नीतीश कुमार आठवीं बार बने हैं बिहार के मुख्यमंत्री। भाजपा के साथ गठबंधन तोड़ने के बाद राजद के समर्थन से बिहार में बनाई अपनी सरकार।

नीतीश कुमार आठवीं बार बने हैं बिहार के मुख्यमंत्री। भाजपा के साथ गठबंधन तोड़ने के बाद राजद के समर्थन से बिहार में बनाई अपनी सरकार।

नीतीश कुमार का जीवन परिचय । Nitish Kumar Biography in hindi

नीतीश कुमार का जीवन परिचय (नीतीश कुमार, विकी, जन्म, शिक्षा, घर, परिवार, राजनीतिक  करियर, विवाद, बिहार के मुख्यमंत्री, पत्नी, बच्चे, नेटवर्थ) | Nitish Kumar Biography in Hindi [ Nitish Kumar, Wiki, Birth, Education, Family, Political Career, Bihar C.M, Controversies, Wife, Children, Net worth ]

 

नीतीश कुमार | Nitish Kumar

भारतीय राजनीतिज्ञ


Nitish Kumar Biography in Hindi : दोस्तों, जैसा कि हम सभी जानते हैं कि, हाल ही में बिहार की राजनीति में राजनीतिक उथल-पुथल के बाद नीतीश कुमार, बिहार के अगले मुख्यमंत्री बने हैं। हालांकि वे भारतीय जनता पार्टी (BJP) से बाहर होने के बाद, बिहार के 23वें मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है। आपको बता दें कि, इससे पहले भी वे बिहार के मुख्यमंत्री थे और 09 अगस्त 2022 को बिहार के राज्यपाल श्री फागू चौहान को अपने मुख्यमंत्री पद का इस्तीफा देने के बाद राजद के साथ गठबंधन कर नई सरकार बनाई और मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। इससे पहले वे 8 बार बिहार के मुख्यमंत्री रह चुके हैं।

Advertisement

दोस्तों, नीतीश कुमार वैसे तो कई बार सुर्खियों में रहे हैं। उन्होंने ही बिहार में पूर्ण शराब बंदी लागू की थी। लेकिन भाजपा से गठबंधन तोड़ नई पार्टी के साथ गठबंधन करके अपनी सरकार बनाने के बाद से वह एक बार फिर से चर्चा में बने हुए हैं। इसलिए आज के इस लेख में हम आप को लेकर चलते हैं बिहार के कई स्वयं मुख्यमंत्री बने नीतीश कुमार के जीवन सफल पर। तो अंत तक बने रहें हमारे साथ ” नीतीश कुमार का जीवन परिचय | Nitish Kumar biography in hindi ” के इस लेख में

जानिए – ” भारत के प्रधानमंत्री, श्री नरेंद्र मोदी का जीवन परिचय | Narendra Modi biography in Hindi “

 

कौन हैं नीतीश कुमार | Who is Nitish Kumar?

Nitish Kumar Biography in Hindi : दोस्तों, नीतीश कुमार एक राजनीतिज्ञ और बिहार के निवर्तमान मुख्यमंत्री हैं। हाल ही में, नीतीश कुमार ने बिहार के राज्यपाल फागू चौहान के समक्ष बिहार के 23वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लिया है। नीतीश कुमार कुल अब तक कुल 8 बार ही बिहार के मुख्यमंत्री रह चुके हैं। वर्ष 1985 में, नीतीश कुमार पहली बार बिहार विधानसभा के लिए निर्वाचित हुए और विधायक बने थे। जबकि, वर्ष 2000 में उन्होंने पहली बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी।

नीतीश कुमार का जीवन परिचय । Nitish Kumar Biography in hindi

नीतीश कुमार का जीवन परिचय । Nitish Kumar Biography in hindi

राजनीति के क्षेत्र में नीतीश कुमार उनके कार्यों को देखते हुए उन्हें ‘बिजनेस रिफॉर्मर ऑफ द ईयर’ और ‘द बेस्ट पॉलिटिशियन ऑफ द इयर’ पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है। राजनीति की दुनिया में उन्हें सुशासन बाबू के नाम से भी जाना जाता है। तो नीतीश कुमार के बारे में ज्यादा जानने के लिए बने रहें हमारे, नीतीश कुमार का जीवन परिचय | Nitish Kumar biography in Hindi  ” के इस लेख में।

जानिये – ” उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री, योगी आदित्यनाथ का जीवन परिचय | Yogi Adityanath biography in Hindi “

 

Table of Contents

नीतीश कुमार का जीवन परिचय : एक नजर में ।

नाम (Name) :नीतीश कुमार (Nitish Kumar)

उपनाम (Nick name) : मुन्ना, सुशासन बाबू

जन्म (Birth) : 1 मार्च 1951  (71 वर्ष- 2022 में)

जन्म स्थान (Birth place) : कल्याण बिगहा, नालंदा बिहार, (भारत)

पिता (Father) : स्व. कविराज राम लखन सिंह

माता (Mother) : स्व. परमेश्वरी देवी

गृहनगर (Hometown) : कल्याण बिगहा, नालंदा बिहार, (भारत)

आवास :  पटना बिहार (भारत)

स्कुल (school) : श्री गणेश हाई स्कूल, बख्तियारपुर,

पटना साइंस कॉलेज, पटना

कॉलेज (College) : बिहार कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग, पटना

शैक्षणिक योग्यता (Education) : बी. टेक (इंजीनियरिंग) की डिग्री

राशि (zodiac) : मीन राशि

राष्ट्रीयता (Nationality) : भारतीय

मान्यता (Religion) : हिन्दू

जाति (Cast) : अनुसूचित जनजाति (एसटी – कुर्मी)

पेशा (Profession) : राजनीतिज्ञ

राजनीतिक दल (Political Party) : जदयू (JDU)

जीवनसाथी (spouse) : स्व. मंजू कुमारी सिन्हा

संपत्ति (Networth) : 3.09 करोड़ रुपये (वर्ष 2019 तक)

प्रसिद्ध (Famous for) : बिहार के 8वें मुख्यमंत्री के रूप में।

 

नीतीश कुमार का प्रारंभिक जीवन | Nitish Kumar Early Life

Nitish Kumar Biography in Hindi – Early Life : दोस्तों, नीतीश कुमार का जन्म 1 मार्च 1951 को बिहार के नालंदा जिले के कल्याण बिगहा में हुआ था। वे अनुसूचित जनजाति (एसटी – कुर्मी) परिवार से आते हैं। उनके पिता, राम लखन सिंह एक आयुर्वेदिक चिकित्सक थे और माँ, परमेश्वरी देवी एक गृहिणी थीं। नीतीश के एक भाई, सतीश कुमार हैं। उनकी तीन बहनें भी हैं, जिनका नाम – उषा देवी, इंदु देवी और प्रभा देवी है।

 

नीतीश कुमार की शिक्षा | Nitish Kumar Education

Nitish Kumar biography in hindi : Education – नीतीश कुमार ने अपनी स्कूली शिक्षा, बख्तियारपुर के एक स्थानीय स्कूल, श्री गणेश हाई स्कूल, बख्तियारपुर से पुरी की। अपनी प्रारंभिक शिक्षा पूरी करने के बाद नीतीश कुमार ने वर्ष 1972 में बिहार कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग, (पटना इंजीनियरिंग कॉलेज, पटना) से इलेक्ट्रिक इंजीनियरिंग में बीएससी (B.Sc.) की डिग्री हासिल की।

जानिए – ” भारत के पूर्व राष्ट्रपति और मिसाइल मैन कहे जाने वाले, डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम का जीवन परिचय | Dr. APJ Abdul Kalam biography in Hindi “

 

शारीरिक संरचना (Body Measurement) ।

लंबाई (Height)

से० मी०- 173

मी०- 1.73

फीट – 5′ 8″

वजन (Weight)

76 Kg

आंखों का रंग (eye color)

हल्का भूरा
बालों का रंग (Hair color)

सफेद

 

नीतीश कुमार का करियर | Nitish Kumar Career

Nitish Kumar Biography in Hindi : Career – कॉलेज की पढ़ाई खत्म करने के बाद, नीतीश कुमार ने बिहार राज्य विद्युत बोर्ड में ज्वाइन किया। हालांकि, यह काम करने का उनका जरा भी मन नहीं था, और वह शुरू से ही राजनीतिक में आना चाहते थे। इसलिए जिस दिन वे बिहार राज्य विद्युत बोर्ड में शामिल हुए, वह दिन उनका पहला और आखिरी दिन था। और उन्होंने वहां केवल 1 दिन काम किया, और वह नौकरी छोड़ दी।

दरअसल, नीतीश कुमार बिहार राज्य विद्युत बोर्ड में काम नहीं करना चाहते थे। इसलिए उन्होंने नौकरी छोड़ दी और अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत की।

 

नीतीश कुमार का राजनीतिक करियर | Nitish Kumar Political Career

Nitish Kumar Biography in Hindi – Political Career : वर्ष 1971 में नीतीश कुमार ने राम मनोहर लोहिया की युवा शाखा, समाजवादी युवा जन सभा के सदस्य बनकर अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने वर्ष 1976 में होने वाले जेपी आंदोलन में भाग लिया था। जिसके लिए उन्हें आंतरिक सुरक्षा अधिनियम के तहत गिरफ्तार भी किया गया था। वर्ष 1975 में आपातकाल के समय भी उनकी गिरफ्तारी हुई थी।

वर्ष 1985 में, नीतीश कुमार पहली बार बिहार विधानसभा के लिए निर्वाचित हुए और विधायक बने। इसके बाद, वर्ष 1989 में वे बिहार में जनता दल के महासचिव नियुक्त किए गए और इसके साथ ही वे पहली बार संसद सदस्य के रूप में चुने गए थे। इसके अगले साल ही, वर्ष 1990 में नीतीश कुमार को केंद्रीय कृषि और सहयोग राज्य मंत्री बनाया गया था। और फिर वर्ष 1999 में वे केन्द्रीय भूतल परिवहन मंत्री बने।

 

केंद्रीय मंत्रीमंडल में नीतीश कुमार का सफर।

  • अप्रैल से नवंबर 1990 – केंद्रीय कृषि व सहकारिता राज्यमंत्री।
  • 19 मार्च 1998 से 5 अगस्त 1999 तक – केंद्रीय रेल मंत्री।
  • 13 अक्टूबर 1999 से 22 नवंबर 1999 तक – भूतल परिवहन मंत्री।
  • 27 मई 2000 से 20 मार्च 2001 तक – कृषि मंत्री 22 जुलाई 2001 से 21 मई 2004 तक रेल मंत्री।
  • 8 बार बिहार के मुख्यमंत्री बने।

जानिए – ” अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति, अब्राहम लिंकन का जीवन परिचय | Abraham Linken biography in Hindi “

 

बने बिहार के मुख्यमंत्री | Nitish Kumar as C.M of Bihar

Nitish Kumar Biography in Hindi : वर्ष 2000 में नीतीश कुमार केंद्रीय सरकार में कृषि मंत्री बनाया गया था। इसी दौरान, नीतीश कुमार पहली बार बिहार के मुख्यमंत्री बने। हालांकि, वह केवल 8 दिनों के लिए मुख्यमंत्री पद पर रहे थे। क्योंकि इस दौरान वे अपना बहुमत साबित नहीं कर पाए थे।

  • वर्ष 2001 में नीतीश कुमार को केंद्रीय रेल मंत्री बनाया गया था। वे दुसरी बार केंद्रीय रेल मंत्री बने थे। इसके पहले नीतीश कुमार, मार्च 1998 से अगस्त 1999 तक केंद्रीय रेल मंत्री के पद पर रहे थे।
  • वर्ष 2005 में उन्होंने भाजपा के समर्थन से दूसरी बार बिहार के मुख्यमंत्री पद कि शपथ ली थी।
  • वर्ष 2010 में नीतीश कुमार एक बार फिर से और तीसरी बार बिहार के मुख्यमंत्री बने।
  • वर्ष 2014 में नीतीश कुमार की जदयू पार्टी को भाजपा के साथ गठबंधन तोड़ने पर लोकसभा चुनावों में हार का सामना करना पड़ा था। जिसके कारण उन्हें मुख्यमंत्री पद से इस्तीफ़ा देना पड़ा।
  • वर्ष 2015 में उन्होंने महागठबंधन की सरकार में, पांचवीं बार बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। और महागठबंधन की पार्टी में राष्ट्रीय जनता दल, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस और जनता दल (संयुक्त) पार्टियां शामिल थीं।
  • वर्ष 2017 में नीतीश कुमार ने महागठबंधन तोड़ दिया और 27 जुलाई 2017 को भाजपा के समर्थन से छठवीं बार बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली।
नीतीश कुमार | Nitish Kumar

नीतीश कुमार | Nitish Kumar

 

  • वर्ष 2020 में, बिहार में हुए विधानसभा चुनावों में नीतीश कुमार ने भाजपा के साथ गठबंधन कर एक बार फिर से अपनी सरकार बनाई और सातवीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।
  • अगस्त 2022 में, नीतीश कुमार ने बिहार में जारी सियासी संकट के बीच 9 अगस्त 2022 को भाजपा के साथ अपना गठबंधन तोड़ कर बिहार के राज्यपाल फागू चौहान को अपने मुख्यमंत्री पद इस्तीफा सौंपा। नीतीश कुमार ने अपना इस्तीफा देने के बाद, 160 विधायकों के समर्थन का प्रस्ताव पत्र प्रस्तुत करके बिहार में दोबारा से सरकार बनाने का दावा पेश किया।
  • नीतीश कुमार ने अपने इस्तीफे के दिन ही लालू प्रसाद यादव के बेटे तेजस्वी यादव के साथ मिलकर बिहार में दोबारा से सरकार बनाने का दावा पेश किया था।
  • 10 अगस्त 2022 में नीतीश कुमार ने आठवीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। दरअसल नीतीश कुमार की पार्टी जदयू ने लालू यादव की पार्टी राजद के साथ गठबंधन कर बिहार में अपनी सरकार बनाई और बिहार के 23वें मुख्यमंत्री बने। साथ ही तेजस्वी यादव ने भी बिहार के उप-मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली।

जानिए – ” जापान के पूर्व प्रधानमंत्री, शिंजो आबे का जीवन परिचय | Shinzo Abe biography in Hindi “

 

नीतीश कुमार का मुख्यमंत्री पद और कार्यकाल |

नीतीश कुमार अब तक 8 बार बिहार के मुख्यमंत्री रह चुके हैं। जिसकी सूची नीचे दी जा रही है – 

  1. 2000 – 3 मार्च, 2000 से लेकर 10 मार्च 2000 तक।
  2. 2005 – 24 नवंबर, 2005 से लेकर 24 नवंबर, 2010 तक।
  3. 2010 – 26 नवंबर, 2010 से लेकर मई 2014 तक।
  4. 2015 – 22 फरवरी, 2015 से लेकर 19 नवंबर, 2015 तक
  5. 2015 – 20 नवंबर 2015 से लेकर 26 जुलाई 2017 तक।
  6. 2017 – 27 जुलाई 2017 से लेकर नवंबर 2020 तक।
  7. 2020 – 16 नवम्बर 2020 से लेकर 09 अगस्त 2022 तक।
  8. 2022 : 10 अगस्त 2022 से…..

 

नीतीश कुमार कि संपत्ति | Nitish Kumar Net Worth

Nitish Kumar Biography in Hindi : Net worth – दोस्तों, यदि नीतीश कुमार के नेटवर्थ की बात करें तो, मुख्यमंत्री के तौर पर नीतीश कुमार को तन्ख्वाह (salary) के रूप में 2.15 लाख रुपए प्रतिमाह की राशि मिलती है। इसके अलावा, उन्हें सरकारी आवास के साथ-साथ, मुख्यमंत्री को दिए जाने वाले अन्य सुविधाएं भी उपलब्ध हैं। बिहार के अलावा दिल्ली में भी उनका एक फ्लैट है। यदि उनके नेटवर्क की को देखें तो उनकी कुल संपत्ति लगभग ₹4 करोड़ (वर्ष 2022) के आसपास बताई जाती है।

कुल संपत्ति (Net worth)

₹ 4 करोड़ लगभग (वर्ष 2020 तक)
आवास (Property)

बिहार के अलावा दिल्ली में एक फ्लैट

मासिक सैलरी (monthly income)

₹2.15 लाख
वार्षिक आय (Yearly income)

₹ 25.80 लाख

कार संग्रह (car collection)

फोर्ड कार

 

नीतीश कुमार की पसंदीदा चीजें | Nitish Kumar favourite things

पसंदीदा राजनेता (favourite minister)

जयप्रकाश नारायण
पसंदीदा अभिनेता (favourite actor)

आमिर खान

पसंदीदा फ़िल्म (favourite film)

पीके (PK)
शौक/अभिरुचि (Hobbies)

पढ़ना

 

नीतीश कुमार का परिवार | Nitish Kumar family

Nitish Kumar Family : नीतीश कुमार की शादी 22 फरवरी 1973 को मंजू कुमारी सिन्हा से हुई थी। उनका एक बेटा निशांत कुमार है। नीतीश कुमार की पत्नी मंजू का एक लंबी बीमारी के बाद 14 मार्च 2007 को 53 वर्ष की उम्र में मैक्स अस्पताल, नई दिल्ली में निधन हो गया था।

अपनी पत्नी मंजू कुमारी सिन्हा के साथ नीतीश कुमार।

अपनी पत्नी मंजू कुमारी सिन्हा के साथ नीतीश कुमार।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, नीतीश कुमार की पत्नी मंजू कुमारी सिन्हा, पटना के सरकारी हाई स्कूल में एक शिक्षिका थी। नीतीश कुमार ने अंतर्जातीय विविह (inter- caste marriage) की थी। नीतीश कुमार, कुर्मी (अनुसूचित जनजाति -ST) समुदाय से थे और उनकी पत्नी मंजू कुमारी सिन्हा, कायस्थ थी।

नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार भी एक इंजीनियर हैं और उन्होंने बीआईटी मेसरा से ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की है।

नीतीश कुमार अपने बेटे निशांत कुमार के साथ।

नीतीश कुमार अपने बेटे निशांत कुमार के साथ।

जानिए – ” महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री, एकनाथ शिंदे का जीवन परिचय | Eknath Shinde biography in Hindi “

 

पारिवारिक जानकारियां ।

माता-पिता (Parents)

पिता – कविराज राम लखन सिंह

माँ – परमेश्वरी देवी

पत्नी (Wife)

स्व. मंजू कुमारी सिन्हा

बच्चे (Childrens)

एक पुत्र – निशांत कुमार
भाई – बहन (siblings)

भाई – सतीश कुमार (बड़ा )

बहन – उषा देवी (बड़ी), इंदु देवी (छोटी),

और प्रभा देवी (छोटी)

 

नीतीश कुमार से जुड़े विवाद | Nitish Kumar Controversies

जिस कुमार वर्तमान में बिहार के मुख्यमंत्री हैं और राजनीतिक राजनीतिक होने के नाते उनका विवादों से भी नाता रहा है…

  • अगस्त 2022 में, भाजपा के साथ गठबंधन तोड़ कर और राजद के साथ गठबंधन कर बिहार में अपनी सरकार बनाने के बाद से वे एक बार फिर से चर्चा में हैं।
  • राजद और कांग्रेस के साथ गठबंधन तोड़ने पर उन्होंने 24 घंटे में बिहार में सरकार बनाई और भाजपा का समर्थन किया।
  • वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव से पहले एनडीए द्वारा, श्री नरेंद्र मोदी को भारत के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार की घोषणा करने के बाद, नीतीश कुमार ने भाजपा के साथ अपना गठबंधन तोड़ दिया था।
  • वर्ष 2015 में, राजद (RJD) और कांग्रेस के साथ महागठबंधन कर बिहार में अपनी सरकार बनाने पर आलोचनाओं का सामना करना पड़ा।
  • नीतीश कुमार के द्वारा जीतन राम मांझी को बिहार का मुख्यमंत्री बनाने और फिर उस पद से उनको बर्खास्त करने के बाद, जीतन राम मांझी ने नितीश कुमार पर विवादास्पद टिप्पणियां की थीं।
  • बिहार के विधानसभा चुनाव के दौरान, एक तांत्रिक से मिलने की वीडियो वायरल होने पर भी नीतीश कुमार विवादों मे घिर गए थे।
  • वर्ष 2010 में उनके द्वारा उत्पादक मंत्री जमशेद अशरफ को बर्खास्त करने के बाद, अशरफ ने उन पर आरोप लगाया था कि, – ” वह शराब पर करों की चोरी में शामिल हैं। जिसके कारण 500 करोड़ रुपये के राजस्व का नुकसान हुआ है। “

 

नीतीश कुमार को मिले पुरस्कार/ सम्मान | Nitish Kumar Awards/ Rewards

नीतीश कुमार को ‘बिजनेस रिफॉर्मर ऑफ द ईयर’ और ‘द बेस्ट पॉलिटिशियन ऑफ द इयर’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

 

नीतीश कुमार से जुड़े कुछ रोचक तथ्य | Some Interesting Facts About Nitish Kumar

  • क्या नीतीश कुमार धूम्रपान करते हैं?  ज्ञात नहीं।
  • क्या नीतीश कुमार शराब पीते हैं?  ज्ञात नहीं।
  • नीतीश कुमार का जन्म बिहार के नालंदा जिले में हुआ था।
  • उनके पिता कविराज राम लखन सिंह भारत के स्वतंत्रता संग्राम में स्वतंत्रता सेनानी, और एक आयुर्वेदिज्ञ थे।
  • राजनीति में आने से पहले उन्होंने बिहार के बिजली विभाग में कार्य किया।
  • अपने युवावस्था में वह जयप्रकाश नारायण, राम मनोहर लोहिया, करपुरी ठाकुर, एस एन सिन्हा और वी.पी. सिंह से काफी प्रभावित थें।
  • वर्ष 1985 में, वह पहले स्वतंत्र उम्मीदवार के रूप में बिहार विधान सभा के सदस्य चुने गए थे।
  • उनके बारे में दो आत्मकथाएँ लिखी गई : शंकरन ठाकुर द्वारा ” नीतीश कुमार और बिहार का उदय “ एवं अरुण सिन्हा द्वारा ” एकल आदमी: बिहार के नीतीश कुमार का जीवन और समय। “
  • नीतीश  कुमार का एकमात्र पुत्र निशांत कुमार, बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (बीआईटी), मेसरा से स्नातक है।
  • वर्ष 2007 में नीतीश कुमार कि पत्नी, मधु कुमारी सिन्हा की मृत्यु हो गई थी।
नीतीश कुमार और उनकी पत्नी की पुरानी तस्वीर।

नीतीश कुमार और उनकी पत्नी की पुरानी तस्वीर।

  • नीतीश कुमार की पत्नी, मधु कुमारी सिंह पटना के एक सरकारी स्कूल में शिक्षिका थी।
  • वर्ष 1989 में नीतीश कुमार पहली बार लोकसभा के लिए चुने गए थे, और पहली बार सांसद बने। इसके बाद वर्ष 1991, 1996, 1998, 1999 व 2004 में लोकसभा के लिए चुने गए थे।
  • भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) से अपना गठबंधन खत्म करने के बाद नितीश कुमार ने 9 अगस्त 2022 को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था।
  • 10 अगस्त 2022 को लालू प्रसाद यादव के बेटे तेजस्वी यादव के साथ मिलकर नीतीश कुमार ने दुबारा बिहार में अपनी सरकार बनाने का दावा पेश किया। बिहार के 23वें मुख्यमंत्री बने।
  • नीतीश कुमार, अब तक कुल 8 बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले चुके हैं।
  • नीतीश कुमार के साथ ही तेजस्वी यादव ने भी बिहार के उप-मुख्यमंत्री पद कि शपथ ली है।

 

नीतीश कुमार के बारे में पूछे जाने वाले प्रश्नोत्तर (FAQ)।

प्रश्न : नीतीश कुमार कौन है ?

उत्तर : नीतीश कुमार एक राजनीतिज्ञ हैं और वर्तमान में उन्होंने बिहार के 23 वें मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है। जिसमें वह 8 बार बिहार के मुख्यमंत्री रह चुके हैं।

प्रश्न : नीतीश कुमार का जन्म कब हुआ ?

उत्तर : नीतीश कुमार का जन्म 1 मार्च 1951 को बिहार के नालंदा जिले में हुआ था।

प्रश्न : नीतीश कुमार की उम्र कितनी है ?

उत्तर : 71 वर्ष (2022 मे)

प्रश्न : नीतीश कुमार किस राज्य से हैं ?

उत्तर : बिहार से।

प्रश्न : नीतीश कुमार की जाति क्या है ?

उत्तर : कुर्मी – अनुसूचित जनजाति (ST)

प्रश्न : नीतीश कुमार की पत्नी कौन हैं ?

उत्तर : नीतीश कुमार की पत्नी का नाम मंजू कुमारी सिन्हा हैं, जिनका वर्ष 2007 में निधन हो गया। वे पटना के सरकारी स्कूल में एक शिक्षिका थी।

प्रश्न : नीतीश कुमार के कितने बेटे हैं ?

उत्तर : एक बेटा- निशांत कुमार।

प्रश्न : नीतीश कुमार किस पार्टी से हैं ?

उत्तर : राष्ट्रीय जनता दल – राजद (RJD) पार्टी से।

प्रश्न : नीतीश कुमार पहली बार बिहार के मुख्यमंत्री कब बने थे?

उत्तर : वर्ष 2000 में नीतीश कुमार ने पहली बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। जिसमें वे मात्र 8 दिनों के लिए ही बिहार के मुख्यमंत्री रहे थे।

प्रश्न : नीतीश कुमार कितनी बार बिहार के मुख्यमंत्री बने हैं ?

उत्तर : नीतीश कुमार ने अब तक कुल 8 बार भारत बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है।

प्रश्न : नीतीश कुमार की नेटवर्थ कितनी हैं ?

उत्तर : ₹ 4 करोड़ भारतीय रुपए लगभग – वर्ष 2020 के अनुसार।

 

इन्हें भी पढ़ें :

  • बीजेपी की पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा का जीवन परिचय।
  • ब्रिटेन की पूर्व चांसलर एंजेला मार्कल का जीवन परिचय।
  • अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाईडेन का जीवन परिचय।

 

आभार ।

साथियों आशा करता हूं कि, आपको हमारा ‘नीतीश कुमार (Nitish Kumar)’ पर लिखा गया यह लेख पसंद आया होगा। अगर आपको हमारा biographybooks.in का यह ब्लॉग (Blog) और हमारा यह लेख (Article) पसंद आया, तो इसे अपने दोस्तों और अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर जरूर शेयर करें। ताकि और भी लोगों को आपके माध्यम से इसकी जानकारी हो सके। अगर आप हमें फीडबैक देना चाहते हैं तो अपनी प्रतिक्रिया देने के लिए comment में जाकर हमें अपनी प्रतिक्रियाएँ जरूर दे। 

आप हमें हमारे सोशल मीडिया पेज पर भी follow कर सकते हैं। जल्दी ही मिलते हैं एक नए स्टोरी के साथ तब तक के लिए आप सभी मस्त रहें, स्वस्थ रहें।

हमारे ब्लॉग biographybooks.in पर आखिरी तक बने रहने के लिए आप सभी का हृदय की गहराइयों से प्यार भरा धन्यवाद।

 

Advertisement

You may also like...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *