कभी बच्चों को पढ़ाने वाली द्रोपदी मुर्मू बनी भारत की दूसरी महिला राष्ट्रपति। राजनीति में ऐसे बनाई अपनी पहचान।

द्रौपदी मुर्मू का जीवन परिचय । Draupadi Murmu Biography in Hindi

द्रोपदी मुर्मू का जीवन परिचय (द्रोपदी मुर्मू, विकी, जन्म, शिक्षा, परिवार, करियर, राजनीति, विवाद, शादी, नेटवर्थ) | Draupadi Murmu Biography in Hindi [Draupadi Murmu, Wiki, Birth, Education, Family, Career, Politics, Controversies, marriage, bjp president candidate Droupadi Murmu, draupadi murmu president, Net worth]

 

द्रोपदी मुर्मू | Draupadi Murmu

भारत कि द्वितीय महिला राष्ट्रपति

Draupadi Murmu Biography in Hindi : दोस्तों, आपने कई ऐसे राजनेताओं के बारे में पढ़ा होगा, जो एक राजनीतिक घराने से आते हैं और जिन्होंने अपने राजनीतिक करियर में कई सफलताएं हासिल की है। लेकिन आज हम भारत के एक ऐसी महिला राजनीतिज्ञ के बारे में बात करने जा रहे हैं, जो भारत के उड़ीसा राज्य के एक छोटे से गांव से, और एक आदिवासी परिवार से आती हैं। और जिन्होंने कुछ समय पहले ही भारत के सर्वोच्च पद राष्ट्रपति पद के चुनाव में जीत हासिल कर भारत की दूसरी महिला राष्ट्रपति बनने का सम्मान प्राप्त किया है।

Advertisement

जी हां हम बात कर रहे हैं, भारत के गरीब और एक आदिवासी परिवार से आने वाली, द्रोपदी मुर्मू के बारे में। जिन्होंने न केवल कठिन परिस्थितियों का सामना करते हुए अपनी पढ़ाई पूरी की, बल्कि भारत के सर्वोच्च पद पर आसीन भी हुई।

आपको बता दें कि, उड़ीसा की रहने वाली द्रोपदी मुर्मू, झारखंड राज्य की राज्यपाल भी रह चुकी हैं। वे उड़ीसा के एक छोटे से गांव से एक बहुत ही मध्यमवर्गीय परिवार से आती हैं। तो आइए जानते हैं उनके संघर्ष भरे जीवन और राजनीतिक करियर से लेकर राष्ट्रपति बनने तक के सफर के बारे में biographybooks.com के पेज पर।

 

द्रोपदी मुर्मू बनी भारत कि राष्ट्रपति | Draupadi Murmu as a President of india

Draupadi Murmu Biography in Hindi : President – NDA की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति चुनाव जीतकर भारत के 15 राष्ट्रपति बनने का गौरव प्राप्त किया है। उन्होंने विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को बड़े अंतर से हराया। मुर्मू की जीत पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी समेत एनडीए के कई नेताओं ने मुर्मू को जीत की बधाई दी। वहीं यशवंत सिन्हा ने भी मुर्मू को जीत की बधाई दी है।

द्रोपदी मुर्मू को बधाई देते हुए भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी।

द्रोपदी मुर्मू को बधाई देते हुए भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी।

जैसा कि हम सब जानते हैं कि, हाल ही में 18 जुलाई 2022 को भारत में राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव हुए थे। जिसमें द्रोपदी मुर्मू, राष्ट्रपति पद की दौड़ के लिए मोदी सरकार की पहली पसंद थी। द्रोपदी मुर्मू, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता यशवंत सिन्हा के खिलाफ बीजेपी (BJP) की तरफ से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार थी। और उन्होंने भारत के राष्ट्रपति पद का चुनाव जीत लिया है। 

इस जीत के साथ मुर्मू भारत कि 15 राष्ट्रपति बनीं। इसके पहले, श्री रामनाथ कोविंद जी राष्ट्रपति पद पर काबिज थे और उनका कार्यकाल खत्म होने के बाद, अब द्रोपति मुर्मू ने उनका स्थान ग्रहण किया है। वे भारत की दूसरी महिला राष्ट्रपति बनी हैं। इनसे पहले श्रीमती प्रतिभा देवी सिंह पाटिल जी को यह सम्मान प्राप्त हुआ था, और वे भारत की प्रथम महिला राष्ट्रपति रही थीं। वे स्वतंत्र भारत में जन्मी पहली महिला  राष्ट्रपति भी हैं।

द्रौपदी मुर्मू, भारत के सर्वोच्च पद पर नियुक्त होने वाली प्रथम महिला आदिवासी राष्ट्रपति भी हैं। इससे पहले वर्ष 2015 में भी, उन्हें झारखंड कि प्रथम महिला राज्यपाल होने का गौरव प्राप्त है। जानिए, भारत के प्रधानमंत्री ” श्री नरेंद्र मोदी का जीवन परिचय | Narendra Modi biography in hindi “

लेकिन द्रोपदी मुर्मू का, एक आदिवासी होने के साथ-साथ ओडिशा के मयूरभंज के एक छोटे से गांव से निकलकर राष्ट्रपति बनने तक का सफर इतना आसान नहीं था। उन्होंने अपने जीवन में बहुत से संघर्षों का सामना किया है। एक-एक करके अपने दोनों बेटों को खोने के बाद और उसके कुछ साल बाद में अपने पति के गुजर जाने के बाद भी उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और अपने संघर्ष के दौर को जारी रखा। अपने पति और दोनों बेटों के निधन के बाद उन्होंने अपने घर को ही एक बोर्डिंग स्कूल में बदल दिया था, जहां आज भी स्कूल संचालित किया जाता है।

आज द्रोपति मुर्मू, लाखों लोगों के लिए एक प्रेरणा स्रोत बन गई हैं, जो गरीब तबके से आते हैं और अपने जीवन में सफलता हासिल करना चाहते हैं। तो आइए जानते हैं, भारत कि दुसरी महिला राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू कौन हैं, और क्या है उनकी कहानी, biographybooks.in के लेख ” Draupadi Murmu Biography in Hindi | द्रोपदी मुर्मू जीवन परिचय ” पर।

 

द्रौपदी मुर्मू कौन हैं? | Who is Draupadi Murmu ?

दोस्तों, द्रौपदी मुर्मू एक भारतीय महिला राजनेता हैं। वह देश की दूसरी महिला राष्ट्रपति हैं। वह एक आदिवासी समुदाय से आती हैं और झारखंड की प्रथम महिला राज्यपाल रह चुकी हैं। द्रोपदी मुर्मू, स्वतंत्र भारत में जन्मी भारत की प्रथम आदिवासी महिला राष्ट्रपति भी हैं। भाजपा में रहते हुए उन्होंने विभिन्न पदों पर अपनी सेवाएं दी हैं। वर्ष 2007 में ओडिशा सरकार ने उन्हें वर्ष के सर्वश्रेष्ठ विधायक के लिए “नीलकंठ पुरस्कार” से सम्मानित किया था। 

Draupadi Murmu Biography in Hindi | द्रोपदी मुर्मू का जीवन परिचय

Draupadi Murmu Biography in Hindi | द्रोपदी मुर्मू का जीवन परिचय

वर्तमान में, भारत में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव के लिए भाजपा ने इस पद के लिए द्रोपदी मुर्मू को अपना उम्मीदवार चुना था। वहीं द्रोपदी मुर्मू ने 24 जून को राष्ट्रपति पद के लिए अपना नामांकन भी दाखिल किया था। उनके नामांकन दाखिल करने के बाद से हीं, उनका जीतना लगभग तय माना जा रहा था। द्रोपदी मुर्मू ने यह चुनाव जीत कर भारत के सर्वोच्च पद पर आसीन होने वाली भारत की दूसरी महिला राष्ट्रपति तथा भारत की प्रथम आदिवासी महिला राष्ट्रपति होने का सम्मान प्राप्त किया है। तो आइए जानते हैं, द्रौपदी मुर्मू कि पुरी कहानी के बारे में विस्तार से। द्रोपदी मुर्मू के बारे में अधिक जानने के लिए बने रहें हमारे ” Draupadi Murmu Biography in Hindi | द्रोपदी मुर्मू जीवन परिचय ” के इस पेज पर। जानिये, श्रीलंका को डूबती अर्थव्यवस्था के बीच छोड़कर भागने वाले श्रीलंका के पुर्व राष्ट्रपति ” गोटबाया राजपक्षे का जीवन परिचय | Gotabaya Rajapaksa biography in hindi “

 

Table of Contents

द्रोपदी मुर्मू का जीवन परिचय : एक नजर में।

नाम (Name) : द्रोपदी मुर्मू (Draupadi Murmu)

जन्म (Birth) : 20 जून 1958 (64 वर्ष- 2022 में)

जन्म स्थान (Birth place) : मयूरभंज, उड़ीसा, भारत

पिता (Father) : बिरंची नारायण टुडू

माता (Mother) : पाओला मेनो

गृहनगर (Hometown) : नई मयूरभंज, उड़ीसा, (भारत)

कॉलेज (College) :  रमा देवी महिला कॉलेज, भुवनेश्वर, ओडिशा

शैक्षणिक योग्यता (Qualification) : कला में स्नातक

राशि (Zodiac Sign) :मिथुन राशि

राष्ट्रीयता (Nationality) : भारतीय

धर्म (Religion) : हिन्दू

जाति (Cast) : अनुसूचित जनजाति

पेशा (Profession) : भारतीय राजनीतिज्ञ

राजनीतिक पार्टी/ दल : भारतीय जनता पार्टी

Website :bjp.org

पति  :  स्व. श्याम चरण मुर्मु

संपत्ति (Net Worth) : ₹ 9.5 लाख भारतीय रूपये

 

द्रोपदी मुर्मू का प्रारंभिक जीवन और शिक्षा  | Draupadi Murmu Early Life & Education

Draupadi Murmu Biography in Hindi : द्रौपदी मुर्मू का जन्म 20 जून 1958 को ओडिशा के मयूरभंज जिले के बैदापोसी गांव में एक गरीब परिवार में हुआ था। उनके पिता का नाम, बिरंची नारायण टुडू है। वह एक आदिवासी समुदाय के संथाल परिवार से ताल्लुक रखती हैं, जो एक आदिवासी जातीय समूह है। उनके पिता, बिरंची नारायण टुडू अपने ही गांव और समाज के मुखिया थे।

द्रौपदी मुर्मू बेहद ही गरीब परिवार से आती थी और उनका बचपन बेहद अभावों और गरीबी में बीता था। लेकिन इन सब के बावजूद उन्होंने अपनी स्थिति को अपनी मेहनत के आड़े नहीं आने दिया।

 

द्रौपदी मुर्मू की शिक्षा | Draupadi Murmu Education

गरीब परिवार से होने के कारण द्रोपदी मुर्मू के लिए पढ़ाई कर पाना बहुत ही मुश्किल था। लेकिन उन्होंने अपनी गरीबी को कभी भी अपने रास्ते में आने नहीं दिया और उन्होंने अपने शुरुआती शिक्षा उड़ीसा के एक निजी स्कूल से प्राप्त की। अपनी स्कूली शिक्षा प्राप्त करने के बाद उन्होंने ओडिशा के भुवनेश्वर में स्थित “रमादेवी महिला कॉलेज” में दाखिला लिया और वहां से उन्होंने कला में ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की।

 

शारीरिक संरचना | Body Measurement

लंबाई (Height)

से० मी०- 163

मी०- 1.63

फीट – 5′ 4″

वजन (Weight)

66 Kg

आंखों का रंग (Eye Color)

काला
बालों का रंग (Hair Color)

हल्का काला और सफेद

 

निजी जीवन | Personal Life

Draupadi Murmu Biography in Hindi : Early Life – ओडिशा के मयूरगंज जिले के बैदपोसी गांव जन्मी द्रौपदी मुर्मू का विवाह श्याम चरण मुर्मू से हुआ था। उनकी तीन संताने हुई। जिनमें दो बेटे और एक बेटी थी। बाद में द्रोपदी मुर्मू के दोनों बेटों का निधन हो गया और उनके पति भी पंचतत्व में विलीन हो गए। 

बच्चों और पति का निधन, द्रोपदी मुर्मू के लिए बहुत ही कठिन दौर था। इसके बावजूद उन्होंने कभी हिम्मत नहीं हारी और अपने जीवन में आगे बढ़ती गई और समाज की भलाई करने के लिए राजनीति में कदम रखा।

द्रोपति मुर्मू की एक बेटी है जिनका नाम, इतिश्री मुर्मू है। जिनके साथ वह अपना जीवन व्यतीत कर रही हैं।

अपनी बेटी और नातिन के साथ द्रोपदी मुर्मू।

अपनी बेटी और नातिन के साथ द्रोपदी मुर्मू।

 

पारिवारिक जानकारियां

माता-पिता

(Parents)

पिता – स्व. बिरंची नारायण टुडू

माता – नाम ज्ञात नही

पति (Husband)

स्व. श्याम चरण मुर्मु

बच्चे (Childrens)

एक बेटी – इतिश्री मुर्मु

दो बेटे – (अब जीवित नहीं)

 

द्रोपदी मुर्मू का राजनीतिक करियर | Draupadi Murmu Political Career

Draupadi Murmu Biography in Hindi : Political Career – राजनीति में आने से पहले द्रोपदी मुर्मू ने रायरंगपुर में “श्री अरबिंदो इंटीग्रल एजुकेशन सेंटर” में एक सहायक शिक्षक के तौर पर अपने करियर कि शुरूआत की थी। इसके बाद, उन्होंने 1979 से 1983 तक सिंचाई और बिजली विभाग में जूनियर असिस्‍टेंट के रूप में भी कार्य किया था और फिर वर्ष 1994 से 1997 तक उन्होंने ऑनरेरी असिस्‍टेंट टीचर के रूप में भी कार्य किया था। जानिए भारत की बायोकॉन कंपनी के संस्थापक ” किरण मजूमदार शॉ का जीवन परिचय | Kiran mazumdar-shaw biography in hindi “

अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत द्रोपदी मुर्मू ने वर्ष 1997 में भाजपा मे शामिल होकर की। भाजपा में शामिल होते हुए उन्होंने पार्षद के रूप में स्थानीय चुनाव में जीत दर्ज की। उसी वर्ष, 1997 में मुर्मू को भाजपा पार्टी के अनुसूचित जनजाति मोर्चा का उपाध्यक्ष बनाया गया। इसके बाद भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ते हुए द्रोपदी मुर्मू ने दो बार रायरंगपुर सीट से जीत हासिल की। वर्ष 2000 में उन्होंने ओडिशा सरकार में राज्य मंत्री के पद पर अपनी सेवाएं दी। उस दौरान ओडिशा में भारतीय जनता पार्टी और बीजू जनता दल के गठबंधन वाली सरकार में वे 6 मार्च 2000 से 6 अगस्त 2002 तक वाणिज्य और परिवहन के लिए स्वतंत्र प्रभार मंत्री रही थीं।

6 अगस्त, 2002 से मई 16, 2004 तक द्रोपदी मुर्मू ने  मत्स्य पालन और पशु संसाधन विकास राज्य मंत्री के तौर पर काम किया। अगले एक दशक में उन्होंने भाजपा के भीतर कई प्रमुख भूमिकाएँ निभाईं। एसटी मोर्चा के राज्य अध्यक्ष और मयूरभान के भाजपा जिलाध्यक्ष के रूप में कार्य किया। वर्ष 2007 में ओडिशा विधानसभा द्वारा द्रोपदी मुर्मू को वर्ष का सर्वश्रेष्ठ विधायक होने के लिए “नीलकंठ पुरस्कार” से सम्मानित किया गया। द्रोपदी मुर्मू ने ओडिशा के रायगंज विधानसभा सीट से विधायकी का चुनाव भी जीता था और वर्ष 2013 में उन्हें उनके क्षेत्र मयूरभंज जिले के लिए पार्टी के जिला अध्यक्ष पद के लिए पदोन्नत किया गया था। जानिए भारत की सबसे अमीर महिलाओं की सूची में शामिल भारतीय महिला राजनीतिज्ञ और व्यवसायी ” सावित्री जिंदल का जीवन परिचय | Savitri Jindal biography in Hindi “

 

झारखंड कि राज्यपाल रह चुकी हैं द्रोपदी मुर्मू | Draupadi Murmu as a Jharkhand Governor

Draupadi Murmu Biography in Hindi : Jharkhand governor – मई 2015 में, भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने द्रौपदी मुर्मू को झारखंड के राज्यपाल नियुक्त किया था। और वह झारखंड की पहली महिला राज्यपाल बनीं थी। द्रौपदी मुर्मू ओडिशा की पहली महिला और आदिवासी नेता हैं, जिन्हें भारतीय राज्य में राज्यपाल नियुक्त किया गया था।

द्रोपदी मुर्मू | Draupadi Murmu

द्रोपदी मुर्मू | Draupadi Murmu

 

द्रोपदी मुर्मू बनी राष्ट्रपति पद कि दावेदार | Draupadi Murmu as a Jharkhand Governor

Draupadi Murmu Biography in Hindi : गौरतलब है कि भारत में राष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए मतदान 18 जुलाई और मतगणना 21 जुलाई को होनी है। जबकी राष्ट्रपति पद की दावेदारी के लिए, 29 जून नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख है। वहीं भारत के वर्तमान राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का कार्यकाल पूरा होने के बाद भारत को नया राष्ट्रपति मिलने की तैयारी हो रही है। भाजपा की ओर से राष्ट्रपति पद के लिए द्रोपदी मुर्मू को महिला उम्मीदवार चुना गया है। वहीं विपक्ष की तरह से यशवंत सिन्हा को राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाया गया है।

आपको बता दें कि, द्रौपदी मुर्मू एक आदिवासी महिला नेता हैं और वे झारखंड की पहली महिला राज्यपाल रह चुकी हैं। जबकी यशवंत सिन्हा, कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता हैं। इसके पहले यशवंत सिन्हा भाजपा पार्टी में रहते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री रह चुके हैं। बाद में यशवंत सिन्हा कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए।

भाजपा संसदीय बोर्ड ने राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के लिए 20 नामों पर चर्चा की थी। जिसमें पूर्वी भारत से किसी को, एक आदिवासी और एक महिला को चुनने का निर्णय लिया गया था। राष्ट्रपति पद के लिए भाजपा की महिला उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने 24 जून को अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। 

द्रौपदी मुर्मू के द्वारा नामांकन दाखिल करने के बाद द्रोपदी मुर्मू का जीतना लगभग तय है। यदि द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति पद का यह चुनाव जीत जाती हैं, तो वह भारत की दूसरी महिला राष्ट्रपति और पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति बन जाएंगी। बता दें कि, इसके पहले प्रतिभा पाटिल, भारत की पहली महिला राष्ट्रपति होने का गौरव प्राप्त कर चुकी हैं।

 

द्रोपदी मुर्मू का राष्ट्रपति बनना लगभग तय था

Draupadi Murmu Biography in Hindi : Presidential Candidate – गौरतलब है कि भारत में राष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए मतदान 18 जुलाई और मतगणना 21 जुलाई को होनी थी। जबकी राष्ट्रपति पद की दावेदारी के लिए, 29 जून नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख थी। वहीं भारत के वर्तमान राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का कार्यकाल पूरा होने के बाद भारत को नया राष्ट्रपति मिलने की तैयारी हो रही थी। इन सबके बीच भाजपा की ओर से राष्ट्रपति पद के लिए द्रोपदी मुर्मू को महिला उम्मीदवार चुना गया था। वहीं विपक्ष की तरह से यशवंत सिन्हा को राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाया गया था।

आपको बता दें कि, द्रौपदी मुर्मू एक आदिवासी महिला नेता हैं और वे झारखंड की पहली महिला राज्यपाल रह चुकी हैं। जबकी यशवंत सिन्हा, कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता हैं। इसके पहले यशवंत सिन्हा भाजपा पार्टी में रहते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री रह चुके हैं। बाद में यशवंत सिन्हा कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए।

भाजपा संसदीय बोर्ड ने राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के लिए 20 नामों पर चर्चा की थी। जिसमें पूर्वी भारत से किसी को, एक आदिवासी और एक महिला को चुनने का निर्णय लिया गया था। राष्ट्रपति पद के लिए भाजपा की महिला उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने 24 जून को अपना नामांकन दाखिल किया था। द्रौपदी मुर्मू के द्वारा नामांकन दाखिल करने के बाद से ही द्रोपदी मुर्मू का जीतना लगभग तय माना जा रहा था। जानिए, भारत के मिसाइल मैन कहे जाने वाले पूर्व राष्ट्रपति ” डॉक्टर एपीजे अब्दुल कलाम का जीवन परिचय | Dr. A.P.J. Abdul Kalam biography in Hindi “

 

द्रोपदी मुर्मू का घर और संपत्ति | Draupadi Murmu house and Net worth

Draupadi Murmu Biography in Hindi : Networth –  द्रौपदी मुर्मू एक महिला राजनेता हैं और वह उड़ीसा के एक आदिवासी गरीब परिवार से ताल्लुक रखती हैं। यदि द्रोपदी मुर्मू के नेटवर्थ की बात की जाए तो, झारखंड राज्य की राज्यपाल रह चुकी द्रोपदी मुर्मू, वर्तमान में महज ₹ 9.5 लाख कि संपत्ति की मालकिन हैं। इसके अलावा उनके पास ना तो कोई आभुषण, ना ही जमीन और ना ही कोई चल-अचल सम्पति है।

 

द्रोपदी मुर्मू को मिले पुरस्कार और सम्मान | Draupadi Murmu Awards

  • ओडिशा की विधान सभा ने उन्हें वर्ष 2007 के सर्वश्रेष्ठ विधायक के लिए “नीलकंठ पुरस्कार” से सम्मानित किया।
  • वर्ष 2015 में झारखंड की प्रथम महिला राज्यपाल नियुक्त हुई।

 

द्रोपदी मुर्मू के बारे में पूछे जाने वाले प्रश्नोत्तर (FAQ)।

प्रश्न : द्रोपदी मुर्मू कौन है ?

उत्तर : द्रौपदी मुर्मू, एक भारत के राजनीतिज्ञ हैं। वे उड़ीसा की रहने वाली एक आदिवासी महिला राजनेता और भारत की राष्ट्रपति हैं। वह झारखंड राज्य की  प्रथम महिला राज्यपाल भी रह चुकी हैं।

प्रश्न : द्रोपदी मुर्मू का जन्म कब हुआ ?

उत्तर : द्रोपदी मुर्मू का जन्म 20 जून 1958 को उड़ीसा के मयूरभंज जिले में हुआ था।

प्रश्न : द्रोपदी मुर्मू की उम्र कितनी है ?

उत्तर : 64 वर्ष की – (2022 में)

प्रश्न : द्रोपदी मुर्मू किस राज्य की हैं ?

उत्तर : उड़ीसा।

प्रश्न : द्रौपदी मुर्मू के पति का नाम क्या हैं ?

उत्तर : श्याम चरण मुर्मू।

प्रश्न : द्रोपदी मुर्मू के कितने बच्चे हैं?

उत्तर : एक बेटी- इतिश्री मुर्मू

प्रश्न : द्रोपदी मुर्मू, भारत के किस राजनीतिक पार्टी की सदस्य हैं ?

उत्तर : राजनीतिक पार्टी – भारतीय जनता पार्टी (BJP)

प्रश्न : झारखंड की पहली महिला राज्यपाल कौन है?

उत्तर : द्रौपदी मुर्मू

प्रश्न : द्रौपदी मुरमू किस समुदाय से ताल्लुक रखती हैं?

उत्तर : आदिवासी समुदाय से।

प्रश्न : द्रौपदी मुर्मू जाति क्या है?

उत्तर : अनुसूचित जनजाति

प्रश्न : द्रौपदी मुर्मू कि जाति क्या है?

उत्तर : अनुसूचित जनजाति

प्रश्न : द्रौपदी मुर्मू भारत के कौन से राष्ट्रपति है?

उत्तर : 15वीं राष्ट्रपति एवं दूसरी महिला राष्ट्रपति।

प्रश्न : भारत की प्रथम महिला राष्ट्रपति कौन है ?

उत्तर : प्रतिभा देवी सिंह पाटिल।

प्रश्न : स्वतंत्र भारत में जन्मे प्रथम महिला राष्ट्रपति कौन हैं?

उत्तर : श्री द्रोपदी मुर्मू।

प्रश्न : द्रौपदी मुर्मू की संपत्ति कितनी है?

उत्तर : 9.5 लाख भारतीय रुपए।

 

इन्हें भी पढ़ें :

 

आभार ।

साथियों आशा करता हूं कि, आपको हमारा ‘द्रोपदी मुर्मू (Draupadi Murmu)’ पर लिखा गया यह लेख पसंद आया होगा। अगर आपको हमारा biographybooks.in का यह ब्लॉग (Blog) और हमारा यह लेख (Article) पसंद आया, तो इसे अपने दोस्तों और अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर जरूर शेयर करें। ताकि और भी लोगों को आपके माध्यम से इसकी जानकारी हो सके। अगर आप हमें फीडबैक देना चाहते हैं तो अपनी प्रतिक्रिया देने के लिए comment में जाकर हमें अपनी प्रतिक्रियाएँ जरूर दे। 

आप हमें हमारे सोशल मीडिया पेज पर भी follow कर सकते हैं। जल्दी ही मिलते हैं एक नए स्टोरी के साथ तब तक के लिए आप सभी मस्त रहें, स्वस्थ रहें।

हमारे ब्लॉग biographybooks.in पर आखिरी तक बने रहने के लिए आप सभी का हृदय की गहराइयों से प्यार भरा धन्यवाद।

 

Advertisement

You may also like...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *