career – एक छोटे से किसान परिवार से ताल्लुक रखने वाली रूपल चौधरी ने अपने एथलीट करियर की शुरुआत वर्ष 2016 में की थी। रूपल ने गुजरात में आयोजित नेशनल जूनियर फेडरेशन कप में भारत को मेडल दिलाने का रिकॉर्ड भी बनाया है।

इसी वर्ष 2022 कि शुरुआत में, रूपल ने कर्नाटक की प्री-रेस पसंदीदा प्रिया मोहन को हराकर महिलाओं की 400 मीटर में राष्ट्रीय अंडर -20 फेडरेशन कप एथलेटिक्स चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता था। रूपल ने महज 52.48 सेकंड के साथ ये सफलता हासिल की। जबकि, प्रिया मोहन का समय 52.49 सेकंड का रहा था। आपको बता दें कि, वर्ष 2001 में 400 मीटर मे 53.25 सेकंड का रिकॉर्ड था, जिसे रूपल ने तोड़कर एक नया रिकॉर्ड बनाया। इस जीत के बाद, रूपल महिला वर्ग में हिमा दास के बाद पदक जीतने वाली दूसरी भारतीय हैं। इसके पहले, फ़िनलैंड में चैंपियनशिप के 2018 संस्करण में हिमा दास ने 400 मीटर रेस में 51.46 के समय के साथ ऐतिहासिक जीत दर्ज करते हुए स्वर्ण पदक जीता था।

दोस्तों, एथलेटिक्स में अपना करियर बनाने के लिए रूपल को अपने पिता के सामने भूख हड़ताल पर भी बैठना पड़ा था। इस बारे में रूपल बताती हैं कि, ” शुरू में उन्हें लगा कि मैं अपने इस फैसले को बदल लूंगी। लेकिन 3 दिन बीतने के बाद उन्हें एहसास हुआ कि मैं इस मामले में बहुत गंभीर हूं। “

 

जानिए – ” ढिंग एक्सप्रेस के नाम से जानी जाने वाली, हिमा दास का जीवन परिचय | Hima Das biography in hindi “

 

वर्ल्ड एथलीट चैंपियनशिप- 2022 में रूपल चौधरी का प्रदर्शन | Rupal Chaudhary performance in world athlete championship 2022

Rupal Chaudhary Biography in Hindi : हाल ही में वर्ष 2022 में कोलंबिया में सम्पन्न हुए, अंडर-20 विश्व ऐथलेटिक्स चैंपियनशिप में रूपल चौधरी ने दो मेडल जीतकर इतिहास रच दिया। इसके साथ ही, वे ऐसा करने वाली पहली भारतीय एथलीट बनी। उन्होंने यहां महिलाओं की 400 मीटर में कांस्य पदक के साथ 4×400 मीटर रिले रेस में रजत पदक जीता।

प्रतिस्पर्धा में दौड़ लगाती हुई रूपल चौधरी।

प्रतिस्पर्धा में दौड़ लगाती हुई रूपल चौधरी।

महिलाओं की 400 मीटर दौड़ में रूपल ने 51.85 सेकेंड के समय के साथ ग्रेट ब्रिटेन की यमी मैरी जॉन (51.50) और कीनिया की दमारिस मुटुंगा (51.71) के बाद तीसरा स्थान हासिल किया। इससे पहले रूपल उस रिले टीम का हिस्सा थी, जिसने 4× 400 मीटर दौड़ में सिल्वर मेडल जीता था। इस रिले रेस में भारतीय टीम ने 3 मिनट 17.76 सेकंड का समय लेकर एशियाई जूनियर रिकॉर्ड बनाया था। वह अमेरिका के बाद दूसरे स्थान पर रही थी।

रूपल चौधरी हाथ में भारतीय झंडा लिए हुए।

रूपल चौधरी हाथ में भारतीय झंडा लिए हुए।

 

जानिए – ” भारतीय बल्लेबाज रोहित शर्मा का जीवन परिचय | Rohit Sharma biography in hindi “

 

रूपल चौधरी से जुड़े कुछ रोचक तथ्य | Some Interesting Facts About Rupal Chaudhary

  • रूपल चौधरी का जन्म उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक मध्यम वर्गीय परिवार में हुआ था।
  • उनके पिता पेशे से एक किसान और उनकी मां एक गृहणी हैं।
  • एथलेटिक्स में करियर बनाने के लिए रूपल अपने पिता के सामने भूख हड़ताल पर बैठ गई थी।
  • रियो ओलंपिक 2016 में पीवी सिंधु और साक्षी मलिक को मेडल जीतते हुए देखा। जिसके बाद उन्होंने भी एक एथलीट बनने का फैसला किया।
  • अभ्यास के दौरान उनके जिले में कोई सिंथेटिक ट्रैक नहीं होने के कारण, सप्ताह में 2 दिन उन्हें दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में प्रेक्टिस करने जाना पड़ता था।
  • रूपल ने हाल ही में संपन्न हुए, वर्ल्ड अंडर-20 एथलेटिक्स में दो मेडल अपने नाम किए हैं। वे ऐसा करने वाली वह पहली भारतीय बनी थीं।
  • रूपल हिमा दास जैसी दिग्गज एथलीट के क्लब में शामिल हो गई हैं। हिमा इस टूर्नामेंट के 400 मीटर में गोल्ड जीतने वाली एकमात्र भारतीय हैं।
  • उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले की रहने वाली रूपल का अब अगला लक्ष्य 2023 एशियन गेम्स और 2024 का पेरिस ओलंपिक है।

 

रूपल चौधरी के बारे में पूछे जाने वाले प्रश्नोत्तर (FAQ)।

प्रश्न : रूपल चौधरी कौन है ?

उत्तर : रूपल चौधरी एक महिला धाविका (Runner) हैं। जो 400 मीटर और चार गुणा 400 मीटर रिले रेस में भाग लेती है।

प्रश्न : रूपल चौधरी का जन्म कब हुआ ?

उत्तर : रूपल चौधरी का जन्म वर्ष 2005 में उत्तर प्रदेश के मेरठ में शाहपुर जैनपुर गांव में हुआ था।

प्रश्न : रूपल चौधरी की उम्र कितनी है ?

उत्तर : 17 वर्ष – 2022 में।

प्रश्न : रूपल चौधरी किस राज्य से हैं ?

उत्तर : रूपल चौधरी भारत के उत्तर प्रदेश राज्य से हैं।

प्रश्न : रूपल चौधरी का वर्ल्ड एथलीट चैंपियनशिप-2022 में कैसा प्रदर्शन रहा ?

उत्तर : हाल ही में हुए विश्व अंडर-20 एथलेटिक्स चैंपियनशिप में, रूपल दो मेडल जीतने वाली पहली भारतीय बन गई हैं।

प्रश्न : रूपल चौधरी किस खेल से संबंधित हैं ?

उत्तर : भारतीय महिला एथलीट – धाविका (Runner) –  400 मीटर एवं चार गुणा 400 मीटर रिले रेस।

 

इन्हें भी पढ़ें :

 

आभार ।

साथियों आशा करता हूं कि, आपको हमारा ‘रूपल चौधरी (Rupal Chaudhary)’ पर लिखा गया यह लेख पसंद आया होगा। अगर आपको हमारा biographybooks.in का यह ब्लॉग (Blog) और हमारा यह लेख (Article) पसंद आया, तो इसे अपने दोस्तों और अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर जरूर शेयर करें। ताकि और भी लोगों को आपके माध्यम से इसकी जानकारी हो सके। अगर आप हमें फीडबैक देना चाहते हैं तो अपनी प्रतिक्रिया देने के लिए comment में जाकर हमें अपनी प्रतिक्रियाएँ जरूर दे। 

आप हमें हमारे सोशल मीडिया पेज पर भी follow कर सकते हैं। जल्दी ही मिलते हैं एक नए स्टोरी के साथ तब तक के लिए आप सभी मस्त रहें, स्वस्थ रहें।

हमारे ब्लॉग biographybooks.in पर आखिरी तक बने रहने के लिए आप सभी का हृदय की गहराइयों से प्यार भरा धन्यवाद।

 

Advertisement

You may also like...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *