Yogi Adityanath Biography in Hindi | योगी आदित्यनाथ जीवन परिचय

Yogi Adityanath Biography in Hindi | योगी आदित्यनाथ जीवन परिचय

योगी आदित्यनाथ का जीवन परिचय (योगी आदित्यनाथ, विकी, जन्म, शिक्षा, परिवार, राजनीतिक  करियर, सन्यासी जीवन, विवाद, शादी, नेटवर्थ, युपी मुख्य मंत्री) | Yogi Adityanath Biography in Hindi [ Yogi Adityanath, Wiki, Birth, Education, Family, Political Career, Saint Life, Controversies, marriage, Net worth, UP c.m. ]

 

योगी आदित्यनाथ | Yogi Adityanath

भारतीय राजनीतिज्ञ एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री।

Yogi Adityanath Biography in Hindi : दोस्तों, आज हम आपको एक ऐसी शख्सियत के बारे में बताने जा रहे है, जो भारत की राजनीतिक में एक मशहूर नेता है। जिनका नाम आपने कई बार उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों में जरूर सुना होगा। जी, हां हम बात कर रहे हैं, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी नाथ की, जो 5 जून 2022 को, अपना 50 वां जन्मदिन मना रहे हैं। आज के इस लेख में हम बात करेंगे योगी आदित्यनाथ के बारे में। तो आइए जानते हैं, कौन हैं  योगी आदित्यनाथ ? और उनके जीवन परिचय से लेकर उनके अब तक राजनैतिक सफर के बारे में विस्तार से। तो बनें रहें आज के हमारे ” Yogi Adityanath biography in Hindi | योगी आदित्यनाथ का जीवन परिचय ” के इस लेख में।

Advertisement

इन्हें भी पढ़ें :

योगी आदित्यनाथ कौन है | Who is Yogi Adityanath ?

दोस्तों, योगी आदित्यनाथ वर्तमान में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री हैं। वे इसी वर्ष 2022 में, लगातार दूसरी बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बने हैं। जबकी, सन् 19 मार्च 2017 को रविवार के दिन उन्होंने पहली बार यूपी के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी। इसके पहले वे वर्ष 1998 में उन्होंने भारत के बारहवें लोकसभा चुनाव में जीत दर्ज करके महज 26 वर्ष कि उम्र में सांसद के रूप में शपथ ली थी। इसके बाद, वे सबसे कम उम्र के सांसद बन गए थे। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बनने से पहले योगी आदित्यनाथ, वर्ष 1998 से 2017 तक भारतीय जनता पार्टी (BJP) के टिकट पर गोरखपुर लोकसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व भी कर चुके हैं। और भारतीय जनता पार्टी (BJP) की ओर से वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री की कमान अपने हाथों थामे हुए हैं।

वर्त्तमान में, योगी आदित्यनाथ, गोरखनाथ मंदिर के महंत भी हैं, और नाथ पंथ के पारंपरिक अनुष्ठान के अनुसार उन्हें मंदिर का पीठाधीश्वर भी बनाया गया है। वे हिन्दू युवाओं के सामाजिक, सांस्कृतिक और राष्ट्रवादी समूह हिन्दू युवा वाहिनी के संस्थापक भी हैं, तथा इनकी छवि एक प्रखर राष्ट्ररवादी नेता की है।

Yogi Adityanath Biography in Hindi | योगी आदित्यनाथ जीवन परिचय

Yogi Adityanath Biography in Hindi | योगी आदित्यनाथ जीवन परिचय

 

योगी आदित्यनाथ का जीवन परिचय : एक नजर में ।

वास्तविक नाम  :  अजय सिंह बिष्ट (Ajay Singh Bisht)

उपनाम :  महंत योगी आदित्यनाथ, योगी

जन्म  :   05 जून 1972 (50 वर्ष – 2022 में)

जन्म स्थान  :  पिचूर गाँव, पौड़ी गढ़वाल, उत्तराखंड (भारत)

पिता :  आनंद सिंह बिष्ट

माता :  सावित्री देवी

गृहनगर :  गोरखपुर, उत्तरप्रदेश, (भारत)

आवास :  मुंबई, महाराष्ट्र (भारत)

स्कुलिंग :  पुरी प्राइमरी स्कूल, उत्तराखंड

विश्वविद्यालय :  गढ़वाल यूनिवर्सिटी, श्रीनगर, उत्तराखंड (भारत)

शैक्षणिक योग्यता :  गणित में स्नातक (B.Sc)

राशि :  मिथुन राशि

राष्ट्रीयता  :  भारतीय

धर्म :  हिन्दू (नाथ संप्रदाय)

जाति : ठाकुर

पेशा (Profession) :  भारतीय राजनीतिज्ञ, धार्मिक मिशनरी

राजनीतिक दल  : भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)

Website  : bjp.org

अध्यात्मिक गुरु :  महंत अवैद्यनाथ महाराज

प्रसिद्ध : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं एक महंत के रूप में।

संपत्ति (Networth) : लगभग 72 लाख 

Website :  yogiadityanath.in

 

योगी आदित्यनाथ का प्रारंभिक जीवन  | Yogi Adityanath Early Life

Yogi Adityanath Biography in Hindi : योगी आदित्यनाथ का जन्म 05 जून 1972 को उत्तराखंड के पौढ़ी गढ़वाल जिले में स्थित यमकेश्वर तहसील के पंचूर गांव में एक गढ़वाली क्षत्रिय परिवार में हुआ था। उनका पुरा नाम अजय सिंह बिष्ट है। उनके पिता का नाम, आनंद सिंह बिष्ट है, जो एक फॉरेस्ट रेंजर और गोरखनाथ मंदिर के महंत थे। सेवानिवृत्त होने के बाद आदित्यनाथ के पिता ने ट्रांसपोर्ट संचालन का भी काम किया था। जबकी, योगी आदित्यनाथ की माँ सावित्री देवी एक कुशल गृहिणी है।

योगी आदित्यनाथ के तीन भाई और तीन बहने हैं। वे अपने सात भाई बहनों में पांचवी नंबर पर हैं। जबकि उनके एक भाई महेंद्र सिंह बिष्ट, भारतीय सेना में कार्यरत है। उनके दो और भाई कॉलेज में कार्यरत हैं।

 

योगी आदित्यनाथ की शिक्षा  | Yogi Adityanath Education

Yogi Adityanath Biography in Hindi : योगी आदित्यनाथ ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा पौड़ी उत्तराखंड के प्राथमिक विद्यालय से पुरी की। प्राथमिक शिक्षा पूरी करने के बाद, उन्होंने हेमवती नंदन बहुगुणा विश्वविद्यालय से गणित और विज्ञान में स्नातक की डिग्री हासिल की। इसके बाद योगी ने गणित में एमएससी की शिक्षा प्राप्त करने के लिए उन्होंने विश्वविद्यालय में दाखिला तो लिया, परंतु राम मंदिर में हो रहे आंदोलन के कारण उनका मन विचलित हो गया और इनका ध्यान पढ़ाई से हट गया।

 

शारीरिक संरचना (Body Measurement) ।

लंबाई (Height)

से० मी०- 163

मी०- 1.63

फीट – 5′ 4″

वजन (Weight)

72 Kg

आंखों का रंग (eye color)

काला
बालों का रंग (Hair color)

काला

 

योगी आदित्यनाथ का सन्यासी जीवन | Yogi Adityanath Saint Life

Yogi Adityanath Biography in Hindi : वर्ष 1993 में गणित में एमएससी की पढ़ाई के दौरान, आदित्यनाथ को गुरु गोरखनाथ पर शोध करने का मौका मिला। जिसके लिए वे गोरखपुर आए और गोरखपुर में अपने चाचा महंत अवैद्यनाथ से मिलने के बाद हुए उनकी शरण में चले गए और उनसे दीक्षा प्राप्त की। दीक्षा ग्रहण करने के बाद वर्ष 1994 में वे पूर्ण संन्यासी हो गए। दीक्षा ग्रहण करने और सन्यासी बनने के बाद उनका नाम अजय सिंह बिष्ट से योगी आदित्यनाथ हो गया। सन्यासी जीवन ग्रहण करने के बाद योगी आदित्यनाथ जी ने घर त्यागने, और परिवार त्यागने के बाद देशसेवा और समाज सेवा करने का संकल्प लिया।

12 सितंबर 2014 को गोरखनाथ मंदिर के पूर्व महन्त अवैद्यनाथ के निधन के बाद, पुणे गोरखनाथ मंदिर का महंत बनाया गया। और इसके 2 दिन बाद ही उन्हें, नाथ पंथ के पारंपरिक अनुष्ठान के अनुसार मंदिर का पीठाधीश्वर बनाया गया। आदित्यनाथ, गोरखनाथ मन्दिर के पूर्व महन्त अवैद्यनाथ के उत्तराधिकारी हैं। महज 22 वर्ष की उम्र में योगी ने सांसारिक जीवन त्यागकर सन्यासी जीवन अपना लिया था।

 

योगी आदित्यनाथ का राजनैतिक जीवन | Yogi Adityanath Political Career

Yogi Adityanath Biography in Hindi : यदि देखा जाए तो, योगी आदित्यनाथ जी का राजनीतिक जीवन बचपन में ही शुरू हो गया था। कॉलेज में आने के बाद, आदित्यनाथ जी की गिनती अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के एक उभरते हुए नेता के रूप में होने लगी थी। जिसके बाद उन्होंने छात्र चुनाव संघ में लड़ने का मन बनाया। लेकिन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने उन्हें टिकट नहीं दिया। जिसके बाद आदित्यनाथ ने निर्दलीय सदस्य के रूप में अपना नामांकन दाखिल किया और वर्ष 1992 में निर्दलीय से खड़े होते हुए चुनाव हार गए।

 

भारतीय जनता पार्टी में हुए शामिल | Join Bharatiya Janata Party (BJP)

Yogi Adityanath Biography in Hindi : भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने के बाद, योगी आदित्यनाथ जी ने सबसे पहले वर्ष 1998 में गोरखपुर से भाजपा प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ा और जीत हासिल की। उस समय उनकी उम्र मात्र 26 वर्ष की थी। वर्ष 1998 में ही 26 वर्ष की छोटी उम्र में योगी आदित्यनाथ जी ने 12वीं लोकसभा (1998-99) के सबसे युवा सांसद के रूप में शपथ ली। इसके बाद, अगले वर्ष 1999 में वे एक बार फिर से गोरखपुर के सांसद चुने गए।

वर्ष 1998 से 1999 तक वे सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत, खाद्य आपुर्ति व नागरिक आपुर्ति की उप समिति बी में कार्यरत रहे थे। इसके साथ उन्होंने शर्करा और खाद्य तेल विभाग में भी कार्य किया है। वह गृह मंत्रालय की सलाहकार समिति के भी सदस्य रह चुके हैं।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, योगी आदित्यनाथ जी से पहले उनके आध्यात्मिक गुरु तथा गोरखनाथ मठ के पूर्व महन्त, महन्त अवैद्यनाथ भी भारतीय जनता पार्टी से 1991 तथा 1996 का लोकसभा चुनाव जीत चुके हैं।

अप्रैल 2002 में, योगी आदित्यनाथ जी ने ‘हिंदू युवा वाहिनी’ का गठन किया। वर्ष 1999 के बाद, वर्ष 2004, 2009 तथा 2014 में वे सांसद चुने गए थे। वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में तो भाजपा को पुर्ण बहुमत मिला और इसके बाद उत्तर प्रदेश में 12 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हुए। इस उपचुनाव में योगी आदित्यनाथ में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और प्रचार में शामिल हुए। लेकिन परिणाम निराशाजनक रहा। इसके बाद वर्ष 2017 के विधानसभा चुनावों में भी बीजेपी (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने योगी आदित्यनाथ के द्वारा पूरे राज्य में प्रचार कराया गया था। क्योंकि उत्तर प्रदेश में वे एक प्रचलित चेहरा थे। पुरे प्रदेश में प्रचार करने के लिए उन्हें एक हेलीकॉप्टर भी दिया गया था।

योगी आदित्यनाथ | Yogi Adityanath

योगी आदित्यनाथ | Yogi Adityanath

 

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में ली शपथ। Yogi Adityanath as Chief minister of UP

Yogi Adityanath Biography in Hindi : उसी दौरान, वर्ष 2016 में उत्तर प्रदेश के गोरखनाथ मंदिर में एक सभा आयोजित की गई, जिसमें आरएसएस (RSS) के सभी नेता शामिल हुए थे। इस सभा में योगी आदित्यनाथ को उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने का फैसला लिया गया। इस सभा में संतो का यह मत था कि, वर्ष 1992 में जब संतो ने इकट्ठा होकर राम मंदिर बनाने का निर्णय लिया था, तब मंदिर का ढांचा तोड़ दिया गया था। जिसके बाद से यह फैसला अदालत में लंबित था। संतो के अनुसार, अगर सुप्रीम कोर्ट का फैसला हमारे पक्ष में भी आया, तो भी मुलायम या मायावती के रहते राम मंदिर नहीं बन पायेंगा। इसके लिए हमें योगी आदित्यनाथ को मुख्यमंत्री बनाना होंगा।

उसके बाद वर्ष 2017 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में बीजेपी की जीत हुई और, 19 मार्च 2017 को उत्तर प्रदेश में हुए, बीजेपी (BJP) के विधायक दल की बैठक में योगी आदित्यनाथ को विधायक दल का नेता चुना गया और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री पद का पदभार सौंपा गया। इस प्रकार उन्होंने 19 मार्च 2017 को योगी आदित्यनाथ जी ने पहली बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में योगी आदित्यनाथ

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में योगी आदित्यनाथ

यहां आपको यह बता दें कि, उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में स्थित गोरखनाथ मंदिर में लोगों की बहुत आस्था है और मकर संक्राति में हर धर्म के लोग उस दिन इस मंदिर में खिचड़ी चढ़ाने आते है। जिसके चलते यह लोगों के लिए आस्था का क्रेन्द्र बना हुआ है। मंहत दिग्विजय नाथ ने इस मंदिर को लगभग 52 एकड़ जमीन में फैलाया था। जिसके पश्चात, मंहत अवैद्यनाथ ने इस मंदिर को आगे बढ़ाया था। और अब इस मंदिर की जिम्मेदारी योगी आदित्यनाथ जी के कंधो पर है।

वर्ष 2022 में भी, उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपने सहयोगी दलों के साथ मिलकर कुल 273 सीटों पर जीत दर्ज कि और योगी आदित्यनाथ जी ने एक बार फिर से, 25 मार्च 2022 को दूसरी बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली।

 

योगी आदित्यनाथ की पसंदीदा चीजें | Favorite Things

पसंदीदा खाना

गाहद (जो की पर्वतीय क्षेत्र में पायी जाती हैं। )
पसंदीदा नेता

नरेंद्र मोदी

शौक (Hobbies)

तैराकी, बैडमिंटन खेलना, पशुओं के साथ खेलना

 

इन्हें भी पढ़ें :

 

निजी जीवन (Personal Life)

Yogi Adityanath Biography in Hindi : योगी आदित्यनाथ का जन्म उत्तराखंड के पौढ़ी गढ़वाल जिले में स्थित पंचूर गांव के एक गढ़वाली क्षत्रिय परिवार में हुआ था। उनके पिता एक फॉरेस्ट रेंजर और गोरखनाथ मंदिर के महंत थे। फॉरेस्ट रेंजर की नौकरी से सेवानिवृत्त होने के बाद योगी जी के पिता ने ट्रांसपोर्ट संचालन का भी काम किया था।

गौरतलब है कि 2 साल पहले अप्रैल 2020 में, दिल्ली AIIMS में 40 दिनों तक दाखिल रहने के बाद 89 वर्षीय के आनंद सिंह बिष्ट का निधन हो गया था। आनंद सिंह बिष्ट, योगी आदित्यनाथ जी के पिता हैं। योगी आदित्यनाथ जी के बड़े भाइयों में से एक भाई भारतीय सेना में कार्यरत हैं और अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

आज योगी जी 50 वर्ष के हो गए हैं, और अपना 50 वां जन्मदिन मना रहे हैं। वर्तमान में वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री हैं उन्होंने मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में पहली बार 19 मार्च 2017 को 21 में मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। वर्तमान में भी उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री के रूप में दूसरा कार्यकाल संभाल रहे हैं।

पारिवारिक जानकारियां ।

माता-पिता

(Parents)

पिता – आनंद सिंह बिष्ट

माँ – सावित्री देवी

भाई-बहन (Siblings)

भाई – मानेंद्र, महेंद्र सिंह बिष्ट, शैलेन्द्र मोहन

बहन – पुष्पा देवी, कौशल्या देवी, शशि देवी

वैवाहिक स्थिति

अविवाहित
अफेयर (Affairs)

नहीं

 

योगी आदित्यनाथ से जुड़े विवाद | Yogi Adityanath Controversies

Yogi Adityanath Biography in Hindi : जब इंसान एक मुकाम हासिल कर लेता है तो उनका सामना विवादों से भी होता है। और योगी आदित्यनाथ जी के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। वह भी कई बार विवादों में घिरे रहे हैं।

  1. योगी आदित्यनाथ जी पर अन्य धार्मिक लोगो के धर्मांतरण कराने के आरोप लगे हैं। वर्ष 2005 में, आदित्यनाथ जी ने कथित रूप से एक शुद्धि अभियान का नेतृत्व किया था जिसमें ईसाइयों को हिंदू धर्म के रूपांतरण में शामिल किया गया था। एक ऐसे उदाहरण में, उत्तर प्रदेश के ऐटा शहर में 1800 ईसाई कथित रूप से हिंदू धर्म में परिवर्तित हुए थे।
  2. जनवरी 2007 की बात है, गोरखपुर में मुहर्रम के दौरान हिंदू समूह और मुसलमानो के बीच हुए विवाद में, राज कुमार अग्रराही नाम का एक व्यक्ति घायल हो गया था जिसके बाद उसे स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इस घटना के बाद, योगी जी को उनके उत्तेजक भाषणों के लिए गिरफ्तार किया गया था। जिनकी वजह से गोरखपुर में दंगे भड़के थे।
  3. वर्ष 2015 में योगी जी ने यह टिप्पणी कि, की ” जो व्यक्ति योग के कारण सूर्य नमस्कार का विरोध करते हैं, वह भारत छोड़ सकते हैं।” उन्होंने आगे कहा कि, ” जो लोग सूर्य नमस्कार के रूप में सूर्य भगवान में साम्प्रदायिकता देखते हैं। उनसे मेरा अनुरोध है कि वह अपने जीवन को त्याग दें।” उनके द्वारा दी गई इस टिप्पणी के बाद से वह विवादों में आए थे।
  4. मीडिया में असहिषुणता को लेकर योगी आदित्यनाथ के शाहरुख खान पर विवादास्पद टिप्पणी के बाद से विवादों में रहे थे। इस टिप्पणी में उन्होंने शाहरुख खान की तुलना पाकिस्तानी आतंकवादी हाफिज सईद से के थे इसमें उन्होंने कहा था कि, ” शाहरुख खान को यह याद रखना चाहिए कि भारत एक की बहुसंख्यक आबादी ने ही उन्हें स्टार बनाया है। और यदि वह सब लोग उनकी फिल्मों का बहिष्कार कर देंगे तो उन्हें सड़कों पर घूमना पड़ेगा। और यह दुर्भाग्यपूर्ण बात है कि शाहरुख खान, हाफिज सईद की वाणी बोल रहे हैं।

 

योगी आदित्यनाथ से जुड़े कुछ रोचक तथ्य | Some Interesting Facts About Yogi Adityanath

  • क्या योगी आदित्यनाथ जी धूम्रपान करते हैं? ज्ञात नहीं।
  • क्या योगी आदित्यनाथ जी शराब पीते हैं?  ज्ञात नहीं।
  • योगी आदित्यनाथ जी का जन्म उत्तराखंड के पौढ़ी गढ़वाल जिले में स्थित पंचूर गांव के एक गढ़वाली क्षत्रिय परिवार में हुआ था।
  • योगी आदित्यनाथ जी ने 21 वर्ष की आयु में अपना घर छोड़ दिया था और 90 के दशक में सक्रिय रूप से राम मंदिर आंदोलन से जुड़ गए थे।
  • योगी आदित्यनाथ जी युवा अवस्था में कॉलेज में थे तभी से वह राजनीतिक से जुड़े हुए हैं।
  • उन्होंने ऋषिकेश में गोरखनाथ मंदिर में महंत अवैद्यनाथ से दीक्षा प्राप्त की और उनके उत्तराधिकारी बने।
  • दीक्षा प्राप्त करने के बाद वह अजय सिंह बिष्ट से योगी आदित्यनाथ हो गए।
  • वर्ष 1996 से योगी जी, भारतीय राजनीतिक में सक्रिय हैं।
  • गोरखपुर निर्वाचन क्षेत्र से 1998 में उन्हें 12वी लोकसभा के सदस्य के रूप में चुना गया। उस समय वह लोकसभा के सबसे कम उम्र के युवा सदस्य बने।
  • अब तक योगी जी एक ही निर्वाचन क्षेत्र, गोरखपुर से पाँच बार सासंद रहे है।
  • योगी जी से पहले उनके आध्यात्मिक गुरु और महंत अवैद्यनाथ जी भी हिन्दू महासंघ के अध्यक्ष थे। जबकी, दोनों ने अपने चुनाव के दौरान हिंदुत्व का एजेंडा रखा था।
  • योगी जी ‘हिन्दू युवा वाहिनी’ के संस्थापक भी हैं। यह युवाओ की एक सामाजिक, सांस्कृतिक, और राष्ट्रवादी संस्था है, और यह पूर्वी उत्तर प्रदेश के हिन्दुओ में बहुत लोकप्रिय है।
  • पार्टी में बहुत लोकप्रिय होने के बाद भी योगी जी का भाजपा से अच्छे संबंध नहीं थे। एक दशक तक योगी जी का पार्टी के साथ तनावपूर्ण संबंध रहा था। 
  • योगी एक पशु प्रेमी हैं।
  • 19 मार्च 2017 को वह उत्तर प्रदेश के 21वें मुख्यमंत्री बने।
  • 25 मार्च 2022 को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में अपने दूसरे और प्रदेश के 22वें मुख्यमंत्री कार्यकाल की शपथ ली। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय ग्रह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत 12 प्रदेशों के मुख्यमंत्री और कई केंद्रीय मंत्री मौजूद थे।
  • उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में योगी आदित्यनाथ जी का यह दूसरा कार्यकाल है, जो वर्ष 2027 तक का है।
  • योगी आदित्यनाथ जी, इस वर्ष अपना 50 वां जन्मदिन मना रहे हैं।

 

योगी आदित्यनाथ के बारे में पूछे जाने वाले प्रश्नोत्तर (FAQ)।

प्रश्न : योगी आदित्यनाथ कौन है ?

उत्तर : वर्तमान समय में योगी आदित्यनाथ, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं गोरखपुर के प्रसिद्ध गोरखनाथ मन्दिर के महन्त है। आज ही अपना 50 वां जन्मदिन मना रहे हैं।

 

प्रश्न : योगी आदित्यनाथ का जन्म कब हुआ ?

उत्तर : योगी आदित्यनाथ का जन्म 5 जून 1972 को उत्तराखंड के पौढ़ी गढ़वाल जिले में स्थित यमकेश्वर तहसील के पंचूर गांव के एक गढ़वाली क्षत्रिय परिवार में हुआ था।

 

प्रश्न : योगी आदित्यनाथ की उम्र कितनी है ?

उत्तर : वर्तमान में योगी आदित्यनाथ 50 वर्ष (2022 मे) के हैं, और आज वह अपना 50वां जन्मदिन मना रहे हैं।

 

प्रश्न : योगी आदित्यनाथ किस राज्य से हैं ?

उत्तर : योगी आदित्यनाथ भारत के उत्तराखंड राज्य से हैं।

 

प्रश्न : योगी आदित्यनाथ की शादी किससे हुई हैं ?

उत्तर : योगी आदित्यनाथ एक ब्रह्मचारी और उत्तर प्रदेश के प्रसिद्ध गोरखनाथ मंदिर के महंत हैं। एक महंत बनने के बाद में उन्होनें सांसारिक जीवन का त्याग कर दिया था। इसलिए उन्होंने शादी नहीं की है।

 

प्रश्न : वर्ष 2022 में योगी आदित्यनाथ की नेटवर्थ कितनी हैं ?

उत्तर : वर्ष 2022 में योगी आदित्यनाथ की नेटवर्थ $1 मिलियन डॉलर ( ₹ 72 लाख भारतीय रुपए लगभग)  के आसपास बताई जा रही है।

 

प्रश्न : योगी आदित्यनाथ जी किस राज्य के मुख्यमंत्री हैं ?

उत्तर : योगी आदित्यनाथ, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री हैं।

 

प्रश्न : योगी आदित्यनाथ कितनी बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बने हैं ?

उत्तर : योगी आदित्यनाथ जी लगातार दूसरी बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बने हैं। उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री के रूप में यह उनका दूसरा कार्यकाल है।

 

प्रश्न : योगी आदित्यनाथ पहली बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री कब बने थे ?

उत्तर : योगी आदित्यनाथ जी ने 19 मार्च 2017 को पहली बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी।

 

प्रश्न : योगी आदित्यनाथ ने दूसरी बार मुख्यमंत्री के रूप में कब शपथ ली थी ?

उत्तर : योगी आदित्यनाथ ने, 25 मार्च 2022 को दूसरी बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में यह उनका दूसरा कार्यकाल है, जो वर्ष 2027 तक का है।

 

प्रश्न : योगी आदित्यनाथ की जाति क्या है ?

उत्तर : योगी आदित्यनाथ, क्षत्रिय परिवार से ताल्लुक रखते हैं, और ठाकुर जाति के हैं।

 

प्रश्न : योगी आदित्यनाथ किस पार्टी से हैं ?

उत्तर : योगी आदित्यनाथ भारतीय जनता पार्टी (BJP) से हैं।

 

प्रश्न : योगी आदित्यनाथ किस मंदिर के महंत हैं ?

उत्तर : योगी आदित्यनाथ, उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में गोरखनाथ मंदिर के महंत हैं।

 

प्रश्न : योगी आदित्यनाथ अपना कौन सा जन्मदिन मना रहे हैं ?

उत्तर : वर्तमान में योगी आदित्यनाथ 50 वर्ष (2022 मे) के हैं, और आज वह अपना 50वां जन्मदिन मना रहे हैं।

 

इन्हें भी पढ़ें :

 

आभार ।

साथियों आशा करता हूं कि, आपको हमारा ‘योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath)’ पर लिखा गया यह लेख पसंद आया होगा। अगर आपको हमारा biographybooks.in का यह ब्लॉग (Blog) और हमारा यह लेख (Article) पसंद आया, तो इसे अपने दोस्तों और अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर जरूर शेयर करें। ताकि और भी लोगों को आपके माध्यम से इसकी जानकारी हो सके। अगर आप हमें फीडबैक देना चाहते हैं तो अपनी प्रतिक्रिया देने के लिए comment में जाकर हमें अपनी प्रतिक्रियाएँ जरूर दे। 

आप हमें हमारे सोशल मीडिया पेज पर भी follow कर सकते हैं। जल्दी ही मिलते हैं एक नए स्टोरी के साथ तब तक के लिए आप सभी मस्त रहें, स्वस्थ रहें।

हमारे ब्लॉग biographybooks.in पर आखिरी तक बने रहने के लिए आप सभी का हृदय की गहराइयों से प्यार भरा धन्यवाद।

 

Advertisement

You may also like...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *