महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस, पहली ही नजर में अमृता रानाडे को दे बैठे थे दिल। रह चुके हैं, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री

देवेंद्र फडणवीस का जीवन परिचय | Devendra Fadnavis Biography in Hindi

देवेंद्र फडणवीस का जीवन परिचय (देवेंद्र फडणवीस, विकी, जन्म, शिक्षा, घर, परिवार, राजनीतिक करियर, विवाद, शादी, बच्चे, सीएम, डिप्टी सीएम, नेटवर्थ) | Devendra Fadnavis Biography in Hindi [ Devendra Fadnavis, Wiki, Birth, Education, Family, Political Career, Controversies, marriage, Children, Deputy CM, C.M., Net worth ]

 

देवेंद्र फडणवीस | Devendra Fadnavis

भारतीय राजनीतिज्ञ

Devendra Fadnavis Biography in Hindi : जैसा कि हम लोग जानते हैं कि हाल ही में महाराष्ट्र में राजनीतिक उठा-पटक के बाद एकनाथ शिंदे की सरकार सत्ता में आई है। जिसमें देवेंद्र फडणवीस ने महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम के रूप में कमान संभाली हैं। कभी महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री रहे, देवेंद्र फडणवीस अब महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के निचले पद यानी कि डिप्टी सीएम के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, वर्ष 2014 से 2019 तक वे महाराष्ट्र राज्य के मुख्यमंत्री रह चुके हैं। उन्होंने 21 अक्टूबर 2014 को महाराष्ट्र के 18वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी। तो आइए जानते हैं- कौन है देवेंद्र फडणवीस? और उनके अब तक राजनैतिक सफर से लेकर कर उनके जीवन से जुड़े अन्य पहलुओं के बारे में विस्तार से। तो बनें रहें आज के हमारे ” Devendra Fadnavis biography in Hindi | देवेंद्र फडणवीस का जीवन परिचय ” के इस लेख में।

Advertisement

जानिये – भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई का जीवन परिचय | Atal Bihari Vajpayee biography in hindi

 

कौन है देवेंद्र फडणवीस | Who is Devendra Fadnavis ?

दोस्तों, देवेंद्र फडणवीस महाराष्ट्र राजनीति के एक दिग्गज नेता है और वर्तमान में वे महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री के पद पर कार्यरत है। इससे पहले वे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री भी रह चुके हैं। उन्होंने 31 अक्टूबर, 2014 को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में महाराष्ट्र के 18वें मुख्यमंत्री के रूप में मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। महाराष्ट्र की राजनीति में वह 44 साल की उम्र में राज्य के दूसरे सबसे कम उम्र के मुख्यमंत्री बने। वह अपने बौद्धिक कौशल और पेशेवर ईमानदारी के लिए जाने जाते हैं। वर्ष 2002-03 में उन्हें कॉमनवेल्थ पार्लियामेंट्री एसोसिएशन द्वारा सर्वश्रेष्ठ सांसद पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

देवेंद्र फडणवीस का जीवन परिचय | Devendra Fadnavis Biography in Hindi

देवेंद्र फडणवीस का जीवन परिचय | Devendra Fadnavis Biography in Hindi

देवेंद्र फडणवीस, भारत की मशहूर राजनीतिक पार्टी भारतीय जनता पार्टी में शामिल हैं। भारतीय जनता पार्टी में रहते हुए ही, उन्होंने महाराष्ट्र में अपनी सरकार स्थापित की थी और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री बने थे। तो देवेंद्र फडणवीस के बारे में आगे जानने के लिए जुड़े रहें हमारे, Devendra Fadnavis biography in Hindi | देवेंद्र फडणवीस का जीवन परिचय ” के इस लेख में।

जानिये – भारत की दूसरी महिला राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू का जीवन परिचय | Draupadi Murmu biography in hindi

 

देवेंद्र फडणवीस का जीवन परिचय : एक नजर में 

वास्तविक नाम (Real name)  :देवेंद्र गंगाधर फडणवीस (Devendra Gangadhar Fadnavis)

जन्म (Birth) : 22 जुलाई 1970 (52 वर्ष – 2022 में)

जन्म स्थान (Birth place) :नागपुर, महाराष्ट्र (भारत)

पिता (Father) :  गंगाधरराव फडणवीस

माता (Mother) :  सरिता फडणवीस

गृहनगर (Hometown) :  नागपुर, महाराष्ट्र (भारत)

आवास (Residence) :  मुंबई, महाराष्ट्र (भारत)

स्कुल (School) :  न्यू इंदिरा कॉन्वेंट बोरी स्कूल, नागपुर;

सरस्वती विद्यालय, नागपुर;

धर्मपेठ जूनियर कॉलेज, नागपुर

कॉलेज (College) :गवर्नमेंट लॉ कॉलेज, नागपुर

डाहलेम स्कूल ऑफ एजुकेशन, बर्लिन, जर्मनी

शिक्षा (Education) :  कला में स्नातक, एम. फिल कि डिग्री।

राशि (Zodiac) :वृश्चिक राशि

राष्ट्रीयता (Nationality) :  भारतीय

धर्म (Religion) :  हिन्दू

जाति (Caste) : ब्राह्मण

पेशा (Profession) :भारतीय राजनेता

राजनीतिक दल (Party) : भारतीय जनता पार्टी (BJP)

पत्नी (Wife) : अमृता फडणवीस

प्रसिद्धी (Famous for) : वर्ष 2014 में महाराष्ट्र के 18वें मुख्यमंत्री होने के नाते और वर्तमान में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री के रूप में।

संपत्ति (Networth) : 8.71 करोड़ रुपये (2019 में)

  

देवेंद्र फडणवीस का प्रारंभिक जीवन और शिक्षा  | Devendra Fadnavis Early Life & Education

Devendra Fadnavis Biography in Hindi : देवेंद्र फडणवीस का जन्म 22 जुलाई, 1970 को महाराष्ट्र के नागपुर शहर में एक ब्राह्मण परिवार में हुआ था। उनके पिता का नाम, गंगाधर राव फडणवीस है, जो नागपुर से एमएलसी थे। जबकी, उनकी मां सरिता फडणवीस, अमरावती के प्रसिद्ध कलोटी परिवार से आती हैं, और विदर्भ हाउसिंग क्रेडिट सोसाइटी की निदेशक थीं। 

देवेंद्र फडणवीस का पूरा नाम देवेंद्र गंगाधर फडणवीस है और  उनका एक भाई भी हैं, जिनका नाम आशीष फडणवीस है। जब देवेंद्र फडणवीस महज 17 वर्ष के थे, तब छोटी उम्र में ही उनके पिता का देहांत हो गया था।

जानिये – अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा का जीवन परिचय। Barack Obama biography in hind

 

देवेंद्र फडणवीस की शिक्षा  | Devendra Fadnavis Education

Devendra Fadnavis Biography in Hindi : यदि देवेंद्र फडणवीस के शिक्षा की बात करें तो, शुरुआत में वे अपने गृहनगर नागपुर के एक स्थानीय स्कूल, इंदिरा कॉन्वेंट बोरी स्कूल में पढ़ते थे। लेकिन जब उनके पिता को आपातकाल के दौरान सरकार विरोधी प्रदर्शनों में भाग लेने कारण जेल भेज दिया गया था, तब उन्होंने कहा कि वह अपने पिता की गिरफ्तारी के लिए जिम्मेदार प्रधानमंत्री के नाम वाले स्कूल नहीं जाना चाहते हैं। जिसके बाद वह, सरस्वती विद्यालय स्कूल में पढ़ने लगे। बाद में उन्होंने वर्ष 1986-87 में धरमपेठ जूनियर कॉलेज में प्रवेश लिया और वहां से उन्होंने हाई स्कूल की पढ़ाई पूरी की। जिसके बाद उन्होंने नागपुर के लॉ कॉलेज दाखिला लिया और वहां से पांच साल की कानून कि पढ़ाई पूरी करने के बाद वर्ष 1992 में लॉ में स्नातक और बिजनेस मैनेजमेंट में स्नातकोत्तर डिग्री प्राप्त की। इसके अलावा देवेंद्र फडणवीस के पास डीएसई, बर्लिन से परियोजना प्रबंधन में कानून की डिग्री है।

 

शारीरिक संरचना (Body Measurement) ।

लंबाई (Height)

से० मी०- 176

मी०- 1.76

फीट – 5′ 9″

वजन (Weight)

70 Kg

आंखों का रंग (eye color)

काला
बालों का रंग (Hair color)

काला

 

देवेंद्र फडणवीस का राजनीतिक करियर | Devendra Fadnavis Political Career

Devendra Fadnavis Biography in Hindi : अपने कॉलेज की पढ़ाई करने के दौरान वर्ष 1986-89 में देवेंद्र फडणवीस, एबीवीपी के एक सक्रिय सदस्य थे और युवाओं को समाज के पुनर्निर्माण के लिए प्रसारित करते थे। उस दौरान, वह दीवारों को पेंट करते और उन पर राजनेताओं के प्रचार पोस्टर चिपकाया करते थे। जिसके बाद उन्होंने राजनीति में आने का मन बनाया और आरएसएस (RSS) में शामिल होकर अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत की। वह वार्ड अध्यक्ष के रूप में भाजपा की महाराष्ट्र इकाई में शामिल हुए थे। वे राजनीति में युवाओं की भागीदारी के प्रबल समर्थक और स्वामी विवेकानंद के दर्शन के कट्टर समर्थक भी रहे हैं। महज 21 वर्ष  छोटी उम्र में, वह नागपुर नगर निगम के सबसे कम उम्र के मेयर बन गए थे।

वर्ष 2002-03 में राष्ट्रमंडल संसदीय संघ द्वारा देवेंद्र फडणवीस को सर्वश्रेष्ठ संसदीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। यह पुरस्कार उन्हें, स्वर्गीय प्रमोदजी महाजन की स्मृति में मिला था। इसके बाद, उन्हें प्रणव परिवार, नासिक के द्वारा भी राजयोगी नेता पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। उस समय वह महाराष्ट्र राज्य में मेयर के रूप में फिर से चुने जाने वाले एकमात्र व्यक्ति थे।

जानिये – महान राजनीतिज्ञ अब्राहम लिंकन का जीवन परिचय। Abraham Lincon biograohy in hindi

 

देवेंद्र फडणवीस बने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री | Devendra Fadnavis as a chief minister

Devendra Fadnavis Biography in Hindi : देवेंद्र फडणवीस ने महाराष्ट्र की राजनीति में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। जिसके चलते 31 अक्टूबर 2014 को देवेंद्र फडणवीस को 44 वर्ष की उम्र में महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री बनाया गया था। और 31 अक्टूबर, 2014 को उन्होंने मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में महाराष्ट्र के 18वें सीएम पद की शपथ ली थी। देवेंद्र फडणवीस 44 वर्ष की उम्र में महाराष्ट्र के दूसरे सबसे कम उम्र के मुख्यमंत्री थे। जबकी, एनसीपी प्रमुख शरद पवार सबसे कम उम्र के मुख्यमंत्री हैं और जब वर्ष 1978 में वह महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री बने थे, तब उनकी उम्र 38 वर्ष की थी।

देवेंद्र फडणवीस का महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के रूप में वर्ष 2014 से 2019 तक का यह पहला कार्यकाल था। इसके बाद वर्ष 2019 के विधानसभा चुनाव में भी बीजेपी ने 105 सीटों पर जीत हासिल की थी। इसके बाद, भाजपा और शिवसेना ने मिलकर महाराष्ट्र में अपनी सरकार बनाई और 23 नवंबर, 2019 को देवेंद्र फडणवीस ने दूसरी बार महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली।

देवेंद्र फडणवीस | Devendra Fadnavis

देवेंद्र फडणवीस | Devendra Fadnavis

हालांकि मुख्यमंत्री की कुर्सी को लेकर बीजेपी और शिवसेना में तकरार होने के कारण शिवसेना,भाजपा से अलग हो गया। जिसके बाद यह मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा। जहां, दो दिन तक दोनों पक्षों को सुनने के बाद सुप्रीम कोर्ट ने महाराष्ट्र में फ्लोर टेस्ट कराने का आदेश दिया। लेकिन देवेंद्र फडणवीस सुप्रीम कोर्ट में अपना बहुमत साबित नहीं कर पाए। और सुप्रीम कोर्ट के आदेश के कुछ घंटे बाद, फडणवीस ने शपथ लेने के महज 80 घंटे बाद ही महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। इस दौरान अपने संबोधन में देवेंद्र फडणवीस ने कहा था कि – ” मैं वापस आऊंगा…। “

जबकी, भाजपा को सत्ता से हटाने के लिए शिवसेना ने कांग्रेस और एनसीपी के साथ गठबंधन कर लिया और देवेंद्र फडणवीस के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद वर्ष 2019 में उद्धव ठाकरे, महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री बने। लेकिन उद्धव ठाकरे के महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री बनने के बाद उनकी पार्टी में कुछ ठीक नहीं चल रहा था और कई नेता उनके खिलाफ हो गए थे। और हाल ही में राजनीतिक उठापटक के बाद, उद्धव ठाकरे की पार्टी के लगभग 35 विधायक उनकी पार्टी से अलग होकर भाजपा में शामिल हो गए और महाराष्ट्र में एक बार फिर से सत्ता परिवर्तन हुआ। और उद्धव ठाकरे को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा।

29 जून 2022 को उद्धव ठाकरे के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद महाराष्ट्र की राजनीति में देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) की वापसी की चर्चा के फिर से होने लगी और साथ ही वर्ष 2019 में बीजेपी नेता देवेंद्र फडणवीस का सोशल मीडिया पर अपने विरोधियों पर शायराना अंदाज में तंज कसने वाला वह ट्वीट, सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा था जिसमे उन्होंने, अपने वापस आने की बात कही थी।

लेकिन, भाजपा ने वहां के राजनीतिक समीकरण को देखते हुए देवेंद्र फडणवीस की जगह एकनाथ शिंदे को महाराष्ट्र का नया मुख्यमंत्री नियुक्त किया। जबकी देवेंद्र फडनवीस को महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम कि कुर्सी सौंपी गयी। जहां, 30 जुलाई 2022 को एकनाथ शिंदे ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, वही देवेंद्र फडणवीस ने महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम के पद की शपथ ली है।

जानिए – हिमाचल प्रदेश के नए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का जीवन परिचय | Sukhwinder Singh Sukhu biography in hindi

 

अमृता और देवेंद्र फडणवीस की मुलाकात | Devendra & Amruta Fadnavis first meet

दोस्तों, देवेंद्र फडणवीस और अमृता फडणवीस की प्रेम कहानी भी बड़ी ही दिलचस्प है। अमृता को पहली नजर में देखते ही उन्हें दिल दे बैठे थे, और उन्होंने अमृता से शादी करने का मन बना लिया था।

करीबी दोस्तों के अनुसार, अमृता और देवेंद्र फडणवीस की मुलाकात उनके घर पर ही हुई थी। दोनों ने एक घंटे की चर्चा के बाद ही शादी का फैसला कर लिया। उस समय बॉलीवुड अभिनेत्री काजोल, देवेंद्र फडणवीस की पसंदीदा अभिनेत्री थी। और जब उन्होंने अमृता को पहली बार देखा तो, उन्हें वह काजोल जैसी लगी। जिसके बाद उन्होंने अमृता को शादी के लिए प्रपोज कर दिया। 

अमृता फडणवीस | Amruta Fadnavis

अमृता फडणवीस | Amruta Fadnavis

एक इंटरव्यू में देवेंद्र फडणवीस ने बताया कि, जब वे अमृता से पहली बार मिले थे तो, उन्होंने अमृता से कहा कहा कि, ” तुम बिल्कुल काजोल जैसी दिखती हो। “ इसके बाद दोनों में दोस्ती हो गई और पहली बार देखने के बाद ही उन्होंने अमृता से शादी करने का मन बना लिया था। जिसके बाद उन्होंने पहली मुलाकात में ही अमृता को शादी के लिए प्रपोज कर दिया था।

जानिये – ब्रिटेन की पूर्व महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का जीवन परिचय | Queen Elizabeth II biography in hindi

 

निजी जीवन (Personal Life)

Devendra Fadnavis Biography in Hindi : देवेंद्र फडणवीस कि शादी 17 नवंबर 2005 को अमृता फडणवीस से हुई थी। तब देवेंद्र फडणवीस एक विधायक थे और एक विधायक के रूप में यह उनका दूसरा कार्यकाल चल रहा था। जबकी अमृता फडणवीस, एक्सिस बैंक में काम करती थी। देवेंद्र और अमृता की सात साल की एक बेटी भी है, जिनका नाम- दिविजा फडणवीस है।

देवेंद्र फडणवीस अपनी पत्नी और बेटी के साथ।

देवेंद्र फडणवीस अपनी पत्नी और बेटी के साथ।

फिलहाल अमृता फडणवीस, एक्सिस बैंक में एक बड़े पद पर कार्यरत हैं। इसके अलावा, वह एक सामाजिक कार्यकर्ता भी हैं। वह एक क्लासिकल सिंगर भी हैं और उन्होंने कई गाने गाए हैं।

 

पारिवारिक जानकारियां ।

माता-पिता

(Parents)

पिता – गंगाधरराव फडणवीस

माँ – सरिता फडणवीस

भाई-बहन (Siblings)

एक भाई – आशीष फडणवीस

पत्नी (Wife)

अमृता रानाडे फडणवीस
बच्चे (Childrens)

एक बेटी – दिविजा फडणवीस

 

देवेंद्र फडणवीस से जुड़े विवाद | Devendra Fadnavis Controversies

  • 2 अप्रैल 2016 को नासिक में एक रैली को संबोधित करते हुए, देवेंद्र फडणवीस ने कहा था कि, ” प्रत्येक भारतीय को “ भारत माता की जय ” का जाप करना चाहिए और यदि कोई ऐसा करने से मना करता है, तो उसे यह देश छोड़ देना चाहिए। “ उनके द्वारा दिए गए इस बयानबाजी के लिए उन्हें समाज के एक वर्ग के लोगों के आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था। इसके बाद उन्होंने यह स्पष्ट करते हुए कहा कि,  उनके द्वारा दिए गए इस बयान का धर्म से कोई लेना देना नहीं है और जो उनका इरादा था, उनके इस बयान को उस तरह से चित्रित नहीं किया जा रहा था। “
  • अक्टूबर 2016 में, देवेंद्र फडणवीस का एक अपराधी के साथ वाली एक तस्वीर वायरल हुई थी। जबकी, उस तस्वीर के अपराधी बाबा बोडके पर चार हत्याओं का आरोप लगा था। हालांकि कुछ दिनों बाद, उनके कार्यालय ने स्पष्ट करते हुए कहा कि, ” एक महिला एक कार्यक्रम के लिए देवेंद्र फडणवीस को आमंत्रित करने के लिए उनके कार्यालय आई थी, और बाबा उनके साथ थे। “ देवेंद्र फडणवीस ने यह भी कहा कि, ” उन्हें बाबा के अपराधी होने के बारे में कोई जानकारी नही थी। “
  • फरवरी 2018 में, वह नदी की बातचीत को बढ़ावा देने के लिए एक म्यूजिक वीडियो में नजर आए थे। जिसमें सोनू निगम और उनकी पत्नी अमृता फडणवीस गायक थे। और देवेंद्र फडणवीस, सहित कई अन्य नेताओं को इस वीडियो में लिप-सिंक और डांस करते देखा गया था। जिसके बाद, विपक्ष ने उनकी आलोचना करते हुए कहा कि, ” सरकार का प्रतिनिधित्व करने वाले व्यक्ति को ऐसी चीजें नहीं करनी चाहिए और महाराष्ट्र सरकार के शीर्ष अधिकारियों को इसमें शामिल नहीं होना चाहिए था। “ हालांकि, देवेंद्र फडणवीस ने अपना बचाव करते हुए कहा कि, ” यह एक अच्छे कारण के लिए था, और आलोचना करना अनुचित है। “ 

जानिये – बौद्ध धर्म के सबसे बड़े संत दलाई लामा का जीवन परिचय | Dalai Lama biography in hindi

 

देवेंद्र फडणवीस को मिले पुरस्कार और सम्मान |

  • कॉमनवेल्थ पार्लियामेंटेरियन एसोसिएशन द्वारा वर्ष 2002-2003 के लिए सर्वश्रेष्ठ सांसद पुरस्कार।
  • मुक्तचंद, पुणे द्वारा स्वर्गीय प्रमोदजी महाजन की स्मृति में सर्वश्रेष्ठ सांसद का पुरस्कार।
  • प्रणवद परिवार द्वारा नासिक द्वारा राजयोगी नेता पुरस्कार।

 

देवेंद्र फडणवीस से जुड़े कुछ रोचक तथ्य | Some Interesting Facts About Devendra Fadnavis

  • क्या देवेंद्र फडणवीस धूम्रपान करते हैं?  ज्ञात नहीं।
  • क्या देवेंद्र फडणवीस शराब पीते हैं?  ज्ञात नहीं।
  • देवेंद्र फडणवीस का जन्म महाराष्ट्र के नागपुर में हुआ था।
  • उनके पिता नागपुर से एमएलसी थे। जबकी, उनकी मां विदर्भ हाउसिंग क्रेडिट सोसाइटी की निदेशक थीं।
  • देवेंद्र फडणवीस कॉलेज के दिनों से ही राजनीति में सक्रिय थे।
  • वर्ष 2005 में उन्होंने अमृता फडणवीस से शादी की है। जो एक्सिस बैंक में एक बड़े पद पर कार्यरत हैं। वह एक क्लासिकल सिंगर भी हैं, और उन्होंने कई गाने गाए हैं।
  • उन्होंने अमृता को पहली ही मुलाकात में शादी के लिए प्रपोज कर दिया था।
  • उनकी एक सात साल की बेटी भी हैं।
  • वह स्वामी विवेकानंद के दर्शन के कट्टर समर्थक रहे हैं।
  • महज 21 वर्ष कि छोटी उम्र में, वह नागपुर नगर निगम के सबसे कम उम्र के मेयर बन गए थे।
  • 31 अक्टूबर 2014 को देवेंद्र फडणवीस पहली बार महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री बने।
  • वर्तमान में वे महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम हैं।

 

देवेंद्र फडणवीस के बारे में पूछे जाने वाले प्रश्नोत्तर (FAQ)।

प्रश्न : देवेंद्र फडणवीस कौन है ?

उत्तर : दोस्तों, देवेंद्र फडणवीस वर्तमान में महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम है। इसके पहले, वर्ष 2014 से 2019 तक वे महाराष्ट्र के सीएम भी रह चुके हैं। 

प्रश्न : देवेंद्र फडणवीस का जन्म कब हुआ ?

उत्तर : देवेंद्र फडणवीस का जन्म 22 जुलाई, 1970 को नागपुर, महाराष्ट्र में एक ब्राह्मण परिवार में हुआ था।

प्रश्न : देवेंद्र फडणवीस की उम्र कितनी है ?

उत्तर : 52 वर्ष (2022 मे)

प्रश्न : देवेंद्र फडणवीस किस राज्य से हैं ?

उत्तर : महाराष्ट्र से।

प्रश्न : देवेंद्र फडणवीस की शादी किससे हुई हैं ?

उत्तर : अमृता फडणवीस से।

प्रश्न : देवेंद्र फडणवीस की पत्नी कौन हैं ?

उत्तर : देवेंद्र फडणवीस की पत्नी, अमृता फडणवीस  हैं, जो एक्सिस बैंक में एक बड़े पद पर कार्यरत हैं। इसके अलावा, वह एक सामाजिक कार्यकर्ता भी हैं। वह एक क्लासिकल सिंगर भी हैं और उन्होंने कई गाने गाए हैं।

प्रश्न : देवेंद्र फडणवीस किस पार्टी से हैं ?

उत्तर : भारतीय जनता पार्टी (BJP)

प्रश्न : देवेंद्र फडणवीस महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री कब बने थे ?

उत्तर : 31 अक्टूबर 2014 को।

प्रश्न : देवेंद्र फडणवीस का महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के रूप में कार्यकाल कब तक का था ?

उत्तर : 31 अक्टूबर 2014 से 12 नवंबर 2019 तक।

प्रश्न : देवेंद्र फडणवीस महाराष्ट्र के कौन से मुख्यमंत्री बने थे ?

उत्तर : 18वें मुख्यमंत्री।

प्रश्न : देवेंद्र फडणवीस की जाति क्या है ?

उत्तर : ब्राह्मण जाति।

 

इन्हें भी पढ़ें :

 

आभार ।

साथियों आशा करता हूं कि, आपको हमारा ‘देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis)’ पर लिखा गया यह लेख पसंद आया होगा। अगर आपको हमारा biographybooks.in का यह ब्लॉग (Blog) और हमारा यह लेख (Article) पसंद आया, तो इसे अपने दोस्तों और अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर जरूर शेयर करें। ताकि और भी लोगों को आपके माध्यम से इसकी जानकारी हो सके। अगर आप हमें फीडबैक देना चाहते हैं तो अपनी प्रतिक्रिया देने के लिए comment में जाकर हमें अपनी प्रतिक्रियाएँ जरूर दे। 

आप हमें हमारे सोशल मीडिया पेज पर भी follow कर सकते हैं। जल्दी ही मिलते हैं एक नए स्टोरी के साथ तब तक के लिए आप सभी मस्त रहें, स्वस्थ रहें।

हमारे ब्लॉग biographybooks.in पर आखिरी तक बने रहने के लिए आप सभी का हृदय की गहराइयों से प्यार भरा धन्यवाद।

 

Advertisement

You may also like...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *