गूगल के को-फाउंडर लैरी पेज का जीवन परिचय | Larry Page Biography in Hindi

गूगल के को-फाउंडर लैरी पेज का जीवन परिचय | Larry Page Biography in Hindi

लैरी पेज का जीवन परिचय ( लैरी पेज, विकी, जन्म, शिक्षा, करियर, परिवार, बिजनेस, गूगल, अल्फाबेट, पत्नी, बच्चे, संपत्ति ) | Larry Page Biography in hindi [ Larry Page, wiki, birth, age, education, career, family, business, Google, Alphabet, Wife, Children, Net worth ]

 

लैरी पेज | Larry Page

अमेरिकी व्यवसायी

Larry Page Biography in Hindi : दोस्तों, जब भी हमें इंटरनेट पर कुछ सर्च करना होता है तो सबसे पहले, जो सर्च इंजन हमारे दिमाग में आता है वह है Google. क्योंक, गूगल आज दुनिया की सबसे बड़ी सर्च इंजन वेबसाइट में से एक है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि गूगल की स्थापना किसने की थी.? जी हां, गूगल की स्थापना लैरी पेज और सर्गेई ब्रिन ने मिलकर कि थी। दोस्तों, हमने आपको सर्गेई ब्रिन का जीवन परिचय

Advertisement
के बारे में पहले ही बता दिया है। इसलिए आज के इस आर्टिकल में हम, “लैरी पेज का जीवन परिचय | Larry Page Biography in Hindi ” के बारे में चर्चा करेंगे…

दोस्तों, लैरी पेज एक अमेरिकी कंप्यूटर वैज्ञानिक और उद्योगपति है। ये गूगल के सह-संस्थापक भी हैं। यह गूगल की पैरंट कंपनी अल्फाबेट के भी CEO रह चुके हैं और वर्तमान में यह अल्फाबेट के बोर्ड मेंबर हैं। इससे पहले वर्ष 2001 तक लैरी, गूगल के भी CEO रहे थे। फोर्ब्स के अनुसार, सितंबर 2022 तक लैरी पेज भारतीय व्यवसायी मुकेश अंबानी के बाद दुनिया के 9वें सबसे अमीर व्यक्ति हैं। जबकि इनके साथी सर्गेई ब्रिन इस सूची में दसवें स्थान पर हैं। लैरी पेज के बारे में अधिक जानकारी के लिए हमारे, ” लैरी पेज का जीवन परिचय | Larry Page Biography in Hindi ” के आर्टिकल में अंत तक जुड़े रहे।

जानिए – दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति और स्पेस- X के संस्थापक एलोन मस्क का जीवन परिचय।

गूगल के को-फाउंडर लैरी पेज का जीवन परिचय | Larry Page Biography in Hindi

गूगल के को-फाउंडर लैरी पेज का जीवन परिचय | Larry Page Biography in Hindi

 

लैरी पेज का जीवन परिचय : एक नजर में ।

नाम (Name) लॉरेंस “लैरी” पेज (Larry Page)
जन्म (Birth) 26 मार्च 1973
उम्र (Age) (59 वर्ष – 2022 में) मृत्यु के समय
जन्म स्थान (Birth Place) ईस्ट लैन्सिंग, मिशिगन, अमेरिका
पिता (Father) कार्ल विक्टर पेज
माता (Mother) ग्लोरिया पेज
गृहनगर (Hometown) ईस्ट लैन्सिंग, मिशिगन, अमेरिका
स्कुलिंग (Schooling) ओकेमास मांटेसरी स्कूल, मिशिगन
विश्वविद्यालय (University) मिशिगन विश्वविद्यालय, स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी
शिक्षा (Education) स्नातक, कंप्युटर से पोस्ट ग्रेजुएट
राष्ट्रीयता (Nationality) अमरीकी
धर्म (Religion) यहूदी
पेशा (Profession) अमेरिकी व्यवसायी, निवेशक, सॉफ्टवेयर डेवलपर, और आविष्कारक
कंपनी (Company) Google, Alphabet के पूर्व सीईओ
पद (Position) गूगल के पूर्व सीईओ, अल्फाबेट के पूर्व सीईओ
सेवानिवृत्त (Retirement)  गूगल (वर्ष 2001 में), अल्फाबेट (वर्ष 2019 में)
जीवनसाथी (Wife) लुसिंडा साउथवर्थ
नेटवर्थ (Networth) $95.2 बिलियन USD (फोर्ब्स के अनुसार)
प्रसिद्ध (Famous for) गूगल के सह संस्थापक के रूप में
पुरस्कार (Awards) मारकोनी फाउंडेशन पुरस्कार, ग्लोबल लीडर फॉर टुमॉरो आदि।

 

लैरी पेज का प्रारंभिक जीवन | Larry Page Early Life

Larry Page Biography in Hindi : दोस्तों, लैरी पेज का जन्म 26 मार्च 1973 को संयुक्त राज्य अमेरिका स्थित मिशिगन के ईस्ट लैन्सिंग में हुआ था। इनके पिता का नाम, डा. कार्ल पेज है और मां का नाम, ग्लोरिया पेज है। लैरी के माता-पिता दोनों ही कंप्यूटर विज्ञान के क्षेत्र में काम करते थे। लैरी का पूरा नाम, लारेंस पेज है।

लैरी के पिता, कार्ल पेज मिशिगन विश्वविद्यालय से पहले कुछ पीएचडी स्नातकों में से एक थे, जब कंप्यूटर साइंस फ़ील्ड अपने प्रारंभिक वर्षों में था। और उन्होंने वर्ष 1965 में स्नातक की उपाधि प्राप्त की थी। लैरी के माता-पिता दोनों ही मिशिगन स्टेट यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर थे। जहां इनके पिता कंप्यूटर विज्ञान और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के प्रोफेसर थे, वहीं उनकी मां विश्वविद्यालय में एक कंप्यूटर प्रोग्राम वर्क सिखाया करती थी।

जानिए – लेंसकार्ट के फाउंडर पियूष बंसल का जीवन परिचय।

 

लैरी पेज की शिक्षा  | Larry Page Education

Larry Page Education : लैरी पेज ने मिशिगन के एक स्थानीय स्कूल, ओकेमास मांटेसरी स्कूल, मिशिगन से अपनी प्रारंभिक शिक्षा पुरी की। प्रारंभिक शिक्षा पूरी करने के बाद, लैरी ने इस्ट लेंसिंग हाई स्कूल से स्नातक की डिग्री प्राप्त किया। इसके बाद इन्होंने, मिशिगन विश्वविद्यालय से इंजीनियरिंग में बैचलर ऑफ साइंस डिग्री हासिल की। 

और फिर, इसके बाद लैरी पेज ने स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी में कंप्यूटर इंजीनियरिंग पर ध्यान लगाने के बारे में सोचा और उन्होंने स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी में दाखिला ले लिया। जहां इनकी मुलाकात सर्गेई ब्रिन से हुई। 

 

लैरी पेज का करियर | Larry Page Business Career

Larry Page Biography in Hindi – Career : स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी में अपनी पीएचडी के पढ़ाई के दौरान, लैरी पेज की मुलाकात सर्गेई ब्रिन से हुई। इसके बाद, लैरी पेज और सर्गेई ब्रिन ने मिलकर 4 साल तक खोज की और फिर इन्होंने एक पेज रेंक एल्गोरिथ्म को विकसित किया। जिसके बाद इन्हें यह महसूस हुआ कि, कई उन्नत सर्च इंजनों के निर्माण में इसका उपयोग किया जा सकता है।

इसके बाद 4 सितंबर 1998 को लैरी पेज और सर्गेई ब्रिन ने अपने दोस्तो और निवेशकों से दस लाख डालर का कर्ज लेकर Google Ink. की स्थापना की थी। यह एक ऐसा सर्च इंजन है, जो पृष्ठों की लोकप्रियता के अनुसार परिणामों को सूचीबद्ध करता है। वर्तमान में यह दुनिया का सबसे बड़ा सर्च इंजन माना जाता है। इन्होंने इसका नाम गणित के शब्द “गोगोल (Googol)” से लिया है। गणित मे इसका मतलब हैं, अंक एक जिसके आगे सौं शुन्य लगी होती है। इसका अर्थ है कि, गुगल सर्च इंजन करोड़ो-अरबों परिणाम प्रदर्षित करता है। जिसे आज हम Google के नाम से जानते हैं।

लैरी और सर्गेई कि शुरुआती तस्वीर।

लैरी और सर्गेई कि शुरुआती तस्वीर।

वर्ष 2004 में गूगल शेयर मार्केट पर लिस्टेड हुआ। जिसके बाद, लैरी और ब्रिन अरबपति बन गए। इसी वर्ष 2004 में ही, गूगल ने एक सोशल नेटवर्किंग साइट ऑर्कुट लॉन्च की और गूगल डेस्कटॉप सर्च इंजन शुरू की। वर्ष 2005 का समय गूगल के लिए काफी फायदेमंद साबित हुआ। क्योंकि इसी साल वर्ष 2005 में गुगल ने गूगल मैप, ब्लॉगर मोबाइल, गूगल  रीडर, और आई गूगल को लांच किया।

वर्ष 2006 में गूगल ने दुनिया की सबसे बड़ी वीडियो नेटवर्किंग साइट ” YouTube ” को भी खरीद लिया और जीमेल में चैट फीचर को शामिल किया। इसके बाद, वर्ष 2007 में गूगल ने चीन मोबाइल और Salesforce.com के साथ पार्टनरशिप की। वर्ष 2013 में गूगल पर 590 अरब सर्च किया गया था। जिसके बाद यह दुनिया का सबसे प्रसिद्द सर्च इंजन बन गया। उस दौरान, वर्ष 2013 में फोर्ब्स के 400 अमेरिकी धनवानों कि सुची में लैरी को 17वाँ स्थान मिला था।

लैरी पेज | Larry Page

लैरी पेज | Larry Page

अक्टूबर 2015 में, Google के कर्मचारियों द्वारा मतदान के रूप में, फोर्ब्स के ” अमेरिका के सबसे लोकप्रिय मुख्य कार्यकारी अधिकारियों ” में लैरी पेज को शीर्ष पर रखा गया था।

लैरी पेज वर्ष 2001 तक गूगल के सीईओ रहे। इनके बाद गूगल का नए सीईओ एरिक श्मिट को बनाया गया था। जबकि वर्तमान में गूगल के सीईओ भारतीय मूल के सुंदर पिचाई हैं।

इसके बाद, लैरी पेज ने दिसंबर 2019 में Google कि पेरेंट कंपनी अल्फाबेट के सीईओ के पद को छोड़ दिया। लेकिन ये बोर्ड के सदस्य और एक नियंत्रित शेयरधारक के रूप में कंपनी के साथ बने हुए हैं। यह वर्ष 2011 में अल्फाबेट कंपनी के सीईओ बने थे।

लैरी जब Google के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) थे तब ये हर साल केवल वार्षिक वेतन के रूप में $1 लेते थे। हालांकि, ये सार्वजनिक रूप से सूचीबद्ध google शेयरों के लगभग 14% के मालिक हैं, और सुपर-वोटिंग स्टॉक के माध्यम से स्टॉकहोल्डर वोटिंग पावर के 56% को नियंत्रित करते हैं।

जानिए – गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई का जीवन परिचय।

 

गुगल के बारे में | About Google

Larry Page in Google

Larry Page in Google

About Google : गूगल की स्थापना 4 सितंबर 1998 में हुई थी। इसका मुख्यालय अमेरिका स्थित केलिफोर्निया के सिलीकॉन वैली में है। अगस्त 2004 में गुगल को पहली बार शेयर मार्केट में लिस्ट किया गया था। 

गूूगल की कमाई का मुख्‍य जरिया गूगल पर दिखाये जाने वाले विज्ञापनों से होती है। जो गूगल के ऐडसेंस  (Google AdSense) नामक प्‍लेटफार्म के जरियेे दिखाये जाते हैं। एक सर्च इंजन के अलावा google अपने युजर को और भी कई तरह की सर्विस देता है। जिसमें – जी-मैल, यू-ट्यूब, गूगल प्लस, गूगल ट्रॅनस्लेट, गुगल मैप, गुगल क्लाउड जैसे कई अन्य फिचर भी शामिल है। 

30 अप्रेल, 2009 को गूगल ने मोबाइल फोन के लिए अपना पहला एंडराय्ड (Android) ओपरेटिंग सिस्टम लॉंच किया, जो आज दुनियाभर में पसंद किया जाने वाला सबसे लोकप्रिय ऑपरेटिंग सिस्टम है। के सह संस्थापक लैरी पेज और सर्गेई ब्रिन दोनों ही सालाना मुआवजे के रूप में सिर्फ $1 ही कमाते हैं। ये दोनों “Google Guys” के नाम से भी जाने जाते हैं।

सर्गेई ब्रिन के साथ लैरी पेज।

सर्गेई ब्रिन के साथ लैरी पेज।

एक समय, गूगल ने खुद को बेचने के लिए एक दूसरी ऑनलाइन कंपनी ‘एक्साइड’ को $1 करोड़ डॉलर का ऑफर दिया था। लेकिन एक्साइड कंपनी के सीईओ ने इस प्रस्ताव को ठुकरा दिया था। वर्तमान में गूगल 300 अरब डालर से भी ज्यादा की कंपनी बन चुकी है।

जानिए – भारत ही नहीं एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति गौतम अडानी का जीवन परिचय।

 

लैरी पेज की कुल संपत्ति | Larry Page Net Worth

Larry Page Biography in Hindi : Net worth – दोस्तों, यदि लैरी पेज के नेटवर्थ की बात की जाए तो, फॉर्ब्स के अनुसार, सितंबर 2022 तक लैरी पेज $95.2 अरब डॉलर ($117M) के साथ दुनिया के 9वें सबसे अमीर व्यक्ति हैं। लैरी गूगल के को फाउंडर और गूगल की पैरंट कंपनी अल्फाबेट के बोर्ड के सदस्य हैं।

इसके साथ हीं, ये इसके सार्वजनिक रूप से सूचीबद्ध शेयरों के लगभग 14% के मालिक और सुपर-वोटिंग स्टॉक के माध्यम से स्टॉकहोल्डर वोटिंग पावर के 56% को नियंत्रित करते हैं। इसके अलावा लैरी पेज ने कई अन्य बड़ी कंपनियों में भी निवेश किया है।

 

लैरी पेज के द्वारा किए गए निवेश | Larry Page Investment

Larry Page Investment : लैरी पेज एक स्पेस एक्सप्लोरेशन कंपनी ” प्लैनेटरी रिसोर्सेज ” में एक संस्थापक और निवेशक हैं। इन्होंने फ्लाइंग कार स्टार्टअप “किटी हॉक” और “ओपनर” को भी फंडिंग दी हैं।

लैरी पेज ने टेस्ला मोटर्स जैसी वैकल्पिक ऊर्जा कंपनी में निवेश किया हैं। जिसने टेस्ला रोड्स्टर नामक एक 220-मील (350 कि॰मी॰) बैटरी चालित इलेक्ट्रिक वाहनों की श्रृंखला विकसित की है। लैरी नवीकरणीय ऊर्जा प्रौद्योगिकी के प्रति प्रतिबद्ध हैं। और Google.org की सहायता से Google के परोपकारी हाथ प्लग-इन हाइब्रिड इलेक्ट्रिक कारों और अन्य वैकल्पिक ऊर्जा निवेशों को प्रोत्साहन देते हैं।

लैरी पेज और सर्गेई ब्रिन, फ़िल्म ‘ब्रोकेन ऐरोज़’ के कार्यकारी निर्माता भी हैं।

 

लैरी पेज की शादी, पत्नी | Larry Page Wife, Marriage

Larry Page Married Life : लैरी पेज ने 8 दिसम्बर 2007 को लुसिंडा साउथवर्थ से शादी की। लुसिंडा साउथवर्थ, एक शोध वैज्ञानिक, अभिनेत्री और मॉडल कैरी साउथवर्थ की बहन हैं। साउथवर्थ ने वर्ष 2009 में अपने पहले बच्चे को जन्म दिया। और इसके लगभग 2 साल बाद वर्ष 2011 में उन्होंने अपने दूसरे बच्चे को जन्म दिया।

लैरी पेज अपनी पत्नी लुकिंदा सॉउथवर्थ के साथ।

लैरी पेज अपनी पत्नी लुकिंदा सॉउथवर्थ के साथ।

लैरी पेज और साउथवर्थ ने रिचर्ड ब्रान्सन के कैरिबियाई द्वीप, नेकर द्वीप पर शादी की थी।

जानिए – टि्वटर के सीईओ पराग अग्रवाल का जीवन परिचय।

 

पारिवारिक जानकारियां ।

माता-पिता

(Parents)

पिता – कार्ल विक्टर पेज

माँ – ग्लोरिया पेज

पत्नी (Wife)

लुसिंडा साउथवर्थ

बच्चे (Children)

बच्चे – 2 बच्चे

 

लैरी पेज को मिले पुरस्कार एवं सम्मान | Larry Page Awards & Rewards

  1. फॉर्ब्स मैगजीन के अनुसार, अगस्त 2022 में लैरी पेज दुनिया के 9वें सबसे अमीर व्यक्ति हैं। जबकि इनके साथी सर्गेई ब्रिन इस सूची में 10वें स्थान पर हैं।
  2. अगस्त 2017 में, पेज को एग्रीजेंटो, इटली की मानद नागरिकता प्रदान की गई थी।
  3. वे कोलंबिया विश्वविद्यालय में मार्कोनी फाउंडेशन के फेलो भी चुने गए थे।
  4. वर्ष 2009 में लैरी पेज और सर्गेई ब्रिन  को, फोर्ब्स की “द वर्ल्डस मोस्ट पावरफुल पीपल” में 5वाँ स्थान मिला था।
  5. वर्ष 2009 में, लैरी पेज को मिशिगन विश्वविद्यालय से डॉक्टरेट की मानद उपाधि दिया गया था।
  6. वर्ष 2005 में लैरी पेज और सर्गेई ब्रिन को “अमेरिकन अकेडमी ऑफ़ आर्ट्स एंड साइंस” का सदस्य चुना गया था।
  7. वर्ष 2004 में लैरी पेज और सर्गेई ब्रिन को संयुक्त रूप से “मारकोनी फाउंडेशन पुरस्कार” से सम्मानित किया गया था। यह पुरस्कार इंजीनियरिंग के क्षेत्र में सर्वोच्च पुरस्कार माना जाता है।
  8. वर्ष 2003 में, लैरी पेज को सर्गेई ब्रिन के साथ “IE बिज़नेस स्कूल” द्वारा MBA की मानद उपाधि दी गई थी।
  9. वर्ष 2002 में विश्व आर्थिक मंच ने, 2002 में आने वाले कल के लिए ग्लोबल लीडर के रूप में पृष्ठ का नाम दिया था।

 

लैरी पेज से जुड़े कुछ रोचक तथ्य | Larry Page

  • लैरी पेज का जन्म अमेरिका के मिशिगन में एक यहूदी परिवार में हुआ था
  • पेज के माता-पिता दोनों मिशगन स्टेट यूनिवर्सिटी में कंप्यूटर विज्ञान के प्रोफेसर थे।
  • महज छह साल की उम्र से ही उन्होंने कंप्यूटर में दिलचस्पी लेना शुरू कर दिया था।
  • वर्ष 1998 में पेज ने अपने साथी सर्गेई ब्रिन के साथ मिलकर Google.inc की स्थापना की थी।
  • पेज और सर्गेई ब्रिन दोनों ही Google के सह-अध्यक्ष के रूप में सालाना मुआवजे के रूप में एक डॉलर ही लेते हैं।
  • लैरी पेज ने वर्ष 2007 मे लुसिंडा साउथवर्थ से शादी की थी।
  • लैरी पेज और साउथवर्थ के दो बच्चे हैं।
  • फोर्ब्स के अनुसार, सितंबर 2022 तक लैरी पेज दुनिया के 9 वें सबसे अमीर व्यक्ति हैं।

 

लैरी पेज के अनमोल विचार | Larry Page

  • सदैव उम्मीद से अधिक परिणाम दो।
  • आप अपने सपने को कभी नहीं छोड़ेंगे, अगर आप इसे एक शौक की तरह करेंगे।
  • अगर हम पैसे से प्रेरित होते तो हमने कब की कंपनी बेच दी होती और किसी समंदर के किनारे रह रहे होते।
  • अगर सफल होना है तो कम्फर्ट जोन को छोड़ना होगा।
  • यदि आप कुछ ऐसी चीजें नहीं कर रहे हैं जो क्रेजी (Crazy) हैं, तो आप गलत चीजें कर रहे हैं।
  • कुछ लोग कार्य की शुरुआत में बहुत अच्छे होते हैं। परंतु कार्य की समाप्ति के समय अच्छे नहीं होते।
  • आपको एक चीज बहुत अच्छे तरीके से करनी होती है। नहीं तो, आपको किसी दूसरी चीज को करने की इजाजत नहीं है।
  • यदि आप दुनिया को बदल रहे हैं, तो आप महत्वपूर्ण चीजों पर काम कर रहे हैं। आप सुबह उठने के लिए उत्साहित है।
  • परिवर्तन निरंतर होता है। यदि आप इतिहास को देखते हैं, तो चीजें बदल जाती हैं, और यदि आपका व्यवसाय स्थिर है, तो आपको समस्याएँ होने की संभावना है।
  • जब भी एक महान आईडिया दिखाई दे, तो इसे पकड़ लो।
  • सबसे बेस्ट लोग बड़ी चुनौतियों पर काम करना चाहते हैं।
  • अगर आपको ऐसा लगता है कि दुनिया ज्यादा ही उथल पुथल हो रही है, तो यह वास्तव में आपके जीवन में थोड़ा पागल होने, अपनी जिज्ञासा को पूरी करने और इसके बारे में महत्वाकांक्षी होने के लिए वास्तव में बहुत अच्छा समय है।
  • असंभव की थोड़ी सी उपेक्षा करें और असल में नए समाधानों की खोज करें।
  • अपने आइडिया को साकार करने के लिए आपको 100 लोगों की कंपनी की जरूरत नहीं है।
  • लोगों के छोटे समूह वास्तव में बहुत बड़ा प्रभाव डाल सकते हैं।
  • कभी-कभी जागना और सपने देखना बंद करना महत्वपूर्ण है। इसलिए कि जब भी कोई बहुत बड़ा सपना दिखे, तो उसे पकड़ लो।
  • यदि आप पर्याप्त उच्च लक्ष्य रखते हैं तो यह पूरी तरह से विफल नही हो सकता।
  • आप जो कुछ भी कल्पना कर सकते हैं वह पूरा हो सकता है, आपको बस इसकी कल्पना करनी है और इस पर काम करना है।
  • मेरा लक्ष्य Google को नेतृत्व करने वाला बनाना हैं, न कि अनुसरण करने वाला।
  • हमें उन महान चीजों का निर्माण करना चाहिए जो मौजूद नहीं हैं।

 

लैरी पेज के बारे में पूछे जाने वाले प्रश्नोत्तर (FAQ)।

प्रश्न : लैरी पेज कौन है ?

उत्तर : लैरी पेज अमेरिका के एक विश्व प्रसिद्ध व्यवसायी हैं। ये दुनिया के सबसे बड़े सर्च इंजन Google के को-फाउंडर है। वर्तमान में ये दुनिया के 9वें सबसे अमीर व्यक्ति भी हैं।

प्रश्न : लैरी पेज का जन्म कब हुआ था ?

उत्तर : लैरी पेज का जन्म 26 मार्च 1973 को संयुक्त राज्य अमेरिका स्थित मिशिगन में हुआ था।

प्रश्न : लैरी पेज की उम्र कितनी थी ?

उत्तर : 59 वर्ष (2022 मे)

प्रश्न : लैरी पेज किस देश से हैं ?

उत्तर : संयुक्त राज्य अमेरिका से

प्रश्न : लैरी पेज की शादी किससे हुई हैं ?

उत्तर : लैरी पेज की शादी वर्ष 2007 को लुसिंडा साउथवर्थ के साथ हुई थी।

प्रश्न : लैरी पेज के कितने बच्चे हैं ?

उत्तर : दो बच्चे

प्रश्न : गूगल (google) के संस्थापक कौन है ?

उत्तर : लैरी पेज और सर्गेई ब्रिन

प्रश्न : गुगल की स्थापना कब हुई थी ?

उत्तर : वर्ष 1998 में।

प्रश्न : लैरी पेज ने गूगल के सीईओ पद से कब इस्तीफा दिया ?

उत्तर : वर्ष 2001 में

प्रश्न : वर्तमान में गूगल के सीईओ कौन हैं ?

उत्तर : वर्तमान में गूगल के सीईओ भारतीय मूल के सुंदर पिचाई हैं।

प्रश्न : गूगल की पैरंट कंपनी कौन सी हैं ?

उत्तर : अल्फाबेट

प्रश्न : लैरी पेज की नेटवर्थ कितनी हैं ?

उत्तर : लैरी पेज की कुल संपत्ति $95.2 बिलियन USD है। और वर्ष 2022 तक वे दुनिया के #9 वें सबसे अमीर व्यक्ति हैं।

 

इन्हें भी पढ़ें :

 

आभार ।

साथियों आशा करता हूं कि, आपको हमारा ‘ लैरी पेज (Larry Page) ‘ पर लिखा गया यह लेख पसंद आया होगा। अगर आपको हमारा biographybooks.in का यह ब्लॉग (Blog) और हमारा यह लेख (Article) पसंद आया, तो इसे अपने दोस्तों और अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर जरूर शेयर करें। ताकि और भी लोगों को आपके माध्यम से इसकी जानकारी हो सके। अगर आप हमें फीडबैक देना चाहते हैं तो अपनी प्रतिक्रिया देने के लिए comment में जाकर हमें अपनी प्रतिक्रियाएँ जरूर दे। 

आप हमें हमारे सोशल मीडिया पेज पर भी follow कर सकते हैं। जल्दी ही मिलते हैं एक नए स्टोरी के साथ तब तक के लिए आप सभी मस्त रहें, स्वस्थ रहें।

हमारे ब्लॉग biographybooks.in पर आखिरी तक बने रहने के लिए आप सभी का हृदय की गहराइयों से प्यार भरा धन्यवाद।

 

Advertisement

You may also like...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *