जुडो खिलाड़ी विजय यादव के घर में दो वक्त की रोटी नहीं थी। साइकिल से लिफ्ट लेकर जूडो प्रैक्टिस करने जाते थे। जानिए विजय यादव के संघर्ष की कहानी…

जुडोका विजय यादव की बायोग्राफी | Vijay Yadav Biography in Hindi

विजय यादव का जीवन परिचय (विजय यादव, विकी, जन्म, शिक्षा, परिवार, करियर, गर्लफ्रेंड, जुडोका, संघर्ष, विवाह) | Vijay Yadav Biography in Hindi [Vijay Yadav, Wiki, Birth, Education, Family, Career, Girlfriend, marriage, Struggle]

 

विजय यादव | Vijay Yadav

जूडो खिलाड़ी।


Vijay Yadav Biography in Hindi : दोस्तों, वो कहते हैं ना, कि दिल में अगर कुछ करने का जुनून और जज्बा हो तो रास्ते चाहे कितने भी कठिन क्यों ना हो कामयाबी मिल ही जाती है। आपने भी कई ऐसे महान और सफल लोगों के बारे में पढ़ा होगा। जो अपनी कठिन परिस्थितियों के बावजूद मैदान में डटे रहे और अंततः सफलता हासिल की। चाहे वे महान फुटबॉलर

Advertisement
क्रिस्टीयानो रोनाल्डो या लियोनेल मेसी ही क्यों ना हो। चाहे वह अमेरिका की मशहूर टीवी एंकर ओपरा विनफ्रे या फिर भारत ओलंपिक में गोल्ड दिलाने वाली मैरी कॉम, गीता फोगाट और नीरज चोपड़ा जैसे खिलाड़ी ही क्यों ना हो। इन सभी ने अपनी गरीबी को अपने कामयाबी के रास्ते में कभी नहीं आने दिया और विश्व पटल पर अपनी पहचान बनाई।

दोस्तों, आज हम ऐसे ही एक जुडो खिलाड़ी के बारे में बात करेंगे, जिन्हें भरपेट खाना भी नहीं मिल पाता था। लेकिन फिर भी कई कठिन परिस्थितियों को झेलते हुए,  उन्होंने कई प्रतियोगिता में भारत को गोल्ड मेडल दिलाया। हम बात कर रहे हैं, भारत के चमकते सितारे और जुडोका खिलाड़ी विजय यादव की। जिन्होंने वर्ष 2018 और 2019 के कॉमनवेल्थ गेम्स चैंपियनशिप में भारत के लिए गोल्ड मेडल जीता। और वर्ष 2022 में होने वाले कॉमनवेल्थ गेम्स में भी भारत को एक और मेडल दिलाने के लिए तैयार हैं। तो आइए जानते हैं,  कौन हैं दीपक यादव? और उनके संघर्ष भरे जीवन जीवन के बारे में। तो बनें रहें आज के हमारे ” Vijay Yadav biography in Hindi | विजय यादव का जीवन परिचय ” के इस लेख में। 

 

कौन हैं विजय यादव? | Who is Vijay Yadav?

Daler Mehndi Biography in Hindi : दोस्तों, विजय यादव एक भारतीय जूडोका खिलाड़ी हैं, जिन्होंने वर्ष 2018 और 2019 के कॉमनवेल्थ गेम्स चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीता था। 11 साल पहले जूडोका में अपना करियर बनाने के बाद विजय यादव ने कई खिताब अपने नाम किए हैं।

विजय यादव का जीवन परिचय | Vijay Yadav Biography in Hindi

विजय यादव का जीवन परिचय | Vijay Yadav Biography in Hindi

वर्तमान में, 28 जुलाई 2022 से यूनाइटेड किंगडम के बर्मिंघम मे शुरू होने वाले कॉमनवेल्थ गेम्स-2022 में विजय यादव का चयन किया गया है। उत्तर प्रदेश के विजय यादव, जुडोका में 60 किलोग्राम वर्ग में भारत का प्रतिनिधित्व करने जा रहे हैं। इस प्रतियोगिता में भाग लेने के बाद विजय, भारत को एक बार फिर से कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल दिलाने को तैयार है। तो, विजय यादव के बारे में जानने के लिए बने रहे हमारे साथ ” विजय यादव का जीवन परिचय । Vijay Yadav biography in hindi ” के पेज पर। जानिए भारत को ओलंपिक में गोल्ड मेडल दिलाने वाले ” नीरज चोपड़ा का जीवन परिचय | Neeraj Chopra biography in Hindi “

 

विजय यादव का जीवन परिचय : एक नजर में ।

नाम (Name) : विजय कुमार यादव (Vijay Kumar  Yadav)

जन्म (Birth) : 15 अप्रैल 1996 (26 years)

जन्म स्थान (Birth place) :हरहुआ ब्लॉक महुआरी, सुलेमापुर, लखनऊ (उत्तर प्रदेश)

पिता (Father) : दशरथ यादव

माता (Mother) :  ज्ञात नहीं

गृहनगर (Hometown) :  हरहुआ ब्लॉक महुआरी, सुलेमापुर (उत्तर प्रदेश)

राष्ट्रीयता (Nationality) :  भारतीय

धर्म (Religion) :  हिंदू धर्म

जाति (Caste) : यादव

पेशा (Profession) :  जुडो खिलाड़ी

कैटेगरी (Category) : 60 किलोग्राम भार में।

 

विजय यादव का प्रारंभिक जीवन और शिक्षा  | Vijay Yadav Early Life & Education

Vijay Yadav Biography in Hindi : Early Life – दोस्तों, विजय यादव का जन्म 15 अप्रैल 1996 को उत्तर प्रदेश के हरहुआ विकास खंड के महुआरी, सुलेमापुर गांव में एक बेहद गरीब परिवार में हुआ था। उनके पिता दशरथ यादव गांव में हीं वेलडिंग का काम करते थे। विजय पांच भाई-बहन थे, जिनमें वे तीन बेटों में दूसरे नंबर पर थे। उनके घर में कुल सात लोग हैं।

 

शारीरिक संरचना | Body Measurement

लंबाई (Height)

से० मी०- 167

मी०- 1.67

फीट – 5′ 6″

वजन (Weight)

60 Kg

आंखों का रंग (eye color)

काला
बालों का रंग (hair color)

काला

 

विजय यादव का संघर्ष भरा जीवन  | Vijay Yadav struggling life

Vijay Yadav Biography in Hindi : Struggling life – विजय का परिवार एक बड़ा परिवार था, जिनमें कुल सात लोग थे। जिनमें मम्मी और पापा के अलावा वे पांच भाई-बहन भी थे। उनके पिताजी को वेल्डिंग से इतना पैसा नहीं मिलता था कि, परिवार के लोगों को एक समय का भरपेट खाना भी मिल सके।

इसलिए विजय ने खेल सेंटर पर जाना शुरू कर दिया। विजय यह सोच कर वहां जाया करते थे, ताकि अगर उनका चयन किसी खेल में हो जाता है तो कम से कम उसे भरपेट खाना तो मिलेगा। और खेल में अगर कुछ अच्छा कर देता है तो बाद में सरकारी नौकरी भी मिल जाएगी। जिससे वह अपने परिवार की आर्थिक स्थिति को सुधार सकेगा। 

विजय को जूडो जैसे खेल के बारे में कुछ ज्यादा मालूम नहीं था। और उनकी आर्थिक स्थिति इतनी खराब थी कि, उनके पिता के लिए परिवार में सभी के लिए एक वक्त के संतुलित भोजन की व्यवस्था करना भी मुश्किल था। लेकिन विजय को सिर्फ इतना पता था कि अगर वे कोई भी खेल खेलते हैं, और उनका चयन उत्तर प्रदेश (UP) सरकार की खेल एकेडमी में हो जाता है तो उन्हें भरपेट खाना तो जरूर ही मिलेगा। और यदी सब कुछ अच्छा रहा तो आगे चलकर नौकरी भी मिल ही जाएगी।

इसी सोच के साथ उन्होंने बनारस में ” स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (SAI) “ के सेंटर पर जाना शुरू कर दिया। वहां पर जाकर उन्हें जूडो के बारे में मालूम हुआ।

लेकिन यहां भी उनकी मुश्किलें कम नहीं हुई। घर की आर्थिक स्थिति ज्यादा खराब थी। उनका सेंटर उनके गांव से करीब 10 से 15 किलोमीटर दूर था। और सेंटर पर जाने के लिए उनके पास ऑटो या बस का किराया भी नहीं होता था। लेकिन इसके बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी और इसके लिए उन्होंने वहां तक पहुंचने का रास्ता निकाला। सेंटर तक पहुंचने के लिए वे कभी साइकिल वाले से तो कभी अन्य वाहनों से लिफ्ट ले लेते थे। सेंटर पर जाने के लिए विजय रोज ऐसा ही करते थे। कई बार तो उन्हें पैदल ही जाना पड़ता था, तो कई बार कुछ किलोमीटर के लिए कोई लिफ्ट दे देता था। 

वहां पर कुछ समय ट्रेनिंग लेने के बाद उनका चयन जूडो खेल के आवासीय सेंटर में हो गया। जिसके बाद उन्हें हर तरह की सुविधा मिलने लगी। इसके बाद विजय यादव ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और भारत को कई प्रतियोगिताओं में गोल्ड मेडल दिलाया। जानिए भारत को ओलंपिक पदक दिलाने वाली ” अंजू बॉबी जॉर्ज का जीवन परिचय | Anju bhabhi George biography in Hindi “

 

विजय यादव की उपलब्धियां | Vijay Yadav Achievements

2019 : कॉमनवेल्थ गेम्स चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीता।

2019 : एशिया ओपन जूडो चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीता।

2018 : कॉमनवेल्थ जूडो चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीता।

2018 : एशिया ओपन जूडो चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीता।

 

बर्मिंघम कॉमनवेल्थ 2022 में विजय यादव का चयन | Vijay Yadav selected in Birmingham Commonwealth- 2022

Vijay Yadav biography in Hindi : commonwealth 2022 selection – दोस्तों, 28 जुलाई 2022 से शुरू होने वाले बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स में विजय यादव का चयन किया गया है। यूनाइटेड किंगडम के बर्मिंघम में होने वाले कॉमनवेल्थ गेम्स में विजय यादव जुड़ों में 60 किलोग्राम वर्ग में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।

इस बारे में विजय यादव कहते हैं कि, ” अभी हम लोग जुलाई के दूसरे हफ्ते में यूरोप में चैंपियनशिप खेलने के साथ-साथ ट्रेनिंग कर के एक महीने के बाद लौटे हैं। दिल्ली में हमारा कैंप लगा है। यहां पर हमें हर प्रकार की सुविधा मिल रही है। यूरोप में ट्रेनिंग और चैंपियनशिप में भाग लेने का हमें कॉमनवेल्थ गेम्स में भी जरूर फायदा मिलेगा। “

वे आगे कहते हैं कि, ” मेरे वेट में इंग्लैंड का जूडो प्लेयर है, जिससे मुझे पार पाना होगा। अगर मैं इससे जीत लेता हूं तो मैं मेडल तक का सफर अवश्य तय कर लूंगा। “

विजय कहते हैं कि, ” खेल ने मुझे इन मुश्किलों से बाहर निकाला है, अब देश के लिए कुछ करना है।”

आपको बता दें कि, 22वें राष्ट्रमंडल खेलों का आयोजन इंग्लैंड के बर्मिंघम में हो रहा है, जिसकी शुरुआत 28 जुलाई 2022 से होगी। ये प्रतियोगिता 11 दिनों तक चलेगी और 8 अगस्त को समाप्त हो जाएगी। भारत भी अपने 215 सदस्यीय दल के साथ इस बहु-खेल आयोजन में पदकों के प्रबल दावेदारों में होगा। जिसमें, विजय यादव के अलावा पीवी सिंधु, हिमा दास और लक्ष्य सेन जैसे स्टार्स बर्मिंघम जाने वाली टीम इंडिया का हिस्सा हैं। जबकि टीम इवेंट में भारत की हॉकी टीमें (Indian Hockey Team) और महिला क्रिकेट टीम (Indian Women Team) पहली बार ऐसे किसी आयोजन का हिस्सा होगी।

आपको यह भी बता दें कि, इस प्रतियोगिता में कुल 72 देशों और टेरिटरी से लगभग 5000 एथलीट मेडल और स्पोर्ट्स इवेंट में हिस्सा लेंगे। जानिये कैप्टन कूल कहे जाने वाले ” महेंद्र सिंह धोनी का जीवन परिचय | M.S. Dhoni biography in Hindi “

 

विजय यादव से जुड़े कुछ रोचक तथ्य | Some Interesting Facts About Vijay Yadav

  • विजय यादव का जन्म लखनऊ के एक छोटे से गांव में हुआ था।
  • वह एक बेहद गरीब परिवार से थे, और उनके घर की आर्थिक स्थिति बहुत ही दयनीय थी। उनके पिता वेल्डिंग का काम करते थे।
  • वे कुल पांच भाई बहन थे, जिसमें वे तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर थे।
  • उनके घर की आर्थिक स्थिति इतनी खराब थी कि उनके परिवार को एक वक्त का भरपेट खाना भी नहीं मिलता था।
  • उन्होंने भरपेट खाना खाने के लिए खेल सेंटर ज्वाइन किया था।
  • वे यह सोचकर खेल ट्रेनिंग जाते थे कि, उन्हें कम से कम वहां भर खाना तो मिलेगा, और अगर वह इसमें आगे अच्छा करते हैं तो उन्हें सरकारी नौकरी भी जरूर मिल जाएगी। जिससे वह अपने घर की आर्थिक स्थिति को सुधार सकते हैं।
  • उनका खेल सेंटर उनके घर से 10 से 15 किलोमीटर की दूरी पर था। चांद पहुंचने के लिए उनके पास बस या ऑटो का किराया भी नहीं होता था।
  • खेल सेंटर जाने के लिए वे साइकिल से तो कभी किसी मोटरसाइकिल वाले से लिफ्ट ले लिया करते थे, और कभी-कभी तो वे पैदल ही खेल सेंटर तक जाया करते थे।
  • कुछ समय बाद उनका चयन जूडो खेल के आवासीय सेंटर में हो गया। जिसके बाद उन्हें हर तरह की सुविधा मिलने लगी।
  • वर्तमान में, वे 28 जुलाई 2022 को शुरू होने वाले बर्मिंघम कॉमनवेल्थ- 2022 में भारत की 215 सदस्यीय टीम में शामिल हैं।

 

विजय यादव के बारे में पूछे जाने वाले प्रश्नोत्तर (FAQ)।

प्रश्न : विजय यादव कौन है ?

उत्तर : विजय यादव एक भारतीय जूडो प्लेयर है, और 60 किलोग्राम की कैटेगरी में खेलते हैं। वे 28 जुलाई 2022 से, यूके के बर्मिंघम में शुरू होने वाले कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत की तरफ से हिस्सा ले रहे हैं। वर्ष 2018 और 2019 के कॉमनवेल्थ गेम्स में भी उन्होंने गोल्ड मेडल जीता है।

प्रश्न : विजय यादव का जन्म कब हुआ ?

उत्तर : विजय यादव का जन्म 16 अप्रैल 1996 को महुआरी, सुलेमापुर, लखनऊ (उत्तर प्रदेश) में हुआ था।

प्रश्न : विजय यादव की उम्र कितनी है ?

उत्तर : 26 वर्ष – 2022 मे।

प्रश्न : विजय यादव किस राज्य से हैं ?

उत्तर : उत्तर प्रदेश।

प्रश्न : विजय यादव की शादी किससे हुई हैं ?

उत्तर : विजय यादव अब तक अविवाहित हैं, और अपना पुरा ध्यान अपने करियर पर लगा रहे हैं।

प्रश्न : विजय यादव किसके खिलाड़ी हैं ?

उत्तर : जूडो प्लेयर।

प्रश्न : विजय यादव किस वर्ग में खेलते हैं ?

उत्तर : 60 किग्रा की कैटेगरी में।

प्रश्न : विजय यादव की जाति क्या है ?

उत्तर : हिन्दू, यादव।

प्रश्न :  कॉमनवेल्थ गेम्स- 2022 कहां आयोजित किया जा रहा है ?

उत्तर : यूनाइटेड किंगडम के बर्मिंघम में।

प्रश्न :  कॉमनवेल्थ गेम्स- 2022 कब से शुरू होने वाले हैं ?

उत्तर : 28 जुलाई 2022 से।

प्रश्न :  कॉमनवेल्थ गेम्स- 2022 कब तक चलेगा ?

उत्तर : 8 अगस्त 2022 तक।

 

इन्हें भी पढ़ें :

 

आभार ।

साथियों आशा करता हूं कि, आपको हमारा ‘विजय यादव (Vijay Yadav)’ पर लिखा गया यह लेख पसंद आया होगा। अगर आपको हमारा biographybooks.in का यह ब्लॉग (Blog) और हमारा यह लेख (Article) पसंद आया, तो इसे अपने दोस्तों और अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर जरूर शेयर करें। ताकि और भी लोगों को आपके माध्यम से इसकी जानकारी हो सके। अगर आप हमें फीडबैक देना चाहते हैं तो अपनी प्रतिक्रिया देने के लिए comment में जाकर हमें अपनी प्रतिक्रियाएँ जरूर दे। 

आप हमें हमारे सोशल मीडिया पेज पर भी follow कर सकते हैं। जल्दी ही मिलते हैं एक नए स्टोरी के साथ तब तक के लिए आप सभी मस्त रहें, स्वस्थ रहें।

हमारे ब्लॉग biographybooks.in पर आखिरी तक बने रहने के लिए आप सभी का हृदय की गहराइयों से प्यार भरा धन्यवाद।

 

Advertisement

You may also like...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *