विल स्मिथ अपने रैप गानों से 18 साल की उम्र में बन गए थे करोड़पति। हॉलीवुड के सबसे सफल फिल्मों में से एक माने जाते हैं। मार्च 2022 में ऑस्कर अवार्ड में कॉमेडियन क्रिस रॉक को जड़ा था थप्पड़।
विल स्मिथ अपने रैप गानों से 18 साल की उम्र में बन गए थे करोड़पति। हॉलीवुड के सबसे सफल फिल्मों में से एक माने जाते हैं। मार्च 2022 में ऑस्कर अवार्ड में कॉमेडियन क्रिस रॉक को जड़ा था थप्पड़।
हॉलीवुड अभिनेता विल स्मिथ का जीवन परिचय | Will Smith biography in hindi
विल स्मिथ का जीवन परिचय (विल स्मिथ विकी, जन्म, शिक्षा, परिवार, करियर, फिल्में, गर्लफ्रेंड, विवाद, पत्नी, तलाक, बच्चे, नेटवर्थ) | विल स्मिथ Biography in Hindi [ Will Smith, Wiki, Birth, Education, Family, Career, Movies, Hollywood, Controversies, wife, children, Divorce, Net worth ]
विल स्मिथ | Will Smith
अमेरिकी अभिनेता
Will Smith Biography in Hindi : दोस्तों ! विल स्मिथ (Will Smith) हॉलीवुड के एक सफल अभिनेता, फिल्म निर्माता और एक रैपर हैं। उन्हें उनके मंच नाम ‘द फ्रेश प्रिंस’ के नाम से भी जाना जाता है। उन्होंने रैप कि दुनिया में नाम कमानज के लिए अपना यह नाम रखा था। महज 18 साल की उम्र में विल ने अपना करियर रैप गानों से शुरू किया था और 18 साल की छोटी उम्र में अपने एक हिट एल्बम की वजह से करोड़पति बन गए थे। वे हॉलीवुड के सबसे फेमस और लोकप्रिय हस्ति भी है।

हॉलीवुड अभिनेता विल स्मिथ का जीवन परिचय | Will Smith biography in hindi
हाल ही में संपन्न हुए, 94वें अकेडमी अवॉर्ड में विल स्मिथ को बेस्ट एक्टर का ऑस्कर का पुरस्कार मिला था। स्मिथ को एक अकादमी पुरस्कार और चार ग्रैमी पुरस्कारों सहित कई पुरस्कार प्राप्त हुए हैं। वर्ष 2022 तक, उनकी फिल्मों ने वैश्विक स्तर पर $9.3 बिलियन से अधिक की कमाई की है। मार्च 2022 में ऑस्कर अवॉर्ड समारोह में विल स्मिथ ने हॉलीवुड के जाने-माने कॉमेडियन ‘क्रिस रॉक’ को थप्पड़ मार दिया था। तो आइए जानते हैं, ” विल स्मिथ का जीवन परिचय | Will Smith biography in Hindi “
Table of Contents
विल स्मिथ का जीवन परिचय : एक नजर में
पूरा नाम (Real Name) | विलार्ड कैरोल स्मिथ जूनियर |
निक नेम (Nick Name) | विल स्मिथ (Will Smith) |
जन्म (Birth) | 25 सितंबर 1968 |
उम्र (Age) | 54 वर्ष (2022 में) |
जन्म स्थान (Birth Place) | फिलाडेल्फिया, पेंसिल्वेनिया, यूएसए |
पिता (Father) | विलार्ड क्रिस्टोफर स्मिथ सीनियर |
माता (Mother) | कैरोलिन ब्राइट |
गृहनगर (Hometown) | फिलाडेल्फिया, पेनसिल्वेनिया, संयुक्त राज्य |
स्कुलिंग (Schooling) | वर लेडी ऑफ लॉर्डेस कैथोलिक स्कूल, फिलाडेल्फिया, यूएस |
विश्वविद्यालय (University) | मैसाचुसेट्स प्रौद्योगिकी संस्थान |
शिक्षा (Education) | ज्ञात नहीं |
राष्ट्रीयता (Nationality) | अमेरिकी |
धर्म (Religion) | ईसाई |
जाति (Cast) | कैथलिक |
राशि (Zodiac) | कन्या राशि |
पेशा (Profession) | हॉलीवुड अभिनेता, निर्माता, गीतकार |
सक्रिय वर्ष (Active Year) | वर्ष 2002 से वर्तमान |
पत्नी (Wife) |
|
प्रसिद्धि (Famous for) | हॉलीवुड के सफल अभिनेताओं में |
शौक (Hobbies) | घूमना, किताबें पढ़ना |
संपत्ति (Net Worth ) | $350 मिलियन |
विल स्मिथ का प्रारंभिक जीवन और शिक्षा | Will Smith Early Life & Education
Will Smith Biography in Hindi – Early Life : दोस्तों ! विल स्मिथ का जन्म 25 सितंबर 1968 को यूएसए में स्थित पेंसिलवेनिया के फिलाडेल्फिया में हुआ था। उनका वास्तविक नाम (Rael Name) विलियम कैरल स्मिथ जूनियर है। विल स्मिथ को उनके परिवार वाले दोस्त और परिजन, उनकी कुछ आदतों के कारण उन्हें ‘प्रिंस’ के नाम से बुलाते थे। विल स्मिथ का एक भाई और दो बहने हैं। उनके भाई का नाम है, हैरी स्मिथ और बहनों के नाम, एलन स्मिथ और पामेला स्मिथ है।
स्मिथ का पालन-पोषण एक बैपटिस्ट परिवार में हुआ था। उन्होंने एक रोमन कैथोलिक स्कूल और चर्च में पढ़ाई की है।
विल स्मिथ कि शिक्षा | Will Smith Education
Will Smith Biography in Hindi – Education : दोस्तों ! विल को रैप करने का बहुत शौक था और उन्होंने 12 साल की उम्र से ही रैप करना शुरू कर दिया था। जिसके बाद पढ़ाई में उनकी रूचि कम होती चली गई और बाद में, उन्होंने रैप में ही अपना करियर बनाने का फैसला किया और हायर स्टडीज कि पढ़ाई छोड़ दी।
विल स्मिथ ने अपनी स्कूली पढ़ाई, वर लेडी ऑफ लॉर्डेस कैथोलिक स्कूल, फिलाडेल्फिया, यूएस से पूरी की। इसके बाद उन्होंने अपना करियर बनाने के लिए पढ़ाई बीच में छोड़ दी थी।
शारीरिक संरचना (Body Measurement) ।
लंबाई (Height) | से० मी०- 190
मी०- 1.90 फीट – 6′ 1″ |
वजन (Weight) | 82 Kg (लगभग) |
आंखों का रंग (Eye color) | भूरा |
बालों का रंग (Hair color) | काला |
विल स्मिथ का करियर | Will Smith Career
Will Smith Biography in Hindi – Career : स्मिथ ने अपने बचपन के दोस्त जेफरी “डीजे जैज़ी जेफ” टाउन्स के साथ टर्नटेबलिस्ट और निर्माता के रूप में हिप-हॉप जोड़ी ‘डीजे जैज़ी जेफ एंड द फ्रेश प्रिंस’ के एमसी के रूप में शुरुआत की। स्मिथ की मुलाकात टाउन्स से वर्ष 1985 में हुआ था।
विल स्मिथ का सिंगिंग करियर | Will Smith Singing Career
Will Smith Singing Career : विल स्मिथ को रेप करने का बहुत शौक था। जिसके बाद, स्मिथ ने अपने बचपन के दोस्त जाफरी एलन के साथ में म्यूजिक बनाना शुरू कर दिया। इसके लिए दोनों ने अपना नाम बदल लिया। स्मिथ ने अपना नाम ‘प्रिंस’ रख लिया और जेफरी ने ‘डीजे जैज़ी जेफ’।
वर्ष 1986 में उनका गाना ‘गर्ल्स ऐंट नथिंग’ रिलीज हुआ, जो उनका पहला हिट गाना साबित हुआ। इसके बाद वर्ष 1987 में स्मिथ का डेब्यू एल्बम ‘रॉक द हाउस’ लॉन्च हुआ, जो एक बड़ा हिट साबित हुआ। इस एल्बम कि वजह से, 18 साल कि उम्र में स्मिथ रातोंरात करोड़पति बन गए। इसके बाद, डीजे जैज़ी जैफ और प्रिंस उर्फ विल स्मिथ ने कई हिट एल्बम और गाने एकसाथ बनाए।
इसके अगले साल, वर्ष 1988 में ‘पेरेंट्स जस्ट डोंट अंडरस्टैंड’ के लिए स्मिथ को उनका पहला ग्रैमी अवॉर्ड मिला। लगभग 20 साल कि छोटी उम्र में ही वह बहुत फेमस हो गए थे और पैसा और शोहरत दोनों उनके पास थे।
जानिए – हॉलिवुड के सुपरस्टार जॉनी डेप का जीवन परिचय | Hollywood Actor Johnny Depp biography in hindi
टीवी करियर की शुरुआत | TV career start
Will Smith Biography in Hindi : विल स्मिथ की प्रसिद्धि को देखते हुए, वर्ष 1990 में उन्हें एक टीवी सीरीज, ‘द फ्रेश प्रिंस ऑफ बेल-एअर’ में काम करने का ऑफर मिला। जिसकी कहानी स्मिथ के जीवन से काफी मिलती-जुलती थी। इस टीवी सीरीज ने अपने 6 सीजन पूरे किए। इस टीवी सीरीज में काम करने के दौरान स्मिथ ने, डीजे जैज़ी जैफ के साथ रैप म्यूजिक बनाना जारी रखा। टीवी सीरीज में काम करते हुए स्मिथ को कई अन्य टीवी सीरीज के ऑफर भी आने लगे थे।
हॉलीवुड फिल्म की शुरुआत | Hollywood movie debut
Will Smith Biography in Hindi : कुछ टीवी सीरियल्स में काम करने के दौरान, उनकी एक्टिंग को देखते हुए वर्ष 1992 में उन्हें हॉलीवुड फिल्म “मेड इन अमेरिका’ में एक छोटा किरदार निभाने का मौका मिला और उन्होंने बड़े पर्दे पर कदम रखा और यहाँ से स्मिथ के फिल्मी करियर कि शुरुआत हुई।
वर्ष 1995 में स्मिथ को एक बड़े बजट की फिल्म ‘बैड बॉयज़’ में एक पुलिस वाले की मुख्य भूमिका निभाने का अवसर मिला। यह उनके लिए फिल्म कि दुनिया में छाने का मौका था, जिसे वह अपने हाथों से जाने नहीं देना चाहते थे। इस फिल्म में अपनी एक्टिंग से उन्होंने फिल्मी दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बनाई और यह फिल्म सुपरहिट साबित हुई। इसके अगले साल ही, वर्ष 1996 में रिलीज हुई फिल्म ‘इंडिपेंडेंस डे’ में वे एक एयर फोर्स पायलट की भूमिका में नजर आए थे। जिसके बाद, विल स्मिथ हॉलीवुड में एक सफल हीरो के रूप में स्थापित हो गए।

Will Smith
इसके बाद, उन्हें फिल्मों के खुब ऑफर्स आने लगे। वर्ष 1997 में रिलीज हुई उनकी अगली फिल्म ‘मेन इन ब्लैक’ ने बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर दिया और फिल्म सुपरहिट रही। इसमें उनके साथ टॉमी ली जोन्स, रिप टॉर्न और टोनी शॉलहौब जैसे कलाकार भी थे। इसके अगले साल ही वर्ष 1998 में भी, स्मिथ की फिल्म ‘एनेमी ऑफ द स्टेट’ ने एक बार फिर से बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। स्मिथ ने हॉलीवुड में भी एक अपने कदम जमा लिए थे, और इतनी सफलता के बावजूद उन्होंने संगीत नहीं छोड़ा। वर्ष 2000 में उनकी अगली फिल्म ‘द लीजेंड ऑफ़ बैगर वेंस’ रिलीज़ हुई और यह भी सफल रही।
वर्ष 2001 में स्मिथ को, दुनिया के सबसे मशहूर बॉक्सर मोहम्मद अली की बायोपिक ‘अली‘ के लिए एकेडमी अवॉर्ड में नामांकन मिला था। इसके बाद वर्ष 2002 में ‘मेन इन ब्लैक-2′ और वर्ष 2003 में ‘बैड बॉयज़ 2′, उसके बाद वर्ष 2004 में ‘रोबॉट’ और वर्ष 2005 में ‘हिच’ मूवी रिलीज की गई, जो बॉक्स ऑफिस पर सफल रहीं।
वर्ष 2006 में स्मिथ कि अगली फिल्म ‘द पर्सूट ऑफ हैपिनेस’ रिलीज हुई। जिसमें उन्होंने जेडन और थांडी न्यूटन के साथ काम किया था। इस फिल्म में उनके अभिनय के लिए उन्हें दुबारा बेस्ट एक्टर एकैडमी अवॉर्ड में नामांकन मिला था। यह उनकी सबसे लोकप्रिय फिल्मों में से एक थी। इसके बाद, विल स्मिथ का किसी फिल्म में होना, फिल्म के हिट होने की गारंटी थी। वर्ष 2015 में उनकी फिल्म ‘फ़ोकस’ रिलीज़ हुई, जो काफी सफल रही।
वर्ष 2016 में विल स्मिथ की अगली फिल्म ‘सुसाइड स्क्वॉड’ रिलीज हुई। यह फिल्म उनके जीवन की सबसे बड़ी हिट साबित हुई। इसके बाद, वर्ष 2019 के बाद, ‘अलादीन’ के साथ स्मिथ कि कई अन्य फ़िल्में रिलीज हुई, जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया।
नवंबर 2021 में विल स्मिथ की अगली फिल्म ‘किंग रिचर्ड’ रिलीज हुई। इस फिल्म में उनके अभिनय के लिए, 28 मार्च 2022 को, विल स्मिथ ने 2022 के एसएजी अवार्ड (SAG Award-2022) के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का अपना पहला ऑस्कर जीता। इस फिल्म में विल स्मिथ ने वीनस और सेरेना विलियम्स के पिता रिचर्ड विलियम की भूमिका निभाई थी। उनकी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 3.94 करोड़ यूएसए डॉलर की कमाई के साथ बेहतरीन प्रदर्शन किया था और सफल रही थी।
विल स्मिथ को उनके अभिनय के लिए उन्हें एक अकादमी पुरस्कार और चार ग्रैमी पुरस्कारों सहित कई पुरस्कार प्राप्त हुए हैं। वर्ष 2022 तक, उनकी फिल्मों ने वैश्विक स्तर पर $9.3 बिलियन से अधिक की कमाई की है।
जानिए – साउथ के सुपरस्टार धनुष का जीवन परिचय | South Actor Dhanush biography in hindi
फीफा वर्ल्ड कप 2018 में दी प्रस्तुति | Performance in FIFA World Cup 2018
Will Smith Biography in Hindi : वर्ष 2018 मे, स्मिथ ने रूस की राजधानी मॉस्को में “फीफा विश्व कप- 2018″ के समापन समारोह में अमेरिकी गायक निकी जैम और कोसोवर गायक एरा इस्ट्रेफी के साथ एक आधिकारिक गीत ” लिव इट अप ” पर अपनी प्रस्तुति दी थी। उसी वर्ष, सितंबर 2018 में स्मिथ ने बैड बनी के साथ मिलकर मार्क एंथोनी के गीत ” एस्टा रिको “ में दिखाई दिए थे।
विल स्मिथ का निजी जीवन | Will Smith Personal Life
Will Smith Biography in Hindi – Marriage : वर्ष 1992 में, विल स्मिथ ने शेरी ज़म्पिनो से शादी की थी। लेकिन उनका रिश्ता शादी के महेश 3 सालों में ही टूट गया और दोनों एक दूसरे से तलाक लेकर अलग हो गए। शेरी ज़म्पिनो से विल स्मिथ को एक बेटा विलार्ड कैरोल “ट्रे” स्मिथ III है, जिसे शेरी ज़म्पिनो ने 11 नवंबर, 1992 को जन्म दिया था।
उन्होंने ‘सिटकॉम ऑल अस’ के दो एपिसोड में भी अभिनय किया था। इसके बाद, वे ‘द ओपरा विन्फ्रे शो’ और ‘डेविड ब्लेन: रियल या मैजिक’ टीवी शो पर भी दिखाई दिए थे।
अपनी पहली पत्नी, शेरी ज़म्पिनो के साथ तलाक होने के दो साल बाद, 31 दिसंबर, 1997 को स्मिथ ने अभिनेत्री जाडा कोरेन पिंकेट से शादी की। उनकी मुलाकात ‘द फ्रेश प्रिंस ऑफ बेल-एयर’ में स्मिथ के किरदार की प्रेमिका की भूमिका के लिए ऑडिशन देने के दौरान हुई थी।

Will Smith with wife Jada Pinkett
अपनी दूसरी पत्नी, जाडा कोरेन पिंकेट से विल स्मिथ को दो बच्चे हैं। उनके बेटे, जेडन क्रिस्टोफर साइरे स्मिथ का जन्म वर्ष 1998 में हुआ था, जो ‘द परस्यूट ऑफ हैप्पीनेस एंड आफ्टर अर्थ’ में उनके सह-कलाकार के रूप में नजर आए थे। जबकी, उनकी बेटी विलो केमिली स्मिथ का जन्म वर्ष 2000 में हुआ था, जो फिल्म ‘आई एम लीजेंड’ में उनकी बेटी के रूप में दिखाई दि थी।
जानिए – साउथ के सुपरस्टार राम चरण का जीवन परिचय | Actor Ram Charan biography in hindi

Will Smith with his Family
पारिवारिक जानकारियां । Family Details
माता-पिता
(Parents) |
पिता – विलार्ड क्रिस्टोफर स्मिथ सीनियर
माँ – कैरोलिन ब्राइट |
भाई-बहन (Siblings) | एक भाई – हैरी स्मिथ
बहन – एलेन स्मिथ, पामेला स्मिथ |
पत्नी (Wife) | जाडा पिंकेट स्मिथ |
बच्चे (Childrens) | बेटा – जेडन स्मिथ और ट्रे स्मिथ
बेटी – विलो स्मिथ |
विल स्मिथ का बिजनेस | Will Smith Businesses
Will Smith Businesses : विल स्मिथ और उनके भाई हैरी के साथ मिलकर ट्रेबॉल डेवलपमेंट इंक, ट्रे स्मिथ के नाम पर एक बेवर्ली हिल्स -आधारित कंपनी शुरू की है। उनका परिवार लॉस एंजिल्स, कैलिफोर्निया में रहता है। वर्ष 2018 में, स्मिथ ने ग्रैंड कैन्यन में एक हेलीकॉप्टर से बंजी जंप करते हुए, अपना 50वां जन्मदिन मनाया था। स्मिथ का लंदन के लॉयड्स द्वारा छलांग लगाने के लिए 200 मिलियन डॉलर का बीमा किया गया था, जिसने चैरिटी ग्लोबल सिटिजन के लिए धन जुटाया था।
विल स्मिथ कि धार्मिक मान्यता | Will Smith’s religious beliefs
Will Smith Biography in Hindi : स्मिथ का पालन-पोषण एक बैपटिस्ट परिवार में हुआ था। वर्ष 2013 के एक साक्षात्कार में, स्मिथ ने कहा था कि, वह धार्मिक के रूप में अपनी पहचान नहीं रखते हैं। स्मिथ अपने दादी को अपना धार्मिक गुरु बताते हैं। वर्ष 2018 में, स्मिथ ने भारत के हरिद्वार में शिव के अभिषेक का हिंदू अनुष्ठान किया था। उन्होंने पवित्र गंगा नदी की आरती भी की थी।

Will Smith worshiping.
इस बारे में उन्होंने कहा कि, ” वह हिंदू आध्यात्मिकता और भारतीय ज्योतिष से गहरा जुड़ाव महसूस करते हैं। “ इतन ही नहीं, स्मिथ और उनके परिवार ने भी भारतीय आध्यात्मिक गुरु, सद्गुरु से मुलाकात की और उनके साथ समय बिताया।

Will Smith (middle) with Sadguru (left)
विल स्मिथ ने डेमोक्रेट नेता बराक ओबामा के 2008 के राष्ट्रपति अभियान के लिए $4,600 का दान दिया था। 11 दिसंबर 2009 को, स्मिथ और उनकी पत्नी ने बराक ओबामा के पुरस्कार जीतने का जश्न मनाने के लिए ओस्लो, नॉर्वे में नोबेल शांति पुरस्कार समारोह की मेजबानी की थी।
जानिए – हॉलीवुड की सिंगर और मशहूर एक्टर सेलेना गोमेज का जीवन परिचय | Selena Gomez biography in hindi
विल स्मिथ की संपत्ति, घर, कार कलेक्शन, वेतन | Will Smith Network, House, Car collection, Salary
Will Smith Biography in Hindi : दोस्तों, यदि विल स्मिथ के नेटवर्थ की बात की जाए तो, एक रिपोर्ट के मुताबिक विल स्मिथ की कुल संपत्ति 350 मिलियन डॉलर (करीब 27 अरब) आंकी गई है। फिल्मों, निवेश और विज्ञापनों के जरिए स्मिथ हर साल करीब 40 मिलियन डॉलर की कमाई करते हैं। जबकी, जून 2019 और 2020 के बीच विल स्मिथ ने सिर्फ फिल्मों के जरिए ही करीब 45 मिलियन डॉलर की कमाई की थी।
सोशल मीडिया से भी करोड़ों कमाते हैं विल स्मिथ
Will Smith Biography in Hindi : वर्ष 2000 के दशक में अपने करियर कि ऊँचाई पर विल ने प्रत्येक फिल्म से करीब 20 से 30 मिलियन डॉलर तक की कमाई की थी। जबकी, वर्ष 2017 में उन्होंने सिर्फ नेटफ्लिक्स के जरिए, अपनी फिल्म ‘ब्राइट’ के लिए 20 मिलियन डॉलर और इसके सीक्वल के लिए करीब 35 मिलियन डॉलर कमाए थे।
विल सोशल मीडिया के द्वारा भी करोड़ों की कमाई करते हैं। विल के इंस्टाग्राम अकाउंट पर 45 मिलियन से ज्यादा और यूट्यूब पर 8 मिलियन से ज्यादा फॉलेवर्स हैं। जिसके द्वारा, वे सोशल मीडिया से भी तगड़ी कमाई कर लेते हैं।
7 सितारा होटल से भी शानदार है उनका आलीशान बंगला |
Will Smith Biography in Hindi : वर्ष 1999 में, विल और जाडा ने कैलिफोर्निया के मालिबू और कैलाबास के बीच पहाड़ियों पर लगभग $7.5 मिलियन डॉलर में 100 एकड़ की शानदार प्रॉपर्टी खरीदी थी। वर्ष 2000 में उन्होंने 20,000 स्क्वायर फुट का घर, कई गेस्ट हाउस, एक निजी झील, टेनिस कोर्ट, अस्तबल और कई चीजें खरीदी थी।
वर्ष 2015 में उन्होंने 10 मिलियन डॉलर में मल्टी-होम प्रॉपर्टी खरीदा। इतना ही नहीं, विल का घर किसी सेवन स्टार होटल से कम नहीं है। उनके घर में हर सुख सुविधाएं मौजूद हैं। सितंबर 2021 में विल और जाडा ने कैलिफोर्निया के हिडन हिल्स में 11 मिलियन डॉलर में 10,400 वर्ग फुट का घर खरिदा था। विल के पास लग्जरी जूतों का भी कलेक्शन है, जिसकी कीमत लाखों में है।
जानिए – मिकी माउस और डिजनीलैंड के संस्थापक वाल्ट डिजनी का जीवन परिचय | Walt Disney biography in hindi
22 पहियों वाली मोटर होम में रहते हैं विल स्मिथ |
Will Smith Biography in Hindi : दोस्तों ! आपको जानकारियां हैरानी होगी कि, विल स्मिथ के पास 22 पहियों वाली एक लग्जरी मोटर होम भी है, जो अपनी खूबसूरती, सुख-सुविधाओं और कई खूबीयों के लिए जानी जाती है। अपनी फिल्मों की शूटिंग के दौरान, विल स्मिथ इसी में रहना पसंद करते हैं। यह चलता-फिरता डबल डेकर होम 1200 वर्ग फीट में तैयार किया गया है, जिसकी कीमत ₹18.67 करोड़ है।
कुल संपत्ति (Net Worth) | $350 मिलियन
(₹ 27 अरब रुपये लगभग) |
घर (Houses) / Properties |
|
विल स्मिथ से जुड़े विवाद। Will Smith Controversies
Will Smith Controversies : 17 मार्च 2022 को ऑस्कर अवॉर्ड सेरेमनी के स्टेज पर विल स्मिथ ने हॉलीवुड के जाने-माने कॉमेडियन ‘क्रिस रॉक’ को थप्पड़ मार दिया था। जिसके बाद यह खबर मीडिया में सुर्खियों में रहा था।

Will Smith slapping Chris Rock.
दरअसल, ऑस्कर अवॉर्ड सेरेमनी के दौरान क्रिस रॉक इस अवॉर्ड सेरेमनी को होस्ट कर रहे थे। जिसमें क्रिस, स्मिथ की पत्नी जाडा पिंकेट का मजाक उड़ा रहे थे। जिसके बाद, स्मिथ स्टेज पर गए और क्रिस रॉक को एक जोरदार थप्पड़ जड़ दिया था। इस घटना के बाद, स्मिथ को 10 साल के लिए अकेडमी के इवेंट से बैन कर दिया गया है।
जानिए – बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन का जीवन परिचय | Bollywood Actor Kartik Aryan biography in hindi
विल स्मिथ को मिले पुरस्कार एवं सम्मान | Will Smith’s Awards & Rewards
2022 : ‘किंग रिचर्ड’ में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का ऑस्कर
2022 : मोशन पिक्चर में उत्कृष्ट अभिनेता के लिए NAACP इमेज अवार्ड, स्क्रीन एक्टर्स गिल्ड अवार्ड, सर्वश्रेष्ठ पुरुष प्रदर्शन के लिए एमटीवी मूवी अवार्ड, प्रमुख भूमिका में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के लिए बाफ्टा पुरस्कार, सर्वश्रेष्ठ अभिनेता मोशन पिक्चर के लिए गोल्डन ग्लोब पुरस्कार, सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के लिए अकादमी पुरस्कार आदि पुरस्कार से सम्मानित।
2020 : पीपुल्स च्वाइस अवार्ड- 2020 से सम्मानित।
2016 : एमटीवी जनरेशन-2016 का अवार्ड मिला।
2016 : एमी अवार्ड
2015 : एमी पुरस्कार
2000/ 2005 : पसंदीदा पुरुष पॉप/रॉक कलाकार के लिए अमेरिकी संगीत पुरस्कार से सम्मानित।
2005 : पसंदीदा आवाज के लिए किड्स च्वाइस अवार्ड्स
2005 : च्वाइस मूवी अभिनेता के लिए टीम च्वाइस अवार्ड
2003 : किड्स चॉइस वेनेब अवार्ड
2000 : पसंदीदा पुरुष कलाकार के लिए किड्स च्वाइस अवार्ड
2000 : अंतर्राष्ट्रीय पुरुष कलाकार के लिए एनआरजे संगीत पुरस्कार
1999 : पसंदीदा गायक के लिए किड्स च्वाइस अवार्ड्स
1999 : पसंदीदा पुरुष कलाकार के लिए अमेरिकी संगीत पुरस्कार
1998 : सर्वश्रेष्ठ रैप वीडियो के लिए एमटीवी वीडियो म्यूजिक अवार्ड
विल स्मिथ से जुड़े कुछ रोचक तथ्य | Some Interesting Facts About Will Smith
- क्या विल स्मिथ शराब पीते हैं ? – हां।
- क्या विल स्मिथ सिगरेट पीते हैं? – हां।
- विल स्मिथ का जन्म, संयुक्त राज्य अमेरिका में पेंसिलवेनिया के फिलाडेल्फिया में हुआ था।
- विल स्मिथ को उनके परिवार वाले दोस्त और परिजन, उनकी कुछ आदतों के कारण उन्हें ‘प्रिंस’ के नाम से बुलाते थे।
- स्मिथ का पालन-पोषण एक बैपटिस्ट परिवार में हुआ था। उन्होंने एक रोमन कैथोलिक स्कूल और चर्च में पढ़ाई की है।
- विल स्मिथ की पहली शादी, शेरी ज़म्पिनो के साथ हुआ था लेकिन बाद में उनका तलाक हो गया था।
- विल स्मिथ ने जाडा पिंकेट स्मिथ से दूसरी शादी की।

Will Smith with his wife Jada Pinkett
- विल को रैप करने का बहुत शौक था और उन्होंने 12 साल की उम्र से ही रैप करना शुरू कर दिया था। और बाद उन्होंने पढ़ाई छोड़ दी।
- विल स्मिथ को रेप करने का बहुत शौक था। और उन्होंने अपने बचपन के दोस्त जाफरी एलन के साथ में म्यूजिक बनाना शुरू कर दिया था।
- वर्ष 1987 में स्मिथ का डेब्यू एल्बम ‘रॉक द हाउस’ एक बड़ा हिट साबित हुआ और वे 18 साल कि उम्र में करोड़पति बन गए।
- वर्ष 2018 में, स्मिथ ने भारत के हरिद्वार में शिव के अभिषेक का हिंदू अनुष्ठान किया और पवित्र गंगा नदी की आरती भी की थी।

Will Smith worshiping.
- स्मिथ और उनके परिवार ने भी भारतीय आध्यात्मिक गुरु, सद्गुरु से मुलाकात की और उनके साथ समय बिताया था।

Will Smith with SadGuru in India
- मार्च 2022 के ऑस्कर अवॉर्ड सेरेमनी के दौरान, स्मिथ ने क्रिस रॉक को, अपनी पत्नी जाडा पिंकेट का मजाक उड़ाने पर थप्पड़ मार दिया था।
विल स्मिथ के बारे में पूछे जाने वाले प्रश्नोत्तर (FAQ)।
प्रश्न : विल स्मिथ कौन है ?
उत्तर : विल स्मिथ हॉलीवुड के एक सफल अभिनेता, फिल्म निर्माता और एक रैपर हैं। हाल ही में संपन्न हुए, 94वें अकेडमी अवॉर्ड में विल स्मिथ को बेस्ट एक्टर का ऑस्कर का पुरस्कार मिला था। मार्च 2022 में ऑस्कर अवॉर्ड समारोह में विल स्मिथ ने हॉलीवुड के जाने-माने कॉमेडियन ‘क्रिस रॉक’ को थप्पड़ मार दिया था।
प्रश्न : विल स्मिथ का जन्म कब हुआ ?
उत्तर : विल स्मिथ का जन्म 25 सितंबर 1968 को अमेरिका के पेंसिलवेनिया स्थित फिलाडेल्फिया में हुआ था।
प्रश्न : विल स्मिथ की उम्र कितनी है ?
उत्तर : 54 वर्ष (2022 में)
प्रश्न : विल स्मिथ किस देश से हैं ?
उत्तर : अमेरिका से।
प्रश्न : विल स्मिथ की जाति क्या है ?
उत्तर : ईसाई
प्रश्न : विल स्मिथ के कितने भाई- बहन हैं ?
उत्तर : विल स्मिथ कुल चार भाई बहन हैं।
प्रश्न : विल स्मिथ ने कितनी शादियां की है ?
उत्तर : दो शादियां।
प्रश्न : विल स्मिथ की पत्नी कौन थी ?
उत्तर : पहली पत्नी- शेरी ज़म्पिनो हैं। बाद मे उनका तलाक हो गया था। उनकी दूसरी पत्नी, जैडा पिंकेट स्मिथ है।
प्रश्न : विल स्मिथ के कितने बच्चे हैं ?
उत्तर : तीन बच्चे। दो बेटा और एक बेटी।
प्रश्न : वर्ष 2022 में विल स्मिथ की नेटवर्थ कितनी हैं?
उत्तर : $350 मिलियन डॉलर लगभग
इन्हें भी पढ़ें :
आभार ।
साथियों आशा करता हूं कि, आपको हमारा ‘विल स्मिथ (Will Smith)’ पर लिखा गया यह लेख पसंद आया होगा। अगर आपको हमारा biographybooks.in का यह ब्लॉग (Blog) और हमारा यह लेख (Article) पसंद आया, तो इसे अपने दोस्तों और अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर जरूर शेयर करें। ताकि और भी लोगों को आपके माध्यम से इसकी जानकारी हो सके। अगर आप हमें फीडबैक देना चाहते हैं तो अपनी प्रतिक्रिया देने के लिए comment में जाकर हमें अपनी प्रतिक्रियाएँ जरूर दे।
आप हमें हमारे सोशल मीडिया पेज पर भी follow कर सकते हैं। जल्दी ही मिलते हैं एक नए स्टोरी के साथ तब तक के लिए आप सभी मस्त रहें, स्वस्थ रहें।
हमारे ब्लॉग biographybooks.in पर आखिरी तक बने रहने के लिए आप सभी का हृदय की गहराइयों से प्यार भरा धन्यवाद।