मुकेश अंबानी की जीवनी | Mukesh Ambani Ki Biography in Hindi

मुकेश अंबानी की जीवनी | Mukesh Ambani Ki Biography in Hindi

Mukesh Ambani biography in hindi : मुकेश अंबानी भारत के सबसे बड़े उद्योगपति हैं। वे एक रिलायंस इंडस्ट्री के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक होने के साथ-साथ भारत के सबसे अमीर व्यक्तियों की सूची में भी शामिल है। इतना ही नहीं उनकी कंपनी ‘रिलायंस इंडस्ट्रीज’ फॉर्चून ग्लोबल कंपनी की लिस्ट में भी शुमार है, और बाजार मूल्य के हिसाब से उनकी कंपनी भारत के सबसे मूल्यवान कंपनियों में से एक है। यदि फोर्ब्स के अनुसार देखा जाए तो वह 78.6 बिलियन अमेरिकी डॉलर की संपत्ति के साथ भारत के ही नहीं पूरे एशिया के भी सबसे अमीर व्यक्ति हैं। 9 जुलाई 2021 तक वे दुनिया के अमीर व्यक्तियों की लिस्ट में 13वें स्थान पर हैं।

Advertisement
मुकेश अंबानी की जीवनी | Mukesh Ambani Ki Biography in Hindi

मुकेश अंबानी की जीवनी | Mukesh Ambani Ki Biography in Hindi

मुकेश अंबानी का जीवन परिचय : एक नजर मे

नाम : मुकेश धीरूभाई अंबानी
जन्म : 19 अप्रैल 1957
जन्म स्थान : अदन, यमन
पिता : धीरूभाई अंबानी
माता : कोकिलाबेन अंबानी
भाई : अनिल अंबानी (भाई),
बहने: नीना भद्राश्याम कोठारी एवं दीप्ति दताराज सालगांवकर
पत्नी: नीता अंबानी
बच्चे : आकाश अंबानी, अनंत अंबानी और ईशा अंबानी
शिक्षा : केमिकल इंजीनियरिंगमें बीई की डिग्री (इंस्टीट्यूट आफ केमिकल टेक्नोलॉजी)
कार्यक्षेत्र : उद्योगपति (रिलायंस इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष)
कंपनी : रिलायंस इंडस्ट्रीज
पद : अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक (रिलायंस इंडस्ट्रीज)
घर : एंटीलिया, मुंबई

 

मुकेश अंबानी का प्रारंभिक जीवन | Mukesh Ambani Early life

Mukesh Ambani biography in hindi : बात करें उनके शुरुआती जीवन की तो मुकेश धीरूभाई अंबानी का जन्म 19 अप्रैल 1957 में अमन के अदन शहर में धीरूभाई अंबानी और कोकिलाबेन अंबानी के घर में हुआ। उस समय उनके पिता धीरूभाई अंबानी अदन में काम किया करते थे। मुकेश अंबानी का एक छोटा भाई अनिल अंबानी और दो बहने नीना भद्रश्याम कोठारी और दीप्ति दताराज सालगांवकर भी हैं। मुकेश अंबानी कुछ समय के लिए ही अमन में रहे, क्योंकि उनके पिता अपना खुद का व्यवसाय शुरू करने के लिए 1958 में भारत वापस आ गए। उनका परिवार भारत आने के बाद 1970 के दशक के अंत तक भूलेश्वर मुंबई में दो बेडरूम वाले एक साधारण से अपार्टमेंट में रहा करते थे। धीरे-धीरे जब उनके वित्तीय स्थिति में सुधार हुआ तो धीरूभाई अंबानी ने बाद में कोलाबा में ‘सी विंड’ नाम के एक 14 मंजिला अपार्टमेंट ब्लॉक खरीद लिया।

 

प्रारंभिक शिक्षा

Mukesh Ambani biography in hindi : मुकेश अंबानी ने अपनी हाई स्कूल की पढ़ाई मुंबई के पेडर रोड स्थित हिल ग्रेंज से पूरी की। इसी स्कूल से मुकेश अंबानी के छोटे भाई अनिल अंबानी ने भी अपनी हाई स्कूल की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद मुकेश अंबानी ने इंस्टीट्यूट आफ केमिकल टेक्नोलॉजी से केमिकल इंजीनियरिंग में बीई की डिग्री हासिल करने के बाद, स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी में एमबीए करने के लिए दाखिला लिया। लेकिन कुछ ही समय बाद 1980 में उनके पिता धीरूभाई अंबानी ने अपने व्यवसाय में मदद के लिए पढ़ाई के बीच से ही उन्हें वापस बुला लिया। उस समय धीरूभाई अंबानी का व्यवसाय छोटा था लेकिन तेजी से बढ़ने वाला व्यवसाय था। उनके पिता ने मुकेश अंबानी को इसलिए भी वापस बुला लिया था क्योंकि उनका मानना था कि – “वास्तविक जीवन कौशल का उपयोग अनुभवों के माध्यम से ही किया जाता है ना की कक्षा में बैठने से।”
इसलिए उनके पिता ने अपनी कंपनी में यार्न निर्माण परियोजना की कमान उनके हाथों में देने के लिए उन्हें स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी से वापस बुला लिया।

 

मुकेश अंबानी का करियर | Mukesh Ambani Career

Mukesh Ambani biography in hindi :  Career – उनके करियर की शुरुआत सन् 1980 में हुई, जब इंदिरा गांधी की सरकार ने PFY (पीएफवाय – पॉलिएस्टर फिलामेंट यार्न) का निर्माण निजी क्षेत्र के लिए खोला। उस समय रिलायंस ने भी इसके लाइसेंस के लिए अपनी दावेदारी दिखाई। जब टाटा, बिड़ला और इनके जैसे 43 ओर दिग्गजो में इसके लिए होड़ थी, वहीं इन सबके बीच रिलायंस को लाइसेंस पाने में कामयाबी मिली। पीएफवाय कारखाने के निर्माण के लिए ही धीरूभाई अंबानी ने मुकेश अंबानी को एमबीए की पढ़ाई के बीच से ही वापस बुला लिया था। मुकेश अंबानी भी अपनी पढ़ाई बीच में ही छोड़ कर वापस भारत आकर कारखाने के निर्माण में जुट गए। कंपनी का निर्माण इस सिद्धांत (आधार) पर शुरू किया जा रहा था कि – ‘व्यवसाय में योगदान देने वाले प्रत्येक व्यक्ति को चुने हुए व्यक्तियों पर बहुत अधिक निर्भर नहीं होना चाहिए।’

1986 में जब धीरूभाई अंबानी को एक स्ट्रोक (आघात) आया तब सारी जिम्मेदारी मुकेश अंबानी और उसके छोटे भाई अनिल अंबानी को सौंप दी गई। इसके बाद मुकेश अंबानी ने रिलायंस इन्फोकॉम लिमिटेड में, जो कि अब रिलायंस कम्युनिकेशन लिमिटेड है, की नींव रखी। यह कंपनी सूचना और संचार प्रौद्योगिकी पहल पर केंद्रित थी। जब मुकेश अंबानी 24 साल के हुए तो उन्होंने ‘पातालगंगा पेट्रोकेमिकल्स प्लांट’ के निर्माण का भार सौंपा गया तो उस समय कंपनी तेल रिफाइनरी और पेट्रो-केमिकल्स में भारी निवेश कर रही थी।

 

2000 से 2020 का दौर

Mukesh Ambani biography in hindi : 6 जुलाई 2002 में मुकेश अंबानी के पिता धीरूभाई अंबानी की मृत्यु दूसरी बार स्ट्रोक आने के कारण हो गई। उनकी मृत्यु के बाद दोनों भाइयों के बीच तनाव बढ़ गया, क्योंकि धीरूभाई अंबानी ने साम्राज्य वितरण के लिए कोई वसीयत नहीं छोड़ी थी। उनकी मां कोकिलाबेन अंबानी ने इस बढ़ते विवाद को रोकने के लिए हस्तक्षेप किया और कंपनी को दो भागों में बांटा जिससे मुकेश अंबानी ने ‘रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड’ और ‘इंडियन पेट्रोकेमिकल्स कॉरपोरेशन लिमिटेड’ का नियंत्रण अपने हाथों में कर लिया। उसके बाद मुकेश अंबानी ने गुजरात के जामनगर में बुनियादी स्तर की विश्व की सबसे बड़ी पेट्रोकेमिकल रिफायनरी स्थापित करने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई। सन् 2010 में इस कंपनी के रिफाइनरी की क्षमता 6,60,000 बैरल प्रति दिन यानी कि तीन करोड़ 30 लाख प्रति वर्ष थी। यह पेट्रोकेमिकल्स, बिजली उत्पादन, बंदरगाह और इससे संबंधित बुनियादी ढांचे के साथ थी।

साल 2013 के दिसंबर के महीने में एक बार फिर से मुकेश अंबानी ने ‘रिलायंस जिओ’ के माध्यम से दूरसंचार के क्षेत्र में कदम रखा और 18 जून 2014 को ‘रिलायंस इंडस्ट्री’ की 40वीं एजीएम को संबोधित करते हुए कहा कि – ‘वे अगले 3 वर्षों में इस व्यवसाय से 1.8 ट्रिलियन के निवेश के साथ 2014 में 4G ब्रॉडबैंड सेवाएं शुरू करेंगे।’

वर्ष 2016 में मुकेश अंबानी को ‘नेशनल एकेडमी ऑफ़ इंजीनियरिंग’ में सदस्य के रूप में चुना गया। इसी वर्ष फरवरी में उनकी कंपनी ‘जिओ’ ने LYF (एलवाईएफ) नाम से अपना 4G स्मार्टफोन भी बाजार में उतारा और केवल चार महीनों में ही जून 2016 तक यह भारत का तीसरा सबसे अधिक बिकने वाला मोबाइल फोन ब्रांड बन गया।

फरवरी 2014 में मुकेश अंबानी के खिलाफ केजी बेसीन से प्राकृतिक गैस के मूल्य निर्धारण में कथित अनियमितताओं की FIR (एफआईआर – फर्स्ट इनफॉरमेशन रिपोर्ट) प्रथम सूचना रिपोर्ट भी दर्ज किया गया था। वर्ष 2016 तक मुकेश अंबानी दुनिया के सबसे अमीर व्यक्तियों की सूची में 36 वें स्थान पर काबिज रहे, और पिछले 10 वर्षों से लगातार ‘फोर्ब्स’ पत्रिका की सूची में भारत के सबसे अमीर व्यक्तियों में शीर्ष पर बने हुए हैं। रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के अलावा वह ‘इंडियन प्रीमियर लीग’ आई. पी. एल. फ्रेंचाइजी ‘मुंबई इंडियंस’ के भी मालिक हैं, और ‘इंडियन सुपर लीग’ भारत में एक फुटबाल लीग के लीग के संस्थापक है। सन् 2012 में ‘फोर्ब्स’ के द्वारा उन्हें दुनिया के सबसे अमीर खेल मालिकों में से एक का नाम दिया गया था।

 

मुकेश अंबानी का निजी जीवन | Mukesh Ambani Personal life

Mukesh Ambani biography in hindi : Family – अक्टूबर 2020 में फोर्ब्स द्वारा मुकेश अंबानी को दुनिया के सबसे धनी व्यक्तियों की सूची में 6वां स्थान मिला। मुकेश अंबानी स्वर्गीय धीरूभाई अंबानी और कोकिलाबेन अंबानी के बड़े बेटे हैं। धीरूभाई अंबानी ने रिलायंस इंडस्ट्री की स्थापना की। एक नृत्य कार्यक्रम के दौरान मुकेश अंबानी की मुलाकात नीता अंबानी से हुई और सन 1985 में दोनों ने शादी कर ली। उनके दो बेटे और एक बेटी भी है जिनका नाम आकाश अंबानी, अनंत अंबानी, और ईशा अंबानी है। उनके पिता धीरूभाई अंबानी की मृत्यु के बाद, दोनों भाइयों में संपत्ति को लेकर विवाद के चलते रिलायंस समूह दो भागों में बट गया।
मुकेश अंबानी गुजराती है और उनके परिवार का संबंध गुजरात के मोध बनिया समुदाय से है। वह अपने परिवार के साथ मुंबई स्थित अपने निजी आवाज ‘एंटीलिया’ में रहते हैं।

वर्ष 2019 की शुरुआत में मुंबई की एक अदालत ने उनके छोटे भाई अनिल अंबानी को ‘स्वीडिश गियरमेकर एरिक्सन’ का बकाया, व्यक्तिगत रूप से गारंटीकृत ऋण रिलायंस कम्युनिकेशन का भुगतान ना कर पाने पर, अदालत ने जेल के बजाय अनिल अंबानी को धन भुगतान के लिए एक महीने का समय दिया। उस महीने के अंत में मुकेश ने उस कंपनी का कर्ज चुका कर अपने छोटे भाई को जमानत दिलाया और जेल जाने से बचा लिया।

 

‘एंटीलिया’ के बारे मे

Mukesh Ambani biography in hindi : House Antelia – मुकेश अंबानी अपने परिवार के साथ ‘एंटीलिया’ में रहते हैं। जब ‘एंटीलिया’ पूरी तरह से बनकर तैयार हो गया था तब इसकी कीमत एक बिलियन अमेरिकी डॉलर थी। उस समय यह दुनिया का सबसे महंगा निजी आवास था। ‘एंटीलिया’ एक 27 मंजिला इमारत है और लगभग 600 कर्मचारियों का समूह इसकी देखरेख में लगा रहता है। इमारत ‘एंटीलिया’ में तीन हेलीपैड 160 कारों के लिए पार्किंग की सुविधा, निजी स्विमिंग पूल, मूवी थिएटर, गार्डन और फिटनेस सेंटर भी है। इस इमारत का नाम ‘एंटीलिया’ अटलांटिक महासागर स्थित एक पौराणिक टापू के नाम पर रखा गया है।

 

सम्मान और पुरस्कार

मई 2004 में एशिया सोसायटी वाशिंगटन डीसी द्वारा उन्हें एशिया सोसायटी अवार्ड प्रदान किया गया।

सितंबर 2004 में वॉइस एंड डाटा पत्रिका ने उन्हें टेलीकॉम ऑफ द ईयर चुना।

यूनाइटेड स्टेट इंडिया बिजनेस काउंसलिंग यूएसआईबीसी (USIBC) ने वाशिंगटन में मुकेश अंबानी को 2007 में ‘ग्लोबल विजन लीडरशिप अवार्ड’ से सम्मानित किया।

वर्ष 2010 में हुए एनडीटीवी द्वारा साल 2010 का ‘बिजनेस मैन ऑफ द ईयर’ चुने गए।

वर्ष 2010 में एशिया सोसायटी द्वारा अवॉर्ड्स डिनर में ‘ग्लोबल विजन अवार्ड’ से सम्मानित किया गया।

वर्ष 2010 में वित्तीय क्रॉनिकल द्वारा ‘बिजनेस मैन ऑफ द ईयर’ चुना गया।

वर्ष 2010 में हार्वर्ड बिजनेस रिव्यू द्वारा पांचवा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले वैश्विक CEO चुने गए।

वर्ष 2010 में बड़ौदा के एम एस विश्वविद्यालय द्वारा मानद डॉक्टरेट (डॉक्टर ऑफ साइंस) चुना गया।

2016 में नेशनल एकेडमी ऑफ़ इंजीनियरिंग द्वारा विदेशी सहयोगी यूएस नेशनल एकेडमी ऑफ़ इंजीनियरिंग चुना गया

2016 में रासायनिक विरासत फाउंडेशन द्वारा और ओथमर गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया।

 

धीरूभाई अंबानी की जीवनी

लक्ष्मी-नारायण की जीवनी

 

Advertisement

You may also like...

9 Responses

  1. Gautam says:

    Good knowledge

    thanks

  2. Roshan Rajveer says:

    Nice….

  1. December 13, 2021

    […] मुकेश अंबानी की जीवनी | Mukesh Ambani Ki Biography in Hindi […]

  2. January 13, 2022

    […] मुकेश अंबानी की जीवनी | Mukesh Ambani Ki Biography in Hindi […]

  3. January 16, 2022

    […] और लगन से पाई है क्योंकि उनके पास मुकेश अंबानी के जैसे उनके पिता की तरह कोई बड़ी […]

  4. January 27, 2022

    […] :   मुकेश अंबानी (रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के […]

  5. February 1, 2022

    […] भारतीय जगत के सबसे बड़े उद्योगपति मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के घर कि बहू भी हैं। […]

  6. December 24, 2022

    […] काजी के साथ तय हुई है।, जिनका परिवार मुकेश अम्बानी के करीबी बताए जाते हैं। जबकी, आदित्य […]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *