हेमंत सोरेन का जीवन परिचय | Hemant Soren Biography in Hindi

हेमंत सोरेन का जीवन परिचय | Hemant Soren Biography in Hindi

हेमंत सोरेन का जीवन परिचय ( हेमंत सोरेन, विकी, जन्म, शिक्षा, घर, परिवार, राजनीतिक  करियर, विवाद, झारखंड के मुख्यमंत्री, पत्नी, बच्चे, नेटवर्थ) | Hemant Soren Biography in Hindi [ Hemant Soren, Wiki, Birth, Education, Family, Political Career, Jharkhand C.M, Controversies, Wife, Children, Net worth ]

 

हेमंत सोरेन | Hemant Soren

भारतीय राजनीतिज्ञ


Hemant Soren Biography in Hindi : दोस्तों, दोस्तों राजनीतिक गलियारों में आए दिन कुछ ना कुछ हलचल होती रहती है। अभी कुछ समय पहले महाराष्ट्र और बिहार के बाद अब झारखंड में भी झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन की कुर्सी खतरे में आती हुई नजर आ रही है। आपको बता दें कि हेमंत सोरेन ने वर्ष 2019 में दूसरी बार झारखंड के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है। जिसके बाद में झारखंड के 11 मुख्यमंत्री बने हैं।

हाल ही में, भाजपा ने हेमंत सोरेन पर मुख्यमंत्री पद पर रहते हुए रांची के आंगन में 88 डेसीबल पत्थर माइनिंग लीज लेने का आरोप लगाते हुए झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस को इसकी शिकायत की थी। जिसके बाद राज्यपाल ने चुनाव आयोग से इस बारे में राय मांगी थी। जिसके बाद हेमंत सोरेन की कुर्सी खतरे में नजर आ रही है। आज के इस पोस्ट में हम, झारखंड के 11 वे मुख्यमंत्री ” हेमंत सोरेन कि जीवनी के बारे में विस्तार से चर्चा करेंगे। तो अंत तक बने रहे हमारे आज के ” हेमंत सोरेन का जीवन परिचय | Hemant Soren Biography in Hindi ” के इस पोस्ट पर। आइए जानते हैं, कौन है हेमंत सोरेन…

Advertisement

जानिए – ” भारत के पूर्व राष्ट्रपति और मिसाइल मैन कहे जाने वाले, डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम का जीवन परिचय | Dr. APJ Abdul Kalam biography in Hindi “

 

कौन हैं हेमंत सोरेन | Who is Hemant Soren?

Hemant Soren Biography in Hindi : दोस्तों, हेमंत सोरेन झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री, पूर्व केंद्रीय मंत्री और आदिवासी नेता शिबू सोरेन के पुत्र है। हेमंत सोरेन वर्तमान में झारखंड के मुख्यमंत्री हैं और उन्होंने वर्ष 2019 में झारखंड के 11वें मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। जिसके बाद वे दूसरी बार झारखंड के मुख्यमंत्री बने। इससे पहले भी, वर्ष 2013 में हेमंत सोरेन झारखंड के मुख्यमंत्री रहे थे। वे झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के कार्यकारी अध्यक्ष भी हैं। को आपको बता दें कि, उनके पिता शिबू सोरेन भी 3 बार झारखंड के मुख्यमंत्री रह चुके हैं।

हेमंत सोरेन का जीवन परिचय | Hemant Soren Biography in Hindi

हेमंत सोरेन का जीवन परिचय | Hemant Soren Biography in Hindi

दुमका और बरहेट निर्वाचन क्षेत्र में, हेमंत सोरेन के असाधारण कार्यों को देखते हुए, 30 जनवरी 2022 को भारत के राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी द्वारा नई दिल्ली के विज्ञान भवन में उन्हें ” चैंपियंस ऑफ चेंज अवार्ड ” से सम्मानित किया गया था। हेमंत सोरेन बारे में ज्यादा जानने के लिए इस पोस्ट को पूरा जरूर पढ़ें…

 

Table of Contents

हेमंत सोरेन का जीवन परिचय : एक नजर में ।

नाम (Name) : हेमंत सोरेन (Hemant Soren)

जन्म (Birth) : 10 अगस्त 1975  (47 वर्ष- 2022 में)

जन्म स्थान (Birth place) : नेमरा, रामगढ़ जिला, बिहार- (वर्तमान में झारखंड में)

पिता (Father) : शिबू सोरेन (राजनेता)

माता (Mother) : रूपी सोरेन (किसान)

गृहनगर (Hometown) : रांची, झारखंड (भारत)

आवास : रांची, झारखंड (भारत)

कॉलेज (College) : बिरला प्रौद्योगिकी संस्थान, मेसरा, रांची, झारखंड

शैक्षणिक योग्यता (Education) : 12वीं पास

राशि (zodiac) : सिंह राशि

राष्ट्रीयता (Nationality) : भारतीय

मान्यता (Religion) : हिन्दू

जाति (Cast) : अनुसूचित जनजाति (एसटी)

पेशा (Profession) : भारतीय राजनेता

राजनीतिक दल (Political Party) : झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM)

जीवनसाथी (spouse) : कल्पना सोरेन (व्यवसायी)

संपत्ति (Networth) : ₹ 9 करोड़ रुपये लगभग (वर्ष 2020 तक)

प्रसिद्ध (Famous for) : झारखंड के 5वें मुख्यमंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के अध्यक्ष के रूप में।

 

हेमंत सोरेन का प्रारंभिक जीवन | Hemant Soren Early Life

Hemant Soren Biography in Hindi – Early Life : दोस्तों, हेमंत सोरेन का जन्म 10 अगस्त 1975 को बिहार के रामगढ़ जिले के नेमरा (वर्तमान में झारखंड राज्य का हिस्सा) गांव में हुआ था। हेमंत के पिता का नाम, शिबू सोरेन और माँ का नाम, रूपी सोरेन है। उनके पिता, शिबू सोरेन झारखंड राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री हैं। जबकि उनकी मां, रूपी सोरेन एक किसान हैं।

अपने माता पिता के साथ हेमंत सोरेन।

अपने माता पिता के साथ हेमंत सोरेन।

हेमंत सोरेन के दो भाई और एक बहन की है। हेमंत सोरेन के एक बड़े भाई का नाम दुर्गा सोरेन है, जो इस दुनिया में नहीं रहे। वर्ष 2009 में, दुर्गा सोरेन की ब्रेन हैमरेज के कारण मृत्यु हो गई थी। हेमंत के दूसरे भाई का नाम, बसंत सोरेन है, जो उनसे छोटे हैं और एक व्यवसायी तथा राजनेता हैं। हेमंत सोरेन की छोटी बहन का नाम, अंजलि सोरेन है और वह भी एक राजनेता हैं।

जानिए – ” भारत के प्रधानमंत्री, श्री नरेंद्र मोदी का जीवन परिचय | Narendra Modi biography in Hindi “

 

हेमंत सोरेन की शिक्षा | Hemant Soren Education

Hemant Soren biography in hindi : Education – हेमंत सोरेन ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा बिहार की राजधानी पटना से पुरी की। हेमंत को उनकी माँ उन्हें एक इंजीनियर बनाना चाहती थी। इसके लिए उन्होंने, हेमंत सोरेन की 12वीं की पढ़ाई पूरी होने के बाद उनका दाखिला इंजीनियरिंग कॉलेज बिरला इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी, मेसरा में करवा दिया। लेकिन किसी कारणवश, हेमंत अपने इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी नहीं कर पाए और बीच में ही पढ़ाई को छोड़ दी।

 

शारीरिक संरचना (Body Measurement) ।

लंबाई (Height)

से० मी०- 167

मी०- 1.67

फीट – 5′ 6″

वजन (Weight)

72 Kg

आंखों का रंग (eye color)

काला
बालों का रंग (Hair color)

काला

 

हेमंत सोरेन का परिवार | Hemant Soren family

Hemant Soren Family : पढ़ाई छोड़ने के कुछ समय बाद ही हेमंत सोरेन की शादी 7 फरवरी 2006 को कल्पना से हो गई। इस दंपत्ति के दो बेटे, निखिल सोरेन और अंश सोरेन है। हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन एक व्यवसायी होने के साथ-साथ एक राजनेता भी हैं।

अपनी पत्नी कल्पना सोरेन के साथ हेमंत सोरेन।

अपनी पत्नी कल्पना सोरेन के साथ हेमंत सोरेन।

हेमंत सोरेन के राजनीतिक करियर को आगे बढ़ाने में उनकी पत्नी कल्पना सोरेन का बहुत बड़ा योगदान रहा है। वे हर कदम पर हमेशा उनके साथ खड़ी रही हैं।

हेमंत सोरेन अपनी पत्नी और दोनों बेटों के साथ।

हेमंत सोरेन अपनी पत्नी और दोनों बेटों के साथ।

जानिए – ” भारत की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू का जीवन परिचय | Draupadi Murmu biography in Hindi “

 

पारिवारिक जानकारियां ।

माता-पिता (Parents)

पिता – शिबू सोरेन

माँ – रूपी सोरेन

पत्नी (Wife)

कल्पना सोरेन

बच्चे (Childrens)

दो पुत्र – निखिल और अंश
भाई – बहन (siblings)

दो भाई – स्व. दुर्गा सोरेन (बड़ा ) और बसंत सोरेन (छोटा)

एक बहन – अंजलि सोरेन (छोटी)

 

हेमंत सोरेन का करियर | Hemant Soren Career

Hemant Soren Biography in Hindi : Career – वर्ष 2003 में हेमंत सोरेन ने छात्र राजनीति में अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत की थी। वे झारखंड छात्र मोर्चा के अध्यक्ष बने थे। पिता शिबू सोरेन के राजनीति में रहते हुए, उन्होंने बेहद करीब से राजनीतिक जीवन को देखा था। जिसके अनुभव से उनका राजनीतिक पक्ष मजबूत होता चला गया।

वर्ष 2005 के झारखंड विधानसभा चुनाव में हेमंत सोरेन पहली बार झारखंड के दुमका से चुनाव लड़े थे। लेकिन इस चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।

वर्ष 2009 में उनके बड़े भाई दुर्गा सोरेन की ब्रेन हैमरेज के कारण असमय मृत्यु होने के बाद, हेमंत सोरेन को झारखण्ड मुक्ति मोर्चा (JMM) पार्टी का अध्यक्ष बनाया गया था। उनके बड़े भाई दुर्गा सोरेन की मौत के बाद, शिबू सोरेन का राजनीतिक उत्तराधिकारी हेमंत सोरेन को नामित किया गया। उसी वर्ष, 24 जून 2009 से 4 जनवरी 2010 तक, हेमंत सोरेन राज्यसभा सांसद के रूप में चुने गए थे। और उसी वर्ष, 2009 के झारखंड विधानसभा चुनाव में हेमंत सोरेन को पहली बार 23 दिसंबर 2009 को दुमका से विधानसभा के लिए विधायक चुना गया।

अगले ही साल, 11 सितंबर, 2010 को झारखंड राज्य में अर्जुन मुंडा के नेतृत्व वाली सरकार में हेमंत सोरेन पहली बार झारखंड के उप-मुख्यमंत्री बने।

जनवरी, 2013 में झारखंड मुक्ति मोर्चा द्वारा समर्थन वापस लेने के कारण, भाजपा (BJP) की गठबंधन वाली सरकार गिर गई। जिसके बाद, हेमंत सोरेन ने 13 जुलाई 2013 को झारखंड के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लिया और 38 वर्ष की उम्र में झारखंड के पांचवें और सबसे कम उम्र के मुख्यमंत्री बने।

हेमंत सोरेन | Hemant Soren

हेमंत सोरेन | Hemant Soren

वर्ष 2014 में झारखंड के विधानसभा चुनाव में हेमंत सोरेन को एक बार फिर से हार का सामना करना पड़ा। लेकिन अपनी दूसरी विधानसभा सीट बरहेट से उन्होंने जीत हासिल की।

अक्टूबर 2017 में,  हेमंत सोरेन ने एक 11 वर्षीय लड़की संतोषी कुमारी की मौत के बाद सीबीआई (CBI) जांच की मांग की थी, जो सिमडेगा में कथित तौर पर भूख के कारण मर गई थी। क्योंकि जुलाई से उसके परिवार को राशन नहीं दिया गया था। सोरेन ने मुख्य सचिव राजबाला वर्मा के खिलाफ कार्रवाई की मांग भी की थी। क्योंकि उन्होंने एक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये उन परिवारों के नाम हटाने के लिए आदेश पारित किया था जिन्होंने अपने राशन कार्ड को आधार से लिंक नहीं करवाया था।

हेमंत सोरेन, बिहार की तरह ही झारखंड में शराबबंदी के आह्वान का समर्थन करते हैं। राज्य में शराब की खुदरा दुकानों के बारे में उन्होंने कहा था कि, ” अब सरकार गांवों में शराब की दुकानें खोलेगी, जिसका सीधा असर झारखंड के गरीब आदिवासियों पर पड़ेगा। “

वर्ष 2019 में झारखंड विधानसभा चुनाव में, हेमंत सोरेन के नेतृत्व में झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) पार्टी को जीत मिली और उन्होंने झारखंड के ग्यारहवें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली और दूसरी बार झारखंड के मुख्यमंत्री बने। हालांकि, उन्होंने कांग्रेस और राजद के साथ महागठबंधन कर अपनी सरकार बनाई है।

वर्ष 2019 में दुमका और बरहेट निर्वाचन क्षेत्र में उनके असाधारण कार्यों को देखते हुए, 30 जनवरी 2022 को हेमंत सोरेन को, भारत के राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी द्वारा नई दिल्ली के विज्ञान भवन में ” चैंपियंस ऑफ चेंज अवार्ड ” से सम्मानित किया गया था।

 

हेमंत सोरेन का राजनीतिक यात्रा | Hemant Soren political history

  •  वर्ष 2005 में झारखंड विधानसभा चुनाव लड़ा, लेकिन वह स्टीफन मरांडी से हार गए।
  • 24 जून 2009 में राज्य सभा के सदस्य के चुने गए।
  • 4 जनवरी 2010 को झारखंड के दुमका निर्वाचन क्षेत्र से विधायक चुने जाने के बाद राज्यसभा से इस्तीफा दे दिया।
  • वर्ष 2009 में, झारखण्ड मुक्ति मोर्चा के कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किए गए।
  • 11 सितंबर 2010 को झारखंड के उप मुख्यमंत्री बने।
  • 13 जुलाई 2013 को झारखंड के 5वें मुख्यमंत्री बने।
  • 23 दिसंबर 2014 को बरहेट विधानसभा क्षेत्र से विधायक के रूप में चुने गए।
  • 8 जनवरी 2015 को विपक्ष के नेता के रूप में नामित किया गया था।
  • 23 दिसंबर 2019 को, झारखंड विधानसभा चुनाव में बरहेट विधानसभा सीट से विधायक चुने गए।
  • 29 दिसंबर 2019 को झारखंड के 11वें मुख्यमंत्री पद कि शपथ ली।

जानिए – ” जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो अबे का जीवन परिचय | Shinzo Abe biography in Hindi “

 

खतरे में आई हेमंत सोरेन कुर्सी |

Hemant Soren Biography in Hindi : दोस्तों, चुनाव आयोग ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की विधानसभा की सदस्यता रद्द करने की सिफारिश की है, और चुनाव लड़ने के लिए अयोग्य घोषित करने का फैसला झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस पर छोड़ा है। ऐसे में हेमंत सोरेन की कुर्सी खतरे में नजर आ रही है और उन पर चुनाव लड़ने पर भी संशय बना हुआ।

दरअसल मामला यह है कि, 10 फरवरी 2022 को झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास के नेतृत्व में भाजपा (BJP) के एक प्रतिनिधिमंडल ने झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस से मुलाकात कर, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की सदस्यता रद्द करने की मांग की थी। भाजपा ने हेमंत सोरेन पर यह आरोप लगाया था कि, ” मुख्यमंत्री पद पर रहते हुए हेमंत सोरेन ने रांची के अनगड़ा में 88 डिसमिल पत्थर माइनिंग लीज लिया है। “ भाजपा का यह भी आरोप है कि, ” यह लोक जनप्रतिनिधित्व अधिनियम (RP) 1951 की धारा 9(A) का उल्लंघन है। और इसके लिए हेमंत सोरेन को चुनाव लड़ने के लिए अयोग्य घोषित किया जाना चाहिए। “ इसके बाद झारखंड के गवर्नर रमेश बैस ने भाजपा की यह शिकायत चुनाव आयोग को भेजी थी। जिसके बाद चुनाव आयोग ने नोटिस जारी कर इस मामले में हेमंत सोरेन के जवाब मांगा था।

अब चुनाव आयोग ने कल यानी, 25 अगस्त 2022 को हेमंत सोरेन की विधानसभा की सदस्यता रद्द करने की सिफारिश की थी, और चुनाव लड़ने के लिए अयोग्य घोषित करने का फैसला राज्यपाल को सौंपा है।

 

हेमंत सोरेन के पास अपनी कुर्सी बचाने के क्या है विकल्प |

दोस्तों ऐसे में झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन के पास अपनी कुर्सी बचाने के तीन विकल्प है,

  1. हेमंत सोरेन के पास पहला विकल्प यह है कि, अयोग्य ठहराए जाने के बाद सोरेन विधायक दल की बैठक बुलाएंगे। सभी विधायक उन्हें अपना नेता मानते हुए फिर से राज्यपाल के पास जाकर हेमंत सोरेन को मुख्यमंत्री बनाने का प्रस्ताव देंगे। राज्यपाल को उक्त प्रस्ताव पर अमल करना ही होगा। राज्यपाल को विधायक दल के अनुरोध पर सोरेन को दोबारा मुख्यमंत्री बनाना ही पड़ेगा, वह अनुरोध नहीं टाल सकते हैं। अब दोबारा सीएम बनने के बाद, हेमंत सोरेन के पास 6 महीने का समय होगा कि वे खाली सीट पर चुनाव लड़कर दोबारा निर्वाचित हो और विधायक बने।
  2. दूसरा विकल्प यह है कि, हेमंत सोरेन विधायक दल से मिलकर अपनी जगह किसी अन्य को मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बिठा दें।
  3. हेमंत सोरेन एक अन्य विकल्प भी है जो कानूनी तौर पर होगा। तीसरे विकल्प के रूप में, हेमंत सोरेन चुनाव आयोग और राज्यपाल की कार्यवाही को हाई कोर्ट में याचिका दायर कर चुनौती दे सकते हैं। लेकिन इस विकल्प में अधिक समय लग सकता है।

राज्यपाल का फैसला आने के बाद देखना कि यह होगा कि हेमंत सोरेन इनमें से कौन सा विकल्प चुनते हैं।

जानिए – ” भारत के नए उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का जीवन परिचय | Jagdeep Dhankhar biography in Hindi “

 

हेमंत सोरेन कि संपत्ति | Hemant Soren Net Worth

कुल संपत्ति (Net worth)

₹ 9 करोड़ लगभग (वर्ष 2020 तक)
धन (Money)

नकद: 25.13 लाख रुपये

बैंक जमा: 31.31 लाख रुपये

बांड और शेयर: 4.82 लाख रुपये

आवास (Property)

बोकारो, झारखंड में 75 लाख रुपये की कीमत

गैर-कृषि भूमि: बोकारो, झारखंड में 20 लाख रुपये की कीमत

मासिक सैलरी (monthly income) 2.72 लाख रुपये प्रति माह (झारखंड के मुख्यमंत्री के रूप में)
वार्षिक आय (Yearly income)

₹ 32.64 लाख

कार संग्रह (car collection)

टाटा सफारी (2017 मॉडल)

 

हेमंत सोरेन से जुड़े विवाद | Hemant Soren Controversies

  • वर्ष 2017 में झारखंड के सीएम रघुबर दास ने हेमंत सोरेन को “झारखंड ग्लोबल इन्वेस्टर समिट (GIS)” में आमंत्रित किया था। लेकिन हेमंत ने यह कहते हुए निमंत्रण को अस्वीकार कर दिया था कि, ” सम्मेलन भूमि हथियाने वालों का एक महा चिंतन शिविर है, और यह आदिवासियों, मूलवासियों और राज्य के किसानों की भूमि को लूटने के लिए आयोजित किया जा रहा है। “
  • 10 फरवरी 2022 को झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास के नेतृत्व में भाजपा (BJP) के एक प्रतिनिधिमंडल ने झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस से मुलाकात कर, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की सदस्यता रद्द करने की मांग की थी। भाजपा ने हेमंत सोरेन पर यह आरोप लगाया था कि, मुख्यमंत्री पद पर रहते हुए हेमंत सोरेन ने अनगड़ा में खनन पट्टा लिया है। भाजपा का आरोप है कि, यह लोक जनप्रतिनिधित्व अधिनियम (RP) 1951 की धारा 9(A) का उल्लंघन है। इसके बाद झारखंड के गवर्नर रमेश बैस ने भाजपा की यह शिकायत चुनाव आयोग को भेजी थी। जिसके बाद चुनाव आयोग ने नोटिस जारी कर इस मामले में हेमंत सोरेन के जवाब मांगा था।

 जानिये – ” अमेरिका की पहली महिला उपराष्ट्रपति कमला हैरिस का जीवन परिचय | Kamla Heris biography in Hindi “

 

हेमंत सोरेन को मिले पुरस्कार/ सम्मान | Hemant Soren Awards/ Rewards

वर्ष 2019 में दुमका और बरहेट निर्वाचन क्षेत्र के लिए उनके असाधारण कार्य को देखते हुए, 20 जनवरी 2020 को भारत के राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी द्वारा विज्ञान भवन नई दिल्ली में ” चैंपियंस ऑफ चेंज अवार्ड ” से सम्मानित।

 

हेमंत सोरेन से जुड़े कुछ रोचक तथ्य | Some Interesting Facts About Hemant Soren

  • हेमंत सोरेन का जन्म बिहार के रामगढ़ जिले के नेमरा गांव में हुआ था। वर्तमान में रामगढ़ झारखंड का हिस्सा है।
  • हेमंत सोरेन के पिता, शिबू सोरेन एक राजनेता है। जबकि उनकी मां, रूमी सोरेन एक किसान है।
  • उनके पिता शिबू सोरेन एक पूर्व केंद्रीय कैबिनेट मंत्री और 3 बार झारखंड के मुख्यमंत्री रह चुके हैं।
  • वर्ष 2009 में उनके बड़े भाई दुर्गा सोरेन की ब्रेन हैमरेज के कारण मृत्यु हो गई थी
  • बड़े भाई की मृत्यु होने के बाद, हेमंत सोरेन को झारखण्ड मुक्ति मोर्चा पार्टी का अध्यक्ष बनाया गया था।
  • हेमंत सोरेन एक भारतीय राजनेता, झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के अध्यक्ष और झारखंड के 11वें मुख्यमंत्री हैं।
  • हेमंत सोरेन 19वीं सदी के आदिवासी स्वतंत्रता सेनानी और नेता, बिरसा मुंडा के प्रबल अनुयायी हैं। वह साहस और वीरता के लिए मुंडा से प्रेरणा लेते हैं।
  • हेमंत सोरेन तकनीक में काफी रूचि रखते हैं, और उन्हें आईपैड जैसे हैंडहेल्ड गैजेट्स भी पसंद हैं।
  • हेमंत सोरेन को अपने खाली समय में खाना बनाना पसंद है, क्योंकि वह ऐसा मानते हैं कि, यह एक बेहतरीन स्ट्रेसबस्टर है।
  • 13 जुलाई 2013 को हेमंत सोरेन 38 साल की उम्र में झारखंड के पांचवें और सबसे कम उम्र के मुख्यमंत्री बने थे।
  • 20 जनवरी 2020 को भारत के राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी द्वारा, विज्ञान भवन नई दिल्ली में उन्हें ” चैंपियंस ऑफ चेंज अवार्ड ” से सम्मानित किया गया था।
  • 29 दिसंबर 2019 को हेमंत सोरेन ने,  झारखंड के 11वें मुख्यमंत्री और व्यक्तिगत रूप से दूसरे मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली।

 

हेमंत सोरेन के बारे में पूछे जाने वाले प्रश्नोत्तर (FAQ)।

प्रश्न : हेमंत सोरेन कौन है ?

उत्तर : हेमंत सोरेन एक भारतीय राजनेता हैं। वे झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के अध्यक्ष और झारखंड के 11वें मुख्यमंत्री हैं। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन के पुत्र हैं।

प्रश्न : हेमंत सोरेन का जन्म कब हुआ ?

उत्तर : हेमंत सोरेन का जन्म 10 अगस्त 1975 को नेमरा, रामगढ़ जिला, बिहार – (वर्तमान में झारखंड में) में हुआ था।

प्रश्न : हेमंत सोरेन की उम्र कितनी है ?

उत्तर : 47 वर्ष – 2022 में।

प्रश्न : हेमंत सोरेन किस राज्य से हैं ?

उत्तर : झारखंड राज्य से।

प्रश्न : हेमंत सोरेन की जाति क्या है ?

उत्तर : अनुसूचित जनजाति (ST)

प्रश्न : हेमंत सोरेन की पत्नी कौन हैं ?

उत्तर : हेमंत सोरेन की पत्नी का नाम, कल्पना सोरेन है और वह भी एक राजनेता है।

प्रश्न : हेमंत सोरेन के कितने बेटे हैं ?

उत्तर : दो पुत्र – निखिल और अंश सोरेन

प्रश्न : हेमंत सोरेन किस पार्टी से हैं ?

उत्तर : झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) पार्टी से।

प्रश्न : हेमंत सोरेन पहली बार झारखंड के मुख्यमंत्री कब बने थे?

उत्तर : हेमंत सोरेन ने 13 जुलाई 2013 को पहली बार झारखंड के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी।

प्रश्न : हेमंत सोरेन कितनी बार बिहार के मुख्यमंत्री बने हैं ?

उत्तर : हेमंत सोरेन ने अब तक कुल 2 बार झारखंड के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है। और 29 दिसंबर 2019 को हेमंत सोरेन ने दुसरी बार झारखंड के 11वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली है। इससे पहले उन्होंने वर्ष 2013 में झारखंड के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी।

प्रश्न : हेमंत सोरेन की नेटवर्थ कितनी हैं ?

उत्तर : ₹ 9 करोड़ भारतीय रुपए लगभग – वर्ष 2020 के अनुसार।

 

इन्हें भी पढ़ें :

 

आभार ।

साथियों आशा करता हूं कि, आपको हमारा ‘हेमंत सोरेन (Hemant Soren)’ पर लिखा गया यह लेख पसंद आया होगा। अगर आपको हमारा biographybooks.in का यह ब्लॉग (Blog) और हमारा यह लेख (Article) पसंद आया, तो इसे अपने दोस्तों और अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर जरूर शेयर करें। ताकि और भी लोगों को आपके माध्यम से इसकी जानकारी हो सके। अगर आप हमें फीडबैक देना चाहते हैं तो अपनी प्रतिक्रिया देने के लिए comment में जाकर हमें अपनी प्रतिक्रियाएँ जरूर दे। 

आप हमें हमारे सोशल मीडिया पेज पर भी follow कर सकते हैं। जल्दी ही मिलते हैं एक नए स्टोरी के साथ तब तक के लिए आप सभी मस्त रहें, स्वस्थ रहें।

हमारे ब्लॉग biographybooks.in पर आखिरी तक बने रहने के लिए आप सभी का हृदय की गहराइयों से प्यार भरा धन्यवाद।

 

Advertisement

You may also like...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *