सुप्रीम कोर्ट के 50वें मुख्य न्यायाधीश हैं, जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़। इनके पिता भी रह चुके हैं,16वें सीजीआई। जस्टिस चंद्रचूड़ के बच्चे भी उन्हीं के नक्शे कदम पर।

सुप्रीम कोर्ट के 50वें मुख्य न्यायाधीश हैं, जस्टिस चंद्रचूड़। इनके पिता भी रह चुके हैं,16वें सीजीआई। जस्टिस चंद्रचूड़ के बच्चे भी उन्हीं के नक्शे कदम पर।

जस्टिस चंद्रचूड़ का जीवन परिचय | Justice DY Chandrachud Biography in Hindi

जस्टिस चंद्रचूड़ का जीवन परिचय ( जस्टिस चंद्रचूड़, विकी, जन्म, शिक्षा, करियर, परिवार, भारत के 50वे मुख्य न्यायाधीश, न्यायालय, शादी, बच्चे, संपत्ति ) | Justice DY Chandrachud Biography in hindi [ Justice DY Chandrachud, Wikipedia, Birth, Age, Education, Career, Family, 50th CJI of india, Judgement, Wife, Kids, Net worth ]

 

जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ | Justice DY Chandrachud

50th Chief Justice of India (CJI)


CJI DY Chandrachud Biography in Hindi : दोस्तों! जस्टिस धनंजय यशवंत चंद्रचूड़ (DY Chandrachud) भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI- Chief Justice of India) हैं। उन्होंने 9 नवंबर 2022 को, भारत के राष्ट्रपति श्रीमती द्रोपदी मुर्मू के समक्ष भारत के 50 में मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ली है। चीफ जस्टिस यूयू ललित ने 62 वर्षीय जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ को अपने उत्तराधिकारी के तौर पर चुना था। जस्टिस चंद्रचूड़ का सीजेआई का कार्यकाल 2 साल का होगा। जस्टिस चंद्रचूड़ राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यकारी अध्यक्ष भी हैं।

Advertisement

Justice DY Chandrachud Biography in Hindi | जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ जीवन परिचय

Justice DY Chandrachud Biography in Hindi | जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ जीवन परिचय

वर्ष 2013 में वे इलाहाबाद हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश बने थे। इसके बाद 13 मई 2016 को सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश नियुक्त हुए और 2021 में सुप्रीम कोर्ट के कॉलेजियम का हिस्सा बने। न्यायिक सेवा के अलावा मुंबई यूनिवर्सिटी और अमेरिका के ओक्लाहोमा कॉलेज ऑफ लॉ जैसे विश्वविद्यालयों में अतिथि प्रोफेसर भी रहे हैं। वही ऑस्ट्रेलियन नेशनल यूनिवर्सिटी, डीकिन  यूनिवर्सिटी, मेलबर्न लॉ स्कूल, हॉवर्ड लॉ स्कूल जैसे प्रसिद्ध कॉलेजों में लेक्चर भी दे चुके हैं। तो आज के इस आर्टिकल में आइए जानते हैं, “भारत के 50 में मुख्य न्यायधीश डीवाई चंद्रचूड़ का जीवन परिचय | DY (CJI) Chandrachud biography in hindi.” इसलिए भारत के मुख्य न्यायधीश डीवाई चंद्रचूड़ के बारे में अधिक जानकारी के लिए इस आर्टिकल को पूरा जरूर पढ़ें…

जानिए – भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर का जीवन परिचय | S. Jaishankar biography in Hindi

 

Table of Contents

जस्टिस चंद्रचूड़ का जीवन परिचय : एक नजर में

नाम (Name) धनंजय यशवंत चंद्रचूड़ (Dhananjay Yashwant Chandrachud)
जन्म (Birth) 11 नवंबर 1959 (बुधवार)
उम्र (Age) 63 वर्ष (2022 में)
जन्म स्थान (Birth Place) बॉम्बे राज्य, भारत (अब मुंबई, महाराष्ट्र, भारत)
पिता (Father) यशवंत विष्णु चंद्रचूड़ (भारत के 16वें मुख्य न्यायाधीश)
माता (Mother) प्रभा चंद्रचूड़ (शास्त्रीय संगीतकार)
गृहनगर (Hometown) बॉम्बे राज्य, भारत (भारत)
स्कुलिंग (Schooling)
  • कैथेड्रल और जॉन कॉनन स्कूल, मुंबई
  • सेंट कोलंबिया स्कूल, दिल्ली
विश्वविद्यालय (University)
शिक्षा (Education)
  1. सेंट स्टीफंस कॉलेज, नई दिल्ली, भारत से अर्थशास्त्र में बीए (ऑनर्स) (1979)
  2. दिल्ली विश्वविद्यालय, नई दिल्ली, भारत से विधि संकाय में एलएलबी (1982)
  3. हार्वर्ड लॉ स्कूल, कैम्ब्रिज, मैसाचुसेट्स, यूएस से एलएलएम (1983)
  4. हार्वर्ड लॉ स्कूल, कैम्ब्रिज, मैसाचुसेट्स, यूएस से न्यायिक विज्ञान में डॉक्टरेट (एसजेडी) (1986)
राष्ट्रीयता (Nationality) भारतीय
धर्म (Religion) हिन्दू
जाति (Cast) देशस्थ ऋग्वेदी ब्राह्मण
राशि (zodiac) वृश्चिक (Scorpio)
पेशा (Profession) भारत के सर्वोच्च न्यायालय (Supreme Court) के मुख्य न्यायाधीश
कार्यालय (Time period) 9 नवंबर 2022 से 10 नवंबर 2024 तक
सेवा काल (Service period) वर्ष 1982-2024 तक
जीवनसाथी (Spouse)  कल्पना दास (Kalpana Das)
प्रसिद्धि (Famous for) भारत के सर्वोच्च न्यायालय (Supreme Court) के #50वें मुख्य न्यायाधीश (CJI) के रूप में।

 

जस्टिस चंद्रचूड़ का प्रारंभिक जीवन | Justice DY Chandrachud Early Life & Family

CJI DY Chandrachud Early Life and Family in Hindi : दोस्तो, जस्टिस चंद्रचूड़ काजल में 11 नवंबर 1959 को महाराष्ट्र के बॉम्बे में (वर्तमान में मुंबई) मे हुआ था। उनके पिता का नाम यसवंत विष्णु चंद्रचूड़ है, जो भारत के 16वें सीजेआई रह चुके हैं। जबकी उनकी मां, प्रभा एक क्लासिकल सिंगर थी।

डि.वाई. चंद्रचूड़ के पिता, यशवंत विष्णु चंद्रचूड़ देश में सबसे लंबे समय के लिए सीजेआई रहे हैं। वे 1978 से 1985 तक, कुल 7 साल सीजेआई (CJI- Chief Justice of India) रहे थे। उन्होंने 7 साल और 4 महीने यानी 2696 दिनों के कार्यकाल के लिए इस पद को संभाला था। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने संजय गांधी को एक केस में जेल भेज दिया था। 

जानिये – ब्रिटेन की दिवंगत महारानी एलिजाबेथ- II का जीवन परिचय | Queen Elizabeth- II biography in hindi

 

जस्टिस चंद्रचूड़ कि शिक्षा | Justice DY Chandrachud Education

CJI DY Chandrachud Education : डी. वाई. चंद्रचूड़ की स्कूली शिक्षा कैथेड्रल और जॉन कॉनन स्कूल, मुंबई एवं सेंट कोलंबा स्कूल, दिल्ली से पूरी की। इसके बाद अपने कॉलेज की पढ़ाई के लिए इन्होंने दिल्ली के सेंट स्टीफेंस कॉलेज, दिल्ली मैं दाखिला लिया और यहां से स्नातक की डिग्री हासिल की। चंद्रचूड़ ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से ही, वर्ष 1982 में लॉ कि पढ़ाई भी की। इसके बाद ये अमेरिका चले गए और वहां हावर्ड यूनिवर्सिटी से एमएलएम (LLM) की डिग्री हासिल की।

हावर्ड विश्वविद्यालय में पढ़ाई के दौरान हावर्ड विश्वविद्यालय ने इन्हें ‘इनलक्स स्कॉलरशिप’ दी थी। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, यह स्कॉलरशिप चंद मेधावी छात्रों को ही दी जाती है। इसके बाद इन्होंने वर्ष 1986 में हावर्ड से ही डॉक्टरेट कि डिग्री प्राप्त किया।

 

शारिरिक संरचना | Physical Appearance

ऊंचाई (Height) सेंटीमीटर में – 170 सेंटीमीटर (लगभग)

मीटर में – 1.70 मीटर

फीट इंच – 5′ 7″

वजन (weight) किलोग्राम में – 68 किलो
आंख का रंग (eye color) हल्का भूरा
बालों का रंग (hair color) काला

 

जस्टिस चंद्रचूड़ का करियर | Justice DY Chandrachud Career

Justice DY Chandrachud Career : वर्ष 1982 में एलएलबी की पढ़ाई के पुरी करने के बाद, डीवाई चंद्रचूड़ ने कुछ समय तक एक कनिष्ठ अभियोजक के रूप में काम किया था। इस दौरान उन्होंने कई अन्य वकीलों और न्यायाधीशों की सहायता भी की। इसके बाद वह अमेरिका चले गए और 

हावर्ड विश्वविद्यालय से अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद, डी.वाई. चंद्रचूड़ ने अपने करियर की शुरुआत में अमेरिका की हीं एक लॉ फर्म ‘सुलिवन और क्रॉमवेल’ से की। लेकिन कुछ सालों बाद वे भारत लौट आए। भारत लौटने के बाद उन्होंने भारत के सर्वोच्च न्यायालय और बॉम्बे उच्च न्यायालय में अभ्यास करना शुरू कर दिया।

वर्ष 1998 में वे मुंबई हाई कोर्ट के सीनियर लॉयर बने। इस दौरान उन्होंने, जनहित याचिका (PIL), बंधुआ महिला श्रमिकों के अधिकार, एचआईवी (HIV) पॉजिटिव श्रमिकों के अधिकार, ठेका श्रमिक और धार्मिक और भाषाई अल्पसंख्यकों के अधिकारों से जुड़े कई महत्वपूर्ण मामलों में पेश हुए। उन्होंने भारतीय रिजर्व बैंक (RBI), पोर्ट ट्रस्ट, नगर निगमों और विश्वविद्यालयों सहित कई सार्वजनिक निकायों का भी प्रतिनिधित्व किया।

इसके बाद, इसी साल वर्ष 1998 में उन्हें देश के एक अतिरिक्त सॉलीसीटर जनरल के पद पर भी नियुक्त किया गया था। उन्होंने अमेरिका के ओक्लाहोमा विश्वविद्यालय में छात्रों को अंतर्राष्ट्रीय कानून कि शिक्षा भी दी। इसके अलावा उन्होंने 1988 से 1997 तक बॉम्बे विश्वविद्यालय में तुलनात्मक संवैधानिक कानून के अतिथि प्रोफेसर के रूप में भी काम किया था। इसके अलावा, उन्होंने ऑस्ट्रेलियन नेशनल यूनिवर्सिटी, हार्वर्ड लॉ स्कूल, येल लॉ स्कूल और यूनिवर्सिटी ऑफ़ विटवाटरसैंड, दक्षिण अफ्रीका में भी अपने व्याख्यान दिए हैं।

वर्ष 2000 में, वे मुंबई हाई कोर्ट के न्यायाधीश बने। वर्ष 2013 में वे पहली बार इलाहाबाद हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के रूप में नियुक्त हुए। इस दौरान उन्होंने महाराष्ट्र न्यायिक अकादमी के निदेशक का पद भी संभाला। इसके बाद वर्ष 2016 मे वे वे सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश बने। और नवंबर 2022 तक इस पद पर बने रहे। इस दौरान वे, वर्ष 2022 में राष्ट्रीय कानूनी सेवा प्राधिकरण के कार्यकारी अध्यक्ष चुने गए। उन्होंने भारत के सर्वोच्च न्यायालय की ई-समिति के अध्यक्ष के रूप में भी कार्य किया है।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ अपने पिता के दिए हुए दो फैसले को पलट चुके हैं। 

जानिए – भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का जीवन परिचय | Mr. Narendra Modi (PM of India) biography in hindi

 

बने भारत के मुख्य न्यायाधीश | Became the Chief Justice of India

CJI DY Chandrachud Biography in Hindi : भारत के मुख्य न्यायाधीश यूयू ललित ने, 11 अक्टूबर 2022 को न्यायमूर्ति डीवाई चंद्रचूड़ को भारत के अगले मुख्य न्यायाधीश (CJI) के रूप में नामित किया। इस नियुक्ति के साथ ही, भारतीय न्यायपालिका में डीवाई चंद्रचूड़ और उनके पिता, वाई वी चंद्रचूड़, CJI के रूप में सेवा करने वाले पिता-पुत्र की जोड़ी बन गए।

9 नवंबर 2022 को, भारत की राष्ट्रपति श्रीमति द्रोपदी मुर्मू ने जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ को भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) पद की शपथ दिलाई। भारत मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ लेने के बाद, जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ भारत के 50वें सीजीआई (CJI) बन गए। वे 10 नवंबर 2024 तक भारत के 50वें मुख्य न्यायाधीश का पद संभालेंगे।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के द्वारा मुख्य न्यायाधीश की शपथ लेते हुए डीवाई चंद्रचूड़।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के द्वारा मुख्य न्यायाधीश की शपथ लेते हुए डीवाई चंद्रचूड़।

देश के मुख्य न्यायाधीश के तौर पर अपने पहले ही दिन मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ ने कहा कि, “वह सामान्य नागरिकों के लिए काम करेंगे और अदालती कार्यवाही में उन्होंने इसे साबित भी किया।” 

 

जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ का सेवाकाल एवं पद | Justice DY Chandrachud Service Period & Post

जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़, वर्ष 1984 से 2024 तक अब तक भारत के कई महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं। उनके सेवा काल और वर्ष कुछ इस प्रकार हैं…

  • 1998 से 2000 तक अतिरिक्त सॉलिसिटर के जनरल पद पर कार्यरत।
  • 29 मार्च 2000 से 30 अक्टूबर 2013 तक बॉम्बे उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के पद पर कार्यरत।
  • 31 अक्टूबर 2013 से 12 मई 2016 तक इलाहाबाद उच्च न्यायालय के 45वें मुख्य न्यायाधीश के पद पर नियुक्त।
  • 13 मई 2016 से 9 नवंबर 2022 तक भारत के सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश के पद पर कार्यरत।
  • 9 नवंबर 2022 से 10 नवंबर 2024 तक भारत के 50वें मुख्य न्यायाधीश के पद पर नियुक्त।

जानिए – ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री और भारतवंशी ऋषि सुनक का जीवन परिचय | Rishi Sunak (PM of Britain) biography in hindi

 

जस्टिस चंद्रचूड़ कि पसंदीदा चीजें | Justice DY Chandrachud favorite things

पसंदीदा खिलाड़ी (Favorite Players) क्रिकेटर – विराट कोहली, सुनील गावस्कर, सचिन तेंदुलकर, विव रिचर्ड्स, क्लाइव लॉयड, एंडी रॉबर्ट्स, माइकल होल्डिंग, मैल्कम मार्शल, डेनिस लिली, और जेफ थॉमसन
पसंदीदा गायक (Favorite singer) राहेल मैकऐड्म्स
पसंदीदा फिल्म (Favorite Movie) ___
पसंदीदा गायक (Favorite Singer) क्रिस मार्टिन
पसंदीदा गाना (Favorite Song) कोल्डप्ले द्वारा फ्लाई ऑन और लुइस फोंसी द्वारा डेस्पासिटो
पसंदीदा रॉकबेंड (Favorite Rock Band) कोल्डप्ले (Coldplay)
शौक (Hobbies) घूमना, किताबें पढ़ना और म्यूजिक सुनना

 

जस्टिस चंद्रचूड़ का निजी जीवन | Justice DY Chandrachud Personal life

Justice DY Chandrachud Family : जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ की शादी कल्पना दास (Kalpana Das) से हुई हैं। इस दंपत्ति के दो बच्चे हैं। जस्टिस चंद्रचूड़ के दोनो बेटे, अभिनव और चिंतन भी पेशे से एक वकील हैं। और उनके दोनों बेटे लॉ पर कई किताबें भी लिख चुके हैं।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ ने दो बेटियों को भी गोद लिया है, जिनका नाम माही और प्रियंका है।

अपनी गोद ली हुई बेटियों के साथ जस्टिस चंद्रचूड़ और उनकी पत्नी।

अपनी गोद ली हुई बेटियों के साथ जस्टिस चंद्रचूड़ और उनकी पत्नी।

डीवाई चंद्रचूड़ म्यूजिक की भी शौकीन हैं। वर्ष 2019 में एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि, “उन्हें वेस्टर्न म्यूजिक पसंद हैं। वह देसपासितो जैसे गाने सुनते हैं। उन्हें कोल्डप्ले और क्रिस मार्टिन जैसे सिंगर्स के भी म्यूजिक सुनना पसंद है।”

डीवाई चंद्रचूड़ को किताबें पढ़ना भी पसंद है और उनके दिन की शुरुआत सुबह 3:30 बजे ही हो जाती है। हफ्ते में उन्हें लगभग 250 केस पर काम करना होता है। वर्क लोड मैनेज करने के लिए सुबह 9:00- 10:00 तक वे काम खत्म कर देते हैं, ताकि एक-दो घंटे किताबें पढ़ सकें। जस्टिस चंद्रचूड़ को घूमना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है। उनका मानना है कि, “घूमने से उन्हें अलग-अलग तरह के विचारों को जानने का मौका मिलता है, जो हमारे देश और समाज को इतना समृद्ध बनाते हैं।”

जानिये – अलीबाबा के फाउंडर जैक मा का जीवन परिचय | Jack Ma (Founder of Alibaba) Biography in hindi

 

परिवारिक जानकारियां | Family Details

माता-पिता (Parents) पिता – यशवंत विष्णु चंद्रचूड़ (भारत के 16वें मुख्य न्यायाधीश)

पत्नी – प्रभा चंद्रचूड़ (शास्त्रीय संगीतकार)

पत्नी (Wife) कल्पना दास
बच्चे (Children’s) दो बेटे- चिंतन चंद्रचूड़ (अधिवक्ता)

Chaten CHandra -

अभिनव चंद्रचूड़ (अधिवक्ता)

Anubhav chandra -

दो बेटी- माही और प्रियंका (गोद ली हुई बेटियां)

 

जस्टिस चंद्रचूड़ से जुड़े विवाद | Justice DY Chandrachud

Justice DY Chandrachud Controversies : कार्यालय का कथित दुरुपयोग – वर्ष  2022 में सीजेआई (CJI) के रूप में अपनी पदोन्नति से पहले, डी वाई चंद्रचूड़ पर एक मामले में अपने आधिकारिक पद का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया गया था, जो कथित तौर पर कार्यवाही से जुड़ा था। जिसमें उनका बेटा बॉम्बे हाई कोर्ट के समक्ष पेश हुआ था। शिकायतकर्ता, राशिद खान पठान और दो अन्य व्यक्तियों ने भारत के राष्ट्रपति और अन्य के पास शिकायत दर्ज कराई थी। जिसमें उन्होंने आर के पठान को तथाकथित ‘सुप्रीम कोर्ट एंड हाई कोर्ट लिटिगेंट एसोसिएशन’ का प्रमुख बताया था।

हालांकि, ‘बार काउंसिल ऑफ इंडिया’ ने कहा था कि देश और बार को चंद्रचूड़ पर पूरा भरोसा है। और आर के पठान के पत्र को “भारतीय न्यायपालिका को बदनाम करने का एक जानबूझकर प्रयास प्रयास बताया और इसकी निंदा की।

जानिये – एप्पल के फाउंडर स्टीव जॉब्स का जीवन परिचय | Steve Jobs (Founder of Apple) biography in hindi

 

जस्टिस चंद्रचूड़ से जुड़े कुछ रोचक तथ्य | Justice DY Chandrachud Awards and Rewards

  • डीवाई चंद्रचूड़ का जन्म महाराष्ट्र के बॉम्बे (वर्तमान मे मुम्बई) शहर में हुआ था।
  • उनके पिता, वाई. वी. चंद्रचूड़ भारत में सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले मुख्य न्यायाधीश रह चुके हैं।
  • जस्टिस चंद्रचूड़ ने, 9 नवंबर 2022 को भारत के सर्वोच्च न्यायालय के 50वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में कार्यभार संभाला।
  • जस्टिस चंद्रचूड़ का भारत के सीजेआई (CJI) पद का कार्यकाल नवंबर 2024 तक का हैं।
  • 31 अक्टूबर 2013 से 12 मई 2016 तक उन्होंने इलाहाबाद उच्च न्यायालय के 45वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में कार्य किया और 29 मार्च 2000 से 30 अक्टूबर 2013 तक उन्होंने बॉम्बे उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में कार्य किया।
  • जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ की शादी कल्पना दास (Kalpana Das) से हुई हैं।
भारत के पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी (बीच में) के साथ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ (दाएं) और उनकी पत्नी कल्पना दास (बांए)

भारत के पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी (बीच में) के साथ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ (दाएं) और उनकी पत्नी कल्पना दास (बांए)

  • जस्टिस चंद्रचूड़ के दो बेटे हैं, और उनके दोनो बेटे भी पेशे से एक वकील हैं और उन्होंने लॉ पर कई किताबें भी लिखी हैं।
  • जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ ने दो बेटियों को भी गोद लिया है।

 

जस्टिस चंद्रचूड़ के बारे में पूछे जाने वाले प्रश्नोत्तर (FAQ)।

प्रश्न : जस्टिस चंद्रचूड़ कौन है ?

उत्तर : जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ एक भारतीय वकील और भारत के सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश हैं। उन्होंने 9 नवंबर 2022 को भारत के 50 में सीजेआई (CJI) पद की शपथ ली है। इस पद पर उनका कार्यकाल नवंबर 2024 तक का है।

प्रश्न : जस्टिस चंद्रचूड़ का जन्म कब हुआ था ?

उत्तर : जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ का जन्म 11 नवंबर 1959 को भारत के महाराष्ट्र में मुंबई शहर में हुआ था।

प्रश्न : जस्टिस चंद्रचूड़ की उम्र कितनी थी ?

उत्तर : 42 वर्ष (2022 मे)

प्रश्न : जस्टिस चंद्रचूड़ किस राज्य से हैं ?

उत्तर : महाराष्ट्र से।

प्रश्न : जस्टिस चंद्रचूड़ कि पत्नी कौन हैं ?

उत्तर : जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ पत्नी का नाम, कल्पना दास है।

प्रश्न : जस्टिस चंद्रचूड़ के कितने बच्चे हैं ?

उत्तर : दो बेटे – चिंतन चंद्रचूड़ और अभिनव चंद्रचूड़

प्रश्न : जस्टिस चंद्रचूड़ भारत के कौन से सीजेआई (CJI) बने हैं ?

उत्तर : जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ भारत के 50 में सीजेआई बने हैं।

प्रश्न : जस्टिस चंद्रचूड़ ने भारत के सीजेआई (CJI) पद की शपथ कब ली ?

उत्तर : जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ ने, 9 नवंबर 2022 को भारत के सीजेआई (CJI) पद की शपथ ली।

प्रश्न : भारत के सीजेआई (CJI) पद पर जस्टिस चंद्रचूड़ का कार्यकाल कब तक का है ?

उत्तर : भारत के सीजेआई (CJI) पद पर जस्टिस चंद्रचूड़ 10 नवंबर 2024 तक बने रहेंगे।

 

इन्हें भी पढ़ें :

 

आभार ।

साथियों आशा करता हूं कि, आपको हमारा ‘ जस्टिस चंद्रचूड़ (Justice DY Chandrachud) ‘ पर लिखा गया यह लेख पसंद आया होगा। अगर आपको हमारा biographybooks.in का यह ब्लॉग (Blog) और हमारा यह लेख (Article) पसंद आया, तो इसे अपने दोस्तों और अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर जरूर शेयर करें। ताकि और भी लोगों को आपके माध्यम से इसकी जानकारी हो सके। अगर आप हमें फीडबैक देना चाहते हैं तो अपनी प्रतिक्रिया देने के लिए comment में जाकर हमें अपनी प्रतिक्रियाएँ जरूर दे। 

आप हमें हमारे सोशल मीडिया पेज पर भी follow कर सकते हैं। जल्दी ही मिलते हैं एक नए स्टोरी के साथ तब तक के लिए आप सभी मस्त रहें, स्वस्थ रहें।

हमारे ब्लॉग biographybooks.in पर आखिरी तक बने रहने के लिए आप सभी का हृदय की गहराइयों से प्यार भरा धन्यवाद।

 

Advertisement

You may also like...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *