आकाश अंबानी की बायोग्राफी | Akash Ambani Biography in Hindi
आकाश अंबानी
(Akash Ambani)
रिलायंस जियो इन्फोकॉम के रणनीति प्रमुख और बोर्ड सदस्य।
Akash Ambani biography in hindi : आकाश अंबानी भारत के जाने माने उद्योगपति और एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अंबानी के पुत्र हैं। आकाश अपने पिता के कारोबार को आगे बढ़ाने में उनकी मदद कर रहे हैं। वे रिलायंस समुह के कई अहम पदों पर कार्यरत हैं। जिसमें वे ‘रिलायंस जियो इन्फोकॉम’ में रणनीति प्रमुख और बोर्ड के सदस्य हैं। इसके अलावा वे ‘रिलायंस रिटेल खुदरा’ के बोर्ड सदस्य के रूप मे कार्य कर रहे हैं।
आकाश अंबानी ने अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद, अपने पिता के कंपनी में बतौर इंटर्न काम किया जिसके बाद वे वर्ष 2014 मे रिलायंस रिटेल कंपनी के बोर्ड में निदेशक के रूप में शामिल हुए। आकाश अंबानी की शादी वर्ष 2019 में भारतीय हीरा व्यापारी रसेल मेहता की छोटी पुत्री श्लोका मेहता के साथ हुई है।

आकाश अंबानी की बायोग्राफी | Akash Ambani Biography in Hindi
तो आइए जानते हैं, मुकेश अंबानी के बेटे आकाश अंबानी के जीवन परिचय, उनके परिवार, प्रेम संबंध, शादी और उनके करियर के बारे में :
इन्हें भी पढ़ें :
Table of Contents
आकाश अंबानी का जीवन परिचय : एक नजर में ।
नाम : आकाश मुकेश अंबानी (Akash Ambani)
जन्म : 23 अक्टूबर 1991 (आयु 31 वर्ष)
जन्म स्थान : मुंबई, महाराष्ट्र (भारत)
पिता : मुकेश अंबानी (रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के अध्यक्ष और संस्थापक)
माता : नीता अंबानी (रिलायंस फाउंडेशन की अध्यक्ष और संस्थापक)
गृहनगर : मुंबई, महाराष्ट्र (भारत)
आवास : मुंबई, महाराष्ट्र (भारत)
स्कूलिंग : धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल, मुंबई, भारत
शिक्षण संस्थान : ब्राउन विश्वविद्यालय, रोड आइलैंड, संयुक्त राज्य अमेरिका
शैक्षणिक योग्यता : अर्थशास्त्र में स्नातक
राशि : तुला राशि
धर्म : हिन्दु
राष्ट्रीयता : भारतीय
पेशा (Profession) : बिजनेसपर्सन
पद (Post) : ‘रिलायंस जियो इन्फोकॉम’ में रणनीति प्रमुख; रिलायंस जियो इन्फोकॉम के बोर्ड के सदस्य और रिलायंस रिटेल खुदरा के बोर्ड सदस्य
वैवाहिक स्थिति : विवाहित
पत्नी : श्लोका मेहता (विवाह वर्ष- 2018 मे)
आकाश अंबानी का प्रारंभिक जीवन | Akash Ambani Early Life
Akash Ambani biography in hindi : Early life – आकाश अंबानी का जन्म 23 अक्टूबर 1991 को महाराष्ट्र राज्य के मुम्बई में भारत के सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के घर मे हुआ। आकाश की एक जुड़वा बहन है, जिनका नाम ईशा अंबानी है। आकाश का एक छोटा भाई भी है, जिनका नाम अनंत अंबानी है। आकाश अंबानी का जन्म उनकी जुड़वां बहन ईशा अंबानी के साथ हुआ था।
आकाश अंबानी के पिता मुकेश अंबानी का नाम दुनिया के सबसे अमीर लोगों की सूची में आता है, जबकि उनकी मां नीता अंबानी उनके बिजनेस में उनका साथ देती है।
आकाश के दादा का नाम धीरूभाई अंबानी और दादी का नाम कोकिला बेन अंबानी है। इसके अलावा आकाश के एक चाचा भी हैं, जिनका नाम अनिल है, और वे भी एक जाने माने उद्योगपति हैं।
शिक्षा | Education
Akash Ambani biography in hindi : Education- आकाश अंबानी ने अपनी स्कूली शिक्षा ‘धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल, से हासिल की। अपनी स्कूली शिक्षा प्राप्त करने के बाद आकाश उच्च शिक्षा के लिए संयुक्त राज्य अमेरिका चले गए, और वहां के ब्राउन विश्वविद्यालय से उन्होंने अर्थशास्त्र में स्नातक की डिग्री हासिल की। अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद आकाश भारत वापस आ गए और अपने पिता का बिजनेस ज्वाइन कर लिया।
शारीरिक संरचना | Body Measurement
लंबाई | से० मी०- 176
मी०- 1.76 फीट इंच- 5′ 10″ |
वजन (Weight) | 67 Kg |
आंखों का रंग | काला |
बालों का रंग | काला |
आकाश अंबानी के करियर की शुरुआत | Akash Ambani Career
Akash Ambani biography in hindi : Career – आकाश अंबानी अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद अपने पिता की कंपनी ज्वाइन किया। जहां उन्होंने अपने पिता की कंपनी में बतौर एक इंटर्न कार्य करना शुरू किया। एक इंटर्न के रूप मे काम करने के दौरान उन्होंने कई सारे अनुभवी लोगों के अंतर्गत कार्य किया था।
बिजनेस कि सारी बारीकियां सीखने के बाद, आकाश अंबानी को वर्ष 2014 में रिलायंस रिटेल के बोर्ड में बतौर एक निदेशक शामिल कर लिया गया।
उनके पिता ने वर्ष 2008 में जब मुंबई इंडियन टीम को खरीदा था, उस समय आकाश अपनी पढ़ाई कर रहे थे। वहीं अपनी पढ़ाई करने के बाद उन्होंने वर्ष 2014 से इस कंपनी का कार्यभार संभाला और उस साल हुए आईपीएल की ऑक्शन में भाग लिया था।
खबरों के मुताबिक कहा जाता है कि, जियो कंपनी को स्थापित करने के पीछे आकाश का ही हाथ है। उन्होंने अपनी ग्रेजुएशन पूरी करते ही, 60 लोगों के साथ मिलकर इस कंपनी कि शुरुआत की थी। जियो कंपनी को चलाने में उनकी बहन ईशा अंबानी ने भी उनका सहयोग किया था। दोनों जुड़वा भाई बहन ने मिलकर इस कंपनी को वर्ष 2015 में शुरू किया था। जियो (Jio) भारत में अपने टेलीकॉम ग्राहकों को 4 जी सेवाएँ उपलब्ध कराती हैं। आज उनकी कंपनी भारत की बड़ी टेलीकॉम कंपनियों में से एक हैं।
आकाश अंबानी का घर, संपत्ति, फीस, कार कलेक्शन- वर्ष 2022 मे (Networth, House, Fees, Car Collection in 2022) |
Akash Ambani biography in hindi : Net worth- यदि आकाश अंबानी के नेटवर्थ की बात करें तो, उनकी कुल संपत्ति $40.1 बिलियन (₹2,60,622 करोड़) बताई जा रही है। हालांकि यह संपत्ति उनके पिता मुकेश अंबानी के आधार पर बताई गई है, जिसमें उनके परिवार के बांकी सदस्यों का भी हिस्सा है।
आवास | मुंबई, महाराष्ट्र (भारत) |
नेटवर्थ
(Networth) |
$40.1 बिलियन डॉलर (₹2 लाख 60 हजार करोड़ INR) लगभग |
आय का स्रोत | बिजनेस |
नोट : ये संपत्ति उनके पिता मुकेश अंबानी के अनुसार दिखाई गई है, जिनपर उनके परिवार के अन्य सदस्यों का भी हक है।
आकाश अंबानी और श्लोका मेहता कि लव स्टोरी | Akash Ambani & Shloka Mehta Love Story
Akash & shloka Love story : श्लोका और आकाश एक दूसरे को बहुत ही लंबे समय से जानते हैं, क्योंकि उन दोनों कि पढ़ाई एक ही स्कूल मे हुई है। इन दोनों की मुलाकात ‘धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल में हुई थी। पढ़ाई के दौरान वे दोनों अच्छे दोस्त बन गए। समय के साथ-साथ वे दोनों एक दूसरे के करीब आते गए, और उन्होंने शादी का फैसला कर लिया।
आपकी जानकारी के लिए बता दें, कि श्लोका–आकाश से एक साल बड़ी हैं। जहां श्लोका का जन्म वर्ष 1990 में हुआ है, वहीं आकाश का जन्म वर्ष 1991 में हुआ है।
आकाश अंबानी की पसंदीदा चीजें (Favorite Things)।
पसंदीदा खेल | क्रिकेट |
पसंदीदा भोजन | गुड़-पापड़ी |
शौक (Hobbies) | क्रिकेट खेलना, फिल्मी देखना, नौकाविहार करना, फोटोग्राफ़ी करना |
निजी जीवन | Personal Life
Akash Ambani biography in hindi : Married Life- आकाश अंबानी की शादी भारत के मशहूर हीरा व्यापारी रसैल मेहता की छोटी बेटी श्लोका मेहता से हुई है। आकाश और श्लोका कि शादी 9 मार्च 2019 को मुम्बई मे हुई। यह उस साल की सबसे बड़ी शादी थी, जिसमें बॉलीवुड के सभी सितारे, विदेश से भी कई दिग्गज शरीक हुए थे। उन दोनों की यह शादी एक लव-मैरिज थी।
आकाश और श्लोका एक दूसरे को बचपन से ही जानते थे। वे दोनों स्कूल के दिनों से ही एक-दूसरे के दोस्त हैं। हाल ही के दिनों में श्लोका मेहता अंबानी माँ बनी हैं।

आकाश अंबानी अपनी पत्नी श्लोका के साथ
पारिवारिक जानकारियां | Family Details
माता-पिता | पिता- मुकेश अंबानी
माता- नीता अंबानी |
भाई/ बहन |
भाई- अनंत अंबानी (छोटा) बहन- ईशा अंबानी (जुड़वा बहन) |
सास- ससुर | रसैल मेहता (ससुर)- हीरा व्यापारी
मोना मेहता (सास) |
पत्नी | श्लोका मेहता अंबानी |
बच्चे | एक संतान |
इन्हें भी पढ़ें :
आकाश अंबानी से जुड़े विवाद | Akash Ambani Controversies
Akash Ambani biography in hindi : Controversies- ऐसी अफवाहें हैं कि आकाश अंबानी अपने एस्टन मार्टिन में एक हाई-स्पीड कार दुर्घटना में शामिल थे। कार नियंत्रण खोते हुए मुंबई के पेडर स्ट्रीट की तरफ भागी और ऑडी ए6 से जा टकराई। हालांकि, घटना में किसी को चोट नहीं लगी। इसके अगले दिन, ऑडी ए6 के मालिक को एक नई कार मिली जिसे अपग्रेड किया गया था।
आकाश अंबानी से जुड़े कुछ रोचक तथ्य (Some Interesting Facts) ।
- आकाश का जन्म भारत के सबसे अमीर परिवार, अंबानी परिवार में मुंबई में हुआ, और ईशा अंबानी आकाश अंबानी की जुड़वा बहन हैं।
- आकाश ने अपने पिता के साथ अपने परिवार के व्यवसाय में कार्य किया।
- वर्ष 2014 में, आकाश ‘रिलायंस रिटेल’ और ‘जियो के निदेशक समिति’ में शामिल हुए थे।
- कंपनी में निदेशक के पद पर शामिल होने से पहले आकाश ने अपने पिता के कंपनी में इंटर के रूप में एक काम किया था
- उनका क्रिकेट के प्रति काफी लगाव है, जिसके चलते वह अपने परिवार के स्वामित्व वाली आईपीएल फ्रैंचाइजी टीम – मुंबई इंडियंस से जुड़े हुए हैं।
- दिसंबर 2015 में, उन्होंने अपनी बहन ईशा अंबानी के साथ भारत में जियो की ‘4 जी’ सेवाओं का शुभारंभ किया।
- आकाश अंबानी की शादी भारत के एक बड़े हीरा व्यापारी रसैल मेहता की छोटी बेटी श्लोका मेहता से हुई है।
- उनकी यह शादी एक प्रेम विवाह है, और उनकी पत्नी श्लोका, आकाश से 1 वर्ष बड़ी है।
- श्लोका और आकाश एक दूसरे को स्कूल के दिनों से ही जानते थे। क्योंकि वे दोनों एक ही स्कूल में पढ़े थे।
आकाश अंबानी के बारे में पूछे जाने वाले प्रश्नोत्तर (FAQ)।
प्रश्न : आकाश अंबानी कौन है ?
उत्तर : आकाश, ‘रिलायंस समुह’ के कई अहम पदों पर कार्यरत हैं। जिसमें वे ‘रिलायंस जियो इन्फोकॉम’ में रणनीति प्रमुख और बोर्ड के सदस्य हैं। इसके अलावा वे ‘रिलायंस रिटेल खुदरा’ के बोर्ड सदस्य के रूप मे कार्य कर रहे हैं।
प्रश्न : आकाश अंबानी का जन्म कब हुआ ?
उत्तर : 23 अक्टूबर 1991 को।
प्रश्न : आकाश अंबानी की उम्र कितनी है ?
उत्तर : 31 वर्ष (2022 में)।
प्रश्न : आकाश अंबानी वर्तमान में कहां रहते हैं ?
उत्तर : मुंबई, महाराष्ट्र (भारत)
प्रश्न : क्या आकाश अंबानी शराब (अल्कोहल) का सेवन करती हैं ?
उत्तर : नहीं।
प्रश्न : क्या आकाश अंबानी धूम्रपान करते हैं ?
उत्तर : नहीं।
प्रश्न : आकाश अंबानी की शादी किससे हुई है ?
उत्तर : श्लोका मेहता से।
प्रश्न : आकाश अंबानी के कितने बच्चे हैं ?
उत्तर : एक संतान।
प्रश्न : आकाश अंबानी किस राज्य के हैं ?
उत्तर : महाराष्ट्र, भारत
प्रश्न : आकाश अंबानी किससे संबंधित है ?
उत्तर : उद्योग जगत से।
इन्हें भी पढ़ें :
आभार ।
साथियों आशा करता हूं कि, आपको हमारा ‘आकाश अंबानी (Akash Ambani)’ पर लिखा गया यह लेख पसंद आया होगा। अगर आपको हमारा biographybooks.in का यह ब्लॉग (Blog) और हमारा यह लेख (Article) पसंद आया, तो इसे अपने दोस्तों और अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर जरूर शेयर करें। ताकि और भी लोगों को आपके माध्यम से इसकी जानकारी हो सके। अगर आप हमें फीडबैक देना चाहते हैं तो अपनी प्रतिक्रिया देने के लिए comment में जाकर हमें अपनी प्रतिक्रियाएँ जरूर दे।
आप हमें हमारे सोशल मीडिया पेज पर भी follow कर सकते हैं। जल्दी ही मिलते हैं एक नए स्टोरी के साथ तब तक के लिए आप सभी मस्त रहें, स्वस्थ रहें।
हमारे ब्लॉग biographybooks.in पर आखिरी तक बने रहने के लिए आप सभी का हृदय की गहराइयों से प्यार भरा धन्यवाद।