दूसरी बार गुजरात के मुख्यमंत्री बने हैं, भूपेंद्र पटेल। कभी पटाखा विक्रेता के रूप में शुरू किया था व्यापार। गुजरात की पूर्व सीएम आनंदीबेन पटेल ने चुना था अपना उत्तराधिकारी।
दूसरी बार गुजरात के मुख्यमंत्री बने हैं, भूपेंद्र पटेल। कभी पटाखा विक्रेता के रूप में शुरू किया था व्यापार। गुजरात की पूर्व सीएम आनंदीबेन पटेल ने चुना था अपना उत्तराधिकारी।
भूपेंद्र पटेल का जीवन परिचय | Bhupendra Patel Biography in Hindi
भूपेंद्र पटेल का जीवन परिचय ( भूपेंद्र पटेल, विकी, जन्म, शिक्षा, करियर, व्यवसाय, राजनीतिक करियर, गुजरात के मुख्यमंत्री, परिवार, पत्नी, बच्चे, संपत्ति ) | Bhupendra Patel Biography in hindi [ Bhupendra Patel, Wikipedia, Birth, Age, Education, Career, Business, Family, Childrens, Political career, CM of Gujarat, Net worth ]
भूपेंद्र पटेल | Bhupendra Patel
गुजरात के 18वें मुख्यमंत्री
Bhupendra Patel Biography in Hindi : दोस्तों! भूपेंद्र पटेल एक भारतीय राजनीतिज्ञ हैं और गुजरात के 18वें मुख्यमंत्री है। वह दूसरी बार गुजरात के मुख्यमंत्री बने हैं। इससे पहले पिछले वर्ष 2021 में विजय रुपाणी के इस्तीफा देने के बाद उन्होंने गुजरात के 17वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लिया था। भूपेंद्र पटेल पेशे से एक बिल्डर थे। बिल्डर बनने से पहले, उन्होंने पटाखे के विक्रेता के रूप में अपना व्यापार भी शुरू किया था। वर्तमान में वे, पाटीदारों के बीच एक मजबूत उपस्थिति वाला संगठन ‘सरदारधाम’ के ट्रस्टी हैं। इसके अलावा वे ‘वर्ल्ड उमिया फाउंडेशन’ की स्थायी समिति के अध्यक्ष भी हैं।

भूपेंद्र पटेल का जीवन परिचय | Bhupendra Patel Biography in Hindi
हाल ही में, गुजरात में होने वाले विधानसभा चुनावों में भूपेंद्र पटेल ने भाजपा को भारी सीटों से जीत दिलाई और गुजरात के 18वें मुख्यमंत्री बने। वर्ष 2017 में आनंदीबेन पटेल ने भूपेंद्र पटेल को अहमदाबाद की घटलोदिया सीट से अपने उत्तराधिकारी के रूप में चुना था। जिसमें भूपेंद्र पटेल ने 1 लाख 17 हजार मतों से कांग्रेस के शशिकांत पटेल को हराया था। जबकि, भूपेंद्र का यह पहला विधानसभा चुनाव था। भूपेंद्र सिंह ने एक वार्ड पार्षद के रूप में अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत की थी। आइए जानते हैं, गुजरात के 18वें मुख्यमंत्री ‘भूपेंद्र पटेल के जीवन परिचय | Bhupendra Patel Wikipedia Biography in Hindi” के बारे में। जिसमें हम भूपेंद्र पटेल के जीवनी, उनके बिल्डर करियर से लेकर उनके सफल राजनीतिक करियर के बारे में जानकारी देने की पूरी कोशिश करेंगे। इसलिए, भूपेंद्र पटेल बारे में अधिक जानने के लिए इस आर्टिकल को पूरा जरूर पढ़ें…
जानिए – भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर का जीवन परिचय | S. Jaishankar biography in Hindi
Table of Contents
भूपेंद्र पटेल का जीवन परिचय : एक नजर में
वास्तविक नाम (Rael Name) | भूपेंद्र भाई रजनीकांत पटेल (Bhupendra Bhai Rajnikant Patel) |
उपनाम (Nickname) | भूपेंद्र पटेल (Bhupendra Patel) |
जन्म (Birth) | 15 जुलाई 1962 |
उम्र (Age) | 60 वर्ष (2022 में) |
जन्म स्थान (Birth Place) | शिलाज, अहमदाबाद, गुजरात (भारत) |
पिता (Father) | रजनीकांत भाई पटेल |
माता (Mother) | जानकारी नहीं |
गृहनगर (Hometown) | अहमदाबाद , गुजरात |
स्कुलिंग (Schooling) | अहमदाबाद के सरकारी स्कूल से |
विश्वविद्यालय (University) | सरकारी पॉलिटेक्निक कॉलेज, अहमदाबाद |
शिक्षा (Education) | सिविल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा |
राष्ट्रीयता (Nationality) | भारतीय |
धर्म (Religion) | हिन्दू |
जाति (Cast) | कदवा पटेल |
राशि (Zodiac) | कर्क राशि |
पेशा (Profession) | राजनीतिज्ञ, व्यवसायी |
राजनीतिक दल (Political Party) | भारतीय जनता पार्टी (BJP) |
पहली बार विधायक (First time-MLA) | वर्ष 2017 में |
सभा (Assembly) | अहमदाबाद जिले की घाटलोडिया सीट |
सक्रिय वर्ष (Active Year) | वर्ष 2000 से वर्तमान |
जीवनसाथी (Spouse) | हेतल पटेल |
प्रसिद्धि (Famous for) | गुजरात के 17वें मुख्यमंत्री के रूप में (11 सितम्बर 2021 ) |
कुल सम्पत्ति (Net Worth) | ₹ 5 करोड़ (वर्ष 2017 के अनुसार) |
भूपेंद्र पटेल का प्रारंभिक जीवन और परिवार | Bhupendra Patel Early Life & Family
Bhupendra Patel Early life & Family : दोस्तों! भूपेंद्र पटेल का जन्म 15 जुलाई 1962 गुजरात के एक छोटे से गांव शिलाज में हुआ था। शिलाज अहमदाबाद के पश्चिमी उपनगर का आवासीय इलाका है। भूपेंद्र के पिता का नाम, रजनीकांत भाई पटेल है, जो सरकारी स्कूल में एक शिक्षक थे। भूपेंद्र पटेल का पूरा नाम, भूपेंद्र भाई रजनीकांत पटेल है और वे कदवा पटेल पाटीदार (पटेल समुदाय) समुदाय से ताल्लुक रखते है।

Bhupendra Patel (left) with his wife (centre) and daughter-in-law (right).
भूपेंद्र भाई पटेल की पत्नी का नाम, हेतल पटेल है। इस दंपत्ति के दो बच्चे हैं, जिनमें एक बेटा और एक बेटी है। उनके बेटे का नाम, अनुज पटेल और बेटी का नाम, सुहानी पटेल है। भूपेंद्र भाई पटेल के बेटे अनुज पटेल की शादी देवांशी पटेल से हुई है। भूपेंद्र भाई पटेल का ‘विहान एसोसिएशन’ नाम कि एक कंस्ट्रक्शन कंपनी है, जिसे उनका बेटा अनुज पटेल और दामाद संभालते हैं।
जानिये – RSS के प्रमुख मोहन भागवत का जीवन परिचय | Mohan Bhagawat biography in hindi
परिवारिक जानकारियां | Family details
माता- पिता (Parents) | पिता – रजनीकांत भाई पटेल
माता – जानकारी नहीं |
भाई-बहन (Siblings) | जानकारी नहीं |
पत्नी (Wife) | हेतल पटेल
|
बच्चे (Childrens) | बेटा – अनुज पटेल
बहु – देवांशी पटेल बेटी – सुहानी पटेल |
भूपेंद्र पटेल कि शिक्षा | Bhupendra Patel Early Life & Education
Bhupendra Patel Education : भूपेंद्र पटेल ने अपनी स्कूली पढ़ाई, अहमदाबाद के एक सरकारी स्कूल से पूरी की। इसके बाद इन्होंने अहमदाबाद के सरकारी पॉलिटेक्निक कॉलेज से सिविल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा की डिग्री हासिल की है।
अपने किशोरावस्था के समय भूपेंद्र पटेल ने R.S.S. से प्रभावित होकर संगठन कि सदस्यता लेकर इसमें शामिल हो गए थे।
शारिरिक संरचना | Physical Appearance
ऊंचाई (Height) | सेंटीमीटर में – 165 सेंटीमीटर (लगभग)
मीटर में – 1.65 मीटर फीट इंच – 5′ 5″ |
वजन (weight) | किलोग्राम में – 65 किग्रा |
आंख का रंग (eye color) | काला |
बालों का रंग (hair color) | सफेद |
भूपेंद्र पटेल का करियर | Bhupendra Patel Career
Bhupendra Patel Career : भूपेंद्र पटेल ने अपना करियर एक बिल्डर के रूप में शुरू किया। अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद भूपेंद्र भाई पटेल ने लगभग 3 साल तक एक निजी कंस्ट्रक्शन कंपनी में काम किया। निजी कंस्ट्रक्शन कंपनी में काम करने के बाद, इन्होंने अपने 8 दोस्तों के साथ मिलकर खुद का कंस्ट्रक्शन का काम शुरू किया। वर्तमान में इनकी, विहान एसोसिएशन नाम से एक कंस्ट्रक्शन कंपनी चलती है, जिसे से इनका बेटा और दामाद संभाल रहे हैं।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, भूपेंद्र पटेल अहमदाबाद के दरियापुर क्षेत्र में पटाखों के विक्रेता के रूप में अपना व्यापार शुरू किया था। इसके बाद एक सफल बिल्डर के रूप में अपनी पहचान बनाई।
भूपेंद्र पटेल का राजनीतिक करियर | Bhupendra Patel Career
Bhupendra Patel Political Career : वर्ष 2000 में भूपेंद्र पटेल ने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत की थी। इसी वर्ष 2000 में, नगर पार्षद के चुनाव में वे पहली बार मेमनगर नगर पालिका के सदस्य बने। वर्ष 2008-09 में भी वे मेमनगर नगर पालिका के सदस्य रहे। इसके बाद, वर्ष 2019-20 में वे मेमनगर नगर पालिका के अध्यक्ष चुने गए। भूपेंद्र भाई पटेल, वर्ष 2001 से 2010 तक अहमदाबाद नगर निगम (AMC) के स्कूल बोर्ड के उपाध्यक्ष भी रहे हैं।
वर्ष 2010 में, भूपेंद्र पटेल थलतेज वार्ड के वार्ड परिषद बने और 2015 तक इस पद पर बने रहे। इसके साथ ही, वे वर्ष 2010 से 2015 तक अहमदाबाद नगर निगम के स्टैंडिंग कमेटी के चेयरमैन भी रहे।

भूपेंद्र पटेल | Bhupendra Patel
इसके बाद, वर्ष 2015 में पार्टी ने उन्हें, अहमदाबाद शहरी विकास प्राधिकरण (AUDA) का अध्यक्ष बनाया। इस पद पर अपने 2 साल के कार्यकाल के दौरान, भूपेंद्र पटेल ने शहर के विकास में सरकार की योजनाओं को बखूबी लागू किया। इसके अलावा वे अहमदाबाद नगर निगम की स्थायी समिति के अध्यक्ष भी रह चुके है।
वर्तमान में वे, सरदारधाम के ट्रस्टी हैं, जो पाटीदारों के बीच एक मजबूत उपस्थिति वाला संगठन है। इसके अलावा वे ‘वर्ल्ड उमिया फाउंडेशन’ की स्थायी समिति के अध्यक्ष भी हैं।
बने गुजरात विधानसभा के सदस्य | Became a member of the Gujarat Legislative Assembly
Bhupendra Patel Biography in Hindi : वर्ष 2017 में आनंदीबेन पटेल जब मध्य प्रदेश की राज्यपाल बनी तो, उन्होंने गुजरात विधानसभा चुनाव में अहमदाबाद के घाटलोदिया सीट से भूपेंद्र पटेल को अपने उत्तराधिकारी के रूप में चुना। इस चुनाव में भूपेंद्र पटेल ने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के शशिकांत पटेल पर 1 लाख 17 हजार मतों के रिकॉर्ड अंतर से बहुत बड़ी जीत दर्ज कि और निर्वाचन क्षेत्र के लिए गुजरात विधान सभा के सदस्य बने। इस चुनाव की खास बात यह थी कि, यह भूपेंद्र भाई पटेल का पहला विधानसभा चुनाव था। जिसमें उन्होंने भारी बहुमत से विजय हासिल किया था।
2021 में पहली बार गुजरात के सीएम बने भूपेंद्र पटेल | Bhupendra Patel became the CM of Gujarat for the first time in 2021
Bhupendra Patel Biography in Hindi : पिछले वर्ष 11 सितंबर, 2021 को गुजरात के तत्कालीन मुख्यमंत्री विजय रुपाणी ने इस्तीफा दे दिया। जिसके बाद, गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में भूपेंद्र पटेल के नाम की घोषणा की गई और वह गुजरात के 17वें मुख्यमंत्री बने।
विजय रुपाणी के गुजरात के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के अगले दिन, 12 सितंबर 2021 को जब गांधीनगर के भाजपा मुख्यालय ‘कमलम’ में केंद्रीय पर्यवेक्षक नरेंद्र तोमर ने भूपेंद्र पटेल के नाम की घोषणा की तो, कार्यकर्ताओं को इन्हें ढूंढने में करीब 5 मिनट लग गए थे।

Bhupendra Patel as CM of Gujrat
2022 के विधानसभा चुनाव में जीत हासिल कर दूसरी बार बने गुजरात के मुख्यमंत्री | Became the CM of Gujarat for the second time by winning the 2022 assembly elections
Bhupendra Patel Biography in Hindi : भूपेंद्र भाई पटेल की छवि ईमानदार और साफ-सुथरी रही है। वह बेहद लो प्रोफाइल रहते हैं। हाल ही में, नवंबर 2022 में गुजरात विधानसभा चुनाव में उन्होंने भारी बहुमत के साथ जीत हासिल की और दूसरी बार गुजरात के मुख्यमंत्री बने।
इससे पहले भूपेंद्र भाई पटेल ने वर्ष 2021 में गुजरात तत्कालीन मुख्यमंत्री विजय रूपानी के इस्तीफा देने के बाद, गुजरात के मुख्यमंत्री का पदभार ग्रहण किया था। भूपेंद्र पटेल वर्ष 2021 में मुख्यमंत्री बनने से पहले तक कभी मंत्री भी नहीं रहे थे।
यह एक ऐसी समानता है, जिसे वे नरेंद्र मोदी के साथ साझा करते हैं। नरेंद्र मोदी , 7 अक्टूबर 2001 को पहली बार गुजरात के मुख्यमंत्री बने थे। इससे पहले तक नरेंद्र मोदी कभी भी मंत्री नहीं रहे थे।
जानिये – भारत के दिवंगत सेना प्रमुख बिपिन रावत का जीवन परिचय | Bipin Rawat Biography in hindi

Bhupendra Patel with PM Narendra Modi.
भूपेंद्र पटेल की कुल संपत्ति, घर | Bhupendra Patel Net Worth, Houses
Bhupendra Patel Net worth : दोस्तों! यदि भूपेंद्र भाई पटेल के नेटवर्थ की बात की जाए तो, वर्ष 2017 के चुनावी शपथ पत्र के अनुसार भूपेंद्र भाई पटेल की कुल संपत्ति ₹5 करोड़ के आसपास बताई जा रही है। वहीं गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में वह प्रतिमाह ₹ 3 लाख 21 हजार की मासिक वेतन प्राप्त करते हैं।
भूपेंद्र पटेल के पद | Bhupendra Patel Post
- भूपेंद्र पटेल ने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत नगरपालिका के चुनावों से की।
- पटेल कई बार मेंमनगर पालिका के सदस्य रहे।
- वे अहमदाबाद नगर निगम में उपाध्यक्ष भी रहे।
- वर्ष 2010 से 2015 तक थलतेज वार्ड के वार्ड पार्षद रहे।
- वर्ष 2010 से 2015 तक अहमदाबाद नगर निगम की स्टैंडिंग कमेटी के चेयरमैन रहे।
- वर्ष 2015 में वे उन्हें अहमदाबाद शहर विकास प्राधिकरण (AUDA) के अध्यक्ष बने।
- अहमदाबाद नगर निगम की स्थाई समिति के अध्यक्ष के रूप में उनके कार्यकाल के दौरान ही, बस रैपिड ट्रांसिट सिस्टम (BRTS) और साबरमती रिवरफ्रंट परियोजना का एक बड़ा हिस्सा पूरा हुआ।
- वर्ष 2017 में विधानसभा चुनाव लड़ा और भारी मतों से जीत दर्ज की।
- वर्ष 2021 में भूपेंद्र पटेल पहली बार और गुजरात 17वें मुख्यमंत्री बने।
- यह कड़वा पटेल के सबसे बड़े धार्मिक संस्थान मां उमिया के अध्यक्ष हैं।
- वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में, वे 18वें तथा दूसरी बार गुजरात के मुख्यमंत्री बने।
जानिये – SAIL की चेयरपर्सन सोमा मंडल का जीवन परिचय | Soma Mandal (SAIL Chairperson) biography in hindi
भूपेंद्र पटेल से जुड़े कुछ रोचक तथ्य | Some interesting facts about Bhupendra Patel
- क्या भूपेंद्र पटेल धूम्रपान करते हैं ? – ज्ञात नहीं।
- क्या भूपेंद्र पटेल शराब पीते हैं ? – ज्ञात नहीं।
- भूपेंद्र पटेल का जन्म अहमदाबाद के शिलाज में हुआ था। उनके पिता रजनीकांत पटेल एक शिक्षक थे।
- भूपेंद्र पटेल ने अपनी स्कूली शिक्षा सरकारी स्कूल से पूरी की, और सरकारी पॉलिटेक्निक इंजीनियरिंग कॉलेज से इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की।
- भूपेंद्र पटेल ने एक बिल्डर के रूप में अपने करियर की शुरुआत की। लेकिन इससे पहले उन्होंने पटाखों के विक्रेता के रूप में अपना व्यापार शुरु किया था।
- भूपेंद्र भाई की पत्नी का नाम हेतल पटेल है, और उनका एक बेटा और एक बेटी है।
- वर्तमान में, भूपेंद्र पटेल का ‘विहान एसोसिएशन’ नाम से एक कंस्ट्रक्शन कंपनी भी है। जिसे उनका बेटा और दामाद संभालते हैं।
- भूपेंद्र ने किशोरावस्था में RSS से प्रभावित होकर संगठन मे शामिल हो गए थे।
- भूपेंद्र पटेल ने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत नगरपालिका के चुनावों से की थी।
- वर्ष 2021 में वे पहली बार गुजरात के मुख्यमंत्री बने। वर्ष 2017 में आनंदीबेन के सुझाव पर इन्हें विधानसभा का टिकट दिया गया था। जिसमें इन्होंने भारी मतों से जीत दर्ज की।
- भूपेंद्र पटेल 2021 में मुख्यमंत्री बनने से पहले तक कभी मंत्री भी नहीं रहे। इससे पहले नरेंद्र मोदी 7 अक्टूबर 2001 को पहली बार गुजरात के मुख्यमंत्री बने थे। इससे पहले तक नरेंद्र मोदी कभी भी मंत्री नहीं रहे।
- भूपेंद्र पटेल पाटीदार समुदाय के एक कड़वा पटेल उपजाति से ताल्लुक रखते हैं।
- भूपेंद्र पटेल आध्यात्मिक गुरु दादा भगवान के ‘अक्रम विज्ञान आंदोलन’ के अनुयाई हैं।
- वे क्रिकेट और बैडमिंटन देखने के भी शौकीन है।
भूपेंद्र पटेल के बारे में पूछे जाने वाले प्रश्नोत्तर (FAQ)।
प्रश्न : भूपेंद्र पटेल कौन है ?
उत्तर : उपेंद्र भाई पटेल गुजरात के मुख्यमंत्री हैं। वर्ष 2021 में वह पहली बार गुजरात के मुख्यमंत्री बने थे। हाल ही में गुजरात में हुए विधानसभा चुनाव में उन्होंने भारी सीट से जीत हासिल की और दूसरी बार गुजरात के मुख्यमंत्री बने।
प्रश्न : भूपेंद्र पटेल का जन्म कब हुआ था ?
उत्तर : भूपेंद्र पटेल का जन्म 15 जुलाई 1962 को गुजरात के अहमदाबाद में हुआ था।
प्रश्न : भूपेंद्र पटेल की उम्र कितनी है ?
उत्तर : 60 वर्ष (2022 मे)
प्रश्न : भूपेंद्र पटेल किस देश से हैं ?
उत्तर : भारत।
प्रश्न : भूपेंद्र पटेल किस राज्य से हैं ?
उत्तर : अहमदाबाद, गुजरात।
प्रश्न : भूपेंद्र पटेल की पत्नी कौन है ?
उत्तर : हेतल पटेल
प्रश्न : भूपेंद्र पटेल के कितने बच्चे हैं ?
उत्तर : 2 बच्चे- एक बेटा एवं एक बेटी
प्रश्न : भूपेंद्र पटेल रूपेंद्र पटेल पहली बार गुजरात के मुख्यमंत्री कब बने ?
उत्तर : वर्ष 2021 में।
प्रश्न : गुजरात के मुख्यमंत्री कौन हैं ?
उत्तर : भूपेंद्र पटेल (भूपेंद्र भाई रजनीकांत पटेल)
प्रश्न : गुजरात के 18वें मुख्यमंत्री कौन हैं ?
उत्तर : भूपेंद्र भाई पटेल
प्रश्न : भूपेंद्र पटेल की नेटवर्थ कितनी हैं ?
उत्तर : वर्ष 2017 के चुनाव में शपथ पत्र के अनुसार भूपेंद्र पटेल की कुल नेटवर्थ ₹5 करोड़ है।
प्रश्न : गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में भूपेंद्र पटेल का वेतन कितना है ?
उत्तर : ₹3 लाख 21 हजार प्रतिमाह।
इन्हें भी पढ़ें :
आभार ।
साथियों आशा करता हूं कि, आपको हमारा ‘ भूपेंद्र पटेल (Bhupendra Patel) ‘ पर लिखा गया यह लेख पसंद आया होगा। अगर आपको हमारा biographybooks.in का यह ब्लॉग (Blog) और हमारा यह लेख (Article) पसंद आया, तो इसे अपने दोस्तों और अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर जरूर शेयर करें। ताकि और भी लोगों को आपके माध्यम से इसकी जानकारी हो सके। अगर आप हमें फीडबैक देना चाहते हैं तो अपनी प्रतिक्रिया देने के लिए comment में जाकर हमें अपनी प्रतिक्रियाएँ जरूर दे।
आप हमें हमारे सोशल मीडिया पेज पर भी follow कर सकते हैं। जल्दी ही मिलते हैं एक नए स्टोरी के साथ तब तक के लिए आप सभी मस्त रहें, स्वस्थ रहें।
हमारे ब्लॉग biographybooks.in पर आखिरी तक बने रहने के लिए आप सभी का हृदय की गहराइयों से प्यार भरा धन्यवाद।