भाजपा नेता और अभिनेत्री सोनाली फोगाट की मौत का हुआ खुलासा। उनके दो सहयोगियों ने ही जबरदस्ती पिलाया था उन्हें ड्रग्स।

भाजपा नेता और अभिनेत्री सोनाली फोगाट की मौत का हुआ खुलासा। उनके दो सहयोगियों ने ही जबरदस्ती पिलाया था उन्हें ड्रग्स।

सोनाली फोगाट का जीवन परिचय ,निधन | Sonali Phogat Biography in hindi

सोनाली फोगाट का जीवन परिचय ( सोनाली फोगाट, विकी, जन्म, शिक्षा, घर, परिवार, सीरियल, फिल्म, राजनीतिक करियर, विवाद, शादी, बच्चे, नेटवर्थ, मृत्यु ) | Sonali Phogat Biography in Hindi [ Sonali Phogat, Wiki, Birth, Education, Family, Serial, film, Political Career, Controversies, Marriage, Children, Net worth, Death ]

 

सोनाली फोगाट | Sonali Phogat

भारतीय राजनीतिज्ञ


Sonali Phogat Biography in Hindi : दोस्तों, हाल ही में कुछ दिनों पहले भाजपा नेता और अभिनेत्री सोनाली फोगाट का 22 अगस्त 2022 को गोवा में निधन हो गया था। पहले तो इसकी उनकी मृत्यु का कारण दिल का दौरा पड़ना बताया गया लेकिन बाद में जांच में यह खुलासा हुआ कि उन्हें नशीली पदार्थ दी गई थी। सोनाली की मौत के बाद से वह लगातार सुर्खियों में बनी हुई थी। भाजपा नेता फोगाट अपने सोशल मीडिया पर अपने रेल के लिए भी काफी मशहूर थी। उनके मौत के बाद, उनके कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इससे पहले भी वर्ष 2016 में उनके पति संजय फोगाट की रहस्यय स्थिति मे मौत हो गई थी। वही सोनाली फोगाट की मौत के बाद कई सवाल सामने आए हैं जिनका खुलासा हम आज के इस लेख में करने वाले हैं। आज के हमारे इस लेख में हम आपके लिए लेकर आए हैं, ” सोनाली फोगाट का जीवन परिचय | Sonali Phogat Biography In Hindi ” जिसमें हम उनके जन्म से लेकर उनकी मृत्यु तक के बारे में विस्तार से जानेंगे। तो आइए जानते हैं, कौन हैं सोनाली फोगाट…

Advertisement

जानिए – ” भारत की प्रथम आदिवासी महिला राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू का जीवन परिचय | Dropadi Murmu biography in Hindi “

 

कौन हैं सोनाली फोगाट | Who is Sonali Phogat?

Sonali Phogat Biography in Hindi : दोस्तों, सोनाली फोगाट एक राजनेता और अभिनेत्री थी। वर्ष 2008 में हुए भाजपा से जुड़ी थी और भाजपा महिला मुक्ति मोर्चा कि राष्ट्रीय उपाध्यक्ष थी। अभी हाल ही में वर्ष 2020 में एक टीवी रियलिटी शो बिग बॉस के 14वें सीजन में वाइल्ड कार्ड एंट्री के द्वारा शो में एंट्री ली थी। इससे पहले वे टीवी सीरियल्स और फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं।

सोनाली फोगाट का जीवन परिचय | Sonali Phogat Biography in hindi

सोनाली फोगाट का जीवन परिचय | Sonali Phogat Biography in hindi

कुछ दिनों पहले हैं 22 अगस्त 2022 को भाजपा नेता और अभिनेत्री सोनाली फोगाट का गोवा के एक होटल में निधन हो गया। उनकी मौत के बाद उनकी बहन ने यह दावा किया था कि उनकी मौत एक साजिश है। जिसके बाद इस मामले में जांच टीम ने कुछ दिनों में ही हत्या की गुत्थी सुलझा ली है और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। सोनाली फोगाट के बारे में अधिक जानकारी के लिए जुड़े रहे इस पोस्ट में अंत तक…

जानिये – ” झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का जीवन परिचय | Hemant Soren biography in Hindi “

 

Table of Contents

सोनाली फोगाट का जीवन परिचय : एक नजर में ।

नाम (Name) : सोनाली सिंह (Sonali Singh)

उपनाम (Nick name) : देसा

जन्म (Birth) : 21 सितंबर 1979

उम्र (Age ) : 42 साल (मृत्यु के समय)

जन्म स्थान (Birth place) : भुथन गांव, फतेहाबाद, हरियाणा, (भारत)

पिता (Father) : जानकारी नहीं

माता (Mother) : जानकारी नहीं

गृहनगर (Hometown) : हिसार, हरियाणा

स्कुल (school) : पायनियर कॉन्वेंट स्कूल, फतेहाबाद, हरियाणा

कॉलेज (College) : महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय, हरियाणा

शैक्षणिक योग्यता (Education) : कला स्नातक

राशि (zodiac) : कन्या राशि

राष्ट्रीयता (Nationality) : भारतीय

मान्यता (Religion) : हिन्दू

जाति (Cast) : जाट

पेशा (Profession) : अभिनेत्री, राजनीतिज्ञ

राजनीतिक दल (Political Party) : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)

जीवनसाथी (spouse) : स्व. संजय फोगाट

संपत्ति (Networth) : ₹ 2- 5 करोड़ रुपये (वर्ष 2022 तक)

मृत्यु (Death) : 22 अगस्त 2022 को

मृत्यु का कारण (Reason Of Death) : नशीली पदार्थ लेने के कारण।

मृत्यु की जगह (Place Of Death) : गोवा, भारत

 

सोनाली फोगाट का प्रारंभिक | Sonali Phogat Early Life

Sonali Phogat Early Life : दोस्तों, सोनाली फोगाट का जन्म 21 सितंबर, 1979 को हरियाणा में फतेहाबाद के भुथन गांव मे हुआ था। उनका पालन-पोषण एक मध्यमवर्गीय परिवार में हुआ था। वह जाट जाति के परिवार से ताल्लुक रखती हैं। सोनाली फोगाट के पिता एक किसान थे और उनकी मां एक गृहणी थी। सोनाली का एक भाई और तीन बहनें भी हैं।

 

सोनाली फोगाट की शिक्षा | Sonali Phogat Education

Sonali Phogat Education – सोनाली फोगाट की प्रारंभिक शिक्षा हरियाणा स्थित फतेहाबाद में, पायनियर कॉन्वेंट स्कूल में हुई। अपनी स्कूली शिक्षा पूरी खत्म करने के बाद उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय में दाखिला लिया और वहां से उन्होंने कला में स्नातक की डिग्री हासिल की।

जानिए – ” पैगंबर मोहम्मद पर टिप्पणी करने वाली भाजपा की पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा का जीवन परिचय | Nupur Sharma biography in Hindi “

 

शारीरिक संरचना (Body Measurement) ।

लंबाई (Height)

से० मी०- 163

मी०- 1.63

फीट – 5′ 4″

वजन (Weight)

67 Kg

आंखों का रंग (eye color)

हल्का भूरा
बालों का रंग (Hair color)

भूरा

 

सोनाली फोगाट का परिवार | Sonali Phogat family

Sonali Phogat Family : दोस्तों सोनाली फोगाट की शादी, संजय फोगाट से हुई थी। लेकिन वर्ष 2016 में उनके पति संजय फोगाट की रहस्यमय परिस्थितियों में उनके फार्म हाउस पर मौत हो गई थी। उनकी एक बेटी भी है, जिनका नाम यशोधरा फोगाट है। सोनाली की बेटी यशोधरा, वर्तमान में 11वीं कक्षा में पढ़ती हैं।

सोनाली फोगाट अपने पति संजय फोगाट के साथ।

सोनाली फोगाट अपने पति संजय फोगाट के साथ।

 

पारिवारिक जानकारियां ।

वैवाहिक स्थिति (Marital Status)

विधवा
पति (Husband)

स्व. संजय फोगाट

बच्चे (Childrens)

एक पुत्री – यशोधरा फोगाट

 

सोनाली फोगाट का करियर | Sonali Phogat Career

Sonali Phogat Biography in Hindi : Career – वर्ष 2006 में सोनाली ने अपने करियर की शुरुआत दूरदर्शन हिसार में बतौर हरियाणवी समाचार के रिपोर्टर के रूप में किया। वहां सोनाली एक एंकर के रूप में काम करती थी। एक समाचार रिपोर्टर रहते हुए सोनाली फोगाट ने कई फिल्मों में भी काम किया था।

वर्ष 2016 में, एक टेलीविजन सीरियल ” एक मां जो लाखों के लिए बनी अम्मा ” मे काम किया, जो जी टीवी पर प्रसारित किया जाता था। इस फिल्म में उन्होंने फातिमा के रूप में अपने अपने करियर की शुरुआत की थी। अभिनय की दुनिया में यह उनका पहला सीरियल था, जो भारत के विभाजन की पृष्ठभूमि पर बनाया गया था।

सोनाली फोगाट | Sonali Phogat

सोनाली फोगाट | Sonali Phogat

इसके बाद वर्ष 2019 में, वह अमीत चौधरी द्वारा निर्देशित वेब सीरीज, ” द स्टोरी ऑफ बदमाशगढ़ में नजर आई। इसी वर्ष, 2019 में उन्होंने एक हरियाणवी गाना वीडियो में ” बंदूक अली जाटनी ” में मासूम शर्मा और सुरेंद्र ढाका के साथ अभिनय किया। इसके बाद इसी वर्ष उन्होंने राजेश अमरलाल बब्बर द्वारा निर्देशित हरियाणवी ड्रामा फिल्म ” छोरियां छोरों से कम नहीं होती ” से अपना फिल्मी दुनिया में कदम रखा। उन्होने जिमि शेरगिल, रवि किशन जैसे कलाकारों के साथ भी अभिनय किया है।

सोनाली, टिक टॉक रिल्स बनाने के लिए भी फेमस थी और उन्होंने इसके जरिए उन्होंने अपनी एक अच्छी फैन फॉलोइंग भी बना ली थी। वह सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव थी और नियमित रूप से अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर रिल्स बनाकर पोस्ट किया करती थी।

 

बिग बॉस सीजन 14 में रह चुकी है कंटेस्टेंट –

Sonali Phogat in big boss-14 :वर्ष 2020 में उन्होंने एक रियलिटी शो, बिग बॉस के सीजन 14 में वाइल्ड कार्ड से एंट्री ली थी। जिसमें राहुल वैद्य, एली गोनी और निक्की तंबोली भी नजर आई थी। सलमान खान द्वारा होस्ट की गई इस रियलिटी शो के 81 वें दिन, वह वाइल्ड कार्ड दावेदार के रूप में घर में शामिल हुई थी।

सलमान खान के साथ सोनाली फोगाट।

सलमान खान के साथ सोनाली फोगाट।

जानिए – ” बीसी आंटी के नाम से मशहूर स्नेहिल दिक्षित मेहरा का जीवन परिचय | Snehal Dixit Mehra biography in Hindi “

 

सोनाली फोगाट का राजनीतिक करियर | Sonali Phogat Political Career

Sonali Phogat Biography in Hindi – Political Career : दोस्तों, सोनाली फोगाट ने वर्ष 2008 में बीजेपी में शामिल होकर अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत की थी। वह भाजपा महिला मोर्चा के उपाध्यक्ष थी।

 

सोनाली फोगाट कि संपत्ति | Sonali Phogat Net Worth

Sonali Phogat networth : दोस्तों, यदि सोनाली फोगाट के नेटवर्थ की बात करें तो 2022 तक, सोनाली फोगट की कुल संपत्ति ₹2 करोड़ – ₹5 करोड़ के आसपास बताई जाती है। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, सोनाली फोगाट ने चुनाव में दिए शपथ पत्र में अपनी संपत्ति का खुलासा किया था। जिसमें उन्होंने बताया कि, उनकी 25 लाख ₹61 हजार की चल संपत्ति तथा दो करोड़ 48 लाख 50 हजार की अचल संपत्ति है।

जानिए – ” बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत का जीवन परिचय | Kangana Ranaut biography in Hindi “

 

सोनाली फोगाट की पसंदीदा चीजें | Sonali Phogat favourite things

पसंदीदा अभिनेता (favourite Actor)

धर्मेंद्र और टॉम हॉलैंड
पसंदीदा अभिनेता (favourite actress)

अनाहिता भूषण और कृति सनोन

शौक/अभिरुचि (Hobbies)

गाना गाना और डांस करना

 

सोनाली फोगाट का निधन | Snali Phogat Death

Sonali Phogat death :दोस्तों, 22 अगस्त 2022 को गोवा के एक होटल में  दिल का दौरा पड़ने के कारण सोनाली फोगाट का 42 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। सोनाली की मौत के बाद उनकी बहन ने आरोप लगाया कि उनकी मौत दिल का दौरा पड़ने के कारण नहीं हुई है, बल्कि उनकी हत्या की गई है।

वही 26 अगस्त 2022 को हिसार में भाजपा नेता सोनाली फोगाट का अंतिम संस्कार किया गया। उनकी अंतिम यात्रा में उनके परिवार और रिश्तेदारों के अलावा भाजपा नेता भी मौजूद थे।

सोनाली फोगाट कि अंतिम यात्रा पर शामिल परिवार।

सोनाली फोगाट कि अंतिम यात्रा पर शामिल परिवार।

 

सोनाली फोगाट की मौत का कारण | Sonali Phogat death reason

Sonali Phogat death reason : दोस्तों, सोनाली की मौत के 2 दिन बाद ही उनकी मौत का रहस्य खुल गया है। जिसमें उनके दोस्त सहयोग में सुधीर सांगवान और सुखविंदर वासी मुख्य आरोपी के रूप में शामिल थे। और उन्होंने ही सोनाली फोगाट को धोखे से नशीली पदार्थ पिलाई थी। पहले तो यह बताया जा रहा था कि, उनकी मौत हार्ट अटैक के कारण हुई है। लेकिन बाद में, जांच होन के बाद सच सामने आया।

सोनाली की मौत के बाद, जांच टीम ने यह खुलासा किया कि भाजपा नेता सोनाली फोगाट को मौत से पहले उनके दो सहयोगियों सुधीर सांगवान और सुखविंदर वासी ने गोवा में एक पार्टी के दौरान धोखे से नशीली पदार्थ दे दिया था। यह दोनों फोगाट हत्याकांड में आरोपी हैं। पूछताछ में दोनों ने यह बात कबूल कर ली है। जिसके बाद गोवा पुलिस ने शुक्रवार को दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

उनकी हत्या के बाद पुलिस द्वारा जांच टीम को उनकी हत्या से जुड़े कई वीडियो भी मिले थे। जिसमें उन्हें नशीली दवाएं देने और पार्टी में डांस करने का वीडियो शामिल है। एक अन्य वीडियो में वह नशे की हालत में हैं और उनके सहयोगी उन्हें पकड़कर ले जाते हुए दिख रहे थे।

आपको बता दें कि, इस हत्या के गिरफ्तार आरोपी सुधीर और सुखविंदर 22 अगस्त 2022 को फोगाट के साथ गोवा गए थे। आरोपियों ने पुलिस पूछताछ के दौरान उत्तरी गोवा में अंजुना के रेस्टोरेंट में सोनाली फोगाट को नशीली पदार्थ पिलाने की बात स्वीकार कर ली है। गोवा में गुरुवार सुबह फोगाट के शव का पोस्टमार्टम किए जाने के बाद पुलिस ने अप्राकृतिक मौत के मामले में हत्या का आरोप जोड़ा था। जिसमें, रिपोर्ट में उनके शरीर पर गहरी चोट के कई निशान होने के बाद कही गई थी। शुक्रवार में दिल का दौरा पड़ने के कारण फोगाट की मौत होने की आशंका जताई गई थी।

 

सोनाली फोगाट से जुड़े विवाद | Sonali Phogat Controversies

  • 8 अक्टूबर 2019 को हिसार के आदमपुर के बालासमंद गांव में, एक रैली के दौरान दिए गए उनके भाषण के लिए उनकी कड़ी आलोचना कि गई थी। अपनी रैली में भाषण देते हुए उन्होंने भाषण के अंत में, लोगों से ‘भारत माता की जय’ का जाप करने के लिए कहा और साथ ही यह भी कहा कि, ” जो लोग जाप नहीं कर रहे हैं। उन्हें पाकिस्तान से होना चाहिए। ” हालांकि, अपने इस विवादित बयान के लिए सोनाली ने बाद में माफी भी मांग ली थी ।
एक चुनावी रैली के दौरान सोनाली फोगाट।

एक चुनावी रैली के दौरान सोनाली फोगाट।

 

  • 5 जून 2020 को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुई थी। जिसमें इस वीडियो में सोनाली फोगाट एक अधिकारी को अपनी चप्पलों से थप्पड़ मारते हुई नजर आ रही थी। इस वीडियो के वायरल होने के बाद से सोनाली फोगाट एक बार फिर से आलोचनाओं से घिर गई थी।

जानिए – ” शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान का  जीवन परिचय | Aryan Khan biography in Hindi “

 

सोनाली फोगाट से जुड़े कुछ रोचक तथ्य | Some Interesting Facts About Sonali Phogat

  • सोनाली फोगाट का जन्म हरियाणा के फतेहाबाद के एक गांव में एक जाट परिवार में हुआ था। उनके पिता पेशे से एक किसान और उनकी मां एक गृहिणी हैं।
  • सोनाली फोगाट ने हरियाणा में एक न्यूज़ एंकर के रूप में काम किया है।
  • सोनाली ने वर्ष 2016 में एक टीवी सीरियल ‘एक मां जो लाखों के लिए बनी अम्मा’ में काम किया था।
  • वर्ष 2019 में उन्होंने फिल्म ‘छोरियां छोरों से कम नहीं होती’ से फिल्म की दुनिया में डेब्यू किया था।
  • वर्ष 2008 में, सोनाली भाजपा में शामिल हुई थी। वह भाजपा की महिला मुक्ति मोर्चा के उपाध्यक्ष थी।
  • सोनाली टिक टॉक फेम के रूप में भी काफी फेमस थी। और वे सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती थी।
  • सोनाली पालतू बिल्लियों के साथ खेलना पसंद करती थी, और अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी तस्वीरें साझा करना पसंद करती थी।
  • सोनाली को अपने खाली समय में गाना गाना और डांस करना पसंद था।
  • उनकी एक बेटी भी है, जिनका नाम यशोधरा फोगाट है। वर्तमान में वे 11वीं कक्षा में पढ़ती हैं।
अपनी बेटी यशोधरा के साथ सोनाली फोगाट।

अपनी बेटी यशोधरा के साथ सोनाली फोगाट।

  • वर्ष 2016 में उनके पति, संजय फोगाट का रहस्यमयकारी तरीके से निधन हो गया था।
  • 22 अगस्त 2022 को गोवा में सोनाली फोगाट की मृत्यु हो गई थी। बाद में जांच में यह खुलासा हुआ कि उनकी हत्या की गई थी।
  • उनकी हत्या के आरोपी उनके सहयोगी सुधीर सांगवान और सुखविंदर सिंह ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है।

 

सोनाली फोगाट के बारे में पूछे जाने वाले प्रश्नोत्तर (FAQ)।

प्रश्न : सोनाली फोगाट कौन है ?

उत्तर : दोस्तों, सोनाली फोगाट एक राजनीतिज्ञ और अभिनेत्री थी। वे भाजपा की महिला मुक्ति मोर्चा कि उपाध्यक्ष भी थीं।

प्रश्न : सोनाली फोगाट का जन्म कब हुआ ?

उत्तर : नीतीश कुमार का जन्म जन्म तिथि 21 सितंबर 1979 को हरियाणा के फतेहाबाद में हुआ था।

प्रश्न : सोनाली फोगाट की उम्र कितनी थी ?

उत्तर : 42 वर्ष (वर्ष 2022 में) – मृत्यु के समय

प्रश्न : सोनाली फोगाट किस राज्य से थी ?

उत्तर : हरियाणा से।

प्रश्न : सोनाली फोगाट की जाति क्या है ?

उत्तर : जाट

प्रश्न : सोनाली फोगाट के पति कौन थे ?

उत्तर : सोनाली फोगाट के पति का नाम संजय फोगाट था और वर्ष 2016 में उनकी मृत्यु हो गई थी।

प्रश्न : सोनाली फोगाट के कितने बच्चे हैं ?

उत्तर : एक बेटी- यशोधरा फोगाट

प्रश्न : सोनाली फोगाट किस पार्टी से हैं ?

उत्तर : भारतीय जनता पार्टी (BJP) पार्टी से।

प्रश्न : सोनाली फोगाट की मृत्यु कब हुई थी ?

उत्तर : सोनाली फोगाट की मृत्यु 22 अगस्त 2022 को गोवा के एक होटल में हुई थी।

प्रश्न : सोनाली फोगाट की मृत्यु का क्या कारण था?

उत्तर : सोनाली फोगाट की मृत्यु नशीली पदार्थ लेने से हुई थी।

प्रश्न : सोनाली फोगाट हत्याकांड के आरोपी कौन है ?

उत्तर :  सोनाली फोगाट हत्याकांड के आरोपी उनके सहयोगी सुधीर सांगवान और सुखविंदर सिंह हैं जिन्हें गोवा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

 

इन्हें भी पढ़ें :

 

आभार ।

साथियों आशा करता हूं कि, आपको हमारा ‘सोनाली फोगाट (Sonali Phogat)’ पर लिखा गया यह लेख पसंद आया होगा। अगर आपको हमारा biographybooks.in का यह ब्लॉग (Blog) और हमारा यह लेख (Article) पसंद आया, तो इसे अपने दोस्तों और अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर जरूर शेयर करें। ताकि और भी लोगों को आपके माध्यम से इसकी जानकारी हो सके। अगर आप हमें फीडबैक देना चाहते हैं तो अपनी प्रतिक्रिया देने के लिए comment में जाकर हमें अपनी प्रतिक्रियाएँ जरूर दे। 

आप हमें हमारे सोशल मीडिया पेज पर भी follow कर सकते हैं। जल्दी ही मिलते हैं एक नए स्टोरी के साथ तब तक के लिए आप सभी मस्त रहें, स्वस्थ रहें।

हमारे ब्लॉग biographybooks.in पर आखिरी तक बने रहने के लिए आप सभी का हृदय की गहराइयों से प्यार भरा धन्यवाद।

 

Advertisement

You may also like...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *