T20 वर्ल्ड कप-2022 में जीत के हीरो रहे, बेन स्टोक्स मारपीट के आरोप में जा चुके हैं जेल। उनके साथी क्रिकेटर उन्हें ‘हर्ट लॉकर’ और उनकी पत्नी खुद को कहती हैं ‘क्रिकेट विडो’।

T20 वर्ल्ड कप में जीत के हीरो रहे, बेन स्टोक्स मारपीट के आरोप में जा चुके हैं जेल। उनके साथी क्रिकेटर उन्हें ‘हर्ट लॉकर’ और उनकी पत्नी खुद को कहती हैं ‘क्रिकेट विडो’।

 

बेन स्टोक्स का जीवन परिचय | Ben Stokes Biography in Hindi

बेन स्टोक्स का जीवन परिचय ( बेन स्टोक्स, विकी, जन्म, शिक्षा, करियर, परिवार, क्रिकेट करियर, IPL करियर, टी20 विश्व कप-2022, विश्व कप 2019, गर्लफ्रैंड, पत्नी, बच्चे, विवाद, संपत्ति ) | Ben Stokes Biography in hindi [ Ben Stokes, Wikipedia, Birth, Age, Education, Career, Family, Cricket career, IPL career, T20 World cup 2022, ODI World cup 2019, Girlfriend, Wife, Kids, Controversies, Net worth ]

 

बेन स्टोक्स | Ben Stokes

इंग्लैंड क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर


Ben Stokes Biography in Hindi : दोस्तों! बेन स्टोक्स इंग्लैंड की राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर प्लेयर हैं। वर्ष 2011 में, बेन स्टोक्स ने आयरलैंड के खिलाफ अपना वनडे करियर शुरु किया था। और आज वे इंग्लैंड को T20 वर्ल्ड कप विजेता बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। गुस्सैल स्वभाव के बेन स्टोक्स को एक बार जेल भी जाना पड़ा था। उनकी छवि एक ‘बैड बॉय’ की तरह भी रही है, लेकिन कई बार उन्होंने इंग्लैंड के लिए मैच जिताऊ पारी भी खेली है। टीम में उनके साथी खिलाड़ी उन्हें ‘हर्ट लॉकर’ के नाम से भी बुलाते हैं। जबकि उनकी पत्नी खुद को एक ‘क्रिकेट विडो’ कहती हैं। क्या है इसकी कहानी हम आगे पढ़ेगे…

बेन स्टोक्स का जीवन परिचय | Ben Stokes Biography in Hindi

बेन स्टोक्स का जीवन परिचय | Ben Stokes Biography in Hindi

हाल ही में 13 नवंबर 2022 को, इंग्लैंड टीम दूसरी बार T20 क्रिकेट वर्ल्ड कप चैंपियन बनी। पाकिस्तान के खिलाफ खेले गए फाइनल मैच में जीत के हीरो रहे, ऑलराउंडर बेन स्टोक्स ने इंग्लैंड की इस जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जिन्होंने फाइनल मैच नाबाद 52 रनों की पारी खेली। इससे पहले वर्ष 2019 में भी उन्होंने एकदिवसीय (50 ओवर) वर्ल्ड कप फाइनल में 84 रनों की नाबाद पारी खेल कर इंग्लैंड को विश्व चैंपियन बनाया था। इस मैच में वह ‘मैन ऑफ द मैच’ भी रहे थे। तो आज के इस आर्टिकल में हम ” बेन स्टोक्स के जीवन परिचय | Ben Stokes Biography in hindi”  के बारे में जानने वाले हैं। जिसमें हम उनके जीवन परिचय, परिवार और क्रिकेट करियर से लेकर अब तक के पूरे सफर के बारे में जानेंगे… 

Advertisement

जानिये – भारतीय महिला ऑलराउंडर क्रिकेटर जेमिमाह रोड्रिग्स का जीवन परिचय | Jemimah Rodrigues biography in hindi

 

Table of Contents

बेन स्टोक्स का जीवन परिचय : एक नजर में

नाम (Name) बेंजामिन एंड्रयू स्टोक्स (Benjamin Andrue Stokes)
उपनाम (Nickname) स्टोक्सी, बेनी, रॉकी
जन्म (Birth) 4 जून 1991
उम्र (Age) 31 वर्ष (2022 में)
जन्म स्थान (Birth Place) क्राइस्टचर्च, कैंटरबरी, न्यूजीलैंड
पिता (Father) गेरार्ड स्टोक्स
माता (Mother) डेबोरह स्टोक्स
गृहनगर (Hometown) क्राइस्टचर्च, कैंटरबरी, न्यूजीलैंड
स्कुलिंग (Schooling) कॉकर्माउथ स्कूल
विश्वविद्यालय (University) जानकारी नही
शिक्षा (Education) जानकारी नही
राष्ट्रीयता (Nationality) न्यूजीलैंड, अंग्रेजी
धर्म (Religion) ईसाई धर्म
पेशा (Profession) इंग्लैंड क्रिकेटर (ऑल-राउंडर)
भूमिका (Role in team) बैटिंग, ऑलराउंडर
बल्लेबाजी शैली (Batting type) बाएं हाथ के बल्लेबाज
गेंदबाजी शैली (Bolling type) दाएं हाथ के तेज-मध्यम गेंदबाज
सक्रिय वर्ष (Active Year) वर्ष 2011 से वर्तमान
डेब्यु मैच (Debut Match)  टेस्ट – 5 दिसंबर 2013 को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ

वनडे – 25 अगस्त, 2011 में आयरलैंड के खिलाफ

T20 – 23 सितंबर 2011 को वेस्ट इंडीज के खिलाफ

घरेलू टीम (Domestic Team) डरहम (Durham)
पसंदीदा शॉट (Favorite shot) पुल शॉट
प्रमुख टीमें (Playing Team)
  • इंग्लैंड
  • डरहम
  • मेलबर्न रेनेगेड्स
  • कैंटरबरी (2017 से अबतक)
  • राइजिंग पुणे सुपरजायंट (IPL)-
  • 2017
  • राजस्थान रॉयल्स (IPL)- 2018 से अबतक
जर्सी नम्बर (Just number) #55 (इंग्लैंड, राष्ट्रीय टीम)

#55 (IPL team – राजस्थान रायल्स और पुणे सुपरजाइंट्स)

कोच/ मेंटोर (Coach/mentor)  ___
जीवनसाथी (Spouse)  क्लेयर रैटक्लिफ (वि॰- 2017)
प्रसिद्धि (Famous for) इंग्लैंड के ऑलराउंडर क्रिकेटर और वर्ष 2022 के T20 वर्ल्ड कप के फाइनल में इंग्लैंड के लिए मैच जिताऊ पारी खेलने के बाद से सुर्खियों में।
नेट वर्थ (Net worth) $40 मिलियन

 

बेन स्टोक्स का प्रारंभिक जीवन और परिवार | Ben Stokes Early Life & Family

Ben Stokes early life and family : दोस्तों! बेन स्टोक्स का जन्म 4 जून 1991 को न्यूजीलैंड के क्राइस्टचर्च में हुआ था। उनके पिता का नाम, गेरार्ड स्टोक्स है और उनकी माँ का नाम, डेबोरह स्टोक्स है। बेन स्टोक्स का पूरा नाम, बेंजामिन एंड्रयू स्टोक्स है। लेकिन ज्यादातर लोग उन्हें बेन स्टोक्स के नाम से जानते हैं। बेन स्टोक्स के पिता, गैरार्ड स्टोक्स पेशे से एक रग्बी लीग के कोच और पुर्व खिलाड़ी थे। जबकि उनकी माता, डेबोरह स्टोक्स अंतरराष्ट्रीय इंग्लैंड की राष्ट्रीय टीम कि क्रिकेटर थी।

Ben Stokes with his Parents

Ben Stokes with his Parents

बेन जब 12 साल के थे, तब उनके पिता को इंग्लैंड की वर्किंगटन टाउन रग्बी लीग क्लब का मुख्य कोच नियुक्त किया गया था। इसके बाद उनका परिवार इंग्लैंड में जाकर बस गया। हालांकि बाद में बेन के माता-पिता दोबारा क्राइस्टचर्च में रहने के लिए न्यूजीलैंड चले गए थे। वर्ष 2020 में बेन स्टोक्स के पिता की ब्रेन कैंसर के कारण मृत्यु हो गई थी।

जानिए – भारतीय पुर्व महिला क्रिकेटर मिताली राज का जीवन परिचय | Mithali Raj biography in Hindi

 

बेन स्टोक्स कि शिक्षा | Ben Stokes Early Life & Education

Ben Stokes Education : 12 वर्ष की उम्र में बेन स्टोक्स का पूरा परिवार इंग्लैंड शिफ्ट हो गया और उन्होंने अपनी बाकी की बची स्कूली शिक्षा, कॉकर्माउथ स्कूल से पूरी की। अपनी पढ़ाई के दौरान उन्होंने कॉकर्माउथ क्रिकेट क्लब भी ज्वाइन कर लिया था। जहां उन्होंने क्रिकेट के बेसिक चीजें सीखा था।

शारिरिक संरचना | Physical Appearance

ऊंचाई (Height) सेंटीमीटर में – 185 सेंटीमीटर (लगभग)

मीटर में – 1.85 मीटर

फीट इंच – 6′ 1″

वजन (weight) किलोग्राम में – 80 किलो
आंख का रंग (eye color) भूरा रंग
बालों का रंग (hair color) भूरा

 

बेन स्टोक्स का करियर | Ben Stokes Career

Ben Stokes Career : अपनी पढ़ाई के दौरान बेन स्टाक्स ने कॉकर्माउथ क्रिकेट क्लब से क्रिकेट के मूलभूत सिद्धांत सीखें और  कई मैच भी खेले। स्टोक्स ने वर्ष 2009 में ‘द ओवल’ में अपनी घरेलू टीम डरहम के लिए एकदिवसीय (ODI) मे अपने पेशेवर करियर कि शुरुआत की। जिसमें उन्होने अपनी तीसरी ही डिलीवरी में अनुभवी बल्लेबाज मार्क रामप्रकाश का विकेट लिया। उन्होंने वर्ष 2009 में बांग्लादेश (U-19) के खिलाफ दो टेस्ट मैच खेले, जिसमें उन्होंने अर्धशतक बनाया और विकेट भी चटकाए। इसके बाद, वर्ष 2010 के अंडर-19 (U-19) विश्व कप में उन्होंने भारत की अंडर-19 टीम के खिलाफ शतक जड़ा।

बेन स्टोक्स ने वर्ष 2010 में डरहम के लिए मैरीलेबोन क्रिकेट क्लब (एमसीसी) के खिलाफ पारंपरिक सीज़न ओपनर के दौरान प्रथम श्रेणी में डेब्यु किया। जो अबू धाबी के शेख जायद स्टेडियम में हो रहा था। इस मैच में उन्होंने अर्धशतक जमाया और एक विकेट भी झटके। काउंटी क्रिकेट – 2010 के सीज़न की शुरुआत में उन्होंने डरहम के लिए अपनी चैंपियनशिप की शुरुआत की। उन्होंने 13 मई 2010 को ट्रेंट ब्रिज में नॉटिंघमशायर के खिलाफ अपना प्रथम श्रेणी का पहला शतक ठोका। इसके बाद, स्टोक्स ने डरहम के लिए सभी प्रारूपों में खेलना जारी रखा।

प्रथम श्रेणी के क्रिकेट में सफल डेब्यू करने के बाद, बेन स्टोक्स को इंग्लैंड के प्रथम श्रेणी सीरीज में जगह दी गई और 2010-11 एशेज के दौरान ऑस्ट्रेलिया की यात्रा के दौरे पर जाने वाली इंग्लैंड टीम में शामिल हो गए। उस समय बेन स्टोक्स डरहम टीम के एक प्रमुख सदस्य थे, जिन्होंने काउंटी चैंपियनशिप- 2013 जीता था। वर्ष 2014 में लॉर्ड्स में ‘रॉयल लंदन वन-डे कप’ के फाइनल में वे मैन ऑफ द मैच भी चुने गए थे। इसमें उन्होंने एक मैच में नाबाद 38 रन बनाए और 2 विकेट चटकाए।

इसके बाद 2 जनवरी 2015 को, स्टोक्स ऑस्ट्रेलिया की बिग बैश लीग के मेलबर्न रेनेगेड्स में जेसी राइडर के चोटिल होने कि वजह से उनके स्थान पर टीम में शामिल हुए। 13 फरवरी 2017 को, स्टोक्स को इंग्लैंड की टेस्ट टीम का उप-कप्तान नियुक्त किया गया था। अप्रैल 2022 में, उन्हें द हंड्रेड के 2022 सीज़न के लिए उत्तरी सुपरचार्जर्स द्वारा खरीदा गया था।

 

बेन स्टोक्स का अंतरराष्ट्रीय करियर | Ben Stokes International Career

Ben Stokes International Career : वर्ष 2011 के अगस्त माह में बेन स्टोक्स को आयरलैंड के खिलाफ इंग्लैंड कि अंतरराष्ट्रीय वनडे (ODI) टीम में शामिल किया गया था। जिसमें स्टोक्स ने अपने वनडे करियर की शुरुआत की थी। वर्ष 2011 में ही उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ अपने T20 करियर की भी शुरुआत की।

इसके बाद, स्टोक्स को 2013-14 एशेज श्रृंखला के लिए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इंग्लैंड टीम में शामिल किया गया था। जिसमें वे टेस्ट स्तर पर इंग्लैंड का प्रतिनिधित्व करने वाले 658वें खिलाड़ी बने। इस सीरीज के 5वें टेस्ट की पहली पारी में बेन स्टोक्स ने 99 रन देकर करियर के सर्वश्रेष्ठ 6 विकेट लिए। लेकिन इंग्लैंड की टीम महज 155 रन पर ही ऑल आउट हो गई। जिसमें स्टोक्स ने सार्वधिक 47 रन बनाए। स्टोक्स इस सीरीज में शतक जड़ने वाले एकमात्र इंग्लिश बल्लेबाज थे।

वर्ष 2015 में संयुक्त अरब अमीरात में आयोजित पाकिस्तान के खिलाफ दौरे के लिए जाने वाली इंग्लैंड टेस्ट टीम में बेन स्टोक्स को नामित किया गया। अबू धाबी में पहले टेस्ट में, उन्होंने इंग्लैंड की पहली पारी में 57 रन देकर 4 विकेट चटकाए और अपने बल्ले से भी कमाल दिखाते हुए 57 रन बनाए। हालांकि यह मैच ड्रॉ पर समाप्त हुआ।

इंग्लैंड के दक्षिण अफ्रीका के शीतकालीन दौरे पर स्टोक्स ने दूसरे टेस्ट में इंग्लैंड की पहली पारी में अपने करियर का 258 रनो का सर्वश्रेष्ठ स्कोर बनाया, जिसमें 30 चौके और 11 छक्के शामिल थे। यह टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में दूसरा सबसे तेज दोहरा शतक था, जो स्टोक्स ने महज 167 गेंदों में बनाया था।

Ben Stokes in a match

Ben Stokes in a match

वर्ष 2017-18 में, उन्होंने द ओवल में एक शतक सहित 299 रन बनाए और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ चार टेस्ट मैचों की श्रृंखला में 7 विकेट लिए। वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन टेस्ट मैचों की सीरीज में उन्होंने 228 रन बनाए और 9 विकेट लिए। इसके बाद हेडिंग्ले में, दूसरे टेस्ट में, उन्होंने अपना चौथा टेस्ट शतक बनाया। इस सीरीज के तीसरे टेस्ट में लॉर्ड्स में, उन्होंने गेंदबाजी करते हुए, 22 रन देकर 6 विकेट झटके जो उनके करियर का सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन है।

30 जुलाई 2021 को यह घोषणा की गई कि, बेन स्टोक्स क्रिकेट से “अनिश्चितकालीन विराम” ले रहे हैं। इसके बाद अक्टूबर 2021 में, स्टोक्स को ऑस्ट्रेलिया में 2021-22 एशेज श्रृंखला के लिए इंग्लैंड की टीम में शामिल किया गया था।

जानिए- कैप्टन कूल कहे जाने वाले भारतीय पूर्व क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी का जीवन परिचय | M.S. Dhoni Biography in hindi

 

2019 क्रिकेट विश्व कप | ODI World Cup- 2019

Ben Stokes Biography in Hindi : वर्ष 2019 में आयोजित एकदिवसीय इंटरनेशनल क्रिकेट वर्ल्ड कप के फाइनल में इंग्लैंड का सामना न्यूजीलैंड से हुआ। जिसमें बेन स्टोक्स ने इंग्लैंड के लिए 84 रनों की नाबाद पारी खेल कर इंग्लैंड को हार के मुंह से बाहर निकाला और यह मैच टाई कर दिया। इसके बाद उन्होंने जोस बटलर के साथ सुपर ओवर में बल्लेबाजी की। जो दुबारा टाई हो गया। लेकिन इंग्लैंड ने अधिक बाउंड्री काउंटबैक नियम के आधार पर मैच जीत लिया। इस मैच में उनके शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें टूर्नामेंट में दूसरी बार ‘मैन ऑफ द मैच’ चुना गया था। 

वर्ष 2019 में बेन स्टोक्स को ‘बीबीसी स्पोर्ट्स पर्सनालिटी ऑफ द ईयर’ और ‘आईसीसी प्लेयर ऑफ द ईयर 2019’ आईसीसी अवार्ड्स के रूप में नामित किया गया था।

 

2022 टेस्ट कप्तानी और एकदिवसीय सेवानिवृत्ति

Ben Stokes Biography in Hindi : 28 अप्रैल 2022 को, जो रूट के इस्तीफे के बाद स्टोक्स को इंग्लैंड के पुरुष टेस्ट कि कमान सौंपी गई और कप्तान के रूप में नामित किया गया था। 18 जुलाई 2022 को, स्टोक्स ने तीनों प्रारूपों में खेलने की शारीरिक और मानसिक मांगों का हवाला देते हुए यह घोषणा की कि, ” वह दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ श्रृंखला के पहले मैच के बाद एकदिवसीय क्रिकेट से संन्यास ले लेंगे। “

 

T20 वर्ल्ड कप 2022 के रहे हीरो |

Ben Stokes T20 world Cup 2022 : वर्तमान में, इंग्लैंड टी20 वर्ल्ड कप 2022 का विजेता बनी और दुसरी बार T20 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम कर लिया है। रविवार (13 नवंबर 2022) को मेलबर्न में हुए T20 वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले में इंग्लैंड ने पाकिस्तान को पांच विकेट से हराकर इस ट्राफी पर कब्जा जमाया। इंग्लिश टीम की जीत के हीरो रहे ऑलराउंडर बेन स्टोक्स, जिन्होंने 49 गेंदो पर 52 रनों की शानदार पारी खेली। अपनी इस पारी में स्टोक्स ने पांच चौके और एक छक्का लगाया। इसके अलावा उन्होंनें गेंदबाजी में भी अच्छा प्रदर्शन किया और 1 विकेट झटके। 

इससे पहले भी, वर्ष 2019 के वनडे वर्ल्ड कप फाइनल में बेन स्टोक्स ने शानदार प्रदर्शन किया था। इस 50 ओवर के वर्ल्ड कप फाइनल में भी स्टोक्स ने 84 रनों की नाबाद पारी खेल कर इंग्लैंड को चैंपियन बनाया था। इस मैच में वे ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ भी चुने गए थे।

जानिये – टेनिस से सन्यास ले चुकी सेरेना विलियम्स का जीवन परिचय | Serena Williams Biography in hindi

 

बेन स्टोक्स का आईपीएल करियर | Ben Stokes  IPL Career

Ben Stokes Biography in Hindi : फरवरी 2017 में, उनके शानदार फॉर्म को देखते हुए, IPL- 2017 के सीज़न मे बेन स्टोक्स को पहली बार राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स द्वारा INR 14.5 करोड़ ($ 2.16 मिलियन) में खरीदा गया था। जो उस सीजन में सभी बड़े खिलाड़ियों को पीछे छोड़ कर सबसे ज्यादा कीमत में बिकने वाले खिलाड़ी बने थे। इस IPL सीजन में उन्होंने गुजरात लायंस के खिलाफ अपना पहला ट्वेंटी-20 शतक बनाया। जिसमें उन्होंने 63 गेंदों पर सात चौके और छह छक्के कि मदद से नाबाद 103 रनो कि पारी खेली। इस वर्ष 2017 में उन्हें सीज़न के लिए मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर के रूप में नामित किया गया था।

Ben Stokes in action for Rising Pune Supergiants in the IPL.

Ben Stokes in action for Rising Pune Supergiants in the IPL.

आईपीएल के अगले सीजन, वर्ष 2018 मे बेन स्टोक्स को 1.7 मिलियन पाउंड में राजस्थान रॉयल्स ने खरीद लिया। इस वर्ष भी वे IPL-2018 कि नीलामी में सबसे महंगे खिलाड़ी रहे। इसके बाद से वे IPL-2022 तक लगातार राजस्थान रॉयल्स टीम के साथ ही बने हुए हैं। इस वर्ष 2022 में IPL-2022 के सीजन से बेन स्टोकस ने अपना नाम वापस ले लिया। क्योंकि वह अपने देश की टेस्ट टीम पर ध्यान केंद्रित करना चाहते थे।

Ben Stokes playing for Rajasthan Royals in IPL.

Ben Stokes playing for Rajasthan Royals in IPL.

 

बेन स्टोक्स कि उपल्ब्धियाँ और रिकॉर्ड | Ben Stokes Achievements & Records

  • बेन स्टोक्स के नाम टेस्ट क्रिकेट में केवल 196 गेंदो में सबसे तेज 250 रन बनाने का रिकॉर्ड दर्ज है।
  • 258 रन कि पारी खेलने के बाद, स्टोक्स के नाम छठे स्थान पर खेलते हुए एक टेस्ट पारी में सर्वाधिक रन बनाने का रिकॉर्ड दर्ज है।
  • बेन, इयान बॉथम के बाद इंग्लैंड के लिए टेस्ट में 4,000 से अधिक रन और 100 से अधिक विकेट लेने वाले दूसरे क्रिकेटर हैं।
  • वह 11 छक्कों के साथ एक टेस्ट पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज हैं।
  • उन्होंने इंग्लैंड के लिए टेस्ट में अब तक का सबसे तेज दोहरा शतक लगाया।

 

बेन स्टोक्स की कुल संपत्ति, घर | Ben Stokes Net Worth, Houses

Ben Stokes Net worth : दोस्तों! यदि बेन स्टोक्स के नेटवर्थ की बात करें तो, उनकी कुल नेटवर्थ 11 मिलियन डॉलर के आसपास बताई जा रही है। इसके अलावा, बेन स्टोक्स का मासिक वेतन या मजदूरी रिटेनर शुल्क £ 700,000, टेस्ट शुल्क £ 12,000, ODI शुल्क £ 5,000 T20 शुल्क £ 2,500 है।

नेटवर्थ (Net worth) $11 मिलियन (90 करोड़ रुपये लगभग)
मासिक वेतन (Monthly salary) रिटेनर शुल्क – £ 700,000

टेस्ट शुल्क – £ 12,000,

ODI शुल्क – £ 5,000

T20 शुल्क – £ 2,500

आय का स्रोत (Source of Income) क्रिकेट और ब्रांड एंडोर्समेंट से

 

बेन स्टोक्स का निजी जीवन | Ben Stokes Personal life

Ben Stokes Marriage life: वर्ष 2013 में बेन स्टोक्स ने क्लेयर रैटक्लिफ से सगाई कर ली और इसके 4 साल बाद उन्होंने अक्टूबर 2017 में ईस्ट ब्रेंट, समरसेट में एक-दूसरे के साथ शादी कर ली। उनके दो बच्चे हैं। जिनमें एक बेटा और एक बेटी है उनके बेटे का नाम, लेटन स्टोक्स और बेटी का नाम, लिब्बी स्टोक्स है।

Ben Stokes with his wife Clayer Raitclif

Ben Stokes with his wife Clayer Raitclif

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, बेन स्टोक्स की पत्नी, क्लेयर रैटक्लिफ पेशे से एक प्राइमरी स्कूल टीचर हैं। बेन स्टोक्स और रैटक्लिफ काफी लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे थे। जिसके बाद, वर्ष 2017 में वे दूसरे के हो गए।

जानिए- भारत के महान फुटबॉलरो मे से एक सुनील छेत्री का जीवन परिचय | Sunil Chhetri biography in hindi

 

परिवारिक जानकारियां | Family details

माता- पिता (Parents) पिता – गेरार्ड स्टोक्स

माता – डेबोरह स्टोक्स

Ben Stokes with his Parents

Ben Stokes with his Parents

भाई-बहन (Siblings) जानकारी नहीं
पत्नी (Wife) क्लेयर रैटक्लिफ (M.- 2017)

Ben Stokes with his wife

Ben Stokes with his wife

बच्चे (Childrans) पुत्र- लेटन स्टोक्स

पुत्री- लिब्बी स्टोक्स

Ben Stokes's kids

Ben Stokes’s kids

अफेयर / गर्लफ्रैंड (Affairs/Girlfriends) क्लेयर रैटक्लिफ (पत्नी)

 

‘हर्ट लॉकर’ के नाम से बुलाते हैं, साथी खिलाड़ी बेन स्टोक्स को | Fellow Players called him “hurt Locker”.

Ben Stokes Biography in Hindi : बात वर्ष 2014 कि है, वर्ष 2014 में वेस्टइंडीज में खेले गए एक वनडे मैच के दौरान बेन स्टोक्स पहली ही गेंद पर रन-आउट हो गए थे। जिसके बाद उन्हें खुद पर बहुत गुस्सा आया और इन्होंने ड्रेसिंग रूम मे जाकर ड्रेसिंग रूम के लॉकर पर इतनी जोर से पंच मारा कि उनका हाथ फैक्चर हो गया। इसका नतीजा यह हुआ कि, बेन स्टोक्स बांग्लादेश में आयोजित हुए टी-20 वर्ल्ड कप से बाहर हो गए। इस घटना के बाद उनके साथी क्रिकेटर उन्हें ‘हर्ट लॉकर’ के नाम से बुलाने लगे।

 

बेन स्टोक्स की पत्नी खुद को कहती हैं, क्रिकेट विडो | Ben Stokes’ wife calls herself, cricket widow.

Ben Stokes Biography in Hindi : दोस्तों! चाहे किसी भी देश के क्रिकेटर हो, वह हमेशा अपने प्रोफेशनल क्रिकेट को प्रेम करते ही हैं। और कुछ ऐसा ही बेन स्टोक्स के साथ भी है। स्टोक्स का क्रिकेट प्रेम ऐसा है कि, इनकी पत्नी क्लेयर इनके क्रिकेट प्रेम को देखकर मजाक में खुद को ‘क्रिकेट विडो’ कहती हैं।

आपको बताते चलें कि, स्टोक्स को टैटू बनवाने का भी बहुत शौक है। और उन्होंने अपने शरीर के अलग-अलग हिस्सों पर कई टैटू बनवाए हुए हैं। उन्होंने पूरी पीठ और हाथों पर कई टैटू बनवाए हैं। उनकी पीठ पर शेरों के परिवार का एक टैटू है, जो उनके अपने परिवार का प्रतीक है। स्टोक्स के बॉडी पर माओरी नगापुही का भी एक टैटू बनवाया है, जो एक हेरिटेज प्रतीक भी हैं।

Ben Stokes's tattoos on his back and hands

Ben Stokes’s tattoos on his back and hands

वर्ष 2019 मे ‘द सन’ ने एक पारिवारिक त्रासदी के बारे में पहले पन्ने की कहानी चलाई थी, जिसे सार्वजनिक हित में नहीं होने का तर्क दिया गया था। जिसके कारण ‘द सन’ के द्वारा स्टोक्स और उनकी मां को हर्जाना मिला था।

जानिये – साउथ के सुपरस्टार जूनियर एनटीआर का जीवन परिचय | Junior NTR biography in hindi

 

बेन स्टोक्स से जुड़े कुछ विवाद | Ben Stokes controversies

Ben Stokes Controversies : दोस्तों! भले ही वर्ष 2022 में T20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के लिए जिताऊ पारी खेलने वाले, बेन स्टोक्स की चर्चा चैंपियन के रूप में हो रही हो, लेकिन यह खिलाड़ी इंग्लैंड क्रिकेट टीम के ‘बैड बॉय’ रहे है। बेन मैदान में और मैदान के बाहर दोनों ही जगहों पर विवादों से जुड़े रहे हैं। जिसके कारण उन्हें जेल भी जाना पड़ा था।

  • बात वर्ष 2017 कि है, उस समय बेन स्टोक्स का, दक्षिण पश्चिम इंग्लैंड के ब्रिस्टल के एक पब में शराब पीने के बाद, कुछ लोगों से झगड़ा हो गया। बात इतनी बढ़ गई कि उनके बीच हाथापाई शुरू हो गई और स्टोक्स ने दो लोगों की पिटाई कर दी, जिन्हें गंभीर चोटें आई। इसके बाद लोगों ने बेन स्टोक्स के खिलाफ पुलिस कंप्लेंट कर दी जिसके बाद स्टोक्स को जेल जाना पड़ा था।
  • 15 जनवरी 2018 को भी बेन स्टोक्स पर दो अन्य पुरुषों के साथ मारपीट का आरोप लगा था। जिसके बाद 13 फरवरी 2018 को बेन स्टोक्स, ब्रिस्टल मजिस्ट्रेट कोर्ट के सामने पेश हुए थे। जाँच के दौरान, स्टोक्स ने कहा कि ” वह उन दोनों पुरुषों के होमोफोबिक दुर्व्यवहार से एक समलैंगिक जोड़े का बचाव कर रहे थे।” जिसके बाद, 14 अगस्त को स्टोक्स को बरी कर दिया गया। बाद में उस युगल जोड़े ने उनका बचाव करने के लिए स्टोक्स को धन्यवाद दिया।
  • सितंबर 2018 में, स्टोक्स पर ब्रिस्टल और सोशल मीडिया पोस्ट में हुई घटना को लेकर इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) द्वारा खेल को बदनाम करने का आरोप लगाया गया था। और उनपर £30,000 का जुर्माना भी लगाया गया था। जिसके बाद उन्हें आठ मैचों के लिए प्रतिबंधित कर दिया गया था।

 

बेन स्टोक्स को मिले सम्मान | Ben Stokes Achievements

  1. वर्ष 2021 में, विजडन क्रिकेटर्स अल्मनैक के 2021 संस्करण में बेन स्टोक्स को लगातार दूसरे वर्ष दुनिया में अग्रणी क्रिकेटर के रूप में नामित किया गया था।
  2. वर्ष 2020 में बेन स्टोक्स को ऑफिसर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द ब्रिटिश एंपायर घोषित किया गया था।
  3. वरःष 2020 में नव वर्ष सम्मान से सम्मानित।
  4. वर्ष 2019 में बेन स्टोक्स को “फ्रीडम ऑफ़ द बोरो ऑफ़ थ एलेरडेल” से सम्मानित किया गया था।
  5. वर्ष 2019 में बेन स्टोक्स को ‘बीबीसी स्पोर्ट्स पर्सनैलिटी ऑफ द ईयर’ से सम्मानित किया गया था।
  6. वर्ष 2019 में, बेन स्टोक्स ‘आईसीसी प्लेयर ऑफ द ईयर’ चुने गए थे।

 

बेन स्टोक्स से जुड़े कुछ रोचक तथ्य | Some interesting facts about Ben Stokes

  • क्या बेन स्टोक्स शराब पीते हैं ? –  हाँ।
  • क्या बेन स्टोक्स सिगरेट पीते हैं ? – ज्ञात नहीं।
  • बेन स्टोक्स का जन्म न्यूजीलैंड के क्राइस्टचर्च में गेरार्ड और डेबोरह स्टोक्स के घर में हुआ था।
  • स्टोक्स के पिता, गेरार्ड रग्बी प्लेयर और कोच थे। जबकि उनकी मां डेबोरह जानी-मानी क्रिकेटर थी।
  • 12 वर्ष की उम्र में इनका पूरा परिवार इंग्लैंड में बस गया था हालांकि बाद में उनके माता-पिता को दोबारा न्यूजीलैंड में रहने चले गए थे।
  • वर्ष 2013 में इन्होंने प्राइमरी स्कूल टीचर क्लेयर रैटक्लिफ से सगाई करने के बाद 2017 में उनसे शादी कर ली थी। उनके दो बच्चे भी हैं।

    Ben stokes with his family

    Ben stokes with his family

  • वर्ष 2013-14 में खेली गई एशेज सीरीज में  बेन इंग्लैंड के लिए टेस्ट खेलने वाले 658वें खिलाड़ी बने।
  • वर्ष 2021 में पाकिस्तान टीम के इंग्लैंड दौरे में इन्हें वनडे टीम का कप्तान बनाया गया।
  • 30 जुलाई 2021 को इन्होंने क्रिकेट से अनिश्चित ब्रेक की घोषणा कर दिय था।
  • अप्रैल 2022 में जो रूठ के इस्तीफे के बाद इन्हें इंग्लैंड टेस्ट टीम का कप्तान चुना गया।
  • वर्ष 2022 में स्टोक्स ने वनडे से सन्यास ले लिया।
  • वर्ष 2017 के आईपीएल ऑक्शन में सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी रहे। राइजिंग पुणे जाइंट्स ने इन्हें 14.5 करोड़ रुपए में खरीदा था।
  • वर्ष 2018 से वे आईपीएल की राजस्थान रॉयल्स टीम की तरफ से खेल रहे हैं।
  • वर्ष 2022 में उन्होंने आईपीएल से अपना नाम वापस ले लिया था।
  • बेन स्टोक्स को वर्ष 2011 में पुलिस को बाधित करने के लिए गिरफ्तार कर लिया गया था।
  • वर्ष 2013 में ऑस्ट्रेलिया टूर के दौरान नियम विरुद्ध शराब पीने पर इन्हें वापस भेज दिया गया था।
  • वर्ष 2016 में बेन स्टोक्स ओवर स्पीड के मामले में चार बार दोषी पाए गए थे। इसके बाद उन्हें अगली गलती पर जेल भेजने की चेतावनी दी गई थी।
  • बेन स्टोक्स ऐसे पहले इंग्लिश क्रिकेटर हैं, जिन्हें फील्डिंग में बाधा पहुंचाने पर आउट करार दिया गया था।
  • वर्ष 2022 में आयोजित T20 वर्ल्ड कप में अपनी टीम के हीरो रहे बेन स्टोक्स ने 49 गेंदों पर 52 रन की नाबाद पारी खेलकर इंग्लैंड को T20 वर्ल्ड कप विजेता बनाया।

 

बेन स्टोक्स के बारे में पूछे जाने वाले प्रश्नोत्तर (FAQ)।

प्रश्न : बेन स्टोक्स कौन है ?

उत्तर : बेन स्टोक्स इंग्लैंड की राष्ट्रीय टीम के एक पेशेवर ऑलराउंडर प्लेयर हैं। उन्होंने हाल ही में हुए, T20 वर्ल्ड कप 2022 के फाइनल मैच में पाकिस्तान के खिलाफ नाबाद 52 रनों की पारी खेल कर इंग्लैंड को T20 मे विश्व विजेता बनाया। इस मैच में वे ‘मैन ऑफ द मैच’ भी चुने गए हैं।

प्रश्न : बेन स्टोक्स का जन्म कब हुआ था ?

उत्तर : बेन स्टोक्स का जन्म 4 जुन 1991 को न्यूजीलैंड के क्राइस्टचर्च में हुआ था।

प्रश्न : बेन स्टोक्स की उम्र कितनी है ?

उत्तर : 31 वर्ष (2022 मे)

प्रश्न : बेन स्टोक्स किस देश से हैं ?

उत्तर : न्यूजीलैंड से। लेकिन इंग्लैंड टीम के लिए क्रिकेट खेलते हैं।

प्रश्न : बेन स्टोक्स की पत्नी कौन हैं ?

उत्तर : बेन स्टोक्स की पत्नी का नाम, क्लेयर रैटक्लिफ है।

प्रश्न : बेन स्टोक्स के कितने बच्चे हैं ?

उत्तर : दो बच्चे- एक बेटा और एक बेटी।

प्रश्न : बेन स्टोक्स ने अपना वनडे क्रिकेट करियर कब शुरू किया था ?

उत्तर : बेन स्टोक्स ने वर्ष 2011 में आयरलैंड के खिलाफ अपना वनडे करियर शुरू किया था।

प्रश्न : बेन स्टोक्स ने अपना T20 करियर कब शुरू किया था ?

उत्तर : वर्ष 2011 में

प्रश्न : बेन स्टोक्स ने अपना टेस्ट करियर कब शुरू किया था ?

उत्तर : वर्ष 2013 में आस्ट्रेलिया के खिलाफ

प्रश्न : बेन स्टोक्स आईपीएल (IPL) में किस टीम के लिए खेलते हैं ?

उत्तर : राइजिंग पुणे सुपरजायंट और राजस्थान रॉयल्स

प्रश्न : बेन स्टोक्स की नेटवर्थ कितनी हैं ?

उत्तर : बेन स्टोक्स की कुल संपत्ति $11 मिलियन (90 करोड़ रुपए) के आसपास है।

 

इन्हें भी पढ़ें :

 

आभार ।

साथियों आशा करता हूं कि, आपको हमारा ‘ बेन स्टोक्स (Ben Stokes) ‘ पर लिखा गया यह लेख पसंद आया होगा। अगर आपको हमारा biographybooks.in का यह ब्लॉग (Blog) और हमारा यह लेख (Article) पसंद आया, तो इसे अपने दोस्तों और अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर जरूर शेयर करें। ताकि और भी लोगों को आपके माध्यम से इसकी जानकारी हो सके। अगर आप हमें फीडबैक देना चाहते हैं तो अपनी प्रतिक्रिया देने के लिए comment में जाकर हमें अपनी प्रतिक्रियाएँ जरूर दे। 

आप हमें हमारे सोशल मीडिया पेज पर भी follow कर सकते हैं। जल्दी ही मिलते हैं एक नए स्टोरी के साथ तब तक के लिए आप सभी मस्त रहें, स्वस्थ रहें।

हमारे ब्लॉग biographybooks.in पर आखिरी तक बने रहने के लिए आप सभी का हृदय की गहराइयों से प्यार भरा धन्यवाद।

 

Advertisement

You may also like...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *