भारतीय महिला क्रिकेटर शेफाली वर्मा का जीवन परिचय | Indian Cricketer Shafali Verma Biography in Hindi
शेफाली वर्मा IPL में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलने को तैयार है। शैफाली वर्मा कि कप्तानी में भारतीय महिला टीम अंडर-19 T20 वर्ल्ड कप 2023 की चैंपियन बनी।
शेफाली वर्मा का जीवन परिचय ( शेफाली वर्मा विकी, जन्म, शिक्षा, करियर, परिवार, क्रिकेट, रिकॉर्ड, आईपीएल 2023, अंडर-19 T20 वर्ल्ड कप 2023, सीनियर T20 वर्ल्ड कप, ब्वॉयफ्रेंड, विवाद, संपत्ति ) | Shafali Verma Biography in hindi [ Shafali Verma Wikipedia, Birth, Age, Education, Career, Family, Cricket, Records, boyfriend, IPL 2023, U-19 T20 World Cup 2023, Controversies, Net worth ]
शेफाली वर्मा | Shafali Verma
भारतीय महिला क्रिकेटर
Shafali Verma Biography in Hindi : दोस्तों! शेफाली वर्मा (Shafali Verma) एक भारतीय महिला क्रिकेटर हैं। वे भारतीय महिला टीम में बतौर बल्लेबाज खेलती हैं। शेफाली T20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाली सबसे कम उम्र की क्रिकेटर भी हैं। वर्ष 2023 में शेफाली वर्मा की कप्तानी में ही, भारतीय महिला अंडर-19 टीम ने टी-20 विश्व कप अपने नाम किया था। महज 15 साल की उम्र में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू करने वाली शैफाली वर्मा ने सचिन तेंदुलकर के 30 साल पुराने उस रिकॉर्ड को तोड़ा था, जो सचिन ने 16 साल की उम्र में पहला अंतरराष्ट्रीय अर्धशतक लगाने के साथ अपने नाम किया था। शेफाली वर्मा ने 15 साल की उम्र में ही अर्ध शतक लगाकर सचिन तेंदुलकर का यह रिकॉर्ड तोड़ा था।

भारतीय महिला क्रिकेटर शेफाली वर्मा की जीवन परिचय | Shafali Verma Biography in Hindi
हाल ही में, 13 फरवरी 2023 (सोमवार) को हुई पहली महिला प्रीमियर लीग (WPL) की नीलामी में शेफाली वर्मा को दिल्ली कैपिटल्स ने मोटी रकम देकर खरीदा है, जिसकी जानकारी आपको आगे मिलेगी। शेफाली वर्मा को लोग प्यार से ‘लेडी सहवाग’ के नाम से भी जानते हैं। वर्ल्ड कप में शैफाली के शानदार प्रदर्शन के बाद, भारत के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने शैफाली को ‘रॉक स्टार’ नाम दिया था। जून 2021 में, शेफाली वर्मा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के तीनों प्रारूपों में भारत के खेलने वाली सबसे कम उम्र की खिलाड़ी बनीं। तो आईये एक नजर डालते हैं, “Shafali Verma Biography in Hindi | भारतीय महिला बल्लेबाज शेफाली वर्मा का जीवन परिचय” पर। जिसमें हम शेफाली वर्मा के जन्म और बचपन से लेकर उनके अब तक के सफर के साथ-साथ उनके कुछ रोचक तथ्यों के बारे में भी चर्चा करेंगे…
जानिए – फ्लाइंग सिख के नाम से मशहूर मिल्खा सिंह का जीवन परिचय | Milkha Singh biography in Hindi
Table of Contents
शेफाली वर्मा का जीवन परिचय : एक नजर में
पुरा नाम (Real Name) | शेफाली वर्मा (Shafali Verma) |
उपनाम (Nickname) | रॉक स्टार (सहवाग द्वारा दिया गया उपनाम) |
जन्म (Birth) | 28 जनवरी 2004 |
उम्र (Age) | 19 वर्ष (जनवरी 2023 के अनुसार) |
जन्म स्थान (Birth Place) | रोहतक, हरियाणा (भारत) |
पिता (Father) | श्री संजीव वर्मा |
माता (Mother) | प्रवीन बाला वर्मा |
गृहनगर (Hometown) | रोहतक, हरियाणा (भारत) |
स्कुलिंग (Schooling) | मनदीप सीनियर सेकेंडरी स्कूल, रोहतक |
विश्वविद्यालय (University) | ज्ञात नहीं |
शिक्षा (Education) | जानकारी नही |
राष्ट्रीयता (Nationality) | भारतीय |
धर्म (Religion) | हिन्दू |
जाति (Cast) | ___ |
राशि (Zodiac) | ___ |
पेशा (Profession) | भारतीय महिला क्रिकेटर (बल्लेबाज) |
टीम में जगह (Position in team) | बल्लेबाज |
कोच/मेंटोर (Coach/ mentor) | अश्वनी कुमार |
टीम (Team) |
|
मैदान पर प्रकृति (Nature on field) | आक्रामक |
बैटिंग स्टाइल (Batting style) | दाएं हाथ के बल्लेबाज |
गेंदबाजी शैली (Bowling Style) | दांये हाथ की ऑफब्रेक गेंदबाज़ |
जर्सी न०. (Jersey no.) | # 17 (भारत, राष्ट्रीय टीम) |
विश्व रैंकिंग (World Ranking) | #3rd (विश्व रैंकिंग महिला T-20) – जनवरी 2023 तक |
अंतर्राष्ट्रीय डेब्यु (International Debut) |
|
वैवाहिक स्थिति (Marriage status) | अविवाहित |
रोल मॉडल (Roll Model) | सचिन तेंदुलकर |
अफेयर/ गर्लफ्रेंड (Affairs/Girlfriend | ___ |
प्रसिद्धि (Famous for) |
|
शेफाली वर्मा का जन्म और परिवार | Shafali Verma Birth & Family
Shafali Verma Birth and Family : दोस्तों, शेफाली वर्मा का जन्म 28 जनवरी 2004 को हरियाणा के रोहतक जिले में एक मध्यमवर्गीय परिवार में हुआ था। उनके पिता, संजीव वर्मा एक साधारण दुकानदार हैं। जबकी, उनकी माता का नाम प्रवीण बाला है और वे एक गृहणी हैं। शेफाली की एक बहन और एक भाई भी है। उनकी बहन का नाम, नैंसी वर्मा हैं जो उनसे छोटी हैं। उनके भाई का नाम, राहुल वर्मा है।

Shafali Verma with her mother
जानिए – भारतीय महिला जैवलिन थ्रोअर अनु रानी का जीवन परिचय | Annu Rani biography in hindi
परिवारिक जानकारियां | Family details
माता- पिता (Parents) | पिता – संजीव वर्मा
माँ – प्रवीण बाला |
भाई-बहन (Siblings) | बहन – नैंसी वर्मा
भाई – राहुल वर्मा |
शेफाली वर्मा का बचपन | Shefali Verma Childhood
Shafali Verma Biography in Hindi : शेफाली के पिता संजीव वर्मा क्रिकेट के एक अच्छे खिलाड़ी रहे है। शेफाली के भाई भी क्रिकेट खेलते है। शेफाली ने भी मात्र 8 साल की उम्र में ही क्रिकेट खेलना शुरू कर दिया। जब वे छोटी थीं तो अपने भाई के साथ रोहतक के एक स्थानीय क्रिकेट क्लब में प्रैक्टिस और क्रिकेट की बारीकियाँ सीखने जाते थे।
शेफाली वर्मा को बचपन से ही खेलों में बहुत रूचि रही है। क्रिकेट के प्रति उनका झुकाव वर्ष 2013 में हुआ। उस समय वे 9 वर्ष की थी। दरअसल, उस दौरान शेफाली अपने अपने पिता के साथ रोहतक के एक स्टेडियम में रणजी मैच देखने गयी थी। जिसमें सचिन तेंदुलकर मुम्बई टीम के लिए खेल रहे थे और यह उनका आखिरी रणजी मैच था।
इस मैच में सचिन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मुंबई को जीत दिलाई थी। इस मैच मे शेफाली सचिन तेन्दुलकर को देखने आई भीड़ से इतनी प्रभावित हुई कि, वह भी अपने लिए उतनी ही भीड़ चाहती थी और शेफाली ने भी क्रिकेटर बनने का सोच लिया। फिर क्या था, शेफाली ने अपनी प्रैक्टिस दोगुनी कर दी। और महज 15 साल की उम्र में उन्होंने अपना क्रिकेट डेब्यू किया। वे सचिन तेन्दुलकर को अपना आदर्श मानती है।
जानिए – भारतीय क्रिकेटर केएल राहुल का जीवन परिचय | KL Rahul biography in hindi
जब पिता ने काट दिए थे शेफाली के बाल | When father cut Shefali’s hair
Shafali Verma Biography in Hindi : शेफाली और उनके भाई साहिल वर्मा ने क्रिकेट की शुरुआती ट्रेनिंग अपने पिता संजीव वर्मा से ही ली थी। एक बार शेफाली भी अपने भाई के साथ क्रिकेट खेलने गई। लेकिन लड़कों ने शेफाली को लड़की होने की वजह से अपने साथ खेलने का मौका नहीं दिया। जिसके बाद, उनके पिता ने शेफाली के बाल लड़को की तरह कटवा दिए ताकि शेफाली को सब लड़का समझे और उसे भी अपने साथ क्रिकेट खेलने दे।
एक बार कि बात है, इनके भाई किसी स्थानीय क्लब के टूर्नामेंट में बीमार हो गए थे। जिसकी जगह शेफाली को खेलने का मौका मिला। इस बॉयज टूर्नामेंट में शेफाली ने गजब का शानदार क्रिकेट खेलते हुए अपने पहले मैच में ही मैन ऑफ द मैच का खिताब जीता। इतना ही नहीं, इस टूर्नामेंट के अंत में ‘मैन ऑफ द सीरीज’ का खिताब भी शेफाली को मिला।
जानिए – भारतीय क्रिकेटर शुभमन गिल का जीवन परिचय | Shubman Gill biography in hindi
शेफाली वर्मा कि ट्रेनिंग | Shafali Verma
Shafali Verma Biography in Hindi : टूर्नामेंट में शेफाली के शानदार प्रदर्शन को देखते हुए, उनके पिता संजीव वर्मा ने शुरुआती ट्रेनिंग देने के बाद उन्हें प्रोफेशनल ट्रेनिंग दिलाना शुरू किया। जिसके बाद, शेफाली ने बहुत ही जल्द, अपने खेल प्रदर्शन से हरियाणा की अंडर-16 में जगह बना ली।

Shafali Verma with her Father
वर्ष 2018 में आयोजित ‘अंडर-16’ टुर्नामेंट के एक मैच में शेफाली ने हरियाणा की तरफ से खेलते हुए, नागालैंड के खिलाफ 56 गेंदों में 128 रनों की विस्फोटक बल्लेबाजी की। अपने इस बल्लेबाजी से उन्होंने यह बता दिया कि, भले ही उनकी उम्र छोटी है, लेकिन उनके टैलेंट और इरादों में कोई कमी नहीं है। यह शानदार पारी शेफाली की ज़िंदगी का टर्निंग पॉइंट साबित हुआ। जिसके बाद, शेफाली ने कभी पीछे मूड़ कर नहीं देखा।
जानिये – दुनिया के मशहूर मुक्केबाज मोहम्मद अली का जीवन परिचय | Muhammad Ali biography in hindi
शारिरिक संरचना | Physical Appearance
ऊंचाई (Height) | सेंटीमीटर में – 162 सेंटीमीटर (लगभग)
मीटर में – 1.62 मीटर फीट इंच – 5′ 4″ |
वजन (weight) | किलोग्राम में – 58 किलो |
आंख का रंग (eye color) | काला |
बालों का रंग (hair color) | काला |
शेफाली वर्मा का क्रिकेट करियर | Shafali Verma Cricket Career
Shafali Verma Cricket career : शेफाली को वीमेनस् मिनी आईपीएल-2020 (IPL 2020) में खेलने का मौका मिला। जिसमें उन्हें मिताली राज की ‘वेलोसिटी टीम’ में जगह मिली। इस मौके का फायदा उठाते हुए शेफाली ने शानदार प्रदर्शन किया और उनकी टीम इसके फाइनल तक पहुंचने में कामयाब रही। हालांकि, फाइनल मुकाबले में उनकी टीम को हरमनप्रीत कौर की ‘सुपरनोवा टीम’ से हार का सामना करना पड़ा।
शेफाली के प्रदर्शन के चर्चे हर तरफ होने लगे। जिससे भारतीय क्रिकेट सिलेक्टर का ध्यान उन पर गया। शेफाली वर्मा की मेहनत और विस्फोटक बल्लेबाजी से उन्हें भारत की राष्ट्रीय टीम में जगह मिली। इसके बाद, शेफाली वर्मा ने महज़ 15 साल की उम्र में भारत की तरफ से टी-20 में अपन डेब्यू किया। इसके साथ ही शेफाली सबसे कम उम्र में टी-20 में डेब्यू करने वाली भारतीय बल्लेबाज़ बन गयी।
जानिए – भारत के हार्ड हीटर रोहित शर्मा का जीवन परिचय | Rohit Sharma biography in hindi
शेफाली वर्मा का टी20 करियर | Shafali Verma T20 Career
Shafali Verma Biography in Hindi : 24 सितंबर 2019 को शेफाली ने सूरत में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ महिला T20 मैच से डेब्यू करते हुए अपना अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर शुरू किया था। इसके साथ ही, वे T20I मैच में भारत के लिए खेलने वाली सबसे कम उम्र की खिलाड़ी बन गई।
इसके बाद इसी वर्ष, नवंबर 2019 में शेफाली ने वेस्टइंडीज के खिलाफ खेलते हुए अपना पहला अर्धशतक लगाया। महज 15 साल की उम्र में, शेफाली ने अर्धशतक लगाकर अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट जगत में एक नया कीर्तिमान स्थापित कर दिया। वे सबसे कम उम्र में अर्धशतक बनाने वाली महिला क्रिकेटर बनी।

शेफाली वर्मा | Shafali Verma
अपनी इस उपलब्धि के साथ-साथ शेफाली ने क्रिकेट का भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर के 30 साल पुराने उस रिकॉर्ड को तोड़ दिया जो सचिन ने 16 साल की उम्र में पहला अंतरराष्ट्रीय अर्धशतक लगाने के साथ अपने नाम किया था। जबकि, शेफाली ने महज 15 साल की उम्र में ही यह कारनामा कर दिखाया था। वेस्टइंडीज के साथ खेली गयी पांच T-20 मैचों की इस सीरीज में शेफाली ने 158 रन बनाये और टूर्नामेंट में ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ चुनी गई।
इसके बाद, जनवरी 2020 में ऑस्ट्रेलिया में होने वाले महिला T20 विश्व कप के लिए शेफाली का चयन अंतर्राष्ट्रीय महिला टीम में किया गया। इसके साथ ही BCCI ने उन्हें केंद्रीय अनुबंध में भी शामिल कर लिया। ऑस्ट्रेलिया में हुए T20 वर्ल्ड कप में, शैफाली ने अपना शानदार खेल दिखाते हुए 161 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए और इस वर्ल्ड कप में तीसरी सर्वाधिक रन बनाने वाली खिलाड़ी बनी।
वर्ल्ड कप में शैफाली के शानदार प्रदर्शन के बाद, भारत के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने शैफाली को ‘रॉक स्टार’ नाम दिया था। जबकी, शेफाली वर्मा को लोग प्यार से ‘लेडी सहवाग’ के नाम से भी जानते हैं।
शेफाली की कप्तानी में महिला टीम ने जीता अंडर-19 वर्ल्ड कप 2023 | Shafali Verma wins U-19 T20 World Cup
Shefali Verma Under-19 T20 World Cup : हाल ही में, वर्ष 2023 में आयोजित अंडर-19 वर्ल्ड कप में, भारत की अंडर-19 महिला टीम ने शेफाली वर्मा के नेतृत्व में अंडर-19 का महिला विश्व कप जीता। इस वर्ल्ड कप के फाइनल में भारत की महिला टीम ने इंग्लैंड को हराकर अंडर-19 टी-20 महिला विश्व कप जीतकर इतिहास रच दिया है। इसके फाइनल मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए, इंग्लैंड 68 रन पर ढेर हो गई। जिसके जवाब में भारत ने 3 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। इस जीत के साथ ही यह पहला मौका था, जब भारत ने आईसीसी की ट्रॉफी अपने नाम किया।

U-19 Indian Women Teem after winnig U-19 T20 World Cup 2023
T20 वर्ल्ड कप 2023 में शेफाली वर्मा का प्रदर्शन | Shafali Verma in T20 world Cup 2023
Shefali Verma T20 World Cup 2023 : ऑस्ट्रेलिया में आयोजित T20 वर्ल्ड कप 2023 के भारतीय टीम में शैफाली वर्मा को भी जगह मिली है। इस वर्ल्ड कप के तीसरे मैच में भारतीय महिला टीम ने आयरलैंड के खिलाफ 155 रन बनाए। जवाब में उतरी आयरलैंड की टीम ने 2 विकेट पर 54 रन बना लिए थे। लेकिन मैच के दौरान बारिश शुरू होने के कारण यह मैच रोक दिया गया और बाद में डकवर्थ लुईस नियम के अनुसार भारत यह मैच 5 रन से जीत गया। इस जीत के साथ ही भारत महिला टीम T20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। भारतीय महिला टीम ने टी-20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में लगातार तीसरी बार जगह बनाई है।

शेफाली वर्मा | Shafali Verma
इस मैच में ओपनिंग करने आए शेफाली वर्मा और स्मृति मंधाना ने पहले विकेट के लिए 62 रनों की साझेदारी की। इस साझेदारी में शेफाली वर्मा ने 29 गेंद पर 24 रन बनाए। जबकि, स्मृति मंधाना ने 28 गेंदों में 33 रनों का योगदान दिया। इस मैच में स्मृति मंधाना ने 87 रनों की शानदार पारी खेली।
इससे पहले भारत और इंग्लैंड के बीच हुए दूसरे T20 वर्ल्ड कप मैच में, भारत को इंग्लैंड के हाथों 11 रन से हार का सामना करना पड़ा था। इस मैच में शेफाली वर्मा ने 11 गेंद पर 8 रनों का योगदान दिया। इससे पहले भारत ने अपने पहले मैच में पाकिस्तान को करारी शिकस्त दी थी।
जानिए – पुर्व महिला एथलीट अंजू बॉबी जॉर्ज का जीवन परिचय | Anju Bobby George biography in hindi
शेफाली वर्मा का टेस्ट करियर | Shafali Verma Test Career
Shafali Verma Biography in Hindi : शेफाली वर्मा ने 16 जून से 19 जून 2021 को ब्रिस्टल में इंग्लैंड के खिलाफ हुए टेस्ट मैच से अपना टेस्ट डेब्यू किया। इस डेब्यू मैच की दोनों पारियों में उन्होंने 96 और 63 रन बनाए थे। हालांकि यह मैच ड्रॉ रहा।
शेफाली वर्मा का वनडे करियर | Shafali Verma ODI Career
Shafali Verma Biography in Hindi : शेफाली ने 27 जून 2021 को ब्रिस्टल में हीं इंग्लैंड के खिलाफ अपना वनडे डेब्यू किया। इस मैच में उन्होंने 15 रन बनाए थे। हालांकि, इस मैच में भारतीय महिला टीम को हार का सामना करना पड़ा था।
जून 2021 में, वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के तीनों प्रारूपों में भारत के खेलने वाली सबसे कम उम्र की खिलाड़ी (Shafali Verma Youngest Indian International Cricketer) बनीं।
ऑस्ट्रेलिया की बिग बैश लीग में भी खेलती हैं शेफाली वर्मा | Shafali Verma Big Bash League
Shafali Verma Biography in Hindi : भारतीय महिला टीम की सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा ऑस्ट्रेलिया की महिला बिग बैश लीग (Women Big Bash League) का भी हिस्सा हैं। शेफाली महिला बिग बैश लीग (Women Big Bash League- WBBL) में कप्तान एलिस पैरी की टीम सिडनी सिक्सर्स (Sydney Sixers) की टीम में शामिल हैं।

Shafali Verma in WBBL
वर्ष 2021 में आयोजित ‘बिग बैश लीग 2021’ में शेफाली ने अपनी टीम के लिए 50 गेंदों पर शानदार 57 रन की पारी खेली थी। जिसके बदौलत उनकी टीम ने ‘होबार्ट हरिकेनस’ टीम को 5 विकेट से हराया था। बिग बैश लीग मुकाबले में शैफाली का यह पहला अर्धशतक था।
जानिए – मशहूर फुटबॉल खिलाड़ी किलियन एमबापे का जीवन परिचय | Kylian Mbappe biography in hindi
शेफाली वर्मा का आईपीएल करियर | Shafali Verma IPL / WPL Career
Shafali Verma Biography in Hindi : सोमवार, 13 फरवरी 2023 को पहली महिला प्रीमियर लीग (WPTL) के लिए खिलाड़ियों की नीलामी की गई। जिसमें शेफाली वर्मा को दिल्ली कैपिटल्स ने खरीदा। इस महिला विस्फोटक बल्लेबाज को दिल्ली कैपिटल्स ने 2 करोड़ रुपए चुका कर अपनी टीम में शामिल किया। आपको बताते चलें कि, शेफाली वर्मा अंडर-19 टी20 विश्व कप कि विजेता भारतीय टीम कि कप्तान थी।
वहीं, पहली महिला प्रीमियर लीग (WPL) में, भारत कि स्टार सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना 3.40 करोड़ रुपए में सबसे महंगी बिकी हैं। स्मृति मंधाना को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने 3.40 करोड़ रुपए में खरीदा है। इस नीलामी में, दीप्ति शर्मा देश की दूसरी सबसे महंगी बिकने वाली भारतीय ऑल राउंडर खिलाड़ी रहीं। दीप्ति शर्मा को यूपी वारियर ने 2.60 करोड़ रुपए में खरीदा है। इसके अलावा ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करने के लिए मशहूर युवा और पाकिस्तान के खिलाफ T20 वर्ल्ड कप 2023 मैच की स्टार रही जेमिमाह रोड्रिग्स भी हरमनप्रीत से महंगी बिकीं।
इस निलामी कि खास बात यह रही कि, भारत कि कप्तान हरमनप्रीत कौर से स्मृति मंधाना लगभग दुगनी महंगी बिकी। जहाँ, स्मृति मंधाना को रायल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने 3.40 करोड़ रुपए में खरीदा। वहीं हरमनप्रीत कौर को मुंबई इंडियंस ने 1.80 करोड़ रुपए में खरीदा है। वर्तमान में हरमनप्रीत कौर भारतीय महिला टीम की कप्तान है।
शेफाली वर्मा कि उपल्ब्धियाँ | Shafali Verma Record
- शेफाली वर्मा की कप्तानी में भारतीय महिला अंडर-19 टीम ने टी-20 विश्व कप अपने नाम किया था।
- महज 15 साल की उम्र में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू करने वाली शैफाली वर्मा ने सचिन तेंदुलकर के 30 साल पुराने उस रिकॉर्ड को तोड़ा था। शेफाली वर्मा ने 15 साल की उम्र में ही अर्ध शतक लगाकर सचिन का यह रिकॉर्ड तोड़ा था। जबकि, सचिन ने 16 साल की उम्र में पहला अंतरराष्ट्रीय अर्धशतक लगाया था।
- भारत में आयोजित, पहली महिला प्रीमियर लीग (WPL) की नीलामी में शेफाली वर्मा को दिल्ली कैपिटल्स ने 2 करोड़ में अपनी टीम में शामिल किया है।
- वर्ल्ड कप में शैफाली के शानदार प्रदर्शन को देखते हुए भारत के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने शैफाली को ‘रॉक स्टार’ नाम दिया था।
- जून 2021 में, शैफाली अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के तीनों प्रारूपों में भारत के लिए खेलने वाली सबसे कम उम्र की खिलाड़ी बनीं।
जानिये – भारतीय बेडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल का जीवन परिचय | Saina Nehwal Biography in hindi
शेफाली वर्मा कि पसंदीदा चीजें | Shafali Verma favorite things
पसंदीदा खिलाड़ी (Favorite Player) | क्रिकेटर- मिथाली राज एवं महेंद्र सिंह धोनी |
पसंदीदा खेल (Favorite Game) | क्रिकेट और टेनिस |
आदर्श (Ideal) | सचिन तेंदुलकर |
शौक (Hobbies) | तैराकी करना |
शेफाली वर्मा की कुल संपत्ति, घर | Shafali Verma Net Worth, Houses
Shafali Verma net worth : दोस्तों! यदि शेफाली वर्मा के नेटवर्थ की बात करें तो, शेफाली वर्मा कि कुल नेटवर्थ लगभग ₹11करोड़ के आसपास बताई जा रही है। जबकी, उनकी मासिक आय ₹1 लाख से ज्यादा की है। शेफाली वर्मा ब्रांड एंडोर्समेंट और एडवर्टाइजमेंट के द्वारा सबसे ज्यादा पैसे कमाती हैं। शेफाली वर्मा क्रिकेट, ब्रांड एंडोर्समेंट और एडवरटाइजमेंट से प्रति वर्ष ₹50 लाख से ज्यादा की कमाई करती हैं।
नेटवर्थ (Net worth) | $1.5 मिलियन डॉलर लगभग (₹11 करोड़ लगभग) |
मासिक आय (Monthly income) | ₹1 लाख रुपए + |
सालाना आय (Yearly income) | ₹50 लाख रुपए + |
आय का स्रोत (Source of Income) | क्रिकेट, ब्रांड एंडोर्सिंग और एडवर्टाइजमेंट |
शेफाली वर्मा का निजी जीवन | Shefali Verma Personal Life
Shafali Verma personal life : दोस्तों! 19 वर्षीय शेफाली शर्मा अभी अविवाहित हैं, और अपना पूरा ध्यान क्रिकेट पर दे रही हैं। वर्तमान में, शेफाली वर्मा अपने माता पिता के साथ ही रहती हैं। शेफाली वर्मा के लव अफेयर के बारे में हमें कोई जानकारी नहीं है।
जानिये – भारत की पहली महिला मुक्केबाज मैरी कॉम का जीवन परिचय | Mary Kom biography in hindi
शेफाली वर्मा से जुड़े कुछ रोचक तथ्य | Some interesting facts about Shafali Verma
- क्या शेफाली शर्मा धूम्रपान करते हैं ?- नहीं
- क्या शेफाली शर्मा शराब पीते हैं ?- ज्ञात नहीं
- शेफाली वर्मा का जन्म हरियाणा के रोहतक जिले में हुआ था।
- इनके पिता एक दुकानदार है, और इनकी माँ एक गृहणी है।
- शेफाली वर्मा कि एक छोटी बहन नैंसी वर्मा और एक भाई राहुल वर्मा है।
- शेफाली का बचपन से ही खेलों के प्रति बहुत रूचि थी।
- शेफाली ने सचिन तेंदुलकर को खेलते हुए देख कर क्रिकेट खेलने का निर्णय लिया। वे सचिन तेंदुलकर को अपना आदर्श मानती है।

Shafali Verma with Sachin Tendulkar
- शेफाली बचपन में अपने पिता से क्रिकेट की ट्रेनिंग लेती थी। उनके पिता शेफाली को छक्का मारने पर 5 रुपये देते थे।
- बचपन में लड़के शेफाली को अपने साथ खिलाने से मना कर देते थे। जिसके बाद उनके पिता ने शेफाली के बाल ब्वॉय हेयर स्टाइल में काट दिया।
- 13 फरवरी 2023 को पहली महिला प्रीमियर लीग (WPL) की नीलामी में शेफाली वर्मा को दिल्ली कैपिटल्स ने 2 करोड़ रुपए में खरीदा।

शेफाली वर्मा | Shafali Verma
- हाल ही में, शेफाली वर्मा अंडर-19 टी20 विश्व कप 2023 कि विजेता भारतीय टीम कि कप्तान थी।
- वर्ष 2023 में आयोजित अंडर-19 वर्ल्ड कप में, भारत की अंडर-19 महिला टीम ने शेफाली वर्मा के नेतृत्व में अंडर-19 का महिला विश्व कप जीता।

Shafali Verma with ICC U-19 T20 World Cup Trophy
- महज 15 साल की उम्र में उन्होंने अपना क्रिकेट डेब्यू किया।
शेफाली वर्मा के बारे में पूछे जाने वाले प्रश्नोत्तर (FAQ)।
प्रश्न : शेफाली वर्मा कौन है ?
उत्तर : शेफाली वर्मा एक भारतीय महिला क्रिकेटर हैं। वे टी20 अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेट में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाली सबसे कम उम्र की क्रिकेटर हैं।
प्रश्न : शेफाली वर्मा का जन्म कब हुआ था ?
उत्तर : शेफाली वर्मा का जन्म 28 जनवरी 2004 को हरियाणा के रोहतक में हुआ था।
प्रश्न : शेफाली वर्मा की उम्र कितनी है ?
उत्तर : 19 वर्ष (जनवरी 2023 मे)
प्रश्न : शेफाली वर्मा किस देश से हैं ?
उत्तर : भारत
प्रश्न : शेफाली वर्मा किस राज्य से हैं ?
उत्तर : हरियाणा
प्रश्न : शेफाली वर्मा किस खेल से संबंधित हैं ?
उत्तर : क्रिकेट
प्रश्न : शेफाली वर्मा की शादी किससे हुई हैं ?
उत्तर : अविवाहित
प्रश्न : शेफाली वर्मा के कितने बच्चे हैं ?
उत्तर : None
प्रश्न : शेफाली वर्मा ने अपना अंतरराष्ट्रीय करियर करियर कब शुरू किया था ?
उत्तर : 24 सितम्बर 2019 को साउथ अफ्रीका के खिलाफ T-20 मैच से।
प्रश्न : शेफाली वर्मा के रोल मॉडल कौन हैं ?
उत्तर : सचिन तेंदुलकर।
प्रश्न : हाल ही में शेफाली वर्मा ने कौन सा रिकॉर्ड बनाया है ?
उत्तर : शेफाली वर्मा ने महज 15 साल की उम्र में सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड को तोड़कर, सबसे कम उम्र में अर्धशतक बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया। जबकि सचिन 16 साल की उम्र में यह रिकॉर्ड बनाया था।
प्रश्न : शेफाली वर्मा का ब्वॉयफ्रेंड कौन हैं ?
उत्तर : जानकारी नही।
प्रश्न : शेफाली वर्मा की नेटवर्थ कितनी हैं ?
उत्तर : शेफाली वर्मा की कुल संपत्ति $1.5 मिलियन डॉलर के आसपास है।
इन्हें भी पढ़ें :
आभार ।
साथियों आशा करता हूं कि, आपको हमारा ‘ शेफाली वर्मा (Shafali Verma) ‘ पर लिखा गया यह लेख पसंद आया होगा। अगर आपको हमारा biographybooks.in का यह ब्लॉग (Blog) और हमारा यह लेख (Article) पसंद आया, तो इसे अपने दोस्तों और अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर जरूर शेयर करें। ताकि और भी लोगों को आपके माध्यम से इसकी जानकारी हो सके। अगर आप हमें फीडबैक देना चाहते हैं तो अपनी प्रतिक्रिया देने के लिए comment में जाकर हमें अपनी प्रतिक्रियाएँ जरूर दे।
आप हमें हमारे सोशल मीडिया पेज पर भी follow कर सकते हैं। जल्दी ही मिलते हैं एक नए स्टोरी के साथ तब तक के लिए आप सभी मस्त रहें, स्वस्थ रहें।
हमारे ब्लॉग biographybooks.in पर आखिरी तक बने रहने के लिए आप सभी का हृदय की गहराइयों से प्यार भरा धन्यवाद।