स्टीफन हॉकिंग को 21 वर्ष की उम्र में डॉक्टरो ने कहा कि वह 2 साल से अधिक नही बचेंगे। लेकिन स्टीफन हॉकिंग ने भौतिकी के क्षेत्र में दिए कई सिद्धांत।

 

स्टीफन हॉकिंग को 21 वर्ष की उम्र में डॉक्टरो ने कहा कि वह 2 साल से अधिक नही बचेंगे। लेकिन स्टीफन हॉकिंग ने भौतिकी के क्षेत्र में दिए कई सिद्धांत।

स्टीफन हॉकिंग की जीवनी | Stephen Hawking Biography in Hindi

स्टीफन हॉकिंग का जीवन परिचय (स्टीफन हॉकिंग, विकी, जन्म, शिक्षा, घर, परिवार, बिमारी, सिद्धांत, शादी, बच्चे, मृत्यु) | Stephen Hawking Biography in Hindi [ Stephen Hawking, Wiki, Birth, Education, Family, Disease, Principle, Theorem, Wife, Children, Death]

 

स्टीफ़न हॉकिंग | Stephen Hawking

वैज्ञानिक


 ” आप जिस भी काम को करें उसे अपना लक्ष्य बना लें, जैसे ब्रह्माण्ड को समझना ही मैंने अपना लक्ष्य बना लिया है। “ यह कहना है, महान वैज्ञानिक स्टीफन हॉकिंग का। जिन्होंने भौतिकी और ब्रह्माण्ड विज्ञान में जबरदस्त काम किया है और उन्हें ब्रह्मांड विज्ञान के क्षेत्र में ब्लैक होल और बिग थ्योरी को समझाने के लिए भी जाना जाता है। भले ही वह शारीरिक रूप से विकलांग थे लेकिन उन्होंने इस बात को कभी भी अपने जहन में नहीं आने दिया।

दोस्तों, जब वे बीमार पड़े थे, तब उनके डॉक्टर ने उनसे कहा था कि यह बीमारी उन्हें अगले 2 या 3 सालों में मार डालेगी। लेकिन उन्होंने ना केवल उस डॉक्टर को झूठा साबित किया, बल्कि भौतिकी के क्षेत्र में अपने बेहतरीन खोजों से पूरी दुनिया को चौंका दिया। तो आइए biographybooks.in के माध्यम से आप को लेकर चलते हैं इस महान वैज्ञानिक के जीवन सफर पर अपने ” स्टीफन हॉकिंग का जीवन परिचय | Stephen Hawking Biography in Hindi ” के इस लेख के द्वारा…

Advertisement

 

कौन थे स्टीफन हॉकिंग | Who was Stephen Hawking ?

Stephen Hawking Biography in Hindi : दोस्तों, स्टीफन हॉकिंग एक ब्रिटिश वैज्ञानिक, प्रोफेसर और लेखक थे। उन्होंने भौतिकी के क्षेत्र में कई सिद्धांतों को समझाया है। जिसमें बिंग बैंग थ्योरी और ब्लैक होल थ्योरी आदि शामिल है। उनके जीवन पर आधारित एक फिल्म भी बनाई गई है, जिसका नाम ‘द थिअरी ऑफ एवरीथिंग’ है। उन्होंने अपने जीवन में स्पेस-टाइम को लेकर कई शोध किए थे।

स्टीफन हॉकिंग जीवन परिचय | Stephen Hawking Biography in Hindi

स्टीफन हॉकिंग जीवन परिचय | Stephen Hawking Biography in Hindi

दोस्तों, 21 वर्ष की उम्र में स्टीफन हॉकिंग, एएलएस (ALS) या मोटर न्यूरॉन नामक एक गंभीर बिमारी से ग्रस्त हो गए थे। जिसकी वजह से हॉकिंग के दिमाग को छोड़कर उनके शरीर के सभी हिस्सों ने काम करना बंद कर दिया था। इसके बावजूद उन्होंने कई खोज की है और कई पुस्तकें लिखी है। उन्हें उनकी खोज के लिए पूरे दुनिया भर में कई पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है। जिसके बारे में हम अपने इस लेख में आगे चर्चा करेंगे। इसलिए स्टीफन हॉकिंग बारे में जानने के लिए बने रहे हमारे साथ ” स्टीफन हॉकिंग का जीवन परिचय | Stephen Hawking Biography in Hindi ” के इस लेख में…

 

जानिए – भारत के महान साइंटिस्ट और मिसाइल मैन कहे जाने वाले भारत के पूर्व राष्ट्रपति ” डॉ एपीजे अब्दुल कलाम का जीवन परिचय | Dr. A.P.J. Abdul Kalam biography in hindi “

 

Table of Contents

स्टीफन हॉकिंग का जीवन परिचय : एक नजर में ।

वास्तविक नाम (Real name)  :  स्टीवन विलियम हौकिंग (Stephen William Hawking)

जन्म (Birth) : 8 जनवरी 1942 (52 वर्ष-2022 में)

जन्म स्थान (Birth place) :ऑक्सफोर्ड, इंग्लैंड

पिता (Father) :  फ्रैंक विलियम हौकिंग

माता (Mother) :  इसाबेल एलेन हॉकिंग

गृहनगर (Hometown) :  ऑक्सफोर्ड, इंग्लैंड

आवास (Residence) :  यूनाइटेड किंगडम

कॉलेज (College) :कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय

कैलिफोर्निया इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी

पेरिमीटर इंस्टिट्यूट फॉर थ्योरेटिकल फिजिक्स

शिक्षा (Education) :  पीएचडी की डिग्री

राशि (Zodiac) :  वृश्चिक राशि

राष्ट्रीयता (Nationality) :  ब्रिटिश

पेशा (Profession) :प्रोफेसर, वैज्ञानिक

पत्नी (Wife) : जेन वाइल्ड (पहली पत्नी); इलेन मेसन (दुसरी पत्नी)

प्रसिद्धी (Famous for) : महान वैज्ञानिक के रूप में।

मृत्यु (Death) : 14 मार्च 2018 (उम्र 76)

 

स्टीफन हॉकिंग का प्रारंभिक जीवन | Stephen Hawking Early Life

Stephen Hawking Biography in Hindi : दोस्तों, स्टीफन हॉकिंग का जन्म 8 जनवरी 1942 को इंग्लैंड के ऑक्सफोर्ड में हुआ था। उनके पिता का नाम, फ्रैंक विलियम हॉकिंग (1905-1986) और मां का नाम, इसाबेल एलेन हॉकिंग (1915-2013) है। स्टीफन के पिता फ्रेंक एक चिकित्सा शोधकर्ता थे, जबकी स्टीफन कि मां इसोबेल, चिकित्सा अनुसंधान संस्थान में एक सचिव थीं और उनका जन्म ग्लासगो, स्कॉटलैंड में एक डॉक्टर परिवार में हुआ था। स्टीफन हॉकिंग की दो छोटी बहनें, फिलीपा और मैरी तथा एक गोद लिया भाई एडवर्ड फ्रैंक डेविड (1955-2003) था। स्टीफन जब आठ वर्ष के थे तब वह अपने माता-पिता के साथ सेंट अल्बान में आकर रहने लगे।

 

स्टीफन हॉकिंग की शिक्षा | Stephen Hawking Education

Stephen Hawking Biography in Hindi – Education : आठ वर्ष कि उम्र में सेंट अल्बान मे शिफ्ट होने के बाद, स्टीफन का दाखिला वहीं के एक स्थानीय स्कूल में करवा दिया गया। वहां से अपनी स्कूली शिक्षा पूरी करने के बाद स्टीफन ने ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय में दाखिला लिया और वहां उन्होंने भौतिकी (Physics) विषय पर अध्ययन किया।

कहते हैं कि, स्टीफन को गणित में बहुत दिलचस्पी थी और वे गणित के विषय में ही अपनी पढ़ाई करना चाहते थे। लेकिन उस समय ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय में गणित विषय मे आगे अध्ययन करने कि सुविधा नहीं होने के कारण, बाद में उन्होंने भौतिकी (Physics) विषय को ही चुन लिया। इस विषय में प्रथम श्रेणी में डिग्री हासिल करने बाद, स्टीफन ने कैंब्रिज विश्वविद्यालय से अपनी आगे की पढ़ाई जारी रखा। और वर्ष 1962 में कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय में डिपार्टमेंट ऑफ एप्लाइड मैथेमैटिक्स एंड थ्योरिटिकल फिजिकल  (DAMTP) में उन्होंने ब्रह्माण्ड विज्ञान पर रिसर्च किया।

 

जानिए – महान साइंटिस्ट ” अल्बर्ट आइंस्टीन का जीवन परिचय | Albert Einstein biography in hindi “

 

पढ़ाई के दौरान ही स्टीफन हॉकिंग की बिगड़ी थी हालत | Stephen Hawking Disease

Stephen Hawking Biography in Hindi – Health & disease : वर्ष 1963 में, जब स्टीफन हॉकिंग 21 वर्ष के थे और कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय से अपनी पढ़ाई कर रहे थे, तब उनकी सेहत बिगड़ने लगी। स्टीफन की बिगड़ती हालत देखकर उनके पिता उन्हें अस्पताल ले गए, जहां पर उनकी जांच की गई। जांच में यह पाया गया कि, स्टीफन को ‘एमियोट्रोफिक लेटरल स्क्लेरोसिस (amyotrophic lateral sclerosis- ALS)’ नामक एक गंभीर बीमारी है। जिसका कोई ईलाज नही है। 

आपको बता दें कि, इस बीमारी के कारण शरीर का नर्वस सिस्टम काम करना बंद कर देता है। मतलब कि शरीर के हिस्से धीरे-धीरे काम करना बंद कर देते हैं, और बॉडी का कम्युनिकेशन पावर खत्म होने लगता है। जिसके कुछ सालों बाद इंसान की मृत्यु तक हो जाती है। अब तक इस बीमारी का कोई इलाज नहीं ढूंढा जा सका है।

स्टीफ़न हॉकिंग | Stephen Hawking

स्टीफ़न हॉकिंग | Stephen Hawking

इस बारे में स्टीफन हॉकिंग कहते हैं कि, ” जिस डॉक्टर ने मुझमें एएलएस (ALS) या मोटर न्यूरॉन बीमारी डायग्नोज की थी, उसने कहा था कि यह बीमारी मुझे 2 या 3 सालों में मार डालेगी। “ 

लेकिन स्टीफन हॉकिंग ने इस बीमारी को अपने ऊपर हावी नहीं होने दिया और इस बीमारी के बाद भी हुए लगभग 50 सालों तक जीवित रहे। उन्होंने ना केवल अपने उस डॉक्टर को झूठा साबित किया बल्कि अपने सफल करियर में भौतिकी के क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण खोजें भी की।

स्टीफन पढ़ाई में बचपन से ही बहुत मेधावी थे और जब उन्हें अपनी इस बीमारी को अपने पढ़ाई के बीच नहीं आने दिया। और वर्ष 1965 में उन्होंने अपनी पीएचडी की डिग्री हासिल की। पीएचडी में इनके थीसिस का शीर्षक ‘प्रॉपर्टीज ऑफ एक्सपांडिंग यूनिवर्स‘ था।

 

जानिए – भारत के महान साइंटिस्ट और गणितज्ञ ” श्रीनिवासा रामानुजन् का जीवन परिचय | Ramanujan biography in hindi “

 

बेहतरीन रहा स्टीफन हॉकिंग का करियर | Stephen Hawking Incredible Career

Stephen Hawking Biography in Hindi : Career – कैंब्रिज से अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद भी हॉकिंग इस कॉलेज से जुड़े रहे और इन्होंने एक शोधकर्ता के रूप में यहां कार्य किया।

  • वर्ष 1972 में, स्टीफन हॉकिंग ने डीएएमटीपी में एक सहायक शोधकर्ता के रूप में अपनी सेवाएं दी। इस दौरान उन्होंने अपनी पहली अकादमिक पुस्तक, ‘द लाज स्केल स्ट्रक्चर ऑफ स्पेस-टाइम’ लिखा था।
  • वर्ष 1974 में हॉकिंग को रॉयल सोसायटी (फैलोशिप) में शामिल किया गया था।
  • वर्ष 1975 में उन्होंने डीएएमटीपी में बतौर गुरुत्वाकर्षण भौतिकी पाठक के तौर पर भी कार्य किया।
  • इसके बाद वर्ष 1977 में स्टीफन हॉकिंग ने भौतिकी के प्रोफेसर के रूप में भी वहां अपनी सेवाएं दी।
  • वर्ष 1979 में हॉकिंग को कैम्ब्रिज में गणित के लुकासियन प्रोफेसर (Lucasian Professor) के पद पर नियुक्त किया गया था, जो कि दुनिया में सबसे प्रसिद्ध अकादमी पद है। स्टीफन ने इस पद पर वर्ष 2006 तक कार्य किया।

 

स्टीफन हॉकिंग की कुछ महत्वपूर्ण खोजें | Stephen Hawking some important inventions

स्टीफन हॉकिंग को भारत की के क्षेत्र में कई प्रकार की खोजों के लिए भी जाना जाता है। लेकिन उनके द्वारा 6 महत्वपूर्ण खोजें की गयी हैं जो इस प्रकार है-

 

सिंगुलैरिटी का सिद्धांत (Theory of Singularity) – (1970) :

  • स्टीफन हॉकिंग के द्वारा दिया गया यह सिद्धांत कहता है कि – ” टाइम और स्पेस में किसी भी भारी पिंड की वजह से जो झोल पड़ जाता है, वही गुरुत्वाकर्षण है। “ आइंस्टीन के गुरुत्वाकर्षण के सिद्धांत भी सिंगुलैरिटी के बारे में बताते हैं। इसी शोध के दौरान हॉकिंग को पता चला कि बिग-बैंग दरअसल ब्लैक होल का ही उल्टा पतन है। इसके बाद उन्होंने वर्ष 1970 में पेनरोज के साथ मिलकर एक शोध पत्र प्रकाशित किया। जिसमें उन्होंने यह बताया कि, ” सामान्य सापेक्षता का अर्थ यह है कि ब्रह्मांड ‘ब्लैक होल’ के केंद्र यानी कि सिंगुलेरिटी से ही शुरू हुआ होगा। “

 

ब्लैक होल का सिद्धांत (Black Hole Principal) – (1971-74) :

  • पहले सिद्धांत के अनुसार, ब्लैक होल का कुल सतह क्षेत्र कभी भी छोटा नहीं होगा। इसे ” Hawking Area Theorem “ के रूप में भी जाना जाता है। एक अन्य सिद्धांत के अनुसार, ब्लैक होल गर्म होता है। लेकिन यह शास्त्रीय भौतिकी का एक विरोधाभास है। जिसमें यह बताया गया है कि, ” ब्लैक होल से गर्मी का विकीर्ण नहीं होता हैं। “
  • ‘ब्लैक होल’ के एक और सिद्धांत ” No Hair Theorem “ के अनुसार, ” ब्लैक होल में विशेषताएं हो सकती है; उनका द्रव्यमान (mass), कोणीय गति (angular momentum) और चार्ज (charge) ब्लैक होल विकिरण का उत्सर्जन करता है, जो तब तक जारी रख सकते हैं, जब तक कि वे अपनी ऊर्जा को समाप्त नहीं करते और वाष्पन करते हैं। “ इसे हॉकिंग विकिरण भी कहा जाता है। वर्ष 1971 में स्टीफन हॉकिंग ने ब्लैक होल नामक अपने निबंध के लिए प्रतिष्ठित डायबिटीज रिसर्च फाउंडेशन पुरस्कार भी जीता था।

 

कॉस्मिक इन्फ्लेशन थ्योरी (Cosmic Inflation Theory) – (1982) :

  • वर्ष 1980 में यह सिद्धांत, एलन गुथ (Alan Guth) द्वारा दिया गया था। जिसमें यह कहा गया था कि, ” भौतिक कोस्मोलोजी में कॉस्मिक इन्फ्लेशन वह सिद्धांत है, जिसमें ब्रह्मांड महाविस्फोट के बाद शीघ्र ही फैल जाता है। “ इसके अलावा, हॉकिंग पहले वैज्ञानिक है जिन्होंने ‘क्वांटम में उतार-चढ़ाव’ (Quantum Fluctuations) की गणना की है।

 

यूनिवर्स का वेव फ़ंक्शन मॉडल – (1983) :

  • आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, स्टीफन हॉकिंग गुरुत्वाकर्षण के एक क्वांटम थ्योरी की स्थापना में रुचि रखते थे। लेकिन वर्ष 1983 में उन्होंने जेम्स हार्टले (James Hartle) के साथ मिलकर ‘हार्टले-हॉकिंग स्टेट (Hartle-Hawking state)’ मॉडल प्रकाशित किया था। उनका यह सिद्धांत कहता है कि,” समय, महाविस्फोट (Big Bang) से पहले मौजूद नहीं था। इसलिए ब्रह्मांड की शुरुआत की अवधारणा अर्थहीन है। ब्रह्मांड में समय या स्थान मे कोई प्रारंभिक सीमा नहीं होती है। “

 

ब्रह्मांड विज्ञान पर आधारित टॉप-डाउन थ्योरी – (2006) :

  • वर्ष 2006 में हॉकिंग ने थॉमस हर्टोग (Thomas Hertog) के साथ मिलकर ” Top-Down Cosmology “ सिद्धांत को प्रस्तावित किया। इस सिद्धांत के अनुसार, ” ब्रह्मांड में एक अनूठी प्रारंभिक अवस्था नहीं थी, लेकिन कई संभावित प्रारंभिक स्थितियों की अतिपवित्रता शामिल थी। “ हॉकिंग का कहना है कि, ” ब्रह्मांड में गुरुत्वाकर्षण जैसी शक्ति है। इसलिए वह नई रचनाएँ कर सकता है। उसके लिए उसे ईश्वर जैसी किसी शक्ति की सहायता की आवश्यकता नहीं है। “

 

जानिए – भारत के महान साइंटिस्ट और मिसाइल मैन कहे जाने वाले भारत के पूर्व राष्ट्रपति ” डॉ एपीजे अब्दुल कलाम का जीवन परिचय | Dr. A.P.J. Abdul Kalam biography in hindi “

 

स्टीफन हॉकिंग द्वारा लिखीं महत्वपूर्ण पुस्तकें | Stephen Hawking Famous Books

भौतिकी के क्षेत्र में रिसर्च करते हुए स्टीफन हॉकिंग ने कई किताबें भी लिखी थी। जिसमें उन्होंने अंतरिक्ष के विषय में बताया और लोगों के सामने रखा। उनके द्वारा लिखी गई पुस्तकें हैं –

  1. ‘ब्लैक होल और बेबी यूनिवर्स’ – हॉकिंग द्वारा लिखी गई इस पुस्तक को वर्ष 1993 में प्रकाशित किया गया था। इस पुस्तक में हॉकिंग ने ‘ब्लैक होल’ से संबंधित लिखे गए निबंधों और व्याख्यानों का जिक्र किया था।
  2. ” ए ब्रीफ हिस्ट्री ऑफ टाइम ” – यह स्टीफन हॉकिंग द्वारा लिखी गई दुसरी किताब थी। जो वर्ष 1998 में प्रकाशित की गई थी। वर्तमान में यह किताब 40 भाषाओं में उपलब्ध है। उनकी यह किताब ‘बिग बैंग’ और ‘ब्लैक होल’ के विषय पर आधारित है।
  3. ‘द यूनिवर्स इन ए नटशेल’ – हॉकिंग की अगली पुस्तक वर्ष 2001 में प्रकाशित की गई थी। उनके द्वारा लिखी गई इस पुस्तक को वर्ष 2002 में ‘एवेंटिस प्राइस ऑफ साइंस बुक्स’ का पुरस्कार मिला था।
  4. ‘द ग्रैंड डिज़ाइन’ – उनकी अगली किताब वर्ष 2010 में प्रकाशित हुई। उनके द्वारा लिखी गई यह किताब भी अंतरिक्ष पर आधारित था। जो काफी सफल साबित हुई थी।
  5. ‘जॉर्ज और द बिग बैंग’ – हॉकिंग की यह किताब वर्ष 2011 में प्रकाशित हुई थी। उन्होंने यह किताब बच्चों के लिए लिखा था।

 

जानिए – भारत के महान साइंटिस्ट और गणितज्ञ ” रामानुजन का जीवन परिचय | Ramanujan biography in hindi “

 

स्टीफन हॉकिंग के जीवन पर बनी फिल्म | Biopic of Stephen Hawking

Stephen Hawking Biography in Hindi : Biopic – दोस्तों, वर्ष 2014 में स्टीफन हॉकिंग के जीवन पर एक फिल्म बनाई गई थी, जिसका नाम ” द थ्योरी ऑफ एवरीथिंग “ है। इस फिल्म को हॉलीवुड के डायरेक्टर जेम्स मार्श के द्वारा डायरेक्ट किया था। इस फिल्म में स्टीफन हॉकिंग के जीवन संघर्ष के बारे में दिखाया गया था और यह बताया गया था कि किस प्रकार उन्होंने अपने सपने को पूरा किया था।

 

स्टीफन हॉकिंग का पारिवारिक जीवन | Stephen Hawking Family Life

Stephen Hawking Biography in Hindi : Marriage & Family – स्टीफन हॉकिंग कि शादी वर्ष 1965 में जेन वाइल्ड से हुई थी। हॉकिंग और जेन के कुल तीन बच्चे थे। जिनका नाम रॉबर्ट हॉकिंग, लुसी हॉकिंग और तीमुथियस हॉकिंग है। वर्ष 1995 में हॉकिंग ने इलेन मेसन से दूसरी शादी की थी।

 

पारिवारिक जानकारियां ।

माता-पिता

(Parents)

पिता – फ्रैंक विलियम हॉकिंग

माँ – इसाबेल एलेन हॉकिंग

पत्नी (Wife)

जेन वाइल्ड (पहली पत्नी)

इलेन मेसन (दुसरी पत्नी)

बच्चे (Childrens)

तीन बच्चे- रॉबर्ट हॉकिंग, लुसी हॉकिंग और तीमुथियस हॉकिंग (पहली पत्नी से)

 

स्टीफन हॉकिंग का निधन | Stephen Hawking Death

Stephen Hawking Biography in Hindi : Death – दोस्तों, महान साइंटिस्ट स्टीफन हॉकिंग का निधन 14 मार्च 2018 को 76 वर्ष कि उम्र में हुआ था। वे 8 जनवरी, 1942 को यूके (UK) के ऑक्सफोर्ड में जन्मे थे। उनके पिता एक चिकित्सा विज्ञानी थे, जबकि उनकी मां चिकित्सा अनुसंधान संस्थान में एक सचिव थीं।

 

जानिए – महान साइंटिस्ट ” अल्बर्ट आइंस्टीन का जीवन परिचय | Albert Einstein biography in hindi “

 

स्टीफन हॉकिंग को मिले पुरस्कार और सम्मान | Stephen Hawking Awards and Rewards

Stephen Hawking Biography in Hindi :  दोस्तों, स्टीफन हॉकिंग एक महान वैज्ञानिक थे। इसका अंदाजा इस बात से भी लगाया जा सकता है कि स्टीफन हॉकिंग के पास कुल 13 डिग्रियां थीं। भौतिकी के क्षेत्र में उन्होंने कई खोज भी किए थे। जिसके लिए उन्हें दुनिया भर के कई सम्मान से सम्मानित किया गया था। जिनमें कुछ पुरस्कार और सम्मान इस प्रकार हैं :

2015 : बीबीवीए (BBVA) फाउंडेशन फ्रंटियर्स ऑफ नॉलेज अवार्ड से सम्मानित किया गया था।

2012 : फंडामेंटल फिजिक्स प्राइज पुरस्कार मिला।

2009 : प्रेसिडेंटियल मेडल ऑफ फ्रीडम अवार्ड मिला।

2006 : कोप्ले मेडल से सम्मानित। 

1999 : नायलोर पुरस्कार और लेक्चरशिप सम्मान दिया गया था।

1999 : लिलाइनफेल्ड पुरस्कार (Lilienfeld Prize) मिला था। 

1999 : ‘रॉयल सोसाइटी ऑफ आर्ट’ द्वारा अल्बर्ट मेडल मिला था।

1998 : ‘एंड्रयू जेमेंट अवार्ड से सम्मानित।

1989 : ‘प्रिंस ऑफ अस्टुरियस अवार्ड’ पुरस्कार से सम्मानित।

1988 : ‘वुल्फ पुरस्कार’ से सम्मानित।

1987 : ‘डिराक मेडल ऑफ द इंस्टीट्यूट ऑफ फिजिकल’ मिला।

1985 : आरएएस गोल्ड मेडल से सम्मानित।

1978 : अल्बर्ट आइंस्टीन मेडल से सम्मानित।

1976 : मैक्सवेल मेडल एंड प्राइज और हेइनीमान पुरस्कार (Heineman Prize) मिला था।

1975 : एडिंगटन पदक पुरस्कार मिला।

1966 : एडम्स पुरस्कार से सम्मानित।

 

स्टीफन हॉकिंग के अद्भुत विचार | Stephen Hawking Quotes

“ऊपर सितारों की तरफ देखो अपने पैरों के नीचे नहीं। जो देखते हो उसका मतलब जानने की कोशिश करो और आश्चर्य करो कि क्या है जो ब्रह्माण्ड का अस्तित्व बनाए हुए है। उत्सुक रहो।”

“चाहे ज़िन्दगी जितनी भी कठिन लगे, आप हमेशा कुछ न कुछ कर सकते हैं और सफल हो सकते हैं।”

“मैंने देखा है वो लोग भी जो ये कहते हैं कि सब कुछ पहले से तय है, और हम उसे बदलने के लिए कुछ भी नहीं कर सकते, वे भी सड़क पार करने से पहले देखते हैं।”

“बुद्धिमत्ता बदलाव के अनुरूप ढलने की क्षमता है।”

“विज्ञान केवल तर्क का अनुयायी नहीं है, बल्कि रोमांस और जूनून का भी।” 

“यदि आप हमेशा गुस्सा या शिकायत करते हैं तो लोगों के पास आपके लिए समय नहीं रहेगा।”

“अन्य विकलांग लोगों के लिए मेरी सलाह होगी, उन चीजों पर ध्यान दें जिन्हे अच्छी तरह से करने से आपकी विकलांगता नहीं रोकती, और उन चीजों के लिए अफ़सोस नहीं करें जिन्हे करने में ये बाधा डालती है। आत्मा और शरीर दोनों से विकलांग मत बनें।”

“अतीत, भविष्य की तरह ही अनिश्चित है और केवल सम्भावनों के एक स्पेक्ट्रम के रूप में  मौजूद है।”

“हम अपने लालच और मूर्खता के कारण खुद को नष्ट करने के खतरे में हैं। हम इस छोटे, तेजी से प्रदूषित हो रहे और भीड़ से भरे ग्रह  पर अपनी और अंदर की तरफ देखते नहीं रह सकते।”

“यदि मैं मेरी विकलांगता के लिये गुस्सा करु तो ये मेरे लिए समय को व्यर्थ गवाने जैसा होगा। यदि आप हमेशा शिकायते करते रहोगे और क्रोधित रहोगे तो लोगो के पास आपके लिये समय नही होगा।”

“मेरा लक्ष्य स्पष्ट है, इस ब्रह्माण्ड को पूरी तरह से समझना है, ये जैसा है वैसा क्यों है, और आखिर इसके अस्तित्व का कारण क्या है।”

“मुझे हमेशा यह गर्व रहेगा कि मैंने ब्रह्माण्ड को जानने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, विज्ञान के क्षेत्र में कई नई खोजे की और लोग मेरे इसी योगदान की प्रसंशा करते है।”

“जब किसी व्यक्ति की अपेक्षाएं बिल्कुल खत्म हो जाती है, तो वास्तव में फिर वह हर किसी की सराहना करता है।”

“आप जिस भी काम को करें उसे अपना लक्ष्य बना लें, जैसे ब्रह्माण्ड को समझना ही मैंने अपना लक्ष्य बना लिया है।”

 

स्टीफन हॉकिंग के बारे में पूछे जाने वाले प्रश्नोत्तर (FAQ)।

प्रश्न : स्टीफन हॉकिंग कौन है ?

उत्तर : दोस्तों, स्टीफन विलियम हॉकिंग एक विश्व प्रसिद्ध वैज्ञानिक थे। उन्होंने अपने जीवन में स्पेस-टाइम को लेकर कई शोध किए थे। जिसमें – बिंग बैंग थ्योरी और ब्लैक होल जैसी थ्योरी शामिल है।

प्रश्न : स्टीफन हॉकिंग का जन्म कब हुआ ?

उत्तर : स्टीफन हॉकिंग का जन्म 8 जनवरी 1942 को इंग्लैंड के ऑक्सफोर्ड में हुआ था।

प्रश्न : स्टीफन हॉकिंग की उम्र कितनी थी ?

उत्तर : 76 वर्ष (2018 में)

प्रश्न : स्टीफन हॉकिंग किस देश के थे ?

उत्तर : यूनाइटेड किंगडम (UK) से।

प्रश्न : स्टीफन हॉकिंग की पत्नी कौन थी?

उत्तर : जेन वाइल्ड (पहली पत्नी), और इलेन मेसन (दुसरी पत्नी)

प्रश्न : स्टीफन हॉकिंग किस क्षेत्र के वैज्ञानिक थे ?

उत्तर : भौतिक क्षेत्र के वैज्ञानिक।

प्रश्न : स्टीफन हॉकिंग भारत कब आए थे ?

उत्तर : स्टीफन हॉकिंग, जनवरी 2001 में 16 दिन के दौरे पर भारत आए थे। भारत से लौटने के बाद उन्होंने भारत यात्रा के इस दौरे को शानदार बताया था।

प्रश्न : स्टीफन हॉकिंग इतना प्रसिद्ध क्यों थे ?

उत्तर : स्टीफन हॉकिंग ने भौतिकी (Physics) विषय के ” ब्लैक होल “ पर रिसर्च किया था। जिसमें उन्होंने प्रस्तावित किया कि, ” ब्लैक होल उप-परमाणु कणों का उत्सर्जन करेंगे जब तक कि वे अंततः विस्फोट न करें। ” 

प्रश्न : स्टीफन हॉकिंग की सबसे ज्यादा बिकने वाली पुस्तकें कौन सी हैं ?

उत्तर : स्टीफन हॉकिंग द्वारा लिखी गई पुस्तक ” ए ब्रीफ हिस्ट्री ऑफ टाइम: फ्रॉम द बिग बैंग टू ब्लैक होल्स ” (1988) है। जो सबसे ज्यादा बिकी थी।

प्रश्न : स्टीफन हॉकिंग ने कौन-कौन सी पुस्तकें लिखी है ?

उत्तर : ए ब्रीफ हिस्ट्री ऑफ टाइम, द यूनिवर्स इन ए नटशेल, ब्लैक होल और बेबी यूनिवर्स, जॉर्ज और द बिग बैंग, आदि पुस्तकें लिखी है। 

प्रश्न : स्टीफन हॉकिंग को कौन सी बीमारी थी ?

उत्तर : स्टीफन हॉकिंग को मोटर न्यूरॉन, ‘एमियोट्रोफिक लेटरल स्क्लेरोसिस (Amyotrophic Lateral Sclerosis- ALS)’ नामक एक गंभीर बीमारी थी। इस बीमारी के कारण शरीर के हिस्से धीरे-धीरे काम करना बंद कर देते हैं। और अब तक इस बीमारी का कोई इलाज नहीं ढूंढा जा सका है।

प्रश्न : स्टीफन हॉकिंग पर बनी फिल्म का नाम क्या है ?

उत्तर : वर्ष 2014 में, स्टीफन हॉकिंग के जीवन पर आधारित एक फिल्म बनाई गई थी, जिसका नाम था “द थ्योरी ऑफ एवरीथिंग’। इस फिल्म को हॉलीवुड के डायरेक्टर जेम्स मार्श ने डायरेक्ट किया था।

प्रश्न : स्टीफन हॉकिंग की मृत्यु कब हुई थी ?

उत्तर : स्टीफन हॉकिंग का निधन 14 मार्च 2018 को 76 वर्ष कि उम्र में हुआ था।

 

इन्हें भी पढ़ें :

 

आभार।

साथियों आशा करता हूं कि, आपको हमारा ‘स्टीफन हॉकिंग (Stephen Hawking)’ पर लिखा गया यह लेख पसंद आया होगा। अगर आपको हमारा biographybooks.in का यह ब्लॉग (Blog) और हमारा यह लेख (Article) पसंद आया, तो इसे अपने दोस्तों और अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर जरूर शेयर करें। ताकि और भी लोगों को आपके माध्यम से इसकी जानकारी हो सके। अगर आप हमें फीडबैक देना चाहते हैं तो अपनी प्रतिक्रिया देने के लिए comment में जाकर हमें अपनी प्रतिक्रियाएँ जरूर दे। 

आप हमें हमारे सोशल मीडिया पेज पर भी follow कर सकते हैं। जल्दी ही मिलते हैं एक नए स्टोरी के साथ तब तक के लिए आप सभी मस्त रहें, स्वस्थ रहें।

हमारे ब्लॉग biographybooks.in पर आखिरी तक बने रहने के लिए आप सभी का हृदय की गहराइयों से प्यार भरा धन्यवाद।

 

Advertisement

You may also like...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *