भारतीय महिला हॉकी खिलाड़ी गुरजीत कौर का जीवन परिचय | Gurjit kaur biography in hindi

भारतीय महिला हॉकी खिलाड़ी गुरजीत कौर का जीवन परिचय | Gurjit kaur biography in hindi

गुरजीत कौर का जीवन परिचय (गुरजीत कौर, विकी, जन्म, शिक्षा, परिवार, करियर, हॉकी, भारतीय महिला हॉकी टीम, संघर्ष, शादी, नेटवर्थ) | Gurjit kaur Biography in Hindi [ Gurjit kaur, Wiki, Birth, Education, Family, Career, Hockey, Indian women’s Hockey team, marriage, Net worth]

 

गुरजीत कौर | Gurjit kaur

भारतीय महिला हॉकी खिलाड़ी।


Gurjit kaur Biography in Hindi : दोस्तों, आज हम आपके लिए एक और भारतीय महिला खिलाड़ी की जीवनी लेकर आए हैं, जिन्होंने कई बार भारतीय महिला हॉकी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई है। और उनकी बदौलत ही भारतीय महिला हॉकी टीम, टोक्यो ओलंपिक के सेमीफाइनल में अपनी जगह बनाने में कामयाब हुई थी। जिसमें उनके एकमात्र गोल के द्वारा भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलियाई टीम को हराया और टोक्यो ओलंपिक के सेमीफाइनल में प्रवेश किया। जी हां दोस्तों, हम बात कर रहे हैं, भारतीय महिला स्टार हॉकी खिलाड़ी और डिफेंडर गुरजीत कौर की। जिनकी बदौलत, भारतीय महिला हॉकी टीम ने एशिया कप में टीम के खिलाड़ियों के सहयोग से मिलकर स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया।

Advertisement

दोस्तों, आज के इस लेख में हम गुरजीत कौर के जीवन परिचय के बारे में चर्चा करेंगे। जिसमें हम उनके जन्म से लेकर उनके खेल करियर और उनके प्रदर्शन के बारे में जानेंगे। इसलिए बने रहे हमारे ” गुरजीत कौर का जीवन परिचय | Gurjit Kaur Biography in hindi ” के इस लेख में। आइए जानते हैं, कौन हैं गुरजीत कौर…

 

गुरजीत कौर कौन हैं ? Who is Gurjit Kaur ?

Gurjit kaur Biography in Hindi – दोस्तों, गुरजीत कौर भारतीय महिला हॉकी खिलाड़ी हैं, और वे भारतीय टीम में एक डिफेंडर के रूप में खेलती हैं। इसके अलावा गुरजीत, भारतीय टीम की एक शानदार ड्रैग फ्लिकर भी हैं। टोक्यो ओलंपिक- 2021 में भारतीय महिला हॉकी टीम ने ऑस्ट्रेलिया को 1-0 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई थी। जिसमें गुरजीत कौर ने एकमात्र और निर्णायक गोल करते हुए भारत को सेमीफाइनल में पहुंचा था।

भारतीय महिला हॉकी खिलाड़ी गुरजीत कौर का जीवन परिचय | Gurjit kaur biography in hindi

भारतीय महिला हॉकी खिलाड़ी गुरजीत कौर का जीवन परिचय | Gurjit kaur biography in hindi

वर्ष 2017 में आयोजित एशिया कप में गुरजीत ने कजाकिस्तान के खिलाफ हैट्रिक गोल दागे और टीम को सेमीफाइनल में प्रवेश कराया। सेमीफाइनल में भी जापान के खिलाफ दो गोल दागकर भारतीय टीम को अपने दम पर विजयी बनाया। गुरजीत कौर ने एशिया कप में कुल 8 गोल दागकर भारत को चैंपियन बनाया और टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा गोल करने वाली तीसरी खिलाड़ी और सबसे ज्यादा गोल करने वाली भारतीय महिला खिलाड़ी भी बनी। गुरजीत कौर के बारे में अधिक जानने के लिए बने रहे हमारे ” गुरजीत कौर का जीवन परिचय | Gurjit Kaur Biography in hindi ” के इस लेख में।

जानिए- भारत की एक और महिला हॉकी खिलाड़ी ” रानी रामपाल का जीवन परिचय | Rani Rampal biography in hindi “

 

गुरजीत कौर का जीवन परिचय : एक नजर में ।

नाम (Name) : गुरजीत कौर (Gurjar Kaur)

जन्म (Birth) : 25 अक्टूबर 1995

उम्र (Age) : 27 वर्ष – (2022 में)

जन्म स्थान (Birth place) : मियादी कला अमृतसर, पंजाब

पिता (Father) : सतनाम सिंह

माता (Mother) : हरजिंदर कौर

गृहनगर (Hometown) : मियादी कलां, अमृतसर, पंजाब

कॉलेज (College) :लायलपुर खालसा कॉलेज फ़ॉर वीमेन, जालंधर, पंजाब

शिक्षा (Education) : स्नातक

राष्ट्रीयता (Nationality) :  भारतीय

धर्म (Religion) : हिन्दू

जाति (Caste) : पंजाबी

पेशा (Profession) : महिला हॉकी खिलाड़ी

टीम (Team) : भारतीय टीम, राष्ट्रीय टीम

टीम में भूमिका (Position in team) : डिफेंडर, ड्रैग फ्लिकर

कोच (Coach) : कुलबीर सिंह सैनी

 

गुरजीत कौर का प्रारंभिक जीवन | Gurjit kaur Early Life

Gurjit kaur Biography in Hindi : Early Life – दोस्तों, गुरजीत कौर का जन्म पंजाब के अमृतसर के मियादी कलाँ के अजनारा गांव में एक किसान परिवार में हुआ था। उनके पिता सतनाम सिंह पेशे से एक किसान हैं, जबकि उनकी मां हरजिंदर कौर एक गृहणी हैं। गुरजीत की एक बड़ी बहन भी है, जिनका नाम प्रदीप कौर है।

गुरजीत के माता-पिता थे तो एक किसान। लेकिन वे चाहते थे कि अपनी दोनों बेटियों को वह एक अच्छी शिक्षा मुहैया करवा पाएँ। इसके लिए सतनाम सिंह ने अपनी दोनों बेटियों का दाखिला स्थानीय सरकारी स्कूल में कराने के बजाय गांव से 13 किलोमीटर दूर एक निजी विद्यालय में करवाया। जहां उन्हें अच्छी और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल सके। वे चाहते थे कि उनकी दोनों बेटियां अच्छे से पढ़ाई करें ताकि आगे चलकर उन्हें अच्छी नौकरी मिल सके।

सतनाम सिंह अपनी दोनों बेटियों को साइकिल से रोज स्कूल छोड़ने जाया करते थे। कुछ सालों बाद वर्ष 2006 में सतनाम सिंह ने अपनी दोनों बेटियों का दाखिला, गांव से 70 किलोमीटर दूर तरनतारन के कैरॉन गांव के एक बोर्डिंग स्कूल में करवा दिया। जहां हॉकी का प्रशिक्षण भी दिया जाता था।

यहां आपको बताते चलें कि, कैरॉन सबसे पुरानी और सबसे प्रसिद्ध महिला हॉकी नर्सरी में से एक है, जहां दोनों बहनों का दाखिला करवाया गया था। वहां पढ़ाई करने के दौरान गुरमीत, जब भी स्कूल में लड़कियों को हॉकी खेलते हुए देखती थी तो उनका मन भी हॉकी खेलने का करता था। धीरे-धीरे गुरजीत हॉकी की तरफ आकर्षित होने लगी। स्कूल में पढ़ाई के बाद गुरजीत को जब भी समय मिलता था वे अपनी बड़ी बहन के साथ हॉकी खेलने निकल जाया करती थी। 

फिर क्या था धीरे-धीरे दोनों बहनों ने हॉकी पर अपनी पकड़ जमा ली और देखते ही देखते दोनों ने हॉकी में महारत हासिल कर ली। दोनों बहनों कि हॉकी में उत्कृष्टता को देखते हुए विद्यालय की सरकारी शाखा में उन्हें स्कूल से छात्रवृत्ति भी मिल गई, और दोनों बहनों को स्कूल में रहने और पढ़ाई का खर्च फ्री कर दिया गया। वर्ष 2011 तक गुरजीत ने अपनी पढ़ाई जारी रखी।

जानिए – महान बॉक्सर ” मोहम्मद अली का जीवन परिचय | Muhammad Ali biography in Hindi “

 

गुरजीत कौर कि शिक्षा और ट्रेनिंग | Gurjit kaur Education & Training

Gurjit kaur Biography in Hindi : Education & Training –  गुरजीत कौर ने छठी कक्षा से ही हॉकी सीखना शुरू कर दिया था। बोर्डिंग स्कूल में पढ़ाई के साथ-साथ हॉकी ने उनके जीवन को एक नई दिशा दे दी थी। बोर्डिंग स्कूल से पढ़ाई खत्म करने के बाद गुरजीत ने जालंधर के लायलपुर खालसा कॉलेज फ़ॉर वीमेन मे दाखिला लिया। वहां उन्होंने आर्ट्स (Arts)

विषय में अपना एडमिशन लिया था और लगभग 5 साल तक कॉलेज के academy में लगातार हॉकी का प्रशिक्षण लेती रही जिसमें वे ड्रैग-फ्लिकिंग में खासा ध्यान दिया करती थी।

गुरजीत कौर | Gurjit kaur

गुरजीत कौर | Gurjit kaur

अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद, गुरजीत का चयन भारतीय रेलवे में इलाहाबाद में एक जूनियर कलर्क के रूप में हो गया। जहां गुरजीत ने अपनी नौकरी के साथ-साथ अपना खेल भी जारी रखा।

यहां आपको बताते चलें कि, गुरजीत कौर की बड़ी बहन प्रदीप कौर भी पंजाब स्पोर्ट्स डिपार्टमेंट में हॉकी कोच है।

जानिए- फ्लाइंग सिख के नाम से मशहूर भारतीय एथलीट ” मिल्खा सिंह का जीवन परिचय | Milkha Singh biography in Hindi “

 

शारीरिक संरचना | Body Measurement

लंबाई (Height) 

से० मी०- 167

मी०- 1.67

फीट – 5′ 6″

वजन (Weight)

59 Kg

आंखों का रंग (eye color)

काला
बालों का रंग (Hair color)

काला

 

गुरजीत कौर का करियर | Gurjit kaur Career

Gurjit kaur Biography in Hindi : Hockey Career – वर्ष 2014 में गुरजीत कौर को देश के लिए खेलने का पहला मौका तब मिला था, जब वह सीनियर नेशनल कैंप में शामिल हुई थीं। लेकिन वे टीम में अपनी जगह पक्की नहीं कर पाईं। लेकिन उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और अपनी प्रैक्टिस जारी रखी। और वर्ष 2017 में वह दिन आ ही गया जब गुरजीत, भारत महिला हॉकी टीम में स्थाई सदस्य बनी। गुरजीत एकमात्र ऐसी खिलाड़ी थीं, जो वर्ष 2017 में भारतीय महिला हॉकी टीम में स्थाई सदस्य बनी थीं। इसके बाद, मार्च 2017 में उन्होंने कनाडा में टेस्ट सीरीज भी खेला था। उसके बाद अप्रैल 2017 में हॉकी वर्ल्ड लीग राउंड-2 और जुलाई 2017 में हॉकी वर्ल्ड लीग के सेमीफाइनल में भी टीम का प्रतिनिधित्व किया था।

शुरुआत में तो गुरजीत पहले हल्के स्टिक से खेला करती थी। लेकिन बाद में भारत के मुख्य कोच सोजर्ड मारिन ने उन्हें थोड़ा भारी हॉकी स्टिक से खेलने की सलाह दी। उनकी सलाह पर गुरजीत ने, पहले से थोड़ा भारी हॉकी स्टिक से खेलना शुरू कर दिया जिससे उनके खेल में काफी सुधार हुआ।

इस बारे में बात करते हुए, गुरजीत ने अपने एक साक्षात्कार में कहा था कि, ” उनके खेल में हुए इस अहम बदलाव में उनके कोच का बहुत बड़ा हाथ है। जिनकी वजह से उनके खेल में दिन प्रतिदिन सुधार होता गया। “

एक मैच के दौरान डिफेंड करती हुई गुरजीत कौर।

एक मैच के दौरान डिफेंड करती हुई गुरजीत कौर।

गुरजीत कौर, उस समय काफी सुर्खियों में रही जब वर्ष 2017 में आयोजित एशिया कप में उन्होंने 8 गोल दागकर भारत को ना केवल चैंपियन बनाया बल्कि टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा गोल करने वाली तीसरी खिलाड़ी और सबसे ज्यादा गोल करने वाली भारतीय महिला खिलाड़ी भी बनी। उनके द्वारा किए गए इस बेहतरीन प्रदर्शन की वजह से वे भारत की हॉकी स्टार खिलाड़ी बन गई। इस टूर्नामेंट में गुरजीत ने कजाकिस्तान के खिलाफ हैट्रिक गोल दागे और टीम को सेमीफाइनल में प्रवेश कराया एवं सेमीफाइनल में जापान के खिलाफ दो गोल दागकर भारतीय टीम को अपने दम पर विजयी बनाया।

वर्ष 2018 में ऑस्ट्रेलिया में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स में भी उनका शानदार प्रदर्शन जारी रहा। लेकिन इसमें भारत को पोडियम हासिल नही हो सका। उसी वर्ष 2018 में, भारतीय टीम ने स्पेन के राष्ट्रीय टीम के खिलाफ 5 मैचों की सीरीज खेली, जिसमें भारतीय टीम  ने यह श्रृंखला 4-1 से अपने नाम किया। इसके फाइनल में गुरजीत कौर ने अपनी टीम के लिए दो गोल दागकर भारत कि जीत पक्की कर दी।

जानिए- एक रेसलर और द रॉक के नाम से मशहूर हॉलीवुड अभिनेता ” ड्वेन जॉनसन का जीवन परिचय | Dwayne Johnson biography in Hindi “

 

गुरजीत कौर का टोक्यो ओलम्पिक प्रदर्शन | Gurjit kaur tokyo olympics

Gurjit kaur Biography in Hindi : Tokyo Olympics – भारत हॉकी टीम, टोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करते हुए इसके क्वार्टर फाइनल तक पहुंच गई थी। इसके क्वार्टर फाइनल में भारतीय हॉकी टीम का सामना ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हुआ। इस मैच में किसी को भी भारतीय टीम से जीतने की उम्मीद नहीं थी। लेकिन, वो कहते हैं ना कि जीत का मजा तभी आता है जब लोगों को आपके जीतने की जरा भी उम्मीद ना हो। कुछ ऐसा ही हुआ भारतीय महिला हॉकी टीम के साथ भी। टीम का भार अपने कंधों पर लेते हुए, गुरजीत कौर ने अपने टीम के लिए एकमात्र गोल दागकर भारत महिला हॉकी टीम को ओलंपिक इतिहास में पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचाया।

टोक्यो ओलंपिक में मैच के दौरान गुरजीत कौर

टोक्यो ओलंपिक में मैच के दौरान गुरजीत कौर

सेमीफाइनल मुकाबले में गुरजीत कौर ने शुरुआती गोल दागकर भारत को जीत के करीब लाकर खड़ा कर दिया था। लेकिन दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से भारत भारतीय महिला हॉकी टीम को इस में हार मिली और टीम को कांस्य पदक से ही संतोष करना पड़ा। भले ही भारतीय महिला हॉकी टीम वह मैच हार गई थी लेकिन टीम के सभी खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए पूरे देशवासियों का दिल जीत लिया था।

 

भारत महिला हॉकी टीम का बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में प्रदर्शन |

Gurjit kaur Biography in Hindi : CWG- 2022 – भारतीय महिला हॉकी टीम ने बर्मिंघम में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स में ब्रोंज मेडल जीतकर इतिहास रच दिया। भारतीय टीम ने कॉमनवेल्थ गेम्स में पहली बार ब्रॉन्ज मेडल जीता है। कांस्य पदक के मैच में भारत ने न्यूजीलैंड को हराया था। भारतीय महिला हॉकी टीम ने कॉमनवेल्थ गेम्स में पहली बार ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया है।

कॉमनवेल्थ गेम्स मैच के दौरान साथी खिलाड़ियों के साथ गुरजीत कौर।

कॉमनवेल्थ गेम्स मैच के दौरान साथी खिलाड़ियों के साथ गुरजीत कौर।

भारतीय टीम न्यूजीलैंड को हराकर सेमीफाइनल में पहुंची। लेकिन सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया से उन्हें हार मिली। जिसके बाद भारतीय महिला हॉकी टीम को ब्रोंज मेडल से ही संतोष करना पड़ा।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, भारत इससे पहले गोल्ड और सिल्वर मेडल जीत चुका है। लेकिन 16 साल के बाद पहली बार कोई पदक जीतने में भारतीय महिला हॉकी टीम सफल हुई है। 

जानिए – भारतीय महिला क्रिकेट टीम के विस्फोटक बल्लेबाज ” हरमनप्रीत कौर का जीवन परिचय | Harmanpreet Kaur biography in hindi “

 

गुरजीत कौर का निजी जीवन | Personal Life

Gurjit kaur Biography in Hindi : Personal life – दोस्तों, गुरजीत कौर पंजाब में अमृतसर के नियादियां कलां के अजनाला गांव की रहने वाली हैं। वह एक किसान परिवार से आती हैं और उनके परिवार में उनके माता-पिता के अलावा वे और उनकी एक बड़ी बहन प्रदीप कौन है।

उनकी बड़ी बहन प्रदीप कौर, पंजाब स्पोर्ट्स डिपार्टमेंट में हॉकी कोच है। जबकि गुरजीत कौर भारतीय महिला हॉकी टीम में डिफेंडर के रूप में खेलती हैं, और भारतीय रेलवे में एक क्लर्क के पद पर कार्यरत हैं। वर्तमान में गुरजीत कौर 27 वर्ष की हैं और अब तक अविवाहित हैं।

 

परिवारिक जानकारियां

माता पिता (Parents)

पिता – सतनाम सिंह

माता – हरजिंदर कौर 

भाई बहन (Siblings)

एक बहन–  प्रदीप कौर

वैवाहिक स्थिति (marital status)

अविवाहित
अफेयर्स/गर्लफ्रेंड (affairs girlfriends)

जानकारी नहीं

 

गुरजीत कौर की उपलब्धियां | Gurjit kaur Achievements

वर्ष 2017 में एशिया कप में भारतीय महिला टीम को फाइनल में पहुंचाने वाली गुरजीत कौर को इसके क्वार्टर-फाइनल में कजाकिस्तान के खिलाफ 3 गोल करने पर ” वुमैन ऑफ द मैच ” चुना गया था। 

 

गुरजीत कौर से जुड़े कुछ रोचक तथ्य | Some Interesting Facts About Gurjit kaur

  • गुरजीत कौर पंजाब में अमृतसर के नियादियां कलां के अजनाला गांव की रहने वाली हैं।
  • वे एक किसान परिवार से आती हैं और उनके पिता एक किसान हैं एवं उनकी मां एक गृहिणी है।
  • गुरजीत कि प्रारंभिक शिक्षा उनके गांव से 13 किलोमीटर दूर एक निजी स्कूल से पूरी हुई।
  • वर्ष 2006 में उनके पिता ने उनका दाखिला गांव से 70 किलोमीटर दूर तरनतारन के कैरॉन गांव के एक बोर्डिंग स्कूल में करवा दिया।
  • बोर्डिंग स्कूल में ही उनकी रूचि हॉकी में जगी थी। जिसके बाद उन्होंने हॉकी खेलना शुरू कर दिया था।
  • हॉकी में उनके अच्छे प्रदर्शन को देखते हुए दोनों बहनों को बोर्डिंग स्कूल में छात्रवृत्ति भी दी गई थी।
  • गुरजीत ने अपनी पढ़ाई खालसा कॉलेज फॉर वूमेन से पूरी की और वहीं उन्होंने हॉकी की बारीकियां भी सीखी।
  • गुरजीप कौर, दो बहने हैं और दोनों ने छठी कक्षा से हीं हॉकी की बारीकियों को सीखना शुरू कर दिया था।
  • वर्तमान में उनकी बड़ी बहन प्रदीप कौर, पंजाब स्पोर्ट्स डिपार्टमेंट में हॉकी कोच के पद पर कार्यरत हैं।
  • गुरजीत कौर भारत रेलवे में क्लर्क के पद पर कार्यरत हैं।

 

गुरजीत कौर के बारे में पूछे जाने वाले प्रश्नोत्तर (FAQ)।

प्रश्न : गुरजीत कौर कौन है ?

उत्तर : गुरजीत कौर एक भारतीय महिला हॉकी खिलाड़ी हैं जो टीम में डिफेंडर की भूमिका निभाती हैं। गुरजीत, भारतीय टीम की एक शानदार ड्रैग फ्लिकर भी हैं। टोक्यो ओलंपिक- 2021 ऑस्ट्रेलियाई हॉकी टीम को 1-0 से हराकर भारत महिला हॉकी टीम सेमीफाइनल में पहुची थी, जिसमें गुरजीत ने एकमात्र भारत के लिए एकमात्र गोल किया था।

प्रश्न : गुरजीत कौर का जन्म कब हुआ ?

उत्तर : गुरजीत कौर का जन्म 25 अक्टूबर 1995 को पंजाब के अमृतसर में मियादी कलाँ के अजनारा गांव में हुआ था।

प्रश्न : गुरजीत कौर की उम्र कितनी है ?

उत्तर : 27 वर्ष – 2022 में।

प्रश्न : गुरजीत कौर किस राज्य से हैं ?

उत्तर : गुरजीत कौर, भारत के पंजाब राज्य से हैं।

प्रश्न : गुरजीत कौर किस खेल से संबंधित हैं ?

उत्तर : गुरजीत कौर एक भारतीय महिला हॉकी खिलाड़ी हैं।

प्रश्न : क्या गुरजीत कौर कि शादी हुई है ?

उत्तर : नहीं, वे 27 वर्ष की हैं और अविवाहित हैं।

प्रश्न : गुरजीत कौर की बहन कौन है ?

उत्तर : गुरजीत कौर की बहन का नाम प्रदीप कौर है और वे पंजाब स्पोर्ट्स डिपार्टमेंट में हॉकी कोच हैं।

प्रश्न : गुरजीत कौर के कोच कौन है ?

उत्तर : कुलबीर सिंह सैनी

प्रश्न : बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स- 2022 में भारतीय महिला हॉकी टीम का प्रदर्शन कैसा रहा ?

उत्तर : बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स- 2022 में भारतीय महिला हॉकी टीम ने ब्रोंज मेडल जीतकर इतिहास रच दिया। भारतीय टीम ने कॉमनवेल्थ गेम्स में पहली बार ब्रॉन्ज मेडल जीता है।

 

इन्हें भी पढ़ें :

 

आभार ।

साथियों आशा करता हूं कि, आपको हमारा ‘गुरजीत कौर (Gurjit kaur)’ पर लिखा गया यह लेख पसंद आया होगा। अगर आपको हमारा biographybooks.in का यह ब्लॉग (Blog) और हमारा यह लेख (Article) पसंद आया, तो इसे अपने दोस्तों और अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर जरूर शेयर करें। ताकि और भी लोगों को आपके माध्यम से इसकी जानकारी हो सके। अगर आप हमें फीडबैक देना चाहते हैं तो अपनी प्रतिक्रिया देने के लिए comment में जाकर हमें अपनी प्रतिक्रियाएँ जरूर दे। 

आप हमें हमारे सोशल मीडिया पेज पर भी follow कर सकते हैं। जल्दी ही मिलते हैं एक नए स्टोरी के साथ तब तक के लिए आप सभी मस्त रहें, स्वस्थ रहें।

हमारे ब्लॉग biographybooks.in पर आखिरी तक बने रहने के लिए आप सभी का हृदय की गहराइयों से प्यार भरा धन्यवाद।

 

Advertisement

You may also like...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *