मनोज बाजपेयी ने स्ट्रगल के दिनों में कि थी आत्महत्या करने की कोशिश…! जानिए क्या है पुरी कहानी।

Manoj Bajpayee Biography in Hindi | मनोज बाजपेयी का जीवन परिचय

मनोज बाजपेयी का जीवन परिचय (मनोज बाजपेयी, विकी, जन्म, शिक्षा, परिवार, करियर, बॉलीवुड, फिल्म, आने वाली फिल्में, गर्लफ्रेंड, विवाद, शादी, नेटवर्थ) | Manoj Bajpayee Biography in Hindi [Manoj Bajpayee, Wiki, Birth, Education, Family, Career, Bollywood, Films, Upcoming movies, Girlfriend, Controversies, marriage, Net worth]

 

मनोज बाजपेयी | Manoj Bajpayee

भारतीय अभिनेता।


बॉलीवुड में कई ऐसे अभिनेता-अभिनेत्रियां हैं, जो अपने लुक्स, बॉडी और अपने स्टाइल के लिए जाने जाते हैं। लेकिन बहुत ही कम ऐसे अभिनेता हैं जो अपने एक्टिंग और अपनी शालीनता के लिए जाने जाते हैं और उनमें से ही एक ऐसे अभिनेता हैं जो अपनी अदाकारी से किरदार में जान डाल देते हैं। हम बात कर रहे हैं, बॉलीवुड सिनेमा जगत के मशहूर अभिनेता मनोज वाजपेयी की। 

Advertisement

दोस्तों, मनोज बाजपेयी एक भारतीय फिल्म अभिनेता हैं, जो मुख्य रूप से हिंदी सिनेमा में अपनी शालीनता और अदाकारी के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अपनी अदाकारी से सभी का दिल जीता है। चाहे वह वर्ष 1998 में रिलीज हुई फिल्म सत्या हो या फिर वर्ष 2012 में रिलीज हुई फिल्म ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ हो या फिर वर्ष 2021 की ‘द फैमिली मैन’। उन्हें कई ऐसे फिल्मों में काम करके अपने किरदार में जान डाल दिया है। उन्होंने ऐसी ही कई बॉलीवुड फिल्में तो की हीं है, इसके साथ ही उन्होंने तेलुगु और तमिल भाषा की फिल्में भी की हैं।

दोस्तों, जहां बॉलीवुड में सफल होने के लिए किसी खास परिवार या फिर बड़े-बड़े अप्रोच की जरूरत पड़ती है, वहीं एक छोटे से गांव से आए इस अभिनेता ने अपनी बेहतरीन अदाकारी और मेहनत से बॉलीवुड में अपनी एक खास पहचान बनाई है। उन्होंने बॉलीवुड को कई बेहतरीन फिल्में तो दी ही है इसके साथ ही उन्होंने लोगों के दिलों में अपनी एक खास इमेज भी बनाई है। बॉलीवुड मूवी अपनी बेहतरीन अदाकारी के लिए भी जाने जाते हैं।

बिहार के एक छोटे से गांव में पले बढ़े मनोज वाजपेई को वर्ष 2019 में भारत सरकार द्वारा भारत के चौथे सर्वोच्च सम्मान ‘पद्मश्री’ सम्मान से भी सम्मानित किया जा चुका है। इसके साथ हीं, एक अभिनेता द्वारा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए उन्हें दो राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार, चार फिल्मफेयर पुरस्कार और दो एशिया प्रशांत स्क्रीन पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं। आज के इस अंक में हम मनोज वाजपेई के जीवन परिचय और उनके संघर्ष से लेकर अब तक करियर के पूरे सफर के बारे में विस्तार से जानेंगे। इसलिए मनोज बाजपेयी के बारे में जानने के लिए इस लेख में हमारे साथ बने रहे :

Manoj Bajpayee Biography in Hindi | मनोज बाजपेयी का जीवन परिचय

Manoj Bajpayee Biography in Hindi | मनोज बाजपेयी का जीवन परिचय

इन्हें भी पढ़ें :

मनोज बाजपेयी का जीवन परिचय : एक नजर में ।

नाम  :  मनोज बाजपेयी (Manoj Bajpayee)

जन्म  :   23 अप्रैल 1969 (39 वर्ष)

जन्म स्थान  :  नरकटियागंज, जिला पश्चिम चंपारण, बिहार (भारत)

पिता :  राधाकांत वाजपेयी

माता :  नाम ज्ञात नहीं

गृहनगर :  नरकटियागंज, पश्चिम चंपारण, बिहार (भारत)

आवास :  मुंबई, महाराष्ट्र (भारत)

स्कुलिंग :  ख्रीस्त राजा हाई स्कूल, बेतिया, पश्चिम चंपारण, बिहार

विश्वविद्यालय :  सत्यवती कॉलेज, दिल्ली

शैक्षणिक योग्यता :  इतिहास नाटक में स्नातक (History Drama)

राशि :  वृषभ राशि

राष्ट्रीयता  :  भारतीय

धर्म :  हिन्दू

पेशा (Profession) :  अभिनेता

डेब्यू फिल्म :  बतौर अभिनेता – बैंडिट क्वीन (1994)

  • टीवी : स्वाभिमान (1995)

पत्नी  :  शबाना रजा उर्फ़ नेहा (विवाह- अप्रैल 2006)

 

मनोज बाजपेयी का प्रारंभिक जीवन और शिक्षा  | Manoj Bajpayee Early Life & Education

मनोज वाजपेई का जन्म 23 अप्रैल 1969 को बिहार के पश्चिम चंपारण जिले के नरकटियागंज के बेलवा गांव में हुआ था। उनका गांव, नेपाल की सीमा से सटा हुआ एक छोटा सा गांव है। मनोज के पिता का नाम राधाकांत बाजपेयी है, जो एक किसान थे। जबकि मनोज की मां एक गृहणी थी और उनके पिता के साथ खेती-बाड़ी में उनकी मदद किया करती थीं।

मनोज के माता-पिता ने उनका नाम भारतीय अभिनेता, मनोज कुमार के नाम पर रखा था। मनोज कुल 6 भाई बहन है, जिनमें वह दूसरे स्थान पर हैं। उनकी छोटी बहनों में से एक बहन पूनम दुबे फिल्म उद्योग में एक फैशन डिजाइनर हैं। जब मनोज छोटे थे और बोर्डिंग स्कूल में पढ़ते थे तो छुट्टियों में घर आने पर वे अपने पिता के साथ खेतों में भी उनकी मदद किया करते थे।

 

मनोज बाजपेयी की शिक्षा | Manoj Bajpayee Education

एक साधारण से परिवार में होने के कारण मनोज ने चौथी तक की पढ़ाई एक झोपड़ी के स्कूल से पुरी की। इसके बाद वे बेतीया के मेंख्रीस्त राजा हाई स्कूल से अपनी आगे की पढ़ाई पूरी की। उनके शिक्षक मनोज बाजपेयी को कक्षा में हर दिन हर्षवर्धन राय बच्चन की कविता सुनाने के लिए कहते थे ताकि वह सुर्खियों में आ सकें और आत्मविश्वासी बन सकें। इसी स्कूल से उन्होंने दसवीं तक की पढ़ाई पूरी की।

उसके बाद मनोज ने बेतिया के ‘महारानी जानकी स्कूल’ से अपनी 12 वीं की शिक्षा पूरी की और आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने दिल्ली के सत्यवती कॉलेज में दाखिला लिया। उसके बाद वे ‘दिल्ली यूनिवर्सिटी’ (DU) के रामजस कॉलेज’ से अपनी आगे की पढ़ाई पूरी की।

दिल्ली में पढ़ाई करने के दौरान उनके पिता मनोज बाजपेयी को ₹200 प्रति माह भेजा करते थे और मनोज बाजपेयी को ₹200 में ही महीने भर गुजारा करना पड़ता था।

 

मनोज बाजपेयी के स्ट्रगल के दिन | Manoj Bajpayee Struggle

एक बार मनोज बाजपेई, नसीरुद्दीन शाह का एक इंटरव्यू देख रहे थे, जिसमें पहली बार ‘नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा’ के बारे में सुना था। उसी दिन उन्होंने तय कर लिया था कि उन्हें इसमें शामिल होना है। फिर क्या था, 17 साल की उम्र में मनोज, दिल्ली चले आए और वहाँ उन्होंने ‘नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा’ में दाखिला लेने के लिए आवेदन किया। उन्होंने ‘नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा’ में दाखिला लेने के लिए तीन बार आवेदन भरा, लेकिन तीनों बार उनका आवेदन रद्द कर दिया गया।

मनोज एक मध्यमवर्गीय परिवार से थे और बचपन से ही उनकी एक्टिंग में बहुत रुचि थी। लेकिन तीन बार आवेदन रद्द होने के कारण उनका मनोबल टूटने लगा और उनके मन में आत्महत्या के ख्याल आने लगे।

‘नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा’ द्वारा अस्वीकार किए जाने के बाद अभिनेता रघुबीर यादव के सुझाव पर मनोज निर्देशक और अभिनय कोच बैरी जॉन के थिएटर ग्रुप में शामिल हो गए और उसमें उनकी मदद भी करने लगे, जिसके लिए उन्हें वेतन भी दिया जाने लगा। इसके बाद उन्होंने चौथी बार फिर से ‘नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा’ में आवेदन किया उसके बाद उन्हें जल्द ही वहां पर दाखिला मिल गया।

 

शारीरिक संरचना (Body Measurement) ।

लंबाई से० मी०- 175

मी०- 1.75

फीट – 5′ 9″

वजन 68 Kg
शारिरिक माप छाती – 39 इंच

कमर – 33 इंच

Biceps – 12 इंच

आंखों का रंग  काला
बालों का रंग काला

 

मनोज बाजपेयी का करियर | Manoj Bajpai Career

मनोज बाजपेयी का टीवी करियर

मनोज बाजपेयी ने अपने करियर की शुरुआत टेलीविजन से किया। जिसमें उन्होंने वर्ष 1995 में आने वाले धारावाहिक स्वाभिमान में अभिनय किया था। यह उनका पहला टीवी धारावाहिक था, जिसमें रोहित रॉय और आशुतोष राणा जैसे अभिनेता भी शामिल थे।

 

मनोज बाजपेयी का फिल्मी करियर | Manoj Bajpayee’s Bollywood Career

मनोज बाजपेई ने वर्ष 1994 में आई फिल्म ‘द्रोह काल’ में काम किया था। इस फिल्म में उनकी भूमिका महज 1 मिनट की थी। इसके बाद उन्होंने शेखर कपूर की बैंडिट क्वीन (1994) में एक डकैत की एक छोटी सी भूमिका निभाई थी। इसके बाद उन्होंने कुछ अन्य अनजान भूमिकाएं भी की। जहां बॉलीवुड में सफल होने के लिए एक खास पहचान और बड़े अप्रोच की जरूरत होती है वहीं मनोज के पास ना तो कोई खास पहचान थी और ना ही बॉलीवुड में कोई जान पहचान। ऐसे में उनका सफल होना बहुत ही मुश्किल था लेकिन उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और मेहनत करते रहे।

उनकी मेहनत रंग लाई और उन्हें वर्ष 1998 में राम गोपाल वर्मा की फिल्म सत्या में काम करने का मौका मिला। इस फिल्म में उन्होंने एक गैंगस्टर, भीकू म्हात्रे का किरदार निभाया था। उनकी यह सफल साबित हुई और इस फिल्म में उनके अभिनय के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार और फिल्म के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का फिल्मफेयर क्रिटिक्स अवार्ड मिला।

इसके बाद मनोज बाजपेयी ने वर्ष 1999 में रिलीज हुई ‘शुल’ में अभिनय किया। इस फिल्म के लिए उन्होनें एक बार फिर से सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के लिए अपना दूसरा फिल्मफेयर क्रिटिक्स अवार्ड जीता। वर्ष 2003 में वे फिल्म ‘पिंजर’ में नजर आए, जिसके लिए उन्होंने विशेष जूरी राष्ट्रीय पुरस्कार जीता। इसके बाद उन्होंने कई और फिल्मों में काम किया लेकिन उनकी कुछ फिल्में बॉक्स ऑफिस पर वह सफल रही। लेकिन उन्होंने अपनी एक्टिंग से पूरे बॉलीवुड में अपना सिक्का जमा लिया था और बॉलीवुड में अपने काम के लिए जाने जाने लगे थे।

मनोज बाजपेयी | Manoj Bajpayee

मनोज बाजपेयी | Manoj Bajpayee

वर्ष 2010 में मनोज फिल्म ‘राजनीति’ में नजर आए। इस फिल्म में उन्होंने एक नेगेटिव राजनेता की भूमिका में थे, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा। इस फिल्म में उनके साथ कई अन्य कलाकार भी थे। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल रही। उसके बाद, वर्ष 2012 में आई फिल्म ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ में मनोज बाजपेयी ने सरदार खान की भूमिका निभाई। उनकी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल साबित हुई। इसी वर्ष उनकी दूसरी फिल्म ‘चक्रव्यूह’ रिलीज हुई जिसमें उन्होंने एक नक्सली की भूमिका अदा की थी।

वर्ष 2013 में उन्हें फिल्म स्पेशल- 26 में काम करने का मौका मिला। इस फिल्म में वे एक सीबीआई ऑफिसर कि भुमिका में थे। इस फिल्म में उनके साथ अक्षय कुमार और कई कलाकार भी शामिल थे। असल में उनकी काम की काफी तारीफ की गई थी। वर्ष 2016 में, उन्होंने हंसल मेहता की जीवनी पर बनी फिल्म ‘अलीगढ़’ में प्रोफेसर रामचंद्र सिरस को चित्रित किया। इस फिल्म में अपनी भूमिका के लिए उन्होंने वर्ष 2016 में एशिया पैसिफिक स्क्रीन अवार्ड्स में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के लिए अपना तीसरा फिल्मफेयर क्रिटिक्स अवार्ड और सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार जीता। इस फिल्म के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का ‘राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार’ भी दिया गया।

वर्ष 2018 में मनोज ने फिल्म ‘भोंसले’ मे अभिनय किया। इस फिल्म में मनोज ने अपने प्रदर्शन के लिए 67वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीता। 

वर्ष 2019 में, उन्होंने प्राइम वीडियो की मशहूर एक्शन-ड्रामा सीरीज़ ‘द फैमिली मैन’ के साथ ओटीटी प्लेटफार्म पर कदम रखा। 2019 में रिलीज उनकी वेब सीरीज ने ओटीटी प्लेटफॉर्म पर तहलका मचा दिया। इसका निर्देशन राज निदिमोरु और कृष्णा डीके ने किया था। इसके बाद वर्ष 2021 में उन्होंने इस वेब सीरीज के दूसरे सीजन ‘द फैमिली मैन -2’ में अभिनय किया। उनकी यह वेब सीरीज भी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज की गई। इसमें मनोज बाजपेई के अभिनय को देखते हुए उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का ‘फिल्मफेयर ओटीटी पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया।

 

इन्हें भी पढ़ें :

मनोज बाजपेयी की कुछ फिल्में | Manoj Bajpayee’s films

साइलेंस (2021), सूरज पे मंगल भारी (2020), सोनचिरैया (2019), भोंसले (2018), लव सोनिया (2018), सत्यमेव जयते (2018), अय्यारी (2018), ट्रैफ़िक (2016), बुधिया सिंह (2016), अलीगढ़ (2016), तेवर (2015), अंजान (2014), महाभारत (2013), सत्याग्रह (2013), शूटआउट एट वडाला (2013), स्पेशल 26 (2013), समर (2013), गैंग्स ऑफ वासेपुर (2012), चक्रव्यूह (2012), लंका (2011), आरक्षण (2011), दस तोला (2010), राजनीति (2010), जुगाङ (2009), जेल (2009), एसिड फैक्टरी (2009), मनी है तो हनी है (2008), दस कहानियाँ (2007), हनन (2004), वीर-ज़ारा (2004), पिंजर (2003), एल ओ सी कारगिल (2003), रोड (2002), ज़ुबेदा (2001), अक्स (2001), घात (2000), फ़िज़ा, शूल (1999), सत्या (1998), बैन्डिट क्वीन (1994)

 

मनोज बाजपेयी की आने वाली फिल्में | Manoj Bajpayee’s Upcoming Movies

मनोज वाजपेई की आने वाली कुछ फिल्में है…

  • मुगल रोड (Oct. 2022)
  • कैंपस (Dec. 2022)
  • राख (Oct. 2023)

 

मनोज बाजपेयी का, घर, कार कलेक्शन, वेतन और नेटवर्थ | Manoj Bajpayee net worth, house, car collection in 2022

आवास (Residence) मुंबई, महाराष्ट्र (भारत)
नेटवर्थ (Net worth)

$21 मिलियन 

(लगभग ₹160 करोड़ भारतीय रुपये)

वेतन प्रति फिल्म 3 से 4 करोड़ भारतीय रुपये / फिल्म
कार कलेक्शन

बीएमडब्ल्यू 3 सीरीज 

महिंद्रा स्कॉरपियो

टोयोटा फॉर्च्यूनर

 

मनोज बाजपेयी की पसंदीदा चीजें | Favorite Things

पसंदीदा अभिनेता अमिताभ बच्चन, नसीरुद्दीन शाह
पसंदीदा अभिनेत्री स्मिता पाटिल, तब्बू
पसंदीदा फिल्म बॉलीवुड : गैंग्स ऑफ़ वासेपुर
पसंदीदा निर्देशक राम गोपाल वर्मा और शेखर कपूर
पसंदीदा भोजन बिरयानी , पैने पास्ता
शौक (Hobbies) रंगमंच, नाटकों में भाग लेना

 

निजी जीवन (Personal Life)

मनोज बाजपेयी ने वर्ष 2006 में बॉलीवुड अभिनेत्री शबाना रजा से शादी की है, जिन्हें बॉलीवुड में नेहा बाजपेयी के नाम से भी जाना जाता है। मनोज और नेहा की एक बेटी है, जिसका नाम – अवा नायला है।

मनोज बाजपेयी अपनी पत्नी और बेटी के साथ।

मनोज बाजपेयी अपनी पत्नी और बेटी के साथ।

आपको बता दें कि, मनोज बाजपेयी की पत्नी शबाना रजा एक मुस्लिम है। शबाना रजा भी एक अभिनेत्री हैं, और उन्होंने वर्ष 1998 में फिल्म ‘करीब’ से बॉबी देओल के साथ अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म में काम करते हुए उनके किरदार का नाम – नेहा था, जिसके बाद उन्होंने अपना नाम बदलकर नेहा कर लिया था। अब लोग उन्हें नेहा के नाम से भी जानते हैं। इसके अलावा उन्होंने फिल्म होगी प्यार की जीत, फिजा, राहुल और आत्मा में भी काम किया है।

हालांकि, शबाना रजा उर्फ नेहा से शादी करने से पहले मनोज बाजपेयी ने दिल्ली की एक लड़की से शादी की थी। लेकिन, जब मनोज अपने करियर के बुरे दौर से गुजर रहे थे तब उनके संघर्ष के दौर में उनका रिश्ता खराब हो गया और शादी के दो सालों मे ही उनका रिश्ता टुट गया और दोनों का तलाक हो गया था। धीरे-धीरे बाजपेयी कि किस्मत ने करवट बदली और उनका करियर धीरे-धीरे आगे बढ़ता चला गया। मनोज कि शादी टूटने के कुछ समय बाद उनकी मुलाकात अभिनेत्री शबाना रजा से हुई। इसके बाद वर्ष 2006 शबाना राजा और मनोज बाजपेयी ने शादी कर ली। 

पारिवारिक जानकारियां ।

माता-पिता

(Parents)

पिता – राधाकांत वाजपेयी 

माता – नाम ज्ञात नहीं

भाई-बहन (Siblings)

तीन भाई एवं तीन बहनें

(कुल 6 भाई-बहन)

पत्नी (wife) शबाना रजा उर्फ़ नेहा (अभिनेत्री) (शादी-अप्रेल 2006)
बच्चे (Childrens) एक बेटी – अव नायला

 

मनोज बाजपेयी से जुड़े विवाद | Manoj Bajpayee’s Controversies

  1.  मनोज बाजपेयी ने वर्ष 2016 में आमिर खान की रिलीज हुई फिल्म, ‘दंगल’ में काम करने का ऑफर दिया गया था। लेकिन मनोज बाजपेयी ने इस फिल्म मैं काम करने से मना कर दिया था, क्योंकि इस फिल्म में में उन्हें अपनी भूमिका पसंद नहीं आई थी।
  2. वर्ष 2016 में रिलीज हुई फिल्म ‘चॉक एंड डस्टर’ की निर्माता जूही चावला ने मनोज वाजपेयी को फिल्म से निकाल दिया और उनकी जगह ऋषि कपूर को क्विजमास्टर का रोल दे दिया। क्योंकि उनका मानना था कि – मनोज वाजपेयी इस रोल के लिए फिट नहीं हो पाएंगे।

 

मनोज वाजपेयी को मिले पुरस्कार और सम्मान | 

1998 :  फिल्म ‘सत्या’ के लिए सर्वश्रेष्ठ सह-कलाकार का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिला।

2003 :  फिल्म ‘पिंजर’ के लिए प्रतिभाशाली अभिनेता का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिला।

2018 :  फिल्म ‘भोंसले’ के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिला।

2019 :  कला में उनके योगदान के लिए भारत के चौथे सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘पद्म श्री’ से सम्मानित।

 

मनोज बाजपेयी से जुड़े कुछ रोचक तथ्य | Some Interesting Facts About Manoj Bajpayee

  1. क्या मनोज वाजपेयी धूम्रपान करते हैं ? नहीं
  2. क्या मनोज वाजपेयी शराब पीते हैं ? ज्ञात नहीं
  3. मनोज बाजपेई का जन्म बिहार के पश्चिम चंपारण जिले के नरकटियागंज के एक छोटे से कस्बे में हुआ था।
  4. उनके पिता को भारतीय फिल्म अभिनेता मनोज कुमार के नाम पर उनका नाम मनोज रखा था।
  5. उनके पिता राधा कांत बाजपेयी पेशे से एक किसान थे, और उनका परिवार एक मध्यम वर्गीय परिवार था। वे कुल छह भाई-बहन हैं, जिनमें वे दूसरे स्थान पर हैं।
  6. मनोज बाजपेयी को फिल्म ‘सत्या’ से बॉलीवुड में पहचान मिली और इस फिल्म के लिए उन्हें कई पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया।
  7. अपने स्ट्रगल के दिनों में दिल्ली के नेशनल ‘स्कूल ऑफ ड्रामा’ में दाखिले के लिए तीन बार पर्चा भरा और तीनों बार आवेदन खारिज होने के बाद उन्होंने आत्महत्या करने की कोशिश की थी।
  8. उन्होंने अभिनेता रघुबीर यादव की सलाह पर बैरी जॉन की कार्यशाला से अभिनय कौशल सीखना आरम्भ किया। उस दौरान शाहरुख खान उनकी अभिनय कक्षा के सहपाठी हुआ करते थे।
  9. मनोज ने दिल्ली की एक लड़की से शादी कि थी। लेकिन उनके शुरुआती दिनों में स्ट्रगल के दौरान आर्थिक तंगी के कारण उनका तलाक हो गया था।
  10. वर्ष 2006 में, उन्होंने दूसरी शादी अभिनेत्री शबाना रजा उर्फ़ नेहा (करीब, फिज़ा, इत्यादि की अभिनेत्री) से की।
  11. मनोज बाजपेयी ने वर्ष 1995 में, टीवी कार्यक्रम स्वाभिमान से अपने करियर की शुरुआत की।
  12. मनोज बाजपेयी को ऊंचाई से बहुत डर लगता है।
  13. फिल्म ‘अक्स’ में मनोज बाजपेयी झरने के एक दृश्य मे 30 फीट की ऊंचाई से अमिताभ बच्चन के साथ कूद गए थे।

 

मनोज बाजपेयी के बारे में पूछे जाने वाले प्रश्नोत्तर (FAQ)।

प्रश्न : मनोज बाजपेयी कौन है ?

उत्तर : मनोज बाजपेयी एक भारतीय फिल्म अभिनेता हैं, जो मुख्य रूप से हिंदी सिनेमा में काम करते हैं। उन्होंने कई तेलुगु और तमिल भाषा की फिल्में भी की हैं। वे बिहार के नरकटियागंज के रहने वाले हैं और वे फिल्मी दुनिया में अपने अभिनय के लिए जाने जाते हैं।

 

प्रश्न : मनोज बाजपेयी का जन्म कब हुआ ?

उत्तर : मनोज बाजपेयी का जन्म 23 अप्रैल 1969 को नरकटियागंज, बिहार (भारत) में हुआ था।

 

प्रश्न : मनोज बाजपेयी की उम्र कितनी है ?

उत्तर : वर्तमान में मनोज बाजपेयी उम्र 53 वर्ष (2022 मे) के हैं।

 

प्रश्न : मनोज बाजपेयी किस राज्य से हैं ?

उत्तर : भारतीय फिल्म अभिनेता मनोज बाजपेयी का जन्म 23 अप्रैल 1969 को नरकटियागंज, बिहार (भारत) में हुआ था।

 

प्रश्न : मनोज बाजपेयी के कितने भाई-बहन हैं?

उत्तर : मनोज बाजपेयी कुल 6 भाई-बहन हैं।

 

प्रश्न : मनोज बाजपेयी की शादी किससे हुई हैं ?

उत्तर : मनोज बाजपेयी ने मुस्लिम समुदाय की एक लड़की शबाना रजा से शादी कि है। लेकिन वर्ष 1998 में आई फिल्म ‘करीब’ के निर्माता विधु विनोद चोपड़ा  ने उन्हें फिल्म में नेहा नाम दिया था। इसके बाद शबाना रजा ने वह नाम हमेशा के लिए रख लिया और अब वह नेहा बाजपेयी के नाम से जानी जाती हैं।

 

प्रश्न : मनोज बाजपेयी की पत्नी कौन हैं ?

उत्तर : मनोज बाजपेयी की पत्नी शबाना रजा हैं और वे भी एक अभिनेत्री हैं। लोग उन्हें नेहा के नाम से भी जानते हैं। उन्होंने फिल्म – होगी प्यार की जीत, फिजा, राहुल और आत्मा जैसी फिल्मों में भी काम किया है।

 

प्रश्न : वर्ष 2022 में मनोज बाजपेयी की नेटवर्थ कितनी हैं ?

उत्तर : वर्ष 2022 में मनोज बाजपेयी की नेटवर्थ 21 मिलियन डॉलर (₹160 करोड़ लगभग)  के आसपास बताई जा रही है।

 

इन्हें भी पढ़ें :

 

आभार ।

साथियों आशा करता हूं कि, आपको हमारा ‘मनोज बाजपेयी (Manoj Bajpayee)’ पर लिखा गया यह लेख पसंद आया होगा। अगर आपको हमारा biographybooks.in का यह ब्लॉग (Blog) और हमारा यह लेख (Article) पसंद आया, तो इसे अपने दोस्तों और अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर जरूर शेयर करें। ताकि और भी लोगों को आपके माध्यम से इसकी जानकारी हो सके। अगर आप हमें फीडबैक देना चाहते हैं तो अपनी प्रतिक्रिया देने के लिए comment में जाकर हमें अपनी प्रतिक्रियाएँ जरूर दे। 

आप हमें हमारे सोशल मीडिया पेज पर भी follow कर सकते हैं। जल्दी ही मिलते हैं एक नए स्टोरी के साथ तब तक के लिए आप सभी मस्त रहें, स्वस्थ रहें।

हमारे ब्लॉग biographybooks.in पर आखिरी तक बने रहने के लिए आप सभी का हृदय की गहराइयों से प्यार भरा धन्यवाद।

 

Advertisement

You may also like...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *