एनडीटीवी के वरिष्ठ पत्रकार रवीश कुमार का एनडीटीवी से इस्तीफा। चिट्ठी बांटने से अपने करियर की शुरुआत की थी रवीश कुमार ने। अब वह अपने यूट्यूब चैनल के जरिए करेंगे पत्रकारिता।

एनडीटीवी के वरिष्ठ पत्रकार रवीश कुमार का एनडीटीवी से इस्तीफा। चिट्ठी बांटने से अपने करियर की शुरुआत की थी रवीश कुमार ने। अब वह अपने यूट्यूब चैनल के जरिए करेंगे पत्रकारिता।

 

रवीश कुमार का जीवन परिचय | Ravish Kumar Biography in Hindi

रवीश कुमार का जीवन परिचय ( रवीश कुमार, विकी, जन्म, शिक्षा, करियर, परिवार, पत्रकारिता, एनडीटीवी इंडिया, एनडीटीवी से इस्तीफा, अफेयर, पत्नी, बच्चे, संपत्ति ) | Ravish Kumar Biography in hindi [ Ravish Kumar, Wikipedia, Birth, Age, Education, Career, Family, Anchoring, NDTV India, Senior Executive, NDTV India resignation, Girlfriend, Wife, Children, Net worth ]

 

रवीश कुमार | Ravish Kumar

Indian journalist


Ravish Kumar Biography in Hindi : नमस्कार! मैं रविश कुमार। एनडीटीवी (NDTV) पर आने वाले शो ‘प्राइम टाइम’ मे अब यह आवाज आपको सुनाई नहीं देगी। टेलीविजन जगत में, हिंदी पत्रकारिता में जाना माना चेहरा रहे, रवीश कुमार ने एनडीटीवी से इस्तीफा दे दिया है। गौरतलब है कि, अडानी समूह (Adani Group) एनडीटीवी का अधिग्रहण करने जा रही है। एनडीटीवी से वरिष्ठ पत्रकार के रूप में इस्तीफा देने के बाद, रवीश अब अपने यूट्यूब चैनल के जरिए अपने दर्शकों से मिलेंगे। सोशल मीडिया पर रवीश के जितने फ्लावर्स हैं, उतना ही उन्हें ट्रोल भी किया जाता है।

Advertisement

एनडीटीवी के वरिष्ठ पत्रकार रवीश कुमार का जीवन परिचय | Ravish Kumar Biography in Hindi

एनडीटीवी के वरिष्ठ पत्रकार रवीश कुमार का जीवन परिचय | Ravish Kumar Biography in Hindi

वर्ष 1996 में रवीश कुमार ने पत्रकारिता के क्षेत्र में कदम रखा था। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए रवीश कुमार को एशिया का नोबेल पुरस्कार कहे जाने वाला प्रतिष्ठित ‘रेमन मैग्सेसे’ पुरस्कार भी मिल चुका है। रवीश सिर्फ पत्रकार या एंकर नही हैं। रवीश ने कई किताबें भी लिखी हैं। इनमें- ‘द फ्री वॉइस : ऑन डेमोक्रेसी’, ‘कल्चर एंड द नेशन’, ‘बोलना ही है’, ‘इश्क में शहर होना’, ‘देखते रहिए…’ प्रमुख पुस्तकें है। रवीश कुमार पर एक डॉक्यूमेंट्री फ़िल्म भी बनी है, जिसे ‘टोरंटो फिल्म फेस्टिवल’ में सम्मानित किया जा चुका है। आज की इस आर्टिकल में जानते हैं, टीवी के जाने-माने चेहरे “रवीश कुमार का जीवन परिचय | Ravish Kumar Biography in Hindi”। जिसमें हम उनके, एनडीटीवी चैनल में अनुवादक से शुरू कर एग्जीक्यूटिव एडिटर बनने तक के सफल करियर के बारे में चर्चा करेंगे…।

जानिए – RSS के प्रमुख मोहन भागवत का जीवन परिचय | Mohan Bhagwat biography in Hindi

 

Table of Contents

रवीश कुमार का जीवन परिचय : एक नजर में

पुरा नाम (Name) रवीश कुमार पांडेय (Ravish Kumar Pandey)
जन्म (Birth) 5 दिसंबर 1974
उम्र (Age) 48 वर्ष (2022 में)
जन्म स्थान (Birth Place) जितवारपुर, मोतीहारी, बिहार, (भारत)
पिता (Father) जानकारी नही
माता (Mother) जानकारी नही
गृहनगर (Hometown) मोतीहारी, बिहार, भारत
स्कुलिंग (Schooling) लोयला हाई स्कूल, पटना
विश्वविद्यालय (University)
शिक्षा (Education)
  • इतिहास में बीए,एमए, एम.फिल.
  • पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा
राष्ट्रीयता (Nationality) भारतीय
धर्म (Religion) हिन्दू
जाति (Cast) ब्राह्मण
राशि (Zodiac) धनु राशि
पेशा (Profession) टीवी ऐंकर, पत्रकारिता, लेखक
सम्बंधित (Associated With) एनडीटीवी (वर्ष 1996)
पद (Designation) एनडीटीवी (NDTV) में वरिष्ठ कार्यकारी संपादक
प्रसिद्ध शो (Famous Shows)
  • एनडीटीवी इंडिया पर रवीश की रिपोर्ट
  • एनडीटीवी इंडिया पर हम लोग
  • एनडीटीवी इंडिया पर प्राइम टाइम
सक्रिय वर्ष (Active Year) वर्ष 1996 से नवंबर 2022 तक
जीवनसाथी (Spouse)  नयनादास गुप्ता
प्रसिद्धि (Famous for) एनडीटीवी (NDTV) के वरिष्ठ पत्रकार के रूप में

 

रवीश कुमार का प्रारंभिक जीवन और परिवार | Ravish Kumar Early Life & Family

Ravish Kumar Biography in Hindi : दोस्तों! रवीश कुमार का जन्म 05 दिसम्बर 1974 को बिहार के मोतीहारी जिले के एक छोटे से गांव जितवारपूर में हुआ था। रवीश कुमार का पूरा नाम रवीश कुमार पाण्डेय है और वे ब्राह्मण परिवार से संबंध रखते हैं। रवीश के एक छोटे भाई बृजेश कुमार पांडेय हैं, जो राजनेता है। बृजेश पांडेय का नाम यौन शोषण से जुड़े एक मामले में आ चुका है। बृजेश पर पॉक्सो के तहत केस भी दर्ज किया गया था।

जानिये – योग गुरु बाबा रामदेव का जीवन परिचय | Baba Ramdev biography in hindi

 

रवीश कुमार कि शिक्षा | Ravish Kumar Early Life & Education

Ravish Kumar Education : रवीश कुमार ने अपने हाई स्कूल की पढ़ाई पटना के लोयला हाई स्कूल से पूरी की। इसके बाद आगे कि पढ़ाई के लिए उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के देशबंधु कॉलेज में दाखिला लिया और वहाँ से इतिहास में B.A. और फिर M.A किया। उन्होंने इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन, नई दिल्ली से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर का डिप्लोमा भी प्राप्त किया है।

रवीश कुमार | Ravish Kumar

रवीश कुमार | Ravish Kumar

शारिरिक संरचना | Physical Appearance

ऊंचाई (Height) सेंटीमीटर में – 181 सेंटीमीटर (लगभग)

मीटर में – 1.81 मीटर

फीट इंच – 6′ 0″

वजन (weight) किलोग्राम में – 65 किलो
आंख का रंग (eye color) भूरा
बालों का रंग (hair color) काला एवं सफ़ेद

 

निजी जीवन – परिवार से विरोध कर किया प्रेम विवाह | 

Ravish Kumar Married life : कॉलेज में पढ़ाई के दौरान, रवीश कि मुलाकात नयना दासगुप्ता से हुई। उनके बीच दोस्ती हुई और लगभग 7 साल तक नयनादास गुप्ता को डेट करने के बाद, रवीश ने उनसे शादी कर ली। हालांकि, यह शादी आसान नहीं रही। क्योंकि दोनों कि जाति अलग थी और अंतरजातीय विवाह होने के कारण दोनों के परिवार ने इसका खूब विरोध भी किया था। वर्तमान में, रवीश और नयनादास कि दो बेटियां हैं। उनकी बड़ी बेटी का निकनेम टिन्नी है।

Ravish Kumar with his wife Nayana Das Gupta

Ravish Kumar with his wife Nayana Das Gupta

नयनादास गुप्ता मुलतः बंगाल की है और वर्तमान में वे दिल्ली के लेडी श्री राम कॉलेज में इतिहास कि शिक्षिका हैं। एक इंटरव्यू के दौरान रवीश कुमार ने, अपनी पत्नी नयना दास गुप्ता को अपनी प्रेरणा (Inspiration) बताया था।

जानिए – 20 वर्षीय टीवी एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा का जीवन परिचय, मृत्यु, मुंबई में शूटिंग सेट पर की आत्महत्या। Tunisha Sharma biography, death, Suicide in hindi

 

परिवारिक जानकारियां | Family details

माता- पिता (Parents) पिता – जानकारी नही

माता – जानकारी नही

भाई-बहन (Siblings) एक भाई – ब्रजेश कुमार पांडेय

बहन – जानकारी नही

पत्नी (Wife) नयनादास गुप्ता, (शिक्षिका)
बच्चे (Children) पुत्री– दो बेटियां

पुत्र– कोई नही

अफेयर/ गर्लफ्रैंड (Affairs/Girlfriends) नैना दास गुप्ता, (वर्तमान में पत्नी)

 

रवीश कुमार का करियर | Ravish Kumar Career

Ravish Kumar Career : रवीश कुमार ने पत्रकारिता के क्षेत्र से अपने करियर कि शुरुआत की। पत्रकारिता के क्षेत्र में इन्होंने बड़े ही निष्ठा और ईमानदारी से काम करते हुए, सामाजिक मुद्दों पर सवाल उठाना और लगातार गरीब और बेसहारा लोगों के जीवन को ऊंचा उठाने के लिए काम किया।

वर्ष 1996 में रवीश कुमार एनडीटीवी से जुड़े थे। कॉलेज की पढ़ाई के दौरान, रवीश को एनडीटीवी में डेली जॉब होने की जानकारी मिली थी। जिसके बाल उन्हे यह जॉब मिली। यहां उनका काम दूरदर्शन पर आने वाले ‘गुड मॉर्निंग इंडिया शो’ के लिए आने वाले पत्रों को छांटना था। इसके कुछ महीनों बाद ही, रवीश को वहां अनुवादक का काम मिल गया। अनुवादक का काम करने के क्रम में ही इस बीच एनडीटीवी इंडिया लॉन्च हुआ तो उन्होंने कुछ दिन वहां डेस्क पर भी काम किया।

पत्रकारिता के क्षेत्र में इनकी रूचि को देखकर, राधिका रॉय ने एक दिन उनसे पूछा कि, “क्या रिपोर्टिंग करना चाहोगे।” और इस तरह रवीश के रिपोर्टिंग की शुरुआत हुई। इस बारे में पूछे जाने पर रवीश कुमार ने आउटलुक को दिए गए एक इंटरव्यू में अपनी शुरुआत के बारे में बताते हुए कहा कि, “एक दिन मुझे राधिका रॉय का मेल आया कि क्या मैं रिपोर्टिंग करना चाहता हूं? तब मैंने मेरी ओर से महमूद फारूकी से जवाब लिखने को कहा…। मुझे डर था कि मेरी खराब अंग्रेजी देखकर कहीं वे अपना फैसला ना बदल ले। “

रवीश कुमार को बड़ी पहचान एनडीटीवी पर आने वाले शो ‘रविश की रिपोर्ट’ से मिली। जिसके बाद रवीश कुमार रिपोर्टिंग की दुनिया में एक जाना माना चेहरा बन गए। रवीश कुमार ने  ‘प्राइम टाइम विद रविश’ से फुल टाइम एंकरिंग की शुरुआत की। इसके अलावा रवीश कुमार ने कई चर्चित कार्यक्रम भी किए हैं, जिनमें ‘हम लोग’ और ‘देश की बात’ जैसे कार्यक्रम भी चर्चित रहे हैं। अभी वह एनडीटीवी में सीनियर एग्जीक्यूटिव एडिटर थे।

Ravish Kumar in Stodio of NDTV

Ravish Kumar in Stodio of NDTV

जानिए – मोबिक्विक की को-फाउंडर उपासना टाकू का जीवन परिचय | Upasana Rajy (Co-founder of MobiKwik) biography in hindi

 

अदानी ग्रुप ने किया एनडीटीवी इंडिया का अधिग्रहण | Adani Group acquires NDTV India

Ravish Kumar Biography in Hindi : हाल ही में, एनडीटीवी इंडिया का अदानी ग्रुप के द्वारा अधिग्रहण किए जाने के बाद, रवीश कुमार ने एनडीटीवी के वरिष्ठ पत्रकार के पद से इस्तीफा दे दिया है। अब वह अपने यूट्यूब चैनल के जरिए अपने दर्शकों के लिए पत्रकारिता करेंगे।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, रवीश कुमार पर एक डॉक्यूमेंट्री फिल्म ‘व्ह्लाइल वी वॉच्ड’ बन चुकी है और सितंबर 2022 में इसे टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में पुरस्कृत किया जा चुका है।

 

एक लेखक भी हैं, रविश कुमार | Ravish Kumar is also a writer

Ravish Kumar Biography in Hindi : दोस्तों! बहुत से लोग रवीश कुमार को पत्रकारिता के लिए जानते हैं। लेकिन वह एक वरिष्ठ पत्रकार होने के साथ-साथ एक अच्छे लेखक भी हैं, और उन्होंने कई किताबें भी लिखी हैं। रवीश कुमार के द्वारा लिखी गयी कुछ पुस्तकें इस प्रकार है:

  • बोलना ही है : लोकतंत्र, संस्कृति और राष्ट्र के बारे में (हिंदी में)
  • इश्क में शहर होना (हिंदी में)
  • द फ्री वॉयस : ऑन डेमोक्रेसी, कल्चर एंड द नेशन 
  • देखते रहिये (हिंदी में)
  • रवीशपंती (हिंदी में) 
  • प्यार में एक शहर होता है

 

जातिवाद के कारण अपने नाम से सरनेम हटाया | Removed surname from his name due to casteism

Ravish Kumar Biography in Hindi : एक इंटरव्यू के दौरान रवीश ने अपने नाम के बारे में बताते हुए कहा कि, ” मेरा पूरा नाम, रविश कुमार पांडेय है। लेकिन मैंने गांव में जातिगत भेदभाव को बेहद करीब से देखा। इसलिए अपना सरनेम हटा दिया।” सोशल मीडिया पर रवीश के फ्लावर्स भी हैं, तो उन्हें ट्रोल भी काफी किया जाता है।

जानिये – 9 साल की उम्र में बलात्कार का सामना कर चुकी ओपरा विनफ्रे का जीवन परिचय | Oprah Winfrey Biography in hindi

 

रवीश कुमार कि पसंदीदा चीजें | Ravish Kumar favorite things

पसंदीदा अभिनेता (Favorite Actor) अमिताभ बच्चन
शौक (Hobbies) यात्रा करना, पढ़ना, फिल्में देखना

 

रवीश कुमार की कुल संपत्ति, घर | Ravish Kumar Net Worth, Houses

नेटवर्थ (Net worth) $24 मिलियन लगभग

(180+ Crore INR)

सालाना आय (Yearly Income) INR 3 Crore + (Approx)
मासिक आय (Monthly Income) INR 25 Lakhs + (Approx)

जानिए – जैक स्पैरो के नाम से मशहूर जॉनी डेप का जीवन परिचय | Johnny Depp Biography in hindi

 

रवीश कुमार कि उपल्ब्धियाँ | Ravish Kumar Achievements

2019 :  उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए ‘रेमन मैग्सेसे अवार्ड- 2019’ से सम्मानित।

2017 : उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए’ रामनाथ गोयनका अवार्ड’ से सम्मानित।

2016 : इंडियन एक्सप्रेस द्वारा रवीश कुमार को 100 सबसे प्रभावशाली भारतीयों की सूची में शामिल किया था।

2014 : भारतीय टेलीविजन द्वारा सर्वश्रेष्ठ टीवी एंकर का पुरस्कार मिला।

2013 : उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए ‘रामनाथ गोयनका अवार्ड’ मिल से सम्मानित।

2010 : रवीश कुमार को गणेश शंकर छात्र पुरस्कार राष्ट्रपति के द्वारा मिला।

इसके अलावा रवीश कुमार को ‘गौरी लंकेश पुरस्कार’ और मुबंई प्रेस क्लब की तरफ से ‘जर्नलिस्ट ऑफ द ईयर’ का अवार्ड भी मिला चूका है।

जानिये – पूर्व भारतीय सेना प्रमुख बिपिन रावत का जीवन परिचय | Bipin Rawat Biography in hindi

 

रवीश कुमार से जुड़े कुछ रोचक तथ्य | Some interesting facts about Ravish Kumar

  • क्या रवीश कुमार धूम्रपान करते हैं ? –  ज्ञात नहीं।
  • क्या रवीश कुमार शराब पीते हैं ? –  ज्ञात नहीं।
  • रवीश कुमार का जन्म बिहार के मोतिहारी जिले के एक छोटे से गांव जितवारपुर में हुआ था।
  • रवीश कुमार के एक छोटे भाई भी हैं, जिनका नाम बृजेश कुमार है, और वे एक राजनेता हैं।
  • रवीश कुमार की शादी नयना दासगुप्ता से हुई है। नयाना दासगुप्ता बंगाली हैं, और वर्तमान में दिल्ली के लेडी श्री राम कॉलेज में इतिहास की शिक्षिका है।
Ravish Kumar with his wife Nayana Das Gupta

Ravish Kumar with his wife Nayana Das Gupta

  • रवीश कुमार ने नयना दासगुप्ता से प्रेम विवाह किया था। इस दंपत्ति के दो बेटियां हैं।
Nayana Dasgupta with her elder daughter Tinni.

Nayana Dasgupta with her elder daughter Tinni.

  • रवीश कुमार पर एक डॉक्यूमेंट्री ‘व्ह्लाइल वी वॉच्ड’ बन चुकी है। जिसे सितंबर 2022 में ‘टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल’ में पुरस्कृत किया जा चुका है।
  • अपने शो के दौरान, रवीश कुमार कई बार दर्शकों से टीवी समाचार ना देखने की अपील करते रहे हैं। उन्होंने अधिकांश टीवी समाचारों को पक्षपातपूर्ण बताया है।
  • एक बार रवीश कुमार ने कहा था कि, इन्हें रिपोर्टिंग को लेकर कई बार जान से मारने की धमकियां मिल चुकी है। वे कई बार रास्ते बदल कर घर जाते हैं।
  • सोशल मीडिया पर लगातार ट्रोल किए जाने पर, रवीश कुमार ने कुछ समय के लिए अपना ट्विटर अकाउंट बंद कर दिया था।
  • वर्ष 2019 में रवीश कुमार को एशिया का नोबेल पुरस्कार कहे जाने वाले ‘रेमन मैग्सेसे’  सम्मान मिला था। अवार्ड देने वाले संस्था ने इन्हें ‘वॉइस ऑफ वॉइसलेस’ कहा था।
Ravish Kumar with the Ramon Magsaysay Award in hand.

Ravish Kumar with the Ramon Magsaysay Award in hand.

  • रवीश कुमार के भाई बृजेश पांडेय का नाम यौन शोषण से जुड़े एक मामले में आ चुका है और उनपर पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया था।
  • हाल ही में, रविश कुमार एनडीटीवी इंडिया के वरिष्ठ पत्रकार के रूप में अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।

 

रवीश कुमार के बारे में पूछे जाने वाले प्रश्नोत्तर (FAQ)।

प्रश्न : रवीश कुमार कौन है ?

उत्तर : रवीश कुमार, एनडीटीवी इंडिया के पुर्व वरिष्ठ पत्रकार हैं। हाल ही में उन्होंने, अदानी ग्रुप द्वारा एनडीटीवी इंडिया के अधिग्रहण करने के बाद, एनडीटीवी इंडिया के वरिष्ठ पत्रकार के पद से इस्तीफा दे दिया है। रवीश कुमार को एनडीटीवी इंडिया पर आने वाले शो, ‘रवीश कुमार कि रिपोर्ट’ और ‘प्राइम टाइम’ से पहचान मिली थी।

प्रश्न : रवीश कुमार का जन्म कब हुआ था ?

उत्तर : रवीश कुमार का जन्म, 05 दिसंबर 1974 को बिहार के मोतिहारी जिले के जितवारपुर गांव में हुआ था।

प्रश्न : रवीश कुमार की उम्र कितनी है ?

उत्तर : 48 वर्ष (2022 मे)

प्रश्न : रवीश कुमार किस राज्य से हैं ?

उत्तर : बिहार (भारत)।

प्रश्न : रवीश कुमार की जाति क्या है ?

उत्तर : ब्राह्मण, हिंदू।

प्रश्न : रवीश कुमार की पत्नी कौन हैं ?

उत्तर : रवीश कुमार की पत्नी का नाम, नयनादास गुप्ता है। जो दिल्ली में स्थित, लेडी श्री राम कॉलेज में इतिहास की शिक्षिका है।

प्रश्न : रवीश कुमार के कितने बच्चे हैं ?

उत्तर : दो बेटियां।

प्रश्न : रवीश कुमार ने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपना करियर कब शुरू किया था ?

उत्तर : वर्ष 1996 में।

प्रश्न : रवीश कुमार एनडीटीवी इंडिया (NDTV India) में किस पद पर कार्यरत थे ?

उत्तर : एक वरिष्ठ पत्रकार के रूप में।

प्रश्न : रवीश कुमार की नेटवर्थ कितनी हैं ?

उत्तर : रवीश कुमार की कुल संपत्ति $24 मिलियन के आसपास बताई जा रही है।

 

इन्हें भी पढ़ें :

 

आभार ।

साथियों आशा करता हूं कि, आपको हमारा ‘ रवीश कुमार (Ravish Kumar) ‘ पर लिखा गया यह लेख पसंद आया होगा। अगर आपको हमारा biographybooks.in का यह ब्लॉग (Blog) और हमारा यह लेख (Article) पसंद आया, तो इसे अपने दोस्तों और अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर जरूर शेयर करें। ताकि और भी लोगों को आपके माध्यम से इसकी जानकारी हो सके। अगर आप हमें फीडबैक देना चाहते हैं तो अपनी प्रतिक्रिया देने के लिए comment में जाकर हमें अपनी प्रतिक्रियाएँ जरूर दे। 

आप हमें हमारे सोशल मीडिया पेज पर भी follow कर सकते हैं। जल्दी ही मिलते हैं एक नए स्टोरी के साथ तब तक के लिए आप सभी मस्त रहें, स्वस्थ रहें।

हमारे ब्लॉग biographybooks.in पर आखिरी तक बने रहने के लिए आप सभी का हृदय की गहराइयों से प्यार भरा धन्यवाद।

 

Advertisement

You may also like...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *