Shikhar Dhawan Biography in Hindi | शिखर धवन का जीवन परिचय
Shikhar Dhawan Biography in Hindi | शिखर धवन का जीवन परिचय
शिखर धवन T20 में 1000 चौके जड़ने वाले पहले भारतीय बने। 2022 में एक्टिंग में भी किया डेब्यू। स्पोर्ट्स टेक फंड लॉन्च कर करेंगे करीब 619 करोड़ रुपए का निवेश।
शिखर धवन का जीवन परिचय ( शिखर धवन, विकी, जन्म, शिक्षा, करियर, परिवार, क्रिकेट, रिकॉर्ड, आईपीएल, स्पोर्ट्स टेक फंड, वेंचर कैपिटल फंड, गर्लफ्रेंड, विवाद, संपत्ति ) | Shikhar Dhawan Biography in hindi [ Shikhar Dhawan Wikipedia, Birth, Age, Education, Career, Family, Cricket, Records, Girlfriend, Wife, Divorce, IPL, Controversies, Sports Tech Fund, Venture Capital Fund, Net worth ]
शिखर धवन | Shikhar Dhawan
भारतीय क्रिकेटर
Shikhar Dhawan Biography in Hindi : दोस्तों ! शिखर धवन एक भारतीय क्रिकेटर हैं। पिछले साल वर्ष 2022 में शिखर धवन टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में एक हजार चौके जड़ने वाले पहले भारतीय बने हैं। वर्ष 2021 में क्रिकेट में शानदार उपलब्धि के लिए शिखर धवन को भारत सरकार द्वारा ‘अर्जुन पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया है। वर्ष 2004 के अंडर-19 विश्व कप में सबसे अधिक 505 रन बनाने का रिकार्ड शिखर धवन के ही नाम है। धवन आईपीएल के इतिहास में एक के बाद एक लगातार दो शतक बनाने वाले पहले खिलाड़ी भी हैं। वर्ष 2013 के आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में वे ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ चुने गए थे।

शिखर धवन का जीवन परिचय | Shikhar Dhawan Biography in Hindi
भारतीय क्रिकेट टीम में ‘गब्बर’ के नाम से मशहूर सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने करीब 619 करोड़ रुपए का स्पोर्ट्स टेक फंड लॉन्च किया है। वे ऐसा करने वाले एशिया के पहले क्रिकेटर बन गए हैं। हाल ही में, धवन अपने एक्टिंग डेब्यू को लेकर भी चर्चा में रहे हैं। इसके अलावा सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करके भी वह चर्चा में बने रहते हैं। वह अपनी स्टाइलिश बल्लेबाजी के अलावा अपनी स्टाइलिश मूंछों और हेयर स्टाइल के लिए भी जाने जाते हैं। उनके दोस्त उन्हें प्यार से “गब्बर” कह कर भी बुलाते हैं। ने गब्बर क्या कर बुलाने के पीछे भी एक दिलचस्प किस्सा है जिसे हम आगे आपसे साझा करेंगे। तो आइए जानते हैं, “Shikhar Dhawan Biography in Hindi | शिखर धवन जीवन परिचय।” जिसमें हम उनके जन्म से लेकर अब तक के पूरे सफर के बारे में जानेंगे…
जानिए – भारत की पहली महिला तलवारबाज भवानी देवी का जीवन परिचय | Bhavani Devi biography in hindi
Table of Contents
शिखर धवन का जीवन परिचय : एक नजर में
पुरा नाम (Real Name) | शिखर धवन (Shikhar Dhawan) |
उपनाम (Nickname) | गब्बर |
जन्म (Birth) | 5 दिसंबर 1985 |
उम्र (Age) | 37 वर्ष (2022 में) |
जन्म स्थान (Birth Place) | दिल्ली, भारत |
पिता (Father) | महेंद्र पाल धवन |
माता (Mother) | सुनैना धवन |
गृहनगर (Hometown) | दिल्ली, भारत |
स्कुलिंग (Schooling) | सेंट मार्क सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल, दिल्ली |
विश्वविद्यालय (University) | ___ |
शिक्षा (Education) | 12वीं तक |
राष्ट्रीयता (Nationality) | भारतीय |
धर्म (Religion) | हिंदू |
जाति (Cast) | जानकारी नहीं |
राशि (Zodiac) | धनुराशि |
पेशा (Profession) | भारतीय क्रिकेटर (बल्लेबाज) |
टीम में जगह (Position in team) | बाएं हाथ के विस्फोटक बल्लेबाज के रूप में |
कोच/मेंटोर (Coach/ mentor) | तारक सिन्हा, मदन शर्मा |
टीम (Team) | दिल्ली, (2004 से वर्तमान तक)
दिल्ली डेयरडेविल्स (2009 से 2010 तक) इंडिया ए, मुंबई इंडियंस (2011 से 2012 तक) डेक्कन चार्जर्स (2013 से 2018 तक) सनराइजर्स हैदराबाद (2019 से 2021 तक) पंजाब किंग्स (2022 से वर्तमान) |
पसंदीदा शॉट (Favorite shot) | कवर ड्राइव |
मैदान पर प्रकृति (Nature on field) | आक्रामक |
जर्सी न०. (Jersey no.) | #25 (भारत, राष्ट्रीय टीम); #16 (घरेलू) |
अंतर्राष्ट्रीय डेब्यु (International Debut) |
|
पत्नी (Wife) | आयशा मुखर्जी (विवाह-2012; तलाक- 2021) |
अफेयर/ गर्लफ्रेंड (Affairs /Girlfriend | जानकारी नहीं |
प्रसिद्धि (Famous for) | भारतीय बल्लेबाज के रूप में। |
शिखर धवन का प्रारंभिक जीवन, परिवार और शिक्षा | Shikhar Dhawan Early Life, Family and Education
Shikhar Dhawan Early life and Family : दोस्तों, शिखर धवन का जन्म 5 दिसंबर 1985 को दिल्ली में एक पंजाबी हिंदू परिवार में हुआ था। उनके पिता का नाम महेंद्र पाल धवन और मां का नाम, सुनैना धवन है। शिखर धवन एक क्षत्रिय परिवार से संबंध रखते हैं उनकी एक छोटी बहन भी है, जिनका नाम श्रेष्ठा धवन है। वर्ष 2017 में श्रेष्ठा की शादी हुई थी।
शिखर धवन कि शिक्षा | Shikhar Dhawan Early Life & Education
Shikhar Dhawan Education : शिखर धवन ने अपनी शुरुआती पढ़ाई दिल्ली के पश्चिम विहार में सेंट मार्क सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल से पूरी की। वे ज्यादा पढ़े नहीं है, लेकिन सेंट मार्क सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल से उन्होंने 12वीं तक की पढ़ाई पूरी की है। इसके बाद उन्होंने अपना करियर बनाने तथा क्रिकेट पर ज्यादा समय देने के लिए पढ़ाई छोड़ दी।

शिखर धवन | Shikhar Dhawan
शारिरिक संरचना | Physical Appearance
ऊंचाई (Height) | सेंटीमीटर में – 18 सेंटीमीटर (लगभग)
मीटर में – 1.88 मीटर फीट इंच – 5′ 11″ |
वजन (weight) | किलोग्राम में – 80 kg |
शारिरिक बनावट (Figure) | छाती- 38 इंच
कमर- 30 इंच Biceps- 12 इंच |
आंख का रंग (eye color) | गहरे भूरे रंग का |
बालों का रंग (hair color) | काला |
शिखर धवन की क्रिकेट में रुचि | Shikhar Dhawan Cricket Career
Shikhar Dhawan Interests in Cricket : जब शिखर धवन छोटे थे और स्कूल में पढ़ाई करते थे तब वह अपने चचेरे भाई को सॉनेट क्लब के लिए खेलते हुए देखा करते थे। अपने भाई को क्रिकेट खेलते हुए देखकर धवन को भी क्रिकेट में रुचि हुई। फिर क्या था, बेटे के क्रिकेट में रुचि को देखते हुए उनके माता-पिता ने 12 साल की उम्र में धवन का दाखिला सॉनेट क्लब में करवा दिया। जहां कोच तारक सिन्हा ने उन्हें क्रिकेट की ट्रेनिंग दी। तारक सिन्हा वही कोच हैं, जिन्होंने मनोज प्रभाकर, आशीष नेहरा और आकाश चोपड़ा जैसे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर तैयार किए हैं।
शुरुआत में शिखर धवन क्लब में बतौर विकेटकीपर खेलते थे। फिर बाद में उन्होंने अपनी बल्लेबाजी पर खूब मेहनत की और खुद को एक ओपनिंग बल्लेबाज के रूप में बदल लिया। उन्होंने क्लब के लिए अंडर-15 टूर्नामेंट में शतक बनाया था। जिसके बाद उन्हें अपनी बल्लेबाजी के लिए काफी सराहना भी मिली और इसके बाद उन्होंने खुद को एक अच्छा बल्लेबाज बनाने के लिए और भारत के टीम में शामिल होने के लिए बहुत मेहनत की।
लेकिन एक बार ऐसा हुआ कि, उन्होंने क्रिकेट छोड़ने का मन बना लिया। क्योंकि जब वह घरेलू क्रिकेट खेल रहे थे तो उस दौरान कई बार चयनकर्ताओं द्वारा उन्हें अनदेखा किया गया था। जिसके बाद उन्होंने क्रिकेट छोड़ने का फैसला कर लिया था। लेकिन बाद में उनके कोच तारक सिन्हा ने उन्हें समझाया था।
एक साक्षात्कार में धवन ने इस बारे में बताते हुए कहा कि, ” उनसे पहले जूनियर विराट कोहली का भारतीय टीम में सिलेक्शन होने पर वे इतने गुस्सा हो गए कि क्रिकेट छोड़ने का बारे में सोचने लगे थे। तब कोच तारक सिन्हा ने उन्हें संभाला था।”
शिखर धवन के क्रिकेट करियर कि शुरुआत | Shikhar Dhawan Cricket Career
Shikhar Dhawan Cricket Career : वर्ष 1999 मे शिखर धवन ने विजय मर्चेंट ट्रॉफी में दिल्ली के लिए खेलकर अपने क्रिकेट करियर की शुरुआत की थी। शिखर धवन इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बने थे। जिसमें उन्होंने कुल 9 पारियों में 83.88 की औसत से 2 शतक के साथ कुल 755 रन बनाए थे। इस ट्रॉफी में दिल्ली की टीम उपविजेता रही थी। इस टूर्नामेंट में अच्छे प्रदर्शन कि बदौलत, वर्ष 2012 में होने वाले अंडर-17 एशिया कप के लिए शिखर धवन का चयन भारत के अंडर-17 टीम में किया गया था।
वर्ष 2004 में, धवन को बांग्लादेश में अंडर-19 विश्व कप के लिए चुना गया था। जिसमें उन्होंने बेहतरीन बल्लेबाजी की और सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बने। इसमें उन्होंने अपनी 7 पारियों में कुल 505 रन बनाए थे, जो अब तक एक टूर्नामेंट के लिए एक रिकॉर्ड है।
नवंबर 2004 में, शिखर धवन ने आंध्र प्रदेश के खिलाफ दिल्ली के लिए प्रथम श्रेणी में डेब्यू किया था। रणजी ट्रॉफी के अपने पहले सीज़न में, वे दिल्ली के प्रमुख रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे थे। इस दौरान उन्होंने 6 मैचों में कुल 461 रन बनाए थे।
वर्ष 2005-06 में चैलेंजर ट्रॉफी में, वह इंडिया बी टीम के लिए खेले। लेकिन इस टूर्नामेंट में उनका प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। इसके बाद वर्ष 2007-08 सीज़न के दौरान, उन्होंने दिलीप ट्रॉफी और विजय हजारे ट्रॉफी में लगातार अच्छा प्रदर्शन करते हुए, अपना शानदार खेल दिखाया था। जिसकी बदौलत वर्ष 2008 में आयोजित आईपीएल में उनका सिलेक्शन किया गया था।
शिखर धवन का आईपीएल करियर | Shikhar Dhawan IPL Career
Shikhar Dhawan IPL Career : वर्ष 2008 में होने वाले आईपीएल मे शिखर धवन ने दिल्ली डेयरडेविल्स के लिए आईपीएल (IPL) में डेब्यू किया था। आईपीएल 2008 में उन्होंने टीम के लिए बेहतरीन प्रदर्शन किया और लगातार चार अर्धशतक बनाए थे।
इसके बाद, वर्ष 2009-10 के लिए वे मुंबई इंडियंस टीम में आशीष नेहरा के बदले टीम में शामिल हुए।
वर्ष 2011-12 मे उन्होनें डेक्कन चार्जर्स टीम की तरफ से आईपीएल खेला। और वर्ष 2013 से 2018 तक वे सनराइजर्स हैदराबाद टीम का हिस्सा रहे। वर्ष 2013 में उन्हें सनराइजर्स हैदराबाद का कप्तान बनाया गया था।
वर्ष 2019 मे दिल्ली कैपिटल्स ने एक बार फिर से उन्हें अपनी टीम में शामिल किया। और शिखर धवन ने दिल्ली कैपिटल्स के साथ वर्ष 2021 तक बने रहे। इसके बाद, वर्ष 2022 में पंजाब किंग्स ने शिखर धवन का अधिग्रहण किया था। धवन को मेगा नीलामी में पंजाब किंग्स (PBKS) ने ₹8.25 करोड़ में खरीदा था।
शिखर धवन वर्तमान में इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के इतिहास में दूसरे सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। धवन ने वर्ष 2022 के मुकाबले तक 195 आईपीएल मुकाबलों में 34.77 की औसत से कुल 5876 रन बनाए हैं। जिसमें उनके बल्ले से 2 शतक और 44 अर्धशतक निकले।

Shikhar Dhawan plying shot
शिखर धवन का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर | Shikhar Dhawan International Cricket Career
Shikhar Dhawan International Cricket Career : अक्टूबर 2010 में, शिखर धवन ने विशाखापट्टनम में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अंतर्राष्ट्रीय एकदिवसीय क्रिकेट में अपना पहला पदार्पण किया था। और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ही मोहाली में उन्होंने वर्ष 2013 में टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू किया था। अपने टेस्ट डेब्यु में ही शिखर धवन ने अपना पहला टेस्ट शतक जमाया था। जिसमें उन्होंने महज 85 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। यहां उन्होंने किसी भी बैट्समैन द्वारा टेस्ट डेब्यू में सबसे तेज सेंचुरी लगाने का रिकॉर्ड बनाया था। इस मैच में धवन ने 174 गेंदों में 187 रनों की पारी खेली थी।
आईसीसी (ICC) चैंपियंस ट्रॉफी 2018 में, शिखर धवन ने अच्छी बल्लेबाजी की और इस पूरे टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे। इस टूर्नामेंट में धवन ने सबसे ज्यादा रन बनाकर एक नया रिकॉर्ड बनाया था। जिसमें उन्होंने दो अर्धशतक और एक शतक की मदद से कुल 338 रन बनाए थे। इससे पहले भी, वर्ष 2013 के चैंपियंस ट्रॉफी में भी शिखर धवन मैं अच्छी बल्लेबाजी और सबसे अधिक रन बनाए थे। जिसके लिए उन्हें आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2013 के ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ से सम्मानित किया गया था।

शिखर धवन | Shikhar Dhawan
दिलचस्प बात यह है कि, शिखर धवन भारत के लिए खेलने से पहले भी इंडिया मास्टर्स के लिए खेल चुके थे। इसके अलावा, मई 2005 में आबू धाबी में सुनामी राहत टूर्नामेंट में भी धवन ने पाकिस्तान मास्टर्स और श्रीलंका मास्टर्स के खिलाफ कई पूर्व भारत के खिलाड़ियों के साथ क्रिकेट खेल चुके हैं।
जानिये- भारत की महिला रेसलर साक्षी मलिक का जीवन परिचय | Sakshi Malik biography in hindi
T20 में 1000 चौके जड़ने वाले पहले भारतीय बने | Became the first Indian to hit 1000 fours in T20
Shikhar Dhawan Biography in Hindi : शिखर धवन ने वर्ष 2011 में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेलते हुए अपना T20 करियर शुरु किया था। वर्ष 2022 में शिखर धवन T20 में 1000 चौके जड़ने वाले पहले भारतीय बने थे। इससे पहले वर्ष 2017 में न्यूजीलैंड के विरुद्ध होने वाले T20 इंटरनेशनल मैच में धवन ने रोहित शर्मा के साथ मिलकर T20 इंटरनेशनल में 158 रन के रिकॉर्ड पार्टनरशिप किया था।
क्रिकेट के बाद अब फिल्म में धमाल मचाने को तैयार है शिखर धवन | After cricket, Shikhar Dhawan is now ready to rock the film
Shikhar Dhawan Biography in Hindi : हाल ही में, शिखर धवन अपने एक्टिंग डेब्यू को लेकर भी चर्चा में रहे हैं। वह अभिनेत्री हुमा कुरैशी और सोनाक्षी सिन्हा के साथ डबल एक्सेल फिल्म में भी दिखाई दिए थे। इसके अलावा, शिखर धवन सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं। अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शिखर धवन अपने प्रशंसकों के लिए रिल्स और वीडियो शेयर करके भी वह चर्चा में बने रहते हैं।

Shikhar Dhawan with Huma Qurashi in his debut Film
शिखर धवन के रिकार्ड्स | Shikhar Dhawan Records
- वर्ष 2022 में शिखर धवन टी20 में एक हजार चौके जड़ने वाले पहले भारतीय बने।
- वर्ष 2018 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अपने 100वें वनडे में शतक बनाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज और कुल 9वें बल्लेबाज बने।
- शिखर धवन और रोहित शर्मा ने मिलकर वर्ष 2017 में न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 अंतरराष्ट्रीय में किसी भी विकेट के लिए रिकॉर्ड ओपनिंग पार्टनरशिप की। इसमें उन्होंने 158 रनों की पार्टनरशिप की थी।
- ICC चैंपियंस ट्रॉफी में शिखर धवन लगातार 2 गोल्डन बैट पाने वाले पहले क्रिकेटर बने।
- वर्ष 2015 आईसीसी विश्व कप में एक भारतीय खिलाड़ी द्वारा सर्वाधिक रन बनाने का रिकॉर्ड। उन्होंने आईसीसी वर्ल्ड कप 2015 में 8 पारियों में कुल 412 रन बनाए थे।
- अपने टेस्ट डेब्यू मे शिखर धवन ने वर्ष 2013 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 187 रन बनाकर शतक बनाने वाले कुल मिलाकर 97वें बल्लेबाज बने।
- शिखर धवन आईपीएल इतिहास में लगातार दो सेंचुरी लगाने वाले अकेले भारतीय खिलाड़ी हैं।
- टेस्ट डेब्यू पर अब तक का सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड भी शिखर धवन के नाम है। वर्ष 2013 में उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 85 गेंदों पर 187 रन बनाए थे।
- शिखर धवन और डेविड वार्नर आईपीएल में 2000 से अधिक रन बनाने वाली पहली ओपनिंग जोड़ी बनीं।
- ICC ODI टूर्नामेंट कि 16 पारियों में 1000 रन तक पहुंचने वाले सबसे तेज बल्लेबाज बने।
- अंडर-19 विश्व कप में सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी बने। उन्होंने वर्ष 2004 में 7 पारियों में 505 रन बनाए थे।
- लिस्ट ए मैच में दूसरा सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर बनाया। उन्होंने प्रिटोरिया में दक्षिण अफ्रीका-ए के खिलाफ भारत-ए के लिए 150 गेंदों पर 248 रन बनाए थे।
जानिये – भारतीय महिला पहलवान विनेश फोगाट का जीवन परिचय | Vinesh Phogat Biography in hindi
शिखर धवन कि पसंदीदा चीजें | Shikhar Dhawan favorite things
पसंदीदा अभिनेता (Favorite Actor) | अमिताभ बच्चन, सलमान खान |
पसंदीदा अभिनेत्री (Favorite Actress) | करीना कपूर |
पसंदीदा खेल (Favorite Game) | क्रिकेट और फुटबॉल |
पसंदीदा शॉट (Favorite Shot) | कवर ड्राइव |
खेलना पसंद है (Like to play against) | श्रीलंका के खिलाफ |
शौक (Hobbies) | योग, तैराकी, पढना और टेबल टेनिस खेलना |
लॉन्च किया ‘वेंचर कैपिटल फंड’ | Launched “Venture Capital Fund”
Shikhar Dhawan Biography in Hindi : भारतीय क्रिकेट टीम में ‘गब्बर’ के नाम से मशहूर सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने करीब 619 करोड़ रुपए का स्पोर्ट्स टेक फंड लॉन्च किया है। इसके द्वारा वे स्टार्टअप्स में निवेश करने वाले हैं। इस निवेश के साथ ही, शिखर एशिया के ऐसे पहले क्रिकेटर बन गए हैं, जिन्होंने स्टार्टअप्स में निवेश करने के लिए वेंचर कैपिटल फंड लॉन्च किया है।
शिखर धवन की कुल संपत्ति, घर | Shikhar Dhawan Net Worth, Houses
Shikhar Dhawan net worth : दोस्तों ! यदि शिखर धवन के नेटवर्थ की बात करें तो, विभिन्न मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, वर्ष 2022 तक शिखर धवन की कुल नेटवर्थ लगभग ₹96 करोड़ बताई जा रही है।
हाल ही में शिखर धवन ने करीब 619 करोड़ रुपए का स्पोर्ट्स टेक फंड लॉन्च किया है। इसमें वह स्टार्टअप्स में निवेश करेंगे।
जानिये – पूर्व भारतीय महिला क्रिकेटर और कप्तान मिताली राज का जीवन परिचय | Mithali Raj biography in hindi
नेटवर्थ (Net worth) | ₹96 करोड़ |
वर्तमान पता (Current City) | दिल्ली (भारत) और मेलबोर्न (आस्ट्रेलिया) में बंगला |
निवेश (Investment) | स्पोर्ट्स टेक फंड लॉन्च (₹619 करोड़) |
कार संग्रह (Car collection) | ___ |
शिखर धवन का निजी जीवन, गर्लफ्रेंड | Shikhar Dhawan Marriage, Personal life, Divorce, Girlfriend
Shikhar Dhawan Married, Personal life, Girlfriend : 30 अक्टूबर 2012 को शिखर धवन ने नई दिल्ली के वसंत कुंज में आयशा मुखर्जी से शादी की थी। वर्ष 2014 में उनके बेटे जोरावर का जन्म हुआ। शिखर धवन की दो सौतेली बेटियां भी है जिनका नाम, रिया और आलिया है। यह दोनों बेटियां उन्हें आयशा के पहले पति से है।

Shikhar Dhawan with his Family
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, आयशा मुखर्जी ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न की रहने वाली हैं और पेशे से एक पुर्व बॉक्सर हैं। आयशा मुखर्जी आधी बंगाली और आधी ब्रिटिश है, और शिखर धवन से लगभग 10 साल की बड़ी हैं। भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह ने ही शिखर धवन और आयशा का परिचय करवाया था।
हालाँकि, शिखर और आयशा की शादी के 9 साल बाद सितंबर 2021 में उनका तलाक हो गया और वे दोनों अलग हो गए। यह शिखर धवन की पहली शादी थी, जबकि उनकी पत्नी आयशा की यह दूसरी शादी थी।
परिवारिक जानकारियां | Family Details
माता-पिता (Parents) | पिता – महेंद्र पाल धवन
माता – सुनैना धवन |
भाई-बहन (Siblings) | एक छोटी बहन – श्रेष्ठा धवन |
पूर्व पत्नी (Ex Wife) | आयशा मुखर्जी
(शादी- 2012; तलाक- 2021) |
बच्चे (Children) | बेटा – जोरावर (जन्म – 2014 में)
दो सौतेली बेटियां – रिया और आलिया |
साथी खिलाड़ी ने दिया “गब्बर” का नाम | The fellow player gave the name of “Gabbar”.
Shikhar Dhawan Biography in Hindi : दोस्तों ! हम सब जानते हैं कि शिखर धवन को “गब्बर” कह कर भी बुलाया जाता है। इसके पीछे एक दिलचस्प किस्सा है। शिखर धवन को यह उपनाम उनके साथी खिलाड़ी विजय दहिया ने दिया था। एक बार की बात है, एक रणजी मैच के दौरान जब गेंदबाज रनअप के लिए दौड़ रहे थे, तब शिखर ने एक डायलॉग बोला, “बहुत याराना लगता है…।” यह शोले फिल्म का डायलॉग है। बस फिर क्या था, तभी से उन्हें ‘गब्बर’ कहा जाने लगा।
जानिए – भारतीय फुटबॉलर सुनील छेत्री का जीवन परिचय | Sunil Chhetri biography in hindi
शिखर धवन का टैटू | Shikhar Dhawan Tattoo
Shikhar Dhawan Tattoo : शिखर धवन को टैटू का भी बहुत शौक है। उनके शरीर पर कुल 5 टैटू है। उन्होंने पहला टैटू 15 साल की उम्र में अपने माता-पिता को जानकारी दिए बिना ही बनवाया था। उनके दाहिने हाथ पर महाभारत के अर्जुन, भगवान शिव और बाबा दीप सिंह का टैटू है। उनके बायें बाइसेप्स पर “कार्पे डायम” लिखा हुआ है।

Shikhar Dhawan
उन्होंने अपने दाहिने कंधे पर एक आदिवासी डिजाइन बनवाया हुआ है, जबकी बायें बाँह पर ‘एक पत्ती रहित पेड़ वाला पक्षी’ का का टैटू बनवाया है। उन्होंने अपनी पत्नी का नाम बायें अग्रभाग पर “आयशा” लिखवाया है।
शिखर धवन सूफी संगीत के भी बहुत बड़े प्रशंसक हैं और उनके पसंदीदा नुसरत फतेह अली खान और वडाली बंधु हैं। उनका कहना है कि, “सूफी गीतों ने उन्हें सफलता और असफलता को एक समान समझना सिखाया।”
परोपकारी कामों में भी आगे है शिखर धवन | Shikhar Dhawan is also ahead in charitable works
Shikhar Dhawan Biography in Hindi : शिखर धवन अपने परोपकारी कार्यों के लिए भी जाने जाते हैं। समाज में अपना योगदान देने के लिए शिखर धवन ने ‘शिखर फाउंडेशन’ के नाम से एक एनजीओ की शुरुआत की है। उनके द्वारा स्थापित यह फाउंडेशन गरीब बच्चों की मदद करता है।
शिखर धवन से जुड़े कुछ विवाद | Shikhar Dhawan controversies
Shikhar Dhawan Controversies : 29 दिसंबर 2017 को, शिखर धवन और उनके परिवार को दुबई हवाई अड्डे पर तब रोक दिया गया, जब वे दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज खेलने के लिए केप टाउन जा रहे थे। क्योंकि उनके पास अपने बच्चों का जन्म प्रमाण पत्र नहीं था।
जानिए – पूर्व भारतीय फुटबॉलर बाइचुंग भूटिया का जीवन परिचय | Baichung Bhutia biography in hindi
शिखर धवन से जुड़े कुछ रोचक तथ्य | Some interesting facts about Shikhar Dhawan
- क्या शिखर धवन धूम्रपान करते हैं ? – नहीं।
- क्या शिखर धवन शराब पीते हैं ? – ज्ञात नही।
- शिखर धवन का जन्म नई दिल्ली एक पंजाबी हिंदू परिवार में हुआ था और वे एक क्षत्रिय परिवार से संबंध रखते हैं।
- शिखर धवन की एक छोटी बहन का नाम, श्रेष्ठा है, जिनकी शादी वर्ष 2017 में हुई थी।
- शिखर धवन अपने चचेरे भाई को क्रिकेट खेलते हुए देखा करते थे। जिसके बाद धवन को भी क्रिकेट में रुचि हुई।
- कोच तारक सिन्हा ने उन्हें क्रिकेट की बेसिक ट्रेनिंग दी। शुरुआत में वे विकेटकीपर के रूप में खेलते थे। लेकिन बाद में उन्होंने खुद को एक ओपनिंग बल्लेबाज के रूप में बदल लिया।
- एक बार उन्होंने क्रिकेट छोड़ने का मन बना लिया था। क्योंकि घरेलू क्रिकेट खेलने के दौरान कई बार चयनकर्ताओं द्वारा उन्हें अनदेखा किया गया था।
- शिखर धवन ने नई दिल्ली के वसंत कुंज में आयशा मुखर्जी से शादी की थी। वर्ष 2014 में उनके बेटे जोरावर का जन्म हुआ।
- शिखर धवन की दो सौतेली बेटियां भी है जिनका नाम, रिया और आलिया है। यह दोनों बेटियां उन्हें आयशा के पहले पति से है।

Shikhar Dhawan with his son Jorawar
- आयशा मुखर्जी पेशे से एक पुर्व बॉक्सर हैं और आधी बंगाली और आधी ब्रिटिश है।
- भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह ने ही शिखर धवन और आयशा का परिचय करवाया था।
- आयशा मुखर्जी शिखर धवन से लगभग 10 साल की बड़ी हैं।

Shikhar Dhawan with his wife Ayesha
- सितंबर 2021 में, शिखर और आयशा का तलाक हो गया।
- शिखर धवन को टैटू का भी बहुत शौक है और उनके दाहिने हाथ पर महाभारत के अर्जुन, भगवान शिव और बाबा दीप सिंह का टैटू है।
- वह मैदान पर कैच लेने के बाद अकसर सिग्नेचर स्टाइल में सेलिब्रेट करते हैं।
- वह आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में लगातार 2 गोल्डन बैट पाने वाले पहले क्रिकेटर हैं।
- धवन से पहले विराट कोहली का भारतीय टीम में सिलेक्शन होने पर वे इतने गुस्सा हो गए कि क्रिकेट छोड़ने का मन बना लिया था।
- शिखर टैटू के शौकीन हैं। उनके शरीर पर कुल 5 टैटू है। उन्होंने पहला टैटू 15 साल की उम्र में बनवाया था।
शिखर धवन के बारे में पूछे जाने वाले प्रश्नोत्तर (FAQ)।
प्रश्न : शिखर धवन कौन है ?
उत्तर : शिखर धवन (Shikhar Dhawan) एक भारतीय क्रिकेटर हैं। भारत की राष्ट्रीय टीम में वे बतौर बल्लेबाज खेलते हैं। क्रिकेट में शिखर धवन की उपलब्धियों को देखते हुए, वर्ष 2021 में उन्हें भारत सरकार द्वारा ‘अर्जुन पुरस्कार’ से सम्मानित जा चुका है।
प्रश्न : शिखर धवन का जन्म कब हुआ था ?
उत्तर : शिखर धवन का जन्म 5 दिसंबर 1985 को दिल्ली में हुआ था।
प्रश्न : शिखर धवन की उम्र कितनी है ?
उत्तर : 37 वर्ष (2022 मे)
प्रश्न : शिखर धवन किस देश से हैं ?
उत्तर : भारत
प्रश्न : शिखर धवन किस राज्य से हैं ?
उत्तर : दिल्ली
प्रश्न : शिखर धवन किस खेल से संबंधित हैं ?
उत्तर : क्रिकेट
प्रश्न : शिखर धवन किस जाति के है ?
उत्तर : क्षत्रिय
प्रश्न : शिखर धवन की शादी किससे हुई थी ?
उत्तर : आयशा मुखर्जी
प्रश्न : शिखर धवन की पत्नी कौन थीं ?
उत्तर : शिखर धवन की शादी मेलबर्न में रहने वाली आयशा मुखर्जी से हुई थी। आयशा एक किक बॉक्सर हैं। वर्ष 2021 में उनका तलाक हो गया था।
प्रश्न : शिखर धवन के कितने बच्चे हैं ?
उत्तर : एक बेटा, जोरावर और दो सौतेली बेटियाँ, रिया और आलिया, जो आयशा मुखर्जी को उनके पहले पति से है।
प्रश्न : शिखर धवन ने अपना वनडे करियर कब शुरू किया था ?
उत्तर : वर्ष 2010 में विशाखापट्टनम में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे इंटरनेशनल में डेब्यू।
प्रश्न : शिखर धवन ने अपना अंतरराष्ट्रीय टेस्ट डेब्यू कब किया था ?
उत्तर : वर्ष 2013 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मोहाली टेस्ट में।
प्रश्न : शिखर धवन ने अपना अंतरराष्ट्रीय T20 करियर कब शुरू किया था ?
उत्तर : वर्ष 2011 में वेस्टइंडीज के खिलाफ T20 करियर की शुरुआत की थी।
प्रश्न : शिखर धवन की नेटवर्थ कितनी हैं ?
उत्तर : शिखर धवन की कुल संपत्ति, 96 करोड़ रुपए (लगभग- विभिन्न मीडिया रिपोर्ट के अनुसार) है।
इन्हें भी पढ़ें :
आभार ।
साथियों आशा करता हूं कि, आपको हमारा ‘ शिखर धवन (Shikhar Dhawan) ‘ पर लिखा गया यह लेख पसंद आया होगा। अगर आपको हमारा biographybooks.in का यह ब्लॉग (Blog) और हमारा यह लेख (Article) पसंद आया, तो इसे अपने दोस्तों और अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर जरूर शेयर करें। ताकि और भी लोगों को आपके माध्यम से इसकी जानकारी हो सके। अगर आप हमें फीडबैक देना चाहते हैं तो अपनी प्रतिक्रिया देने के लिए comment में जाकर हमें अपनी प्रतिक्रियाएँ जरूर दे।
आप हमें हमारे सोशल मीडिया पेज पर भी follow कर सकते हैं। जल्दी ही मिलते हैं एक नए स्टोरी के साथ तब तक के लिए आप सभी मस्त रहें, स्वस्थ रहें।
हमारे ब्लॉग biographybooks.in पर आखिरी तक बने रहने के लिए आप सभी का हृदय की गहराइयों से प्यार भरा धन्यवाद।