बोट के फाउंडर अमन गुप्ता की बायोग्राफी | boAt Founder Aman Gupta Biography in Hindi

बोट के फाउंडर अमन गुप्ता की बायोग्राफी | boAt Founder Aman Gupta Biography in Hindi

अमन गुप्ता का जीवन परिचय (अमन गुप्ता कि बायोग्राफी, उम्र, शिक्षा, करियर, स्ट्रगल, व्यवसाय, भारत पे, शादी, पत्नी, बच्चे, शार्क टैंक इंडिया) | Boat Founder Aman Gupta Biography in Hindi [ Aman Gupta, Birth, Age, Career, Struggle, Boat, Wife, Children, Shark Tank India, Networth]

 

अमन गुप्ता

(Aman Gupta)

Boat के सह-संस्थापक एवं सीएमओ।

 

जब भी साउंड से जुड़े इक्विपमेंट्स कि बात होती है तो, सोनी (Sony), एप्पल(Apple), जेबीएल(JBL) के साथ एक और नाम दिमाग में आता है और वह है- बोट (boAt)। बोट अपने स्टाइलिश हेडफोन, स्पीकर्स जैसे इक्विपमेंट्स के लिए काफी फेमस है। यह एक भारतीय ब्रांड है, और भारतीय बाजार में इसकी 27.3% की हिस्सेदारी है।

Advertisement

अमन गुप्ता ‘बोट (boAt)’ कंपनी के सह-संस्थापक और सीएमओ हैं। अमन ने समीर अशोक मेहता के साथ मिलकर वर्ष 2016 में बोर्ड की स्थापना की थी। boAt अपने स्टाइलिश हैडफोंस और स्पीकर्स के लिए भारतीय बाजार में एक बहुत बड़ा ब्रांड है। एक बिजनेसमैन होने के साथ ही अमन सबसे कम उम्र के CA क्वालीफाई करने वाले छात्र भी रहे हैं। boAt की स्थापना से पहले अमन, कई बड़ी कंपनियों के लिए भी काम कर चुके हैं।

बोट के फाउंडर अमन गुप्ता की बायोग्राफी | boAt Founder Aman Gupta Biography in Hindi

बोट के फाउंडर अमन गुप्ता की बायोग्राफी | boAt Founder Aman Gupta Biography in Hindi

वर्ष 2020 में आए पेंडमिक (Covid-19) में जहां बाजारों में मंदी छाई हुई थी, वहीं अमन की कंपनी ने 2020 के वित्तीय वर्ष में 500 करोड़ रुपये की आय अर्जित करने में सफलता प्राप्त की। boAt की स्थापना के साथ-साथ अमन एक भारतीय रियलिटी शो ‘शार्क टैंक इंडिया’ के जज के रूप में भी प्रसिद्ध हैं। वे ‘शार्क टैंक इंडिया’ में सात शार्कस् में से एक हैं। आपको बता दें, कि ‘शार्क टैंक इंडिया’ अमेरिकी रियलिटी शो ‘शार्क टैंक’ का भारतीय रूपांतरण है। 

तो जैसा कि आप सब समझ ही गए होंगे कि, आज के इस लेख में हम जानेंगे, अमन गुप्ता की जीवनी, उनके सफल करियर से लेकर बोट की स्थापना और शार्क टैंक इंडिया के जज बनने तक के पूरे सफर के बारे में :

 

इन्हें भी पढ़ें :

रतन टाटा की जीवनी।

एलन मस्क की जीवनी।

विप्रो के अध्यक्ष अजीम प्रेमजी की जीवनी।

 

अमन गुप्ता का जीवन परिचय : एक नजर में ।

नाम  :   अमन गुप्ता (Aman Gupta)

जन्म  :   4 मार्च 1982 (आयु 40 वर्ष)

जन्म स्थान  :  नई दिल्ली, भारत

गृहनगर :   नई दिल्ली, भारत

आवास  :  नई दिल्ली, भारत

स्कूलिंग  :  दिल्ली पब्लिक स्कूल, आरके पुरम, नई दिल्ली

शिक्षण संस्थान :  शहीद भगत सिंह कॉलेज (एम); द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया;  इंडियन स्कूल ऑफ बिजनेस; नॉर्थवेस्टर्न यूनिवर्सिटी – केलॉग स्कूल ऑफ मैनेजमेंट।

शैक्षणिक योग्यता  :   वाणिज्य स्नातक (ऑनर्स), चार्टर्ड एकाउंटेंट, लेखा और वित्त, एमबीए, एमबीए

राशि :   मीन राशि

धर्म  :   हिन्दु

जाति :  बनिया

राष्ट्रीयता  :   भारतीय

पेशा (Profession) :  व्यवसायी, आंत्रप्रेन्योर

व्यापार (Business) :  boAt के Co- Founder  और CMO

स्थापित :  वर्ष 2016 मे स्थापित

मुख्यालय (Head Office) :   नई दिल्ली

वेबसाइट (Website) :   boatlifestyle.com

वैवाहिक स्थिति  :   विवाहित

पत्नी :   प्रिया डागर (वि. वर्ष 2008)

नेट वर्थ :  $ 95 मिलियन (वर्ष 2022, वर्तमान मे)

प्रसिद्दि (Famous For) : BoAt के सह-संस्थापक; एवं शार्क टैंक इंडिया के जज से।

 

अमन गुप्ता का प्रारंभिक जीवन (Early Life) ।

अमन गुप्ता का जन्म 4 मार्च 1982 को दिल्ली में हुआ था। उनके पिता का नाम नीरज गुप्ता है, और माता का नाम ज्योति कोचर गुप्ता है। उनका एक भाई और एक बहन भी है, जिनका नाम अनमोल गुप्ता (भाई), और नेहा गुप्ता (बहन) है। अमन एक मध्यमवर्गीय हिंदू परिवार से ताल्लुक रखते हैं। भारत की राजधानी नई दिल्ली में जन्मे अमन बचपन से ही एक इंटरप्रेन्योर बनना चाहते थे।

अमन की लालन पालन दिल्ली में ही हुआ, और उनकी आरंभिक शिक्षा भी दिल्ली के स्थानीय स्कूल से पुरी हुई।

 

शिक्षा (Education)

वर्ष 1998 में अमन गुप्ता ने कॉमर्स मे अपनी बारहवीं की पढ़ाई दिल्ली पब्लिक स्कूल से पूरी की। 12वीं की पढ़ाई पूरी करने के बाद अमन ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के शहीद भगत सिंह कॉलेज में दाखिला लिया और वर्ष 2001 मे बीकॉम ऑनर्स मे स्नातक की डिग्री हासिल की। 

स्नातक कि पढ़ाई के दौरान, अमन के पिता ने उन्हें चार्टर्ड एकाउंटेंट बनने कि सलाह दी। जिसके बाद वर्ष 1999 में, अमन ने ‘द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया’ (ICAI) में दाखिला लिया। लेकिन सीए बनने में उनकी ज्यादा रुचि नहीं थी, बावजूद इसके अमन ने वर्ष 2002 मे सीए की डिग्री हासिल की। इसके साथ ही अमन, CA बनने वाले सबसे कम उम्र के छात्र बन गए।

वर्ष 2011 मे अमन, ISB से एक वर्ष के MBA की पढ़ाई पुरी करने के बाद USA चले गए और वहाँ भी उन्होंने Northwestern University से वर्ष 2011-12 मे एक साल कि MBA की पढ़ाई पुरी की।

 

शारीरिक संरचना (Body Measurement) ।

लंबाई

से० मी०- 176

मी०- 1.76

फीट इंच- 5′ 10″

वजन

80 Kg

आंखों का रंग 

काला
बालों का रंग

काला

 

अमन गुप्ता के करियर की शुरुआत | Aman Gupta Career

 सीए पूरा करने के बाद अमन गुप्ता ने सिटी बैंक में एक सहायक प्रबंधक के रूप में अपने करियर की शुरुआत की। उन्होंने वर्ष 2005 तक सिटी बैंक में बतौर सहायक प्रबंधक काम किया। इसके बाद सितंबर 2005 में, अमन ने अपने पिता के साथ ‘एडवांस्ड टेलीमीडिया प्राइवेट लिमिटेड’ नाम का एक नया व्यवसाय शुरू किया, जिसमें अमन इस कंपनी के सीईओ और सह-संस्थापक थे। लेकिन उनकी यह कंपनी नहीं चली।

इस कंपनी के फैल्योर होने पर अमन कि पत्नी ने उन्हें एमबीए करने का सुझाव दिया था। जिसके बाद उन्होंने वर्ष 2010 से 2012 तक ‘इंडियन स्कूल बिजनेस’ और नॉर्थवेस्टर्न यूनिवर्सिटी के ‘केलॉग ग्रेजुएट स्कूल ऑफ मैनेजमेंट’ से अपनी एमबीए की डिग्री हासिल की।

अमन गुप्ता | Aman Gupta

अमन गुप्ता | Aman Gupta

वर्ष 2006 से 2010 तक अमन ने एलटीसी के सीईओ के रूप में शामिल हुए। इसके बाद, जून 2011 से फरवरी 2012 तक, अमन ने KMPG में एक वरिष्ठ प्रबंधन सलाहकार के रूप में कार्य किया। मार्च 2012 से लेकर दिसंबर 2013 तक अमन, सैमसंग कंपनी और हरमन इंटरनेशनल के साथ भारत के बिक्री निदेशक के रूप में जुड़े रहे।

इसके बाद अमन ने वर्ष 2014 में ‘इमेजिन मार्केटिंग इंडिया’ कि सह-स्थापना की। इसके साथ ही उन्होंने बिजनेस की दुनिया में कदम रखा और इस दौरान उन्होंने ‘इंटरनेट एंड मोबाइल एसोसिएशन ऑफ इंडिया’ के बोर्ड अध्यक्ष के रूप में भी काम किया।

 

बोट कि स्थापना | Foundation of ‘boAt’

जनवरी 2016 में अमन गुप्ता ने समीर अशोक मेहता के साथ मिलकर boAt की सह-स्थापना की। शुरुआत में उन्हें कुछ मुश्किलें आई। शुरुआत में, उन्होंने दो साल तक हेडफोन, ईयरफोन, स्पीकर, ट्रैवल चार्जर और रग्ड लग्जरी पैकेज बेचे।

इसकी स्थापना के 2 वर्ष में ही इस कंपनी ने घरेलू बिक्री में 10 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया। इसके बाद, boAt ने अपने प्रोडक्ट को टॉप क्लास बनाने पर काम किया, और आज यह कंपनी हेडफोन, ब्लूटूथ, ईयरफोन, स्पीकर आदि जैसे उत्पाद बनाती है। वर्ष 2017 में कंपनी की बिक्री 27 करोड़ से बढ़कर वर्ष 2018 में 108 करोड़ हो गई। इस दौरान प्रतिदिन, बोट (boAt) ने 6000 से अधिक इकाइयाँ बेंची। 

वर्ष 2020 के वित्त वर्ष में, कंपनी की बिक्री 500 करोड़ रुपये के आंकड़े को पार कर गई, जो 2019 के वित्त वर्ष 2019 की तुलना में 108.8% की वृद्धि के साथ आगे बढ़ी। अब तक इस कंपनी के 5 हजार रिटेल आउटलेट और 20 वितरक हैं। boAt हर दिन 10,000 से अधिक इकाइयाँ बेचती है, जो प्रति वर्ष चार मिलियन बैठती है।  boAt के 20 मिलियन भारतीयों का ग्राहक हैं, जिसमें अमेज़न और फ्लिपकार्ट की बिक्री का लगभग 80% हिस्सा है।

अमन गुप्ता | Aman Gupta

अमन गुप्ता | Aman Gupta

boAt आज भारत में Apple और Samsung को पीछे छोड़ते हुए, पांचवां सबसे बड़ा उपयोग किए जाने वाला ब्रांड बन गया है। आज कंपनी खुद को एक शक्तिशाली विश्वव्यापी ब्रांड के रूप में स्थापित करने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। अमन गुप्ता, boAt के सह संस्थापक होने के साथ-साथ वे इस कंपनी में CMO के पद पर कार्यरत हैं। आज boAt भारत में नंबर एक हेडसेट उपकरण मॉडल में से एक है। यदि भारतीय बाजार की बात की जाए तो, boAt भारतीय बाजार में 27.3% कि हिस्सेदारी रखता है।

यदि इस कंपनी के नेटवर्थ की बात की जाए तो, आज boAt नेटवर्क 1.4 billion-dollar (₹10500 करोड़ रुपए) आंकी गई है।

 

इन्हें भी पढ़ें :

रतन टाटा की जीवनी।

एलन मस्क की जीवनी।

विप्रो के अध्यक्ष अजीम प्रेमजी की जीवनी।

 

अमन गुप्ता बने शार्क टैंक इंडिया के जज (Ashneer Grover Shark Tank India Judge)।

20 दिसंबर 2021 से सोनी टीवी पर शुरू हुए टीवी रियलिटी शो ‘शार्क टैंक इंडिया’ मे अमन गुप्ता एक जज के रूप मे हैं। टीवी रियलिटी शो ‘शार्क टैंक इंडिया’ एक ऐसा मंच है, जहां भारत के उभरते उद्यमियों को अपने स्टार्टअप के आईडिया को सामने रखने और निवेश हासिल करने का मौका देता है। जिसके आधार पर इस शो के शार्कस् उस कंपनी का आकलन करते हैं, और उन्हें फंडिंग मे भी मदद करते हैं।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ‘शार्क टैंक इंडिया’ एक अमेरिकी रियलिटी शो ‘शार्क टैंक’ का भारतीय रूपांतरण है। आज शर्क टैंक दुनिया भर के 40 देशों में सक्सेसफुली रन कर रहा है।

अमन गुप्ता ‘शार्क टैंक इंडिया’ के प्रति एपिसोड के लिए 6 से ₹8 लाख रुपये चार्ज करते हैं।

 

शार्क टैंक इंडिया के जज हैं – 

Shark Tank India's Sharks

Shark Tank India’s Sharks

 

  • अनुपम मित्तल –  ‘शादी डॉट कॉम’ – पीपुल ग्रुप के फाउंडर एवं सीईओ।
  • विनीता सिंह – ‘शुगर कॉस्मेटिक्स’ की सीईओ एवं को-फाउंडर।
  • नमिता थापर –  ‘एमक्योर फार्मास्यूटिकल्स’ की एग्ज़ीक्यूटिव डायरेक्टर।
  • अमन गुप्ता –  ‘बोट’ के को-फाउंडर एवं चीफ मार्केटिंग ऑफिसर। 
  • गज़ल अलग़ –  ‘मामाअर्थ’ की को-फाउंडर एवं चीफ मामा।

 

अमन गुप्ता का घर, संपत्ति, फीस, कार कलेक्शन- वर्ष 2022 मे (Networth, House, Fees, Car Collection in 2022) |

आवास (Residence)

नई दिल्ली, भारत
नेटवर्थ (Networth)

$95 मिलियन डॉलर

(710 करोड़ रुपए लगभग)

boAt कंपनी की नेटवर्थ

(boAt Network)

$1.4 बिलियन डॉलर

(₹10500 करोड़ रुपए) लगभग

वार्षिक वेतन

₹40 करोड़ रुपए प्रति वर्ष
शार्क टैंक इंडिया के प्रति एपिसोड वेतन

6 से 8लाख रुपए प्रति एपिसोड

नोट– यह जानकारी फरवरी 2022 के एक मीडिया रिपोर्ट के द्वारा दी गई है।

 

निजी जीवन (Personal Life)

अमन गुप्ता कि शादी वर्ष 2008 में प्रिया डागर से हुई है। इस दंपति कि दो बेटियां हैं, जिनका नाम मिया गुप्ता और अदा गुप्ता है।

 

परिवारिक जानकारियां ।

माता-पिता

पिता- नीरज गुप्ता

माता- ज्योति कोचर गुप्ता

भाई-बहन

अनमोल गुप्ता (भाई)

नेहा गुप्ता (बहन)

पत्नी

प्रिया डागर
बच्चे

दो बेटियां- मिया गुप्ता और अदा गुप्ता

 

अमन गुप्ता के बारे में कुछ रोचक तथ्य।

  • अमन गुप्ता का जन्म भारत की राजधानी नई दिल्ली में हुआ, और वहीं से उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा पूरी की।
  • अमन गुप्ता, सीए (CA) कि परीक्षा क्वालीफाई करने वाले सबसे कम उम्र के छात्र हैं।
  • अमन गुप्ता ने वर्ष 2005 में अपने पिता के साथ एक कंपनी शुरू की थी लेकिन उनका यह बिजनेस असफल रहा।
  • भारत और यूएसए से एक-एक वर्ष की एमबीए की डिग्री हासिल की है।
  • अमन गुप्ता ने समीर अशोक मेहता के साथ मिलकर बोट (boAt) कंपनी की सह-स्थापना की है।
  • अमन गुप्ता, बोट (boAt) कंपनी में सीएमओ के पद पर कार्यरत हैं।
  • वे भारतीय टेलीविजन के एक रियलिटी शो ‘शार्क टैंक इंडिया’ के सात शार्कस् में से एक हैं।
  • बोट (boAt) कंपनी की स्थापना के पहले अमन गुप्ता ने कई कंपनियों के लिए काम किया है।

 

अमन गुप्ता के बारे में पूछे जाने वाले प्रश्नोत्तर (FAQ)।

प्रश्न : अमन गुप्ता कौन है ?

उत्तर : अमन गुप्ता एक भारतीय एंटरप्रेन्योर और बोट (boAt ) कंपनी के सह-संस्थापक और सीएमओ हैं।

 

प्रश्न : अमन गुप्ता का जन्म कब हुआ ?

उत्तर : 14 जून 1982 को।

 

प्रश्न : अमन गुप्ता की उम्र कितनी है ?

उत्तर : 40 वर्ष (2022 मे)।

 

प्रश्न : अमन गुप्ता वर्तमान में कहां रहते हैं ?

उत्तर : दिल्ली, भारत

 

प्रश्न : अमन गुप्ता की शादी किससे हुई है ?

उत्तर : अमन गुप्ता की शादी प्रिया डागर से वर्ष 2008 में हुई है।

 

प्रश्न : अमन गुप्ता के कितने बच्चे हैं ?

उत्तर : दो बेटी

 

प्रश्न : अमन गुप्ता किस राज्य के हैं ?

उत्तर : दिल्ली, भारत।

 

प्रश्न : अमन गुप्ता किससे संबंधित है ?

उत्तर : व्यवसाय जगत से।

 

प्रश्न : वर्ष 2022 में अमन गुप्ता कि नेटवर्थ कितनी है ?

उत्तर : $95 मिलियन डॉलर (₹710 करोड़)-  जनवरी 2022 तक।

 

प्रश्न : बोट (boAt) के फाउंडर कौन है ?

उत्तर : बोट के फाउंडर अमन गुप्ता है।

 

प्रश्न : बोट (boAt) की स्थापना कब हुई थी ?

उत्तर : अमन गुप्ता ने वर्ष 2016 में समीर अशोक मेहता के साथ मिलकर बोट की स्थापना की थी।

 

प्रश्न : अमन गुप्ता की सैलरी कितनी है ?

उत्तर : अमन गुप्ता बोट में कंपनी में सीएमओ के पद पर कार्यरत हैं, और वह प्रतिवर्ष 40 करोड़ रूपये सैलरी के रूप में लेते है।

 

इन्हें भी पढ़ें :

रतन टाटा की जीवनी।

एलन मस्क की जीवनी।

विप्रो के अध्यक्ष अजीम प्रेमजी की जीवनी।

 

आभार ।

साथियों आशा करता हूं कि, आपको हमारा ‘अमन गुप्ता (Aman Gupta)’ पर लिखा गया यह लेख पसंद आया होगा। अगर आपको हमारा biographybooks.in का यह ब्लॉग (Blog) और हमारा यह लेख (Article) पसंद आया, तो इसे अपने दोस्तों और अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर जरूर शेयर करें। ताकि और भी लोगों को आपके माध्यम से इसकी जानकारी हो सके। अगर आप हमें फीडबैक देना चाहते हैं तो अपनी प्रतिक्रिया देने के लिए comment में जाकर हमें अपनी प्रतिक्रियाएँ जरूर दे। 

आप हमें हमारे सोशल मीडिया पेज पर भी follow कर सकते हैं। जल्दी ही मिलते हैं एक नए स्टोरी के साथ तब तक के लिए आप सभी मस्त रहें, स्वस्थ रहें।

हमारे ब्लॉग biographybooks.in पर आखिरी तक बने रहने के लिए आप सभी का हृदय की गहराइयों से प्यार भरा धन्यवाद।

 

Advertisement

You may also like...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *