रेसलिंग की दुनिया में भारत को ओलंपिक पदक दिलाने वाली पहली भारतीय महिला साक्षी मलिक ने कॉमनवेल्थ गेम्स- 2022 में भारत को दिलाया सोना।

रेसलिंग की दुनिया में भारत को ओलंपिक पदक दिलाने वाली पहली भारतीय महिला साक्षी मलिक ने कॉमनवेल्थ गेम्स- 2022 में भारत को दिलाया सोना।

 

साक्षी मलिक का जीवन परिचय | Sakshi Malik Biography in Hindi

साक्षी मलिक का जीवन परिचय (साक्षी मलिक, विकी, जन्म, शिक्षा, परिवार, करियर, टेबल टेनिस, टोक्यो ओलंपिक, बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स, संपत्ति, विवाह) | Sakshi Malik Biography in Hindi [ Sakshi Malik, Wiki, Birth, Education, Family, Career, Wrestling, Rio Olympic, Birmingham commonwealth games, Networth, Marriage ]

 

साक्षी मलिक | Sakshi Malik

भारतीय महिला टेबल टेनिस खिलाड़ी।


Sakshi Malik Biography in Hindi : दोस्तों, रेसलिंग की दुनिया में, भारत ने दुनिया भर में अपने झंडे गाड़े हैं। वैसे तो भारत में कई बेहतरीन पहलवान है जिन्होंने भारत को गोल्ड दिलाया है। लेकिन जब भी कुश्ती की बात आती है तो, पहलवान साक्षी मलिक का नाम जरूर लिया जाता है। जी हां हम बात कर रहे हैं रेसलिंग की दुनिया में भारत को ओलंपिक पदक दिलाने वाली पहली भारतीय महिला साक्षी मलिक की। जिन्होंने एक बार फिर से नया कारनामा करते हुए बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत को जीत दिलाते हुए गोल्ड मेडल हासिल किया है।

Advertisement

ऐसे में साक्षी मलिक के जीवन के बारे में जानना जरूरी हो जाता है। इसलिए आज हम आपके लिए लाए हैं, साक्षी मलिक के जीवन से जुड़ी कुछ खास बातें। जिसमें हम साक्षी मलिक के जीवन परिचय से लेकर उनके विवाह और उनके कैरियर से लेकर बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल जीतने तक की पूरी कहानी पर चर्चा करेंगे। तो बने रहे हमारे आज के ” साक्षी मलिक का जीवन परिचय । Sakshi Malik biography in hindi ” के इस लेख में। जानिए बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत को पहला गोल्ड मैडल दिलाने वाली ” मीराबाई चानू का जीवन परिचय | Mirabai Chanu biography in hindi “

 

साक्षी मलिक ने बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत दिलाया को सोना | Sakshi Malik Wins gold in Birmingham Commonwealth- 2022

Sakshi Malik Biography in Hindi : Commonwealth games 2022 – दोस्तों, रेसलिंग की दुनिया में भारत को ओलंपिक पदक दिलाने वाली पहली भारतीय महिला साक्षी मलिक एक बार फिर से शानदार प्रदर्शन करते हुए यूनाइटेड किंगडम के बर्मिंघम में आयोजित बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स-2022 में गोल्ड मेडल जीता है। बर्मिंघम कामनवेल्थ गेम्स के फाइनल में 62 किलोग्राम वर्ग में उन्होंने कनाडा रेसलर को हराया और गोल्ड पर कब्जा किया।

बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स में जीत के बाद खुशी व्यक्त करते हुए साक्षी मलिक।

बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स में जीत के बाद खुशी व्यक्त करते हुए साक्षी मलिक।

भारत के लिए कुश्ती में बजरंग पुनिया ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत के लिए गोल्ड मेडल जीता है। उन्होंने बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स के फाइनल में कनाडा के रेसलर को हराया और गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया। इस कॉमनवेल्थ गेम्स में कुश्ती के क्षेत्र में तीन गोल्ड मेडल हासिल किए।

 

कौन हैं साक्षी मलिक? | Who is Sakshi Malik?

Sakshi Malik Biography in Hindi : Early Life – दोस्तों, साक्षी मलिक एक भारतीय महिला पहलवान (Wrestler) हैं। वर्ष 2022 में बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स में उन्होंने भारत को गोल्ड मेडल दिलाया है। इसके पहले, वर्ष 2016 में ब्राजील के रियो डि जेनेरियो में आयोजित, रियो ओलंपिक गेम्स में साक्षी मलिक ने कांस्य पदक जीता था और भारत के लिए ओलंपिक पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला पहलवान बनीं।

साक्षी मलिक का जीवन परिचय | Sakshi Malik Biography in Hindi

साक्षी मलिक का जीवन परिचय | Sakshi Malik Biography in Hindi

साक्षी ने 12 साल की छोटी उम्र से ही कुश्ती की ट्रेनिंग लेनी शुरू कर दी थी। तो साक्षी मलिक के बारे में ज्यादा जानने के लिए बने रहे हमारे साथ ” साक्षी मलिक का जीवन परिचय । Sakshi Malik biography in hindi ” के पेज पर। जानिए बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स- 2022 में भारत को गोल्ड मेडल दिलाने वाले भारतीय रेसलर ” बजरंग पुनिया का जीवन परिचय | Bajrang Punia biography in Hindi “

 

साक्षी मलिक का जीवन परिचय : एक नजर में ।

नाम (Name) : साक्षी मलिक (Sakshi Malik)

जन्म (Birth) : 3 सितंबर 1992 

जन्म स्थान (Birth place) :  रोहतक, हरियाणा, (भारत)

उम्र (Age) : 30 साल (2022 में)

पिता (Father) : सुखबीर मलिक (डीटीसी बस कंडक्टर)

माता (Mother) : सुदेश मलिक (आंगनवाड़ी में कार्यरत)

गृहनगर (Hometown) :  रोहतक, हरियाणा, भारत (भारत)

स्कूल (School) : वैश्य पब्लिक स्कूल, रोहतक, हरियाणा; डीएवी शताब्दी पब्लिक स्कूल, रोहतक, हरियाणा

कॉलेज (College) :महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू), रोहतक, हरियाणा

शिक्षा (Education) : ग्रेजुएशन

राष्ट्रीयता (Nationality) :  भारतीय

धर्म (Religion) :  हिंदू धर्म

जाति (Caste) : जाट

राशि (zoidec) : मीन राशि

पेशा (Profession) :फ्रीस्टाइल पहलवान (कुश्ती)

वर्ग (Catogery) : 62 kg

कोच (Coach) : ईश्वर दहिया

जीवनसाथी (spouse) : सत्यवर्त कादियन (पहलवान)

पुरस्कार (Award) : पद्मश्री पुरस्कार और मेजर ध्यानचंद पुरस्कार से सम्मानित

 

साक्षी मलिक का प्रारंभिक जीवन और शिक्षा  | Sakshi Malik Early Life & Education

Sakshi Malik Biography in Hindi : Early Life – दोस्तों, साक्षी मलिक (Sakshi Malik) का जन्म 3 सितंबर 1992 को हरियाणा के रोहतक में मोखरा गाँव में हुआ था। उनके पिता का नाम सुखबीर मलिक है, जो ‘दिल्ली ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन’ (DTC), दिल्ली में बतौर बस कंडक्टर की नौकरी करते हैं एवं उनकी माँ का नाम सुदेश मलिक है और वे रोहतक में आंगनबाड़ी सुपरवाइजर हैं। उनका एक भाई भी है, जिनका नाम सचिन मलिक है। जानिये महान फुटबॉलर ” लियोनेल मेसी का जीवन परिचय | Lionel Messi biography in Hindi “

 

साक्षी मलिक कि शिक्षा और ट्रेनिंग | Sakshi Malik Education & Training

Sakshi Malik Biography in Hindi : Education & training – साक्षी मलिक ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा रोहतक जेल के स्थानीय स्कूल, वैश्य पब्लिक स्कूल से पूरी की। इसके बाद उन्होंने रोहतक के DAV पब्लिक स्कूल से भी अपनी पढ़ाई की। अपनी प्रारंभिक शिक्षा खत्म करने के बाद साक्षी ने अपने कॉलेज की पढाई रोहतक के मह्रिषी दयानंद यूनिवर्सिटी से की थी। यहां से उन्होंने स्नातक की डिग्री हासिल की।

साक्षी मलिक | Sakshi Malik

साक्षी मलिक | Sakshi Malik

साक्षी ने 12 साल की उम्र से ही कुश्ती की ट्रेनिंग लेनी शुरू कर दी थी। वे प्रतिदिन 6 से 7 घंटे अभ्यास करती हैं। उन्होंने कई मेडल भी जीते हैं। जानिये भारतीय महिला हॉकी खिलाड़ी ” रानी रामपाल का जीवन परिचय | Rani Rampal biography in Hindi “

 

शारीरिक संरचना | Body Measurement

लंबाई (Height)

से० मी०- 162

मी०- 1.62

फीट –  5’3″ ft.

वजन (Weight)

62 Kg

आंखों का रंग (eye color)

काला
बालों का रंग (hair color)

काला

 

साक्षी मलिक का करियर | Sakshi Malik Career

Sakshi Malik Biography in Hindi : career यदि साक्षी मलिक के करियर की बात करें तो, साक्षी ने अन्तराष्ट्रीय स्तर पर अपने करियर कि शुरूआत ‘जूनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप- 2010’ से किया था। जिसमें उन्होंने 58 किग्रा केटेगरी में ब्रोंज मैडल जीता था। इसके बाद 2014 में, साक्षी को अन्तराष्ट्रीय स्तर पर तब पहचान मिली, जब उन्होंने ‘डेव इंटरनेशनल रेसलिंग टूर्नामेंट’ में 60 किलोग्राम केटेगरी में गोल्ड मैडल जीता था।

उनके करियर का टर्निंग प्वाइंट तब आया, जब वर्ष 2014 में उन्होंने ‘ग्लास्गो कॉमनवेल्थ गेम्स’ में रजत पदक जीता। इसमें साक्षी ने सेमीफाइनल में जगह बनाई थी। सेमीफाइनल में उन्होंने कैनेडा को से 3-1 से हराया और फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल मैच में साक्षी का मुकाबला नाइजीरिया की एमिनेट से था। लेकिन इसमें उन्हें हार का मुंह देखना पड़ा और साक्षी को सिल्वर मैडल से ही संतोष करना पड़ा।

इसके बाद सितम्बर 2014 में, ताशकेंट में ‘वर्ल्ड चैम्पियनशीप मुकाबला- 2014’ हुआ। जहाँ साक्षी क्वार्टरफाइनल से ही बाहर हो गई थी। लेकिन अपने प्रतिद्वंदी टीम के साथ 16 राउंड तक लड़ती रहीं।

वर्ष 2015 में दोहा में आयोजित ‘एशियन चैम्पियनशीप’ में 60 किग्रा कैटेगरी के 5 राउंड हुए। जिसमें साक्षी ने 2 राउंड जीता और तीसरा स्थान हासिल करते हुए ब्रोंज मैडल जीता था। जानिये दुनिया के महान बॉक्सर ” मोहम्मद अली का जीवन परिचय | Muhammad Ali biography in Hindi “

वर्ष 2016 में ब्राजील के रियो डी जेनेरियो में आयोजित ‘रियो ओलम्पिक-2016’ में महिला कुश्ती में साक्षी मलिक ने किर्गिस्तान की पहलवान एसुलू तिनिवेकोवा को हराकर भारत के लिए काँस्य पदक जीता। मैच के पहले राउंड में वे किर्गिस्‍तान की पहलवान एसुलू तिनिवेकोवा से 0-5 से पिछड़ गई थीं। लेकिन दूसरे राउंड में शुरुआत में पिछड़ने के बाद साक्षी ने जबर्दस्‍त वापसी की और 8-5 से दूसरा सेट जीतकर कांस्‍य पदक जीतने में कामयाब हुईं और भारत की झोली में पदक डाला। इस जीत के साथ साक्षी, भारत के लिए ओलंपिक पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला पहलवान बनीं।

रियो ओलंपिक में काँस्य पदक के साथ साक्षी मलिक

रियो ओलंपिक में काँस्य पदक के साथ साक्षी मलिक

यहां आपको बता दे कि, रियो ओलंपिक-2016 में साक्षी खेल में बैकअप खिलाड़ी के तौर पर थीं। और उनकी जगह प्रतियोगिता में पहलवान गीता फोगाट जाने वाली थीं, लेकिन अचानक गीता के खराब खेल प्रदर्शन के चलते यह मौका साक्षी को मिला था।

वर्ष 2016 के बाद से साक्षी के खेल करियर में एक लंबा ब्रेक लगा और वर्ष 2020 में भी वे ‘टोक्यो ओलंपिक’ में क्वालीफाई करने से भी चूक गईं थीं। लेकिन वर्ष 2020 और 2022 के एशियन चैंपियनशिप में उन्होंने 2 कांस्य पदक अपने नाम किए।

लेकिन वर्ष 2022 की शुरुआत में ही साक्षी ने लंबे इंतजार के बाद भारत के लिए यूडब्ल्यूडब्ल्यू (UWW) रैंकिंग सीरीज में गोल्ड मैडल जीता। जानिए भारतीय महिला एथलीट ” पीटी उषा का जीवन परिचय | P.T. biography in Hindi “

 

बर्मिंघम कॉमनवेल्थ 2022 के बारे में कुछ अहम बातें। Some Important fact about Birmingham Commonwealth- 2022

Sakshi Malik biography in Hindi : commonwealth 2022 दोस्तों, 28 जुलाई 2022 से शुरू होने वाले बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स में साक्षी मलिक ने शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत को महिला कुश्ती में गोल्ड मेडल दिलाया है।

आपको बता दें कि, 22वें राष्ट्रमंडल खेलों का आयोजन इंग्लैंड के बर्मिंघम में हो रहा है, जिसकी शुरुआत 28 जुलाई 2022 से हो चुकी है। ये प्रतियोगिता 11 दिनों तक चलेगी और 8 अगस्त को समाप्त हो जाएगी। भारत भी अपने 215 सदस्यीय दल के साथ इस बहु-खेल आयोजन में पदकों के प्रबल दावेदारों में है। टीम इवेंट में भारत की हॉकी टीमें (Indian Hockey Team) और महिला क्रिकेट टीम (Indian Women Team) पहली बार ऐसे किसी आयोजन का हिस्सा होगी।

आपको यह भी बता दें कि, इस प्रतियोगिता में कुल 72 देशों और टेरिटरी से लगभग 5000 एथलीट मेडल और स्पोर्ट्स इवेंट में हिस्सा लेंगे। जानिये भारतीय क्रिकेट के ऑलराउंडर खिलाड़ी ” हार्दिक पांड्या का जीवन परिचय | Hardik Pandya biography in Hindi “

 

रेलवे में मिली नौकरी | Job in Railways

साक्षी मलिक ने खेल जगत में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए भारत को कई मेडल दिलाए हैं, जिसके चलते उन्हें भारतीय रेलवे के वाणिज्य विभाग में नौकरी दि गई। इसके अलावा वो JSW स्पोर्ट्स एक्सीलेंस प्रोग्राम का भी हिस्सा हैं।

 

साक्षी मलिक का परिवार | Sakshi Malik Family

Sakshi Malik Biography in Hindi : maried life – रियो ओलंपिक- 2016 में इतिहास रचने के बाद, इसके अगले साल, 2 अप्रैल 2017 को साक्षी ने अपने प्रेमी और पहलवान खिलाड़ी सत्यव्रत कादियान से शादी कर ली।

साक्षी मलिक की शादी की तस्वीर

साक्षी मलिक की शादी की तस्वीर

आपको बताते चलें कि, साक्षी के पति, सत्यव्रत कादियान भी अंतरराष्ट्रीय स्तर के पहलवान हैं, जिन्होंने कॉमनवेल्थ और राष्ट्रीय खेलों में कई पदक जीते हैं।

अपने पति सत्यवर्त कादियन के साथ साक्षी मलिक

अपने पति सत्यवर्त कादियन के साथ साक्षी मलिक

साक्षी को घूमने का बहुत शौक है, और वह योगा करना भी पसंद करती हैं। जानिये भारत की महिला बॉक्सर ” एमसी मैरी कॉम का जीवन परिचय | M.C. Mery Kom biography in Hindi “

 

पारिवारिक जानकारियां

माता पिता (Parents)

पिता – सुखबीर मलिक

माता – सुदेश मलिक

भाई- बहन (Siblings)

एक भाई- सचिन मलिक

पति (Husband)

सत्यव्रत कादियान
बॉयफ्रेंड/ अफेयर (Boyfriend/ Affairs)

सत्यव्रत कादियान (पति)

 

साक्षी मलिक की उपलब्धियां | Sakshi Malik Achievements

स्वर्ण पदक – 2022 – बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स, यूनाइटेड किंगडम।

स्वर्ण पदक – 2017 – राष्ट्रमंडल कुश्ती चैंपियनशिप, जोहानसबर्ग।

कांस्य पदक – 2016 – रियो ओलम्पिक, ब्राजील।

स्वर्ण पदक – 2014 – ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी, मेरठ।

स्वर्ण पदक – 2013 – सीनियर नेशनल, कोलकाता।

स्वर्ण पदक – 2012 – जूनियर नेशनल, देवघर।

स्वर्ण पदक – 2012 – जूनियर एशियन, कजाकिस्तान।

काँस्य पदक – 2012 – सीनियर नेशनल, गोंडा।

स्वर्ण पदक – 2012 – ऑल इंडिया विवि अमरावती।

स्वर्ण पदक – 2011 – जूनियर नेशनल, जम्मू।

काँस्य पदक – 2011 – जूनियर एशियन, जकार्ता।

रजत पदक -2011 – सीनियर नेशनल, गोंडा।

स्वर्ण पदक – 2011 – ऑल इंडिया विवि, सिरसा।

 

साक्षी मलिक को मिले पुरस्कार एवं सम्मान की उपलब्धियां | Sakshi Malik Awards & Rewards

2017 :  भारत का चौथा उच्चतम राष्ट्रीय सम्मान ‘पद्म श्री’ सम्मान से सम्मानित किया गया।

2016 : साक्षी मलिक को भारत के सर्वोच्च खेल सम्मान ‘मेजर ध्यानचंद खेल रत्न’ से नवाजा गया।

  • भारतीय रेलवे, भारतीय ओलंपिक एसोसिएशन, मंत्रालय से 5। 7% से अधिक की कुल नकद पुरस्कार राशि (यूएस $ 890,000), मंत्रालय युवा मामलों और खेल, दिल्ली सरकार, हरियाणा, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश सहित विभिन्न राज्य सरकारों, जेएसडब्ल्यू समूह और भारतीय राष्ट्रीय लोक दल सहित राजनीतिक समूहों से निजी निकायों से।
  • अपने नियोक्ता, भारतीय रेलवे द्वारा राजपत्रित अधिकारी रैंक में पदोन्नति।
  • हरियाणा सरकार की कक्षा 2 नौकरी की पेशकश।
  • हरियाणा सरकार से 500 yd2 भूमि अनुदान।

 

साक्षी मलिक से जुड़े कुछ रोचक तथ्य | Some Interesting Facts About Sakshi Malik

  1. क्या साक्षी मलिक धूम्रपान करती हैं ? ज्ञात नहीं
  2. क्या साक्षी मलिक शराब पीती हैं ? ज्ञात नही।
  3. साक्षी मलिक का जन्म हरियाणा के रोहतक में हुआ था।
  4. उनके पिता, दिल्ली में DTC बस कंडक्टर और मां, आंगनवाड़ी सुपरवाइजर है।
  5. साक्षी ने 12 वर्ष की उम्र से ही कुश्ती का प्रशिक्षण लेना शुरू कर दिया था।
  6. साक्षी को ईश्वर दहिया ने रोहतक के छोटू राम स्टेडियम, में प्रशिक्षण दिया।
  7. अपने प्रशिक्षण अवधि के दौरान, उन्हें स्थानीय लड़कों के साथ कुश्ती लड़नी पड़ती थी, क्योंकि वह एक ऐसा क्षेत्र है जहां लड़कियां कुश्ती नहीं खेल सकती।
  8. जब उनके कोच ईश्वर दाहिया उन्हें प्रशिक्षण दिया करते थे, तब उन्हे स्थानीय लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा था।
  9. एक साक्षात्कार में, साक्षी ने कहा कि वर्ष 2014 के, राष्ट्रमंडल खेल में मिला रजत पदक उन्हें सबसे ज्यादा प्रिय है।
  10. मई 2016 में, ओलिंपिक वर्ल्ड क्वालीफाइंग टूर्नामेंट में चीन के “Zhang Lan” को हराने के बाद, उन्होंने रियो ओलंपिक में अपनी जगह बनाई।
  11. 17 अगस्त 2016 को, रियो ओलंपिक में उन्होंने कांस्य पदक अपने नाम किया। जिसके बाद वे, ओलंपिक में पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला पहलवान और भारत की चौथी महिला खिलाड़ी बन गई।
  12. वर्ष 2022 में यूनाइटेड किंगडम में आयोजित बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में उन्होंने गोल्ड मेडल जीता।

 

साक्षी मलिक के बारे में पूछे जाने वाले प्रश्नोत्तर (FAQ)।

प्रश्न : साक्षी मलिक कौन है ?

उत्तर : साक्षी मलिक एक भारतीय फ्रीस्टाइल पहलवान हैं। उन्होने वर्तमान मे, बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स- 2022 में फ्री-स्टाइल पहलवानी में भारत को गोल्ड मेडल दिलाया हैं।

प्रश्न : साक्षी मलिक का जन्म कब हुआ ?

उत्तर : साक्षी मलिक का जन्म 3 सितंबर 1992 को हरियाणा के रोहतक में हुआ था।

प्रश्न : साक्षी मलिक की उम्र कितनी है ?

उत्तर : 30 वर्ष – 2022 मे।

प्रश्न : साक्षी मलिक किस राज्य से हैं ?

उत्तर : हरियाणा से।

प्रश्न : साक्षी मलिक कि जाति क्या है ?

उत्तर : जाट (हिन्दू)

प्रश्न : साक्षी मलिक की शादी किससे हुई हैं ?

उत्तर : 30 वर्षीय साक्षी मलिक ने पहलवान सत्यवर्त कादियन से शादी की है।

प्रश्न : साक्षी मलिक किसकी खिलाड़ी हैं ?

उत्तर : फ्री स्टाइल पहलवान (58 किग्रा वर्ग में)

प्रश्न : साक्षी मलिक के कोच कौन हैं ?

उत्तर : ईश्वर दहिया

प्रश्न : कॉमनवेल्थ गेम्स- 2022 कहां आयोजित किया जा रहा है ?

उत्तर : यूनाइटेड किंगडम के बर्मिंघम में।

प्रश्न : कॉमनवेल्थ गेम्स- 2022 कब से शुरू होने वाले हैं ?

उत्तर : 28 जुलाई 2022 से।

प्रश्न : कॉमनवेल्थ गेम्स- 2022 कब तक चलेगा ?

उत्तर : 8 अगस्त 2022 तक।

प्रश्न : टोक्यो ओलंपिक 2021 में साक्षी मलिक का प्रदर्शन कैसा था ?

उत्तर : टोक्यो ओलंपिक में क्वालीफाई करने से चूक गई थी।

प्रश्न : बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स- 2022 में साक्षी मलिक का प्रदर्शन कैसा था ?

उत्तर : यूनाइटेड किंगडम के बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स- 2022 में साक्षी मलिक ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए भारत के लिए गोल्ड मेडल जीता है।

प्रश्न : साक्षी मलिक को कौन सा पुरस्कार मिला है?

उत्तर : पद्मश्री सम्मान और मेजर ध्यानचंद पुरस्कार।

 

इन्हें भी पढ़ें :

 

आभार ।

साथियों आशा करता हूं कि, आपको हमारा ‘साक्षी मलिक (Sakshi Malik)’ पर लिखा गया यह लेख पसंद आया होगा। अगर आपको हमारा biographybooks.in का यह ब्लॉग (Blog) और हमारा यह लेख (Article) पसंद आया, तो इसे अपने दोस्तों और अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर जरूर शेयर करें। ताकि और भी लोगों को आपके माध्यम से इसकी जानकारी हो सके। अगर आप हमें फीडबैक देना चाहते हैं तो अपनी प्रतिक्रिया देने के लिए comment में जाकर हमें अपनी प्रतिक्रियाएँ जरूर दे। 

आप हमें हमारे सोशल मीडिया पेज पर भी follow कर सकते हैं। जल्दी ही मिलते हैं एक नए स्टोरी के साथ तब तक के लिए आप सभी मस्त रहें, स्वस्थ रहें।

हमारे ब्लॉग biographybooks.in पर आखिरी तक बने रहने के लिए आप सभी का हृदय की गहराइयों से प्यार भरा धन्यवाद।

 

Advertisement

You may also like...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *