दिशा पाटनी का जीवन परिचय | Disha Patani Biography in Hindi
दिशा पाटनी का जीवन परिचय | Disha Patani Biography in Hindi
दिशा पटानी का जीवन परिचय (दिशा पटानी विकी, जन्म, शिक्षा, परिवार, बॉलीवुड करियर, फिल्में, आने वाली फिल्में, अफेयर्स, ब्वॉयफ्रेंड, विवाद, शादी, बच्चे, नेटवर्थ) | Disha Patani Biography in Hindi [ Disha Patani, Wiki, Birth, Education, Family, Bollywood Career, Movies, Upcoming movies, Controversies, affairs, boyfriend, Marriage, children, Net worth ]
दिशा पाटनी | Disha Patani
भारतीय अभिनेत्री
Disha Patani Biography in Hindi : दोस्तों ! दिशा पाटनी एक भारतीय अभिनेत्री हैं, जो मुख्यतः हिन्दी फिल्मों में अपने काम के लिए जानी जाती हैं। हालांकि, उन्होंने एक तेलुगू फिल्म “लोफर” से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने बॉलीवुड को “एम.एस. धोनी” और “बागी 2” जैसी बेहतरीन फिल्में दी हैं। वे एक शानदार नर्तक और फिटनेस ट्रेनर हैं और वे हिप-हॉप, सालसा और ब्रेक डांस में भी प्रशिक्षित हैं।

दिशा पटानी का जीवन परिचय | Disha Patani Biography in Hindi
वर्ष 2020 में, दिशा पाटनी को ‘द टाइम्स ऑफ़ इंडिया’ द्वारा “द टाइम्स मोस्ट डिज़ायरेबल वुमन लिस्ट” में तीसरा स्थान दिया गया था। दिशा “मिस इंदौर 2013” प्रतियोगिता में उपविजेता भी रही थीं। तो आइए जानते हैं, बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा, दिशा पाटनी का जीवन परिचय | Disha Patani Biography in Hindi’. जिसमें हम उनके जीवन से जुड़े रोचक तथ्यों के बारे में भी जानेंगे। इसलिए दिशा पाटनी के बारे में अधिक जानकारी के लिए इसलिए इस आर्टिकल को पूरा जरूर पढ़ें…
जानिए – भारतीय अभिनेत्री रश्मिका मंदाना का जीवन परिचय | Rashmika Mandana biography in hindi
Table of Contents
दिशा पटानी का जीवन परिचय : एक नजर में।
नाम (Name) | दिशा पटानी (Disha Patani) |
जन्म (Birth) | 13 जून 1992 या 27 जुलाई 1995 |
उम्र (Age) | 27-31 वर्ष (वर्ष 2023 के अनुसार) |
जन्म स्थान (Birth Place) | पिथौरागढ़, उत्तराखंड |
पिता (Father) | जगदीश पाटनी (UP पुलिस विभाग के DSP) |
माता (Mother) | जगदीश पाटनी (UP पुलिस विभाग के DSP) |
गृहनगर (Hometown) | उत्तराखंड, भारत |
विश्वविद्यालय (University) | एमिटी यूनिवर्सिटी, नोएडा |
शिक्षा (Education) | इलेक्ट्रॉनिक इंजीनियरिंग में स्नातक |
राष्ट्रीयता (Nationality) | भारतीय |
राशि (Zodiac) | मिथुन राशि |
धर्म (Religion) | हिन्दू |
जाति (Cast) | क्षत्रिय (राजपूत) |
पेशा (Profession) | अभिनेत्री, मॉडल |
डेब्यु फिल्म (Debut Film) | डेब्यू फिल्म – तेलुगू फिल्म : लोफर (2015)
बॉलीवुड फिल्म – एम.एस धोनी : द अनटॉल्ड स्टोरी (2016) |
वैवाहिक स्थिति (Marital status) | अविवाहित (अप्रैल 2023 तक) |
बॉयफ्रेंड/अफेयर्स (Boyfriend/ Affairs) |
|
कुल संपत्ति (Net Worth) | $10 मिलियन लगभग – विभिन्न मीडिया सूत्रों के अनुसार |
दिशा पटानी का प्रारंभिक जीवन | Disha Patani Early Life
Disha Patani Biography in Hindi – Early Life : दोस्तों ! दिशा पाटनी का जन्म उत्तराखंड के देहरादून में 13 जून 1993 में हुआ था। कुछ सूत्रों कि माने तो, उनका जन्म 13 जून 1992 को हुआ था। जबकि कुछ अन्य सूत्रों का कहना है कि दिशा का जन्म 27 जुलाई 1995 को हुआ था। हालांकि, इनकी असली उम्र विवाद का विषय रही है।
दिशा के पिता का नाम, जगदीश पटानी है और वे पेशे से उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग के डीएसपी हैं। उनकी माँ, पदमा पाटनी है और वे एक कुशल गृहिणी हैं। दिशा कि एक बड़ी बहन और एक छोटा भाई भी है। उनकी बड़ी बहन का नाम ख़ुशबू पटानी है, और वे पेशे से आर्मी में एक लेफ्टिनेंट के पद पर कार्यरत हैं। उनके छोटे भाई का नाम सूर्यवंश पाटनी है। दिशा उत्तराखंड के पिथौरागढ़ की रहने वाली हैं।

Disha Patani with her parents and siblings
जानिए – भारतीय सिंगर अरिजीत सिंह का जीवन परिचय | Arijit Singh biography in hindi
परिवारिक जानकारियां | Family Details
माता-पिता (Parents) | पिता – जगदीश पाटनी
मां – पदमा पाटनी |
भाई-बहन (Siblings) | एक भाई – सूर्यांश पाटनी
एक बहन – ख़ुशबू पाटनी (आर्मी में लेफ्टिनेंट) |
दिशा पटानी कि शिक्षा | Disha Patani Education
Disha Patani Education : दिशा पाटनी ने अपनी स्कूली शिक्षा पूरी करने के बाद, कंप्यूटर साइंस और इंजीनियरिंग में डिग्री हासिल करने के लिए एमिटी यूनिवर्सिटी में दाखिला लिया। नोएडा स्थित एमिटी यूनिवर्सिटी से बी.टेक करने के दौरान उन्हें मॉडलिंग के कुछ प्रोजेक्ट्स मिलने लगे। जिसके बाद, उन्होंने मॉडलिंग में अपना करियर बनाने के लिए अपनी पढ़ाई बीच में ही छोड़ दी।
जानिए – भारतीय अभिनेत्री नेहा शर्मा का जीवन परिचय | Neha Sharma Biography in hindi
शारीरिक संरचना (Body Measurement) ।
लंबाई (Height) | से० मी०- 170
मी०- 1.70 फीट – 5′ 7″ |
वजन (Weight) | 52 Kg (लगभग) |
शारीरिक संरचना (Figure) | 34-25-34 |
आंखों का रंग (Eye color) | काला |
बालों का रंग (Hair color) | काला |
दिशा पटानी का निजी जीवन, अफेयर | Disha Patani Personal Life, Affairs
Disha Patani, affair, boyfriend, marriage : दोस्तों ! दिशा पाटनी, मई 2023 तक अविवाहित हैं। हालांकि, वह पिछले 6 सालों से अभिनेता टाईगर श्रॉफ को डेट कर रही थी। टाइगर श्रॉफ के साथ रिश्ते में रहने के बाद, दिशा पाटनी उनके परिवार के काफी करीब भी आ गई थी। लेकिन हाल ही में, कुछ खबरें निकलकर सामने आई हैं कि, अब उन दोनों ने अलग होने का फैसला किया है।

Disha Patani with Tiger Shroff
इससे पहले, दिशा पाटनी का नाम अभिनेता, पार्थ समथान के साथ भी जोड़ा जा गया था। हालांकि, वर्तमान में अफवाह यह है कि, दिशा पाटनी अलेक्जेंडर एलेक्स (Aleksandar Alex) को डेट कर रही है। जब इस बारे में से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि, “मैं किसी और के बारे में टिप्पणी करने वाली कोई नहीं हुँ। खैर, मैं उन दोनों के करीब हूं, और हां हम एक साथ घूमते हैं।”

Disha Patani with Alexander Alex
जानिए – भारतीय अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा का जीवन परिचय | Siddharth Malhotra Biography in hindi
दिशा पटानी के करियर कि शुरुआत | Disha Patani Starting Career

दिशा पटानी | Disha Patani
Disha Patani starting Career : दोस्तों ! कॉलेज में पढ़ाई के दौरान ही दिशा पटानी ने मॉडलिंग से अपने करियर कि शुरुआत की थी। मॉडलिंग करते हुए उन्होंने कैडबरी डेरी मिल्क के एडवर्टाइजिंग में भी प्रचार किया था। वर्ष 2014 में इन्होंने फिल्म हीरोपंती के लिए ऑडिशन भी दिया था, लेकिन वे इसमें रिजेक्ट हो गईं थी। दिशा पटानी लगभग 100 से अधिक टीवी एडवर्टाइजमेंट में काम कर चुकी हैं। वह बचपन में वह वायुसेना में पायलट बनना चाहती थी।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, वर्ष 2013 में उन्होंने ‘मिस इंदौर 2013’ प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था, जिसमें वह उपविजेता रही थीं। दिशा पटानी एक शानदार नर्तक और फिटनेस ट्रेनर भी हैं। वे हिप-हॉप, सालसा और ब्रेक डांस में भी प्रशिक्षित हैं।
जानिए – हॉलीवुड अभिनेत्री और सिंगर सेलेना गोमेज का जीवन परिचय | Selena Gomez Biography in hindi
दिशा पटानी का फिल्मी करियर | Disha Patani Film Career
Disha Patani Bollywood Career : दिशा पाटनी ने वर्ष 2015 में वरुण तेज के साथ एक तेलुगु फिल्म “लोफर” से अपने अभिनय करियर कि शुरुआत कि थी। इस फिल्म में उन्होंने मौनी की भूमिका निभाई थी, जो एक मजबूर शादी से बचने के लिए घर से भाग जाती है।
इसके अगले साल, वर्ष 2016 में दिशा पाटनी को सुशांत सिंह राजपूत के साथ नीरज पांडे की फिल्म “एस.एस.धोनी: द अनटॉल्ड स्टोरी” में काम करने का मौका मिला। यह फिल्म भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के जीवन पर आधारित एक बायोग्राफिकल स्पोर्ट्स फिल्म थी। जिसमें महेंद्र सिंह धोनी का किरदार सुशांत सिंह राजपूत ने निभाया था और दिशा पाटनी इस फिल्म में महेंद्र सिंह धोनी कि प्रेमिका प्रियंका झा की भूमिका मे थी। 30 सितंबर 2016 को रिलीज हुई उनकी यह फिल्म सुशांत सिंह राजपूत और दिशा पाटनी दोनों के लिए ₹2.16 बिलियन सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म बनकर बॉक्सआफिस पर हिट साबित हुई।
वर्ष 2017 में, उन्हें सोनू सूद और साथ जैकी चैन के साथ “कुंग फू योगा” में काम करने का मौका मिला। इसके बाद, वर्ष 2018 में उनकी दो फिल्में “वेलकम टू न्यूयॉर्क” और “बागी 2” रिलीज हुई। “बाग़ी 2” में उन्होंने टाइगर श्रॉफ के साथ अभिनय किया था, जो वर्ष 2016 की हिट बाग़ी की सिक्वल फिल्म थी। उनकी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट रही।
जून 2019 मे वह फिल्म “भारत” में दिखाई दीं। इस फिल्म में उनके साथ सलमान खान, कैटरीना कैफ के अलावा और भी अन्य सितारे नजर आए थे। वर्ष 2020 में उन्होंने आदित्य रॉय कपूर के साथ फिल्म “मलंग” में काम किया। इसके अलावा वह मार्च 2020 में फिल्म “बागी 3” में एक गाने में भी दिखाई दीं। इसी साल वह एक और फिल्म “KTina” में भी नजर आई थी।
वर्ष 2021 में दिशा पटानी ने सलमान खान के साथ प्रभु देवा की एक्शन फिल्म “राधे” में अभिनय किया। हालांकि, उनकी यह फिल्म पूरी तरह से फ्लॉप रही। वर्ष 2022 में वह तारा सुतारिया, अर्जुन कपूर और जॉन अब्राहम के साथ ”एक विलेन रिटर्न्स” में नजर आई। इसके अलावा वह इसी साल फिल्म योद्धा में भी दिखाई दी थीं।
जानिए – आईपीएल टीम सनराइजर्स हैदराबाद की मालकिन काव्या मारण का जीवन परिचय | Kavya Maran biography in hindi
दिशा पटानी की फिल्में | Disha Patani Films
2015 : लोफर (तेलुगु)
2016 : एम.एस धोनी : द अनटोल्ड स्टोरी (हिन्दी)
2017 : कुंग फू योगा (चीनी,अंग्रेजी, हिंदी)
2018 : वेलकम टू न्यूयॉर्क (हिन्दी)
2018 : बागी 2 (हिन्दी)
2018 : संघमित्रा
2019 : भारत (हिन्दी)
2020 : मलंग (हिन्दी)
2021 : राधे (हिन्दी)
2020 : KTina
2022 : एक विलेन 2
2022 : योद्धा
जानिए – भारतीय अभिनेता विकी कौशल का जीवन परिचय | Vickey Koshal biography in hindi
एक सिंगर भी है दिशा पटानी | Disha Patani as a singer
Disha Patani Biography in Hindi : वर्ष 2016 में दिशा पाटनी ने एक संगीत वीडियो, “बेफ़िक्रा” में टाइगर श्रॉफ के साथ काम किया था। जिसका निर्माण भूषण कुमार और कृष्ण कुमार ने टी-सीरीज़ के तहत किया था। इस गाने को मीत ब्रदर्स द्वारा संगीतबद्ध किया गया और गायिका अदिति सिंह शर्मा ने इसे आवाज़ दी थी।
इसके बाद, वर्ष 2019 में वह एक अन्य गाने “हर घूंट में स्वाग” में नजर आई थीं। जिसे बादशाह ने संगीतबद्ध किया था।
- 2016 : बेफिक्रा
- 2019 : हर घूंट में स्वाग
जानिए – भारतीय इंटरप्रेन्योर और सिंगर अनन्या बिरला का जीवन परिचय | Ananya Birla biography in hindi
दिशा पटानी की पसंदीदा चीजें | Disha Patani Favorite Things
पसंदीदा अभिनेता (Favorite Actor) | बॉलीवुड – अक्षय कुमार, रणबीर कपूर, अल्लू अर्जुन
हॉलीवुड – जिम कैरी, लियोनार्डो डीकैप्रियो |
पसंदीदा अभिनेत्री (Favorite Actress) | बॉलीवुड – माधुरी दीक्षित, प्रियंका चोपड़ा, और कैटरीना कैफ |
पसंदीदा फिल्म (Favorite Movie) | बॉलीवुड : बर्फ़ी (2012) |
पसंदीदा पुस्तक (Favorite Book) |
|
पसंदीदा कलर (Favorite color) | सफ़ेद, गुलाबी |
पसंदीदा भोजन (Favorite Food) | चाइनीज़ खाना, Donuts, Gummy Bears, Chocolate Elixirs, Freak Shakes, Banana Pancakes with Chocolate Hazelnut Whipped Cream |
पसंदीदा जगह (Favorite Destination) | पेरिस, लंदन |
शौक (Hobbies) | किताबें पढ़ना, जिमनास्टिक और नृत्य करना |
दिशा पटानी की संपत्ति, घर, कार कलेक्शन, वेतन | Disha Patani Net Worth, House, Car collection, Salary
Disha Patani Net worth : दोस्तों ! यदि दिशा पटानी के नेटवर्थ की बात की जाए तो, दिशा पटानी की कुल संपत्ति $10 मिलियन डॉलर के लगभग (₹80 करोड़ लगभग) है। दिशा पाटनी हर महीने ₹1 करोड़ से ज्यादा कि कमाई कमाई करती है। वह मुख्यत: फिल्म, एडवर्टाइजमेंट और ब्रांड एंडोर्समेंट्स के जरिए मोटी कमाई करती हैं।
जानिए – भारतीय अभिनेत्री साई पल्लवी का जीवन परिचय | Sai Pallavi biography in hindi
कुल संपत्ति (Net Worth) | $10 मिलियन डॉलर (₹80 करोड़ रूपये, मीडिया सूत्रों के अनुसार) |
फीस प्रति फिल्म (Per film charge) | ₹4-6 करोड़ रूपये / फिल्म |
आय का स्त्रोत (Source of income) | फिल्म, विज्ञापन और ब्रांड एंडोर्समेंट से |
मासिक आय (monthly income) | ₹1 करोड़ + |
वार्षिक आय (Yearly income) | ₹12 करोड़ + |
दिशा पटानी से जुड़े विवाद। Disha Patani Controversies
Disha Patani Controversies : दिशा पटानी अपनी आयु और जन्म तिथि को लेकर हमेशा से ही विवादों में रही हैं। क्योंकि, वर्ष 2012 में एक वीडियो में उनके द्वारा दिए गए एक साक्षात्कार के दौरान उन्होंने अपनी जन्म तिथि 13 जून 1992 बताई थी। जबकि, वर्ष 2016 में उन्होंने अपनी जन्म तिथि 27 जुलाई 1995 बताई थी।
जानिए – मिस वर्ल्ड रही भारतीय अभिनेत्री मानुषी छिल्लर का जीवन परिचय | Manushi Chhillar biography in hindi
दिशा पटानी को मिले पुरस्कार एवं सम्मान | Disha Patani Awards & Rewards
2020 : द टाइम्स ऑफ़ इंडिया द्वारा “द टाइम्स मोस्ट डिज़ायरेबल वुमन लिस्ट” में नंबर 3 स्थान दिया गया था।
2018 : बागी 2 के लिए ‘लक्स गोल्डन रोज़ ब्रेकथ्रू ब्यूटी ऑफ़ द इयर’ का “लक्स गोल्डन रोज अवॉर्ड्”।
2017 : एम.एस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी के लिए ‘डेब्यु फीमेल एंटरटेनिंग एक्टर’ का “बिग स्टार एंटरटेनमेंट अवार्ड”।
2017 : एम.एस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी के लिए ‘बेस्ट फीमेल डेब्यू’ का “स्टार स्क्रीन अवार्ड।”
2017 : एम.एस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी के लिए ‘बेस्ट एक्टिंग डेब्यु महिला’ का “स्टारडस्ट पुरस्कार।”
2017 : एम.एस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी के लिए ‘बेस्ट फीमेल डेब्यू और बेस्ट सहायक अभिनेत्री’ का “अंतरराष्ट्रीय भारतीय फिल्म अकादमी पुरस्कार”।
दिशा पटानी से जुड़े कुछ रोचक तथ्य | Some Interesting Facts About Disha Patani
- क्या दिशा पटानी शराब पीती हैं ? – ज्ञात नहीं।
- क्या दिशा पटानी सिगरेट पीती हैं? – ज्ञात नहीं।
- दिशा पाटनी का जन्म उत्तराखंड के देहरादून में हुआ था।
- दिशा के पिता, जगदीश पटानी पेशे से उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग के डीएसपी हैं और उनकी माँ, पदमा पाटनी एक कुशल गृहिणी हैं।
- दिशा कि एक बड़ी बहन और एक छोटा भाई भी है।
- उनकी बड़ी बहन का नाम ख़ुशबू पटानी है, और वे पेशे से आर्मी में एक लेफ्टिनेंट के पद पर कार्यरत हैं।

Disha Patani’s parents and sister (M)
- उनके छोटे भाई का नाम सूर्यवंश पाटनी है।
- दिशा पाटनी ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत, वर्ष 2015 में एक तेलुगू फिल्म से की थी।
- वर्ष 2016 में फिल्म “एम एस धोनी : द अनटोल्ड स्टोरी” दिशा पाटनी की पहली बॉलीवुड फिल्म है।
- उन्होंने वर्ष 2014 में फिल्म बागी के लिए ऑडिशन दिया था, लेकिन इस फिल्म में उनकी जगह श्रद्धा कपूर को कास्ट किया गया।
- वह करण जौहर की फिल्म “No Sex Please” में काम करने वाली थी, परन्तु किसी कारणवश वह फिल्म नहीं बन पाई।
- उन्होंने अपना करियर मॉडलिंग से शुरू किया था और मॉडलिंग के दौरान भी उन्होंने कई टीवी एडवर्टाइजिंग में काम किया है।
- मॉडलिंग में करियर बनाने के लिए दिशा पाटनी ने अपनी कॉलेज की पढ़ाई छोड़ दी थी।
- वर्ष 2016 में, उन्होंने अभिनेता सोनू सूद और हॉलीवुड अभिनेता जैकी चैन के साथ फिल्म “कुंग फू योगा” मे काम किया है।
- दिशा का सपना एक एयर फोर्स पायलट बनने का था।
- वह प्रियंका चोपड़ा को अपने रोल मॉडल के रूप में मानती हैं।
- वह एक जानवर प्रेमी भी हैं।
- नोरा फतेही उनकी बहुत अच्छी दोस्त हैं।
- वह एक शानदार नर्तक और फिटनेस ट्रेनर भी हैं।
- दिशा पटानी “मिस इंदौर 2013” प्रतियोगिता में उपविजेता रही थीं।
- दिशा पाटनी टाइगर श्रॉफ के साथ अफेयर को लेकर भी चर्चा में रही। हालांकि मीडिया सूत्रों के अनुसार, अब वे अलग हो गए हैं।
- अफवाह यह है कि, दिशा पाटनी अलेक्जेंडर एलेक्स (Aleksandar Alex) को डेट कर रही है।
दिशा पटानी के बारे में पूछे जाने वाले प्रश्नोत्तर (FAQ)।
प्रश्न : दिशा पटानी कौन है ?
उत्तर : दिशा पटानी एक भारतीय अभिनेत्री और एक मॉडल हैं। उन्होंने वर्ष 2015 में एक तेलुगु फिल्म से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी, और उन्होंने बॉलीवुड को ‘एम.एस. धोनी : द अनटोल्ड स्टोरी’ और ‘बागी 2’ जैसी बेहतरीन फिल्में दी है।
प्रश्न : दिशा पटानी का जन्म कब हुआ ?
उत्तर : दिशा पाटनी का जन्म दिशा पाटनी का जन्म उत्तराखंड के देहरादून में 13 जून 1993 में हुआ था। कुछ सूत्रों कि माने तो, उनका जन्म 13 जून 1992 को हुआ था। जबकि कुछ अन्य सूत्रों का कहना है कि दिशा का जन्म 27 जुलाई 1995 को हुआ था। हालांकि, इनकी असली उम्र विवाद का विषय रही है।
प्रश्न : दिशा पटानी की उम्र कितनी है ?
उत्तर : 30-31 वर्ष (2023 में)
प्रश्न : दिशा पटानी किस देश से हैं ?
उत्तर : भारत से।
प्रश्न : दिशा पटानी के माता पिता कौन हैं ?
उत्तर : दिशा पाटनी के पिता, जगदीश पाटनी पेशे से UP पुलिस विभाग के DSP हैं, और मां पदमा पाटनी एक गृहिणी हैं।
प्रश्न : दिशा पटानी की जाति क्या है ?
उत्तर : क्षत्रिय (राजपूत)
प्रश्न : दिशा पटानी कितने भाई- बहन हैं ?
उत्तर : एक भाई और एक बहन।
प्रश्न : दिशा पटानी के पति कौन है ?
उत्तर : 36 वर्षीय दिशा पाटनी अभी अविवाहित हैं – अप्रैल 2023 तक।
प्रश्न : दिशा पटानी कितने बच्चे हैं ?
उत्तर : None
प्रश्न : दिशा पाटनी के बॉयफ्रेंड का नाम क्या है ?
उत्तर : पार्थ समथान (अभिनेता) और टाइगर श्रॉफ (अभिनेता)
प्रश्न : दिशा पटानी कि डेब्यु फिल्म कौन सी है?
उत्तर : डेब्यू फिल्म – तेलुगू फिल्म : लोफर (2015)
बॉलीवुड फिल्म – एम.एस धोनी : द अनटॉल्ड स्टोरी (2016)
प्रश्न : वर्ष 2023 में दिशा पटानी की नेटवर्थ कितनी हैं?
उत्तर : विभिन्न मीडिया सूत्रों के अनुसार, दिशा पाटनी की कुल संपत्ति $10 मिलियन के करीब बताई जा रही है।
इन्हें भी पढ़ें :
आभार ।
साथियों आशा करता हूं कि, आपको हमारा “दिशा पटानी (Disha Patani)” पर लिखा गया यह लेख पसंद आया होगा। अगर आपको हमारा biographybooks.in का यह ब्लॉग (Blog) और हमारा यह लेख (Article) पसंद आया, तो इसे अपने दोस्तों और अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर जरूर शेयर करें। आप हमें comment में जाकर हमें अपनी प्रतिक्रियाएँ जरूर दे।
आप हमें हमारे सोशल मीडिया पेज पर भी follow कर सकते हैं। हमारे ब्लॉग biographybooks.in पर आखिरी तक बने रहने के लिए आप सभी का हृदय की गहराइयों से प्यार भरा धन्यवाद।
इन्हें भी पढ़ें :