विश्व के सबसे बड़े संघ, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सरसंघसंचालक हैं मोहन भागवत। तीन पीढ़ी पुराना नाता है, RSS से मोहन भागवत का।

विश्व के सबसे बड़े संघ, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सरसंघसंचालक हैं मोहन भागवत। तीन पीढ़ी पुराना नाता है, RSS से मोहन भागवत का।

 

RSS के प्रमुख मोहन भागवत का जीवन परिचय | Mohan Bhagwat Biography in Hindi

 

मोहन भागवत का जीवन परिचय ( मोहन भागवत, विकी, जन्म, शिक्षा, करियर, परिवार, RSS प्रमुख, बजरंग दल, संस्था, शादी, पत्नी, बच्चे, संपत्ति ) | Mohan Bhagwat Biography in hindi [ Mohan Bhagwat, Wikipedia, Birth, Age, Education, Career, Family, RSS Chairman, Bajrang Dal, ABVP, Marriage, Wife, Childrans, Net worth ]

 

मोहन भागवत | Mohan Bhagwat

RSS Chairman and Activist


Mohan Bhagwat Biography in Hindi : दोस्तों! मोहन भागवत दुनिया के सबसे बड़े हिन्दू राष्ट्रवादी संगठन, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (Rashtriya Swayamsevak Sangh- RSS) के प्रमुख हैं। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ भारत का एक हिन्दू राष्ट्रवादी, अर्धसैनिक स्वयंसेवक संगठन हैं। यह संघ भारत में समय-समय पर आने वाली प्राकृतिक आपदाओं में लोगों को सहायता प्रदान करता है। बीबीसी (BBC) ने एक बार राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) को विश्व का सबसे बड़ा स्वयंसेवी संस्थान बताया था। मोहन भागवत अपने बयानबाजी को लेकर अक्सर सुर्ख़ियों में भी बने रहते हैं। 72 वर्षीय मोहन भागवत अविवाहित हैं और उन्होंने अपना सारा जीवन RSS और इस देश कि सेवा में समर्पित कर दिया है। वे हिंदू धर्म के उत्थान के प्रबल समर्थक हैं।

Advertisement

RSS के प्रमुख मोहन भागवत का जीवन परिचय | Mohan Bhagwat Biography in Hindi

RSS के प्रमुख मोहन भागवत का जीवन परिचय | Mohan Bhagwat Biography in Hindi

हाल ही में, मोहन भागवत ने बिहार के राजधानी पटना का दौरा किया है। महाराष्ट्र के एक छोटे से गांव में जन्में, मोहन भागवत RSS के प्रमुख होने के नाते देश के सबसे ताकतवर लोगों में से एक के रूप में गिने जाते हैं और उन्हें भारत की Z+ की सिक्योरिटी दी गई है। इसलिए आज के इस आर्टिकल में हम दुनिया के सबसे बड़े संघ के सरसंघसंचालक ” मोहन भागवत के जीवन परिचय | Mohan Bhagwat Wikipedia Biography in Hindi ” के बारे में जानेंगे। इसमें हम मोहन भागवत के जीवनी, इनके करियर और इनके RSS से जुड़ने और इसके प्रमुख बनने तक के पूरे सफर के बारे में जानेंगे। तो मोहन भागवत के बारे में अधिक जानने के लिए, Mohan Bhagwat wikipedia Biography in hindi | मोहन भागवत का जीवन परिचय ” के इस आर्टिकल को पूरा जरूर पढ़ें…

जानिए – भारत की प्रथम आदिवासी महिला राष्ट्रपति श्रीमति द्रोपदी मुर्मू का जीवन परिचय | Draupadi Murmu (President of India) biography in Hindi “

 

मोहन भागवत का जीवन परिचय : एक नजर में

वास्विक नाम (Real Name) मोहनराव मधुकरराव भागवत (Mohanrao Madhukarao Bhagwat)
उपनाम (Nickname) मोहन भागवत (Mohan Bhagwat)
जन्म (Birth) 11 सितंबर 1950
उम्र (Age) 72 वर्ष (2022 में)
जन्म स्थान (Birth Place) चंद्रपुर, महाराष्ट्र (भारत)
पिता (Father) मधुकर राव भागवत
माता (Mother) मालती बाई
गृहनगर (Hometown) चंद्रपुर, महाराष्ट्र (भारत)
स्कुलिंग (Schooling) लोकमान्य तिलक विद्यालय
विश्वविद्यालय (University) जनता कॉलेज, चंद्रपुर, नई दिल्ली (भारत)
शिक्षा (Education) बैचलर ऑफ साइंस में ग्रैजुएट 
राष्ट्रीयता (Nationality) भारतीय
धर्म (Religion) हिन्दू
जाति (Cast) ब्राह्मण
पेशा (Profession) राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के प्रमुख
सुरक्षा (Security) Z + सुरक्षा
सक्रिय वर्ष (Active Year) वर्ष 1975 से वर्तमान
वैवाहिक स्थिति (Marital status) अविवाहित
अफेयर/ गर्लफ्रेंड (Affairs / Girlfriends) None
प्रसिद्धि (Famous for) राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के प्रमुख के रूप में
बेवसाइट (Website) www.rss.org

 

मोहन भागवत का प्रारंभिक जीवन और परिवार | Mohan Bhagwat Early Life & Family

Mohan Bhagwat early life and family : दोस्तों! राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत का जन्म 11 सितंबर 1950 को महाराष्ट्र के चंद्रपुर नामक एक छोटे से गांव में हुआ था। उनके पिता का नाम, मधुकर राव है। जबकि, उनकी माँ का नाम मालती बाई है। इनके माता-पिता की कुल 4 संतानों मे तीन बेटे और एक बेटी है, जिनमें मोहन भागवत सबसे बड़े बेटे हैं। मोहन भागवत का पूरा नाम, मोहनराव मधुकरराव भागवत है।

72 वर्षीय मोहन भागवत ने वर्ष 1975 में आरएसएस जॉइन किया था। तब से लेकर अब तक वे इस संघ के साथ जुड़े हुए हैं और देश की सेवा कर रहे हैं। मोहन भागवत ने अब तक शादी नहीं की है और वह अविवाहित हैं। उन्होंने अपना सारा जीवन संघ और देश की सेवा में लगा दिया।

जानिये – भारतीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का जीवन परिचय | Narendra Modi (Prime Minister of India) biography in hindi

 

मोहन भागवत | Mohan Bhagwat

मोहन भागवत | Mohan Bhagwat

 

मोहन भागवत कि शिक्षा | Mohan Bhagwat Early Life & Education

Mohan Bhagwat education : मोहन भागवत ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा महाराष्ट्र में अपने गृह नगर चंद्रपुर में स्थित एक स्थानीय स्कूल, लोकमान्य तिलक स्कूल से पूरी की। अपनी स्कूली शिक्षा पूरी करने के बाद, मोहन भागवत ने चंद्रपुर में ही स्थित एक स्थानीय कॉलेज, जनता कॉलेज में दाखिला लिया और वहां से अपनी बैचलर ऑफ साइंस की डिग्री हासिल की। इसके साथ ही मोहन भागवत ने, अकोला मे स्थित पंजाबराव कृषि विद्यापीठ से पशु चिकित्सा (Animal Treatment) और पशुपालन (Animal Poultry) में ग्रेजुएशन की पढ़ाई भी पूरी की है।

 

जब मोहन भागवत बने गवर्नमेंट ऑफिसर | Mohan Bhagwat became a government officer

अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद मोहन भागवत को एनिमल हसबेंडरी डिपार्टमेंट में वेटनरी ऑफिसर के तौर पर एक सरकारी नौकरी प्राप्त हुई। शुरुआत में मोहन भागवत को अपने ही गृहनगर, चंद्रपुर में काम करने का मौका मिला। चंद्रपुर में कुछ दिनों तक काम करने के बाद, चंद्रपुर से करीब 90 किलोमीटर दूर स्थित चमोर्शी नामक जगह पर उनका तबादला हो गया।

 

आपातकाल मे बदली जिंदगी | Life changed in emergency

वर्ष 1974 के समय, श्रीमती इंदिरा गांधी के भारतीय प्रधानमंत्री के कार्यालय के समय देश मे राजनीतिक उथलपुथल मची हुई थी। उसी दौरान वर्ष 1974 में मोहन भागवत जब अपने परास्नातक (Post Graduation) की पढ़ाई के लिए महाराष्ट्र के अकोला शहर में गए तो, उसके कुछ दिनों बाद ही वर्ष 1975 में उस समय भारत की प्रधानमंत्री रही इंदिरा गांधी के आदेश पर देश में आपातकाल की घोषणा कर दी गई थी।

उस दौरान भारत में कई क्रांतिकारियों समेत बहुत से लोगों की जबरदस्ती गिरफ्तारी की गई थी और गिरफ्तार किए गए लोगों में, मोहन भागवत भी शामिल थे। उनकी गिरफ्तारी के बाद उन्हें कई दिनों तक जेल में रखा गया। इसके बाद उन्होंने स्नातकोत्तर की पढ़ाई बीच में ही छोड़कर संघ के पूर्णकालिक स्वयंसेवक बन गये।

जानिए- कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी का जीवन परिचय | Sonia Gandhi biography in hindi

 

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का सरसंघचालक बने मोहन भागवत | Mohan Bhagwat became Sarsanghchalak

वर्ष 1991 में, मोहन भागवत को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के शारीरिक प्रशिक्षण कार्यक्रम (Physical Training Programme) का अखिल भारतीय (All India) प्रमुख बनाया गया था। मोहन भागवत ने वर्ष 1999 तक इस पद को संभाले रखा। इसी साल, वर्ष 1999 में ही मोहन भागवत को पूरे देश के संघ प्रचारकों का प्रमुख बनाया गया।

वर्ष 2000 में, संघ के तत्कालीन प्रमुख, राजेन्द्र सिंह और तत्कालीन सरकार्यवाह, एच. वी. शेषाद्री ने स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के चलते अपना पद छोड़ दिया। जिसके बाद, एस. सुदर्शन को संघ का नया प्रमुख बनाया गया और मोहन भागवत सरकार्यवाह बने। मोहन भागवत लगभग 9 सालों तक इस पद पर बने रहे।

21 मार्च 2009 को, एस. सुदर्शन द्वारा संघ के प्रमुख के पद को छोड़ने के बाद, मोहन भागवत को संघ का सरसंघचालक बनाया गया।

मोहन भागवत | Mohan Bhagwat

मोहन भागवत | Mohan Bhagwat

 

क्या है राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) |  What is RSS ?

दोस्तों! राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) भारत का एक हिन्दू राष्ट्रवादी, अर्धसैनिक स्वयंसेवक संगठन हैं, जो व्यापक रूप से भारत के सत्तारूढ़ दल भारतीय जनता पार्टी का पैतृक संगठन माना जाता हैं। यह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अपेक्षा संघ या आर.एस.एस. के नाम से भी जाना जाता है। बीबीसी के अनुसार, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) विश्व का सबसे बड़ा स्वयंसेवी संस्थान है।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना, 27 सितम्बर 1925 को हुई थी। इस संघ के संस्थापक, डॉ केशव बलिराम हेडगेवार हैं। इसका मुख्यालय महाराष्ट्र के नागपुर जिले में है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की अन्य कई शाखाएं भी हैं, जिनमें दुर्गा वाहिनी, बजरंग दल, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, भारतीय मजदूर संघ इत्यादि महत्त्वपूर्ण शाखाएं शामिल हैं।

Mohan Bhagwat addressing a rally.

Mohan Bhagwat addressing a rally.

 

संघ सहित तीन पीढ़ी पुराना नाता | Three generation old relationship with union

दोस्तों! आपको यह जानकर आश्चर्य होगा कि,  मोहन भागवत का राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) से रिश्ता 3 पीढ़ी पुराना है। दरअसल, मोहन भागवत दादा, नारायण भागवत और पिता, मधुकर भागवत भी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) से जुड़े हुए थे। इसके साथ-साथ मोहन भागवत के पिता, मधुकर भागवत ने कुछ सालों तक गुजरात में RSS के प्रचारक के रूप में भी काम किया था। इस दौरान उन्होंने गुजरात में बड़ी संख्या में लोगों को RSS के उद्देश्यों के बारे में बताया और उन्हें RSS में जुड़ने के लिए प्रेरित किया था।

यहां आपको बताते चलें कि, मोहन भागवत के पिता मधुकर भागवत ने ही लालकृष्ण आडवाणी जी का राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) से संपर्क कराया था।

 

जातीय अस्पृश्यता पर मोहन भागवत के विचार | Mohan Bhagwat’s views on caste untouchability

मोहन भागवत, हिंदुत्व के प्रबल समर्थक हैं। वहीं, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) को हिंदुत्व की संस्था भी कहा जाता है। RSS के प्रमुख मोहन भागवत के अनुसार, “हिंदुत्व के विचारों को आधुनिकता के साथ आगे लेकर जाया जा सकता है।”

मोहन भागवत ने हिंदू समाज में फैली हुई जाति व्यवस्था पर कई बार अपने विचार प्रकट किए हैं। उनके अनुसार, ” हिंदू धर्म में जातिवाद का कोई भी स्थान नहीं होना चाहिए। ना ही किसी व्यक्ति को जाति के आधार पर किसी भी अन्य व्यक्ति को प्रताड़ित या परेशान करने का अधिकार है।”

Mohan Bhagwat addressing a rally.

Mohan Bhagwat addressing a rally.

मोहन भागवत कहते हैं कि, ” अनेकता में एकता के सिद्धांत को आधार बनाकर ही हिंदू समुदाय के बीच एकता लाई जा सकती है और उनके बीच फैली हुई जातीय असमानता की भावना को खत्म किया जा सकता है। “ इसके अलावा वे कहते हैं कि, ” हर हिंदू को अपने घर से ही जातिवाद को खत्म करने का प्रयास करना चाहिए। “ मोहन भागवत ने, समय के हिसाब से चलने पर भी जोर दिया है।

जानिए – अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन का जीवन परिचय | Joe Biden (President of USA) biography in Hindi “

 

मोहन भागवत से जुड़े कुछ विवाद | Mohan Bhagwat controversies

Mohan Bhagwat controversies : मोहन भागवत कई बार अपने बयानों को लेकर विवादों से घिरे रहे हैं। राष्ट्र स्वयंसेवक संघ के पद पर रहते हुए, अपने विचारों के लिए भी मोहन भागवत की कड़ी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था। हालांकि, इसपर मोहन भागवत का कहना है कि, ” उनके सीधे-साधे बयानों को भी मीडिया द्वारा तोड़-मरोड़ कर पेश किया जाता है। कुछ तथाकथित विवादित बयान हैं।

  • मोहन भागवत अपने बयानों से विवादों में तब घिरे, जब एक बार उन्होंने कहा था कि, ” महिलाओं को घर के काम-काज करना चाहिए, और पुरुषों को बाहर जा कर कुछ काम धंधा करके रोटी कमाना चाहिए। “ जिसके बाद उनके इस बयान पर काफी विवाद भी हुआ था। जबकि, उनके इस बयान को लेकर कई नारीवादी संगठन ने मोहन भागवत पर सवाल उठाए थे।
  • अपने एक बयान में मोहन भागवत में कहा था कि, ” भारत में जितने भी मुसलमान रहते हैं उन्हें हिंदू के रूप में भी संबोधित किया जाना चाहिए।” इसके बाद कई मुस्लिम संगठनों ने इसकी कड़ी आलोचना की थी।
  • मोहन भागवत ने अपने एक अन्य बयान में कहा था कि, मदर टेरेसा लोगों की सेवा नहीं करती थी, बल्कि उनकी सेवा करके उनका धर्मांतरण करवाने का काम करती थीं। ” जिसके बाद उनके इस बयान पर भी उनकी खूब निंदा की गई थी।

जानिए- भारतीय उपराष्ट्रपति जगदीप धनकड़ का जीवन परिचय | Jagdeep Dhankad (Deputy President of India) biography in hindi

 

मोहन भागवत के बारे में पूछे जाने वाले प्रश्नोत्तर (FAQ)।

प्रश्न : मोहन भागवत कौन है ?

उत्तर : मोहन भागवत भारत की प्रसिद्ध हिंदूवादी संस्था और दुनिया के सर्वोच्च स्वयंसेवक संघ के रूप में जाने जाने वाले, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के प्रमुख हैं।

प्रश्न : मोहन भागवत का जन्म कब हुआ था ?

उत्तर : मोहन भागवत का जन्म 11 सितंबर 1950 को महाराष्ट्र के चंद्रपुर में हुआ था।

प्रश्न : मोहन भागवत की उम्र कितनी है ?

उत्तर : 72 वर्ष (2022 मे)

प्रश्न : मोहन भागवत किस देश से हैं ?

उत्तर : भारत।

प्रश्न : मोहन भागवत की जाति क्या है ?

उत्तर : ब्राह्मण

प्रश्न : मोहन भागवत की पत्नी कौन हैं ?

उत्तर : अविवाहित

प्रश्न : मोहन भागवत के कितने बच्चे हैं ?

उत्तर : None

प्रश्न : मोहन भागवत ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) कब ज्वाइन किया था ?

उत्तर : 1975 में।

प्रश्न : मोहन भागवत RSS के प्रमुख कब बने थे ?

उत्तर : 21 मार्च 2009 को।

प्रश्न : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की स्थापना कब हुई थी ?

उत्तर : 27 सितम्बर 1925 को (97 वर्ष पहले, विजयादशमी के दिन)

प्रश्न : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के संस्थापक कौन थे ?

उत्तर : डॉ॰ केशव बलिराम हेडगेवार

प्रश्न : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) का मुख्यालय कहां स्थित है ?

उत्तर : नागपुर, महाराष्ट्र (भारत)

प्रश्न : मोहन भागवत को किस श्रेणी की सुरक्षा प्राप्त है ?

उत्तर : Z+ सुरक्षा (Z+ Security)

 

इन्हें भी पढ़ें :

 

आभार ।

साथियों आशा करता हूं कि, आपको हमारा मोहन भागवत (Mohan Bhagwat) पर लिखा गया यह लेख पसंद आया होगा। अगर आपको हमारा biographybooks.in का यह ब्लॉग (Blog) और हमारा यह लेख (Article) पसंद आया, तो इसे अपने दोस्तों और अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर जरूर शेयर करें। ताकि और भी लोगों को आपके माध्यम से इसकी जानकारी हो सके। अगर आप हमें फीडबैक देना चाहते हैं तो अपनी प्रतिक्रिया देने के लिए comment में जाकर हमें अपनी प्रतिक्रियाएँ जरूर दे। 

आप हमें हमारे सोशल मीडिया पेज पर भी follow कर सकते हैं। जल्दी ही मिलते हैं एक नए स्टोरी के साथ तब तक के लिए आप सभी मस्त रहें, स्वस्थ रहें।

हमारे ब्लॉग biographybooks.in पर आखिरी तक बने रहने के लिए आप सभी का हृदय की गहराइयों से प्यार भरा धन्यवाद।

 

Advertisement

You may also like...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *