मानुषी छिल्लर जीत चुकी है मिस वर्ल्ड का खिताब । फिल्म ‘सम्राट पृथ्वीराज’ से करने जा रही है बॉलीवुड में डेब्यू…

मानुषी छिल्लर जीत चुकी है मिस वर्ल्ड का खिताब । फिल्म ‘सम्राट पृथ्वीराज’ से करने जा रही है बॉलीवुड में डेब्यू…

Manushi Chhillar Biography in Hindi | मानुषी छिल्लर का जीवन परिचय

मानुषी छिल्लर का जीवन परिचय (मानुषी छिल्लर, विकी, जन्म, शिक्षा, परिवार, करियर, बॉलीवुड, फिल्म, आने वाली फिल्में, गर्लफ्रेंड, विवाद, शादी, नेटवर्थ) | Manushi Chhillar Biography in Hindi [ Manushi Chhillar, Wiki, Birth, Education, Family, Career, Bollywood, Films, Upcoming movies, Girlfriend, Controversies, marriage, Net worth ]

 

मानुषी छिल्लर | Manushi Chhillar

भारतीय अभिनेत्री एवं पुर्व मिस वर्ल्ड।


Manushi Chhillar biography in Hindi : दोस्तों, आज का हमारा यह लेख एक ऐसी अभिनेत्री पर है, जो बॉलीवुड में यशराज फिल्म्स के बैनर तले बनी फिल्म ‘सम्राट पृथ्वीराज’ से अपना डेब्यू करने जा रही हैं। वे बेहद हीं खुबसूरत हैं, और वर्ष 2017 में उन्होंने ‘मिस वर्ल्ड’ का खिताब जीतकर पुरे विश्व में भारत का नाम उँचा किया है। जी हाँ, हम बात कर रहे हैं, पुर्व मिस वर्ल्ड रह चुकी मानुषी छिल्लर के बारे में, जिन्होंने ‘मिस वर्ल्ड’ का खिताब जीतकर भारत को छठी बार गौरवान्वित किया। इससे पहले वह मिस इंडिया भी रह चुकी हैं। तो आइए जानते हैं, कौन हैं  मानुषी छिल्लर ? और उनके जीवन परिचय से लेकर अब तक करियर के पूरे सफर के बारे में विस्तार से। तो बनें रहें आज के हमारे ” Manushi Chhillar biography in Hindi | मानुषी छिल्लर का जीवन परिचय ” के इस लेख में।

Advertisement

 

मानुषी छिल्लर कौन है | Who is Manushi Chhillar ?

Manushi Chhillar biography in Hindi : दोस्तों, मानुषी छिल्लर एक भारतीय अभिनेत्री हैं, जिन्होंने वर्ष 2017 में ‘मिस वर्ल्ड’ का खिताब जीता था। भारत के एक छोटे से राज्य से ‘विश्व सुंदरी’ बनने वाली वह पहली ऐसी लड़की है, जिन्होंने अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा के बाद छठवीं बार मिस वर्ल्ड का खिताब अपने नाम किया था। इससे पहले वे ‘मिस हरियाणा’ और ‘मिस इंडिया’ का खिताब भी जीत चुकी हैं। और अब वे यशराज फिल्म्स के बैनर तले बनी फिल्म ‘सम्राट पृथ्वीराज’ से बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री मे कदम रखा है, जो 3 जुन को रिलीज कि जाएगी।

Manushi Chhillar Biography in Hindi | मानुषी छिल्लर का जीवन परिचय

Manushi Chhillar Biography in Hindi | मानुषी छिल्लर का जीवन परिचय

 

जानिए – साउथ के सुपरस्टार जूनियर एनटीआर का जीवन परिचय | Jr. NTR biography in hindi

मानुषी छिल्लर का जीवन परिचय : एक नजर में ।

वास्तविक नाम  :  मानुषी छिल्लर (Manushi Chhillar)

जन्म  :   14 मई 1997 (25 वर्ष – 2022 में)

जन्म स्थान  :  सोनीपत, हरियाणा (भारत)

पिता :  मित्रा बसु छिल्लर (साइंटिस्ट)

माता :  डॉ नीलम छिल्लर (असिस्टेंट प्रोफेसर)

गृहनगर :  सोनीपत, हरियाणा (भारत)

आवास :  मुंबई, महाराष्ट्र (भारत)

स्कुलिंग :  सेंट थॉमस स्कूल, नई दिल्ली

विश्वविद्यालय :  भगत फूल सिंह राजकीय महिला चिकित्सा महाविद्यालय, सोनीपत (भारत)

शैक्षणिक योग्यता :  एमबीबीएस (MBBS)

राशि :  वृषभ राशि

राष्ट्रीयता  :  भारतीय

धर्म :  हिंदू

जाति : जाट

पेशा (Profession) :  अभिनेत्री और मॉडल

डेब्यू फिल्म :  बतौर अभिनेत्री : “सम्राट पृथ्वीराज” (2022)

खिताब :  फेमिना मिस इंडिया 2017 और 

मिस वर्ल्ड 2017 ब्युटी पेगेयंट।

प्रसिद्ध : मिस वर्ल्ड 2017 का ब्युटी पेंगेयंट जीतकर।

 

मानुषी छिल्लर का प्रारंभिक जीवन और शिक्षा  | Manushi Chhillar Early Life & Education

Manushi Chhillar Early life & education : मानुषी छिल्लर का जन्म 14 मई 1997 को  हरियाणा के सोनीपत शहर में एक हिन्दू जाट परिवार में हुआ था। उनके पिता का नाम, डॉ मित्रा बसु एवं माँ डॉ नीलम छिल्लर है। मानुषी एक डॉक्टर परिवार से ताल्लुक रखती है। उनके पिता, मित्र बसु छिल्लर एक डॉक्टर थे और वे रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन में एक वैज्ञानिक पद पर कार्यरत हैं। जबकि उनकी माँ, नीलम छिल्लर भी पेशे से एक डॉक्टर हैं और और ‘इंस्टीट्यूट ऑफ ह्यूमन बिहेवियर एंड अलाइड साइंस’ में एक न्यूरो केमिस्ट विभाग के साथ अध्यापक के पद पर कार्य कर चुकी थी।

मानुषी के परिवार में उनके माता-पिता के अलावा उनकी एक बहन भी है जिसका नाम देवांगना छिल्लर है, और वे भी डॉक्टर कि पढ़ाई कर रही हैं। और उनके छोटे भाई का नाम दलमित्रा छिल्लर है।

मानुषी ने अपनी शुरुआती पढाई दिल्ली के सेंट थॉमस स्कूल से पुरी की, जहां से उन्होंने 12वीं कक्षा में अंग्रेजी विषय में अखिल भारतीय सीबीएसई टॉपर बनी और बोर्ड की परीक्षा में 96 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।

12वीं की पढ़ाई पूरी करने के बाद आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने, सोनीपत के भगत फूल सिंह राजकीय महिला चिकित्सा महाविद्यालय में दाखिला लिया और यहां से उन्होंने अपनी एमबीबीएस (MBBS) की डिग्री हासिल की।

मानुषी बचपन से हीं एक मॉडल बनना चाहती थी, और उन्होंने अपने स्कूल और कॉलेज के दिनों से हीं मॉडलिंग प्रतियोगिताओं में भाग लेना शुरू कर दिया था। अपने स्कूल के दिनों में उन्होंने कई ब्यूटी कांटेस्ट भी जीते हैं।

मानुषी छिल्लर के मानुषी छिल्लर की एक बहन और एक भाई भी है, जिनका नाम देवांगना छिल्लर और दलमित्र छिल्लर है।

जानिए – भारतीय अभिनेत्री आलिया भट्ट का जीवन परिचय | Alia Bhatt biography in hindi

 

शारीरिक संरचना (Body Measurement) ।

लंबाई से० मी०- 173

मी०- 1.73

फीट – 5′ 8″

वजन 55 Kg
शारीरिक संरचना ( Figure)  34-26-34
आंखों का रंग  भूरा
बालों का रंग भूरा

मानुषी छिल्लर का करियर | Manushi Chhillar Bollywood Career

मानुषी छिल्लर ने जीता फेमिना मिस इंडिया का ख़िताब | Femina Miss India

Manushi Chhillar biography in Hindi : वर्ष 2016 में मानुषी ने मिस इंडिया आर्गेनाइजेशन के द्वारा आयोजित होने वाली प्रतियोगिता “प्रिंसेस” में हिस्सा लिया था। इस इवेंट को बिग बाजार द्वारा स्पोंसर किया गया था। इस प्रतियोगिता में वे विजेता रहीं और उन्हें विजेता का ताज पहनाया गया था। इस प्रतियोगिता के दौरान, उन्हें उप-प्रतियोगिता में मिस फोटोजेनिक का खिताब भी मिला था।

 

मिस फोटोजेनिक का खिताब | Manushi Chhillar Miss India 2017

Manushi Chhillar biography in Hindi : वर्ष 2017 में मानुषी ने एक बार फिर फेमिना मिस इंडिया हरियाणा में हिस्सा लिया और इसमें भी उन्होंने एक बार फिर से विजेता का खिताब जीता था। इसके बाद में उन्होंने 25 जून 2017 को यश राज फिल्म स्टूडियो में आयोजित फिनाले इवेंट में प्रतियोगिता का मुख्य खिताब फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड 2017 जीतकर, वे ‘मिस वर्ल्ड 2017’ में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए क्वालीफाई हुई।

जानिए – हॉलीवुड सिंगर और अभिनेत्री सेलेना गोमेज का जीवन परिचय | Selena Gomez biography in hindi

 

मानुषी छिल्लर बनी मिस वर्ल्ड 2017 | Miss World 2017 

Manushi Chhillar biography in Hindi : वर्ष 2017 में मानुषी ने मिस वर्ल्ड (Miss World) प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व किया। जबकी, ‘मिस वर्ल्ड’ प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाली मॉडलों को कई कम्पटीशन से गुजरना होता है, और मानुषी ने ‘मिस वर्ल्ड’ विजेता बनने से पहले टॉप मॉडल, पीपुल्स च्वाइस और मल्टीमीडिया जैसी सभी प्रतियोगिताओ में बाज़ी मारकर फाइनलिस्ट तक पहुंची थी।

चीन देश में आयोजित ‘मिस वर्ल्ड’ के कंपटीशन में लगभग 118 देशों ने हिस्सा लिया था। परंतु इस कंपटीशन के अंतिम चरण में सिर्फ पांच देश की महिलाएं ही पहुंची थी, जिसमें से एक मानुषी छिल्लर भी थी।

इसके बाद मानुषी छिल्लर ने अंतिम राउंड में इन पाँचों देशों की महिलाओं को पीछे छोड़ते हुए, ना केवल यह प्रतियोगिता जीती, बल्कि ‘मिस वर्ल्ड 2017’ का पेजेंट अपने सिर पर सजाया और पुरे विश्व में भारत का नाम रौशन किया। मानुषी छिल्लर को मिस वर्ल्ड (Miss World ) का ताज 18 नवंबर 2017 को पहनाया गया था।

वह मिस वर्ल्ड में भारत की चौथी ‘ब्यूटी विद ए पर्पस’ विजेता हैं। और संयुक्त रूप से ‘मिस वर्ल्ड’ और ‘ब्यूटी विद ए पर्पस’ जीतने वाली पहली महिला हैं। जबकी वह मिस वर्ल्ड ( Miss World ) ताज जीतने वाली छठी और प्रियंका चोपड़ा के बाद दुसरी भारतीय महिला हैं।

मानुषी छिल्लर की ‘ब्यूटी विद ए पर्पस प्रोजेक्ट’ का नाम ‘प्रोजेक्ट शक्ति’ था। इस अभियान का लक्ष्य मासिक धर्म स्वच्छता के बारे में जागरूकता फैलाना है। उन्होंने इस परियोजना के लिए लगभग 20 गांवों का दौरा किया और 5,000 से अधिक महिलाओं का भी इलाज किया।

Manushi Chhillar Miss World 2017

Manushi Chhillar Miss World 2017

मिस वर्ल्ड का ताज जीतने के बाद | After Reign as Miss World

Manushi Chhillar biography in Hindi : मानुषी जब मिस वर्ल्ड 2017 बनकर 26 नवंबर को भारत वापस लौटी तो उनका स्वागत करने के लिए लोगो हुजूम उमड़ पड़ा था। वह हैदराबाद में ‘2017 ग्लोबल एंटरप्रेन्योरशिप समिट’ में सेलिब्रिटी वक्ताओं में से एक थीं।

वह 2017 में गूगल सर्च पर भारत की शीर्ष ट्रेंडिंग हस्ती भी थीं । मानुषी को एनीमिया मुक्त हरियाणा के ब्रांड एंबेसडर के रूप में घोषित किया गया था। वह पुष्कर में हेवलेट-पैकार्ड एंटरप्राइज द्वारा 10वें C4IO में अतिथि वक्ता भी थीं। उन्हें मिस वर्ल्ड जीतने के लिए 2017 सीएनएन-आईबीएन इंडियन ऑफ द ईयर अवार्ड्स में स्पेशल अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया था।

इसके अगले साल, वर्ष 2018 में मानुषी ने इंडोनेशिया का दौरा किया और मानवीय गतिविधियों में भाग लिया, जहां उन्हें मिस इंडोनेशिया 2018 का ताज पहनाया गया था।

जानिए –  अभिनेत्री सिंगर और बिजनेस वूमेन अनन्या बिरला का जीवन परिचय | Ananya Birla biography in hindi

 

मानुषी छिल्लर का फिल्मीं करियर | Manushi Chhillar Bollywood Career

Manushi Chhillar biography in Hindi : मानुषी, यशराज फिल्म्स के प्रोजेक्ट की फिल्म ” सम्राट पृथ्वीराज ” (Samrat Prithviraj) से अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत करने जा रही हैं। उनकी यह फिल्म एक ऐतिहासिक महाकाव्य एक्शन ड्रामा फिल्म है, जो पृथ्वीराज चौहान के जीवन पर आधारित है। बॉलीवुड खिलाड़ी कहे जाने वाले अक्षय कुमार इस फिल्म में पृथवीराज कि भुमिका में नजर आएंगे, जबकि मानुषी इस फिल्म में उनकी पत्नी संयोगिता कि भुमिका मे दिखेंगी।

पहले इस फिल्म को, 21 जनवरी 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाना था। लेकिन बाद में इसकी रिलीजिंग डेट को आगे बढ़ा दिया गया था। अब यह फिल्म सिनेमाघरों में 3 जुन को प्रदर्शित कि जाएगी। 

डायरेक्टर डॉक्टर चंद्रप्रकाश द्विवेदी के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में उनकी और अक्षय कुमार के अलावा संजय दत्त, सोनू सूद, आशुतोष राणा, साक्षी तंवर, मानव विज और ललित तिवारी जैसे कलाकार भी नजर आएंगें।

 

मानुषी छिल्लर की पसंदीदा चीजें | Favorite Things

पसंदीदा अभिनेता ऋतिक रोशन, लियोनार्डो और जैकमैन
पसंदीदा अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा
पसंदीदा फिल्म दंगल
पसंदीदा उद्धरण

(Quotation)

“The sky is the limit. We are limitless and so are our dreams, we must never doubt ourselves.”
पसंदीदा खेल पैराग्लाइडिंग, बंजी जंपिंग, स्नोर्कलिंग और स्कूबा डाइविंग करना
पसंदीदा नेता नरेंद्र मोदी
शौक (Hobbies) नृत्य करना, यात्रा करना, चित्रकारी करना, गीत गाना, कविता लिखना

 

निजी जीवन (Personal Life)

Manushi Chhillar Personal Life : मानुषी छिल्लर वर्तमान में 25 वर्ष (2022 में) कि हैं और अविवाहित हैं। और अपना पुरा ध्यान अपने करियर पर लगा रही है। मानुषी छिल्लर को मॉडलिंग के अलावा कुचिपुड़ी नृत्य, चित्रकला, गाने और अभिनय में भी काफी रुचि है। उन्होंने कुचिपुड़ी नृत्य की शिक्षा राजा रेड्डी, राधा रेड्डी और कौशल्या रेड्डी के सानिध्य में सीखा है। वे एक प्रशिक्षित शास्त्रीय संगीत की गायिका भी हैं। इसके अलावा वे पैराग्लाइडिंग, बंजी जंपिंग, स्नोर्कलिंग और स्कूबा डाइविंग खेलना पसंद करती है।

अभिनय में रुचि होने के कारण मानुषी ने ‘नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा’ में भी अपना नाम दाखिला करवाया था। मानुषी छिल्लर ने एमबीबीएस की पढ़ाई की है और मॉडलिंग में करियर बनाने के लिए उन्होंने पढ़ाई छोड़ दी थी।

मानुषी छिल्लर कहती हैं कि, जब वे मिस वर्ल्ड का खिताब हासिल करने जा रही थी, तब वहां उनके पिता भी मौजूद थे और उनको देखकर उन्हें एक हिम्मत मिली और अंतिम राउंड में उसी हिम्मत की वजह से उन्होंने यह खिताब जीता। इसीलिए मानुषी छिल्लर अपनी सफलता का पूरा श्रेय अपने माता-पिता को देती हैं।

यदि मानुषी छिल्लर के नेटवर्थ कि जाए तो, वर्ष 2022 में मानुषी छिल्लर की नेटवर्थ 1.5 मिलियन डॉलर ( ₹ 11 करोड़ भारतीय रुपए लगभग ) के आसपास बताई जा रही है।

जानिए – हॉलीवुड अभिनेता जॉनी डेप का जीवन परिचय | Johnny Depp biography in hindi

 

पारिवारिक जानकारियां ।

माता-पिता

(Parents)

पिता – डॉ मित्रा बसु छिल्लर

माँ – डॉ नीलम छिल्लर

भाई-बहन (Siblings)

भाई – दलमित्रा छिल्लर (छोटा)

बहन – देवांगना छिल्लर

वैवाहिक स्थिति अविवाहित
अफेयर (Affairs) ज्ञात नहीं

 

मानुषी छिल्लर से जुड़े विवाद | Manushi Chhillar

Manushi Chhillar Controversies : वैसे तो मानुषी छिल्लर किसी भी तरह के विवादों दूर है। परंतु जब से मानुषी छिल्लर ने मिस वर्ल्ड का खिताब जीता था, तब उसके बाद 19 नवंबर को कांग्रेस के नेता शशि थरूर ने इनका मजाक बनाते हुए अपने सोशल मीडिया अकाउंट ट्विटर पर एक ट्वीट शेयर किया था। कांग्रेस नेता ने मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर को उनके सरनेम के यूज से इनका मजाक बनाया था। इसके बाद मानुषी छिल्लर के फैंस ने कांग्रेस नेता शशि थरूर को आड़े हाथों लिया और उनका इतना ज्यादा शोषण किया कि उन्हें खुद ट्विटर पर आकर मानुषी छिल्लर से माफी मांगनी पड़ी थी।

मानुषी के फैंस ने कांग्रेस नेता शशि थरूर को नसीहत तक दे डाली और कहा कि, किसी के नाम से उसका मजाक नहीं बनाना चाहिए। उनके फैंस और अन्य देशवासियों ने कांग्रेसी नेता की पॉलीटिकल पार्टी को भी बहुत भला बुरा कहा था। 

जानिए – बॉलीवुड अभिनेता पंकज त्रिपाठी का जीवन परिचय | Pankaj Tripathi biography in hindi

 

मानुषी छिल्लर को मिले पुरस्कार और सम्मान | 

  • मानुषी छिल्लर को मिस कैंपस प्रिंसेज का खिताब दिया गया।
  • मिस हरियाणा के खिताब से सम्मानित।
  • वर्ष 2017 में मिस वर्ल्ड का खिताब जीता।
  • वह 2017 में गूगल सर्च पर भारत की शीर्ष ट्रेंडिंग हस्ती भी थीं।
  • मानुषी को एनीमिया मुक्त हरियाणा के ब्रांड एंबेसडर के रूप में घोषित किया गया था। 
  • वह पुष्कर में हेवलेट-पैकार्ड एंटरप्राइज द्वारा 10वें C4IO में अतिथि वक्ता भी थीं ।
  • उन्हें नई दिल्ली में सिक्स सिग्मा हेल्थकेयर लीडरशिप समिट 2017 में प्राउड मेकर ऑफ इंडिया पुरस्कार मिला।
  • उन्हें मिस वर्ल्ड जीतने के लिए 2017 सीएनएन-आईबीएन इंडियन ऑफ द ईयर अवार्ड्स में स्पेशल अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया था ।
  • साल 2018 में उन्होंने इंडोनेशिया का दौरा किया और मानवीय गतिविधियों में भाग लिया जहां उन्हें मिस इंडोनेशिया 2018 का ताज पहनाया।

 

मानुषी छिल्लर के कोट्स | Manushi Chhillar Quotes

  • यदि अपने जीवन में आपको सफल होना है तो सबसे पहले आपको अपने सपनों को देखना होगा और यदि आपने सपने देखना छोड़ दिया तो समझ लीजिए आपने जीना भी छोड़ दिया।
  • इंसान जो सफलता हासिल करना चाहता है, बस उसी के ऊपर ध्यान करके उसके बारे में सोच कर उसे पूरा करने का सपना देखना चाहिए। यदि इंसान सफलताओं के सपने देखेगा तभी वह वास्तविकता की सफलता हासिल कर सकेगा।

जानिए – साउथ के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन का जीवन परिचय | Allu Arjun biography in hindi

मानुषी छिल्लर से जुड़े कुछ रोचक तथ्य | Some Interesting Facts About Manushi Chhillar

  • मानुषी छिल्लर का जन्म हरियाणा के सोनीपत में एक डॉक्टर परिवार में हुआ था।
  • मानुषी छिल्लर बचपन से ही पढ़ाई में बहुत तेज थीं, और उन्हें इंग्लिश का बहुत ही अच्छा ज्ञान है।
  • उन्होंने अखिल भारतीय सीबीएसई कक्षा में 12वीं की परीक्षा में टॉप नंबरों से किया था।
  • मानुषी छिल्लर विश्व सुंदरी के साथ-साथ एक प्रशिक्षित शास्त्रीय संगीत की गायिका भी हैं।
  • मानुषी को आउटडोर गेम्स जैसे – स्कूबा डाइविंग, बंजी जंपिंग और साइकलिंग करना बहुत पसंद है।
  • मानुषी छिल्लर को चित्रकला और कविताओं में भी काफी रूचि है।
  • वर्ष 2014 में एक सांस्कृतिक आदान-प्रदान कार्यक्रम में मानुषी छिल्लर को जापान देश भी भेजा गया था।
  • मानुषी ‘एफबीबी कलर्स फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड 2017’ की विजेता रही हैं।
  • वर्ष 2017 में, मानुषी ने मिस इंडिया वर्ल्ड 2017 का ताज जीता था।

 

मानुषी छिल्लर के बारे में पूछे जाने वाले प्रश्नोत्तर (FAQ)।

प्रश्न : मानुषी छिल्लर कौन है ?

उत्तर : मानुषी छिल्लर वर्ष 2017 कि मिस वर्ल्ड विजेता हैं। और फिल्म ” सम्राट पृथ्वीराज ” से बॉलीवुड में डेब्यू कर रही हैं। वे मिस इंडिया और मिस हरियाणा भी रह चुकी हैं।

प्रश्न : मानुषी छिल्लर का जन्म कब हुआ ?

उत्तर : मानुषी छिल्लर का जन्म 14 मई 1997 को हरियाणा के सोनीपत में हुआ था।

प्रश्न : मानुषी छिल्लर की उम्र कितनी है ?

उत्तर : वर्तमान में मानुषी छिल्लर 25 वर्ष (2022 मे) कि हैं।

प्रश्न : मानुषी छिल्लर किस राज्य से हैं ?

उत्तर : मानुषी छिल्लर भारत के हरियाणा राज्य से हैं।

प्रश्न : मानुषी छिल्लर की शादी किससे हुई हैं ?

उत्तर : मानुषी छिल्लर वर्तमान में 25 वर्ष कि हैं और अविवाहित हैं। और अपना पुरा ध्यान अपने करियर पर लगा रही है।

प्रश्न : वर्ष 2022 में मानुषी छिल्लर की नेटवर्थ कितनी हैं ?

उत्तर : वर्ष 2022 में मानुषी छिल्लर की नेटवर्थ 1.5 मिलियन डॉलर ( ₹ 11 करोड़ भारतीय रुपए लगभग)  के आसपास बताई जा रही है।

प्रश्न : मानुषी छिल्लर की पहली फिल्म कौन सी थी?

उत्तर : मानुषी छिल्लर की डेब्यु फिल्म ” सम्राट पृथ्वीराज ” है, जो 3 जुन को सिनेमा घरों में रिलीज कि जाएगी।

प्रश्न : मानुषी छिल्लर मिस वर्ल्ड कब बनी थी ?

उत्तर : मानुषी छिल्लर 18 नवंबर 2017 को मिस वर्ल्ड बनी थीं।

प्रश्न : मानुषी छिल्लर कौन से नंबर की विश्व सुंदरी है ?

उत्तर : मानुषी छिल्लर, भारत की छठी मिस वर्ल्ड हैं और प्रियंका चोपड़ा के बाद दुसरी भारतीय महिला थी।

प्रश्न : मानुषी छिल्लर की फिल्म का नाम क्या है ?

उत्तर : मानुषी छिल्लर की फिल्म का नाम पृथ्वीराज है, जो 3 जुन 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

प्रश्न : मानुषी छिल्लर की जाति क्या है ?

उत्तर : मानुषी छिल्लर एक जाट परिवार से ताल्लुक रखती है।

 

इन्हें भी पढ़ें :

 

आभार ।

साथियों आशा करता हूं कि, आपको हमारा ‘मानुषी छिल्लर (Manushi Chhillar)’ पर लिखा गया यह लेख पसंद आया होगा। अगर आपको हमारा biographybooks.in का यह ब्लॉग (Blog) और हमारा यह लेख (Article) पसंद आया, तो इसे अपने दोस्तों और अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर जरूर शेयर करें। ताकि और भी लोगों को आपके माध्यम से इसकी जानकारी हो सके। अगर आप हमें फीडबैक देना चाहते हैं तो अपनी प्रतिक्रिया देने के लिए comment में जाकर हमें अपनी प्रतिक्रियाएँ जरूर दे। 

आप हमें हमारे सोशल मीडिया पेज पर भी follow कर सकते हैं। जल्दी ही मिलते हैं एक नए स्टोरी के साथ तब तक के लिए आप सभी मस्त रहें, स्वस्थ रहें।

हमारे ब्लॉग biographybooks.in पर आखिरी तक बने रहने के लिए आप सभी का हृदय की गहराइयों से प्यार भरा धन्यवाद।

 

Advertisement

You may also like...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *