अमित पंघाल ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में लगाया स्वर्णिम पंच। बॉक्सिंग में 51 किलोग्राम वर्ग में दिलाया भारत को गोल्ड मेडल।

अमित पंघाल ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में लगाया स्वर्णिम पंच। बॉक्सिंग में 51 किलोग्राम वर्ग में दिलाया भारत को गोल्ड मेडल।

अमित पंघाल का जीवन परिचय | Amit Panghal biography in hindi

अमित पंघाल का जीवन परिचय (अमित पंघाल, विकी, जन्म, शिक्षा, परिवार, करियर, बॉक्सिंग, ओलंपिक प्रदर्शन, बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स, शादी, नेटवर्थ) | Amit Panghal Biography in Hindi [ Amit Panghal, Wiki, Birth, Education, Family, Career, Boxing, Tokyo Olympics, Birmingham commonwealth games- 2022, marriage, Net worth]

 

अमित पंघाल | Amit Panghal

भारतीय रेसलर

Amit Panghal Biography in Hindi : दोस्तों, कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारतीय खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन लगातार जारी है। कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 के बॉक्सिंग में भारत ने 48 किलोग्राम, 50 किलोग्राम और 51 किलोग्राम वर्ग में तीन गोल्ड मेडल जीते हैं, जिसमें भारतीय बॉक्सर अमित पंघाल ने 51 किलोग्राम भार वर्ग में भारत को सोना दिलाया है। ऐसे में हमें, अमित पंघाल के बारे में जरूर जानना चाहिए। इसलिए आज के इस अंक में हम अमित पंघाल के जीवन से जुड़े कुछ रोचक तथ्य के बारे में चर्चा करेंगे।

Advertisement

amit panghal -

अमित पंघाल का जीवन परिचय | Amit Panghal biography in hindi

अमित पंघाल कौन है ? Who is Amit Panghal

दोस्तों, अमित पंघाल एक भारतीय मुक्केबाज हैं। वे भारतीय सेना मे एक सूबेदार हैं और जूनियर कमीशंड अधिकारी (JCO) के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने फ्लाईवेट डिवीजन में 2019 AIBA विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप में रजत पदक जीता था। इसके अलावा, पंघाल ने 2018 एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक भी जीता है। अमित वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियनशिप में रजत पदक जीता। वे ऐसा करने वाले पहले भारतीय मुक्केबाज बने।

वर्तमान में, उन्होंने बर्मिघम कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत को स्वर्ण पदक दिलाया है। अमित पंघाल के बारे में आगे जाने के लिए जुड़े रहें biographybooks.in पर ” अमित पंघाल का जीवन परिचय | Amit Panghal Biography in hindi ” के इस लेख में।

 

इन्हें भी देखें –

 

अमित पंघाल ने बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत दिलाया को सोना | Amit Panghal Wins gold in Birmingham Commonwealth- 2022

Amit Panghal Biography in Hindi : Commonwealth games 2022 – दोस्तों, भारतीय मुक्केबाज अमित पंघाल ने 51 किलोग्राम में इंग्लैंड के प्रतिद्वंदी को एकतरफा मुकाबले में करारी शिकस्त दी। पंघाल ने यूरोपियन चैंपियनशिप के रजत पदक विजेता मैकडोनाल्ड कियारान को 5-0 से पराजित कर गोल्ड मेडल हासिल किया। 4 साल पहले गोल्ड कोस्ट में अमित पंघाल ने रजत पदक जीता था।

बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स- 2022 का फाइनल जीतने के बाद लोगों का अभिवादन करते हुए अमित पंघाल।

बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स- 2022 का फाइनल जीतने के बाद लोगों का अभिवादन करते हुए अमित पंघाल।

इसके साथ-साथ भारतीय महिला मुक्केबाज निखत जरीन ने 50 किलोग्राम वर्ग में और नीतू गंगास ने 48 किलोग्राम वर्ग में स्वर्णिम पंच लगाकर स्वर्ण पदक जीता। वहीं अमित पंघाल ने जीत के बाद कहा कि, ” यह सबसे कठिन मुकाबला रहा और टर्निंग प्वाइंट कि मैंने पहला राउंड गवा दिया था लेकिन सब कुछ लगा कर वापसी कर जीत हासिल की मुझे आक्रामक होना पड़ा ताकि मुक्का मारने के लिए उसके हाथों के अंदर जा सकूं यह रणनीति कारगर रही। “

 

अमित पंघाल का जीवन परिचय : एक नजर में ।

नाम (Name) : अमित पंघाल (Amit Panghal)

जन्म (Birth) : 16 अक्टूबर 1995

उम्र (Age) : 26 वर्ष – (2022 में)

जन्म स्थान (Birth place) : मयाना, रोहतक, हरयाणा

पिता (Father) : विजेंदर सिंह

माता (Mother) :  ज्ञात नहीं

गृहनगर (Hometown) : मयाना, रोहतक, हरयाणा

राष्ट्रीयता (Nationality) :  भारतीय

धर्म (Religion) : हिन्दू

पेशा (Profession) : भारतीय मुक्केबाज

वर्ग (Category) : 51 किग्रा वर्ग में

कोच (Coach) : अनिल धनखड़

सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग (Best Ranking) : # 1 (AIBA  रैंकिंग) – 52 किलोग्राम वर्ग में।

नेटवर्थ (Networth) : $ 1 मिलियन से $ 3 मिलियन।

 

अमित पंघाल का प्रारंभिक जीवन | Amit Panghal Early Life

Amit Panghal Biography in Hindi : Early Life – दोस्तों, अमित पंघाल का जन्म 16 अक्टूबर 1995 को हरियाणा के रोहतक जिले के मायना गांव में एक किसान परिवार में हुआ था। उनके पिता विजेंदर सिंह पंघाल, मायना में एक किसान हैं, और उनकी मां एक ग्रहणी है। अमित के एक बड़े भाई भी हैं, जिनका नाम अजय पंघाल है और वे भारतीय सेना में कार्यरत हैं। 

बचपन से ही अमित को अपने घर में मुक्केबाजी का माहौल मिला। क्योंकि उनके बड़े भाई अजय पंघाल भी बॉक्सिंग किया करते थे। घर में बॉक्सिंग का माहौल होने के कारण अमित की भी बॉक्सिंग में रुचि बढ़ने लगी और उनके बड़े भाई अजय भी अमित को बॉक्सिंग के लिए प्रेरित किया करते थे। इसके बाद अमित ने इसी में अपना करियर बनाने का मन बनाया।

 

अमित पंघाल कि शिक्षा और ट्रेनिंग | Amit Panghal Education & Training

Amit Panghal Biography in Hindi : Education & Training – दोस्तों, अमित पंघाल ने अपने मुक्केबाजी की ट्रेनिंग ‘श्री छोटू राम बॉक्सिंग अकैडमी, रोहतक’ से करना शुरू कर दिया। जहां उनके भाई अजय भी बॉक्सिंग सीखा करते थे। जिसके बाद अमित ने भी वहीं से ट्रेनिंग ली।

जब उन्होंने वहां से ट्रेनिंग लेना शुरू किया तो, अकैडमी में उनकी उम्र का और कोई साथी नहीं था, जिसके साथ उनकी प्रैक्टिस करवाई जा सके। उनके कोच अनिल धनखड़ भी बड़े बच्चों के साथ उन्हें रिंग में उतारने से कतराते थे। लेकिन जब भी उनके सामने कोई प्लेयर आता तो वे उसे नॉकआउट कर देते। 

 

शारीरिक संरचना | Body Measurement

लंबाई (Height) 

से० मी०- 157

मी०- 1.57

फीट – 5′ 2″

वजन (Weight)

51 Kg

आंखों का रंग (eye color)

हल्का भुरा
बालों का रंग (Hair color)

काला

 

अमित पंघाल का करियर | Amit Panghal Career

Amit Panghal Biography in Hindi : Boxing Career –  अपने करियर की शुरुआत में ही अमित पंघाल ने दिसंबर 2009 में औरंगाबाद में आयोजित 25वीं सब जूनियर नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीता था। इसके बाद, वर्ष 2010 में चेन्नई और वर्ष 2011 में पुणे में आयोजित, सब जूनियर नेशनल चैंपियनशिप में उन्होंने सिल्वर मेडल अपने नाम किया।

राज्य स्तर की चैंपियनशिप में भी उन्होंने अपना बेहतरीन प्रदर्शन जारी रखा और वर्ष 2012 में पटियाला में आयोजित 47वें जूनियर बॉक्सिंग चैंपियनशिप में हरियाणा का प्रतिनिधित्व किया। उसी साल, वर्ष 2012 में उन्होंने विशाखापट्टनम में आयोजित डॉक्टर बी आर अंबेडकर ऑल इंडिया पुरुष बॉक्सिंग चैंपियनशिप में जीतकर स्वर्ण पदक हासिल किया। अमित ने 2017 में राष्ट्रीय मुक्केबाजी चैंपियनशिप में अपनी पहली उपस्थिति दर्ज कराते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया। उन्होंने कई बार राज्य स्तरीय चैंपियनशिप का बेस्ट बॉक्सर का खिताब भी जीता है।

 

अमित पंघाल का अंतरराष्ट्रीय करियर | Amit Panghal International Career

Amit Panghal Biography in Hindi : International Career – अमित पंघाल ने अपने अंतरराष्ट्रीय की शुरुआत, ‘एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप- 2017’ से किया था। मई 2017 में ताशकंद में आयोजित एशियाई एमेच्योर मुक्केबाजी चैंपियनशिप- 2017 के लाइट फ्लाईवेट वर्ग में उन्होंने कांस्य पदक जीता। इसके बाद इसी वर्ष, 2017 के एआईबीए (AIBA) विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई किया। लेकिन इसके क्वार्टर फाइनल में उन्हें उज्बेकिस्तान के हसनबॉय दुस्मातोव से हार का सामना करना पड़ा था।

फरवरी 2018 में, अमित पंघाल ने सोफिया में स्ट्रैंड्ज़ा कप में स्वर्ण पदक जीता। इसके बाद, उन्होंने उसी वर्ष आयोजित वर्ष 2018 के राष्ट्रमंडल खेलों में लाइट फ्लाईवेट वर्ग में रजत पदक जीता। बॉक्सिंग में अमित पंघाल के बेहतरीन प्रदर्शन को देखते हुए, बॉक्सिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा सिफारिश किए जाने पर 11 सितंबर 2018 को उन्हें अर्जुन पुरस्कारों के लिए नामांकित किया गया था।

इसके अगले साल, अप्रैल 2019 में बैंकॉक में आयोजित एशियाई मुक्केबाजी चैंपियनशिप- 2019 में पंघाल ने कोरियाई मुक्केबाज किम इन-क्यू को हराकर एशियाई मुक्केबाजी चैम्पियनशिप में स्वर्ण पदक हासिल किया। उसी वर्ष 2019 मैं आयोजित AIBA विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप में उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया और रजत पदक जीता। इस जीत के साथ ही वे AIBA विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप में रजत पदक जीतने वाले पहले भारतीय मुक्केबाज बन गए। इस प्रतियोगिता में, पंघाल 52 किग्रा वर्ग के फाइनल में उज्बेकिस्तान के शाखोबिदीन जोइरोव से 0-5 से हार का सामना करना पड़ा और उन्होंने रजत पदक जीता। 

इसके बाद, मार्च 2020 में पंघाल ने 52 किग्रा वर्ग के क्वार्टर फाइनल में फिलीपींस के कार्लो पालम को हराकर, 2020 टोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालीफाई कर गए। उसी वर्ष दिसंबर में, जर्मनी के कोलोन में आयोजित बॉक्सिंग विश्व कप 2020 में अमित पंघाल ने स्वर्ण पदक जीता था। बॉक्सिंग विश्व कप 2020 के फाइनल में उन्होंने जर्मनी के अर्गिष्टी टर्टेरियन को हराया था। 

 

अमित पंघाल का ओलंपिक प्रदर्शन | Amit Panghal Tokyo Olympic

मार्च 2020 में एशिया-ओशिनिया ओलंपिक मुक्केबाजी  के क्वार्टर फाइनल में अमित पंघाल ने कार्लो पैलम को हराकर टोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालीफाई कर लिया था। लेकिन, टोक्यो ओलंपिक में उन्हें प्री क्वार्टरफाइनल राउंड में कोलंबियाई मुक्केबाज मार्टिनेज के हाथों 4-1 से हार का सामना करना पड़ा और वे टोक्यो ओलंपिक से बाहर हो गए।

 

इन्हें भी देखें –

 

अमित पंघाल का निजी जीवन | Personal Life

Amit Panghal Biography in Hindi : Personal life – दोस्तों, अमित पंघाल हरियाणा के रोहतक जिले के मायना गांव के रहने वाले हैं। उनके परिवार में उनके माता-पिता के अलावा उनका एक बड़ा भाई भी है जिनका नाम अजय पंघाल है, और वे भारतीय सेना में कार्यरत हैं।

अपने माता पिता के साथ अमित पंघाल।

अपने माता पिता के साथ अमित पंघाल।

अमित पंघाल भी भारतीय सेना में सूबेदार हैं और जूनियर कमीशंड अधिकारी (JCO) के पद पर कार्यरत हैं।, और 22वीं बटालियन ”द महार रेजिमेंट” में सेवारत हैं। इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपने वर्ग में मुक्केबाजी में भारत का प्रतिनिधित्व भी करते हैं। वर्तमान में वे 26 वर्ष के हैं, और अब तक अविवाहित हैं और अपना पूरा ध्यान अपने खेल पर लगा रहे हैं।

 

परिवारिक जानकारियां

माता पिता (Parents)

पिता – विजेंदर सिंह

माता – ज्ञात नहीं

भाई बहन (Siblings)

एक भाई – अजय पंघाल

वैवाहिक स्थिति (marital status)

अविवाहित
अफेयर्स/गर्लफ्रेंड (affairs girlfriends)

जानकारी नहीं

 

अमित पंघाल की उपलब्धियां | Amit Panghal Achievements

  • कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में स्वर्ण पदक जीता।
  • 2019में विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप – रजत पदक
  • बॉक्सिंग विश्व कप 2020 में स्वर्ण पदक
  • रूस के सेंट पीटर्सबर्ग में गवर्नर कप 2021 में कांस्य पदक
  • 2018 में राष्ट्रमंडल खेल 2018 – रजत पदक
  • 2018 में केमिस्ट्री कप – कांस्य पदक
  • 2018 में एशियाई खेल – गोल्ड मेडल
  • 2018 में इंडियन ओपन इंटरनेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप – गोल्ड मेडल
  • 2018 में 69वां स्ट्रैंड्जा मेमोरियल बॉक्सिंग टूर्नामेंट – गोल्ड मेडल
  • 2017 में स्ट्रैंड्जा मेमोरियल टूर्नामेंट – कांस्य पदक
  • 2017 में ASBC एशियाई परिसंघ मुक्केबाजी चैंपियनशिप – कांस्य पदक
  • 2017 में ग्रांड प्रिक्स उस्ती नाद लाबेम – गोल्ड मेडल।
  • 2016 में राष्ट्रीय चैंपियनशिप – गोल्ड मेडल।
  • 2012 में भारतीय युवा राष्ट्रीय चैंपियनशिप – 5वीं।
  • 2011 में भारतीय जूनियर राष्ट्रीय चैंपियनशिप – रजत पदक।
  • 2010 में भारतीय जूनियर राष्ट्रीय चैंपियनशिप – रजत पदक
  • 2009 में भारतीय सब-जूनियर राष्ट्रीय चैंपियनशिप – गोल्ड मेडल

 

अमित पंघाल को मिले सम्मान | Amit Panghal Awards

2019 : हरियाणा गौरव पुरस्कार।

2012 : हरियाणा राज्य मुक्केबाजी चैम्पियनशिप – 2012 की 38वी जूनियर पुरुषों में सर्वश्रेष्ठ मुक्केबाज का पुरस्कार।

2011 : हरियाणा राज्य मुक्केबाजी चैम्पियनशिप – 2011 की 37वी जूनियर पुरुष में सर्वश्रेष्ठ मुक्केबाज का पुरस्कार।

 

अमित पंघाल के बारे में पूछे जाने वाले प्रश्नोत्तर (FAQ)।

प्रश्न : अमित पंघाल कौन है ?

उत्तर : सूबेदार अमित पंघाल एक भारतीय सेना के जूनियर कमीशंड अधिकारी (JCO) और एक शौकिया मुक्केबाज हैं। उन्होंने वर्ष 2022 में यूनाइटेड किंगडम बर्मिंघम में आयोजित ‘बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स 2022’ में स्वर्ण पदक जीतकर विदेश में भारत का परचम लहराया।

प्रश्न : अमित पंघाल का जन्म कब हुआ ?

उत्तर : अमित पंघाल का जन्म 16 अक्टूबर 1995 को हरियाणा के रोहतक जिले के मायना गांव में हुआ था।

प्रश्न : अमित पंघाल की उम्र कितनी है ?

उत्तर : 26 वर्ष – 2022 में।

प्रश्न : अमित पंघाल किस राज्य से हैं ?

उत्तर : अमित पंघाल, हरियाणा राज्य से हैं।

प्रश्न : अमित पंघाल किस खेल से संबंधित हैं ?

उत्तर : 51 किलोग्राम वर्ग में, बॉक्सिंग से संबंधित हैं।

प्रश्न : क्या अमित पंघाल कि शादी हुई है ?

उत्तर : नहीं, वे अविवाहित हैं।

प्रश्न : अमित पंघाल किस वर्ग में बॉक्सिंग करते हैं?

उत्तर : 51 किलोग्राम वर्ग में।

प्रश्न : टोक्यो ओलंपिक में अमित पंघाल का प्रदर्शन कैसा था ?

उत्तर : टोक्यो ओलंपिक के प्री क्वार्टरफाइनल राउंड में अमित पंघाल को कोलंबियाई मुक्केबाज मार्टिनेज के हाथों 4-1 से हार का सामना करना पड़ा और वे टोक्यो ओलंपिक से बाहर हो गए थे।

प्रश्न : बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में अमित पंघाल का प्रदर्शन कैसा रहा ?

उत्तर : बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स- 2022 में अमित पंघाल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

 

इन्हें भी देखें –

 

आभार ।

साथियों आशा करता हूं कि, आपको हमारा ‘अमित पंघाल (Amit Panghal)’ पर लिखा गया यह लेख पसंद आया होगा। अगर आपको हमारा biographybooks.in का यह ब्लॉग (Blog) और हमारा यह लेख (Article) पसंद आया, तो इसे अपने दोस्तों और अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर जरूर शेयर करें। ताकि और भी लोगों को आपके माध्यम से इसकी जानकारी हो सके। अगर आप हमें फीडबैक देना चाहते हैं तो अपनी प्रतिक्रिया देने के लिए comment में जाकर हमें अपनी प्रतिक्रियाएँ जरूर दे। 

आप हमें हमारे सोशल मीडिया पेज पर भी follow कर सकते हैं। जल्दी ही मिलते हैं एक नए स्टोरी के साथ तब तक के लिए आप सभी मस्त रहें, स्वस्थ रहें।

हमारे ब्लॉग biographybooks.in पर आखिरी तक बने रहने के लिए आप सभी का हृदय की गहराइयों से प्यार भरा धन्यवाद।

 

Advertisement

You may also like...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *