पराग अग्रवाल की बायोग्राफी | Parag Agrawal Biography in Hindi

पराग अग्रवाल की बायोग्राफी | Parag Agrawal Biography in Hindi

 

पराग अग्रवाल का जीवन परिचय (पराग अग्रवाल, बायोग्राफी, जन्म, उम्र, परिवार, शिक्षा, पत्नी परिवार, करियर, ट्विटर के नये सीईओ, पत्नी, बच्चे, सैलरी, नेटवर्थ | Twitter New CEO Parag Agrawal Biography in Hindi [Parag Agrawal Twitter New CEO, Birth, Age, Family, Education, Career, Twitter CEO, Wife, Children, Salary, Net Worth]

 

पराग अग्रवाल | Parag Agrawal

(Parag Agrawal)

ट्विटर के नए मुख्य कार्यकारी अधिकारी(CEO)

पराग अग्रवाल भारतीय मूल के एक अमेरिकी नागरिक है। वर्तमान में, पराग अग्रवाल माइक्रो ब्लॉगिंग वेबसाइट ट्विटर के नए सीईओ नियुक्त किए गए हैं। इससे पहले पराग अग्रवाल टि्वटर के CTO (Chief Technology Officer) पद पर कार्यरत थे। वर्ष 2011 से ही ट्विटर के साथ जुड़े हुए थे।

Advertisement

ट्विटर में शामिल होने से पहले पराग अग्रवाल Microsoft, AT&T और Yahoo जैसी दिग्गज कंपनियों के साथ भी काम कर चुके हैं। पराग अग्रवाल इन तीनों ही कंपनियों में बतौर रिसर्च-ओरिएंटेड के रूप मे कार्य करते थे। जिसके बाद वे वर्ष 2011 में ट्विटर में शामिल हो गए। जब पराग ट्विटर में शामिल हुए, तब उस समय ट्विटर में 1000 कर्मचारी से भी कम लोग कार्य करते थे। वर्ष 2017 में उन्हें ट्विटर का सीटीओ बनाया गया था।

पराग अग्रवाल की बायोग्राफी | Parag Agrawal Biography in Hindi

पराग अग्रवाल की बायोग्राफी | Parag Agrawal Biography in Hindi

आज के इस अंक में हम जानेंगे, टि्वटर के नए सीईओ पराग अग्रवाल के जीवन परिचय, उनके जन्म से लेकर टि्वटर के सीईओ बनने तक के पूरे सफर के बारे में : 

 

इन्हें भी पढ़ें :

‘महिंद्रा समूह’ के आनंद महिंद्रा की जीवनी ।

गौतम अडानी की जीवनी ।

‘विप्रो’ के अजीम प्रेमजी की जीवनी ।

 

पराग अग्रवाल का जीवन परिचय : एक नजर में ।

नाम  :    पराग अग्रवाल (Parag Agrawal)

जन्म  :    21 मई 1984 (आयु 37 वर्ष)

जन्म स्थान  :  अजमेर, राजस्थान (भारत)  

गृहनगर :  खारगार, मुम्बई, महाराष्ट्र (भारत)

आवास  :  सैन फ्रांसिस्को, कैलिफोर्निया,USA

स्कूलिंग  :  Atomic Energy Central School

शिक्षण संस्थान :  आईआईटी मुंबई, महाराष्ट्र (भारत), स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय

शैक्षणिक योग्यता  :   कंप्यूटर विज्ञान मे इंजीनियरिंग, डॉक्टर ऑफ फिलॉसफी (PHD)

राशि :  कर्क राशि

धर्म  :   हिन्दु

जाति  :  बनिया

राष्ट्रीयता  :   अमेरिकन

पेशा (Profession) :  कंप्यूटर इंजीनियर, ट्विटर के CEO

वैवाहिक स्थिति  :   विवाहित

पत्नी  :   विनीता अग्रवाल

 

पराग अग्रवाल का प्रारंभिक जीवन (Early Life) ।

पराग अग्रवाल का जन्म 21 मई 1984 को राजस्थान के अजमेर में हुआ। कुछ सालों बाद वे अपने माता पिता कज साथ मुंबई आ गए, जहां उनके पिता भारतीय परमाणु ऊर्जा विभाग में एक वरिष्ठ अधिकारी और उनकी माँ एक सेवानिवृत्त स्कूल शिक्षिका थीं। की प्रारंभिक शिक्षा भी मुंबई स्थित परमाणु ऊर्जा केन्द्रीय विद्यालय से हुई। यहां उन्होंने कक्षा 4 से आगे कि पढ़ाई पुरी की।

 

शिक्षा (Education)

उन्होंने परमाणु ऊर्जा केन्द्रीय विद्यालय क्रमांक 4 से पढ़ाई की। वर्ष 2001 में पराग अग्रवाल ने तुर्की में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय भौतिकी ओलंपियाड में स्वर्ण पदक भी जीता था। जबकि पराग ने वर्ष 2000 में संयुक्त प्रवेश परीक्षा में 77वीं रैंक हासिल किया था और 2005 में भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मुम्बई (IIT, Mumbai) से कंप्यूटर विज्ञान मे इंजीनियरिंग में डिग्री प्राप्त की। इसके बाद वे कंप्यूटर विज्ञान में पीएचडी करने के लिए अमेरिका चले गए। वहाँ उन्होंने स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी से कंप्यूटर विज्ञान में पीएचडी कि डिग्री हासिल की।

 

शारीरिक संरचना (Body Measurement) ।

लंबाई

से० मी०- 168

मी०- 1.68

फीट इंच- 5’6″

वजन

73 Kg

आंखों का रंग 

काला
बालों का रंग

काला

 

पराग अग्रवाल के करियर की शुरुआत (Parag Aggarwal Career) ।

एक छात्र के रूप में, पराग अग्रवाल जून 2006 में माइक्रोसॉफ्ट से अपने करियर की शुरुआत की। माइक्रोसॉफ्ट में 4 महीने काम किया करने के बाद सितंबर 2006 में उन्होंने माइक्रोसॉफ्ट छोड़ दिया। इसके बाद वे जुन 2007 में याहू (Yahoo) में शामिल हुए। याहू में लगभग 1 वर्ष 4 माह काम करने के बाद सितंबर 2008 में उन्होंने याहू भी छोड़ दिया। इसके बाद वे एक बार फिर से जून 2009 में माइक्रोसॉफ्ट कॉरपोरेशन मे शामिल हुए और केवल 4 महीनों में ही सितंबर 2009 को उन्होंने एक बार फिर माइक्रोसॉफ्ट छोड़ दिया। इसके बाद वे जून 2010 को ‘एटी एंड टी लैब्स, इंक’ के साथ जुड़े और सितंबर 2010 तक लगभग 4 महीने तक काम किया।

हालांकि इन सभी कंपनियों में पराग अग्रवाल एक छात्र के रूप में कार्य कर रहे थे और वे इन सभी कंपनियों में  बतौर इंटर्न शामिल हुए थे, और उन्होंने माइक्रोसॉफ्ट रिसर्च और याहू अनुसंधान में प्रबन्धकीय पदों पर अपनी सेवाएं दी थी।

 

पराग अग्रवाल का ट्विटर में करियर | Parag Aggarwal Twitter Career

वर्ष 2011 में अपनी पीएचडी की पढ़ाई पूरी करने के बाद, पराग अग्रवाल एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर के रूप में ट्विटर में शामिल हुए। लगभग 6 वर्षों तक ट्विटर के लिए काम करने के बाद, अक्टूबर 2017 में एडम मासिंगर के जाने के बाद, ट्विटर ने पराग अग्रवाल को मुख्य प्रौद्योगिकी अधिकारी (CTO) के रूप में नियुक्त किया। दिसंबर 2019 में, ट्विटर के सीईओ जैक डोर्सी ने घोषणा की कि पराग प्रोजेक्ट ब्लूस्की के प्रभारी होंगे, जो विकेंद्रीकृत सोशल नेटवर्क प्रोटोकॉल विकसित करने की एक पहल है। 

करीब 4 सालों तक CTO के पद पर कार्य करने के बाद, 29 नवम्बर 2021 को जैक डोर्सी ने घोषणा की कि वह ट्विटर के सीईओ के पद से इस्तीफा दे रहे हैं, और पराग अग्रवाल, तत्काल प्रभाव से उनकी जगह ले लेगें। जिसके बाद पराग अग्रवाल 29 नवंबर 2021 को ट्विटर के नए सीईओ बने।

पराग अग्रवाल | Parag Agrawal

पराग अग्रवाल | Parag Agrawal

पराग अग्रवाल ने ट्विटर में काम करते हुए ट्विटर के बड़े अपडेट में सक्रिय भूमिका निभाई थी, जिसमें उन्होंने प्लेटफॉर्म में क्रिप्टोकरेंसी को शामिल करने के ट्विटर के प्रयासों को भी प्रबंधित किया। जिससे यूजर बिटकॉइन जैसी क्रिप्टोकरेंसी में सुझाव भेज सकते हैं। उन्होंने ट्विटर के एल्गोरिथम गलतियों के बारे में पारदर्शी होने के प्रयासों का समर्थन किया, और कंपनी से अपने निष्कर्षों के साथ सार्वजनिक होने का आग्रह किया कि, एक फोटो-क्रॉपिंग एल्गोरिदम का इस्तेमाल  भी होना चाहिए था। उत्पाद विकास पर अग्रवाल के जोर ने उन अंदरूनी लोगों से अपील की, जो मानते थे कि ट्विटर नए उत्पादों को पेश करने के लिए बहुत धीमी गति से आगे बढ़ रहा है। उत्तराधिकार प्रक्रिया से परिचित एक व्यक्ति ने कहा कि उनकी नियुक्ति से ट्विटर को अन्य कंपनियों की सफलता का आईना दिखाने में भी मदद मिल सकती है, जिन्होंने टर्नअराउंड प्रयासों की निगरानी के लिए इंजीनियरिंग नेताओं का इस्तेमाल किया है।

 

ट्विटर बोर्ड ने पराग पर किया भरोसा।

ट्विटर ने पराग अग्रवाल पर भरोसा किया और उसे ट्विटर का नया सीईओ बनाया। ट्विटर की तरफ से Parag Agrawal को लेकर एक बयान में ट्विटर बोर्ड कि तरफ से ट्विटर के होने वाले इंडीपेन्डेंट बोर्ड चेयरमैन Bret Taylor ने कहा कि, “पराग ट्विटर को समझते हैं, और कंपनी की विश‍िष्ट संभावनाओं की कद्र करते हैं। हमारी सबसे अहम प्राथमिकताओं को निभाने में उनकी भूमिका अहम रही है। मैं यह जानता हूं, कि वह क्रियान्यवन को मजबूत करने और नतीजे देने में कमाल करेंगे। बोर्ड को पराग पर काफी भरोसा है।”

ट्विटर का नया सीईओ बनाए जाने पर, पराग अग्रवाल ने एक ट्वीट के जरिए सबको धन्यवाद दिया। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा कि, “जैक और हमारी पूरी टीम का बहुत-बहुत धन्यवाद। मैं भविष्य को लेकर बेहद उत्साहित हुँ, और सभी के समर्थन और मुझपर भरोसा करने के लिए धन्यवाद।”

इससे पहले जैक डोर्सी ने ट्विटर पर हीं ट्वीट करके अपने सीईओ पद से इस्तीफा देने की बात कही थी, और अपने इस ट्वीट में उन्होंने पराग अग्रवाल के नए सीईओ बनने की घोषणा की थी। अपने इस ट्वीट में उन्होंने कई पत्र संलग्न किए थे, जिसमें अग्रवाल के काम की तारीफ की गई थी। इस ट्वीट के जरिए जैक डोर्सी ने यह बताया कि ट्विटर में पराग अग्रवाल का पिछले 10 सालों का सफर कितना शानदार काम किया है।

आपको बता दें कि पराग अग्रवाल ने ट्विटर में अपने करियर की शुरुआत बतौर ऐड रिलेटेड प्रोडक्ट्स के रूप मे किया था।

 

इन्हें भी पढ़ें :

‘महिंद्रा समूह’ के आनंद महिंद्रा की जीवनी ।

गौतम अडानी की जीवनी ।

‘विप्रो’ के अजीम प्रेमजी की जीवनी ।

 

पराग अग्रवाल का घर, संपत्ति, फीस, कार कलेक्शन- वर्ष 2021 मे (Networth, House, Fees, Car Collection in 2021) |

यदि पराग अग्रवाल के नेटवर्थ की बात कि जाए तो, तो एक कंपनी फाइलिंग की रिपोर्ट के अनुसार, ट्विटर के नए सीईओ बनने पर पराग अग्रवाल को $1 मिलियन का वार्षिक वेतन (करीब 7 करोड़ रुपए) और बोनस के साथ ही प्रतिबंधित स्टॉक यूनिट और $ 12.5 मिलियन मूल्य के स्टॉक यूनिट भी प्राप्त होंगे।

आवास

सेन फ्रांसिस्को, केलिफोर्निया, यूएसए
नेटवर्थ

(Networth)

$ 1.52  मिलियन डॉलर 

(₹11 करोड़ INR) लगभग

प्रति वर्ष वेतन

$1 मिलियन डॉलर

(₹ 7 करोड़ रुपए INR लगभग)

स्टॉक यूनिट

$ 12.5 मिलियन मूल्य के स्टॉक यूनिट

 

निजी जीवन (Personal Life)

पराग अग्रवाल कि शादी विनीता अग्रवाल से हुई है। पराग अग्रवाल की पत्नी विनीता अग्रवाल ‘आंद्रेसेन होरोविट्ज़’ नामक एक वेंचर कैपिटलिस्ट फर्म में एक सामान्य भागीदार हैं। पराग और विनीता का एक बेटा और एक बेटी है, जिनका नाम अंश अग्रवाल (बेटा) और अनामिका अग्रवाल (बेटी) है।

 

पराग अग्रवाल से जुड़े कुछ रोचक तथ्य (Some Interesting Facts) ।

  • पराग अग्रवाल भारतीय मूल के एक अमेरिकी नागरिक है, और कैलिफोर्निया के सैन फ्रांसिस्को में रहते हैं।
  • नवंबर 2021 मे Parag Aggarwal Twitter के नए सीईओ बने। वे ट्विटर में वर्ष 2011 से शामिल है।
  • पराग अग्रवाल का जन्म राजस्थान के अजमेर में हुआ।
  • ट्विटर में शामिल होने से पहले पराग अग्रवाल ने माइक्रोसॉफ्ट याहू जैसी दिग्गज कंपनियों में अपनी सेवाएं दी है।
  • उन्होंने स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी से पीएचडी की डिग्री हासिल की है।
  • जब वे ट्विटर से जुड़े थे, तब ट्विटर कंपनी में काम करने वाले लोगो की संख्या 1000 से भी कम थी।
  • पराग अग्रवाल ने ट्विटर में अपने करियर की शुरुआत बतौर ऐड रिलेटेड प्रोडक्ट्स के रूप मे किया था।
  • पराग अग्रवाल बनिया जाति से हैं।
  • पराग अग्रवाल कि शादी विनीता अग्रवाल से हुई है, जो ‘आंद्रेसेन होरोविट्ज़’ नामक एक वेंचर कैपिटलिस्ट फर्म में कार्यरत हैं।

 

पराग अग्रवाल के बारे में पूछे जाने वाले प्रश्नोत्तर (MCQ)।

प्रश्न : पराग अग्रवाल कौन है ?

उत्तर : पराग अग्रवाल माइक्रोब्लॉगिंग वेबसाइट ट्विटर के CEO है। इससे पहले भारतीय मूल के अमेरिकी पराग अग्रवाल Twitter के CTO पद पर कार्यरत थे। वर्ष 2011 से ही वे ट्विटर से जुड़े हुए हैं। ट्विटर के सीईओ रहे जैक डॉर्सी के पद से इस्तीफा देने के बाद Parag Agrawal Twitter के पद पर नियुक्त किए गए हैं।

 

प्रश्न : पराग अग्रवाल का जन्म कब हुआ ?

उत्तर : पराग अग्रवाल का जन्म 21 मई 1984 को राजस्थान के अजमेर में हुआ ।

 

प्रश्न : पराग अग्रवाल की उम्र कितनी है ?

उत्तर : वर्तमान में पराग अग्रवाल की उम्र 38 वर्ष (2021 मे) है।

 

प्रश्न : पराग अग्रवाल वर्तमान में कहां रहते हैं ?

उत्तर : पराग अग्रवाल वर्तमान में कैलिफोर्निया के सैन फ्रांसिस्को (USA) में रहते हैं।

 

प्रश्न : पराग अग्रवाल की शादी किससे हुई है ?

उत्तर : पराग अग्रवाल का विवाह विनीता अग्रवाल से हुआ है, जो ‘आंद्रेसेन होरोविट्ज़’ नामक एक वेंचर कैपिटलिस्ट फर्म में कार्यरत हैं।

 

प्रश्न : पराग अग्रवाल के कितने बच्चे हैं ?

उत्तर : पराग अग्रवाल का एक बेटा और एक बेटी है, जिनका नाम अंश अग्रवाल (बेटा) और अनामिका अग्रवाल (बेटी) है।

 

प्रश्न : पराग अग्रवाल भारत में किस राज्य के है ?

उत्तर : पराग अग्रवाल भारत में राजस्थान, राज्य से हैं।

 

प्रश्न : पराग अग्रवाल किससे संबंधित है ?

उत्तर : ट्विटर के नए सीईओ के रूप में।

 

प्रश्न : वर्ष 2022 में पराग अग्रवाल कि नेटवर्थ कितनी है ?

उत्तर : $1.52 मिलियन डॉलर ( ₹11 करोड़ INR लगभग)

 

प्रश्न : पराग अग्रवाल ट्विटर के साथ कब जुड़े ?

उत्तर : पराग अग्रवाल ट्विटर से वर्ष 2011 में जुड़े थे सन 2011 में

 

प्रश्न : पराग अग्रवाल Twitter के सीईओ कब बने?

उत्तर : पराग अग्रवाल 29 दिसंबर 2021 को Twitter के सीईओ बने।

 

प्रश्न : Twitter के नए सीईओ कौन है ?

उत्तर : ट्विटर के नए सीईओ पराग अग्रवाल हैं।

 

प्रश्न : पराग अग्रवाल की वार्षिक वेतन कितनी है?

उत्तर : पराग अग्रवाल की वार्षिक वेतन $1 मिलियन (लगभग 7 करोड़ रुपए) है। इसके साथ ही बोनस भी दिया जाएगा।

 

इन्हें भी पढ़ें :

‘महिंद्रा समूह’ के आनंद महिंद्रा की जीवनी ।

गौतम अडानी की जीवनी ।

‘विप्रो’ के अजीम प्रेमजी की जीवनी ।

 

आभार ।

साथियों आशा करता हूं कि, आपको हमारा ‘पराग अग्रवाल (Parag Agrawal)’ पर लिखा गया यह लेख पसंद आया होगा। अगर आपको हमारा biographybooks.in का यह ब्लॉग (Blog) और हमारा यह लेख (Article) पसंद आया, तो इसे अपने दोस्तों और अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर जरूर शेयर करें। ताकि और भी लोगों को आपके माध्यम से इसकी जानकारी हो सके। अगर आप हमें फीडबैक देना चाहते हैं तो अपनी प्रतिक्रिया देने के लिए comment में जाकर हमें अपनी प्रतिक्रियाएँ जरूर दे। 

आप हमें हमारे सोशल मीडिया पेज पर भी follow कर सकते हैं। जल्दी ही मिलते हैं एक नए स्टोरी के साथ तब तक के लिए आप सभी मस्त रहें, स्वस्थ रहें।

हमारे ब्लॉग biographybooks.in पर आखिरी तक बने रहने के लिए आप सभी का हृदय की गहराइयों से प्यार भरा धन्यवाद।

 

Advertisement

You may also like...

1 Response

  1. fadil says:

    Thank you for nice information. Visit us https://uhamka.ac.id

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *