जीरोधा के को-फाउंडर निखिल कामथ का जीवन परिचय हिन्दी में | Nikhil Kamath biography in Hindi
निखिल कामथ का जीवन परिचय | Nikhil Kamath biography in Hindi
निखिल कामथ का जीवन परिचय (निखिल कामथ विकी, जन्म, शिक्षा, परिवार, करियर, ज़ीरोधा के को-फाउंडर, गर्लफ्रैंड, अफेयर्स, विवाद, शादी, पत्नी, बच्चे, नेटवर्थ) | Nikhil Kamath Biography in Hindi [ Nikhil Kamath, Wiki, Birth, Education, Family, Business, CO-founder of zerodha, Controversies, wife, girlfriend, affairs, children, Net worth ]
निखिल कामथ | Nikhil Kamath
भारतीय बिजनेसमैन, उद्यमी और निवेशक
Nikhil Kamath Biography in Hindi : दोस्तों ! निखिल कामथ एक बिजनेसमैन, उद्यमी और निवेशक है। ये ज़ेरोधा के को-फाउंडर है। निखिल कामथ अपनी संपत्ति का आधा हिस्सा वारेन बुफेट की फाउंडेशन “द गिविंग प्लेज” को डोनेट करने का फैसला किया है। जिसके बाद से ये सुर्खियों में हैं। बताया जाता है कि, निखिल कामत के पास ₹9 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा की संपत्ति है। निखिल कामथ भारत के अरबपतियों की सूची में भी शामिल है। ये भारत के सबसे युवा अरबपति हैं।

निखिल कामथ का जीवन परिचय | Nikhil Kamath biography in Hindi
आपको बता दें कि, निखिल कामत ने 17 साल की उम्र में एक कॉल सेंटर में मात्र ₹8000 की नौकरी किया था। इसके बाद, वर्ष 2010 में निखिल कामथ ने अपने भाई नितिन कामथ के साथ मिलकर एक ब्रोकरेज फर्म Zerodha कंपनी की शुरुआत की। तो आइए जानते हैं, भारतीय बिजनेसमैन निखिल कामत का जीवन परिचय | Nikhil Kamath Biography in Hindi’. जिसमें हम उनके जीवन से जुड़े रोचक तथ्यों के बारे में भी जानेंगे। इसलिए निखिल कामत के बारे में अधिक जानकारी के लिए इसलिए इस आर्टिकल को पूरा जरूर पढ़ें…
जानिए – भारतीय अभिनेत्री अदा शर्मा का जीवन परिचय | Adah Sharma biography in hindi
Table of Contents
निखिल कामथ का जीवन परिचय : एक नजर में।
नाम (Name) | निखिल कामथ (Nikhil Kamath) |
उपनाम (Nickname) | निखिल |
जन्म (Birth) | 5 सितंबर 1986 |
उम्र (Age) | 37 वर्ष (वर्ष 2023 के अनुसार) |
जन्म स्थान (Birth Place) | शिमोगा, कर्नाटक, भारत |
गृहनगर (Hometown) | मुंबई, महाराष्ट्र, भारत |
वर्तमान पता (Current City) | बेंगलुरु, कर्नाटक (भारत) |
स्कुलिंग (Schooling) | ऑक्सफोर्ड सीनियर सेकेंडरी स्कूल |
विश्वविद्यालय (University) | ___ |
शिक्षा (Education) | 10वीं |
राष्ट्रीयता (Nationality) | भारतीय |
धर्म (Religion) | हिन्दू |
पेशा (Profession) | बिजनेसमैन, एंटरप्रेन्योर, निवेशक और Zerodha के को-फाउंडर |
वैवाहिक स्थिति (marital status) | तलाकशुदा |
पत्नी (Wife) | अमांडा पूर्वाकरा (तलाक -2020) |
गर्लफ्रेंड/अफेयर्स (Girlfriend/ Affairs) | मानुषी छिल्लर (अभिनेत्री) |
प्रसिद्धि (Famous for) | बिजनेसमैन, एंटरप्रेन्योर, निवेशक और जीरोधा के को-फाउंडर होने के साथ अपनी संपत्ति का 50% हिस्सा दान करने के बाद से सुर्खियों मे। |
वेबसाइट (Website) | www.zerodha.com |
कुल संपत्ति (Net Worth) | ₹9 हजार करोड़ ($1.1 बिलियन – मीडिया खबरों के अनुसार) |
निखिल कामथ का प्रारंभिक जीवन और परिवार | Nikhil kamath Early Life & Family
Nikhil Kamath Biography in Hindi – Early Life : दोस्तों! निखिल कामथ का जन्म 5 सितंबर 1986 में कर्नाटक के शिमोगा में एक साधारण परिवार में हुआ था। इनके पिता का नाम रघुराम कामथ और मां का नाम रेवती कामथ है। निखिल के पिता केनरा बैंक के एक पूर्व कर्मचारी थे। जबकी, इनकी माँ एक पर्यावरणविद और वीणा वादक हैं। निखिल के एक बड़े भाई भी हैं, जिनका नाम नितिन कामथ है। दोनों भाइयों ने मिलकर ब्रोकरेज फर्म जीरोधा (Zerodha) की स्थापना की थी।

Kamath family
जानिए – भारतीय अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी का जीवन परिचय | Shilpa Shetty biography in hindi
परिवारिक जानकारियां | Family Details
माता-पिता (Parents) | पिता – रघुराम कामथ
मां – रेवती कामथ |
भाई-बहन (Siblings) | एक भाई – नितिन कामथ |
निखिल कामथ कि शिक्षा | Nikhil Kamath Education
Nikhil Kamath Education : निखिल ने अपनी 10वीं तक कि पढ़ाई बेंगलुरु के जेपी नगर में ‘ऑक्सफोर्ड सीनियर सेकेंडरी स्कूल’ से पुरी की। नितिन का मन पढ़ाई में बिल्कुल भी नहीं लगता था। इनकी रूचि तो बिजनेस में थी, और दसवीं करने के बाद उन्होंने पढ़ाई छोड़ दी और छोटे-मोटे काम करने लगे।
निखिल कामथ एक प्रोफेशनल शतरंज खिलाड़ी बनने के लिए अपनी पढ़ाई नौंवी कक्षा में ही छोड़ दी थी। हालांकि, बाद में इन्होंने अपनी दसवीं तक की पढ़ाई पूरी की। आपको यह जानकर हैरानी होगी कि, निखिल कामथ ने वर्ष 2002 में अंडर-16 लेवल इंटरनेशनल टूर्नामेंट में भारत का प्रतिनिधित्व भी किया था।
शारीरिक संरचना (Body Measurement) ।
लंबाई (Height) | से० मी०- 181
मी०- 1.81 फीट – 5’11” |
वजन (Weight) | 70 Kg (लगभग) |
आंखों का रंग (Eye color) | काला |
बालों का रंग (Hair color) | काला |
निखिल कामथ का निजी जीवन,शादी, तलाक | Nikhil Kamath Personal Life, wife, Divorce
Nikhil Kamath marriage, wife and divorce : निखिल कामथ ने 18 अप्रैल 2019 को अमांडा पूर्वाकरा से शादी की थी। हालांकि, इनकी शादी ज्यादा समय तक नहीं चल सकी और शादी के महज 1 साल बाद ही, वर्ष 2020 में निखिल और अमांडा का तलाक हो गया।

Nikhil kamath with wife Amanda Purvankara
आपको बता दें कि, निखिल कामत की पत्नी अमांडा पूर्वाकरा भी पेशे से एक व्यवसायी हैं और बेंगलुरु में प्रोविडेंट हाउसिंग लिमिटेड कि निदेशक हैं।
मीडिया खबरों के अनुसार, निखिल कामथ और मानुषी छिल्लर एक दूसरे के साथ रिलेशन में हैं। बताते चलें कि, अभिनेत्री मानुषी छिल्लर वर्ष 2017 में मिस यूनिवर्स भी रह चुकी हैं।

Nikhil Kamath with Manushi Chhillar
जानिए – कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया का जीवन परिचय | Siddaramaiah biography in hindi
निखिल कामथ का करियर | Nikhil Kamath career

निखिल कामथ | Nikhil Kamath
Nikhil Kamath Biography in Hindi : मात्र 17 साल कि उम्र में निखिल कामथ ने ₹8000 की सैलरी पर एक कॉल सेंटर में काम करते हुए अपना करियर शुरू किया था। करीब 1 साल तक कॉल सेंटर में काम करने के बाद, निखिल में वह नौकरी छोड़ दी और अपने भाई के साथ मिलकर कामथ ने ‘कामथ एसोसिएट्स’ नाम की एक ट्रेडिंग फर्म शुरू की।
निखिल के करियर का टर्निंग प्वाइंट तब आया जब इन्होंने शेयर मार्केट ट्रेडिंग की शुरुआत की। निखिल कामथ के अनुसार, “इन्होंने जब शेयर ट्रेडिंग शुरू की थी, तब वह इसे गंभीरता से नहीं लेते थे। लेकिन एक साल में ही इन्हें बाजार की वैल्यू का पता चल गया और इन्होनें इस पर पूरा फोकस कर लिया।” इसके बाद इन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा।
आपको जानकारी आश्चर्य होगा कि, 14 साल की उम्र में निखिल कामत पुराने फोन बेचा करते थे। जब उनकी मां को यह पता चला तो उनकी मां ने उनका यह काम बंद करवा दिया। जिसके बाद इन्होंने कॉल सेंटर में नौकरी की थी।
जीरोधा की शुरुआत | Starting of Zerodha
Nikhil Kamath Biography in Hindi : वर्ष 2004 में निखिल अपने भाई के साथ मिलकर एक स्टॉक ट्रेडिंग फर्म की शुरुआत की जिसका नाम इन्होंने “कामत एसोसिएट्स” रखा। इसके जरिए ये शेयर बाजार में ट्रेडिंग से जुड़े काम-काज करते थे। इसके बाद, वर्ष 2010 में दोनों भाइयों ने मिलकर जेरोधा (Zerodha) की शुरुआत की।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जीरोधा एक शेयर ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म है, जिस पर आप शेयर की खरीद बिक्री कर सकते हैं। वर्तमान में ज़ेरोधा भारत के सबसे बड़े ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म में से एक है। ज़ेरोधा भारतीय वित्तीय बाजार में अपनी मुख्यता के लिए मान्यता प्राप्त कर चुकी है।
अपने एक बिलेनियर बनने तक के सफर के बारे में निखिल बताते हैं कि, “इन्होंने अपने संघर्ष से बहुत कुछ सीखा है। आज वह भले ही अरबपति बन गए हैं, लेकिन इसके बाद भी उनके लाइफ में ज्यादा कुछ नहीं बदला है और ये आज भी दिन के 85 फीसदी समय में काम करते हैं।” निखिल आगे कहते हैं कि, “मैं जीवन में इस बात से बहुत डरता हुँ कि अगर ये सारी चीजें मुझसे छूट गईं तो क्या होगा?”
जानिए – अलिबाबा के फाउंडर जैक मा का जीवन परिचय | Jack Ma biography in hindi
फोर्ब्स की सबसे अमीर व्यक्तियों की सूची में शामिल |
Nikhil Kamath Biography in Hindi :फोर्ब्स ने 2023 की दुनिया के सबसे अमीर अरबपतियों की सूची जारी की है। जिसमें रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी भारतीय अमीरों में पहले नंबर है। फोर्ब्स की इस लिस्ट में निखिल कामत 1.1 बिलियन डॉलर की नेटवर्थ के साथ भारत के सबसे कम उम्र के अरबपति बनकर उभरे हैं।
फोर्ब्स की लिस्ट में, बेंगलुरु के निखिल कामथ की कुल नेटवर्थ 1.1 अरब डॉलर जबकी, इनके बड़े भाई नितिन कामत की कुल 2.7 अरब डॉलर बताई गई है। इनकी कंपनी फिलहाल, देश की सबसे तेजी से ग्रो करने वाली स्टॉक ब्रोकिंग कंपनी है।
जानिए – भारत के पुर्व दिग्गज निवेशक राकेश झुनझुनवाला का जीवन परिचय | Rakesh Jhunjhunwala biography in hindi
पिता की सेविंग से बने सफल |
Nikhil Kamath Biography in Hindi : एक इंटरव्यू में निखिल कामथ कहते हैं कि, इनके करियर को ऊंचाइयों तक ले जाने में इनके पिता का बहुत बड़ा हाथ है। निखिल के पिता ने ही एक बार अपनी कुछ सेविंग्स इन्हें देते हुए कहा था कि निखिल उसे मैनेज करें। यहीं से निखिल ने शेयर बाजार में एंट्री के लिए अपना पहला कदम बढ़ाया था।
निखिल कहते हैं कि, “इनके पिता इनके ऊपर आंखें मूंद कर भरोसा करते थे। उनके इसी भरोसे ने निखिल को जिम्मेदार बनाया और ये अपने पिता के भरोसे को कायम रखने के लिए उनकी सेविंग्स को अच्छे से मैनेज करने में लग गए।”
समय के साथ निखिल की समझ शेयर बाजार में मजबूत होने लगी। जब इन्होंने बाजार की बारीकियाँ समझ ली तो इनकी अच्छी खासी कमाई होने लगी। इसके बाद, इन्होंने नौकरी छोड़ दी और फिर बाद में इन्होंने जीरोधा (Zerodha) की शुरुआत की। यहीं से इनकी कामयाबी का सफर शुरू हुआ।
खुद का फाउंडेशन खोला |
Nikhil Kamath Biography in Hindi : निखिल कामत ने अपने भाई के साथ मिलकर खुद का एक फाउंडेशन “यंग इंडियन फिलैंथ्रॉपिक प्लेज” की स्थापना की है। इस फाउंडेशन के तहत निखिल कामथ जलवायु परिवर्तन, ऊर्जा, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे क्षेत्रों में योगदान करने की योजना बना रहे हैं।
आपको यह जानकर हैरानी होगी कि, वित्त वर्ष 2021-22 में कामथ ने 100 करोड़ रुपए दान किए थे। एडलगिव-हुरुन इंडिया फिलैंथ्रॉपी लिस्ट 2022 के अनुसार, निखिल कामत इतनी बड़ी धनराशि दान करने वाले भारत में नौवें सबसे बड़े दानदाता बन गए।
जानिए – Paytm के फाउंडर विजय शेखर शर्मा का जीवन परिचय | Vijay Shekhar Sharma biography in hindi
अपनी आधी संपत्ति दान करने का किया फैसला
Nikhil Kamath Biography in Hindi : फोर्ब्स के अनुसार, 37 वर्षीय निखिल कामथ के पास 1.1 billion-dollar (9 हजार करोड़ रुपए) की संपत्ति है। खबरों की माने तो, निखिल कामथ ने अपनी संपत्ति का 50% हिस्सा यानी अपनी आधी संपत्ति दान करने का फैसला किया है। इकोनॉमिक टाइम्स के मुताबिक निखिल कामत वारेन बुफेट की फाउंडेशन ‘द गिविंग प्लेज’ को अपनी संपत्ति का इतना बड़ा हिस्सा दान करने वाले हैं। वही निखिल कामथ इस मुहिम में शामिल होने वाले भारत के सबसे कम उम्र के शख्स बन गए हैं। यह कामत के खुद के फाउंडेशन “यंग इंडियन फिलैंथ्रॉपिक प्लेज” के अतिरिक्त है।
‘द गिविंग प्लेज’ फाउंडेशन स्टार्टअप इकोसिस्टम के लीडर्स के साथ मिलकर काम करता है, ताकि वे परोपकार के कामों के लिए अपनी संपत्ति का कम से कम 25% दान कर सकें। आपको यह जानकर आश्चर्य होगा कि, ‘द गिविंग प्लेज’ मुहिम में अब तक 29 देशों के 240 हस्तियां शामिल हो चुकी हैं।
आपको बता दें कि, ‘द गिविंग प्लेज’ मुहिम की स्थापना बिल गेट्स और दिग्गज निवेशक वॉरेन बफे ने की थी। अपनी संपत्ति का इतना बड़ा हिस्सा दान करने वाले निखिल कामथ इस मुहिम से जुड़ने वाले चौथे भारतीय होंगे। इनसे पहले भारत के अजीम प्रेमजी, किरण मजूमदार-शॉ, रोहिणी और नंदन नीलेकणी जैसे दिग्गज बिजनेसमैन इस मुहिम से जुड़ चुके हैं। इस मुहिम से जुड़े लोग समाज की भलाई के लिए अपनी संपत्ति का ज्यादातर हिस्सा दान करते हैं।
निखिल कामथ की संपत्ति, घर, कार कलेक्शन, वेतन | Nikhil kamath Net Worth, House, Car collection, Salary
Nikhil Kamath Net worth : दोस्तों ! यदि निखिल कामथ के नेटवर्थ की बात की जाए तो, फोर्ब्स इंडिया के अनुसार वर्ष 2023 में निखिल कामथ की कुल नेटवर्थ 1.1 अरब डॉलर (₹9000 करोड़) के लगभग बताई गई है। हालांकि, इन्होंने अपनी संपत्ति का आधा हिस्सा बिल गेट्स और वारेन बुफेट द्वारा स्थापित की गई फाउंडेशन “द गिविंग प्लेज” को दान करने का फैसला किया है।
जानिए – Google के को-फाउंडर सर्गेई ब्रिन का जीवन परिचय | Sergey Brin biography in hindi
कुल संपत्ति (Net Worth) | 1.1 अरब डॉलर (₹9000 करोड़) फॉर्ब्स-2023 के अनुसार |
आय का स्त्रोत (Source of income) | बिजनेस और निवेश के द्वारा |
निखिल कामथ को मिले पुरस्कार एवं सम्मान | Nikhil Kamath Awards & Rewards
- फोर्ब्स 2023 की सूची में भारत के सबसे युवा अरबपति की सूची में शामिल।
- फोर्ब्स 2023 लिस्ट में भारत के अरबपति की सूची 58वाँ स्थान मिला।
जानिए – Google के सीईओ भारतीय मूल के सुंदर पिचाई का जीवन परिचय | Sundar Pichai biography in hindi
निखिल कामथ से जुड़े कुछ रोचक तथ्य | Some Interesting Facts About Nikhil Kamath
- क्या निखिल कामथ शराब पीते हैं ? – ज्ञात नहीं।
- क्या निखिल कामथ सिगरेट पीते हैं? – ज्ञात नहीं।
- निखिल कामथ एक बिजनेसमैन, उद्यमी और निवेशक है।
- निखिल कामथ का जन्म कर्नाटक के शिमोगा में हुआ था।
- निखिल के पिता केनरा बैंक में एक कर्मचारी थे और इनकी माँ एक पर्यावरणविद और वीणा वादक हैं।

Nikhil Kamath with his mother and brother Nitin Kamath
- निखिल कामत के एक बड़े भाई हैं जिनका नाम नितिन कामत है।
- निखिल कामत ने अपने बड़े भाई नितिन कामत के साथ मिलकर 2010 में जीरोधा की स्थापना की थी।

Nikhil kamath (L) with his brother Nitin Kamath
- निखिल ने अपने करियर की शुरुआत 17 साल की उम्र में मात्र ₹8000 के वेतन पर एक कॉल सेंटर से कि थी।
- वर्ष 2023 में निखिल कामथ भारत के सबसे युवा अरबपति की सूची में शामिल है।
- फोर्ब्स के अनुसार निखिल कामत की वर्ष 2023 में निखिल कामत की कुल नेटवर्थ 1.1 बिलियन डॉलर है।
- निखिल कामथ ने एक महिला उद्यमी अमांडा पूर्वाकरा से शादी की थी।
- हालांकि, शादी के 1 साल बाद ही निखिल और अमांडा का तलाक हो गया।
- मीडिया खबरों के अनुसार निखिल कामथ पूर्व मिस यूनिवर्स और बॉलीवुड अभिनेत्री मानुषी छिल्लर को डेट कर रहे हैं।
- मानुषी छिल्लर एक भारतीय अभिनेत्री हैं और वे वर्ष 2017 में मिस यूनिवर्स का खिताब जीत चुकी हैं।
- हाल ही में, निखिल कामत अपनी आधी संपत्ति दान करने के बाद से सुर्खियों में छाए हुए हैं।
निखिल कामथ के बारे में पूछे जाने वाले प्रश्नोत्तर (FAQ)।
प्रश्न : निखिल कामथ कौन है ?
उत्तर : निखिल कामथ एक बिजनेसमैन, उद्यमी, निवेशक और जीरोधा (Zerodha) कंपनी के को-फाउंडर है। निखिल कामत की कुल संपत्ति 1.1 बिलियन डॉलर है। वर्तमान में यह अपनी आधी संपत्ति दान करने की घोषणा के बाद से सुर्खियों में छाए हुए हैं।
प्रश्न : निखिल कामथ का जन्म कब हुआ ?
उत्तर : निखिल कामथ का जन्म 5 सितंबर 1986 को कर्नाटक के शिमोगा में हुआ था।
प्रश्न : निखिल कामथ की उम्र कितनी है ?
उत्तर : 37 वर्ष (2023 में)
प्रश्न : निखिल कामथ किस देश से हैं ?
उत्तर : भारत से।
प्रश्न : निखिल कामथ किस राज्य से हैं ?
उत्तर : कर्नाटक
प्रश्न : निखिल कामथ के माता पिता कौन हैं ?
उत्तर : निखिल कामथ के पिता, रघुराम कामथ केनरा बैंक के एक पूर्व कर्मचारी थे और इनकी मां रेवती कामथ एक पर्यावरणविद और वीणा वादक हैं।
प्रश्न : निखिल कामथ कितने भाई- बहन हैं ?
उत्तर : एक भाई – नितिन कामथ।
प्रश्न : जीरोधा (Zerodha) के को-फाउंडर कौन हैं ?
उत्तर : निखिल कामथ
प्रश्न : जीरोधा (Zerodha) की स्थापना किसने की थी?
उत्तर : जीरोधा (Zerodha) की स्थापना वर्ष 2010 में निखिल कामथ और उनके भाई बड़े भाई नितिन कामथ ने मिलकर की थी।
प्रश्न : जीरोधा (Zerodha) की स्थापना कब हुई हैं?
उत्तर : वर्ष 2010 में।
प्रश्न : निखिल कामथ के भाई कौन हैं ?
उत्तर : निखिल कामथ के भाई नितिन कामथ है जो एक निवेशक उद्यमी और जीरोधा के को-फाउंडर हैं।
प्रश्न : निखिल कामथ कि पत्नी कौन है ?
उत्तर : निखिल कामथ ने अमांडा पूर्वाकरा से 18 अप्रैल 2019 को शादी की थी। अमांडा पूर्वाकरा बेंगलुरु में प्रोविडेंट हाउसिंग लिमिटेड में निदेशक है। शादी के लगभग 1 साल बाद ही निखिल और अमांडा तलाक ले लिया था।
प्रश्न : निखिल कामथ कितने बच्चे हैं ?
उत्तर : None
प्रश्न : निखिल कामथ कि की गर्लफ्रेंड कौन है?
उत्तर : निखिल कामथ भारतीय अभिनेत्री और पूर्व मिस इंडिया मानुषी छिल्लर को डेट कर रहे हैं।
प्रश्न : वर्ष 2023 में निखिल कामथ की नेटवर्थ कितनी हैं?
उत्तर : फोर्ब्स इंडिया के अनुसार वर्ष 2023 में निखिल कामथ की कुल नेटवर्थ 1.1 अरब डॉलर (₹9000 करोड़) के लगभग बताई गई है।
प्रश्न : निखिल कामथ अपनी कितनी संपत्ति दान करने वाले हैं ?
उत्तर : अपनी कुल संपत्ति का आधा हिस्सा।
प्रश्न : निखिल कामथ अपनी संपत्ति का आधा हिस्सा किस फाउंडेशन को दान करने वाले हैं ?
उत्तर : इन्होंने अपनी संपत्ति का आधा हिस्सा बिल गेट्स और वारेन बुफेट द्वारा स्थापित की गई फाउंडेशन “द गिविंग प्लेज” को दान करने का फैसला किया है।
इन्हें भी पढ़ें :
आभार ।
साथियों..! आशा करता हूं कि, आपको हमारा “निखिल कामथ (Nikhil Kamath)” पर लिखा गया यह लेख पसंद आया होगा। अगर आपको हमारा biographybooks.in का यह ब्लॉग (Blog) और हमारा यह लेख (Article) पसंद आया, तो इसे अपने दोस्तों और अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर जरूर शेयर करें। हमें comment में जाकर अपनी प्रतिक्रियाएँ जरूर दे।
आप हमें हमारे सोशल मीडिया पेज पर भी follow कर सकते हैं। हमारे ब्लॉग biographybooks.in पर आखिरी तक बने रहने के लिए आप सभी का हृदय की गहराइयों से प्यार भरा धन्यवाद।
इन्हें भी पढ़ें :