एस. जयशंकर का जीवन परिचय | S. Jaishankar Biography in hindi

एस. जयशंकर का जीवन परिचय | S. Jaishankar Biography in hindi

 

एस. जयशंकर का जीवन परिचय (एस. जयशंकर, विकी, जन्म, शिक्षा, घर, परिवार, राजनीतिक  करियर, विवाद, भारतीय विदेश मंत्री, पत्नी, बच्चे, नेटवर्थ) | S. Jaishankar Biography in Hindi [ S. Jaishankar, Wiki, Birth, Education, Family, Political Career, Indian foreign minister, Controversies, Wife, Children, Net worth]

 

एस. जयशंकर | S. Jaishankar

भारतीय राजनेता

S. Jaishankar Biography in Hindi : दोस्तों, जैसा कि हम सब जानते हैं कि, एस. जयशंकर भारत के विदेश मंत्री हैं जो अपनी विदेश नीतियों के लिए जाने जाते हैं, और विदेश नीतियों से जुड़े मुद्दों पर दुनिया को करारा जवाब देने से नहीं चुकते। यही कारण है कि आज पूरी दुनिया, भारत के विदेश नीतियों की तारीफ करती हैं।

दोस्तों, क्या आप जानते हैं कि, भारत के विदेश मंत्री बनने से पहले एस. जयशंकर अमेरिका और चीन जैसे देशों में भारत के राजपूत भी रह चुके हैं। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कई भाषाएं सीखी है और वे तमिल, हिंदी, मंदारिन के साथ-  साथ रूसी, जापानी और हंगेरियन जैसी कई भाषाएँ भी जानते हैं। भारत के पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के निधन के बाद, वर्ष 2019 में एस. जयशंकर को भारत का विदेश मंत्री बनाया गया था। तो आइए आपको ले चलते हैं भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर के जीवन सफर पर। जुड़े रहे हमारे ” एस. जयशंकर का जीवन परिचय | S. Jaishankar Biography in hindi ” के इस पेज पर।

Advertisement

एस. जयशंकर का जीवन परिचय | S. Jaishankar Biography in hindi

एस. जयशंकर का जीवन परिचय | S. Jaishankar Biography in hindi

 

कौन हैं एस. जयशंकर | Who is S. Jaishankar ?

S. Jaishankar Biography in Hindi : दोस्तों, सुब्रह्मण्यम जयशंकर एक भारतीय राजनेता और वर्तमान में भारत के विदेश मंत्री हैं। वह नरेंद्र मोदी के मंत्रिमंडल में एकमात्र ऐसे केंद्रीय मंत्री हैं, जिन्होंने कोई चुनाव नहीं लड़ा है। वे भारत के विदेश सचिव के पद पर भी रह चुके हैं। इससे पहले एस. जयशंकर चीन और अमेरिका में भारतीय राजदूत भी रह चुके हैं। वर्ष 2019 में उन्हें भारत के ‘पद्मश्री’ सम्मान से सम्मानित किया जा चुका है।

एस. जयशंकर | S. Jaishankar

एस. जयशंकर | S. Jaishankar

अपने कार्यकाल के दौरान, एस. जयशंकर कई देशों के राजदूत रहे हैं। लेकिन चीन में वे साढ़े 4 सालों तक भारत के राजदूत रहे हैं, जो की चीन में एक राजपूत के रूप में सबसे लंबा समय है। वे तिब्बत का दौरा करने वाले पहले भारतीय राजदूत भी हैं। एस जयशंकर में के बारे में अधिक जानने के लिए जुड़े रहें हमारे ” एस. जयशंकर का जीवन परिचय | S. Jaishankar Biography in hindi ” के इस पेज पर।

जानिये – ” उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री, योगी आदित्यनाथ का जीवन परिचय | Yogi Adityanath biography in Hindi “

 

एस. जयशंकर का जीवन परिचय : एक नजर में ।

नाम (Name) :  सुब्रह्मण्यम जयशंकर (Subrahmanyam Jaishankar)

उपनाम (Nick name) : एस. जयशंकर (S. Jaishankar)

जन्म (Birth) : 9 जनवरी 1955 (68 वर्ष- 2022 में)

जन्म स्थान (Birth place) : नई दिल्ली, (भारत)

पिता (Father) : के. सुब्रह्मण्यन

माता (Mother) : सुलोचना सुब्रह्मण्यन

गृहनगर (Hometown) : नई दिल्ली, (भारत)

आवास :  नई दिल्ली (भारत)

स्कुल (school) : वायु सेना केंद्रीय विद्यालय, नई दिल्ली

कॉलेज (College) : सेंट स्टीफंस कॉलेज, नई दिल्ली; एवं जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू), नई दिल्ली

शैक्षणिक योग्यता (Education) : एम.फिल और पीएचडी

राष्ट्रीयता (Nationality) : भारतीय

मान्यता (Religion) : हिन्दू

जाति (Cast) : ब्राह्मण

पेशा (Profession) :राजनेता

राजनीतिक दल (Political Party) : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)

पद (Post) : भारत के विदेश मंत्री पद पर 

जीवनसाथी (spouse) : क्योको जयशंकर

प्रसिद्ध (Famous for) : भारत के विदेश मंत्री के रूप में अपनी विदेश नीतियों के लिए जाने जाते हैं।

वेतन (Salary) : 1 लाख भारतीय रुपए + अतिरिक्त भत्ते – कैबिनेट मंत्री के रूप में।

 

एस. जयशंकर का प्रारंभिक जीवन | S. Jaishankar Early Life

S. Jaishankar Biography in Hindi – Early Life : दोस्तों, एस. जयशंकर का जन्म 9 जनवरी 1955 को नई दिल्ली में हुआ था। उनका पुरा नाम, सुब्रह्मण्यम जयशंकर (Subrahmanyam Jaishankar) है, और वे एक ब्राह्मण परिवार से संबंध रखते हैं। उनके पिता का नाम, के. सुब्रह्मण्यम है और वे एक भारतीय रणनीतिक मामलों के विश्लेषक, एक प्रसिद्ध पत्रकार और एक सिविल सेवक थे। एस. जयशंकर कि माँ का नाम, सुलोचना जयशंकर है।

एस. जयशंकर के दो भाई हैं, जिनका नाम, संजय सुब्रह्मण्यम है, और वे एक प्रमुख इतिहासकार हैं। उनके दूसरे भाई का नाम, एस. विजय कुमार है और वे भारत के पूर्व ग्रामीण विकास सचिव रह चुके है।

जानिए – ” बौद्ध धर्म गुरु दलाई लामा का जीवन परिचय | Dalai Lama biography in Hindi “

 

एस. जयशंकर की शिक्षा | S. Jaishankar Education

S. Jaishankar biography in Hindi : Education – दोस्तों, एस. जयशंकर की प्राथमिक शिक्षा दिल्ली के एयर फ़ोर्स सेंट्रल स्कूल, नई दिल्ली से पुरी हुई। इसके बाद उन्होंने नई दिल्ली स्थित, सेंट स्टीफंस कॉलेज, नई दिल्ली से स्नातक की पढ़ाई पुरी की। उन्होंने जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू), नई दिल्ली से परमाणु कूटनीति तथा इंटरनेश्नल रिलेशनशिप में वर्ष 1977 में एमफिल और वर्ष 1981 में पीएचडी कि डिग्री भी हासिल की है।

 

शारीरिक संरचना | Body Measurement

लंबाई (Height)

से० मी०- 165

मी०- 1.65

फीट – 5′ 5″

वजन (Weight)

65 Kg

आंखों का रंग (eye color)

काला
बालों का रंग (Hair color)

ग्रे (भुरा)

 

एस. जयशंकर का करियर | S. Jaishankar Career

S. Jaishankar Biography in Hindi : Political Career – दोस्तों, एस. जयशंकर ने वर्ष 1977 में अपनी एम. फिल कि डिग्री हासिल करने के बाद, भारतीय विदेश सेवा (IFS) में शामिल होकर अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद वे विदेश मंत्रालय (MEA) में शामिल हो गए। उन्होंने प्रथम सचिव, संयुक्त आयुक्त, उच्चायुक्त और राजदूत जैसे कई पदों पर कार्य किया है।

वर्ष 1980 में एस. जयशंकर दूसरे सचिव के रूप में पदोन्नत किए गए थे। एस. जयशंकर का पहला अंतरराष्ट्रीय तबादला (posting) रूस के मास्को में हुआ था और उन्हें वहां तीसरे सचिव के रूप में तैनात किया गया था। इसके बाद, वर्ष 1981 में वे भारत लौट आए, और विदेश मंत्रालय के अमेरिकी प्रभाग में एक अवर सचिव के रूप में काम करने लगे।

इस दौरान वर्ष 1982 से 1984 के बीच, वे भारत में तारापुर पावर स्टेशनों को अमेरिकी परमाणु ईंधन की आपूर्ति पर विवाद को सुलझाने वाली टीम का भी हिस्सा रहे थे। इसके बाद, वर्ष 1985 में वह वाशिंगटन, डी.सी. में भारतीय दूतावास के प्रथम सचिव बने। वर्ष 1988 में वह भारतीय शांति सेना (IPF) के राजनीतिक सलाहकार और श्रीलंका में भारतीय मिशन के प्रथम सचिव पद पर नियुक्त किए गए।

वर्ष 1993 में, उन्होंने विदेश मंत्रालय में निदेशक (पूर्वी यूरोप) और भारत के तत्कालीन राष्ट्रपति शंकर दयाल शर्मा के प्रेस सचिव और भाषण लेखक के रूप में भी अपनी सेवाएं दि थी। इसके बाद, वर्ष 1996 में वे टोक्यो में भारतीय दूतावास के उप प्रमुख और इसके वर्ष 2000 में, चेक गणराज्य में भारत के राजदूत के पद पर रहे।

वर्ष 2004 से 2007 तक एस. जयशंकर, यूएस-भारत असैन्य परमाणु समझौते पर बातचीत करने वाली प्रतिनिधित्व टीम का हिस्सा रहे थे। वे वर्ष 2004 के हिंद महासागर सुनामी के बाद राहत कार्यों सहित रक्षा सहयोग में सुधार करने में भी शामिल थे। वर्ष 2013 में, एस. जयशंकर को कांग्रेस की सरकार में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह द्वारा केंद्रीय विदेश मंत्री के पद के लिए विचार किया जा रहा था, लेकिन आंतरिक दबाव के चलते, उनकी नियुक्ति नहीं हो पायी। 10 मार्च 2014 को, उन्होंने अमेरिका के ओवल ऑफिस में अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा को सामने अपना परिचय देते हुए अपनी साख प्रस्तुत की।

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा के साथ एस. जयशंकर।

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा के साथ एस. जयशंकर।

जनवरी 2015 में, भाजपा की सरकार में श्री नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री रहते हुए एस. जयशंकर को मोदी सरकार द्वारा भारत का विदेश सचिव नियुक्त किया गया था। कुछ सालों तक विदेश सचिव के पद पर रहने के बाद, एस. जयशंकर को 30 मई 2019 को नरेंद्र मोदी द्वारा केंद्रीय विदेश मंत्री के रूप में नियुक्त किया गया और 31 मई 2019 को, उन्होंने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, एस. जयशंकर, नरेंद्र मोदी के मंत्रिमंडल में एकमात्र ऐसे केंद्रीय मंत्री हैं, जो किसी प्रकार का चुनाव लड़े बिना ही मोदी सरकार में कैबिनेट मंत्री चुने गए हैं। इससे पहले, वर्ष 2018 में डॉ एस. जयशंकर को टाटा संस प्राइवेट लिमिटेड में ग्लोबल कॉरपोरेट अफेयर्स का अध्यक्ष चुना गया था। इतना ही नहीं, वह चीन में एकमात्र ऐसे भारतीय राजदूत हैं, जिन्होंने तिब्बत का दौरा किया है।

जब वह भारत के विदेश सचिव के रूप में काम कर रहे थे, तब उस दौरान उन्होंने भारत की विदेश मंत्री रही सुषमा स्वराज के साथ कई महत्वपूर्ण विदेश नीतियों पर भी काम किया था।

जानिए – ” यूके के प्रधानमंत्री के पद के पद के दावेदार और भारतीय उद्योगपति एन.आर. नारायण मूर्ति के दामाद ऋषि सुनक का जीवन परिचय | Rishi Sunak biography in Hindi “

 

एस. जयशंकर का राजनीतिक सफर | S. Jaishankar Political Journey

S. Jaishankar Biography in Hindi : अपने राजनीतिक करियर में एस. जयशंकर विभिन्न पदों पर रहे हैं, जो नीचे दिए गए हैं…

  • वर्ष 1977 के बैच में, भारतीय विदेश सेवा मे शामिल हुए।
  • वर्ष 1979 में, मास्को में भारतीय मिशन का प्रथम सचिव नियुक्त किए गए।
  • वर्ष 1981 में भारत में विदेश मंत्रालय के अमेरिकी प्रभाग में एक अवर सचिव के रूप में काम किया।
  • वर्ष 1985 में, वाशिंगटन, डी.सी. में भारतीय दूतावास के प्रथम सचिव बने।
  • वर्ष 1988 में, भारतीय शांति सेना (IPF) के राजनीतिक सलाहकार और श्रीलंका में भारतीय मिशन के प्रथम सचिव बने।
  • वर्ष 1996 में, टोक्यो में भारतीय दूतावास के उप प्रमुख बने।
  • वर्ष 2000 में, चेक गणराज्य में भारत के राजदूत बने।
  • वर्ष 2004 में, नई दिल्ली के विदेश मंत्रालय में संयुक्त सचिव के रूप में नियुक्त हुए।
  • वर्ष 2007 में, सिंगापुर में भारत के उच्चायुक्त पद पर चुने गए।
  • वर्ष 2009 में उन्हें साढ़े चार साल के कार्यकाल के साथ चीन में भारत के सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले राजदूत के रूप जाना जाता है।
  • सितंबर 2013 में, संयुक्त राज्य अमेरिका में भारत के राजदूत बने।
  • जनवरी 2015 में, भारत के विदेश सचिव चुने गए।
  • वर्ष 2018 में, टाटा संस प्राइवेट लिमिटेड में ग्लोबल कॉरपोरेट अफेयर्स के अध्यक्ष के रूप में शामिल हुए थे।
  • वर्ष 2019 में, भारत के विदेश मंत्री बने।

आपको बताते चलें कि, एस. जयशंकर साढ़े चार सालों तक चीन में भारतीय राजदूत रहे हैं, जो चीन में अब तक किसी भी राजदूत के रूप में सबसे लंबे समय तक रहे हैं। 2012 में, वह दस वर्षों में तिब्बत का दौरा करने वाले पहले भारतीय राजदूत भी हैं। इसके साथ ही अलग-अलग देशों में राजदूत और अन्य पदों पर कार्य करते हुए, एस. जयशंकर कई प्रकार की भाषाएं सीखी है। वे तमिल, हिंदी, मंदारिन, भाषाओं के अलावा रूसी, जापानी और हंगेरियन जैसी कई भाषाएँ भी जानते हैं।

जानिए – ” भारतीय राजनेता सोनिया गांधी का जीवन परिचय | Sonia Gandhi biography in Hindi “

 

एस. जयशंकर का परिवार | S. Jaishankar family

S. Jaishankar Family : एस. जयशंकर ने जापान की रहने वाली एक महिला, क्योको से शादी की थी। इस दंपत्ति के तीन बच्चे हैं जिनमें दो बेटे और एक बेटी है। उनके बेटों का नाम, ध्रुव जयशंकर और अर्जुन शंकर है एवं बेटी का नाम, मेधा जयशंकर हैं। उनके बड़े बेटे, ध्रुव जयशंकर की शादी कैसेंड्रा से हुई है।

अपनी पत्नी के साथ एस. जयशंकर।

अपनी पत्नी के साथ एस. जयशंकर।

पारिवारिक जानकारियां ।

माता-पिता (Parents)

पिता – के. सुब्रह्मण्यन

माँ – सुलोचना सुब्रह्मण्यन

पत्नी (Wife)

क्योको जयशंकर

बच्चे (Childrens)

दो पुत्र – ध्रुव जयशंकर एवं अर्जुन जयशंकर 

एक पुत्री – मेधा जयशंकर

भाई – बहन (siblings)

भाई – संजय सुब्रमण्यन और एस. विजय कुमार

 

एस. जयशंकर कि पुस्तक | S. Jaishankar Books

दोस्तों, एस. जयशंकर ने एक पुस्तक भी लिखी है। उनके द्वारा लिखी गई पुस्तक का नाम,” द इंडिया वे( The India Way ) ” है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा अपने किताब का विमोचन करते हुए एस. जयशंकर।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा अपने किताब का विमोचन करते हुए एस. जयशंकर।

एस. जयशंकर को मिले पुरस्कार/ सम्मान | S. Jaishankar Awards/ Rewards

वर्ष 2019 में भारत सरकार ने एस. जयशंकर को ” पद्म श्री ” सम्मान से सम्मानित किया था।

जानिए – ” महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और निवर्तमान उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का जीवन परिचय | Devendra Fadnavis biography in Hindi “

 

एस. जयशंकर से जुड़े कुछ रोचक तथ्य | Some Interesting Facts About S. Jaishankar

  • क्या एस. जयशंकर धूम्रपान करते हैं?  ज्ञात नहीं।
  • क्या एस. जयशंकर शराब पीते हैं?  ज्ञात नहीं।
  • एस. जयशंकर का जन्म नई दिल्ली में एक मध्यमवर्गीय परिवार हुआ था और वे एक ब्राह्मण परिवार से आते हैं।
  • उनके पिता के. सुब्रह्मण्यन जयशंकर एक पत्रकार और सिविल सेवक थे।
  • वर्ष 1977 में, उन्होंने 1977 के बैच में भारतीय विदेश सेवा (IFS) अधिकारी और विदेश मंत्रालय (MEA) के रूप में शपथ ली थी।
  • वे वर्ष 2004 के हिंद महासागर सुनामी राहत कार्यों सहित रक्षा सहयोग में सुधार करने में शामिल थे।
  • वर्ष 2004 से 2007 तक एस. जयशंकर यूएस-भारत असैन्य परमाणु समझौते पर बातचीत करने वाले प्रतिनिधिमंडल में शामिल थे।
  • एस. जयशंकर, चीन में एकमात्र ऐसे भारतीय राजदूत हैं, जिन्होंने तिब्बत का दौरा किया था।
  • वर्ष 2013 में वे संयुक्त राज्य अमेरिका में भारतीय राजदूत के पद पर नियुक्त किए गए थे।
  • वर्ष 2018 में डॉ एस. जयशंकर को टाटा संस प्राइवेट लिमिटेड में ग्लोबल कॉरपोरेट अफेयर्स का अध्यक्ष चुना गया था।
  • 30 मई 2019 को नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा एस जयशंकर को केंद्रीय विदेश मंत्री के रूप में नियुक्त किया गया।
  • एस. जयशंकर एकमात्र ऐसे व्यक्ति हैं, जो नरेंद्र मोदी के मंत्रिमंडल में बिना लोकसभा चुनाव जीते राज्यसभा के सदस्य के रूप में मंत्रालय में शामिल किए गए हैं।

 

एस. जयशंकर के बारे में पूछे जाने वाले प्रश्नोत्तर (FAQ)।

प्रश्न : एस. जयशंकर कौन है ?

उत्तर : सुब्रह्मण्यम जयशंकर एक भारतीय राजनेता हैं। वर्तमान में भारत के विदेश मंत्री हैं। वे अमेरिका और चीन में भारतीय राजदूत भी रह चुके हैं।

प्रश्न : एस. जयशंकर का जन्म कब हुआ ?

उत्तर : एस. जयशंकर का जन्म 9 जनवरी 1955 को नई दिल्ली में हुआ था।

प्रश्न : एस. जयशंकर की उम्र कितनी है ?

उत्तर : 68 वर्ष – 2022 में।

प्रश्न : एस. जयशंकर किस राज्य से हैं ?

उत्तर : नई दिल्ली।

प्रश्न : एस. जयशंकर की जाति क्या है ?

उत्तर : ब्राह्मण।

प्रश्न : एस. जयशंकर की पत्नी कौन हैं ?

उत्तर : एस. जयशंकर ने जापान की रहने वाली महिला क्योको से शादी कि है।

प्रश्न : एस. जयशंकर के कितने बेटे हैं ?

उत्तर : तीन बच्चे – ध्रुव जयशंकर और अर्जुन जयशंकर (बेटा) तथा मेधा जयशंकर (बेटी) 

प्रश्न : एस. जयशंकर किस पार्टी से हैं ?

उत्तर : भारतीय जनता पार्टी- भाजपा (BJP) पार्टी से।

प्रश्न : भारत के विदेश मंत्री कौन हैं ?

उत्तर : एस. जयशंकर।

प्रश्न : एस. जयशंकर भारत के विदेश मंत्री कब बने थे ?

उत्तर : वर्ष 2019 में।

प्रश्न : भारत के विदेश मंत्री बनने से पहले एस. जयशंकर किस पद पर कार्यरत थे ?

उत्तर : विदेश सचिव के पद पर।

प्रश्न : एस. जयशंकर को भारत के कौन से सम्मान से सम्मानित किया गया है ?

उत्तर : पद्म श्री से सम्मानित – वर्ष 2019 में।

 

इन्हें भी पढ़ें :

 

आभार ।

साथियों आशा करता हूं कि, आपको हमारा ‘एस. जयशंकर (S. Jaishankar)’ पर लिखा गया यह लेख पसंद आया होगा। अगर आपको हमारा biographybooks.in का यह ब्लॉग (Blog) और हमारा यह लेख (Article) पसंद आया, तो इसे अपने दोस्तों और अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर जरूर शेयर करें। ताकि और भी लोगों को आपके माध्यम से इसकी जानकारी हो सके। अगर आप हमें फीडबैक देना चाहते हैं तो अपनी प्रतिक्रिया देने के लिए comment में जाकर हमें अपनी प्रतिक्रियाएँ जरूर दे। 

आप हमें हमारे सोशल मीडिया पेज पर भी follow कर सकते हैं। जल्दी ही मिलते हैं एक नए स्टोरी के साथ तब तक के लिए आप सभी मस्त रहें, स्वस्थ रहें।

हमारे ब्लॉग biographybooks.in पर आखिरी तक बने रहने के लिए आप सभी का हृदय की गहराइयों से प्यार भरा धन्यवाद।

 

Advertisement

You may also like...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *