शुगर कॉस्मेटिक के फाउंडर विनीता सिंह की बायोग्राफी | SUGAR Cosmetics Founder And CEO Vineeta Singh Biography in Hindi

शुगर कॉस्मेटिक के फाउंडर विनीता सिंह की बायोग्राफी | SUGAR Cosmetics Founder And CEO Vineeta Singh Biography in Hindi

 

शार्क टैंक इंडिया कि शार्क विनीता सिंह का जीवन परिचय (विनीता सिंह, विकी, उम्र, शिक्षा, करियर, स्ट्रगल, व्यवसाय, शुगर कॉस्मेटिक, शादी, पति, बच्चे, शार्क टैंक इंडिया) | SUGAR Cosmetics Founder And CEO Vineeta Singh Biography in Hindi [ Vineeta Singh, Birth, Age, Career, Struggle, SUGAR Cosmetics, Husband, Children, Shark Tank India, Networth)

 

विनीता सिंह

(Vineeta Singh)

शुगर कॉस्मेटिक्स के सीईओ एवं को-फाउंडर।

एक ऐसी महिला एंटरप्रेन्योर जिन्होंने कुछ नया करने के लिए अपनी एक करोड़ के पैकेज की नौकरी ठुकरा दी, और खुद का बिजनेस स्टार्ट किया और आज वे दुनिया के सफल बिजनेस वूमेन में से एक हैं। जी हां, हम बात कर रहे हैं- शुगर कॉस्मेटिक्स (SUGAR Cosmetics) की सीईओ और को-फाउंडर, विनीता सिंह की।

विनीता सिंह गुजरात के रहने वाली हैं, और वह ‘शुगर कॉस्मेटिक्स’ की सीईओ और को-फाउंडर हैं। शुगर कॉस्मेटिक्स महिलाओं के लिए ‘ब्यूटी प्रोडक्ट’ उत्पाद बनाती है। विनीता ने इस कंपनी की शुरुआत वर्ष 2012 में अपने पति के साथ मिलकर की थी। विनीता ने अपने बिजनेस कि शुरुआत 1 करोड़ रुपए के हाई पेइंग जॉब को छोड़कर ₹10 हजार रूपये प्रति माह के वेतन से शुरू की थी। आज उनकी कंपनी 3000 करोड़ रुपए की वैल्यूएशन की कंपनी बन चुकी है।

Advertisement

अपनी मेहनत और लगन से विनीता ने बिजनेस की दुनिया में एक नया मुकाम हासिल किया है। हाल ही में वर्ष 2021 मे विनीता सिंह को द इकोनॉमिक टाइम्स द्वारा 40 अंडर-40 अवार्ड 2020 से सम्मानित किया है। जबकि इसी वर्ष दिसंबर 2021 मे विनीता को  व्यापार में फोर्ब्स की सबसे शक्तिशाली महिला (MPW) के कवर पर विशेष रुप से प्रदर्शित किया गया था। विनीता को वर्ष 2013 में साउथ अफ्रीका में दुनिया के सबसे बड़े अल्ट्रा मैराथन में अप और डाउन रन पूरा करने के लिए ‘कॉमरेड बैक टू बैक’ मेडल भी दिया गया था।

शुगर कॉस्मेटिक के फाउंडर विनीता सिंह की बायोग्राफी | SUGAR Cosmetics Founder And CEO Vineeta Singh Biography in Hindi

शुगर कॉस्मेटिक के फाउंडर विनीता सिंह की बायोग्राफी | SUGAR Cosmetics Founder And CEO Vineeta Singh Biography in Hindi

इसके अलावा विनीता सिंह, दिसंबर 2021 में शुरू हुए एक भारतीय टेलीविजन रियलिटी शो ‘शार्क टैंक इंडिया’ के सात शार्कस् में से एक हैं। आपको बता दें कि, शार्क टैंक इंडिया मौका देता है, भारत के नए एंटरप्रेन्योर को फंड मुहैया करने और अपने बिजनेस को स्कैल-अप करने में। जिसमें उनकी मदद करते हैं शार्क टैंक इंडिया के सातों शार्कस्। 

तो आइए जानते हैं आज के इस लेख में, विनीता सिंह की जीवनी, उनके करियर से लेकर शुगर कॉस्मेटिक की स्थापना और शार्क टैंक इंडिया के जज बनने तक के पूरे सफर के बारे में :

 

इन्हें भी पढ़ें :

इंदिरा नूई की जीवनी

किरण मजूमदार शॉ की जीवनी

सावित्री जिंदल की जीवनी

 

विनीता सिंह का जीवन परिचय : एक नजर में ।

नाम  :   विनीता सिंह (Vineeta Singh)

जन्म  :   वर्ष 1983 (आयु 39 वर्ष)

जन्म स्थान  :  आनंद, गुजरात (भारत)

पिता :  तेज सिंह

गृहनगर :   आनंद, गुजरात (भारत)

आवास  :  मुंबई, महाराष्ट्र

स्कूलिंग  :  दिल्ली पब्लिक स्कूल आर के पुरम, नई दिल्ली

शिक्षण संस्थान :  इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, मद्रास (2001-2005),

इंडियन इन्स्टिट्यूट ऑफ मॅनेजमेंट, अहमदाबाद (2005- 2007)

शैक्षणिक योग्यता  :   बी टेक, एमबीए

धर्म  :   हिन्दु

राष्ट्रीयता  :   भारतीय

पेशा (Profession) :  व्यवसायी, आंत्रप्रेन्योर

व्यापार (Business) :  शुगर कॉस्मेटिक की को-फाउंडर और सीईओ।

स्थापित :  वर्ष 2012 मे स्थापित

वेबसाइट (Website) :   sugarcosmetics.com

वैवाहिक स्थिति  :   विवाहित

पति :  श्री कौशिक मुखर्जी (वि. वर्ष 2011)

नेटवर्थ :  ₹59 करोड़ (वर्ष 2022, वर्तमान मे)

प्रसिद्दि (Famous For) : शार्क टैंक इंडिया के जज।

 

विनीता सिंह का प्रारंभिक जीवन (Early Life) ।

विनीता सिंह का जन्म वर्ष 1983 में गुजरात के आनंद में हुआ था। उनके पिता का नाम तेज सिंह है। उनके माता पिता पेशे से एक डॉक्टर हैं। बचपन के दिनों में विनीता अपने नानी के साथ गुजरात के भावनगर में रहा करती थीं। लेकिन कुछ समय बाद, जब उनके पिता को दिल्ली एम्स (AIIMS) से ऑफर आया तो, उनके माता-पिता जल्द ही गुजरात से दिल्ली शिफ्ट कर गए। जिसके बाद विनीता भी दिल्ली में रहने लगी, और दिल्ली में ही उनका पालन-पोषण हुआ। विनीता अपने माता-पिता की इकलौती बेटी हैं।

विनीता के पिता दिल्ली एम्स में एक डॉक्टर के पद पर जबकि उनकी मां माता IMCR में एक डॉक्टर के पद पर कार्यरत थे। विनीता ने अपनी स्कूली शिक्षा दिल्ली से ही पूरी की थी।

दिल्ली में रहने के दौरान, अपने 10 वर्ष की उम्र में स्कूल के दिनों में विनीता ने अपनी एक दोस्त के साथ मिलकर एक मैगजीन बनाई, जिसे वह डोर टू डोर मात्र ₹3 में बेचा करती थी। इस बारे में वे बताती हैं कि, ‘एक ₹3 की मैगजीन बेचने में भी उन्हें इतनी परेशानी होती थी कि लोग ₹3 की मैगजीन भी नहीं खरीदे थे।’

 

शिक्षा (Education)

विनीता सिंह ने अपनी स्कूली शिक्षा दिल्ली के दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस), आरके पुरम से पुरी की। अपनी स्कूली शिक्षा पूरी करने के बाद विनीता ने वर्ष 2005 में इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, मद्रास (IIT, Madras) से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में बीटेक डिग्री हासिल की। इसके बाद उन्होंने MBA करने के लिए इंडियन इन्स्टिट्यूट ऑफ मॅनेजमेंट, अहमदाबाद (IIM, Ahmedabad) में प्रवेश लिया और वहां से एमबीए की डिग्री हासिल की।

 

शारीरिक संरचना (Body Measurement) ।

लंबाई

से० मी०- 182

मी०- 1.82

फीट इंच- 6 फीट

वजन

64 Kg

आंखों का रंग 

भुरा
बालों का रंग

काला

 

निजी जीवन (Personal Life)

विनीता सिंह ने 4 दिसंबर 2011 को अपने दोस्त श्री कौशिक मुखर्जी से शादी की। कौशिक मुखर्जी वर्तमान में शुगर कॉस्मेटिक्स के सह-संस्थापक हैं। इस दंपत्ति के दो बेटे हैं, जिनका नाम- विक्रांत मुखर्जी और रणवीर मुखर्जी है।

कौशिक मुखर्जी ने भी आईआईएम अहमदाबाद से ही अपनी MBA की पढ़ाई पूरी की थी। पढ़ाई के दौरान ही विनीता और कौशिक में दोस्ती हुई और बहुत ही जल्द वे अच्छे दोस्त बन गए। जिसके बाद वर्ष 2011 में उन्होंने शादी कर ली। 

विनीता सिंह एक सफल एंटरप्रेन्योर होने के साथ-साथ एक अच्छी एथलीट भी हैं। उन्हें फिट रहना काफी पसंद है, और फिटनेस का जुनून भी है। उनका यह जुनून एक ऐसा जुनून है कि, 6 महीने की गर्भवती होने के बावजूद उन्होंने मैराथन दौड़ मे हिस्सा लिया। विनीता एक ट्रायथलीट और अल्ट्रा मैराथनर होने के साथ एक साइकिलिस्ट और स्विमर भी हैं।

विनीता को वर्ष 2013 में साउथ अफ्रीका में दुनिया के सबसे बड़े अल्ट्रा मैराथन में अप और डाउन रन पूरा करने के लिए ‘कॉमरेड बैक टू बैक’ मेडल भी दिया गया था। सोशल मीडिया पर विनीता के फॉलोअर्स उनकी फिटनेस से काफी प्रभावित हैं, जबकी इंस्टाग्राम पर उन्हें 3 लाख 27 हजार लोग फॉलो करते हैं।

 

विनीता सिंह के करियर की शुरुआत (Vineeta Singh Career) ।

जब विनीता, IIM अहमदाबाद में अपनी MBA कि पढ़ाई कर रही थी तो, उसी दौरान कॉलेज प्लेसमेंट के द्वारा ही उन्हें इन्वेस्टमेंट बैंक जॉब का 1 करोड़ रुपये के पैकेज का ऑफर मिला। अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद विनीता ने इन्वेस्टमेंट बैंक जॉब की नौकरी शुरू कर दी। लेकिन वह अपना खुद का बिजनेस शुरू करना चाहती थी। 

23 साल की उम्र में उन्होंने फैसला किया कि वह 1 करोड़ रुपए की अपनी इन्वेस्टमेंट बैंक जॉब कि नौकरी को छोड़ कर अपना खुद का बिजनेस शुरू करेगी

इस बारे में विनीता कहती हैं कि, मैं हमेशा फैल्योर से डरती थी। अगर मुझे पता होता की अगले 10-15 सालों में मैं इतनी बार फेल होंऊगी, तो शायद मैं यह बिजनेस शुरू नहीं कर पाती।

उनके जॉब छोडऩे के इस फैसले की पूरे देश में चर्चा हो रही थी। लेकिन उनके माता-पिता उनके इस फैसले से खुश नहीं थे, क्योंकि उनके परिवार में किसी ने भी कोई बिजनेस नहीं किया था, और उनका परिवार एक सामान्य परिवार था। लेकिन विनीता कुछ नया करना चाहती थीं, इसलिए उन्होंने अपना खुद का बिजनेस शुरू करने की दिशा में ही कदम बढ़ाया।

इन्हें भी पढ़ें :

इंदिरा नूई की जीवनी

किरण मजूमदार शॉ की जीवनी

सावित्री जिंदल की जीवनी

 

विनीता सिंह का संघर्ष | Vineeta Singh Struggle

विनीता सिंह ने अपनी जॉब छोड़ कर, खुद का बिजनेस स्टार्ट करने के बारे में सोचा। उनका आईडिया था कि, वे एक प्रोडक्ट बनाएंगे और उस प्रोडक्ट को वे ऑनलाइन  e-कॉमर्स प्लेटफार्म और अपने वेबसाइट पर सेल करेंगे।

आइडिया तो अच्छा था, लेकिन एक बिजनेस शुरू करने के लिए चाहिए था पैसा। जब वह फंडिंग के लिए इन्वेस्टर्स के पास गई, तो इन्वेस्टर्स ने उन्हें यह कहकर मना कर दिया कि, ना तो आपके पास इसका कोई एक्सपीरियंस है और ना हीं आपके पास ब्रांड बनाने का कोई एक्सपीरियंस है, तो इसलिए हम आपको पैसे क्यों दें।

इन्वेस्टर्स से रिजेक्शन मिलने के बाद, विनीता ने डिसाइड किया कि अब वे किसी भी इन्वेस्टर्स से पैसे नहीं लेंगी।

इसके बाद उन्होंने ‘बूटस्ट्रैप’ नाम की एक कंपनी बनाई, जिसके द्वारा वह अपने क्लाइंट को बैकग्राउंड वेरीफिकेशन सर्विस प्रोवाइड करती थी और इसके बदले मे वे अपने क्लाइंट से पैसे चार्ज करती थीं। जिससे विनीता को और उनके कर्मचारियों को सैलरी  मिलती थी। जब उन्होंने मुंबई में यह सर्विस स्टार्ट की, तब शुरुआत में वे ₹10 हजार महीने कमया करती थी।

विनीता सिंह | Vineeta Singh

विनीता सिंह | Vineeta Singh

इस बारे में वे कहती हैं कि, “मेरे लिए 1 करोड़ रुपए की हाई पेईंग जॉब छोड़कर ₹10 हजार में सस्टेन करना बहुत ही मुश्किल भरा था। शुरुआत मे मुझे लगा कि, मैं बड़े ही आराम से एक प्रॉफिटेबल बिजनेस बना लूंगी। लेकिन यह बहुत ही मुश्किल भरा सफर था।”

इस बिजनेस को करने के दौरान भी उन्हें वही प्रॉब्लम देखने को मिला, जो शुरुआत मे उन्हें इन्वेस्टर्स के द्वारा मिले थे। उनके क्लाइंट भी उन्हें यही कहते थे कि, “हम आपसे यह सर्विस क्यों ले, जब हमें यही सर्विस दूसरे एक्सपीरियंसड कंपनी से मिल रही है तो?”

लगभग 5 सालों तक काम करने के बाद उन्हें यह महसूस हुआ कि, यह कंपनी 4-5 करोड़ का टर्नओवर तो कर सकती है, लेकिन यह दुनिया कि सबसे बड़ी कंपनियों में से एक नहीं बन सकती।

इसके बाद उन्होंने इस बिजनेस छोड़कर कुछ ऐसा बिजनेस शुरू करने के बारे में सोचा, जिसमें उनका पैशन हो। जिसके बाद उन्हें भारतीय महिलाओं पर बेस्ड, ब्यूटी प्रोडक्ट बनाने का आईडिया आया।

शुगर कॉस्मेटिक्स की शुरुआत | Foundation of SUGAR Cosmetics

विनीता सिंह ने ब्यूटी एंड पर्सनल केयर में ई-कॉमर्स कंपनी बनाने के बारे में सोचा। वर्ष 2012 में विनीता और उनके पति श्री कौशिक मुखर्जी ने मिलकर FAB BAG नाम कि एक कंपनी शुरू करने का फैसला किया। 

जब उन्होंने अपना यह बिजनेस स्टार्ट किया, तब शुरुआत मे उन्हें बहुत से प्रॉब्लम का सामना करना पड़ा। क्योंकि उस दौरान लोग ई-कॉमर्स प्लेटफार्म के द्वारा कोई ब्यूटी प्रोडक्ट खरिदना नहीं चाहते थे, बल्कि वे इसे लगाने के बारे में सीखना चाहते थे। लेकिन विनीता ने इसपर काम करना जारी रखा। क्योंकि विनीता यह जानती थी कि आने वाले अगले 10-12 सालों में यह महिलाओं का एक बहुत बड़ा मार्केट बनने वाला है।

वर्ष 2015 में, विनीता और उनके पति ने डायरेक्ट-टू-कंज्यूमर मेकअप ब्रांड शुगर कॉस्मेटिक (SUGAR Cosmetics) को लॉन्च किया था और आज यह ब्रांड, भारत में कॉस्मेटिक उपयोग करने वाली महिलाओं के बीच अपार लोकप्रियता हासिल कर चुकी है।

ब्रांड शुगर कॉस्मेटिक (SUGAR Cosmetics)

ब्रांड शुगर कॉस्मेटिक (SUGAR Cosmetics)

शुरुआत में, विनीता और कौशिक ने अपने प्रोडक्ट्स को ऑनलाइन e- कामर्स वेबसाइट पर बेचना शुरू किया और इसके साथ ही उन्होंने लिपस्टिक और महिलाओं के ब्यूटी प्रोडक्ट्स बनाने पर भी जोर दिया। इसके बाद, वर्ष 2019 में उत्तर भारत में उन्होंने अपना पहला स्टोर खोला। 2019-20 के वित्त वर्ष में इस स्टार्टअप ने 100 करोड़ का एक बड़ा राजस्व दर्ज किया। आज इस कंपनी के 130 से भी ज्यादा शहरों में 2,500 से ज्यादा आउटलेट्स हैं।

वर्तमान में, शुगर कॉस्मेटिक्स की ब्रांड एंबेसडर, बॉलीवुड सेलिब्रिटी तापसी पन्नू (Taapsee Pannu) हैं। इसके लिए ताप्सी पन्नू ने शुगर कॉस्मेटिक्स (SUGAR Cosmetics) के लिए ब्रांड एंबेसडर के रूप में अपनी एक शार्ट फिल्म की है।

Vineeta with Taapsee Pannu

Vineeta with Taapsee Pannu

 

शुगर कॉस्मेटिक्स की सफलता | Success of SUGAR Cosmetics

आज, शुगर कॉस्मेटिक्स (SUGAR Cosmetics) ब्यूटी प्रोडक्ट्स यूज करने वाली महिलाओं के बीच खासा प्रसिद्ध हैं। जबकि शुगर कॉस्मेटिक्स के प्रोडक्ट्स पर कोई विशेष छूट या ऑफर नहीं आते, लेकिन इसके बाद भी यह कंपनी ने 30 हजार से ज्यादा ऑर्डर को पूरा करके अपनी बेहतर क्वालिटी के द्वारा महिलाओं के बीच अपनी खास पहचान बना रहा है। इस कंपनी को आगे बढ़ाने में 100 से ज्यादा कर्मचारीयों का अहम योगदान है।

कोरोना काल में भी अच्छी कमाई

कोरोना (Corona) के समय जब भारत के सभी बाजार बंद थे और कई कंपनियों की कमाई कम हो गई थी तो ऐसे समय मे भी शुगर कॉस्मेटिक्स (SUGAR Cosmetics) ने अपना खास स्थान बनाए रखा। जहाँ देश के ज्यादातर कॉस्मेटिक ब्रांड कोरोना महामारी के दौरान संघर्ष कर रहे थे, वहीं शुगर कॉस्मेटिक्स (SUGAR Cosmetics) ने ऑनलाइन के माध्यम से 70-80 प्रतिशत बिक्री करते हुए अपना प्रॉफिट बनाए रखा।

इस बारे में विनीता कहती हैं कि, “जब भारत में डी2सी (D2C) का दायरा अपने शुरूआती चरण में था, तब उन्होंने शुगर कॉस्मेटिक्स की शुरुआत की थी। शुरुआत मे उनके 95 प्रतिशत कस्टमर ऑफलाइन ही उनके प्रोडक्ट खरिदते थे। लेकिन कोरोना काल के चलते आज उनके ज्यादातर ग्राहक अपने उत्पादों को ऑनलाइन माध्यमों से ही खरीदते हैं।

 

बना दी ₹3,000 करोड़ की कंपनी | 

एक करोड़ रुपये की जॉब छोड़ कर, अपना खुद का नया स्टार्टअप शुरू करने वाली विनीता सिंह कि कंपनी कि वेल्यु 3 हजार करोड़ रूपये की है। उनकी कंपनी का 45 प्रतिशत रेवेन्यु ऑनलाइन माध्यम से, 45 प्रतिशत रेवेन्यु रिटेल आउटलेट्स से, जबकि 10 प्रतिशत रेवेन्यु इंटरनेशनल मार्केट से आता है। अपनी लिपस्टिक और आईलाइनर से महिलाओं के बीच अपनी खास पहचान बनाने वाली शुगर कॉस्मेटिक्स (SUGAR Cosmetics) ने कुछ सालों में दूसरे बड़े ब्यूटी ब्रांड्स को कड़ी टक्कर दी है।

 

विनीता सिंह बनी शार्क टैंक इंडिया की जज (Vineeta Singh Shark Tank India Judge)।

20 दिसंबर 2021 से सोनी टीवी पर शुरू हुए टीवी रियलिटी शो ‘शार्क टैंक इंडिया’ मे विनीता सिंह, शार्क (जज) के रूप मे हैं। सोनी टीवी पर प्रसारित यह टीवी रियलिटी शो ‘शार्क टैंक इंडिया’ एक ऐसा मंच है, जहां भारत के उभरते उद्यमियों को अपने स्टार्टअप के आईडिया को सामने रखने और निवेश हासिल करने का मौका देता है। जिसके आधार पर इस शो के शार्क जज, उस कंपनी का आकलन करते हैं, और उन्हें फंडिंग मे भी मदद करते हैं।

आपको बता दें कि, शार्क टैंक इंडिया एक अमेरिकी रियलिटी शो ‘शार्क टैंक’ का भारतीय रूपांतरण है। जबकि अमेरिकी रियलिटी शो ‘शार्क टैंक’ पूरे विश्व में 40 देशों में सक्सेसफुली रन कर रहा है।

विनीता सिंह ‘शार्क टैंक इंडिया’ के 1 एपिसोड के लिए 5 से ₹7 लाख तक चार्ज करती हैं।

शार्क टैंक इंडिया के जज हैं –

Shark Tank India's Sharks

Shark Tank India’s Sharks

  • अशनीर ग्रोवर –  ‘भारत पे’ के फाउंडर एवं मैनेजिंग डायरेक्टर।
  • अनुपम मित्तल –  ‘शादी डॉट कॉम’ – पीपुल ग्रुप के फाउंडर एवं सीईओ।
  • विनीता सिंह – ‘शुगर कॉस्मेटिक्स’ की सीईओ एवं को-फाउंडर।
  • नमिता थापर –  ‘एमक्योर फार्मास्यूटिकल्स’ की एग्ज़ीक्यूटिव डायरेक्टर।
  • अमन गुप्ता –  ‘बोट’ के को-फाउंडर एवं चीफ मार्केटिंग ऑफिसर। 
  • पीयूष बंसल –  ‘लेंसकार्ट’ के फाउंडर एवं सीईओ।
  • गज़ल अलग़ –  ‘मामाअर्थ’ की को-फाउंडर एवं चीफ मामा।

 

विनीता सिंह का घर, संपत्ति, फीस, कार कलेक्शन- वर्ष 2022 मे (Networth, House, Fees, Car Collection in 2022) |

यदि विनीता सिंह के नेटवर्थ की बात की जाए तो, विनीता सिंह कि नेटवर्थ 59 करोड़ रुपए के आसपास बताई जा रही है। वहीं विनीता की सेलरी करोड़ो मे बताई जा रही है। जबकि विनीता शार्क टैंक इंडिया के प्रति एपिसोड के लिए 5 से ₹7 लाख तक चार्ज करती हैं।

 

पुरस्कार और सम्मान | Achievements

2019 :  एंटरप्रेन्योर अवार्ड्स, दिल्ली द्वारा स्टार्ट-अप ऑफ द ईयर अवार्ड।

2021 :  द इकोनॉमिक टाइम्स द्वारा 40 अंडर 40 अवार्ड 2020 से सम्मानित।

2021 :  व्यापार के क्षेत्र मे फोर्ब्स की सबसे शक्तिशाली महिला (MPW) के कवर पर विशेष रुप से प्रदर्शित।

 

विनीता सिंह से जुड़े कुछ रोचक तथ्य

  • विनीता का जन्म गुजरात के आनंद में हुआ था। लेकिन उनका पालन पोषण दिल्ली में हुआ।
  • विनीता के माता-पिता पेशे से एक डॉक्टर और वैज्ञानिक थे।
  • 23 साल की उम्र में विनीता को WEEK कवर पर फिचर गया था। क्योंकि वह भारत की पहली और सबसे कम उम्र की बीजनेस स्कूल ग्रेजुएट बनी, जिन्होंने अपनी खुद की एचआर सर्विस कंपनी शुरू करने के लिए एक ग्लोबल इन्वेसमेंट बैंक से प्रति वर्ष 1 करोड़ के कि नौकरी छोड़ दी।
  • वर्ष 2012 में विनीता और उनके पति श्री कौशिक ने मिलकर शुगर कॉस्मेटिक्स की नींव रखी।
  • आज विनीता के कंपनी शुगर कॉस्मेटिक की वैल्यू 3000 करोड़ रुपए के आसपास बताई जा रही है।
  • विनीना सिंह दुनिया की टॉप 100 Mindful women में शामिल हैं।
  • विनीता वर्ष 2021 में टेलीविजन रियलिटी शो ‘शार्क टैंक इंडिया सीजन-‘  के सात शार्कस् (जज) में से एक हैं। जबकि, यह भारत का पहला बिजनेस रियलिटी टेलीविजन शो है।
  • विनीता सिंह की शादी कौशिक मुखर्जी से हुई है, जो शुगर कॉस्मेटिक्स के को-फाउंडर भी हैं।
  • विनीता सिंह को फोटो फोर्ब्स की अंडर 40 की सूची में भी शामिल किया जा चुका है।

 

विनीता सिंह के बारे में पूछे जाने वाले प्रश्नोत्तर (FAQ)।

प्रश्न : विनीता सिंह कौन है ?

उत्तर : विनीता सिंह एक भारतीय महिला एंटरप्रेन्योर और शुगर कॉस्मेटिक्स (SUGAR Cosmetics) की सह-संस्थापक और सीईओ हैं।

 

प्रश्न : विनीता सिंह का जन्म कब हुआ ?

उत्तर :  वर्ष 1983 को गुजरात के आनंद में।

 

प्रश्न : विनीता सिंह की उम्र कितनी है ?

उत्तर : 39 वर्ष (2022 मे)।

 

प्रश्न : विनीता सिंह वर्तमान में कहां रहते हैं ?

उत्तर : मुंबई, महाराष्ट्र, भारत

 

प्रश्न : विनीता सिंह की शादी किससे हुई है ?

उत्तर : विनीता सिंह ने अपने दोस्त कौशिक मुखर्जी से वर्ष 2011 में शादी की है।

 

प्रश्न : विनीता सिंह के कितने बच्चे हैं ?

उत्तर : विनीता सिंह के दो बेटे हैं, जिनका नाम- विक्रांत मुखर्जी और रणवीर मुखर्जी है।

 

प्रश्न : विनीता सिंह किस राज्य कि हैं ?

उत्तर : विनीता सिंह का जन्म गुजरात में हुआ, लेकिन वह दिल्ली में पली-बढ़ी। 

 

प्रश्न : विनीता सिंह किससे संबंधित है ?

उत्तर : व्यवसाय जगत से।

 

प्रश्न : वर्ष 2022 में विनीता सिंह कि नेटवर्थ कितनी है ?

उत्तर : ₹59 करोड़ (जनवरी 2022 तक)

 

प्रश्न : शुगर कॉस्मेटिक्स कि संस्थापक कौन हैं ?

उत्तर : शुगर कॉस्मेटिक्स के संस्थापक विनीता सिंह और कौशिक मुखर्जी हैं।

 

प्रश्न : शुगर कॉस्मेटिक्स कि स्थापना कब हुई ?

उत्तर : शुगर कॉस्मेटिक्स की स्थापना कॉस्मेटिक्स की स्थापना वर्ष 2012 में हुई थी।

 

प्रश्न : शुगर कॉस्मेटिक्स का मालिक (SUGAR Cosmetics Owner) कौन है ?

उत्तर : SUGAR Cosmetics के मालिक विनीता सिंह हैं। इस कंपनी की शुरुआत विनीता ने अपने पति के साथ मिलकर की थी।

 

प्रश्न : शुगर कॉस्मेटिक्स के ब्रांड एंबेसडर कौन हैं?

उत्तर : शुगर कॉस्मेटिक्स की ब्रांड एंबेसडर, बॉलीवुड सेलिब्रिटी तापसी पन्नू (Taapsee Pannu) हैं। इसके लिए ताप्सी पन्नू ने शुगर कॉस्मेटिक्स (SUGAR Cosmetics) के लिए ब्रांड एंबेसडर के रूप में अपनी एक शार्ट फिल्म की है।

 

 

इन्हें भी पढ़ें :

इंदिरा नूई की जीवनी

किरण मजूमदार शॉ की जीवनी

सावित्री जिंदल की जीवनी

 

आभार ।

साथियों आशा करता हूं कि, आपको हमारा ‘विनीता सिंह (Vineeta Singh)’ पर लिखा गया यह लेख पसंद आया होगा। अगर आपको हमारा biographybooks.in का यह ब्लॉग (Blog) और हमारा यह लेख (Article) पसंद आया, तो इसे अपने दोस्तों और अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर जरूर शेयर करें। ताकि और भी लोगों को आपके माध्यम से इसकी जानकारी हो सके। अगर आप हमें फीडबैक देना चाहते हैं तो अपनी प्रतिक्रिया देने के लिए comment में जाकर हमें अपनी प्रतिक्रियाएँ जरूर दे। 

आप हमें हमारे सोशल मीडिया पेज पर भी follow कर सकते हैं। जल्दी ही मिलते हैं एक नए स्टोरी के साथ तब तक के लिए आप सभी मस्त रहें, स्वस्थ रहें।

हमारे ब्लॉग biographybooks.in पर आखिरी तक बने रहने के लिए आप सभी का हृदय की गहराइयों से प्यार भरा धन्यवाद।

 

Advertisement

You may also like...

1 Response

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *