जानिए, क्यों श्रीलंका की लंका लगाकर सिंगापुर भागे राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे। आखिर राजपक्षे परिवार से श्रीलंका की जनता क्यों है नाराज…

जानिए, क्यों श्रीलंका की लंका लगाकर सिंगापुर भागे राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे। आखिर राजपक्षे परिवार से श्रीलंका की जनता क्यों है नाराज…

गोटाबाया राजपक्षे का जीवन परिचय | Gotabaya Rajapaksa Biography in Hindi

 

गोटाबाया राजपक्षे का जीवन परिचय (गोटाबाया राजपक्षे, विकी, जन्म, शिक्षा, घर, परिवार, राजनीतिक करियर, पत्नी, बच्चे, श्री लंका के राष्ट्रपति, इस्तीफा ) | Gotabaya Rajapaksa Biography in Hindi [ Gotabaya Rajapaksa, Wiki, Birth, Education, Family, Political Career, Wife, Children, Sri Lanka President, Resignation ]

 

गोटाबाया राजपक्षे | Gotabaya Rajapaksa

श्रीलंका के पुर्व राष्ट्रपति


Gotabaya Rajapaksa Biography in Hindi : दोस्तों, भारत के पड़ोसी देश श्रीलंका (Sri Lanka) में हालात बदतर होते दिखाई दे रहे हैं। कारण है कि, वहां की अर्थव्यवस्था पूरी तरह से चौपट हो गई है, और वहां पर खाने-पीने की चीजों सहित अन्य चीजों के दामों ने आसमान छू लिया। वहीं ऐसी स्थिति में श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे (Gotabaya Rajapaksa) ने देश छोड़ दिया है। गोटबाया राजपक्षे श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति हैं, जो श्री लंका के दिवालिया घोषित होने के बाद अपने राष्ट्रपति पद से इस्तीफा दे दिया है। 

Advertisement

आपको बता दें कि, श्रीलंका के राष्ट्रपति का पद श्रीलंका का सर्वोच्च नागरिक पद होता है और वहां राष्ट्रपति ही, श्रीलंका का शासन चलाता है। हाल ही में कुछ दिनों पहले श्री लंका ने अपने आपको दिवालिया घोषित कर दिया था। जिसका कारण वहां की सरकार और राजपक्षे परिवार को बताया जा रहा है। वहीं, हजारों की संख्या में लोग एक बार फिर से श्रीलंका की राजधानी कोलंबो कि सड़कों पर उतर आए हैं। प्रदर्शनकारी राष्ट्रपति भवन में घुस गए और उस पर कब्जा कर लिया। इसके बाद श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे को देश छोड़कर भागना पड़ा।

ऐसे में ये जानना जरूरी है कि, कौन हैं गोटाबाया राजपक्षे ? (Who is Gotabaya Rajapaksa) आखिर राजपक्षे परिवार (Rajapakse Family) से क्यों नाराज है श्रीलंका की जनता ? और उन्हें अपना देश छोड़कर क्यों भागना पड़ा इसके साथ-साथ हम उनके अब तक राजनैतिक सफर से लेकर कर उनके जीवन से जुड़े अन्य पहलुओं के बारे में भी चर्चा करेंगे। तो बनें रहें आज के हमारे ” Gotabaya Rajapaksa biography in Hindi | गोटाबाया राजपक्षे का जीवन परिचय ” के इस लेख में।

 

कौन है गोटाबाया राजपक्षे ? | Who is Gotabaya Rajapaksa ?

Gotabaya Rajapaksa Biography in Hindi : दोस्तों, गोटाबाया राजपक्षे एक श्रीलंकाई राजनीतिज्ञ एवं पुर्व मिलिटरी अधिकारी हैं। वे श्रीलंका के पुर्व राष्ट्रपति भी हैं। वे पूर्व राष्ट्रपति महिन्दा राजपक्षे के छोटे भाई भी हैं। उन्होंने अपने बड़े भाई पूर्व राष्ट्रपति महिन्दा राजपक्षे के कार्यकाल के दौरान वर्ष 2005 से 2015 तक रक्षा एवं शहरी विकास मंत्रालय में सचिव के पद पर काम किया है। उस दौरान उन्होंने श्रीलंकाई गृहयुद्ध के अंत में तमिल टाइगरस को हराने में श्रीलंकाई शस्त्र सैना का नेतृत्व किया था। जानिए उत्तर प्रदेश के सियासत को बखूबी संभालने वाले ” योगी आदित्यनाथ का जीवन परिचय | Yogi Adityanath Biography in Hindi “

गोटाबाया राजपक्षे का जीवन परिचय | Gotabaya Rajapaksa Biography in Hindi

गोटाबाया राजपक्षे का जीवन परिचय | Gotabaya Rajapaksa Biography in Hindi

जबकि, अभी हाल ही में, 9 जुलाई 2022 को श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे (Gotabaya Rajapaksa), वहां के जनता के प्रदर्शन के चलते श्रीलंका छोड़कर भाग गए हैं। इससे पहले मई महीने में ही तत्कालीन प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे को भी उस वक्त पूरे परिवार के साथ भागना पड़ा था, जब प्रदर्शनकारियों ने राजपक्षे के सरकारी आवास को घेर लिया था। हालांकि गोटाबाया राजपक्षे ने अपने राष्ट्रपति पद से इस्तीफा दे दिया है, और उनके इस्तीफा देने के बाद रानिल विक्रमासिंघे के श्रीलंका के राष्ट्रपति बनने के कयास लगाए जा रहे हैं। तो, गोटाबाया राजपक्षे के बारे में आगे जानने के लिए जुड़े रहें हमारे, Gotabaya Rajapaksa biography in Hindi | गोटाबाया राजपक्षे का जीवन परिचय ” के इस लेख में।

 

Table of Contents

गोटाबाया राजपक्षे का जीवन परिचय : एक नजर में ।

नाम (Name)  :  नंदसेना गोटाबाया राजपक्षे (Nandasena Gotabaya Rajapaksa)

जन्म (Birth) : 20 जून 1949 (73 वर्ष- 2022 में)

जन्म स्थान (Birth place) :  पततुआ, डोमिनियन ऑफ सिलोन

गृहनगर (Hometown) :  कोलंबो (श्रीलंका)

आवास (Residence) :  कोलंबो (श्रीलंका)

विश्वविद्यालय (University) :  मद्रास विश्वविद्यालय, भारत ; कोलंबो विश्वविद्यालय, श्रीलंका

शिक्षा (Education) :  रक्षा अध्ययन के विषय में पोस्ट ग्रैजुएट

राष्ट्रीयता (Nationality) :  श्रीलंकन

पेशा (Profession) :  राजनीतिज्ञ, व्यवसायी

पत्नी (Wife) : इयोमा राजपक्षे

प्रसिद्धि (Famous for) : श्रीलंका के 8वें राष्ट्रपति के रूप में।

 

गोटाबाया राजपक्षे का प्रारंभिक जीवन और शिक्षा | Gotabaya Rajapaksa Early Life & Education

Gotabaya Rajapaksa biography in hindi : Early Life – गोटाबाया राजपक्षे का जन्म 20 जून, 1949 को श्रीलंका के एक प्रतिष्ठित राजनीतिक घराने में हुआ था। वे कुल चार भाई हैं, जिनमें उनके तीन भाई, महिन्द राजपक्षे, बेसिल राजपक्षे और चामल राजपक्षे है। गोटाबाया राजपक्षे, पूर्व राष्ट्रपति महिंद्रा राजपक्षे के छोटे भाई हैं।

आपको बता दें कि, राजपक्षे परिवार का दशकों से श्रीलंका की सियासत में काफी दबदबा रहा है और चारों भाई श्रीलंका की राजनीति में उच्च पद पर हैं। जबकि, गोटाबाया राजपक्षे खुद श्रीलंका के पुर्व राष्ट्रपति रहे हैं।

 

गोटाबाया राजपक्षे की शिक्षा  | Gotabaya Rajapaksa Education

Gotabaya Rajapaksa biography in hindi : Education – गोटाबाया ने कोलंबो में अपनी स्कूली पढ़ाई पूरी करने के बाद, वर्ष 1971 में श्रीलंका की सेना में बतौर अधिकारी कैडेट शामिल हुए थे। वर्ष 1983 में उन्होंने मद्रास यूनिवर्सिटी (Madras University), भारत से रक्षा अध्ययन के विषय में पोस्ट ग्रैजुएट (Post Graduate) की उपाधि प्राप्त किया था।

 

शारीरिक संरचना (Body Measurement) ।

लंबाई (Height)

से० मी०- 167

मी०- 1.67

फीट – 5′ 6″

वजन (Weight)

76 Kg

आंखों का रंग (eye color)

काला
बालों का रंग (Hair color)

सफेद

 

गोटाबाया राजपक्षे का राजनीतिक करियर | Gotabaya Rajapaksa Political Career

Gotabaya Rajapaksa biography in hindi : Political Career – वर्ष 1991 में गोटाबाया राजपक्षे ने ‘सर जॉन कोटेलवाला रक्षा अकादमी (Sir John Kotelawala Defence Academy)’ के उप कमांडेंट (Deputy Commandant) के पद पर काम किया और वर्ष 1992 में सेना से रिटायर होने तक वे इस पद पर बने रहे थे।

इसके बाद, गोटाबाया ने वर्ष 2005 में अपने देश लौट कर श्रीलंका की दोहरी नागरिकता प्राप्त की और अपने भाई महिंदा राजपक्षे के राष्ट्रपति चुनाव प्रचार में मदद की। अपने बड़े भाई महिंदा राजपक्षे के श्रीलंका के राष्ट्रपति रहते हुए, गोटाबाया ने वर्ष 2005 से 2014 तक रक्षा सचिव (Defence Secretary) के पद पर काम किया। इस दौरान उन्होंने श्रीलंका में 26 साल तक चले गृह युद्ध के दौरान एक कामयाब सैन्य अधिकारी (Army Officer) के रूप में, देश में तमिल अलगाववादी युद्ध को खत्म करने में अहम भूमिका निभाया था। उस समय एक सैन्य अधिकारी के रूप में गोटाबाया ने, लिट्टे (LTTE) को क्रूरता से दबाने में भी अहम भूमिका निभाई थी। जिसके चलते उन्हें ‘द टर्मिनेटर’ (The Terminator) के तौर पर भी जाना जाता है।

हालांकि, गोटाबाया पर उस समय गंभीर मानवाधिकार उल्लंघन के भी आरोप लगे थे। और तमिल मूल के वैसे परिवार, जिनके अपने लोग गृहयुद्ध के दौरान या तो मारे गए थे या फिर लापता हो गए थे, वैसे परिवार गोटाबाया पर युद्ध अपराध का आरोप लगाते रहे हैं। जानिए सुर्खियों में आने वाली भारतीय राजनीतिज्ञ नूपुर शर्मा का जीवन परिचय | Nupur Sharma Biography in Hindi “

 

गोटाबाया राजपक्षे श्रीलंका के राष्ट्रपति के रूप में | Gotabaya Rajapaksa As a President of Sri Lanka

Gotabaya Rajapaksa biography in Hindi  : Sri Lanka President –  वर्ष 2019 के राष्ट्रपति चुनाव के दौरान श्रीलंका में आर्थिक पुनरुद्धार (Economic Revival) और सुरक्षा मुहैया कराने जैसे वादों कि वजह से गोटाबाया, श्रीलंका के राष्ट्रपति का चुनाव जीत गए। 18 नवंबर 2019 को गोटाबाया राजपक्षे, श्रीलंका के नए राष्ट्रपति नियुक्त किए गए। वे 8वें श्रीलंकाई राष्ट्रपति थे।

गोटाबाया राजपक्षे ने लुभावने वादों के साथ राष्ट्रपति का चुनाव जीत तो लिया, परंतु वे जनता की उम्मीदों पर खरा उतरना तो दुर, वे अपने वादों को भी पूरा नहीं कर पाए। उनकी सभी आर्थिक नीतियां फेल हो गई और उनकी सरकार आर्थिक मोर्चे पर बुरे तरीके से नाकाम रही। जिसका नतीजा यह हुआ कि आज श्रीलंका को आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है।

गोटाबाया राजपक्षे | Gotabaya Rajapaksa

गोटाबाया राजपक्षे | Gotabaya Rajapaksa

अपने कार्यकाल के दौरान, गोटाबाया ने कोलंबो को सुंदर बनाने की परियोजना (Projects) के लिए कई झुग्गी-झोपड़ियों (Slums) को तोड़ डाले और झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले लोगों को बेघर कर दिया। श्रीलंका को ऑर्गेनिक हब बनाने के लिए उन्होंने रासायनिक उर्वरकों के इस्तेमाल और आयात पर भी पूरी तरह से बैन लगा दिया। जिसका परिणाम यह हुआ कि, श्रीलंका का एग्री सेक्टर पूरी तरह से तबाह हो गया और वहां पर खेती करने वाली एक बड़ी आबादी पर इसका बहुत बुरा असर पड़ा। नतीजतन लोगों ने देश में खेती करना बंद कर दिया, जिससे देश का कृषि उत्पादन लगभग आधा रह गया। इसका परिणाम वहां की आम जनता को झेलना पड़ा। देश में चीनी और चावल की भारी किल्लत हो गई और महंगाई आसमान छूने लगी।

बांकी की बची-खुची कसर कोरोना ने पूरी कर दी। कोविड (Covid-19) के चलते, श्रीलंका के टूरिज्म सेक्टर को बहुत भारी नुकसान हुआ और डॉलर के भंडार में कमी से श्रीलंका में आर्थिक संकट ने अपने पांव पसार लिए। जिसका नतीजा यह हुआ की ईंधन, एलपीजी, बिजली और खाने पीने की जरूरत की चीजों की भारी किल्लत हो गई। और तो और देश पर चीन के भारी भरकम कर्ज ने श्रीलंका की अर्थव्यवस्था कि कमर तोड़ दी। जानिए भारतीय मूल के ब्रिटिश राजनीतिज्ञ और इंफोसिस के संस्थापक एन.आर. नारायणमूर्ति के दामाद, ” ऋषि सुनक का जीवन परिचय | Rishi Sunak biography in Hindi “

 

गोटाबाया से क्यों नाराज थी श्रीलंका की जनता | Sri Lankan People angry with the Rajapaksa family

Gotabaya Rajapaksa biography in hindi : गोटाबाया राजपक्षे की सरकार में श्रीलंका में हालात इतने खराब हो गए की, खाने-पीने की जरूरी चीजों के दाम इस हद तक बढ़ गए कि लोग बेसिक नेसेसिटीज (Basic Necessities) की चीजों को भी पूरा करने में असमर्थ थे। जिसके कारण उन्होंने राजपक्षे परिवार के खिलाफ आंदोलन छेड़ दिया। लोग सड़कों पर उतर आए और गोटाबाया राजपक्षे से तुरंत सत्ता छोड़ने की मांग करने लगे। जिसका समर्थन श्रीलंका के दिग्गज पूर्व क्रिकेटर सनथ जयसूर्या और कुमार संगकारा ने भी किया था। जानिए भारत के विस्फोटक बल्लेबाज,विराट कोहली का जीवन परिचय | Virat Kohli biography in hindi “

श्रीलंका में गोटाबाया सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए प्रदर्शनकारी

श्रीलंका में गोटाबाया सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए प्रदर्शनकारी

वहां की जनता का कहना है कि, राजपक्षे परिवार ने श्रीलंका की सियासत में परिवारवाद और भाई-भतीजावाद (Nepotism) को जन्म दिया, जिसके कारण श्रीलंका में ऐसे हालात पैदा हुए। इसके अलावा पूर्व राष्ट्रपति मैथ्रिपाला सिरीसेना और पूर्व प्रधान मंत्री महिंदा राजपक्षे के परिवार पर भी भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं।

दरअसल, श्रीलंका की राजनीति में दशकों से राजपक्षे परिवार का वर्चस्व रहा है। श्रीलंका की मौजूदा सरकार में राजपक्षे परिवार के पांच सदस्य सरकार में मंत्री पद पर थे। जिनमें चारो भाईयों के अलावा परिवार का एक बेटा भी मंत्री था। जबकि, गोटाबाया राजपक्षे खुद देश के राष्ट्रपति थे। इसके अलावा, उनके बड़े भाई महिंद्रा राजपक्षे के राष्ट्रपति के कार्यकाल के दौरान भी परिवार के सदस्यों को 40 मंत्री पद सौंपे गए थे।

 

श्रीलंका की लंका लगाकर मालदीव भागे राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे | Gotabaya Rajapaksa scaped Sri Lanka

Gotabaya Rajapaksa biography in hindi : Scaped Sri Lanka – श्रीलंका सरकार के खिलाफ पूरे देश में हो रहे प्रदर्शन और राष्ट्रपति भवन में प्रदर्शनकारियों के घुसने के बाद से ही श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे, देश छोड़कर फरार हो गए। सूत्रों के मुताबिक, गोटाबाया राजपक्षे देश छोड़कर सिंगापुर (Singapore) भाग गए हैं।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ लोग सूटकेस लेकर जहाज पर चढ़ते हुए दिखाई दे रहे हैं। कहा जा रहा है कि, वीडियो में दिखाई देने वाला यह जहाज, श्रीलंका नौसेना का गजबाहु (Gajabahu) जहाज है। मीडिया रिपोर्ट्स में सूत्रों के अनुसार, कोलंबो में हार्बर मास्टर ने बंदरगाह से दो जहाजों के रवाना होने की खबर की पुष्टि भी की है।

शुरुआत में किसी को भी इस बात की जानकारी नहीं थी कि, वे आखिर देश छोड़कर कहां गए हैं। लेकिन बाद में खबर आने लगी कि, वे श्रीलंका छोड़कर सिंगापुर चले गए हैं। जानिए, इस्लाम धर्म का प्रचार करने वाले पहले नबी ” पैगंबर मोहम्मद का जीवन परिचय | Paigambar Muhammad Biography in Hindi “

 

गोटाबाया राजपक्षे ने राष्ट्रपति पद से दिया इस्तीफा | Gotabaya Rajapaksa Resignation

Gotabaya Rajapaksa biography in hindi : Resignation – दरअसल, पिछले काफी समय से श्रीलंका मे गोटाबाया राजपक्षे के इस्तीफे की मांग कि जा रही थी। अप्रैल महीने में उनके दफ्तर पर प्रदर्शनकारियों के कब्जे के बाद से, गोटाबाया ने राष्ट्रपति भवन को ही अपने आवास और दफ्तर के रूप में इस्तेमाल कर रहे थे। लेकिन प्रदर्शनकारियों के राष्ट्रपति भवन पर कब्जा करने के बाद, गोटाबाया श्रीलंका से फरार हो गए हैं।

श्रीलंका में राष्ट्रपति भवन के अंदर घुसते हुए प्रदर्शनकारी।

श्रीलंका में राष्ट्रपति भवन के अंदर घुसते हुए प्रदर्शनकारी।

हालांकि, 14 जुलाई 2022 को गोटाबाया राजपक्षे ने श्रीलंका की जनता के विरोध प्रदर्शन के बाद श्रीलंका के राष्ट्रपति पद से अपना इस्तीफा दे दिया है। गोटाबाया राजपक्षे के राष्ट्रपति पद से इस्तीफा देने के बाद, यह कयास लगाए जा रहे हैं कि, रानिल विक्रमासिंघे श्रीलंका के नए राष्ट्रपति हो सकते हैं। विक्रमासिंघे के राष्ट्रपति पद के लिए पर्चा भरने के बाद से ही उनका श्रीलंका का राष्ट्रपति बनना लगभग तय माना जा रहा है। इसे भी पढ़ें – “एकनाथ शिंदे का जीवन परिचय | Eknath Shinde biography in Hindi”

 

निजी जीवन | Personal Life

Gotabaya Rajapaksa Family : दोस्तों, गोटाबाया राजपक्षे की पत्नी का नाम इयोमा राजपक्षे है। उनका एक बेटा भी है, जिनका नाम मनोज है, और वह भी गोटाबाया राजपक्षे के सत्ता में रहते हुए, श्री लंका कि सरकार में एक मंत्री थे।

आपको बताते चलें कि, गोटाबाया राजपक्षे श्रीलंका के एक बड़े राजनीतिक घराने परिवार से संबंध रखते हैं। दशकों से राजपक्षे परिवार का श्रीलंका की सियासत में काफी दबदबा रहा है।

 

पारिवारिक जानकारियां ।

माता-पिता

(Parents)

पिता – जानकारी नहीं

माँ – जानकारी नहीं

भाई-बहन (Siblings)

तीन भाई – महिन्द राजपक्ष, बेसिल राजपक्षे और चामल राजपक्षे

पत्नी (Wife)

इयोमा राजपक्षे
बच्चे (Childrens)

एक बेटा – मनोज

 

गोटाबाया राजपक्षे से जुड़े कुछ रोचक तथ्य | Some Interesting Facts About Gotabaya Rajapaksa

  • क्या गोटाबाया राजपक्षे धूम्रपान करते हैं?  ज्ञात नहीं।
  • क्या गोटाबाया राजपक्षे शराब पीते हैं?  ज्ञात नहीं।
  • गोटाबाया राजपक्षे श्रीलंका के एक बड़े राजनीतिक परिवार से संबंध रखते हैं।
  • दशकों से श्रीलंका की राजनीति में उनके परिवार का दबदबा रहा है।
  • उनके परिवार के लगभग सभी सदस्य राजनीतिक में सक्रिय हैं, और उनके सत्ता में रहते हुए बड़े-बड़े पद पर कार्यरत थे।
  • वे नवंबर 2019 को श्रीलंका के राष्ट्रपति चुने गए थे।
  • श्रीलंका से लंबे समय से गोटाबाया से राष्ट्रपति पद से इस्तीफे की मांग कर रहा था।
  • उनके कार्यकाल के दौरान वर्ष 2022 में एक महीने में ही श्रीलंका में दो बार आपातकाल लगाया गया था।
  • श्रीलंका में उनके खिलाफ प्रदर्शन होने के दौरान प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति भवन पर कब्जा कर लिया जिसके कारण उन्हें श्रीलंका से भागना पड़ा।

 

गोटाबाया राजपक्षे के बारे में पूछे जाने वाले प्रश्नोत्तर (FAQ)।

प्रश्न : गोटाबाया राजपक्षे कौन है ?

उत्तर : दोस्तों, गोटाबाया राजपक्षे श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति एवं पुर्व मिलिटरी अधिकारी हैं। वे पूर्व राष्ट्रपति महिन्दा राजपक्षे के छोटे भाई भी हैं। उन्होंने अपने बड़े भाई पूर्व राष्ट्रपति महिन्दा राजपक्षे के कार्यकाल के दौरान वर्ष 2005 से 2015 तक रक्षा एवं शहरी विकास मंत्रालय में सचिव के पद पर काम किया है।

प्रश्न : गोटाबाया राजपक्षे का जन्म कब हुआ ?

उत्तर : गोटबाया राजपक्षे का जन्म 20 जून 1949 को पततुआ, डोमिनियन ऑफ सिलोन मे हुआ था।

प्रश्न : गोटाबाया राजपक्षे की उम्र कितनी है ?

उत्तर : 73 वर्ष (2022 मे)

प्रश्न : गोटाबाया राजपक्षे किस देश से हैं ?

उत्तर : श्री लंका। से।

प्रश्न : गोटाबाया राजपक्षे श्रीलंका के राष्ट्रपति कब बने थे ?

उत्तर : गोटाबाया राजपक्षे ने अक्टूबर 2019 को, श्रीलंका के 8वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ लिया था।

प्रश्न : गोटाबाया राजपक्षे की पत्नी कौन है ?

उत्तर : इयोमा राजपक्षे।

प्रश्न : गोटाबाया राजपक्षे के कितने बच्चे हैं ?

उत्तर : एक बेटा- मनोज

प्रश्न : गोटाबाया राजपक्षे देश छोड़कर कब भागे थे?

उत्तर : 9 जुलाई 2022 को।

प्रश्न : गोटाबाया राजपक्षे ने श्रीलंका के राष्ट्रपति पद से कब इस्तीफा दिया ?

उत्तर : 14 जुलाई 2022 को।

प्रश्न : गोटाबाया राजपक्षे श्रीलंका छोड़कर कहां गए हैं ?

उत्तर : सिंगापुर (Singapore)

 

इन्हें भी पढ़ें :

 

आभार ।

साथियों आशा करता हूं कि, आपको हमारा ‘गोटाबाया राजपक्षे (Gotabaya Rajapaksa)’ पर लिखा गया यह लेख पसंद आया होगा। अगर आपको हमारा biographybooks.in का यह ब्लॉग (Blog) और हमारा यह लेख (Article) पसंद आया, तो इसे अपने दोस्तों और अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर जरूर शेयर करें। ताकि और भी लोगों को आपके माध्यम से इसकी जानकारी हो सके। अगर आप हमें फीडबैक देना चाहते हैं तो अपनी प्रतिक्रिया देने के लिए comment में जाकर हमें अपनी प्रतिक्रियाएँ जरूर दे। 

आप हमें हमारे सोशल मीडिया पेज पर भी follow कर सकते हैं। जल्दी ही मिलते हैं एक नए स्टोरी के साथ तब तक के लिए आप सभी मस्त रहें, स्वस्थ रहें।

हमारे ब्लॉग biographybooks.in पर आखिरी तक बने रहने के लिए आप सभी का हृदय की गहराइयों से प्यार भरा धन्यवाद।

 

Advertisement

You may also like...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *