हिमाचल प्रदेश के नए मुख्यमंत्री बने सुखविंदर सिंह सुक्खू का जीवन परिचय | Sukhwinder Singh Sukhu Biography in Hindi

हिमाचल प्रदेश के नए मुख्यमंत्री बने सुखविंदर सिंह सुक्खू का जीवन परिचय | Sukhwinder Singh Sukhu Biography in Hindi

सुखविंदर सिंह सुक्खू का जीवन परिचय ( सुखविंदर सिंह सुक्खू, विकी, जन्म, शिक्षा, करियर, परिवार, राजनीतिक, हिमाचल प्रदेश के सीएम, पत्नी, बच्चे, संपत्ति ) | Sukhwinder Singh Sukhu Biography in hindi [ Sukhwinder Singh Sukhu, Wikipedia, Birth, Age, Education, Career, Family, Politics, CM of Himachal Pradesh, Congress Party, Wife Children, Net worth ]

 

सुखविंदर सिंह सुक्खू | Sukhwinder Singh Sukhu

हिमाचल प्रदेश के नए मुख्यमंत्री


Sukhwinder Singh Sukhu Biography in Hindi : दोस्तों, सुखविंदर सिंह सुखा सुक्खू एक भारतीय राजनेता है, और वर्तमान में वे हिमाचल प्रदेश के नए मुख्यमंत्री चुने गए हैं। एक साधारण परिवार से आने वाले सुखविंदर सिंह सुक्खू का बचपन बड़े ही अभावों में बीता था। अपनी पढ़ाई के लिए उन्होंने दूध और अखबार तक बेचे हैं। लेकिन हिमाचल प्रदेश का मुख्यमंत्री बनने के बाद वह सुर्खियों में बने हुए हैं। सुखविंदर सिंह वर्ष 2003 में अपना पहला विधानसभा चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचे थे।

Advertisement

हिमाचल प्रदेश के नए मुख्यमंत्री बने सुखविंदर सिंह सुक्खू का जीवन परिचय | Sukhwinder Singh Sukhu Biography in Hindi

हिमाचल प्रदेश के नए मुख्यमंत्री बने सुखविंदर सिंह सुक्खू का जीवन परिचय | Sukhwinder Singh Sukhu Biography in Hindi

हाल ही में, हिमाचल प्रदेश में हुए विधानसभा चुनावों में कांग्रेस पार्टी ने बहुमत के साथ हिमाचल प्रदेश में जीत हासिल की। जिसके बाद, कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश के क्षेत्रीय विधायक सुखविंदर सिंह सुक्खू को हिमाचल प्रदेश का नया मुख्यमंत्री बनाया हैI ऐसे में सुखविंदर सिंह सुक्खू के बारे में जानना जरूरी हो जाता है। इसलिए आज के इस आर्टिकल में हम, ” सुखविंदर सिंह सुक्खू का जीवन परिचय | के बारे में चर्चा करेंगे। जिसमें हम उनके शुरुआती जीवन और उनके विधायक बनने से लेकर मुख्यमंत्री बनने तक के सफर के बारे में जानेंगे। इसलिए हमारे इस आर्टिकल को पूरा जरूर पढ़ें…

जानिए – विश्व के सबसे बड़े संघ R.S.S. के सरसंघचालक मोहन भागवत का जीवन परिचय | Mohan Bhagwat (President of RSS) biography in hindi

 

सुखविंदर सिंह सुक्खू का जीवन परिचय : एक नजर में

नाम (Name) सुखविंदर सिंह सुक्खू (Sukhwinder Singh Sukhu)
जन्म (Birth) 26 मार्च 1964
उम्र (Age) 58 वर्ष (2022 में)
जन्म स्थान (Birth Place) नादौन, हमीरपुर, हिमाचल प्रदेश (भारत)
पिता (Father) रसील सिंह
माता (Mother) संसार देवी
गृहनगर (Hometown) हमीरपुर, हिमाचल प्रदेश (भारत)
स्कुलिंग (Schooling) गवर्नमेंट हाई स्कूल, कासुमपट्टी, शिमला
विश्वविद्यालय (University) गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज, संजौली
शिक्षा (Education) एम.ए. (MA), एल.एल.बी. (LLB) की डिग्री हासिल की
राष्ट्रीयता (Nationality) भारतीय
धर्म (Religion) हिंदू
राशि (Zodiac)  मेष राशि
पेशा (Profession) राजनीतिज्ञ और हिमाचल प्रदेश के नए मुख्यमंत्री
राजनैतिक पार्टी (Political Party) कांग्रेस पार्टी
सक्रिय वर्ष (Active Year) वर्ष 2002 से वर्तमान
जीवनसाथी (Spouse)  कमलेश ठाकुर (पत्नी, वि॰- 11 जून 1998)
प्रसिद्धि (Famous for) हिमाचल प्रदेश के नए मुख्यमंत्री के रूप में

 

सुखविंदर सिंह सुक्खू का प्रारंभिक जीवन और परिवार | Sukhwinder Singh Sukhu Early Life & Family

Sukhwinder Singh Sukhu Birth & Family : दोस्तों, सुखविंदर सिंह सुक्खू का जन्म 26 मार्च 1964 को हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले के नादौन में हुआ था। उनके पिता रसील सिंह, हिमाचल पथ परिवहन निगम में एक ड्राइवर थे। जबकि उनकी माँ संसार देवी एक गृहणी है। अपने माता-पिता की चार संतानों में सुखविंदर सिंह दूसरी संतान है। इनके बड़े भाई राजीव सिंह सेना से रिटायर हैं। सुखविंदर सिंह कि दो छोटी बहने भी हैं, जिनकी शादी हो चुकी है।

सुखविंदर सिंह का शुरुआती जीवन बड़ी कठिनाइयों में गुजरा था। उन्होंने दूध और अखबार बेचकर अपनी पढ़ाई पूरी की थी। यहाँ तक कि आगे कि पढ़ाई जारी रखने के लिए उन्होंने वॉचमैन कि नौकरी भी की। इसके अलावा, अपनी पढ़ाई के लिए और परिवार की आर्थिक मदद करने के लिए सुखविंदर ने 90 के दशक में पीसीओ भी चलाया था।

11 जून 1998 में सुखविंदर सिंह कि शादी कमलेश ठाकुर से हुई थी। इस दंपत्ति कि दो संतानों में दो बेटियाँ है। उनकी दोनो ही बेटियां दिल्ली विश्वविद्यालय से पढ़ाई कर रही हैं।

Sukhvinder Singh Sukhu with his wife Kamlesh Thakur

Sukhvinder Singh Sukhu with his wife Kamlesh Thakur

जानिए – भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर का जीवन परिचय | S. Jaishankar (foreign minister of india) biography in hindi

 

परिवारिक जानकारियां | Family details

माता- पिता (Parents) पिता – रसील सिंह

माता – संसार देवी

भाई-बहन (Siblings) एक भाई – राजीव सिंह (बड़े भाई)

बहने – दो छोटी बहने

पत्नी (Wife) कमलेश ठाकुर
बच्चे (Children) दो बेटियां

 

सुखविंदर सिंह सुक्खू कि शिक्षा | Sukhwinder Singh Sukhu Education

Sukhwinder Singh Sukhu education : सुखविंदर सिंह ने अपनी शुरुआती पढ़ाई गवर्नमेंट हाई स्कूल कासुमपट्टी, शिमला से पूरी की। इसके बाद, उन्होंने गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज, संजौली से कानून की डिग्री हासिल की। ग्रेजुएशन के बाद आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने बिजली विभाग में वॉचमैन कि नौकरी भी की थी।

 

शारिरिक संरचना | Physical Appearance

ऊंचाई (Height) सेंटीमीटर में – 165 सेंटीमीटर (लगभग)

मीटर में – 1.65 मीटर

फीट इंच – 5′ 5″

वजन (weight) किलोग्राम में – 78 किलो
आंख का रंग (eye color) काला
बालों का रंग (hair color) सफेद

 

सुखविंदर सिंह सुक्खू का करियर | Sukhwinder Singh Sukhu Career

Sukhwinder Singh Sukhu Political Career : सुखविंदर सिंह सुक्खू ने 17 वर्ष कि उम्र मे अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत अपने कॉलेज के समय में कांग्रेस की छात्र विंग एनएसयूआई (NSUI) मे शामिल होकर की। उस दौरान वे शिमला के संजौली कॉलेज में क्लास रिप्रेजेंटेटिव और स्टूडेंट सेंटर एसोसिएशन के महासचिव चुने गए थे। इसके बाद राजकीय महाविद्यालय संजोली में स्टूडेंट सेंट्रल एसोसिएशन के अध्यक्ष चुने गए। वहीं से सुखविंदर सिंह एक मजबूत युवा नेता के रूप में उभरे।

वर्ष 1988 में वे भारतीय राष्ट्रीय छात्र संघ (NSUI) के प्रदेश अध्यक्ष बने। वे वर्ष 1995 तक इस पद पर रहे। इसके बाद, उन्हें पार्टी राज्य युवा कांग्रेस का प्रमुख बनाया गया। अपनी छात्र राजनीतिक में ही सुखविंदर ने अपनी पकड़ इतनी मजबूत कर ली थी कि, वह वर्ष 1998 से 2008 तक लगातार 10 सालों तक युवा कांग्रेस के अध्यक्ष पद पर रहे। इसके बाद, वर्ष 2008 में प्रदेश कांग्रेस के महासचिव बनाए गए। 

इससे पहले, उन्होंने वर्ष 1992 और 2002 के बीच दो बार शिमला में नगरपालिका का चुनाव जीता था। वर्ष 2003 में सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपना पहला विधानसभा चुनाव नादौन से लड़ा और जीत हासिल कर विधानसभा पहुंचे। वे दो बार शिमला नगर निगम के पार्षद भी रहे। वर्ष 2007 के चुनावों में उन्हें एक बार फिर से चुना गया था जिसमें उन्होंने दुबारा जीत हासिल की। लेकिन इसके बाद, वर्ष 2012 के चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। वर्ष 2017 में हुए चुनाव में उन्होंने वापसी करते हुए एक बार फिर से जीत हासिल की।

आपकी जानकारी के लिए बताते चलें कि, विधायक बनने के बावजूद, सुखविंदर सिंह सुक्खू ने ना तो कभी पुलिस गार्ड लिया और ना ही सरकारी वाहन। वह अधिकांश समय अपने ऑल्टो कार में ही घूमते थे। विधानसभा में भी वे हर बार अल्टो कार से ही आते रहे हैं।

गौरतलब है कि, वर्ष 2022 में हिमाचल प्रदेश के विधानसभा चुनाव में जीतने के बाद उन्होंने कहा था कि, “ वह मुख्यमंत्री पद की रेस में नहीं है। “ इसलिए पार्टी द्वारा मुख्यमंत्री के रूप में उनके चयन ने सभी को चौंका दिया है।

जानिए – बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव का जीवन परिचय | Tejashwi Yadav (Deputy CM of Bihar) biography in hindi

 

बने हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री | Became Chief Minister of Himachal Pradesh

हाल ही में, नवंबर 2022 में हिमाचल प्रदेश में हुए विधानसभा चुनाव में सुखविंदर सिंह सुक्खू विधानसभा क्षेत्र से चुनाव जीते। इसके बाद, उन्हें हिमाचल प्रदेश का नया सीएम बनाया गया। जबकि, मुकेश अग्निहोत्री को प्रदेश का नया उपमुख्यमंत्री बनाया गया है।

10 दिसंबर 2022 को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता भूपेश बघेल ने पहाड़ी राज्य की राजधानी शिमला में कांग्रेस के निर्वाचित विधायक की बैठक के बाद, सुखविंदर सिंह सुक्खू को हिमाचल प्रदेश का नया सीएम बनाने कि घोषणा की। जिसके बाद, सुखविंदर सिंह ने अगले दिन, 11 दिसंबर 2022 को रविवार सुबह मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।

मुख्यमंत्री बनने के बाद, सुखविंदर सिंह ने राज्य में पुरानी पेंशन प्रणाली को लागू करने का फैसला किया। जिससे राज्य में रहने वाले सरकारी कर्मचारी को पुरानी पेंशन प्रणाली के अनुसार ही पेंशन मिल सके।

पार्टी के उच्च अधिकारियों द्वारा उन्हें मुख्यमंत्री चुने जाने के बाद, उन्होंने कहा कि, ” मैं कभी भी किसी पद की दौड़ में नहीं था और भविष्य में भी नहीं रहूंगा। मैं कांग्रेस पार्टी का कार्यकर्ता हूं। मुझे कभी किसी पद की लालसा नहीं रही। पार्टी ने मुझे बहुत कुछ दिया है और पार्टी के आदेश का पालन करना मेरा कर्तव्य है। “

Sukhvinder Singh Sukhu with his Mother

Sukhvinder Singh Sukhu with his Mother

गौरतलब है कि, हिमाचल प्रदेश में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी ने 68 विधानसभा सीटों में से 40 सीटो पर जीत दर्ज की। जबकि, भारतीय जनता पार्टी को 25 सीटो पर ही जीत मिली। जिसके बाद हिमाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री बनाए जाने को लेकर विधायकों में खिंचा-तान चल रही थी। 

आपकी जानकारी के लिए बता दे कि, सुखविंदर सिंह सुक्खू, अब तक पांच विधानसभा चुनाव लड़े हैं जिसमे उन्हे चार जीत मिली। हालांकि, वे कभी भी राज्य में मंत्री नहीं रहे, और मुख्य संसदीय सचिव (सीपीएस) या बोर्ड या निगम के अध्यक्ष जैसे किसी अन्य पद पर भी नहीं रहे हैं।

जानिए – ‘भारत जोड़ो यात्रा’ पर निकले कांग्रेस के राहुल गांधी का जीवन परिचय | Rahul Gandhi biography in hindi

 

सुखविंदर सिंह सुक्खू का कार्यालय | Sukhwinder Singh Sukhu Post

  • सुखविंदर ने राजनीतिक करियर की शुरुआत कांग्रेस की छात्र विंग एनएसयूआई से की।
  • शिमला के संजौली कॉलेज में क्लास रिप्रेजेंटेटिव और स्टूडेंट सेंटर एसोसिएशन के महासचिव चुने गए।
  • इसके बाद राजकीय महाविद्यालय संजोली में स्टूडेंट सेंट्रल एसोसिएशन के अध्यक्ष चुने गए।
  • वर्ष 1988 में एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष का पद संभाला।
  • 1995 में इन्हें कांग्रेस के प्रदेश महासचिव बने।
  • वर्ष 1998 से 2008 तक लगातार 10 साल युवा कांग्रेस के अध्यक्ष रहे।
  • वर्ष 2008 में प्रदेश कांग्रेस के महासचिव बनाए गए।
  • वर्ष 2013 में हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष का पद संभाला।
  • दो बार शिमला नगर निगम के पार्षद भी रहे।
  • वर्ष 2003 में पहला विधानसभा चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचे। इसके बाद, 2007, 2017 और अब 2022 में विधानसभा क्षेत्र से जीतकर विधायक बने।
  • 11 दिसंबर 2022 को हिमाचल प्रदेश के नए मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।

जानिए – बिहार के 8 बार मुख्यमंत्री रहे नीतीश कुमार का जीवन परिचय | Nitish Kumar (CM of Bihar) biography in hindi

 

सुखविंदर सिंह सुक्खू की कुल संपत्ति, घर | Sukhwinder Singh Sukhu Net Worth, Houses

Sukhwinder Singh Sukhu Net worth :

दोस्तों, यदि सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेटवर्थ कि बात की जाए तो, वर्तमान में सुखविंदर सिंह सुक्खू की नेटवर्थ ₹7 करोड़ 20 लाख रूपये के आसपास बताई जा रही है। जबकि एक मुख्यमंत्री के रूप में उनका मासिक वेतन ₹3 लाख है। इसके अलावा उन्हें अन्य सरकारी भत्ते भी मुहैया कराए जाएंगे।

जानिए – दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया का जीवन परिचय | Manish Sisodia (Deputy CM of Delhi) biography in hindi

कूल संपत्ति (Total Net worth) ₹ 7.20 करोड़
वेतन (Salary) हिमाचल प्रदेश के मुख़्यमंत्री के रूप में 3 लाख रु. प्रति माह वेतन + अन्य भत्ते
आवासीय भवन (Residential Buildings) 14 लाख रु. (सरकारी आंकड़ों के मुताबिक)
व्यावसायिक भवन (Commercial Buildings) 1करोड़ रु.

 

सुखविंदर सिंह सुक्खू से जुड़े कुछ रोचक तथ्य | Some interesting facts about Sukhwinder Singh Sukhu

  • क्या सुखविंदर सिंह सुक्खू शराब पीते हैं ? –  जानकारी नहीं।
  • क्या सुखविंदर सिंह सुक्खू धूम्रपान करते हैं ? जानकारी नहीं।
  • सुखविंदर सिंह का जन्म हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले में हुआ था।
  • सुखविंदर सिंह सुक्खू को परिवार के लोग बचपन में श्यामा कहकर बुलाते थे।
  • सुखविंदर सिंह सुक्खू के पिता एक बस ड्राइवर थे और एक गृहणी है।
  • सुखविंदर सिंह सुक्खू ने 17 वर्ष कि उम्र मे अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत अपने कॉलेज के समय में किया थी।
  • कांग्रेस की छात्र विंग एनएसयूआई (NSUI) मे शामिल होने के बाद से उन्होंने अपनी जड़ें जमाना शुरू कर दिया था और बाद में एक मजबूत युवा नेता के रूप में उभरे।
  • अपने माता-पिता की चार संतानों में सुखविंदर सिंह दूसरी संतान है। इनके बड़े भाई राजीव सिंह सेना से रिटायर हैं।
  • उन्होंने दूध और अखबार बेचकर अपनी पढ़ाई पूरी की और आगे कि पढ़ाई के लिए उन्हे वॉचमैन तक कि नौकरी करनी पड़ी। सुखविंदर ने 90 के दशक में पीसीओ भी चलाया था।
  • सुखविंदर सिंह कि शादी कमलेश ठाकुर से हुई है। उनकी दो बेटियाँ और वे दिल्ली विश्वविद्यालय से पढ़ाई कर रही हैं।

जानिए – ब्रिटेन के नए पीएम बने भारतवंशी ऋषि सुनक का जीवन परिचय | Rishi Sunak (PM of Britain) biography in hindi

 

सुखविंदर सिंह सुक्खू के बारे में पूछे जाने वाले प्रश्नोत्तर (FAQ)।

प्रश्न : सुखविंदर सिंह सुक्खू कौन है ?

उत्तर : सुखविंदर सिंह सुक्खू एक भारतीय राजनेता हैं और वे वर्तमान में हिमाचल प्रदेश के नए मुख्यमंत्री बने हैं।

प्रश्न : सुखविंदर सिंह सुक्खू का जन्म कब हुआ था?

उत्तर : सुखविंदर सिंह सुक्खू का जन्म 26 मार्च 1964 को हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले में हुआ था।

प्रश्न : सुखविंदर सिंह सुक्खू की उम्र कितनी है ?

उत्तर : 58 वर्ष (2022 मे)

प्रश्न : सुखविंदर सिंह सुक्खू किस देश से हैं ?

उत्तर : भारत।

प्रश्न : सुखविंदर सिंह सुक्खू किस राज्य से हैं ?

उत्तर : हिमाचल प्रदेश

प्रश्न : सुखविंदर सिंह सुक्खू की पत्नी कौन हैं ?

उत्तर : कमलेश ठाकुर

प्रश्न : सुखविंदर सिंह सुक्खू के कितने बच्चे हैं ?

उत्तर : दो बेटियां

प्रश्न : हिमाचल प्रदेश के नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री कौन हैं ?

उत्तर : सुखविंदर सिंह सुक्खू।

प्रश्न : सुखविंदर सिंह कांग्रेस पार्टी में कब शामिल हुए थे ?

उत्तर : वर्ष 1988 में।

प्रश्न : सुखविंदर सिंह हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री कब बने ?

उत्तर : 11 दिसंबर 2022 को।

प्रश्न : सुखविंदर सिंह सुक्खू की नेटवर्थ कितनी हैं ?

उत्तर : सुखविंदर सिंह सुक्खू की कुल संपत्ति ₹7 करोड़ के आसपास बताई जा रही है।

 

इन्हें भी पढ़ें :

 

आभार ।

साथियों आशा करता हूं कि, आपको हमारा ‘ सुखविंदर सिंह सुक्खू (Sukhwinder Singh Sukhu) ‘ पर लिखा गया यह लेख पसंद आया होगा। अगर आपको हमारा biographybooks.in का यह ब्लॉग (Blog) और हमारा यह लेख (Article) पसंद आया, तो इसे अपने दोस्तों और अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर जरूर शेयर करें। ताकि और भी लोगों को आपके माध्यम से इसकी जानकारी हो सके। अगर आप हमें फीडबैक देना चाहते हैं तो अपनी प्रतिक्रिया देने के लिए comment में जाकर हमें अपनी प्रतिक्रियाएँ जरूर दे। 

आप हमें हमारे सोशल मीडिया पेज पर भी follow कर सकते हैं। जल्दी ही मिलते हैं एक नए स्टोरी के साथ तब तक के लिए आप सभी मस्त रहें, स्वस्थ रहें।

हमारे ब्लॉग biographybooks.in पर आखिरी तक बने रहने के लिए आप सभी का हृदय की गहराइयों से प्यार भरा धन्यवाद।

 

Advertisement

You may also like...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *