साइरस मिस्त्री का जीवन परिचय, निधन | Cyrus Mistry Biography, Death in Hindi

साइरस मिस्त्री का जीवन परिचय, निधन | Cyrus Mistry Biography, Death in Hindi

साइरस मिस्त्री का जीवन परिचय( साइरस मिस्त्री, विकी, जन्म, शिक्षा, करियर, परिवार, बिजनेस, टाटा समूह, पत्नी, बच्चे, विवाद, संपत्ति, निधन, मृत्यु, ताजा खबर ) | Cyrus Mistry Biography in hindi [ Cyrus Mistry, wiki, birth, age, education, career, family,  business, Tata group, wife, children, controversies, net worth, death, latest news ]

 

साइरस मिस्त्री | Cyrus Mistry

भारतीय व्यवसायी


Cyrus Mistry Biography in Hindi : दोस्तों, टाटा संस के पूर्व चेयरमैन सारस मिस्त्री का रविवार, 4 सितंबर 2022 को एक कार हादसे में निधन हो गया। वे 54 वर्ष के थे, और शापूरजी पालोनजी ग्रुप की कमान संभाल रहे थे। साइरस मिस्त्री भारतीय मूल के एक आयरिश व्यवसायी थे। वर्ष 2012 से 2016 तक साइरस मिस्त्री, टाटा समूह की प्रतिनिधि कंपनी टाटा संस के चेयरमैन पद पर भी रहे थे।

Advertisement

4 सितंबर 2022 की दोपहर 3:15 बजे वे अहमदाबाद से मुंबई आ रहे थे। तभी रास्ते में उनकी कार एक डिवाइडर से टकरा गई। और सड़क दुर्घटना में उनकी मृत्यु हो गई। आज के इस अंक में हम ” सायरस मिस्त्री का जीवन परिचय | Cyrus Mistry Biography in hindi ” के बारे में चर्चा करेंगे। इस आर्टिकल में हम उनके जीवन से लेकर मृत्यु तक कि खबरों के बारे में विस्तार से जानेंगे। इसलिए सारस मिस्त्री के बारे में अधिक जानने के लिए इस आर्टिकल को पूरा जरूर पढ़ें…

जानिए – ” भारत के महान उद्योगपति रतन टाटा का जीवन परिचय | Ratan Tata biography in Hindi “

साइरस मिस्त्री का जीवन परिचय, निधन | Cyrus Mistry Biography, Death in Hindi

साइरस मिस्त्री का जीवन परिचय, निधन | Cyrus Mistry Biography, Death in Hindi

 

Table of Contents

साइरस मिस्त्री का जीवन परिचय : एक नजर में ।

नाम (Name) साइरस पालोनजी मिस्त्री (Cyrus Pallonji Mistry)
जन्म (Birth) 4 जुलाई 1968
उम्र (Age) (54 वर्ष – 2022 में) मृत्यु के समय
जन्म स्थान (Birth Place) बॉम्बे (अब मुंबई), महाराष्ट्र (भारत)
पिता (Father) पालोनजी मिस्त्री
माता (Mother) पाट्सी पेरिन डुबास
गृहनगर (Hometown) मुंबई, भारत
स्कुलिंग (Schooling) कैथेड्रल और जॉन कॉनन स्कूल, मुंबई
विश्वविद्यालय (University)
शिक्षा (Education) बीएससी सिविल इंजीनियरिंग में डिग्री, स्नातक, और MBA मे मास्टर्स कि डिग्री
राष्ट्रीयता (Nationality) भारतीय
धर्म (Religion) पारसी धर्म
पेशा (Profession) आयरिश-भारतीय व्यवसायी
जीवनसाथी (Wife) रोहिका छागला (वि. 1992 में)
नेटवर्थ (Networth) 80 हजार करोड़ रूपए भारतीय रुपए
मृत्यु की तारीख (Date of Death) 04 सितम्बर 2022
मृत्यु का स्थान (Place of Death) पालघर जिला ,महाराष्ट्र , भारत
मृत्यु का कारण (Death Reason) कार दुर्घटना

 

साइरस मिस्त्री का प्रारंभिक जीवन और शिक्षा  | Lalit Modi Early Life & Education

Cyrus Mistry Biography in Hindi : साइरस मिस्त्री का जन्म 4 जुलाई 1968 को भारतीय व्यवसायी के घर में हुआ था। साइरस के पिता का नाम, शापूरजी पालोनजी और माँ का नाम, पाट्सी पेरिन डुबास था। उनके पिता एक पारसी भारतीय परिवार से ताल्लुक रखते थे। सायरस मिस्त्री के पिता एक भारतीय थे जबकि उनकी मां का जन्म आयरलैंड हुआ था। और साइरस मिस्त्री की मां से शादी करने के बाद उनके पिता ने आयरिश नागरिकता लेने का विकल्प चुना था।

साइरस मिस्त्री के एक बड़े भाई, शापूर मिस्त्री हैं। वे एक आयरिश नागरिक भी हैं, और उनकी शादी पारसी वकील रुसी सेठना की बेटी बेहरोज़ सेठना हुई है। साइरस मिस्त्री की दो बहने भी हैं, जिनका नाम लैला मिस्त्री और आलू मिस्त्री है। लैला मिस्त्री की शादी लंदन के पोर्टफोलियो फंड मैनेजर रुस्तम जहांगीर से हुई है।

जानिए – ” इंफोसिस के संस्थापक एन.आर. नारायणमूर्ति का जीवन परिचय | N.R. Narayana Murthy biography in Hindi “

 

साइरस मिस्त्री की शिक्षा  | Cyrus Mistry Education

Cyrus Mistry Education : सायरस मिस्त्री ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा मुंबई में कैथेड्रल और जॉन कैनन स्कूल से पूरी की। अपनी स्कूली शिक्षा पूरी करने के बाद शायद दूसरे लंदन के इंपीरियल कॉलेज में पढ़ने चले गए और वहां से उन्होंने सिविल इंजीनियरिंग में बीई (BE) के साथ स्नातक की डिग्री हासिल की।

इसके बाद उन्होंने लंदन बिजनेस स्कूल में दाखिला लिया और वहां से उन्होंने प्रबंधन में मास्टर की डिग्री हासिल की। उन्होंने मुंबई विश्वविद्यालय से वाणिज्य में स्नातक की डिग्री भी प्राप्त की है।

 

साइरस मिस्त्री का करियर | Cyrus Mistry Business Career

Cyrus Mistry Biography in Hindi – Business Career : अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद, साइरस मिस्त्री ने व्यापार की दुनिया में कदम रखा और वर्ष 1991 में, 23 वर्ष की उम्र में अपने परिवारिक व्यवसाय से जुड़ गए। 

  • वर्ष 1994 में इन्हें, शापूरजी पालोनजी समूह का निदेशक नियुक्त किया गया। इसके पहले जब सारस मिस्त्री अपनी पारिवारिक व्यापार से जुड़े थे तब ये, शापूरजी पल्लोनजी एंड कंपनी के बोर्ड के निदेशक बनाए गए थे। जबकी उनके पिता इस समूह के अध्यक्ष थे। साइरस के पिता पालोनजी मिस्त्री भी टाटा समूह के बोर्ड में सदस्य थे।
रतन टाटा के साथ साइरस मिस्त्री।

रतन टाटा के साथ साइरस मिस्त्री।

  • साइरस मिस्त्री, वर्ष 1990 से 2009 तक टाटा एलेक्सी लिमिटेड के निदेशक के रूप में भी काम कर चुके हैं। ये टाटा पावर कंपनी लिमिटेड के निदेशक भी थे और इन्होंने 2006 तक इस पद पर कार्य किया था।
  • साइरस मिस्त्री, कन्वर्जेंस मीडिया प्राइवेट लिमिटेड में संचालन और योजना के वरिष्ठ उपाध्यक्ष होने के साथ-साथ ये डीक्यू एंटरटेनमेंट (इंटरनेशनल) लिमिटेड के बिजनेस डेवलपमेंट एंड टेक्नोलॉजी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष भी थे।
  • जब उनके पिता पालोनजी मिस्त्री, टाटा समूह से सेवानिवृत्त हुए तब वर्ष 2006 में वे टाटा संस के बोर्ड में शामिल हो गए। इसके अलावा भी साइरस मिस्त्री को टाटा सन्स कि विभिन्न कंपनियों का निदेशक बनाया गया था। क्योंकि उन्होंने शापूरजी पल्लोनजी समूह के साथ भी निदेशक पद पर काम किया था।
  • वर्ष 2011 में, इन्हें टाटा समूह का उपाध्यक्ष बनाया गया था। जिसके बाद इन्होंने, शापूरजी पलोनजी समूह से इस्तीफा दे दिया था। 
  • वर्ष 2012 में, इन्हें बाद में इंडियन होटल्स कंपनी लिमिटेड में एक अतिरिक्त निदेशक और एक गैर-कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में चुना गया। इसी वर्ष, 2012 में ये टाटा पावर कंपनी लिमिटेड के अध्यक्ष बने और बाद में इन्हें ” टाटा ग्लोबल बेवरेजेज लिमिटेड ” के बोर्ड का अध्यक्ष बनाया गया।
  • वर्ष 2012 में ये टाटा समूह की प्रबंधन कंपनी टाटा संस के चेयरमैन बने।
टाटा संस के चेयरमैन पद रहते हुए साइरस मिस्त्री।

टाटा संस के चेयरमैन पद रहते हुए साइरस मिस्त्री।

जानिए – ” भारत ही नहीं एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति गौतम अडानी का जीवन परिचय | Gautam Adani biography in Hindi “

 

टाटा ग्रुप के सबसे युवा और छठे चेयरमैन थे साइरस मिस्त्री |

Cyrus Mistry Biography in Hindi : वर्ष 2012 में जब साइरस मिस्त्री को टाटा संस का चेयरमैन बनाया गया था तब उनकी उम्र महज 44 साल की थी और वे सबसे युवा चेयरमैन बने थे। वह इस पद पर आसीन होने वाले छठे व्यक्ति थे।

टाटा संस के चेयरमैन बनाए जाने के लगभग 4 सालों बाद, वर्ष 2016 में यह विवाद शुरू हो गया कि, साइरस मिस्त्री के पास टाटा समूह को विकसित करने का कोई वीजन नहीं था। इस विवाद को लेकर टाटा सन्स का कहना था कि, ” मिस्त्री के कामकाज का तरीका टाटा सन्स के काम करने के तरीके से मेल नहीं खा रहा था। इसी वजह से बोर्ड के सदस्यों का मिस्त्री पर से भरोसा उठ गया था। “

जिसके बाद उन्हें अक्टूबर 2016 में टाटा समूह के अध्यक्ष पद से हटा दिया गया। इसके बाद रतन टाटा, जो टाटा संस के पूर्व अध्यक्ष थे उन्होंने अंतरिम बोर्ड के अंतरिम अध्यक्ष के रूप में कार्यभार संभाला।

इसके कुछ समय बाद 12 जनवरी 2017 को एन. चंद्रशेखरन को टाटा सन्स का चेयरमैन नियुक्त किया गया। 

 

साइरस मिस्त्री की कुल संपत्ति | Cyrus Mistry Net Worth

Cyrus Mistry Networth : यदि साइरस मिस्त्री के नेटवर्थ की बात करें तो, साइरस मिस्त्री की कुल नेटवर्थ 80,000 करोड़ रुपए बताई जा रही है। साइरस का मुंबई के अलावा पुणे, लंदन में भी घर है। वहीं, टाटा संस के चेयरमैन पद से हटाए जाने के बाद सारस मिस्त्री, शापूरजी पलोनजी ग्रुप (SP Group) की कमान संभाल रहे थे।

साइरस मिस्त्री | Cyrus Mistry

साइरस मिस्त्री | Cyrus Mistry

टाटा संस में भी है हिस्सेदारी | 

दोस्तों, साइरस मिस्त्री के पिता पालोनजी मिस्त्री वर्ष 2006 में टाटा समूह के बोर्ड से सेवानिवृत्त हुए थे। जिसके बाद साइरस मिस्त्री ने उनकी जगह ली थी। पालोनजी, टाटा समूह के सबसे बड़े शेयर होल्डर थे। अब भी मिस्त्री परिवार की टाटा संस में 18.4% की हिस्सेदारी है।

 

साइरस मिस्त्री की शादी, पत्नी | Cyrus Mistry Wife, Marriage

Cyrus Mistry Married Life : साइरस मिस्त्री की शादी, वर्ष 1992 में रोहिका छागला से हुई थी। उनकी पत्नी रोहिका छागला, इकबाल छागला की बेटी हैं, जो भारत के एक प्रसिद्ध वकील हैं। साइरस मिस्त्री और रोहिका छागला के दो बेटे, फिरोज मिस्त्री और जहान मिस्त्री हैं। साइरस मिस्त्री एक आयरिश नागरिक थे। वे भारत के स्थायी निवासी थे।

अपनी पत्नी के साथ पूजा करते हुए साइरस मिस्त्री।

अपनी पत्नी के साथ पूजा करते हुए साइरस मिस्त्री।

साइरस मिस्त्री एसयूवी कारों के दीवाने थे और खाली समय में वह किताबें पढ़ना और गोल्फ खेलना पसंद करते थे। वह फुडी भी थे, और पार्टियों से दूर रहते थे। छुट्टियों में वह यूरोप घूमने जाया करते थे।

साइरस को करीब से जानने वाले लोगों का कहना है कि, ” ये बिल्कुल रतन टाटा जैसे थे। दोनों के स्वभाव और खासकर लोगों से मिलने जुलने की आदत में काफी समानता थी। “

जानिए – ” बीते 100 सालों में दुनिया के सबसे बड़े दानवीर ओ में शीर्ष पर रहे, जमशेदजी टाटा का जीवन परिचय | Jamshedji Tata biography in Hindi “

 

पारिवारिक जानकारियां ।

माता-पिता

(Parents)

पिता – पलोनजी मिस्त्री

माँ – पाट्सी पेरिन डुबास

भाई-बहन (Siblings)

भाई – शापूर मिस्त्री (बड़ा)

बहन – लैला मिस्त्री, आलू मिस्त्री

पत्नी (Wife)

रोहिका छागला
बच्चे (Children)

दो बेटे – फिरोज मिस्त्री और जहान मिस्त्री

 

साइरस मिस्त्री से जुड़े विवाद | Cyrus Mistry Controversies

Cyrus Mistry Controversies : वर्ष 2012 में साइरस मिस्त्री ने सिर्फ 44 साल की उम्र में टाटा समूह के प्रतिनिधि कंपनी टाटा संस की बागडोर संभाली थी वह इस पद पर नियुक्त होने वाले सबसे युवा चेयरमैन थे। अक्टूबर 2016 में निदेशक मंडल के साथ मतभेद होने के बाद उन्हें अचानक ही पद से हटा दिया गया था। मिस्त्री की जगह रतन टाटा को टाटा संस का अंतरिम चेयरमैन बनाया गया था।

दरअसल 24 अक्टूबर 2016 को, मुंबई स्थित टाटा टाटा समूह के हेड क्वार्टर मुंबई हाउस में एक बोर्ड मीटिंग होने से पहले साइरस मिस्त्री एक कमरे में बैठे थे। तभी रतन टाटा और नितिन नोहरिया कमरे में आए। नोहरिया, हावर्ड बिजनेस स्कूल के डिन थे, और रतन टाटा के दोस्तों में से एक थे। रतन टाटा चुप रहे लेकिन नितिन नोहरिया ने मिस्त्री से साफ तौर पर कह दिया कि, ” या तो आप इस्तीफा दे दें, या फिर बोर्ड मेंबर वोटिंग से आप पर कार्यवाही करें। ” मिस्त्री ने इस्तीफा देने से इंकार कर दिया। फिर बोर्ड मीटिंग में मिस्त्री को पद के निकाल दिया । साइरस मिस्त्री अपने दोस्त दीवानजी के साथ बाहर निकल गए। इसके बाद, साइरस मिस्त्री ने निष्कासन के फैसले को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की।

जानिए – ” फेसबुक के संस्थापक मार्क जुकरबर्ग का जीवन परिचय | Mark Zuckerberg biography in Hindi “

 

साइरस मिस्त्री की मृत्यु | Cyrus Mistry Death

Cyrus Mistry Death :दोस्तों, टाटा संस के पूर्व चेयरमैन रहे, साइरस मिस्त्री का 54 वर्ष की उम्र में रविवार 4 सितंबर 2022 को एक हादसे में निधन हो गया। वे अहमदाबाद से मुंबई आ रहे थे, तभी रास्ते में पालघर जिले के चिरौटी में सूर्य नदी पर बने पुल पर दोपहर के बाद करीब 3:15 बजे उनकी कार डिवाइडर से टकरा गई। इस हादसे में मिस्त्री और उनके एक जानकार जहांगीर पंडोले की मृत्यु हो गई। जबकि इस हादसे में कार चला रही मुंबई की स्त्री रोग विशेषज्ञ अनाहिता पंडोले और उनके पति डेरियस पंडोले घायल हो गए। जहांगीर पंडोले, डेरियस पंडोले कर भाई थे।

 

दो महीने पहले हुआ था सायरस मिस्त्री के पिता का निधन |

Cyrus Mistry Biography in Hindi : बीते 4 महीनों में, मिस्त्री परिवार को यह दूसरा बड़ा झटका लगा है। भारतीय उद्योगपति साइरस पालोनजी मिस्त्री का रविवार को महाराष्ट्र के पालघर में हुए कार हादसे में निधन लगभग 2 महीने पहले ही 28 जून 2022 को साइरस के पिता पालोनजी मिस्त्री का 93 साल की उम्र में निधन हो गया था।

 

साइरस मिस्त्री की कंपनी शापुरजी पालोनजी समूह के बारे में | 

साइरस मिस्त्री के परदादा पालोनजी शापुरजी मिस्त्री ने सन् 1800 में एक कंस्ट्रक्शन बिजनेस शुरू किया था। सन् 1924 में टाटा ग्रुप को मुंबई में अपना हेड क्वार्टर ‘बॉम्बे हाउस’ बनवाना था। इसके बाद शापूरजी ने इसका कॉन्ट्रैक्ट ले लिया। सन् 1930 के बाद से एसपी ग्रुप ने टाटा ग्रुप के कंस्ट्रक्शन से जुड़े हुए अधिकांश काम अपने हाथ में ले लिए। आज भी टाटा समूह के सबसे ज्यादा 18.5% शेयर मिस्त्री परिवार के पास है।

 

साइरस मिस्त्री कि उपलब्धियाँ | Cyrus Mistry Achievements

  • साइरस मिस्त्री के नेतृत्व में कंपनी ने भारत का सबसे ऊंचा रेजिडेंशियल टावर, सबसे लंबा रेलवे पुल और सबसे बड़ा पोर्ट बनाया था।
  • पालोनजी समूह का कारोबार कपड़े से लेकर रियल स्टेट हॉस्पिटैलिटी और बिजनेस ऑटोमेशन तक फैला है।

 

साइरस मिस्त्री के बारे में पूछे जाने वाले प्रश्नोत्तर (FAQ)।

प्रश्न : साइरस मिस्त्री कौन है ?

उत्तर : साइरस मिस्त्री भारतीय मूल के अमेरिकी व्यवसाई थे। वर्ष 2012 में वह टाटा समूह की प्रतिनिधि कंपनी टाटा संस के छठे और सबसे युवा चेयरमैन बने थे।

प्रश्न : साइरस मिस्त्री का जन्म कब हुआ था ?

उत्तर : साइरस मिस्त्री का जन्म 4 जुलाई 1968 को महाराष्ट्र के बॉम्बे (मुंबई) में हुआ था।

प्रश्न : साइरस मिस्त्री की उम्र कितनी थी ?

उत्तर : 54 वर्ष (2022 मे)- मृत्यु के समय।

प्रश्न : साइरस मिस्त्री किस राज्य से थे ?

उत्तर : सरस मिस्त्री महाराष्ट्र से थे।

प्रश्न : साइरस मिस्त्री की शादी किससे हुई हैं ?

उत्तर : साइरस मिस्त्री की शादी वर्ष 1996 में रोहिका मिस्त्री से हुआ था।

प्रश्न : साइरस मिस्त्री के कितने बच्चे हैं ?

उत्तर : साइरस मिस्त्री के दो बेटे – फिरोज और जहान मिस्त्री हैं।

प्रश्न : साइरस मिस्त्री, टाटा संस के चेयरमैन कब बने थे ?

उत्तर : सारस मिस्त्री को वर्ष 2012 में टाटा संस का चेयरमैन बनाया गया था।

प्रश्न : साइरस मिस्त्री को टाटा संस के चेयरमैन पद से कब हटाया गया था ?

उत्तर : सारस मिस्त्री को 24 अक्टूबर 2016 को टाटा संस के चेयरमैन पद से हटा दिया गया था।

प्रश्न : साइरस मिस्त्री को टाटा संस के चेयरमैन पद से क्यों हटाया गया था ?

उत्तर : टाटा ग्रुप के अन्य सदस्यों की नाराजगी के चलते उन्हें इस पद से हटाया गया था।

प्रश्न : साइरस मिस्त्री के पिता का क्या नाम था ?

उत्तर : सारस मिस्त्री के पिता का नाम पलोनजी मिस्त्री था।

प्रश्न : साइरस मिस्त्री की मृत्यु कब हुई ?

उत्तर : सारस मिस्त्री की मृत्यु 4 सितंबर 2022 को हुई थी।

प्रश्न : साइरस मिस्त्री की मृत्यु का क्या कारण था ?

उत्तर : सरस मिस्त्री, अहमदाबाद से मुंबई आ रहे थे तभी रास्ते में एक सड़क दुर्घटना में उनकी मृत्यु हो गई।

प्रश्न : साइरस मिस्त्री की नेटवर्थ कितनी हैं ?

उत्तर : साइरस मिस्त्री की कुल संपत्ति 80,000 करोड़ भारतीय रूपये है।

 

इन्हें भी पढ़ें :

 

आभार ।

साथियों आशा करता हूं कि, आपको हमारा ‘साइरस मिस्त्री (Cyrus Mistry)’ पर लिखा गया यह लेख पसंद आया होगा। अगर आपको हमारा biographybooks.in का यह ब्लॉग (Blog) और हमारा यह लेख (Article) पसंद आया, तो इसे अपने दोस्तों और अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर जरूर शेयर करें। ताकि और भी लोगों को आपके माध्यम से इसकी जानकारी हो सके। अगर आप हमें फीडबैक देना चाहते हैं तो अपनी प्रतिक्रिया देने के लिए comment में जाकर हमें अपनी प्रतिक्रियाएँ जरूर दे। 

आप हमें हमारे सोशल मीडिया पेज पर भी follow कर सकते हैं। जल्दी ही मिलते हैं एक नए स्टोरी के साथ तब तक के लिए आप सभी मस्त रहें, स्वस्थ रहें।

हमारे ब्लॉग biographybooks.in पर आखिरी तक बने रहने के लिए आप सभी का हृदय की गहराइयों से प्यार भरा धन्यवाद।

 

Advertisement

You may also like...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *