मिस यूनिवर्स 2022 बोनी गेब्रियल का जीवन परिचय | Miss Universe 2022 Bonney Gabriel Biography in Hindi

बोनी गैब्रियल ने जीता मिस यूनिवर्स 2022 का खिताब। पूर्व विश्व सुंदरी भारत की हरनाज संधु ने पहनाया ताज।

मिस यूनिवर्स 2022 बोनी गेब्रियल का जीवन परिचय | Bonney Gabriel Biography in Hindi

बोनी गेब्रियल का जीवन परिचय ( बोनी गेब्रियल विकी, जन्म, शिक्षा, मॉडलिंग करियर, परिवार, मिस यूनिवर्स 2022, ब्वॉयफ्रेंड, संपत्ति ) | Bonney Gabriel Biography in hindi [ Bonney Gabriel Wikipedia, Birth, Age, Education, Career, Family, Miss Universe 2022, Boyfriend, Net worth ]

 

बोनी गेब्रियल | Bonney Gabriel

Miss Universe 2022


Bonney Gabriel Biography in Hindi : दोस्तों ! बोनी गेब्रियल एक अमेरिकी फैशन डिज़ाइनर और एक मॉडल हैं। हाल ही में बोनी गैब्रियल ने 14 जनवरी 2023 को मिस यूनिवर्स 2022 का खिताब अपने नाम कर लिया है। उन्हें पूर्व विश्व सुंदरी भारत की हरनाज संधू ने अपना ताज पहनाया। बोनी गेब्रियल से पहले मिस यूनिवर्स 2021 का खिताब भारत की हरनाज संधू ने जीता था। बोनी गेब्रियल मिस यूनिवर्स का खिताब जीतने वाली पहली फिलिपिनो-अमेरिकी हैं।

मिस यूनिवर्स बोनी  गेब्रियल का जीवन परिचय | Bonney Gabriel Biography in Hindi

मिस यूनिवर्स बोनी गेब्रियल का जीवन परिचय | Bonney Gabriel Biography in Hindi

Advertisement

मिस यूनिवर्स 2022 का खिताब जीतने से पहले बोनी गैब्रियल अपने देश यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ अमेरिका के मिस केमाह, मिस टेक्सास यूएसए और मिस यूएसए 2022 जैसे कई खिताब जीत चुकी हैं। और , मिस टेक्सास 2021 कि फर्स्ट रनरअप रही थीं। तो आइए एक नजर डालते हैं, वर्ष 2022 कि “मिस यूनिवर्स बोनी गेब्रियल का जीवन परिचय | Bonney Gabriel Biography in Hindi” पर। जिसमें हम आपको, आर’बोनी गेब्रियल के जीवनी, उनके करियर से लेकर मिस युनिवर्स बनने तक के बारे में जानकारी देने की पूरी कोशिश करेंगे।

जानिए – मिस वर्ल्ड का खिताब  जीत चुकी भारतीय महिला मानुषी छिल्लर का जीवन परिचय | Miss World Manushi Chhillar biography in Hindi

 

Table of Contents

बोनी गेब्रियल का जीवन परिचय : एक नजर में

नाम (Name) आर’बोनी नोला गेब्रियल (R’Bonney Nola Gabriel)
उपनाम (Nickname) बोनी गेब्रियल (Bonney Gabriel)
जन्म (Birth) 20 मार्च 1994
उम्र (Age) 28 वर्ष (जनवरी 2023 में)
जन्म स्थान (Birth Place) ह्यूस्टन, टेक्सास, संयुक्त राज्य अमेरिका
पिता (Father) रेमिगियो बोनज़ोन
माता (Mother) डाना वॉकर
गृहनगर (Hometown) ह्यूस्टन, टेक्सास, यूएस
स्कुलिंग (Schooling) जानकारी नहीं
विश्वविद्यालय (University) टेक्सास विश्वविद्यालय
शिक्षा (Education) फैशन डिजाइन में स्नातक की डिग्री
राष्ट्रीयता (Nationality) अमेरिकन
धर्म (Religion) क्रिश्चियन
पेशा (Profession) फैशन डिज़ाइनर और मॉडल
सक्रिय वर्ष (Active Year) वर्ष 2003 से वर्तमान
वैवाहिक स्थिति (Marital status)  अविवाहित
प्रसिद्धि (Famous for) फैशन डिजाइनर, मॉडल और मिस यूनिवर्स 2022 का खिताब जीतने के बाद से सुर्खियों में
वेबसाइट (Website) www.rbonneynola.com

 

बोनी गेब्रियल का प्रारंभिक जीवन और परिवार | Bonney Gabriel Early Life & Family

Bonney Gabriel birth & Family : दोस्तों, आर’बोनी गेब्रियल (R’Bonney Gabriel) का जन्म 20 मार्च 1994 संयुक्त राज्य अमेरिका स्थित टेक्सास के ह्यूस्टन शहर में हुआ था। वे एक फिलिपिनो-अमेरिकी हैं। क्योंकि उनके पिता, रेमिगियो बोनज़ोन फिलीपींस में पैदा हुए थे और मूल रूप से मनीला के हैं, जो 25 साल की उम्र में वाशिंगटन राज्य में आकर बस गए थे। जबकी उनकी माँ डाना वॉकर हैं और वे अमेरिका के टेक्सास के ह्यूस्टन, से हैं। बोनी गेब्रियल का बचपन ह्यूस्टन में ही बीता था और उनके तीन भाई-बहन हैं, जो यूएसए में ही रहते हैं।

जानिये – ‘आयरन लेडी’ के नाम से जानी जाने वाली एक मोटिवेशनल स्पीकर मुनिबा मजारी का जीवन परिचय | Muniba Mazari biography in hindi

 

परिवारिक जानकारियां | Family details

माता- पिता (Parents) पिता – रेमिगियो बोनज़ोन

माँ – डाना वॉकर

भाई-बहन (brothers-sisters) भाई- तीन छोटे भाई

 

बोनी गेब्रियल कि शिक्षा | Bonney Gabriel Early Life & Education

Bonney Gabriel Education : बोनी गेब्रियल कि शुरुआती पढ़ाई ह्यूस्टन में ही एक स्थानीय स्कूल से पुरी हुई। इसके बाद, वय्ष 2018 में उन्होंने उत्तरी टेक्सास विश्वविद्यालय से फैशन डिजाइन में स्नातक की डिग्री हासिल की। वर्तमान में वे एक डिजाइनर के रूप में पर्यावरण के अनुकूल कपड़े बनाने और एक मॉडल के रूप में काम करती है।

जानिए – भारत की पहली ‘मिस यूनिवर्स’ सुष्मिता सेन का जीवन परिचय | Sushmita Sen biography in hindi

 

शारिरिक संरचना | Physical Appearance

ऊंचाई (Height) सेंटीमीटर में – 170 सेंटीमीटर (लगभग)

मीटर में – 1.70 मीटर

फीट इंच – 5′ 7″

वजन (weight) किलोग्राम में – 50 किलो

पाउंड में – 110 पाउंड

शारिरिक बनावट (Figure) 34-26-34
आंख का रंग (eye color) गहरे भूरे रंग का
बालों का रंग (hair color) भूरा

 

बोनी गेब्रियल का करियर | Bonney Gabriel Career

Bonney Gabriel Career : अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद बोनी गैब्रियल ने एक फैशन डिजाइनर के रूप में अपना करियर शुरू किया। जिसमें वे पर्यावरण के अनुकूल कपड़े बनाने और एक मॉडल के रूप में काम करती है। इसके साथ ही वे मॉडलिंग भी करती थीं।

पेजेंट्री में बोनी गैब्रियल का पहला प्रवेश वर्ष 2020 में हुआ, जब वे मिस केमाह यूएसए 2020 में शामिल हुईं। इस पेजेंट में उन्होंने शीर्ष 5 फाइनलिस्ट में जगह बनाई थी। इसके बाद, वे मिस टेक्सास यूएसए 2021 में शामिल हुई जिसमें वे मिस हैरिस काउंटी के रूप में प्रतिस्पर्धा करते हुए पहली रनर-अप रही थीं।

इसके अगले ही साल, वर्ष 2022 में उन्होंने मिस टेक्सास यूएसए 2022 जीता और मिस यूएसए 2022 में टेक्सास का प्रतिनिधित्व किया। जिसके बाद उन्हे मिस यूएसए 2022 का ताज पहनाया गया। इसके साथ ही वे पहली अमेरिकी-फिलिपिनो मिस यूएसए बनी।

जानिए – मिस वर्ल्ड रह चुकी बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा का जीवन परिचय | Priyanka Chopra biography in hindi

 

बोनी गेब्रियल बनी मिस युनिवर्स 2022 | बिजनेस करियर | Bonney Gabriel Career

Bonney Gabriel Business Career : अमेरिका कि आर बोनी गैब्रिएल ने मिस यूनिवर्स 2022 का खिताब अपने नाम किया है। उन्हें पूर्व विश्व सुंदरी भारत की हरनाज संधू ने अपना ताज पहनाया। हरनाज संधू मिस यूनिवर्स के मंच पर आते हुए भावुक भी हो गई थीं। इस पेजेंट में वेनेजुएला की अमांडा डुडामेल पहली रनर अप और डोमिनिकन रिपब्लिक की ऐंडरिना मार्टिनेज दूसरी रनर अप बनीं। प्रतियोगिता में भारत की दिविता राय सेमीफाइनल तक ही पहुंच पाईं।

R'Bonney Gabrial after winning Miss Universe 2022 Pagent

R’Bonney Gabrial after winning Miss Universe 2022 Pagent

मिस यूनिवर्स 2022 प्रतियोगिता का आयोजन 14 जनवरी 2023 को किया गया था। जिसमें इस सौंदर्य प्रतियोगिता के 71वें संस्करण का खिताब आर’बोनी गेब्रियल ने जीता है। इससे पहले यह खिताब भारत के नाम था और मिस यूनिवर्स 2021 का खिताब भारत कि हरनाज संधू ने जीता था।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, मिस यूनिवर्स 2022 का खिताब जीतने से पहले बोनी गैब्रियल युएसए का मिस केमाह 2020, मिस टेक्सास, मिस टेक्सास यूएसए 2022 और मिस यूएसए जैसे कई खिताबी पेजेंट जीत चुकी हैं। 28 वर्षीय बोनी गेब्रियल अमेरिकी राज्य टेक्सास मे रहती हैं और वे मिस यूनिवर्स का खिताब जीतने वाली पहली फिलिपिनो-अमेरिकी हैं।

R'Bonney Gabriel after winning Miss Texas USA

R’Bonney Gabriel after winning Miss Texas USA

बेहद ही खास है यह ताज | This crown is very special

दोस्तों ! बोनी गेब्रियल को पहनाया गया मिस यूनिवर्स 2022 का यह ताज बेहद ही खास है। रिपोर्ट्स कि माने तो,  इस बार मिस यूनिवर्स के ताज का नाम ‘फोर्स फॉर गुड’ रखा गया है। इस ताज की कीमत करीब 49 करोड़ रुपये है और इस ताज में 993 स्टोन लगे हुए हैं।

बता दें कि, “मिस यूर्निवर्स प्रतियोगिता” की शुरुआत वर्ष 1952 से हुई थी। इस प्रतियोगिता का पहला खिताब अर्मी क्रुसेला ने जीता था। इस ब्यूटी पेजेंट को अमेरिका की मिस यूनिवर्स ऑर्गनाइजेशन आयोजित करती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इसका सालाना बजट करीब 10 करोड़ डॉलर होता है। गौरतलब है कि बीते वर्ष भारत की हरनाज संधू ने इस प्रतियोगिता को जीतकर भारत का गौरव बढ़ाया था।

जानिए – वर्ष 2021 कि मिस यूनिवर्स रह चुकी भारत की हरनाज संधू का जीवन परिचय | Harnaj Sandhu biography in hindi

 

बोनी गेब्रियल ने अपने जवाब से जीता लोगों का दिल | Boney Gabriel won the hearts of people with his answer

मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता के फाइनल राउंड में टॉप तीन प्रतियोगियो से एक प्रश्न पूछा गया था। जिसका बोनी गेब्रियल ने सटीक जवाब देकर ना केवल जजेस् का दिल जीता बल्कि मिस यूनिवर्स विजेता भी बनी। तीनों प्रतिभागियों से एक तरह का ही प्रश्न पूछा गया था और तीनों ने अलग-अलग जवाब दिए। इस दौरान एक कंटेस्टेंट का जवाब दूसरे कंटेस्टेंट को सुनने की इजाज़त नहीं थी।

प्रश्न था – “अगर आप मिस यूनिवर्स बनती हैं, तो आप इसे एक सशक्त और प्रगतिशील संस्थान दिखाने के लिए कैसे काम करेंगी?”  

इसपर गेब्रियल ने जवाब देते हुए कहा कि,- “मैं इसे एक बदलाव लाने वाले लीडर के रूप में इस्तेमाल करूंगी। मैंने 13 सालों तक एक डिजाइनर के तौर पर काम किया है। मैं फैशन का इस्तेमाल अच्छे कामों के लिए करती हूं। मैं रीसायकल मटेरियल से कपड़े बनाती हूं, ताकि प्रदूषण को कम किया जा सके। मैं महिलाओं को सिलाई की भी ट्रेनिंग देती हूं, जिससे वो ह्यूमन ट्रैफिकिंग और घरेलू हिंसा से बच सकें। ये सब मैं इसलिए बता रही हूं, क्योंकि बदलाव लाने के लिए आपको दूसरों के लिए, समाज के लिए कुछ करना होगा। आपको अपने टैलेंट का सही तरह से इस्तेमाल करना भी बेहद जरूरी है। हम सभी में कुछ खास है और जब हम ये बीज दूसरों में बोते हैं तो हम उन्हें भी बदल देते हैं।” 

गेब्रियल के इस जवाब ने जज पैनल को काफी प्रभावित किया और वे इस प्रतियोगिता की विजेता रहीं।

Miss Universe 2022 R'Bonney Gabriel

Miss Universe 2022 R’Bonney Gabriel

 

बीते साल भारत के सिर पर सजा था ताज | Last year the crown was decorated on India’s head

दोस्तों ! भारत की हरनाज संधू पिछली बार वर्ष 2021 में यह ताज भारत लेकर आई थीं। मिस यूनिवर्स का यह ताज भारत की झोली में 21 सालों के बाद आया था। इससे पहले आखिरी बार, वर्ष 2000 में लारा दत्ता ने इस खिताब को जीता था। जब लारा दत्ता ने यह खिताब जीता था उसी साल, वर्ष 2000 में हरनाज संधू का जन्म हुआ था।

Harnaz Sandhu

Harnaz Sandhu

बोनी गेब्रियल की कुल संपत्ति, घर | Bonney Gabriel Net Worth, Houses

Bonney Gabriel Net worth : दोस्तों ! यदि बोनी गेब्रियल कि नेटवर्थ कि बात कि जाए, तो आर बोनी गेब्रियल कि नेटवर्थ $1 मिलियन से अधिक है। वे पेशे से एक फैशन डिजाइनर और एक मॉडल हैं। सस्टेनेबल क्लोदिंग में उनकी गहरी दिलचस्पी है और वे क्लाइमेट चेंज के लिए काफी काम कर रही हैं।

इसके अलावा उन्होंने 2022 में मिस यूनिवर्स का खिताब जीता है।

 

बोनी गेब्रियल का वैवाहिक जीवन, बच्चे | Bonney Gabriel Personal life

Bonney Gabriel Personal life : 28 वर्षीय बोनी गेब्रिएल वर्ष 2023 तक अविवाहित हैं और अपने करियर पर फोकस कर रही हैं। हालांकि, एक बॉयफ्रेंड है और भविष्य में वह उनसे ही शादी करना चाहती हैं। 

जानिए – मिस वर्ल्ड रह चुकी बॉलीवुड अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन का जीवन परिचय | Aishvarya Rai Bachchan biography in hindi

 

बोनी गेब्रियल की उपलब्धियां और सम्मान | Bonney Gabriel Achievements and Awards

  • बोनी गैब्रियल ने मिस यूनिवर्स 2022 का खिताब जीता है।
  • उन्होनें अमेरिका के मिस केमाह 2020 का पेजेंट अपने नाम किया है।
  • वे मिस टेक्सास यूएसए 2022 का खिताब जीत चुकी हैं।
  • और मिस यूएसए 2022 का खिताब जीत चुकी हैं।
  • वे मिस टेक्सास 2021 कि फर्स्ट रनरअप रही थीं।

 

बोनी गेब्रियल से जुड़े कुछ रोचक तथ्य | Some interesting facts about Bonney Gabriel

  • क्या बोनी गेब्रिएल धूम्रपान करती हैं? –  नहीं।
  • क्या बोनी गेब्रिएल शराब का सेवन करती हैं? – ज्ञात नहीं।
  • आर’बोनी ग्रेबीएल का जन्म अमेरिका के टेक्सास मे हुआ था।
  • बोनी ग्रेबीएल के तीन भाई-बहन हैं, जो यूएसए में ही रहते हैं।
  • बोनी गेब्रियल ने उत्तरी टेक्सास विश्वविद्यालय से फैशन डिजाइनिंग में स्नातक डिग्री हासिल कि है।
  • उन्हें फैशन डिजाइनिंग का बहुत शौक था और अपने इस शौक को उन्होंने अपना पेशा बना लिया।
  • सस्टेनेबल क्लोदिंग में गेब्रियल की गहरी रूचि रही है और वे क्लाइमेट चेंज के लिए भी काम करती हैं।
  • 14 जनवरी 2023 को बोनी ग्रेबीएल मिस यूनिवर्स 2022 का खिताब अपने नाम कर लिया।
  • मिस यूनिवर्स 2022 चुनी गई और बोनी गैब्रिएल ऐसा करने वाली पहली फिलीपींस अमेरिकी महिला बन गई हैं।
  • मिस यूनिवर्स 2022 खिताब जीतने से पहले बोनी ग्रेबीएल यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ अमेरिका के मिस केमाह, मिस टेक्सास, मिस टेक्सास यूएसए और मिस यूएसए जैसे कई खिताब जीत चुकी हैं।

 

बोनी गेब्रियल के बारे में पूछे जाने वाले प्रश्नोत्तर (FAQ)।

प्रश्न : बोनी गेब्रियल कौन है ?

उत्तर : बोनी गेब्रियल (Bonney Gabriel) एक अमेरिकी मॉडल और एक फैशन डिज़ाइनर हैं। हाल ही में, 14 जनवरी 2023 को उन्होंने मिस यूनिवर्स 2022 का खिताब जीता है।

प्रश्न : बोनी गेब्रियल का जन्म कब हुआ था ?

उत्तर : आर बोनी गेब्रियल का जन्म 20 मार्च 1994 को टेक्सास (Houston, Texas, U.S.) में हुआ था।

प्रश्न : बोनी गेब्रियल की उम्र कितनी है ?

उत्तर : 28 वर्ष (जनवरी 2023 मे)

प्रश्न : बोनी गेब्रियल किस देश से हैं ?

उत्तर : अमेरिका।

प्रश्न : बोनी गेब्रियल की शादी किससे हुई हैं ?

उत्तर : अविवाहित (जनवरी 2023 तक)

प्रश्न : बोनी गेब्रियल के कितने बच्चे हैं ?

उत्तर : None

प्रश्न : बोनी गेब्रियल ने हाल ही में कौन सा खिताब जीता है?

उत्तर : हाल ही में बोनी गैब्रियल ने, 14 जनवरी 2023 को मिस यूनिवर्स 2022 का खिताब जीता है।

प्रश्न : मिस यूनिवर्स-2022 का खिताब किसने जीता है ?

उत्तर : अमेरिका की बोनी गैब्रियल ने।

प्रश्न : मिस यूनिवर्स-2021 का खिताब किसने जीता है ?

उत्तर : भारत की हरनाज संधू  ने।

प्रश्न : बोनी गेब्रियल की नेटवर्थ कितनी हैं ?

उत्तर : बोनी ग्रेबीएल की कुल संपत्ति 1 मिलियन अमेरिकी डॉलर होने का अनुमान है।

 

इन्हें भी पढ़ें :

 

आभार ।

साथियों आशा करता हूं कि, आपको हमारा ‘ बोनी गेब्रियल (Bonney Gabriel) ‘ पर लिखा गया यह लेख पसंद आया होगा। अगर आपको हमारा biographybooks.in का यह ब्लॉग (Blog) और हमारा यह लेख (Article) पसंद आया, तो इसे अपने दोस्तों और अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर जरूर शेयर करें। ताकि और भी लोगों को आपके माध्यम से इसकी जानकारी हो सके। अगर आप हमें फीडबैक देना चाहते हैं तो अपनी प्रतिक्रिया देने के लिए comment में जाकर हमें अपनी प्रतिक्रियाएँ जरूर दे। 

आप हमें हमारे सोशल मीडिया पेज पर भी follow कर सकते हैं। जल्दी ही मिलते हैं एक नए स्टोरी के साथ तब तक के लिए आप सभी मस्त रहें, स्वस्थ रहें।

हमारे ब्लॉग biographybooks.in पर आखिरी तक बने रहने के लिए आप सभी का हृदय की गहराइयों से प्यार भरा धन्यवाद।

 

Advertisement

You may also like...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *