विनेश फोगाट ने फ्रीस्टाइल 53 किलो वर्ग में तीसरी बार कॉमनवेल्थ गेम्स में जीता गोल्ड मेडल। 2018 के राष्ट्रमंडल खेलों में भी जीता था गोल्ड।

विनेश फोगाट ने फ्रीस्टाइल 53 किलो वर्ग में तीसरी बार कॉमनवेल्थ गेम्स में जीता गोल्ड मेडल। 2018 के राष्ट्रमंडल खेलों में भी जीता था गोल्ड।

 

विनेश फोगाट का जीवन परिचय | Vinesh Phogat Biography in Hindi

विनेश फोगाट का जीवन परिचय (विनेश फोगाट, विकी, जन्म, शिक्षा, परिवार, करियर, कुश्ती, बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स, शादी, नेटवर्थ) | Vinesh Phogat Biography in Hindi [ Vinesh Phogat, Wiki, Birth, Education, Family, Career, Wrestling, Birmingham commonwealth games- 2022, marriage, Net worth]

 

विनेश फोगाट | Vinesh Phogat

भारतीय रेसलर

Vinesh Phogat Biography in Hindi : दोस्तों, विनेश फोगट एक प्रसिद्ध भारतीय पहलवान हैं, और वे राष्ट्रमंडल और एशियाई खेलों में, दोनों स्पर्धाओं में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला पहलवान भी हैं। 2019 में, उन्हें भारत की पहली महिला एथलीट के रूप में माना गया, जिन्हें लॉरियस वर्ल्ड स्पोर्ट्स अवार्ड्स के लिए नामांकित किया गया था।

विनेश फोगाट ने एक बार फिर से अपने शानदार प्रदर्शन को दोहराते हुए, बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स – 2022 में भारत के लिए स्वर्ण पदक जीता। हिंदी के साथ वीडियो में एक और उपलब्धि अपने खाते में जोड़ लिया। ऐसे में हमें, विनेश फोगाट के बारे में जरूर जाना चाहिए क्योंकि वे एक भारतीय महिला रेसलर है और विदेशी धरती पर भारत का झंडा गर्व से ऊंचा किया है। इसलिए आज के इस अंक में हम लेकर आए हैं आपके लिए लेकर आए हैं, विनेश फोगाट का जीवन परिचय। जिसमें हम विनेश फोगाट के जन्म से लेकर उनके कर दिया और लड़कियों के साथ साथ उनके वैवाहिक जीवन के बारे में चर्चा करेंगे। तो आइए जानते हैं,

Advertisement
विनेश फोगाट का जीवन परिचय | Vinesh Phogat biography in hindi ” के बारे में। जानिए, बॉक्सिंग की दुनिया में इतिहास रचने वाली ” निखत जरीन का जीवन परिचय | Nikhar Zareen biography in hindi

विनेश फोगाट का जीवन परिचय | Vinesh Phogat Biography in Hindi

विनेश फोगाट का जीवन परिचय | Vinesh Phogat Biography in Hindi

 

विनेश फोगाट ने बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत दिलाया को सोना | Vinesh Phogat Wins gold in Birmingham Commonwealth- 2022

Vinesh Phogat Biography in Hindi : Commonwealth games 2022 – दोस्तों, यूनाइटेड किंगडम के बर्मिंघम में आयोजित ‘बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स- 2022’ में भारत की सीनियर पहलवान विनेश फोगाट ने तीसरी बार कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल अपने नाम किया। उन्होंने फ्रीस्टाइल 53 किलो वर्ग में श्रीलंका की चामोडया केशानी को हराया। विनेश ने यह मैच 4-0 के बड़े अंतर से अपने नाम किया। उन्होंने 2014 ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेलों में 48 किलो और 2018 राष्ट्रमंडल खेलों में 50 किलो वर्ग में भी गोल्ड मेडल जीता था।

2022 कॉमनवेल्थ गेम्स में जीत के बाद जश्न मनाती हुई विनेश फोगाट

2022 कॉमनवेल्थ गेम्स में जीत के बाद जश्न मनाती हुई विनेश फोगाट

भारत के लिए कुश्ती में बजरंग पुनिया और साक्षी मलिक ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत के लिए गोल्ड मेडल जीता है। इन दोनों ने बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स के फाइनल में अपने-अपने वर्ग मे कनाडा के रेसलर को हराया और गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया। इस कॉमनवेल्थ गेम्स में कुश्ती के क्षेत्र में तीन गोल्ड मेडल हासिल किए। तो, विनेश फोगाट के बारे में आगे जानने के लिए बने रहे हमारे ” विनेश फोगाट का जीवन परिचय | Dinesh Phogat Biography in hindi ” के इस पेज पर। जानिए भारतीय महिला मुक्केबाज ” लवलीना बोरगोहेन का जीवन परिचय | Lovlina Borgohain biography in hindi

 

विनेश फोगाट का जीवन परिचय : एक नजर में ।

नाम (Name) : विनेश फोगाट (Vinesh Phogat)

जन्म (Birth) : 25 अगस्त 1994

उम्र (Age) : 28 वर्ष – (2022 में)

जन्म स्थान (Birth place) : बलाली, हरियाणा, भारत

पिता (Father) : स्व.राजपाल सिंह फोगाट

माता (Mother) :  प्रेम लता फोगाट

गृहनगर (Hometown) : बलाली, हरियाणा, भारत

स्कुल (School) : के सी एम सीनियर सेकेंडरी स्कूल झोझू कलां, हरियाणा

विश्वविद्यालय (University) :एमडीयू, रोहतक, हरियाणा

शिक्षा (Education) : स्नातक

राशि (zodiac) : कन्या राशि

राष्ट्रीयता (Nationality) :  भारतीय

धर्म (Religion) : हिन्दू

जाति (Caste) : जाट

पेशा (Profession) : फ्रीस्टाइल पहलवान

वर्ग (Category) : 48 किग्रा/50 किग्रा/53 किग्रा

कोच (Coach) : महावीर सिंह फोगाट, वोलर अकोस

 

विनेश फोगाट का प्रारंभिक जीवन | Vinesh Phogat Early Life

Vinesh Phogat Biography in Hindi : Early Life – दोस्तों, विनेश फोगाट का जन्म 25 अगस्त 1994 को हरियाणा राज्य के बलाली गांव में पिता राजपाल सिंह फोगाट एवं माता प्रेम लता फोगाट घर में हुआ था। विनेश एक ऐसे परिवार से ताल्लुक रखती है, जिनके परिवार में उनके पिता ,चाचा और उनकी चचेरी बहने सभी पहलवानी करते है। इनका एक भाई भी जिसका नाम हरविंदर फोगाट है।

जब विनेश छोटी थी तब एक जमीन विवाद को लेकर किसी ने उनके पिता की हत्या कर दी थी। जिसके बाद विनेश और उनके भाई का लालन-पालन उनकी मां प्रेमलता ने ही किया। जानिए भारतीय महिला वेटलिफ्टिंग में भारत को ओलंपिक पदक दिलाने वाली ” मीराबाई चानू का जीवन परिचय | Mirabai Chanu biography in Hindi

 

विनेश फोगाट कि शिक्षा और ट्रेनिंग | Vinesh Phogat Education & Training

Vinesh Phogat Biography in Hindi : Education & Training – विनेश ने अपनी स्कूली शिक्षा हरियाणा के झोझू कलां स्थित, के. सी. एम. सीनियर सेकेंडरी स्कूल से पूरी की। इसके बाद उन्होने हरियाणा के रोहतक स्थित एमडीयू कॉलेज में दाखिला लिया और वहां से अपनी स्नातक की पढ़ाई पूरी की।

विनेश फोगाट | Vinesh Phogat

विनेश फोगाट | Vinesh Phogat

विनेश फोगाट के पिता की मृत्यु के बाद विनेश के चाचा महावीर सिंह, जो एक ‘द्रोणाचार्य पुरस्कार’ विजेता है, ने उन्हें पहलवानी दांव पेंच सिखाये। इनके पिता की हत्या के बाद, बचपन से ही उनके चाचा और उनकी चचरी बहनो ने उनका बहुत सहयोग किया और पहलवानी गुर सिखाए। जानिए राष्ट्रीय बैडमिंटन कोच ” पुलेला गोपीचंद का जीवन परिचय | Pulleys Gopichand biography in Hindi

 

शारीरिक संरचना | Body Measurement

लंबाई (Height) 

से० मी०- 162

मी०- 1.62

फीट – 5′ 3″

वजन (Weight)

56 Kg

आंखों का रंग (eye color)

काला
बालों का रंग (Hair color)

काला

 

विनेश फोगाट का करियर | Vinesh Phogat Career

Vinesh Phogat Biography in Hindi : Athlete Career – वर्ष 2013 में विनेश फोगाट ने नई दिल्ली में आयोजित, एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप- 2013 में 52 किलोग्राम वर्ग में कांस्य पदक जीत कर अपने अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत की। इसके बाद, इसी वर्ष उन्होंने दक्षिण अफ़्रीका के जोहानसबर्ग में राष्ट्रमंडल कुश्ती चैंपियनशिप में 51 किलो भार वर्ग में रजत पदक जीता।

वर्ष 2014 में विनेश ने 48 किलो भार वर्ग में, ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स- 2014 में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए अपना पहला अंतरराष्ट्रीय स्वर्ण पदक हासिल किया। वर्ष 2014 में ही, इंचियोन में आयोजित एशियाई खेलो के 48 किलो ग्राम भार वर्ग में विनेश ने अच्छा प्रदर्शन किया और कांस्य पदक अपने नाम किया। इसके अगले साल, वर्ष 2015 में संयुक्त अरब अमीरात के दोहा में आयोजित, एशियाई चैंपियनशिप के 48 किलो ग्राम भार वर्ग मे हिस्सा लेते हुए विनेश फोगाट में एक बार फिर से सिल्वर मेडल पर कब्जा जमाया

वर्ष 2016 में विनेश फोगाट ने बिश्केक में आयोजित एशियाई चैंपियनशिप के 50 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक अपने नाम किया। इस जीत के साथ में आगे बढ़ ही रही थीं, लेकिन वर्ष 2016 में आयोजित ‘रियो ओलंपिक’ में उनको तब निराशा हुई, जब वे चोट के कारण इस प्रतियोगिता से बाहर हो गई थी। उनकी गहरी चोट की वजह से उनकी सर्जरी की गयी थी, जिसके कारण उन्हें अपने रूटीन में वापस आने में 5 महीने का समय लगा।  

वर्ष 2017 में उन्होंने वापसी करते हुए, नई दिल्ली में आयोजित ‘एशियाई कुश्ती चैम्पियनशिप’ में 55 किलो वर्ग में रजत पदक अपने नाम किया।

इसके अगले साल, वर्ष 2018 में ‘गोल्ड कोस्ट कॉमनवेल्थ गेम्स’ में विनेश ने 50 किलो भार वर्ग में बेहतरीन प्रदर्शन किया और स्वर्ण पदक हासिल किया। जकार्ता में आयोजित एशियाई खेलों में भी उन्होंने स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। इस जीत के साथ ही विनेश ‘कॉमनवेल्थ गेम्स’ एवं ‘एशियाई खेलों’ में स्वर्ण जीतने वाली पहली भारतीय महिला पहलवान बनीं।

वर्ष 2019 में, एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप के 53 किलो भार वर्ग में विनेश ने एक बार फिर कांस्य पदक हासिल किया। कज़ाकिस्तान में आयोजित विश्व कुश्ती चैम्पियनशिप में भी उन्होंने कांस्य पदक जीता था। वर्ष 2020 में रोम में एक रैंकिंग स्पर्धा में विनेश ने एक बार फिर शानदार प्रदर्शन किया और स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया। 

वर्ष 2022 में, यूनाइटेड किंगडम के बर्मिंघम में आयोजित ‘कॉमनवेल्थ गेम्स 2022’ में विनेश फोगाट ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए, भारत को एक बार फिर से सोना दिलाया। जानिए भारत के महान फुटबॉलर ” सुनील छेत्री का जीवन परिचय | Sunil Chhetri biography in Hindi

 

विनेश फोगाट की पसंदीदा चीज | Vinesh Phogat favourite things

पसंदीदा अभिनेता (Favourite Actor) सलमान खान
पसंदीदा अभिनेत्री (Favourite Actress) प्रियंका चोपड़ा, कैटरीना कैफ प्रीति जिंटा और माधुरी दीक्षित
पसंदीदा फ़िल्में (Favourite Movies) बॉलीवुड फ़िल्में – हेरा फेरी, भाग मिल्खा भाग, जोधा अकबर एबीसीडी- 2, कल हो ना हो, अजब प्रेम की गजब कहानी
पसंदीदा संगीतकार (Favourite singer) नेहा कक्क्ड़
शौक/अभिरुचि (Hobies) पुस्तकें पढ़ना और घूमना

 

विनेश फोगाट का निजी जीवन | Personal Life

Vinesh Phogat Biography in Hindi : Personal life – दोस्तों, विनेश फोगाट अपने बॉयफ्रेंड सोमबीर राठी के साथ, 13 दिसंबर 2018 को शादी के बंधन में बंध गई। विक्रम और लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। 

यहां आपको बता दें कि, विनेश फोगाट के पति सोमवीर राठी भी एक भारतीय पहलवान है, जिन्होंने राष्ट्रीय चैंपियनशिप में दो बार स्वर्ण पदक जीता है।

अपने पति सोमवीर राठी के साथ विनेश फोगाट।

अपने पति सोमवीर राठी के साथ विनेश फोगाट।

सोमवीर राठी से विनेश फोगाट की मुलाकात वर्ष 2011 में हुयी थी। वर्तमान में दोनों भारतीय रेलवे मे कार्यरत हैं, जहां उनकी मुलाकात हुई थी। जिसके बाद में दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ती गए और दोनों ने एक दूसरे को लगभग 7 सालों तक डेट करने के बाद शादी कर ली। विनेश फोगाट और उनके पति सोमवीर राठी ने शादी के सात फेरो के साथ एक और आठवाँ फेरा लिया। जिसमें आठवाँ फेरा लेते हुए ” बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, बेटी खिलाओ ” का वचन लिया गया। जानिए भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी ” लक्ष्य सेन का जीवन परिचय | Lakshya Sen biography in Hindi

परिवारिक जानकारियां | Family details

माता पिता (Parents)

पिता – राजपाल सिंह फोगाट

माता – प्रेमलता फोगाट

भाई बहन (Siblings)

भाई – हरविंदर फोगाट

एक बहन– प्रियंका फोगाट (पहलवान)

चचेरे भाई-बहन (cousin)

चचेरी बहने-  बबीता कुमारी (पहलवान), रितु फोगाट (पहलवान), गीता फोगाट (पहलवान)
पति (Husband)

सोमवीर राठी

अफेयर्स/गर्लफ्रेंड (affairs girlfriends)

सोमवीर राठी (पति)

 

विनेश फोगाट की उपलब्धियां | Vinesh Phogat Achievements

  • वर्ष 2013 में विनेश ने जोहान्सबर्ग आयोजित राष्ट्रमंडल चैंपियनशिप के 51 किलो ग्राम भार वर्ग में सिल्वर मेडल जीता।
  • वर्ष 2014 में ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स में, 48 किग्रा भार वर्ग में गोल्ड मेडल जीता।
  • वर्ष 2014 में इंचियोन में हुए एशियाई खेलो के 48 किग्रा भार वर्ग में कांस्य पदक जीता।
  • वर्ष 2015 में दोहा में हुए एशियाई चैंपियनशिप के 48 किग्रा भार वर्ग सिल्वर मेडल जीता।
  • वर्ष 2016 में बिश्केक मे खेले जा रहे एशियाई चैंपियनशिप में 50 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक अपने नाम किया।
  • साल 2018 में 50 किग्रा भार वर्ग में जकार्ता में आयोजित एशियाई खेल एवं ऑस्ट्रेलिआ के गोल्ड कोस्ट में आयोजित कॉमनवेल्थ खेलो में गोल्ड मेडल जीता।
  • साल 2019 में विनेश फोगाट ने 53 किलो ग्राम भार वर्ग में विश्व कुश्ती चैम्पियनशिप, कज़ाकिस्तान एवं एशियाई चैम्पियनशिप, शीआन इन दोनों प्रतियोगिताओ में कांस्य पदक जीता।
  • वर्ष 2020 में भारत के दिल्ली में आयोजित एशियाई चैम्पियनशिप के 53 किलो ग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक जीता।

 

विनेश फोगाट को मिले सम्मान | Vinesh Phogat Awards

2020 : भारत का सबसे ऊंचा खेल पुरस्कार ,मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

2020 : स्पोर्ट्सवुमन ऑफ द ईयर का पुरस्कार जीता।

2019 : उन्हें भारत की पहली महिला एथलीट के रूप में माना गया, जिन्हें लॉरियस वर्ल्ड स्पोर्ट्स अवार्ड्स के लिए नामांकित किया गया था।

2018 : वोग (Vogue) इंडिया द्वारा वर्ष की महिला पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया था।

2018 : भारत का चौथा सबसे बड़ा पुरस्कार ‘पद्मश्री’ से सम्मानित किया गया।

2016 : भारत सरकार द्वारा ‘अर्जुन पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया।

राष्ट्रपति से अर्जुन अवॉर्ड प्राप्त करती हुई विनेश फोगाट।

राष्ट्रपति से अर्जुन अवॉर्ड प्राप्त करती हुई विनेश फोगाट।

 

विनेश फोगाट से जुड़े कुछ रोचक तथ्य | Some Interesting Facts About Vinesh Phogat

  1. क्या विनेश फोगाट धूम्रपान करते हैं? –  नहीं।
  2. क्या विनेश फोगाट शराब पीती हैं? – नहीं।
  3. विनेश फोगाट का जन्म हरियाणा के बलाली में एक पहलवान परिवार में हुआ था।
  4. जब विनेश छोटी थी तभी एक जमीन विवाद मामले में उनके पिता की हत्या कर दी गई थी।
  5. उनके पिता की हत्या के बाद उनका लालन-पालन उनका और उनके भाई का लालन-पालन उनकी मां ने किया था।
  6. विनेश ने रेसलिंग की ट्रेनिंग अपने चाचा महावीर सिंह फोगाट से ली।
  7. विनेश प्रसिद्ध भारतीय पहलवान महावीर सिंह फोगाट (पहलवान और वरिष्ठ ओलंपिक कोच) की भतीजी हैं।
  8. उन्होंने ग्लासगो में आयोजित 2014 राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीता था।
  9. उनकी चचेरी बहनें, बबीता फोगाट, गीता फोगाट ने भी रेसलिंग में उनका भरपूर सहयोग किया।
  10. विनेश फोगाट ने अपने बॉयफ्रेंड सोमबीर राठी के साथ शादी कि है।

 

विनेश फोगाट के बारे में पूछे जाने वाले प्रश्नोत्तर (FAQ)।

प्रश्न : विनेश फोगाट कौन है ?

उत्तर : विनेश फोगाट एक मशहूर फ्री स्टाइल रेसलर है है, जो 48 किग्रा, 50 किग्रा और 53 किग्रा भार वर्ग में भारत का प्रतिनिधित्व करती हैं। उन्होंने वर्ष 2022 में यूनाइटेड किंगडम बर्मिंघम में आयोजित ‘बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स 2022’ में स्वर्ण पदक जीतकर विदेश में भारत का परचम लहराया।

प्रश्न : विनेश फोगाट का जन्म कब हुआ ?

उत्तर : विनेश फोगाट का जन्म 19 मई 1999 को हरियाणा के झज्जर जिले के छारा गांव में हुआ था।

प्रश्न : विनेश फोगाट की उम्र कितनी है ?

उत्तर : 23 वर्ष – 2022 में।

प्रश्न : विनेश फोगाट किस राज्य से हैं ?

उत्तर : विनेश फोगाट, हरियाणा राज्य से हैं।

प्रश्न : विनेश फोगाट कि जाति क्या है ?

उत्तर : जाट, हिंदू

प्रश्न : विनेश फोगाट किस खेल से संबंधित हैं ?

उत्तर : 48 किग्रा, 50 किग्रा और 53 किग्रा वर्ग में, फ्रीस्टाइल कुश्ती से संबंधित हैं।

प्रश्न : विनेश फोगाट के पति कौन है ?

उत्तर : विनेश फोगाट के पति का नाम, सोमवीर राठी है जो पहलवानी के क्षेत्र में सक्रीय हैं।

प्रश्न : विनेश फोगाट किस वर्ग में कुश्ती लड़ते हैं ?

उत्तर : 48 किग्रा, 50 किग्रा और 53 किग्रा वर्ग में।

प्रश्न : विनेश फोगाट के कोच कौन है ?

उत्तर : विनेश फोगाट के कोच का नाम महावीर सिंह फोगाट है।

प्रश्न : बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में विनेश फोगाट का प्रदर्शन कैसा रहा ?

उत्तर : बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स- 2022 में विनेश फोगाट ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

 

इन्हें भी पढ़ें :

 

आभार ।

साथियों आशा करता हूं कि, आपको हमारा ‘विनेश फोगाट (Vinesh Phogat)’ पर लिखा गया यह लेख पसंद आया होगा। अगर आपको हमारा biographybooks.in का यह ब्लॉग (Blog) और हमारा यह लेख (Article) पसंद आया, तो इसे अपने दोस्तों और अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर जरूर शेयर करें। ताकि और भी लोगों को आपके माध्यम से इसकी जानकारी हो सके। अगर आप हमें फीडबैक देना चाहते हैं तो अपनी प्रतिक्रिया देने के लिए comment में जाकर हमें अपनी प्रतिक्रियाएँ जरूर दे। 

आप हमें हमारे सोशल मीडिया पेज पर भी follow कर सकते हैं। जल्दी ही मिलते हैं एक नए स्टोरी के साथ तब तक के लिए आप सभी मस्त रहें, स्वस्थ रहें।

हमारे ब्लॉग biographybooks.in पर आखिरी तक बने रहने के लिए आप सभी का हृदय की गहराइयों से प्यार भरा धन्यवाद।

 

Advertisement

You may also like...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *