भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह द्वारा इंडिया-पाकिस्तान के मैच में कैच छूटने के बाद इन्हें खालिस्तानी के साथ जोड़ा। इनके विकिपीडिया पेज पर की गई थी छेड़छाड़।

भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह द्वारा इंडिया-पाकिस्तान के मैच में कैच छूटने के बाद इन्हें खालिस्तानी के साथ जोड़ा। इनके विकिपीडिया पेज पर की गई थी छेड़छाड़।

अर्शदीप सिंह का जीवन परिचय | Arshdeep Singh Biography in Hindi

अर्शदीप सिंह का जीवन परिचय (अर्शदीप सिंह, विकी, जन्म, शिक्षा, परिवार, क्रिकेट करियर, आईपीएल, एशिया कप 2022, विवाद, नेटवर्थ ) | Arshdeep Singh Biography in Hindi [ Arshdeep Singh, Wiki, Birth, Education, Family, Cricket Career, IPL, Asia Cup 2022, Controversies, Net worth ]

 

अर्शदीप सिंह | Arshdeep Singh

भारतीय खिलाड़ी


Arshdeep Singh Biography in Hindi : दोस्तों, अभी हाल ही में एशिया कप- 2022 में हुए भारत-पाकिस्तान के मैच में, पाकिस्तान के हाथों मिली हार के बाद भारत के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह को आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है। दरअसल इस मैच के 18 ओवर मे उनके द्वारा एक कैच छूट गया था जिसके बाद इनके विकीपीडिया पेज पर गलत टिप्पणी की गई थी। जिसके बाद, भारत सरकार ने विकिपीडिया को क्रिकेटर अर्शदीप सिंह से संबंधित पेज पर झूठी जानकारी प्रकाशित करने के मामले में नोटिस जारी किया है। विकिपीडिया पर गलत प्रकार से टिप्पणी किए जाने के बाद से अर्शदीप सिंह सुर्खियों में बने हुए हैं।

Advertisement

दोस्तों, इसमें कोई शक नहीं है कि अर्शदीप सिंह एक अच्छे गेंदबाज हैं और विश्व कप में भारत के टीम का एक महत्वपूर्ण हिस्सा भी है। इसलिए आज का हमारा यह आर्टिकल ” अर्शदीप सिंह का जीवन परिचय | Arshdeep Singh Biography in Hindi ” के बारे में है। जिसमें हम इनके जन्म और शुरुआती करियर से लेकर एशिया कप से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्यों के बारे में चर्चा करेंगे। और इनकी आलोचना से जुड़े मामलों के बारे में भी जानेंगे। तो आइए जानते हैं, कौन हैं अर्शदीप सिंह…

अर्शदीप सिंह का जीवन परिचय | Arshdeep Singh Biography in Hindi

अर्शदीप सिंह का जीवन परिचय | Arshdeep Singh Biography in Hindi

 

Table of Contents

कौन हैं अर्शदीप सिंह ? | Who is Arshdeep Singh ?

Arshdeep Singh Biography in Hindi : दोस्तों, अर्शदीप सिंह एक भारतीय क्रिकेटर हैं और वे भारतीय टीम में बतौर मध्यम तेज गेंदबाज के रूप में खेलते हैं। अगस्त 2022 में इन्हें एशिया कप के लिए भारतीय टीम में शामिल किया गया है। इसी साल जुलाई 2022 में उन्होंने अपने अंतरराष्ट्रीय T20 करियर की शुरुआत की है।

एशिया कप के एक मैच में विकेट लेने के बाद अर्शदीप सिंह।

एशिया कप के एक मैच में विकेट लेने के बाद अर्शदीप सिंह।

23 वर्षीय अर्शदीप सिंह 13 वर्ष की उम्र से ही क्रिकेट खेलते आ रहे हैं और अब तक इन्होंने घरेलू टीम में विजय हजारे ट्रॉफी, वीनू मांकड़ ट्रॉफी और डीपी आजाद ट्रॉफी जैसे टूर्नामेंट खेले हैं। अर्शदीप वर्ष 2018 अंडर -19 क्रिकेट विश्व कप के लिए भारतीय टीम में भी खेल चुके हैं। अर्शदीप के बारे में ज्यादा जानने के लिए अंत तक बने रहे हमारे ” अर्शदीप सिंह का जीवन परिचय | Arshdeep Singh Biography in Hindi ” के इस आर्टिकल में। 

जानिए – क्रिकेट जगत में कैप्टन कूल कहे जाने वाले महान खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी का जीवन परिचय।

 

अर्शदीप सिंह का जीवन परिचय : एक नजर में ।

 

नाम (Name) अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh)
जन्म (Birth) 5 फरवरी 1999
उम्र (Age) 23 वर्ष – (2022 में) 
जन्म स्थान (Birth Place) गुना (मध्य प्रदेश)
पिता (Father) दर्शन सिंह
माता (Mother) बलजीत कौर
गृहनगर (Hometown) खरार, पंजाब, भारत
स्कुलिंग (Schooling) गुरु नानक पब्लिक स्कूल (चंडीगढ़)
विश्वविद्यालय (University) ज्ञात नहीं
शिक्षा (Education) स्नातक
राशि (zodiac) कुंभ राशि
राष्ट्रीयता (Nationality) भारतीय
धर्म (Religion) सिख पंजाबी
जाति (Cast) जाट
पेशा (Profession) भारतीय क्रिकेटर
टीम में भुमिका (Role in Team) भारतीय टीम में मध्यम तेज गेंदबाज के रूप में
गेंदबाजी शैली (Bolling Style) बाएं हाथ के मध्यम तेज गेंदबाज
बल्लेबाजी शैली (Batting Style) दाहिने हाथ के बल्लेबाज
डोमेस्टिक/ राज्य टीम (Domestic / State Team) पंजाब, चंडीगढ़, इंडिया रेड, किंग्स इलेवन पंजाब  – (IPL)
अंतरराष्ट्रीय डेब्यू (international debut)
  • अंडर-19 – 10 नवंबर 2017 को मलेशिया अंडर-19 के खिलाफ कुआलालंपुर में
  • टी20ई – 7 जुलाई 2022 को इंग्लैंड के खिलाफ द रोज़ बाउल में
आईपीएल डेब्यू (IPL Debut)
  • पंजाब किंग्स इलेवन बनाम राजस्थान रॉयल्स (16 अप्रैल 2019)
डोमेस्टिक/ स्टेट डेब्यू (Domestic / state Debut )
  • हिमाचल प्रदेश बनाम पंजाब (19 सितंबर 2018)
कोच/ मेंटोर (Coach) जसवंत राय
जर्सी नं. (Jersey no.) #02 भारत; #2 (भारत अंडर-19) ; #02 (आईपीएल)
वैवाहिक स्थिति (Marital Status) अविवाहित
पुरस्कार (Awards) updated
प्रसिद्धी (Famous for) update
नेटवर्थ (Net worth) 2 से 5 मिलियन डॉलर
शौक/ पसंद (Hobbies/ interest) यात्रा करना, फिल्में देखना

 

अर्शदीप सिंह का प्रारंभिक जीवन | Arshdeep Singh Early Life

Arshdeep Singh Early life : दोस्तों, अर्शदीप सिंह का जन्म 5 फरवरी 1999 को मध्य प्रदेश के गुना शहर में हुआ था। इनके पिता का नाम दर्शन सिंह है और वे डीसीएम में मुख्य सुरक्षा अधिकारी के पद पर तैनात हैं। उनकी माँ का नाम बलजीत कौर है और वे एक गृहणी हैं। उनका भाई भी है जो कनाडा में काम है।

अर्शदीप अपने तीन भाई-बहनों में सबसे छोटे हैं। इनके बड़े भाई कनाडा में रहते हैं। और इनकी बड़ी बहन का नाम गुरलीन कौर है।

 

अर्शदीप सिंह की शिक्षा  | Arshdeep Singh Education

Arshdeep Singh Education : अर्शदीप ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा चंडीगढ़ स्थित गुरु नानक पब्लिक स्कूल, चंडीगढ़ से पूरी की है। वहां अपनी स्कूली शिक्षा के दौरान, अर्शदीप ने 13 साल की उम्र में अपने स्कूल के लिए क्रिकेट खेलना शुरू कर दिया था। 

इन्होंने राज्य स्तरीय टूर्नामेंटों में चंडीगढ़ और पंजाब क्रिकेट टीमों का प्रतिनिधित्व भी किया है। इनके पिता दर्शन सिंह, इनके करियर के शुरुआती दौर में सक्रिय रूप से शामिल थे।

जानिए – भारत की महिला क्रिकेट टीम की स्टार बल्लेबाज हरमनप्रीत कौर का जीवन परिचय।

 

शारीरिक संरचना | Body measurement

लंबाई (height)

सेमी. मे – 181 cm

मीटर मे – 1.81 m.

फिट में – 6’3″ ft.

वजन (Weight)

70 किलोग्राम

आंखों का रंग (Eye colour)

काला 
बालों का रंग (Hair colour)

काला

 

अर्शदीप सिंह का क्रिकेट करियर | Arshdeep Singh Business Career

Arshdeep Singh Biography in Hindi – Cricket Career : दोस्तों, वर्ष 2012 में अर्शदीप सिंह ने जीएनपीएस स्कूल, चंडीगढ़ में कोच जसवंत राय के नेतृत्व में क्रिकेट खेलना शुरू किया था। उस समय ये 13 वर्ष के थे। इन्होंने पंजाब के लिए वीनू मांकड़ ट्रॉफी में 13 विकेट लिए थे। इसके बाद वर्ष 2017 में इन्होंने डीपी आजाद ट्रॉफी में खेलते हुए अपनी टीम चंडीगढ़ के लिए पंजाब इंटर-डिस्ट्रिक्ट वनडे चैंपियनशिप में पांच मैचों में 19 विकेट झटके थे।

अपने कोच के साथ अर्शदीप सिंह।

अपने कोच के साथ अर्शदीप सिंह।

अंडर- 19 (U-19) T- 20 करियर |

अर्शदीप सिंह ने वर्ष 2017 में भारतीय टीम के लिए एसीसी अंडर-19 एशिया कप- 2017 में अंतरराष्ट्रीय युवा क्रिकेट में डेब्यू किया। जिसमें उन्होंने अपना पहला मैच 10 नवंबर 2017 को मलेशिया U-19 टीम के खिलाफ कुआलालंपुर में खेला।

इसके बाद, इन्होंने वर्ष 2017 में U19 चैलेंजर ट्रॉफी में इंडिया रेड टीम के लिए भी खेला। यह मैच उनके लिए एक टर्निंग प्वाइंट साबित हुआ था। क्योंकि इस टूर्नामेंट में इन्होंने अपनी बेहतरीन प्रतिभा दिखाते हुए सात विकेट चटकाए थे। जिसमें एक पांच विकेट भी शामिल था। इस टुर्नामेंट में अपने बेहतरीन प्रदर्शन के बाद वे सुर्खियों में आए और इन्हें वर्ष 2018 के विश्व कप मे भारतीय अंडर-19 टीम में खेलने का मौका मिला। इसमें जिम्बाब्वे के खिलाफ खेलते हुए अर्शदीप ने 1.43 की इकॉनमी रेट से गेंदबाजी करते हुए टूर्नामेंट का अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया और 7 ओवर में महज 10 रन देकर 2 विकेट चटकाए।

इसके कुछ महीने बाद, अर्शदीप पंजाब अंडर -23 टीम में शामिल हुए और इन्होंने राजस्थान के खिलाफ सीके नायडू ट्रॉफी में हैट्रिक सहित 8 विकेट लेकर अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। इनके शानदार प्रदर्शन को देखते हुए चयनकर्ताओं ने इन्हें वर्ष 2018-19 में होने वाले विजय हजारे टूर्नामेंट के लिए राज्य टीम में शामिल किया। जिसमें उन्होंने हिमाचल प्रदेश के खिलाफ खेलते हुए 2 विकेट लेकर अच्छी शुरुआत की।

 

अर्शदीप का आईपीएल (IPL) करियर

वर्ष 2019 में IPL की टीम, किंग्स इलेवन पंजाब (KXIP) टीम ने इन्हें 20 लाख रुपए में खरीदा था। जिसके बाद वे, किंग्स इलेवन पंजाब (KXIP) टीम में शामिल हुए और 16 अप्रैल 2019 को अपने घरेलू मैदान मोहाली में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ IPL का अपना पहला मैच खेला। जिसमें बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप ने राजस्थान रॉयल्स के दो बड़े बल्लेबाज जोस बटलर और अजिंक्य रहाणे आउट करके पवेलियन भेजा था। वर्ष 2019 सीज़न मे अर्शदीप ने किंग्स इलेवन पंजाब (KXIP) के लिए 3 मैच खेले थे।

आईपीएल के एक मैच में अर्शदीप सिंह केएल राहुल के साथ।

आईपीएल के एक मैच में अर्शदीप सिंह केएल राहुल के साथ।

अर्शदीप सिंह, वर्ष 2019 से 2021 तक 20 लाख रूपये कि इसी प्राइज मनी के साथ किंग्स इलेवन पंजाब (KXIP) टीम के साथ जुड़े रहे। इसके बाद, वर्ष 2022 के IPL सीजन में KXIP ने इन्हें 4 करोड़ रुपए की राशि देकर अपने टीम में बनाए रखा।

 

T20I के लिए भारतीय टीम में हुए शामिल

IPL में अर्शदीप के शानदार प्रदर्शन को देखते हुए, अर्शदीप को भारत की T20 अंतरराष्ट्रीय टीम में शामिल किया गया। और इन्होंने 7 जुलाई 2022 को इंग्लैंड के खिलाफ द रोज बाउल स्टेडियम में अपने करियर का पहला अंतरराष्ट्रीय T20 मैच खेला।

इसके पहले मई 2022 में, अर्शदीप को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ श्रृंखला के लिए और आयरलैंड के खिलाफ दो मैचों की श्रृंखला के लिए भारतीय T20I टीम में नामित किया गया था।

जानिए – भारतीय महिला तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी का जीवन परिचय।

 

एशिया कप में अर्शदीप सिंह का प्रदर्शन |

अगस्त 2022 से शुरू होने वाले ‘एशिया कप- 2022’ के लिए अर्शदीप सिंह को भारतीय टीम में जगह दी गई। जिसमें उन्होंने अब तक अच्छा प्रदर्शन किया है। भारत टीम के साथ साथ पूरे भारत को उनसे एशिया कप 2022 में अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है।

एशिया कप के मैच में गेंदबाजी करते हुए अर्शदीप सिंह।

एशिया कप के मैच में गेंदबाजी करते हुए अर्शदीप सिंह।

 

अर्शदीप सिंह का प्रदर्शन | Arshdeep Singh Performance

प्रथम श्रेणी करियर (First-Class Career) –

अर्शदीप सिंह ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में अब तक केवल तीन मैच ही खेले हैं, और इसकी चार पारियों में इन्होंने 26.66 की औसत से तथा 2.86 की ईकोनोमी रेट के साथ गेंदबाजी करते हुए 9 विकेट चटकाए थे। इस दौरान इन्होंने अच्छी गेंदबाजी करते हुए 39 रन देकर तीन विकेट भी लिए थे।

 

लिस्ट ए करियर | List- A Career

लिस्ट ए करियर में अर्शदीप सिंह ने अब तक 12 मैच खेले हैं और इसकी 11 पारियों में गेंदबाजी करते हुए इन्होंने 40.00 की औसत तथा 4.91 की इकॉनमी रेट से रन खर्च करते हुए कुल 11 विकेट झटके हैं। इस फॉर्मेट में अर्शदीप कि श्रेष्ठ गेंदबाजी 17 रन देकर 2 विकेट रहा है।

 

घरेलू टी20 करियर |  Domestic T-20 Career

अर्शदीप ने अपने घरेलू टी20 करियर में कुल 26 मैच खेले हैं। जिसकी 26 पारियों में इन्होंने 20.31 की औसत और 8.06 की इकॉनमी रेट से रन लुटाते हुए कुल 35 विकेट झटके हैं। इस फार्मट में इनकी सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी 32 रन देकर 5 विकेट रहा है।

जानिए – ऑस्ट्रेलियाई दिवंगत गेंदबाज शेन वार्न का जीवन परिचय।

 

अर्शदीप सिंह कि नेटवर्थ | Arshdeep Singh Net worth

Arshdeep Singh Biography in Hindi : Networth – यदि अर्शदीप सिंह के नेटवर्थ की बात की जाए तो, अर्शदीप सिंह की कुल नेटवर्थ 2 से 5 मिलियन डॉलर के आसपास बताई जाती है। वर्ष 2022 के आईपीएल के सीजन में किंग्स इलेवन पंजाब ने उन्हें 4 करोड़ रुपए में खरीदा था। जबकि इससे पहले, आईपीएल (IPL) के वर्ष 2019 से 2021 सीजन में किंग्स इलेवन पंजाब टीम ने 20 लाख रुपए मे खरिदा था। वे भारतीय टीम और आईपीएल (IPL) खेलने के साथ-साथ घरेलू क्रिकेट टीम में भी खेलते हैं।

नेट वर्थ (Net Worth)

2 से 5 मिलियन अमेरिकी डॉलर तक
किंग्स इलेवन पंजाब (Kings XI Punjab)

4 करोड़ रुपए (वर्ष- 2022 मे)

किंग्स इलेवन पंजाब (Kings XI Punjab)

20 लाख रुपए (वर्ष- 2019 से 2021 के IPL सीजन मे)

 

अर्शदीप सिंह का परिवार | Arshdeep Singh Family

Arshdeep Singh Family : दोस्तों, 23 वर्षीय अर्शदीप सिंह पंजाब के मोहाली में रहते हैं और अब तक अविवाहित हैं। वे तीन भाई-बहनों में सबसे छोटे हैं। हर्षदीप सिंह को यात्राएं करना और फिल्में देखना बहुत पसंद है। ये अपनी अच्छी गेंदबाजी के लिए भी जाने जाते हैं।

वर्तमान में यह अपने माता-पिता और अपनी बहन के साथ मोहाली में रहते हैं। इनके परिवार में इनके माता-पिता और इनके बड़े भाई के अलावा इनकी एक बड़ी बहन भी है।

अपने माता पिता और बहन के साथ अर्शदीप सिंह।

अपने माता पिता और बहन के साथ अर्शदीप सिंह।

पारिवारिक जानकारियां। Family Details

माता-पिता (parents)

पिता – दर्शन सिंह

माँ – बलजीत कौर

भाई-बहन (Siblings)

एक बड़ा भाई  ( नाम ज्ञात नहीं)

बहन – गुरलीन कौर (बड़ी)

वैवाहिक स्थिति (Marital status)

अविवाहित

गर्लफ्रेंड/ अफेयर (girlfriend affair) 

ज्ञात नहीं

अर्शदीप सिंह से जुड़े विवाद | Arshdeep Singh Controversies

Arshdeep Singh Controversies : अर्शदीप सिंह को अपना अंतरराष्ट्रीय करियर शुरू किए अभी कुछ ही समय हुए हैं। लेकिन वह अभी से ही विवादों में घिर गए हैं। हालांकि इस विवाद के पीछे उनका किसी भी तरह का कोई हाथ नहीं है।

दरअसल, भारत सरकार ने विकिपीडिया को क्रिकेटर अर्शदीप सिंह से संबंधित पेज पर झूठी जानकारी प्रकाशित करने के मामले में बीते सोमवार सितंबर 5, 2022 को नोटिस जारी किया था। सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) मंत्रालय के सूत्रों ने यह जानकारी दी। इससे पहले केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक एवं सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने विकिपीडिया पर नाराजगी जताई थी। उन्होंने कहा कि, ” सरकार भारत में काम कर रही किसी भी वेबसाइट को झूठी सूचना फैलाने और भावनाएं भड़काने की अनुमति नहीं दे सकती। “ चंद्रशेखर ने साथ ही ट्वीट किया कि, ” यह सुरक्षित और विश्वसनीय इंटरनेट कि हमारी सरकार की अपेक्षा का उल्लंघन करता है। “ उन्होंने ट्वीट में एक स्क्रीनशॉट भी साझा किया, जिसके अनुसार अर्शदीप के विकीपीडिया पेज पर यह सूचना पाक द्वारा संपादित की गई थी।

जानिए – भारतीय विकेटकीपर और बल्लेबाज ऋषभ पंत का जीवन परिचय।

अर्शदीप सिंह के विकीपीडिया पेज पर की गई टिप्पणी। जिसमें उन्हें खालिस्तानी बताया गया था।

अर्शदीप सिंह के विकीपीडिया पेज पर की गई टिप्पणी। जिसमें उन्हें खालिस्तानी बताया गया था।

 

पुलिस में शिकायत कि गई दर्ज |

भाजपा नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने ” ऑल्ट न्यूज़ ” वेबसाइट के संस्थापक मोहम्मद जुबेर के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। उन पर अर्शदीप और सिख समुदाय के खिलाफ नफरत फैलाने का आरोप लगाते हुए उन्होंने प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है।

 

आखिर क्या है पूरा मामला जानते हैं |

दरअसल, रविवार सितंबर 4, 2022 को भारत-पाक मैच में अर्शदीप 18वें ओवर में आसिफ अली का कैच पकड़ने से चूक गए थे। जिसके बाद उनके विकीपीडिया पेज पर उन्हें खालिस्तान का खिलाड़ी लिख दिया गया था। हालांकि यह सूचना बाद में हटा ली गई।

भारत-पाकिस्तान के मैच में कैच पकड़ने से चूक गए थे अर्शदीप सिंह।

भारत-पाकिस्तान के मैच में कैच पकड़ने से चूक गए थे अर्शदीप सिंह।

आपको बताते चलें कि, विकिपीडिया एक निशुल्क वेबसाइट है जिस पर कोई भी व्यक्ति सूचना संपादित कर सकता है।

इस विवाद के बाद, पूर्व भारतीय गेंदबाज हरभजन सिंह इनके समर्थन आगे आए और एक ट्वीट शेयर कर कहा कि, ” अर्शदीप की आलोचना बंद करो। कोई भी जानबूझकर केच नहीं छोड़ता। हमें अपनी टीम पर गर्व है। पाक बेहतर खेला। इस मंच पर अपने ही खिलाड़ियों के बारे में घटिया बात करने वालों पर शर्म आती है। “

 

अर्शदीप सिंह से जुड़े कुछ रोचक तथ्य | Arshdeep Singh Achievements

  • अर्शदीप सिंह का जन्म मध्यप्रदेश के गुणा शहर में हुआ था।
  • अर्शदीप के पिता, दर्शन सिंह डीसीएम में मुख्य सुरक्षा अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं।
  • अर्शदीप को इस मुकाम तक पहुंचाने में उनके पिता का बहुत बड़ा योगदान है।
  • अर्शदीप के बड़े भाई कनाडा में रहते हैं और उनकी बड़ी बहन का नाम गुरलीन कौर है।
  • अर्शदीप ने घरेलू क्रिकेट में चंडीगढ़ और पंजाब क्रिकेट टीमों का प्रतिनिधित्व किया है।
  • अर्शदीप ने पंजाब इंटर डिस्ट्रिक्ट वनडे चैंपियनशिप में 5 मैचों में 19 विकेट लिए थे।
  • अर्शदीप ने 13 साल की उम्र से ही क्रिकेट खेलना शुरू कर दिया था।
  • दिसंबर 2018 में, इन्हें KXIP टीम द्वारा वर्ष 2019 के IPL लीग के लिए खिलाड़ी नीलामी में खरीदा गया था।
  • IPL के वर्ष 2022 सीजन में KXIP ने इन्हें 4 करोड़ रुपए में खरीदा था।

 

अर्शदीप सिंह के बारे में पूछे जाने वाले प्रश्नोत्तर (FAQ)।

प्रश्न : अर्शदीप सिंह कौन है ?

उत्तर : अर्शदीप सिंह एक भारतीय क्रिकेटर हैं, और वे टीम में बतौर मध्यम तेज गति के गेंदबाज के रूप में खेलते हैं।

प्रश्न : अर्शदीप सिंह का जन्म कब हुआ ?

उत्तर : अर्शदीप सिंह का जन्म जन्म 5 फरवरी 1999 को मध्य प्रदेश के गुना शहर में हुआ था।

प्रश्न : अर्शदीप सिंह की उम्र कितनी है ?

उत्तर : 23 वर्ष – (2022 में)

प्रश्न : अर्शदीप सिंह किस राज्य से हैं ?

उत्तर : अर्शदीप सिंह का जन्म मध्य प्रदेश में हुआ था। लेकिन वह अपना गृहनगर पंजाब के खरार को मानते हैं।

प्रश्न : अर्शदीप सिंह कि पत्नी कौन हैं ?

उत्तर : अर्शदीप सिंह वर्तमान में अविवाहित हैं।

प्रश्न : अर्शदीप सिंह किस खेल से संबंधित हैं ?

उत्तर : क्रिकेट से

प्रश्न : अर्शदीप सिंह कि जाति क्या है?

उत्तर : जाट, सिख

प्रश्न : अर्शदीप सिंह के कोच कौन है ?

उत्तर : जसवंत राय

प्रश्न : अर्शदीप सिंह आईपीएल में किस टीम के लिए खेलते हैं ?

उत्तर : अर्शदीप सिंह आईपीएल (IPL) में किंग्स इलेवन पंजाब के लिए खेलते हैं।

प्रश्न : अर्शदीप सिंह कि नेटवर्थ कितनी है ?

उत्तर : हर्षदीप सिंह की कुल नेटवर्थ 2 से 5 मिलियन डॉलर बताई जा रही हैं।

 

इन्हें भी पढ़ें :

 

आभार ।

साथियों आशा करता हूं कि, आपको हमारा ‘ अर्शदीप सिंह ( Arshdeep Singh ) ‘ पर लिखा गया यह लेख पसंद आया होगा। अगर आपको हमारा biographybooks.in का यह ब्लॉग (Blog) और हमारा यह लेख (Article) पसंद आया, तो इसे अपने दोस्तों और अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर जरूर शेयर करें। ताकि और भी लोगों को आपके माध्यम से इसकी जानकारी हो सके। अगर आप हमें फीडबैक देना चाहते हैं तो अपनी प्रतिक्रिया देने के लिए comment में जाकर हमें अपनी प्रतिक्रियाएँ जरूर दे। 

आप हमें हमारे सोशल मीडिया पेज पर भी follow कर सकते हैं। जल्दी ही मिलते हैं एक नए स्टोरी के साथ तब तक के लिए आप सभी मस्त रहें, स्वस्थ रहें।

हमारे ब्लॉग biographybooks.in पर आखिरी तक बने रहने के लिए आप सभी का हृदय की गहराइयों से प्यार भरा धन्यवाद।

 

Advertisement

You may also like...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *