भारतीय कोच पुलेला गोपीचंद की बेटी हैं, गायत्री गोपीचंद। महज 14 वर्ष की उम्र में जीता U-19 का राष्ट्रीय खिताब। ऐसे बनाई बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स में जगह।

भारतीय कोच पुलेला गोपीचंद की बेटी हैं, गायत्री गोपीचंद। महज 14 वर्ष की उम्र में जीता U-19 का राष्ट्रीय खिताब। ऐसे बनाई बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स में जगह।

गायत्री गोपीचंद की बायोग्राफी | Pullela Gopichand Biography in Hindi

गायत्री गोपीचंद का जीवन परिचय (गायत्री गोपीचंद, विकी, जन्म, शिक्षा, परिवार, करियर, बैडमिंटन, ऑल इंग्लैंड चैंपियनशिप, BWF, नेटवर्थ) | Gayatri Gopichand Biography in Hindi [Gayatri Gopichand, Wiki, Birth, Education, Family, Career, Badminton, All England Championship, BWF, Net worth]

Advertisement

 

गायत्री गोपीचंद

Gayatri Gopichand

भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी

गायत्री गोपीचंद एक भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी है। वे भारत के पूर्व बैडमिंटन खिलाड़ी और वर्तमान में भारत के राष्ट्रीय कोच पुलेला गोपीचंद की बेटी है। लेकिन गायत्री, अपने पिता के नक्शे कदम पर चलते हुए बैडमिंटन के क्षेत्र में अपना नाम कमा रही हैं। 

हाल ही में, गायत्री ‘ऑल इंग्लैंड चैंपियनशिप’ के सेमीफाइनल में पहुंची थी। इसके बाद से वे सुर्खियों में थी। उनके पिता पुलेला गोपीचंद ने 21 साल पहले ‘ऑल इंग्लैंड चैंपियनशिप’ का खिताब जीता था, तो वहीं गायत्री ने भी इस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंचकर इतिहास के पन्नों पर अपना नाम दर्ज करा लिया है। गायत्री गोपीचंद ‘ऑल इंग्लैंड चैंपियनशिप’ के सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली युगल खिलाड़ी बन गई है।

19 वर्षीय गायत्री ने अपनी 18 साल की जोड़ीदार त्रिशा जॉली के साथ ‘ऑल इंग्लैंड चैंपियनशिप’ प्रतियोगिता के अंतिम चार में पहुंची। हालांकि यह जोड़ी चीन की शु जियान झांग और यु झेंग से सीधे गेम में हार गई। इसके बावजूद इन दोनों युवा शटलरों ने इतिहास रच दिया। अपने सफ़र में दोनों ने ओलंपिक चैंपियन जोड़ी और विश्व कप की विजेता जोड़ी को हराया। गायत्री ने त्रिशा के साथ एक साल पहले ही जोड़ी बनाकर खेलना शुरू किया था।

गायत्री गोपीचंद की बायोग्राफी | Pullela Gopichand Biography in Hindi

गायत्री गोपीचंद की बायोग्राफी | Pullela Gopichand Biography in Hindi

वर्ष 2017 में गायत्री ने अपनी मां, पीवी लक्ष्मी का भी रिकॉर्ड तोड़ा था। पीवी लक्ष्मी ने जो अंडर-19 राष्ट्रीय खिताब 16 साल की उम्र में जीता था, वह गायत्री ने  14 साल की उम्र में जीत लिया था। गायत्री और त्रिशा की जोड़ी ने साल की शुरुआत ‘उड़ीसा ओपन’ खिताब के साथ की थी। यह जोड़ी ‘सैयद मोदी टूर्नामेंट’ के फाइनल में भी पहुंची थी। तो आइए जानते हैं, गायत्री पुलेला गोपीचंद के जीवन परिचय और उनके करियर के बारे में : 

 

इन्हें भी पढ़ें :

भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन की जीवनी।

विश्व की नंबर एक टेनिस खिलाड़ी एश्ले बार्टी की जीवनी।

भारतीय टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा की जीवनी।

 

गायत्री गोपीचंद का जीवन परिचय : एक नजर में ।

नाम  :  गायत्री गोपीचंद (Pullela Gopichand)

उपनाम  :   गोप्स और गोपी

जन्म  :   4 मार्च 2003 (आयु 19 वर्ष)

जन्म स्थान  :  हेदराबाद, आन्ध्र प्रदेश, (भारत)

पिता :  पुलेला गोपीचंद

माता :  पीवी लक्ष्मी

गृहनगर :   हैदराबाद, आन्ध्र प्रदेश, (भारत)

आवास :  हैदराबाद, आंध्र प्रदेश, (भारत)

स्कूल :  जानकारी नहीं

विश्वविद्यालय :  जानकारी नहीं

शैक्षणिक योग्यता :  जानकारी नहीं

राष्ट्रीयता  :  भारतीय

धर्म :  हिन्दू

पेशा (Profession) :  भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी।

कोच (Coach) :  पुलेला गोपीचंद

सिंग्लस् रैंकिंग :  #264

डबल्स रैंकिंग :  #34

वैवाहिक स्थिति  :  अविवाहित

प्रसिद्धी :  मार्च 2022 में ‘ऑल इंग्लैंड चैंपियनशिप’ के सेमीफाइनल में पहुंच’ थी।

 

गायत्री गोपीचंद का प्रारंभिक जीवन और शिक्षा  | Pullela Gopichand Early Life & Education

गायत्री गोपीचंद का जन्म 4 मार्च 2003 को आंध्र प्रदेश के हैदराबाद में पुलेला गोपीचंद और पीवीवी लक्ष्मी के घर मे हुआ था। उनके पिता पुलेला गोपीचंद पूर्व बैडमिंटन भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी और वर्तमान में भारत के राष्ट्रीय कोच हैं। जबकि उनकी मां पीवी लक्ष्मी भी पूर्व भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी रह चुकी हैं।

गायत्री के घर में खेल का माहौल होने के कारण गायत्री को बैडमिंटन विरासत में मिली थी। जिसके बाद से गायत्री ने अपने पिता-माता की तरह बैडमिंटन में ही अपना करियर बनाने का फैसला किया। गायत्री का एक छोटा भाई भी है, जिनका नाम – विष्णु गोपीचंद है, और वह भी एक शटलर है।

गायत्री गोपीचंद | Gayatri Gopichand

गायत्री गोपीचंद | Gayatri Gopichand

 

शारीरिक संरचना (Body Measurement) ।

लंबाई

से० मी०- 165

मी०- 1.65

फीट – 5′ 5″

वजन

56 Kg

आंखों का रंग 

काला
बालों का रंग

काला

 

गायत्री गोपीचंद की ट्रेनिंग |Gayatri Gopichand’s Training

गायत्री गोपीचंद की ट्रेनिंग उनके पिता द्वारा स्थापित ‘गोपीचंद बैडमिंटन एकेडमी‘ में अपने पिता के संरक्षण में हुई। गायत्री भी अन्य खिलाड़ियों के साथ बैडमिंटन की प्रैक्टिस किया करती हैं। गायत्री ने बचपन से ही बैडमिंटन की ट्रेनिंग लेना शुरू कर दिया था।

पुलेला गोपीचंद अपनी बेटी गायत्री को अन्य बच्चों की तरह ही ट्रेनिंग देते हैं। वह बेटी से भी कोर्ट पर जाने से पहले यही कहते हैं कि – “बस अपना 100% देना, हार भी जाए तो कोई बात नहीं।”

 

गायत्री गोपीचंद के करियर की शुरुआत | Pullela Gopichand Career

वर्ष 2017 में गायत्री जब 14 वर्ष की थी तब उन्होंने अंडर-19 का राष्ट्रीय खिताब अपने नाम किया था। इसके पहले उनकी मां ने भी 16 वर्ष की उम्र में यह खिताब जीता था। 

गायत्री, पीबीएल (PBL) के पांचवें सीजन में भी शामिल हुई थी। वह पीबीएल (PBL) में शामिल होने वाली दूसरी सबसे कम उम्र की खिलाड़ी थीं। अपने इस डेब्यु मैच में गायत्री का सामना पीवी सिंधु से हुआ था।

इसके बाद गायत्री गोपीचंद को वर्ष 2018 में आयोजित एशियाई खेलों में भारतीय टीम में चुना गया था। गायत्री, वर्ष 2019 मे आयोजित ‘दक्षिण एशियाई खेलों’ भाग लिया था जिसमें वह स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय राष्ट्रीय टीम का हिस्सा रही थीं। गायत्री ने एकल वर्ग में भी रजत पदक जीता था। गायत्री ‘BWF’ के वर्ल्ड टूर महिला युगल के फाइनल में पहुंची और ‘BWF’ की उपविजेता रही हैं।

वर्ष 2021 में बेंगलुरु में आयोजित ‘इंडिया इंटरनेशनल चैलेंज – 2021 बैडमिंटन टूर्नामेंट’ में गायत्री ने शानदार जीत दर्ज की थी। जबकि, गायत्री इसके मिक्स डबल में रनर अप रही थीं।

हाल ही में, मार्च 2022 में गायत्री ‘ऑल इंग्लैंड चैंपियनशिप’ के सेमीफाइनल में पहुंची थी। इसके बाद से वे सुर्खियों में बनी हुई हैं। जबकि 21 साल पहले उनके पिता पुलेला गोपीचंद ने ‘ऑल इंग्लैंड चैंपियनशिप’ का खिताब जीता था, तो वहीं गायत्री ने भी इस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंचकर इतिहास के पन्नों पर अपना नाम दर्ज करा लिया है। गायत्री गोपीचंद ‘ऑल इंग्लैंड चैंपियनशिप’ के सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली युगल खिलाड़ी बन गई है।

गायत्री गोपीचंद अपने साथी खिलाड़ी त्रिषा जॉली के साथ कोर्ट पर।

गायत्री गोपीचंद अपने साथी खिलाड़ी त्रिषा जॉली के साथ कोर्ट पर।

हालांकि, गायत्री और त्रिशा कि यह जोड़ी चीन की शु जियान झांग और यु झेंग से सीधे गेम में हार गई। इसके बावजूद इन दोनों युवा शटलरों ने इतिहास रच दिया। अपने सफ़र में दोनों ने ओलंपिक चैंपियन जोड़ी और विश्व कप की विजेता जोड़ी को हराया। गायत्री ने त्रिशा के साथ एक साल पहले ही जोड़ी बनाकर खेलना शुरू किया था।

गायत्री और त्रिशा की जोड़ी ने साल की शुरुआत ‘उड़ीसा ओपन’ खिताब के साथ की थी। यह जोड़ी ‘सैयद मोदी टूर्नामेंट’ के फाइनल में भी पहुंची थी।

वर्तमान में गायत्री गोपीचंद एकल में 264 वें स्थान पर हैं, जबकि युगल में वे अपने साथी खिलाड़ी त्रिषा जॉली के साथ 34 वें स्थान पर हैं। जबकि त्रिशा एकल वर्ग में 197 वें स्थान पर हैं। गायत्री अपनी साथी खिलाड़ी त्रिशा जॉली के साथ वर्तमान में अपनी सर्वोच्च युगल रैंकिंग पर है। उन्होंने यह रैंकिंग 1 फरवरी, 2022 को हासिल की थी।

 

निजी जीवन (Personal Life)

गायत्री गोपीचंद ने वर्तमान में 4 मार्च 2022 को अपना 19 वां जन्मदिन मनाया। वर्तमान में वे 19 वर्ष की हैं और वह अविवाहित हैं। गायत्री अपने परिवार के साथ हैदराबाद में रहती हैं। गायत्री के परिवार में उनके माता-पिता के अलावा उनका एक छोटा भाई भी है, जिनका नाम – विष्णु है। उनका भाई विष्णु भी एक शटलर हैं।

अपनी मां के साथ गायत्री गोपीचंद।

अपनी मां के साथ गायत्री गोपीचंद।

 

पारिवारिक जानकारियां ।

माता-पिता

(Parents)

पिता – पुलेला गोपीचंद

माता – पीवी लक्ष्मी

भाई-बहन (Siblings)

एक छोटा भाई – विष्णु गोपीचंद

वैवाहिक स्थिति

अविवाहित

 

गायत्री गोपीचंद कि उपलब्धियाँ | Gayatri Gopichand’s Achievements

  • वर्ष 2017 में, 14 वर्ष की उम्र में गायत्री ने अंडर-19 का राष्ट्रीय खिताब जीता था।
  • वर्ष 2018 में गायत्री ने 15 वर्ष की उम्र में एशियन गेम्स में भारतीय टीम में जगह बनाई थी।
  • वर्ष 2019 में गायत्री ने ‘साउथ एशियन गेम्स’ में टीम इवेंट में गोल्ड और सिंगल्स कैटेगरी में सिल्वर जीता था।
  • गायत्री, पीबीएल (PBL) के पांचवें सीजन में शामिल हुई थी। वह पीबीएल (PBL) में शामिल होने वाली दूसरी सबसे कम उम्र की खिलाड़ी बनी।
  • हाल ही में, मार्च 2022 में गायत्री अपनी साथी खिलाड़ी त्रिशा जॉली के साथ मिलकर ‘ऑल इंग्लैंड बैडमिंटन चैंपियनशिप’ के युगल के सेमीफाइनल में पहुंची थी।
  • गायत्री वर्ल्ड टूर में एक टाइटल और इंटरनेशनल चैलेंजर सीरीज में एक टाइटल जीत चुकी हैं। जबकि वर्ल्ड टूर में एक बार रनर अप और इंटरनेशनल चैलेंजर सीरीज में चार बार रनर अप रही।
  • गायत्री, महिला डबल्स में अपने करियर के बेस्ट रैंकिंग में 34वें नंबर पर हैं।

 

गायत्री गोपीचंद के बारे में पूछे जाने वाले प्रश्नोत्तर (FAQ)।

प्रश्न : गायत्री गोपीचंद कौन है ?

उत्तर : गायत्री गोपीचंद एक भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी हैं। वे पुलेला गोपीचंद की बेटी भी हैं, जो पूर्व भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी और वर्तमान में भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ियों के राष्ट्रीय कोच है। हाल ही में, गायत्री गोपीचंद ने अपनी साथी खिलाड़ी त्रिषा जॉली के साथ ‘ऑल इंग्लैंड चैंपियनशिप’ के सेमीफाइनल में पहुंच कर इतिहास रच दिया है।

प्रश्न : गायत्री गोपीचंद का जन्म कब हुआ ?

उत्तर : गायत्री गोपीचंद का जन्म 4 मार्च 2003 को आंध्र प्रदेश के हैदराबाद में हुआ था।

प्रश्न : गायत्री गोपीचंद की उम्र कितनी है ?

उत्तर : वर्तमान में गायत्री गोपीचंद 19 वर्ष (2022 मे) कि हैं।

प्रश्न : गायत्री गोपीचंद के पिता कौन हैं ?

उत्तर : गायत्री गोपीचंद के पिता का नाम पुलेला गोपीचंद है, जो भारत के राष्ट्रीय बैडमिंटन कोच है। पुलेला गोपीचंद, अपनी बेटी गायत्री गोपीचंद के साथ-साथ भारत के बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल, पीवी सिंधु और कादंबी श्रीकांत जैसे खिलाड़ियों के भी कोच हैं।

प्रश्न : गायत्री गोपीचंद के पति कौन हैं ?

उत्तर : गायत्री गोपीचंद वर्तमान में अविवाहित हैं।

प्रश्न : गायत्री गोपीचंद किस राज्य से हैं ?

उत्तर : गायत्री गोपीचंद, आंध्र प्रदेश राज्य से हैं, और वर्तमान में वे हैदराबाद में रहती हैं।

प्रश्न : गायत्री गोपीचंद ने किस एकेडमी से ट्रेनिंग ली है?

उत्तर : गायत्री गोपीचंद ने अपने पिता के एकेडमी पुलेला गोपीचंद बैडमिंटन एकेडमी’ (Pullela Gopichand Badminton Academy) से ट्रेनिंग ली है।

प्रश्न : गायत्री गोपीचंद के कोच कौन हैं?

उत्तर : गायत्री गोपीचंद के कोच, उनके पिता पुलेला गोपीचंद हैं।

 

इन्हें भी पढ़ें :

भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन की जीवनी।

विश्व की नंबर एक टेनिस खिलाड़ी एश्ले बार्टी की जीवनी।

भारतीय टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा की जीवनी।

 

आभार ।

साथियों आशा करता हूं कि, आपको हमारा ‘गायत्री गोपीचंद (Gayatri Gopichand)’ पर लिखा गया यह लेख पसंद आया होगा। अगर आपको हमारा biographybooks.in का यह ब्लॉग (Blog) और हमारा यह लेख (Article) पसंद आया, तो इसे अपने दोस्तों और अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर जरूर शेयर करें। ताकि और भी लोगों को आपके माध्यम से इसकी जानकारी हो सके। अगर आप हमें फीडबैक देना चाहते हैं तो अपनी प्रतिक्रिया देने के लिए comment में जाकर हमें अपनी प्रतिक्रियाएँ जरूर दे। 

आप हमें हमारे सोशल मीडिया पेज पर भी follow कर सकते हैं। जल्दी ही मिलते हैं एक नए स्टोरी के साथ तब तक के लिए आप सभी मस्त रहें, स्वस्थ रहें।

हमारे ब्लॉग biographybooks.in पर आखिरी तक बने रहने के लिए आप सभी का हृदय की गहराइयों से प्यार भरा धन्यवाद।

 

Advertisement

You may also like...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *