भारतीय क्रिकेट टीम में जगह बनाने वाले बिहार के मुकेश कुमार का जीवन परिचय | Indian Cricketer Mukesh Kumar Biography in Hindi
भारतीय क्रिकेट टीम में जगह बनाने वाले बिहार के मुकेश कुमार का जीवन परिचय | Indian Cricketer Mukesh Kumar Biography in Hindi
मुकेश कुमार का जीवन परिचय ( मुकेश कुमार, विकी, जन्म, शिक्षा, करियर, परिवार, क्रिकेट, आईपीएल02023, गर्लफ्रेंड, विवाद, संपत्ति ) | Mukesh Kumar Biography in hindi [ Mukesh Kumar, Wikipedia, Birth, Age, Education, Career, Family, Cricket, Girlfriend, IPL, Controversies, Net worth ]
मुकेश कुमार | Mukesh Kumar
भारतीय क्रिकेटर
Mukesh Kumar Biography in Hindi : दोस्तों ! मुकेश कुमार (Mukesh Kumar) एक क्रिकेटर और दांऐ हाथ के तेज गेंदबाज हैं। वे बिहार में गोपालगंज के रहने वाले हैं। वे घरेलू क्रिकेट पश्चिम बंगाल टीम कि ओर से खेलते हैं। मुकेश का चयन न्यूजीलैंड ए के लिए स्वदेश में होनेवाली श्रृंखला के लिए भी हुआ था। उस श्रृंखला में हुए मैच में मुकेश को 10 विकेट मिले थे। घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन के चलते उन्हें आईपीएल 2023 में दिल्ली डेयरडेविल्स टीम की तरफ से खेलने का मौका मिला है।

भारतीय क्रिकेट टीम में जगह बनाने वाले बिहार के मुकेश कुमार का जीवन परिचय | Cricketer Mukesh Kumar Biography in Hindi
हाल ही में, आईपीएल 2023 (IPL-2023) की नीलामी में दिल्ली डेयरडेविल्स टीम ने मुकेश कुमार को 5.50 करोड़ रुपए में खरिदा है। इससे पहले, मुकेश कुमार का चयन दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज मे भारतीय टीम में हुआ था। हालांकि उन्हें खेलने का मौका नहीं मिला। श्रीलंका के खिलाफ 3 जनवरी 2023 को होने वाली टी-20 और वनडे सीरीज के लिए मुकेश कुमार का चयन भारतीय टीम में किया गया है। इसलिए आज के इस आर्टिकल में आपके लिए लेकर आए हैं, “बिहार के क्रिकेटर मुकेश कुमार का जीवन परिचय | Mukesh Kumar Biography in Hindi.” जिसमें हम मुकेश कुमार के जन्म से लेकर उनके क्रिकेटर बनने के सफर के बारे में जानेंगे…
जानिए – हॉकी के जादूगर कहे जाने वाले मेजर ध्यानचंद का जीवन परिचय | Major Dhyan Chand biography in Hindi “
Table of Contents
मुकेश कुमार का जीवन परिचय : एक नजर में
पुरा नाम (Real Name) | मुकेश कुमार (Mukesh Kumar) |
जन्म (Birth) | 12 अक्टूबर 1993 |
उम्र (Age) | 29 वर्ष (2023 में) |
जन्म स्थान (Birth Place) | काकरकुंड गांव, गोपालगंज, बिहार (भारत) |
पिता (Father) | काशीनाथ सिंह |
माता (Mother) | मालती देवी (ग्रहणी) |
गृहनगर (Hometown) | काकरकुंड गांव, गोपालगंज, बिहार (भारत) |
स्कुलिंग (Schooling) | जानकारी नही |
विश्वविद्यालय (University) | जानकारी नही |
शिक्षा (Education) | ग्रेजुएट |
राष्ट्रीयता (Nationality) | भारतीय |
धर्म (Religion) | हिंदू |
जाति (Cast) | जानकारी नहीं |
राशि (Zodiac) | तुला राशि |
पेशा (Profession) | भारतीय क्रिकेटर |
टीम में जगह (Position in team) | दांऐ हाथ के तेज गेंदबाज के रूप में |
बैटिंग स्टाइल (Batting style) | लेफ्ट-हैंडेड |
कोच/मेंटोर (Coach/ mentor) | ___ |
टीम (Team) | घरेलू टीम – पश्चिम बंगाल
प्रमुख टीमें – भारत (राष्ट्रीय टीम), बंगाल, भारत-ए, शेष भारत |
आईपीएल टीम (IPL Team) | दिल्ली कैपिटल्स (IPL- 2023) |
जर्सी न०. (Jersey no.) | # (भारत, राष्ट्रीय टीम); # (भारत U-19)
# (गुजरात लायंस) |
फर्स्ट क्लास मैच डेब्यू (First Class Match Debut) | बंगाल टीम से हरियाणा के खिलाफ
30 अक्टूबर 2015 को रोहतक में |
लिस्ट ए मैच डेब्यू
(List A Match Debut) |
बंगाल की टीम से उत्तर प्रदेश के खिलाफ
राजकोट में 13 दिसंबर 2015 को |
अंतर्राष्ट्रीय डेब्यु (International Debut) |
|
वैवाहिक स्थिति (Marital Status) | अविवाहित |
अफेयर/ गर्लफ्रेंड (Affairs /Girlfriend | जानकारी नहीं |
आईपीएल बेस प्राइस (IPL base Price) | ₹20 लाख (IPL 2023 की नीलामी में) |
आईपीएल की नीलामी (IPL Auction) | ₹5.50 Cr. (IPL 2023 की नीलामी में) |
प्रसिद्धि (Famous for) | आईपीएल 2023 कि नीलामी के बाद से चर्चा में। |
मुकेश कुमार का प्रारंभिक जीवन और परिवार | Mukesh Kumar Early Life & Family
Mukesh Kumar Early life and Family : दोस्तों, मुकेश कुमार का जन्म 12 अक्टूबर 1993 को बिहार स्थित गोपालगंज के काकरकुंड गांव में एक सामान्य परिवार में हुआ था। उनके पिता, स्वर्गीय काशीनाथ सिंह कोलकाता में टैक्सी चलाते थे और मां मालती देवी ग्रहणी है। मुकेश का पूरा परिवार कोलकाता में रहता है। जबकी, मुकेश अपने चाचा-चाची के साथ गांव में ही रहते थे।
उन्हें क्रिकेट खेलने का बहुत शौक था और वे क्रिकेट खेलने के लिए अपने शहर से 20 किमी दूर साइकिल से जाते थे। जिसकी वजह से वे ग्राउंड में लेट से पहुंचते थे। एक बार जब उनके टीम के साथी खिलाड़ी अमित सिंह ने उन्हें बस से आने के लिए कहा तो इस पर मुकेश ने कहा कि, ” वह ऐसा इसलिए करते है, ताकि भारतीय सेना में जाने के लिए अपने बॉडी और पैर की मांसपेशियों मजबूत रहे। “
एक बार कि बात है, गांव में मुकेश अपनी बाइक से गिर गए थे, जिससे उनको काफी चोटें भी आई थी। जब उनके पिता को यह बात पता चली तो, उन्होंने मुकेश को कोलकाता बुला लिया और कोलकाता में ही कुछ काम करने की सलाह दी। लेकिन मुकेश क्रिकेट की दुनिया में अपना करियर बनाना चाहते थे। वर्ष 2011 में वे कोलकाता आ गए और इस दौरान भी उन्होंने क्रिकेट के प्रति अपने जुनून को कम नहीं होने दिया। क्रिकेट के प्रति उनके जुनून को देखते हुए, बाणी निकेतन नामक एक क्रिकेट क्लब ने उन्हे अपनी टीम में खेलने का मौका दिया।
मुकेश ने भी इस मौके को अपने हाथ से जाने नहीं दिया और इस अवसर का फायदा उठाते हुए उन्होंने यहां अच्छा परफॉर्मेंस दिया। जिसकी बदौलत मुकेश को वर्ष 2015 में बंगाल की रणजी टीम में शामिल कर लिया गया।
जानिये – भारतीय विस्फोटक बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव का जीवन परिचय | Surya Kumar Yadav biography in hindi
परिवारिक जानकारियां | Family details
माता- पिता (Parents) | पिता – काशीनाथ सिंह
माँ – मालती देवी (ग्रहणी) |
भाई-बहन (Siblings) | भाई – ___
बहन – कोई नही |
चाचा-चाची (Uncle- Aunty) | चाचा – कृष्णकांत सिंह
चाची – ज्ञात नही |
मुकेश कुमार कि शिक्षा | Mukesh Kumar Education
Mukesh Kumar Education : मुकेश ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा ककड़कुण्ड के एक स्कूल से पुरी की। स्कूली पढ़ाई पुरी करने के बाद उन्होंने ग्रेजुएशन कि डिग्री हासिल की। उनके माता-पिता चाहते थे कि, मुकेश पढ़ लिख कर एक सरकारी ऑफिसर बन जाए। इसके लिए मुकेश ने दो बार सीआरपीएफ (CRPF) की परीक्षाएं भी दी थी। लेकिन मेडिकल में उनका सेलेक्शन नहीं हो पाया था।
शारिरिक संरचना | Physical Appearance
ऊंचाई (Height) | सेंटीमीटर में – 172 सेंटीमीटर (लगभग)
मीटर में – 1.72 मीटर फीट इंच – 5′ 7″ |
वजन (weight) | किलोग्राम में – 72 किलो |
आंख का रंग (eye color) | काला |
बालों का रंग (hair color) | काला |
मुकेश कुमार का क्रिकेट करियर | Mukesh Kumar Cricket Career
Mukesh Kumar Cricket Career : दोस्तों, मुकेश ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट करियर कि शुरुआत, 30 अक्टूबर 2015 को बंगाल की रणजी टीम की तरफ से खेलते हुए, हरियाणा के खिलाफ की थी। इस मैच में उन्होंने एक तेज गेंदबाज के रूप में शानदार प्रदर्शन किया था। मुकेश ने प्रथम श्रेणी में शानदार प्रदर्शन करते हुए 31 मैचों कि 54 पारियों में 123 विकेट झटके थे।

Mukesh Kumar
लिस्ट-ए में मुकेश ने 13 दिसंबर 2015 को राजकोट में उत्तर प्रदेश के खिलाफ अपना डेब्यू किया था। लिस्ट-ए मैचों मे वे बंगाल, शेष भारत की टीम और भारत ए के लिए प्रथम श्रेणी का क्रिकेट भी खेल चुके हैं। इस दौरान उन्होंन लिस्ट ए मे अब तक 18 मैचों में 17 विकेट लिये हैं। 6 दिसंबर 2022 को उन्होंने इंडिया-ए के लिए अपना अंतिम फर्स्ट क्लास मैच बांग्लादेश-ए के खिलाफ खेला था।
6 जनवरी 2016 को मुकेश कुमार ने नागापुर में गुजरात के खिलाफ अपना टी20 डेब्यू किया था।
मुकेश कुमार का अंतर्राष्ट्रीय करियर | Mukesh Kumar International Career
Mukesh Kumar International Career : वर्ष 2022 में, मुकेश कुमार को एकदिवसीय श्रृंखला में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पिछली घरेलू सीरीज के लिए भारतीय टीम में बतौर तेज गेंदबाज चुना गया था। लेकिन उन्हें अंतिम इलेवन में खेलने का मौका नही मिल पाया।

Mukesh Kumar
वर्ष 2023 की शुरुआत में, श्रीलंका के खिलाफ 3 जनवरी को होने वाली टी-20 और वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम मे मुकेश कुमार को भी जगह दिया गया है। तीन मैचों की T20 सीरीज के लिए टीम की कमान हार्दिक पांड्या को सौंपी गई थी। हार्दिक पांड्या की अगुवाई में भारतीय टीम ने T20 सीरीज अपने नाम किया।
बिहार की शान, ईशान किशन भी भारतीय T20 क्रिकेट टीम का हिस्सा हैं। ईशान किशन वनडे टीम का पहले से ही हिस्सा हैं। इस तरह ईशान किशन और मुकेश दोनों टी 20 टीम में है।
मुकेश कुमार कि आईपीएल में नीलामी | Mukesh Kumar IPL Auction 2023
Mukesh Kumar IPL Auction 2023 : घरेलू मैचों में मुकेश कुमार के शानदार प्रदर्शन की बदौलत इनका चयन IPL 2023 के लिए किया गया है। जिसमें दिल्ली कैपिटल्स ने उन्हें अपनी टीम में जगह दी है। इस नीलामी की दिलचस्प बात यह रही कि, मुकेश कुमार का बेस प्राइस महज ₹20 लाख था। लेकिन कई टीम उन्हें अपनी टीम में शामिल करना चाहते थे। परंतु दिल्ली डेयरडेविल्स ने ₹5.50 करोड़ रुपए में मुकेश कुमार को अपनी टीम में शामिल किया।
हालांकि, मुकेश ने आईपीएल में अनुबंध पाने से पहले ही टीम इंडिया में अपनी जगह बना चुके थे। लेकिन उन्हें खेलने का मौका नहीं मिल सका था।
मुकेश कुमार की कुल संपत्ति, घर | Mukesh Kumar Net Worth, Houses
Mukesh Kumar net worth : दोस्तों यदि मुकेश कुमार के नेटवर्थ की बात करें तो, आईपीएल 2023 के अनुसार मुकेश कुमार की कुल नेटवर्थ ₹5 करोड़ के आसपास है।
नेटवर्थ (Net worth) | ₹5 करोड़ (आईपीएल-2023 के अनुसार) |
वर्तमान पता (Current City) | गोपालगंज, बिहार (भारत) |
कार संग्रह (Car collection) | ___ |
मुकेश कुमार का निजी जीवन, गर्लफ्रेंड | Mukesh Kumar
Mukesh Kumar Personal Life, Girlfriend, Marriage : दोस्तों ! यदि मुकेश कुमार के पर्सनल लाइफ की बात करें तो, वर्तमान में मुकेश कुमार 29 वर्ष के हैं और अविवाहित हैं। उनके लव लाइफ के बारे में फिलहाल हमें कोई जानकारी प्राप्त नहीं है।
मुकेश कुमार से जुड़े कुछ रोचक तथ्य | Some interesting facts about Mukesh Kumar
- क्या मुकेश कुमार शराब पीते हैं ? – जानकारी नहीं।
- क्या मुकेश कुमार धूम्रपान करते हैं ? – जानकारी नहीं
- मुकेश कुमार का जन्म को बिहार के गोपालगंज जिले में एक साधारण से परिवार में हुआ था।
- मुकेश कुमार के पिताजी कोलकाता में एक टैक्सी ड्राइवर थे। और उनकी मां एक गृहणी हैं।
- मुकेश के माता पिता कोलकाता में रहते थे। लेकिन मुकेश अपने चाचा चाची के साथ गांव में ही रहते थे।
- मुकेश को क्रिकेट खेलने का बहुत शौक था और वे क्रिकेट खेलने के लिए शहर से 20 किमी दूर साइकिल से जाते थे।
- मुकेश कुमार के पिता चाहते थे कि, वे पढ़-लिख कर एक आर्मी ऑफिसर बने।
- उन्होंने अपने पिता के सपने को पूरा करने के लिए दो बार सीआरपीएफ कि परीक्षाएं भी दी। लेकिन मेडिकल में उनका सिलेक्शन नहीं हो पाया।
- कोलकाता आने के बाद मुकेश दूसरे लीग टूर्नामेंट में खेलते थे जिससे उनको प्रति मैच 400-500 रुपये मिलते थे।
- मुकेश को उनके दोस्त ब्रेट ली के नाम से बुलाते हैं। क्योंकि वे ब्रेट ली को अपना रोल मॉडल मानते हैं।
- अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में, 6 अक्टूबर 2022 से दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने वाले एक दिवसीय सीरीज में मुकेश का चयन भारतीय क्रिकेट टीम में एक तेज गेंदबाज के रूप में किया गया था।
- हाल ही में, मुकेश आईपीएल 2023 की नीलामी में ₹5.50 करोड रुपए में बिके थे।
मुकेश कुमार के बारे में पूछे जाने वाले प्रश्नोत्तर (FAQ)।
प्रश्न : मुकेश कुमार कौन है ?
उत्तर : मुकेश कुमार एक भारतीय क्रिकेटर हैं और भारत की राष्ट्रीय टीम में वे बतौर गेंदबाज खेलते हैं। हाल ही में, आईपीएल की टीम दिल्ली डेयरडेविल्स ने उन्हें 5.50 करोड़ रुपए में खरीदा है।
प्रश्न : मुकेश कुमार का जन्म कब हुआ था ?
उत्तर : मुकेश कुमार का जन्म 12 अक्टूबर 1993 को बिहार के गोपालगंज में हुआ था।
प्रश्न : मुकेश कुमार की उम्र कितनी है ?
उत्तर : 29 वर्ष (2022 मे)
प्रश्न : मुकेश कुमार किस देश से हैं ?
उत्तर : भारत
प्रश्न : मुकेश कुमार किस राज्य से हैं ?
उत्तर : गोपालगंज, बिहार
प्रश्न : मुकेश कुमार किस खेल से संबंधित हैं ?
उत्तर : क्रिकेट
प्रश्न : मुकेश कुमार की शादी किससे हुई हैं ?
उत्तर : अविवाहित
प्रश्न : मुकेश कुमार के कितने बच्चे हैं ?
उत्तर : None
प्रश्न : हाल ही में मुकेश कुमार को आईपीएल (IPL) 2023 के लिए किस टीम ने खरीदा है ?
उत्तर : दिल्ली डेयरडेविल्स ने।
प्रश्न : दिल्ली डेयरडेविल्स ने आईपीएल (IPL) 2023 के लिए मुकेश कुमार को कितने में खरीदा है?
उत्तर : 5.50 करोड़ रुपए में।
प्रश्न : आईपीएल (IPL) 2023 में मुकेश कुमार की बेस प्राइस क्या थी ?
उत्तर : 20 लाख रूपये।
प्रश्न : आईपीएल (IPL) 2023 में मुकेश कुमार किस टीम के लिए खेलने वाले हैं ?
उत्तर : दिल्ली डेयरडेविल्स के लिए।
प्रश्न : मुकेश कुमार की गर्लफ्रेंड कौन हैं ?
उत्तर : मुकेश कुमार की गर्लफ्रेंड
प्रश्न : मुकेश कुमार की नेटवर्थ कितनी हैं ?
उत्तर : मुकेश कुमार की कुल संपत्ति, ₹5 करोड़ (IPL 2023 के अनुसार) लगभग है।
इन्हें भी पढ़ें :
आभार ।
साथियों आशा करता हूं कि, आपको हमारा ‘ मुकेश कुमार (Mukesh Kumar) ‘ पर लिखा गया यह लेख पसंद आया होगा। अगर आपको हमारा biographybooks.in का यह ब्लॉग (Blog) और हमारा यह लेख (Article) पसंद आया, तो इसे अपने दोस्तों और अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर जरूर शेयर करें। ताकि और भी लोगों को आपके माध्यम से इसकी जानकारी हो सके। अगर आप हमें फीडबैक देना चाहते हैं तो अपनी प्रतिक्रिया देने के लिए comment में जाकर हमें अपनी प्रतिक्रियाएँ जरूर दे।
आप हमें हमारे सोशल मीडिया पेज पर भी follow कर सकते हैं। जल्दी ही मिलते हैं एक नए स्टोरी के साथ तब तक के लिए आप सभी मस्त रहें, स्वस्थ रहें।
हमारे ब्लॉग biographybooks.in पर आखिरी तक बने रहने के लिए आप सभी का हृदय की गहराइयों से प्यार भरा धन्यवाद।