उदय कोटक की जीवनी | Uday Kotak Biography in Hindi

उदय कोटक की जीवनी | Uday Kotak Biography in Hindi

 

उदय कोटक ।

(Uday Kotak)

कोटक महिंद्रा बैंक के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ)

 

उदय कोटक (Uday Kotak) भारतीय अरबपति बैंकर हैं एवं इसके साथ-साथ वह Kotak Mahindra Bank के कार्यकारी उपाध्यक्ष और प्रबंध निदेशक हैं।  22 मार्च 2003 के दिन, कोटक महिंद्रा फाइनेंस लिमिटेड, भारतीय रिज़र्व बैंक की बैंकिंग लाइसेंस प्राप्त करने वाली, भारत के कॉर्पोरेट इतिहास की पहली कंपनी बन गई। भारतीय उद्योग जगत और बैंकिंग क्षेत्र में उदय कोटक एक जानामाना नाम है। 

 

उदय कोटक को शुरू में ट्रैक्टर टाइकून कहे जाने वाले आनंद महिंद्रा का समर्थन प्राप्त था, जो अभी भी बैंक में एक छोटी सी हिस्सेदारी रखते है।

 

ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स द्वारा अप्रैल 2021 आई एक रिपोर्ट के अनुसार, उनकी संपत्ति 14.8 बिलियन अमेरिकी डॉलर होने का अनुमान लगाया है। वर्ष 2006 में उन्होंने गोल्डमैन सैक्स के साथ 22 मिलियन डॉलर में दो सहायक कंपनियों में 25% हिस्सेदारी हासिल करके 14 साल की साझेदारी को समाप्त कर दिया।

Advertisement

 

उदय कोटक वर्ष 2020-21 के लिए भारतीय उद्योग परिसंघ (CII) के अध्यक्ष के रूप में भी कार्यरत हैं।

 

उदय कोटक को सबसे शक्तिशाली लोगों की सूची में सूचीबद्ध किया गया था, और दिलचस्प बात यह है कि वह इसे हासिल करने वाले एकमात्र भारतीय थे। वर्तमान मे वह सबसे शक्तिशाली लोगों की सूची में 8वें स्थान पर हैं।

 

उदय कोटक प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) के तौर पर दिसंबर, 2023 तक बने रहेंगे।

उदय कोटक की जीवनी | Uday Kotak Biography in Hindi

उदय कोटक की जीवनी | Uday Kotak Biography in Hindi

उदय कोटक (Uday Kotak) का जीवन परिचय : एक नजर में ।

 

नाम  :    उदय कोटक (Uday Kotak)

जन्म  :   15 मार्च, 1959

जन्म स्थान  :  मुंबई, महाराष्ट्र (भारत)

पिता  :   सुरेश कोटक

माता  :   इंदिरा कोटक

आवास  :   मुम्बई, महाराष्ट्र (भारत)

शिक्षा  :   जमनालाल बजाज इंस्टिट्यूट ऑफ़ मेनेजमेंट स्टडीज़

शैक्षणिक योग्यता  :   स्नातकोत्तर की डिग्री।

धर्म  :   हिन्दू

जाति  :  गुजराती

पेशा  :   व्यवसायी (Businessman)

व्यवसाय (Business) :  कोटक महिंद्रा बैंक के मुख्य कार्यकारी अधिकारी और प्रबंध निदेशक।

पत्नी  :  पल्लवी कोटक

बच्चे  :   दो बच्चे।

राष्ट्रीयता  :   भारतीय

 

इन्हें भी पढ़ें:

शिव नाडर की जीवनी ।

लक्ष्मी निवास मित्तल की जीवनी ।

अजीम प्रेमजी की जीवनी ।

 

 

उदय कोटक (Uday Kotak) का प्रारंभिक जीवन।

 

उदय कोटक का जन्म 15 मार्च 1959 को महाराष्ट्र के मुंबई शहर में सुरेश कोटक और इंदिरा कोटक के घर में हुआ। वह मुंबई, महाराष्ट्र के निवासी हैं। उनके पिता एक गुजराती सम्मिलित परिवार से आते हैं। उनके परिवार के पास एक छोटा सा घर था, जिसमें एक रसोई घर था, और रहने वाले 60 सदस्य थे। 

 

उदय कोटक का पारिवारिक व्यवसाय Cotton Trading का था। बचपन से ही उदय को क्रिकेट के प्रति रूची थी। इसके अलावा उन्हें सितार बजाने में भी खूब आनंद आता था। परंतु उनके पिता ने उदय को पढ़ाई की और ध्यान लगाने पर ज़ोर दिया।

 

शिक्षा ।

 

उदय कोटक ने अपनी शिक्षा सिडनहम कॉलेज से स्नातक (Graduation) की डिग्री हासिल की। उसके बाद उन्होंने वर्ष 1982 में स्नातकोत्तर (P.G.) की पढ़ाई जमनालाल बजाज इंस्टिट्यूट ऑफ़ मेनेजमेंट स्टडीज़ से पुरी की।

 

उदय कोटक बचपन से ही, गणित विषय में काफी अच्छे थे, और उन्होंने अपनी इस प्रतिभा को अपने भविष्य को बनाने में लगाया। 

 

शारीरिक संरचना

 

 

लंबाई

सेमी मे- 175 Cm

मीटर मे- 1.75 M 

फीट मे- 5′ 9”

वजन 80 Kg
आंखों का रंग  काला
बालों का रंग गहरा भूरा

 

 निजी जीवन ।

 

उदय कोटक का विवाह पल्लवी कोटक से हुई है। शादी से पहले वे दोनों में एक पार्टी में मिले थे। वहाँ हुए कुछ देर कि बातचीत के बाद वे दोनों एक दूसरे को पसंद करने लगे। उनकी यह पसंद प्यार में बदल गई। इसके बाद करीब दो महीने एक दूसरे को Date करने के बाद उन्होंने वर्ष 1985 में एक दूसरे से शादी कर ली। 

 

उदय कोटक की अभूतपूर्व सफलता का श्रेय पल्लवी को ही जाता है, जिन्होंने उदय कोटक को किसी कंपनी के लिए काम करने के बजाय खुद का बिजनेस करने के लिए प्रेरित किया था। 

 

इस दंपत्ति को दो संतान हैं। जिसमें एक बेटा और एक बेटी है। उनके बेटे का नाम जय कोटक है, और वह हावर्ड बिज़नस स्कूल से एम.बी.ए. (MBA) कर रहे हैं। जबकि उनकी एक बेटी भी है।

 

उदय कोटक के पास कुछ सबसे आकर्षक और महंगे घर हैं। कुछ साल पहले ही उन्होंने वर्ली में 385 करोड़ रुपये का एक बंगला भी लिया है।

 

हाल ही में, उदय कोटक के बेटे जय कोटक की शादी आरती काजी के साथ हुई है, जो कि आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) के CEO और MD रही चंदा कोचर की बेटी हैं।

 

 पारिवारिक जानकारियां ।

 

माता/ पिता सुरेश कोटक (पिता) 

 इंदिरा कोटक  (माता)

पत्नी पल्लवी कोटक
  बेटा/बेटी एक बेटा एक बेटी

 

इन्हें भी पढ़ें:

शिव नाडर की जीवनी ।

लक्ष्मी निवास मित्तल की जीवनी ।

अजीम प्रेमजी की जीवनी ।

 

 

उदय कोटक (Uday Kotak) के करियर की शुरुआत ।

 

अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद उदय कोटक ने ‘Kotak Capital Management Finance Ltd’ नाम कि एक कंपनी खोलकर अपना कारोबार शुरू किया। कुछ समय बाद यह कंपनी ‘Kotak Mahindra Finance Ltd’ नाम से जाना गया। 

 

उदय कोटक ने अपना खुद का कारोबार शुरू करने के लिए अपने दोस्तों और सगे-संबंधी से $ 80,000 का क़र्ज़ लिया था। उनकी यह कंपनी शुरुआत में अपने ग्राहकों को ‘बिल डिस्काउंट सर्विस’ की सेवा प्रदान करती थी। फिर धीरे-धीरे उन्होंने अपने इस छोटे से काम को अपनी सूझ-बूझ और अथक मेहनत से $19 बिलियन डॉलर की महाकाय कंपनी में बदल दिया।

 

वर्ष 1986 मे अपने ग्राहकों को Bill Discount सेवा प्रदान करने के बाद, अगले वर्ष मे लीज और परचेज़ के कारोबार के क्षेत्र मे कदम रखा। धीरे-धीरे इस क्षेत्र में भी उन्हें सफलता मिलती गई।

 

इसके बाद उदय कोटक ने वर्ष 1990 में ऑटो सेक्टर के क्षेत्र में हाथ आजमाने के बारे में सोचा और वर्ष 1991 में उन्होंने FICOM को संभाल लिया। यह उस समय मे भारत का सबसे बड़ा रिटेल मार्केटिंग नेटवर्क था। 

 

वर्ष 1992 में उदय कोटक नें फंड सिंडिकेशन सेक्टर में कदम रखा और आने वाले समय में उन्होंने अपने ब्रोकरेज और वितरण बिज़नस को सिक्योरिटीज़ में शामिल किया और इसके साथ ही उन्होंने निवेश बेंकिंग प्रभाग को ‘कोटक महिंद्रा कैपिटल कंपनी’ में शामिल किया। 

 

वर्ष 1998 में उन्होंने ‘कोटक महिंद्रा एसेट मैनेजमेंट कंपनी’ कि शुरुआत करने के साथ ही म्यूचुअल फंड मार्केट में आगमन किया। वर्ष 2003 में ‘कोटक महिंद्रा फाइनेंस लिमिटेड’ को वाणिज्यिक बैंक में बदला गया। इसके साथ ही उदय कोटक की यह कंपनी ऐसा करने वाली भारत की पहली कंपनी बनी। वर्ष 2004 में उन्होंने इंडिया ग्रोथ फंड शुरू किया और यह एक निजी इक्विटी फंड था।

 

वर्ष 2009 में उदय नें दुबई में ओपरेटिव ऑफ़िस खोला और अहमदाबाद कोमोडीटी एक्सचेंज में एंकर इन्वेस्टर के तौर पर शामिल हो गए। उदय कोटक नें अहमदाबाद डेरिवेटिव्स एंड कमोडिटीज एक्सचेंज बनाया, जो पहले कोटक एंकर बिज़नस था। वह पहले राष्ट्रीय कमोडिटी एक्सचेंज के रूप में चालू था। 

 

वर्ष 2014 तक उनकी यह कंपनी देश की दुसरी सबसे बड़ी वाणिज्यक बैंक बन चुकी थी और इसी वर्ष में उदय कोटक नें अपनी संपत्ति को बढ़ा कर दोगुना कर लिया। उस वर्ष Kotak Mahindra Bank के शेयर की कीमत All Time High पर थी। 

 

उदय कोटक नें अपने कारोबार को गति देने के लिए

वर्ष 2015 में सामान्य बीमा (General Insurance) क्षेत्र में कदम रखा। इसके बाद उन्होंने टेलिकॉम मैग्नेट सुनील मित्तल (Sunil Mittal) के साथ मिल कर भागीदारी में Small Payment Bank शुरू करने की दिशा मे कदम उठाया।

 

उदय कोटक नें ‘कोटक महिंद्रा बैंक’ में अपनी हिस्सेदारी घटा कर 30% कर ली। उन्हें यह कदम ‘रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया’ (RBI) की गाइड लाइन की वजह से लेना पड़ा। RBI की सुचना व निर्देशानुसार उन्हें ‘कोटक महिंद्रा बैंक’ में हिस्सेदारी 20% प्रतिशत तक लाना अनिवार्य है। 

 

वर्ष 2019 के अगस्त माह में उदय कोटक, ₹ 27 लाख ($ 39,000 USD) के मासिक वेतन के साथ किसी भी भारतीय बैंक के सबसे अधिक भुगतान पाने वाले सीईओ (CEO) में से एक घोषित हुए ।

 

उदय कोटक फाइनेंसिंग, इन्फ्रास्ट्रक्चर पर इंडिया गवर्नमेंट की उच्च स्तरीय समिति के सदस्य हैं एवं भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड की प्राथमिक बाजार सलाहकार समिति, नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ सिक्योरिटीज मार्केट्स और ICRIER के गवर्नर्स बोर्ड के भी सदस्य है। 

 

इसके अलावा उदय कोटक (Uday Kotak) ‘महिंद्रा यूनाइटेड वर्ल्ड कॉलेज ऑफ इंडिया’ के सदस्य होने के साथ-साथ वह सी.आई.आई. के राष्ट्रीय परिषद के भी सदस्य हैं। वह रणनीतिक बोर्ड के सदस्य भी है जो, राष्ट्रीय कानून फर्म सिरिल अमरचंद मंगलदास को सलाह देता है।

 

वर्तमान समय में उदय कोटक कि इस सफ़ल कंपनी की टैग लाइन है- ‘थिंक इनवेस्टमेंट, थिंक कोटक’ (Think Investments, Think Kotak)।

 

उदय कोटक ने वर्ष 2020-21 के लिए भारतीय उद्योग परिसंघ (CII) के अध्यक्ष के रूप में पदभार ग्रहण किया है।

 

उदय कोटक (Uday Kotak) का घर, संपत्ति, आय। (वर्ष 2021 मे)

 

यह जानकारी नवंबर 2021 में आई एक रिपोर्ट के द्वारा दी गई है।

 

आवास  मुम्बई, महाराष्ट्र (भारत)

वर्ली में 385 करोड़ रुपये का एक बंगला

नेटवर्थ

( नवंबर 2021 में)

$16.5Billion

(1650 करोड़+)

मासिक आय 3 Crore +
वार्षिक आय 36 Crore +
आय का स्रोत Banking, Self Made

 

 उदय कोटक (Uday Kotak) से जुड़े विवाद ।

 

वर्ष 2019 में उदय कोटक और उनकी कंपनी के वरिष्ठ अधिकारियों पर जालसाझी, धोखाघड़ी और कथित तौर पर साजिश करने के गंभीर आरोप लगे थे। 

 

शिकायत मिलने पर, प्रधानमंत्री कार्यालय द्वारा वित्त मंत्रालय को निर्देश दिए गए और इस मामले की गहन जांच करने के आदेश दिए गए थे। इस Complaint में आपराधिक साजिश और गैर-कानूनी गतिविधियों का हवाला दिया गया था ।

 

उदय कोटक (Uday Kotak)को मिले पुरस्कार और सम्मान

 

2003 :  अर्न्स्ट एंड यंग “एंटरप्रेन्योर ऑफ द ईयर अवार्ड” से सम्मानित किया गया।

 

2006 :  उदय कोटक को CNBC TV18 द्वारा “इनोवेटर ऑफ द ईयर अवार्ड” दिया गया।

 

2009 :  ‘एशियाई एसेट मैनेजर ऑफ द ईयर’ के रूप में सम्मानित किया गया।

 

2009 :  GIREM द्वारा, कोटक रियल्टी फंड्स को ‘द इन्वेस्टर ऑफ द ईयर’ अवार्ड से सम्मानित।

 

2010 :  बिजनेस वर्ल्ड द्वारा ‘मोस्ट वैल्यूएबल सीईओ’, बिरुद से सम्मानित किया गया।

 

2014 :  अर्नस्ट एंड यंग वर्ल्ड एंटरप्रेन्योर ऑफ द ईयर (Ernst & Young World Entrepreneur) 2014 नामित किया गया।

 

2016 :  Forbes magazine, US द्वारा जारी हुई मनी मास्टर्स: द फाइनेंशियल वर्ल्ड की सूची में, सबसे शक्तिशाली लोगों को पेश करने वाले, उदय कोटक एकमात्र भारतीय फाइनेंसर थे ।

 

2017 :  इंडिया टुडे (India Today) पत्रिका कि 50 सबसे शक्तिशाली लोगों की सूची में 8 वाँ स्थान मिला।

 

2018 :  सीईओ वर्ल्ड पत्रिका (CEOWORLD Magazine) द्वारा “सर्वश्रेष्ठ सीईओ इन द वर्ल्ड” में से एक नामित किया गया।

 

2018 :  यूरोमनी मैगज़ीन द्वारा 21 वीं सदी के लिए शीर्ष वित्तीय नेताओं में शामिल किया गया।

 

उदय कोटक (Uday Kotak) के विचार (Ideology) ।

 

“चीजें इतनी तेजी से बदलती हैं कि आप आत्मसंतुष्ट होने का जोखिम नहीं उठा सकते !!”

 

“मैराथन में अगर आप बहुत तेज दौड़ते हैं तो आप थक जाते हैं। यदि आप बहुत धीमी गति से दौड़ते हैं, तो आप इसे कभी नहीं बना पाते हैं !!”

 

” नकल करने में कोई नुकसान नहीं है। अगर कोई और अच्छा काम कर रहा है, तो कॉपी करें। यह नि:शुल्क है !!”

 

” अवसर के साथ परेशानी यह है कि यह कभी नहीं आता है इसके चले जाने के बाद ही आपको पता चलेगा कि आपने इसे याद किया है !!”

 

” यदि आप जो बनाते हैं, वह आपको आगे नहीं बढ़ाता है, तो आप असफल हो गए हैं !!”

 

” बड़े पैमाने पर करना एक कठिन काम है। इसलिए हमारे लिए सबसे अच्छा मॉडल भारत केंद्रित है !!”

 

“हम भारतीय मंच पर महत्वपूर्ण कर रहें हैं !!”

 

” परिवार में समाजवाद है जो योग्यता के साथ संघर्ष करता है, और इसने मुझे परेशान कर दिया !!”

 

“यह सच है कि मैं हमेशा संख्या के साथ बहुत सहज रहा हूँ !!”

 

” हम एक खुदरा बैंक का निर्माण कर रहे है, और बहुत से जमा आधार अभी भी शहरी भारत में है !!”

 

” हम कुछ ऐसी परिसंपत्तियोंं के निर्माण ध्यान केंद्रित कर रहें हैं जो मध्य भारत अर्ध-शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में जा रहीं हैं, और यही हमारा डीएनए है !!”

 

” संस्कृति लोगों की मानसिकता के बारे में है, और हम लोगों की मजबूत संयुक्त मानसिकता पाकर बहुत खुश है !!”

 

” जब तक नकदी है, और अर्थव्यवस्था चल रही है, तब तक सब ठीक है। लेकिन एक बैंक के रूप में हमें सौ अलग-अलग चीजों का परीक्षण करना होगा !!”

 

” आप जो भी करते है उसमें कुछ काम करते है और कुछ विफल होते है, लेकिन हमें प्रयोग और प्रयास करते रहना होगा !!”

 

” विदेशी निवेशक भारत में एक सुंसगत और स्थिर नीति की तलाश में है !!”

 

” भारत का सबसे बड़ा संसाधन यहां के लोग और उनका कौशल है !!”

 

” मैं जीवन में यात्राओं में विश्वास करने वाला हूँ, और लगातार यात्राओं का आनंद ले रहा हूँ !!”

 

“प्रौद्योगिकी एक जरुरत है, आपको प्रौद्योगिकी के अत्याधुनिक होने पर अपने आप को भी कुशल करना होगा। कोई विकल्प नहीं है !!”

 

उदय कोटक (Uday Kotak) के बारे में पूछे गए प्रश्न ।

 

प्रश्न :  उदय कोटक (Uday Kotak) कौन है ? 

उत्तर :  कोटक महिंद्रा बैंक के कार्यकारी उपाध्यक्ष और प्रबंध निदेशक।

 

प्रश्न : उदय कोटक की उम्र कितनी है ?

उत्तर : 62 वर्ष (2021 मे)

 

प्रश्न : क्या उदय कोटक (Uday Kotak) धूम्रपान करना पसंद करते हैं ?

उत्तर : नहीं

 

प्रश्न : उदय कोटक किस राज्य से हैं ?

उत्तर : उदय कोटक के पूर्वज गुजराती परिवार से आते हैं, लेकिन उदय कोटक मुंबई राज्य से हैं।

 

प्रश्न : उदय कोटक (Uday Kotak) की पत्नी का नाम क्या है ?

उत्तर :  पल्लवी कोटक।

 

प्रश्न : उदय कोटक (Uday Kotak) के कितने बच्चे हैं ?

उत्तर : दो बच्चे-  जय कोटक (बेटा) और एक बेटी ।

 

प्रश्न : उदय कोटक (Uday Kotak) की 2021 में नेटवर्थ कितनी है ?

उत्तर : $16.5Billion {₹1 लाख 22 हजार करोड़+ INR मे।} नवंबर 2021 में

 

प्रश्न : उदय कोटक (Uday Kotak) की 2021 में मासिक आय कितनी है ? 

उत्तर : ₹3 Crore  (INR) +

 

प्रश्न : उदय कोटक (Uday Kotak) की 2021 में वार्षिक आय कितनी है ?

उत्तर: ₹36 Crore  (INR) +

 

प्रश्न : उदय कोटक (Uday Kotak) की पत्नी कौन है और वह क्या करती है ?

उत्तर : उदय कोटक की पत्नी पल्लवी कोटक हैं। 

 

प्रश्न : उदय कोटक (Uday Kotak) किस जाति के हैं ?

उत्तर : हिन्दु , गुजराती।

 

इन्हें भी पढ़ें:

शिव नाडर की जीवनी ।

लक्ष्मी निवास मित्तल की जीवनी ।

अजीम प्रेमजी की जीवनी ।

 

 आभार ।

 

साथियों आशा करता हूं कि, आपको हमारा ‘उदय कोटक (Uday Kotak)‘ पर लिखा गया यह लेख पसंद आया होगा। अगर आपको हमारा biographybooks.in का यह ब्लॉग (Blog) और हमारा यह लेख (Article) पसंद आया, तो इसे अपने दोस्तों और अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर जरूर शेयर करें। ताकि और भी लोगों को आपके माध्यम से इसकी जानकारी हो सके। अगर आप हमें फीडबैक देना चाहते हैं तो अपनी प्रतिक्रिया देने के लिए comment में जाकर हमें अपनी प्रतिक्रियाएँ जरूर दे। 

 

आप हमें हमारे सोशल मीडिया पेज पर भी follow कर सकते हैं। जल्दी ही मिलते हैं एक नए स्टोरी के साथ तब तक के लिए आप सभी मस्त रहें, स्वस्थ रहें।

 

हमारे ब्लॉग biographybooks.in पर आखिरी तक बने रहने के लिए आप सभी का हृदय की गहराइयों से प्यार भरा धन्यवाद।

 

Advertisement

You may also like...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *