स्टील अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया लिमिटेड (SAlL) की चेयर पर्सन सोमा मंडल, नवंबर 2022 में जारी फोर्ब्स कि एशियाई महिला उद्यमियों की लिस्ट में हुई शामिल। SAIL की प्रथम महिला चेयरमैन है सोमा मंडल।

स्टील अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया लिमिटेड (SAlL) की चेयर पर्सन सोमा मंडल, नवंबर 2022 में जारी फोर्ब्स कि एशियाई महिला उद्यमियों की लिस्ट में हुई शामिल। SAIL की प्रथम महिला चेयरमैन है सोमा मंडल।

स्टील अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया लिमिटेड (SAlL) की चेयर पर्सन सोमा मंडल का जीवन परिचय | Soma Mondal Biography in Hindi

सोमा मंडल का जीवन परिचय ( सोमा मंडल, विकी, जन्म, शिक्षा, करियर, परिवार, सैल चेयरपर्सन, नाल्को, सैल डाइरेक्टर, शादी, पति, बच्चे, संपत्ति ) | Soma Mondal Biography in hindi [ Soma Mondal, Wikipedia, Birth, Age, Education, Career, Family, SAIL Chairperson, SAIL Director, Nalco, Forbes india list, Marriage, Husband, Children, Net worth ]

 

सोमा मंडल | Soma Mondal

Chairperson of SAIL


Soma Mondal Biography in Hindi : ” मैं वो हर काम करने का साहस रखती हूं जो पुरुष कर सकते हैं। “ यह कहना है स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड की चेयर पर्सन सोमा मंडल का। नवंबर 2022 में जारी फोर्ब्स कि एशियाई महिला उद्यमियों की लिस्ट में सोमा मंडल का नाम भी शामिल किया गया है। इस लिस्ट मे उनके साथ दो और भारतीय महिला उद्यमी, एमक्योर फार्मा की कार्यकारी निदेशक

Advertisement
नमिता थापर और होनासा कंजूमर की को-फाउंडर तथा चीफ इलेक्शन ऑफिसर गजल अलघ के नाम भी शामिल किए गए हैं। इस लिस्ट में शामिल होकर उन्होंने देश का नाम पूरे विश्व पटल पर रोशन किया है और यह दिखा दिया है कि भारतीय महिलाएं पूरी दुनिया भर में अपनी सफलता का परचम लहरा सकते हैं।

स्टील अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया लिमिटेड (SAlL) की चेयर पर्सन सोमा मंडल का जीवन परिचय | Soma Mondal Biography in Hindi

स्टील अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया लिमिटेड (SAlL) की चेयर पर्सन सोमा मंडल का जीवन परिचय | Soma Mondal Biography in Hindi

दोस्तों! सोमा मंडल, देश की सबसे बड़ी स्टील निर्माता कंपनी सेल (SAIL) की चेयरपर्सन हैं। ऐसा पहली बार है कि, जब देश में कोई महिला इस पद को संभाल रही हैं। इससे पहले वह SAIL के डायरेक्टर का पदभार संभाल चुकी हैं। मंडल के द्वारा इस पद पर आसीन होने के बाद कंपनी का वार्षिक राजस्व 50 प्रतिशत बढ़ा और मुनाफा तीन गुना बढ़कर 120 अरब रुपये के पार चला गया है। नवंबर 2022 में जारी फोर्ब्स कि एशियाई महिला उद्यमियों की लिस्ट में सोमा मंडल के साथ-साथ, एमक्योर फार्मा की कार्यकारी निदेशक नमिता थापर और होनासा कंजूमर की को-फाउंडर तथा चीफ इलेक्शन ऑफिसर गजल अलघ के नाम शामिल हैं।

फोर्ब्स के नवंबर अंक में प्रकाशित सूची में उन महिलाओं को शामिल किया गया है, जिन्होंने कोविड-19 महामारी के 3 सालों में अनिश्चितता के बीच अपने कारोबार को बढ़ाने में सफलता हासिल की है। तो आईये जानते हैं, स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया (SAIL) की चेयरपर्सन ” सोमा मंडल का जीवन परिचय | Soma Mandal Biography in hindi “ जिसमें हम सोमा मंडल कि जीवनी और उनके SAIL के चेयर पर्सन बनने तक के सफर के बारे में चर्चा करेंगे। तो आईये आपको लेकर चलते हैं सोमा मंडल के जीवन सफर पर…

जानिए – मोबिक्विक की को- फाउंडर उपासना टाकू का जीवन परिचय | Upasna Taku (Co- Founder of Mobikwik) biography in hindi

 

सोमा मंडल का जीवन परिचय : एक नजर में

नाम (Name) सोमा मंडल (Soma Mondal)
जन्म (Birth) ___
उम्र (Age) 64 वर्ष (2022 में)
जन्म स्थान (Birth Place) भुवनेश्वर, उड़ीसा (भारत)
पिता (Father) जानकारी नहीं
माता (Mother) जानकारी नहीं
गृहनगर (Hometown) भुवनेश्वर, उड़ीसा (भारत)
विश्वविद्यालय (University) एनआईटी राउरकेला, (भारत)
शिक्षा (Education) इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में स्नातक
राष्ट्रीयता (Nationality) भारतीय
धर्म (Religion) हिन्दू
पेशा (Profession) बिजनेसवुमन, SAIL कि चेयरमैन
जीवनसाथी (Spouse) 
प्रसिद्धि (Famous for) स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया (SAIL) कि चेयरपर्सन के रूप में
वेबसाइट (Website) sailindia.com

 

सोमा मंडल का प्रारंभिक जीवन और परिवार | Soma Mondal Early Life & Family

Soma Mondal early life & family : दोस्तों! सोमा मंडल का जन्म भुवनेश्वर में एक मध्यमवर्गीय परिवार में हुआ था। उनके पिता एक कृषि अर्थशास्त्री थे और माँ एक गृहिणी थी। सोमा जब छोटी थी तब उनके पिता यह चाहते थे कि वह पढ़ लिख कर एक डॉक्टर बने। लेकिन सोमा ने अपने पैशन को फॉलो करते हुए इंजीनियरिंग का क्षेत्र चुना और आज वे भारत की सबसे बड़ी स्टील उत्पाद कंपनी SAIL की चेयर पर्सन हैं।

सोमा के पति भी एक इंजीनियर थे। उनके पति ने वर्ष 2005 में इस दुनिया को अलविदा कह दिया। सोमा मंडल के तीन बच्चे हैं, और वह अपने बच्चों के साथ दिल्ली में रहती हैं।

जानिये – भारत की सबसे अमीर महिला उद्यमी सावित्री जिंदल का जीवन परिचय | Savitri Jindal biography in hindi

 

सोमा मंडल कि शिक्षा | Soma Mondal Education

Soma Mondal education : भुवनेश्वर में जन्मी सोमा मंडल का पालन पोषण भी भुवनेश्वर में ही हुआ और उनकी प्रारंभिक शिक्षा भी वही हुई। अपनी प्रारंभिक शिक्षा पूरी करने के बाद, सोमा मंडल ने वर्ष 1984 में राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (NIT), राउरकेला से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में स्नातक की डिग्री हासिल की है।

 

सोमा मंडल का करियर | Soma Mondal Hollywood Career

Soma Mondal Career : अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद, सोमा मंडल ने नाल्को (NALCO) में ग्रेजुएट इंजीनियर ट्रेनी के तौर पर अपने करियर कि शुरुआत की थी। उनके पास मेटल इंडस्ट्री में 35 साल का अनुभव है। यह उनकी कड़ी मेहनत और निरंतर कार्यों का नतीजा था कि, वर्ष 2014 में सोमा मंडल ‘नाल्को (NALCO)’ में मेटल ऑफ डायरेक्टर के पद पर आसीन हुई।

 

बनीं सेल की डायरेक्टर | As a Director of SAIL

Soma Mondal as a Director of SAIL : सोमा मंडल, मार्च 2017 में भारत की सबसे बड़ी स्टील उत्पादन कंपनी “स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया (SAIL)” में निदेशक (Director) के रूप में शामिल हुईं। कंपनी में शामिल होने के बाद उन्होंने SAIL में वर्ष 2017 से ही कंपनी के लिए व्यापक टर्नअराउंड रोडमैप तैयार किया और मार्केटिंग स्ट्रेटजी के कार्यान्वयन का नेतृत्व किया। जिसका नतीजा यह हुआ कि, SAIL ने अपनी बिक्री में वृद्धि देखी और इसके साथ-साथ सेल्स और बाजार का दायरा लगातार बढ़ता चला गया। एक साल के अंदर कंपनी की बाजार में पहुंच व्यापक हो गई।

सोमा मंडल के SAIL मे आने के बाद, कंपनी ने 2017-18 से 2019-20 तक तीन वित्तीय वर्षों मे लगातार सर्वश्रेष्ठ बिक्री हासिल की। इतना ही नहीं, COVID-19 के दौरान उत्पन्न चुनौतियों के बावजूद, वर्तमान वित्तीय वर्ष 2020-21 में भी यह जारी रही। जबकी, कंपनी के विभिन्न उत्पादों के ब्रांडिंग प्रयासों को बढ़ावा देने के लिए, उन्होंने नए ब्रांड लॉन्च करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पीएफ स्ट्रक्चरल सेक्शन और टीएमटी बार्स को बढ़ावा देने के लिए उन्होंने दो चर्चित प्रोडक्ट “NEX” और “SAIL SeQR” आदि प्रोडक्ट लॉन्च करने में उन्होंने महत्वपूर्ण भुमिका निभाई।

इसके अलावा खुदरा चैनलों के माध्यम से बिक्री में सुधार के लिए उन्होंने दो स्तरीय वितरण नेटवर्क स्थापित करने के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए। ग्रामीण इलाके की विस्तृत क्षमता को बेहतर बनाने और लोगों को SAIL के प्रोडक्ट के बारे में बताने के लिए सोमा मंडल के नेतृत्व में ‘गांव की ओर’ वर्कशॉप का आयोजन किया गया। जिसके तहत SAIL का यह कार्यक्रम देश के लगभग सभी राज्यों और संघ शासित प्रदेशों में चलाया गया।

जानिए – फिजिक्स वाला फाउंडर अलख पांडे का जीवन परिचय | Alakh Pandey (founder of Physics Wallah) biography in Hindi

 

समय-समय पर हुए कई रिफॉर्म्स | Many reforms from time to time

Soma Mondal Biography in Hindi : सोमा मंडल ने विश्व स्तरीय बिजनेस में तमाम चुनौतियों का सामना करते हुए SAIL कंपनी उम्मीदों पर खरा उतरी और समय-समय पर कई रिफॉर्म्स लेकर आईं। यह रिफॉर्म्स उन्होंने समय-समय पर खास तौर से SAIL के मार्केटिंग ऑर्गनाइजेशन में किए। कंपनी की मार्केटिंग और मैनेजमेंट में बेहतरी के लिए, सोमा मंडल के नेतृत्व में SAIL के आधुनिकीकरण और विस्तार पर ध्यान दिया गया। इसके लिए उन्होंने SAIL में तीन वर्टिकल सेल्स, मार्केटिंग और सर्विस का गठन किया। इससे मार्केटिंग ऑपरेशन को सहजता से चलाने में मदद मिली।

 

सोमा मंडल बनी सेल कि चेयरपर्सन | Soma Mondal sa a Chairperson of SAIL

Soma Mondal as a Chairman of SAIL : 1 जनवरी, 2021 को सोमा मंडल ने सेल (SAIL) के अध्यक्ष (Chairperson) का पदभार ग्रहण किया था। यहाँ आपको बताते चलें कि, सोमा मंडल को न केवल सेल की पहली महिला कार्यात्मक निदेशक (Director) होने का गौरव प्राप्त है, बल्कि वह कंपनी की पहली महिला अध्यक्ष (Chairperson) भी हैं। उन्होंने, अनिल कुमार के रिटायर होने के बाद से 1 जनवरी 2021 को सेल का अध्यक्ष पद संभाला। उन्होंने अनिल कुमार का दिसंबर 2020 मे कार्यालय खत्म होने के बाद जनवरी 2021 में कंपनी का पद संभाला।

जबकी, सोमा मंडल सीआईआई-नेशनल कमेटी ऑन स्टील (CII- National committee on steel) की मेंबर हैं। इसके अलावा, मंडल सीआईआई सब कमेटी ऑन सेफगार्ड फॉर टैरिफ एंड नॉन-टैरिफ बैरियर (CII- Sub committee on safeguard for tariff on non- tariff barrier) की चेयरपर्सन भी हैं।

जानिए – करोड़ों की नौकरी छोड़कर खुद का बिजनेस शुरू करने वाली शुगर कॉस्मेटिक्स की फाउंडर विनीता सिंह का जीवन परिचय | Vinita Singh (Founder of Sugar Cosmetics) Biography

 

लगातार बढ़ाया SAIL का मुनाफा | SAIL’s profits increased continuously

Soma Mondal Biography in Hindi : सोमा मंडल, राज्य द्वारा संचालित स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (SAIL) की अध्यक्षता करने वाली पहली महिला प्रतिनिधि हैं। मंडल ने 2021 में कंपनी का कार्यभार संभाला था। जब से उन्होंने SAIL का कार्यभार संभाला है तब से कंपनी का वार्षिक राजस्व में 50 प्रतिशत कि बढ़ोतरी हुई है और कंपनी का मुनाफा तीन गुना बढ़कर 120 अरब रुपये के पार चला गया हो।

पुरुषों की दुनिया में भी उन्होंने कभी कुछ अलग महसूस नहीं किया। जब उनका चयन कंपनी के लिए हुआ था तो, उन्होंने कंपनी के सभी प्लांट्स का दौरा किया। उन्हें यह मालूम है कि, उनका इस पद को संभालना महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए कितना महत्वपूर्ण है। 

स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (SAIL) कि स्थापना 19 जनवरी 1954 को हुई थी। इसका मुख्यालय नई दिल्ली में स्थित है।

 

SCOPE के बारे में | About SCOPE

Soma Mondal Biography in Hindi : 26 मार्च 2021 को सोमा मंडल (Soma Mondal) राज्य के स्वामित्व वाली स्टील अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया लिमिटेड (Steel Authority of India Limited-SAIL) की स्टैंडिंग कॉन्फ्रेंस ऑफ पब्लिक इंटरप्राइजेज़ (Standing Conference of Public Enterprises- SCOPE) की नई अध्यक्ष भी चुनी गई। सोमा मंडल का यह दो साल का कार्यकाल अप्रैल 2021 से शुरू हुआ था।

आपको बताते चलें कि, “SCOPE” केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र उद्यम (Central Public Sector Enterprises-CPSE) का प्रतिनिधित्व करने वाला एक शीर्ष पेशेवर संगठन है। यह उन संगठनों में उत्कृष्टता को बढ़ावा देता है, जहां सार्वजनिक निवेश शामिल है, ताकि उन्हें विश्व स्तर पर प्रतिस्पर्धी बनाया जा सके।

 जानिये – बिल गेट्स की पूर्व पत्नी और “बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन” की को-फाउंडर मेलिंडा गेट्स का जीवन परिचय | Melinda Gates Biography in hindi

 

सोमा मंडल से जुड़े कुछ रोचक तथ्य | Some interesting facts about Soma Mondal

  • सोमा मंडल का जन्म भुवनेश्वर में एक मध्यमवर्गीय परिवार में हुआ था।
  • उनके पिता एक कृषि अर्थशास्त्री थे और माँ एक गृहिणी थी।
  • सोमा जब छोटी थी तब उनके पिता यह चाहते थे कि वह पढ़ लिख कर एक डॉक्टर बने। लेकिन सोमा ने उन्होंने इंजीनियरिंग का क्षेत्र चुना और आज भारत की सबसे बड़ी स्टील उत्पाद कंपनी SAIL की चेयर पर्सन हैं।
  • सोमा के पति भी एक इंजीनियर थे। वर्ष 2005 में उनके पति कि मृत्यु हो गई थी।
  • सोमा मंडल के तीन बच्चे हैं, और वह अपने बच्चों के साथ दिल्ली में रहती हैं।
  • सोमा मंडल ने वर्ष 2017 में एक डायरेक्टर के रूप में SAIL में शामिल हुई थीं।
  • वर्ष 2021 मे मंडल ने SAIL के चेयरमैन पद का भार संभाला था।
  • नवंबर 2022 में, फोर्ब्स कि एशियाई महिला उद्यमियों की लिस्ट में सोमा मंडल का नाम शामिल किया गया है।

 

सोमा मंडल के बारे में पूछे जाने वाले प्रश्नोत्तर (FAQ)।

प्रश्न : सोमा मंडल कौन है ?

उत्तर : सोमा मंडल, स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (SAIL) की चेयरपर्सन हैं। इससे पहले वे कंपनी की डायरेक्टर के पद पर भी रह चुकी हैं। वे वर्ष 2017 में एक डायरेक्टर के रूप में SAIL में शामिल हुई थीं।

प्रश्न : सोमा मंडल का जन्म कब हुआ था ?

उत्तर : सोमा मंडल का जन्म उड़ीसा के भुवनेश्वर में हुआ था।

प्रश्न : सोमा मंडल की उम्र कितनी है ?

उत्तर : 64 वर्ष (2022 मे)

प्रश्न : सोमा मंडल किस देश से हैं ?

उत्तर : भारतीय।

प्रश्न : सोमा मंडल के कितने बच्चे हैं ?

उत्तर : तीन बच्चे

प्रश्न : सोमा मंडल ‘स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (SAIL) में कब शामिल हुई थी ?

उत्तर : वर्ष 2017 में

प्रश्न : सोमा मंडल ‘स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (SAIL) कि डायरेक्टर कब बनी थी ?

उत्तर : सोमा मंडल वर्ष 2017 में SAIL के डायरेक्टर के रूप मे कंपनी से जुड़ी थीं।

प्रश्न : सोमा मंडल ‘स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (SAIL) की चेयर पर्सन कब बनी थी ?

उत्तर : सोमा मंडल के प्रशंसनीय कार्यों को देखते हुए कंपनी ने उन्हें, वर्ष 2021 में SAIL का चेक्यरपर्स नियुक्त किया था।

प्रश्न : ‘स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (SAIL) की स्थापना कब हुई थी  ?

उत्तर : 19 जनवरी 1954

प्रश्न : ‘स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (SAIL) का मुख्यालय कहां स्थित है ?

उत्तर : नई दिल्ली

 

इन्हें भी पढ़ें :

 

आभार ।

साथियों आशा करता हूं कि, आपको हमारा ‘ सोमा मंडल (Soma Mondal) ‘ पर लिखा गया यह लेख पसंद आया होगा। अगर आपको हमारा biographybooks.in का यह ब्लॉग (Blog) और हमारा यह लेख (Article) पसंद आया, तो इसे अपने दोस्तों और अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर जरूर शेयर करें। ताकि और भी लोगों को आपके माध्यम से इसकी जानकारी हो सके। अगर आप हमें फीडबैक देना चाहते हैं तो अपनी प्रतिक्रिया देने के लिए comment में जाकर हमें अपनी प्रतिक्रियाएँ जरूर दे। 

आप हमें हमारे सोशल मीडिया पेज पर भी follow कर सकते हैं। जल्दी ही मिलते हैं एक नए स्टोरी के साथ तब तक के लिए आप सभी मस्त रहें, स्वस्थ रहें।

हमारे ब्लॉग biographybooks.in पर आखिरी तक बने रहने के लिए आप सभी का हृदय की गहराइयों से प्यार भरा धन्यवाद।

 

Advertisement

You may also like...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *